Students study RBSE Class 7 Science Notes and Class 7 Curiosity Chapter 5 Changes Around Us Physical and Chemical Notes to strengthen basic concepts.
Class 7 Science Chapter 5 Changes Around Us Physical and Chemical Notes
Class 7 Science Curiosity Chapter 5 Notes
Class 7 Science Chapter 5 Changes Around Us Physical and Chemical Notes Class 7
→ There are many changes in our daily life, like melting of ice, boiling of water, blooming of flowers, etc.
→ Changes are of two types: Physical changes and chemical changes.
→ In physical change, physical properties of matter (like size, shape, State) change, but new matter does not form. Ex: Folding of paper, melting of ice,
→ New matters are formed in chemical change. Ex. Rusting in iron, curdling of milk.
→ Chemical changes are also known as chemical reactions and are indicated by chemical reactions.
→ Combustion is a chemical reaction in which matter reacts with oxygen and forms heat and light.
→ Three things are essential for combustion: Combustible matter, oxygen, and adequate temperature (Ignition temperature).
![]()
→ Ignition temperature is the minimum temperature at which a substance starts to burn.
→ Some changes are reversible (e.g. melting of ice), and some are irreversible (e.g. ripening of fruits).
→ Some changes are desired (e.g. cooking food). whereas some are undesirable (e.g. rusting).
→ Breaking down rocks and conversion in soil in nature is a result of both physical and chemical changes.
→ Weathering and erosion are natural processes which form soil by breaking rocks.
→ Lighting a candle is an example of both physical (melting of wax) and chemical (burning of wax vapour) changes.
→ Chemical changes by emitting light without heat in living organisms is called bioluminescence.
→ Changes have a deep effect on human life and environment, so it is essential to understand them.
Class 7 Science Chapter 5 Notes in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक
हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक Class 7 Notes – कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 5 नोट्स
→ हमारे दैनिक जीवन में अनेक परिवर्तन होते हैं, जैसे-बर्फ का पिघलना, पानी का उबलना, फूल का खिलना आदि।
→ परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं- भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन ।
→ भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के भौतिक गुण (जैसे-आकार, आकृति, अवस्था) बदलते हैं, लेकिन नया पदार्थ नहीं बनता। उदाहरणतः कागज को मोड़ना, बर्फ का पिघलना।
→ रासायनिक परिवर्तन में नए पदार्थों का निर्माण होता है। उदाहरणतः लोहे पर जंग लगना, दूध का फटना।
→ रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक अभिक्रिया भी कहते हैं और इसे रासायनिक समीकरणों द्वारा दर्शाया जाता है।
→ दहन एक रासायनिक परिवर्तन है जिसमें पदार्थ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न करता है।
→ दहन के लिए तीन चीजें आवश्यक हैं: दहनशील पदार्थ, ऑक्सीजन और ज्वलन ताप (सही तापमान)।
→ ज्वलन ताप वह न्यूनतम तापमान है जिस पर कोई पदार्थ जलना शुरू करता है।
→ कुछ परिवर्तन उत्क्रमणीय होते हैं (जैसे बर्फ का पिघलना ), जबकि कुछ अनुत्क्रमणीय होते हैं (जैसे फल का पकना)।
→ कुछ परिवर्तन वांछनीय होते हैं (जैसे खाना पकाना ), जबकि कुछ अवांछनीय होते हैं (जैसे जंग लगना)।
→ प्रकृति में चट्टानों का टूटकर मिट्टी बनना भौतिक और रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तनों का परिणाम है।
→ अपक्षय और अपरदन प्राकृतिक प्रक्रियाएँ हैं जो चट्टानों को तोड़कर मिट्टी बनाती हैं।
![]()
→ मोमबत्ती का जलना भौतिक (मोम का पिघलना) और रासायनिक (मोम वाष्प का जलना) दोनों परिवर्तनों का उदाहरण है।
→ जीवों में होने वाले रासायनिक परिवर्तन द्वारा ऊष्मारहित प्रकाश उत्पत्ति (जैसे जुगनू का चमकना) जैवसंदीप्ति कहलाती है।
→ परिवर्तनों का मानव जीवन और पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए उन्हें समझना आवश्यक है।
Leave a Reply