• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

August 23, 2019 by Prasanna Leave a Comment

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्न प्रश्न के सही उत्तर चुनें –
(i) कार्बोनेटेड पेय होते हैं –
(अ) पौष्टिक
(ब) सस्ते
(स) महंगे
(द) स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद
उत्तर:
(स) महंगे

(ii) निम्न में जंक फूड नहीं है –
(अ) सैंडविच
(ब) चाउमीन
(स) पिज्जा
(द) दाल-रोटी
उत्तर:
(द) दाल-रोटी

(iii) पकाने के लिए तैयार उत्पाद हैं –
(अ) इडली मिश्रण
(ब) अंकुरित अनाज
(स) कुरकुरे
(द) मेगी
उत्तर:
(अ) इडली मिश्रण

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

(iv) ताजा फलों का रस डिब्बाबन्द फलों के रस की तुलना में होता है –
(अ) पौष्टिक
(ब) तरावटी
(स) सस्ता
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
फास्ट फूड / जंक फूड किसे कहते हैं?
उत्तर;
तुरंता भोजन (Fast Food):
कुछ सुविधाजनक भोज्य पदार्थ तुरन्त ही शीघ्रता से बनाए जा सकते हैं; जैसे – पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, सैंडविच, केक, पेस्ट्री आदि। इन्हें फास्टफूड या जंक फूड (Junk Food) कहते हैं।

प्रश्न 3.
सुविधाजनक भोज्य कौन-से होते हैं?
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थ वे भोज्य पदार्थ होते हैं जिनका उत्पादक अधिक से अधिक रूप में प्रसंस्करण कर बाजार में उतारता है ताकि उपभोक्ता इन्हें उपयोग में लाकर आसानी तथा शीघ्रता से भोजन तैयार कर सके। उदाहरण के लिए छिली-कटी हुई सब्जियाँ, डिब्बाबन्द फल व सब्जियाँ, इडली – डोसा, खमण आदि का मिश्रण, ठंडाई मिश्रण, हिमकृत मटर, चिप्स आदि।

प्रश्न 4.
ताजा पेय एवं कार्बोनेट पेय पदार्थों में अन्तर बताइए।
उत्तर:
ताजा पेय एवं कार्बोनेट पेय पदार्थों में अन्तर –
RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

प्रश्न 5.
फास्ट फूड एवं कार्बोनेटेड पेय हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? समझाइए
उत्तर:
फास्ट फूड एवं कार्बोनेटेड पेय पदार्थ का स्वास्थ्य पर प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर फास्ट फूड एवं कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का प्रभाव निम्न प्रकार पड़ता है1. फास्ट फूड्स का प्रभाव-फास्ट फूड्स स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इन भोज्य पदार्थों में मैदा या स्टार्च की मात्रा अधिक होने से अन्य पौष्टिक तत्वों की उपस्थित न के बराबर हो जाती है।

जैसे-केक, पेस्ट्री, वेफर्स आदि फास्ट फूड्स शरीर को मोटा बनाने के साथ ही रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ा देते हैं जिससे हृदय सम्बन्धी भयानक रोग हो जाते हैं।इन भोज्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले टमाटर सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस, सिरका आदि में रसायन मिले होते हैं जिससे कोलेस्ट्रोल बढ़ना और उसके परिणामस्वरूप युवावस्था में ही हार्ट अटैक का खतरा, मधुमेह आदि की शिकायत हो सकती है।

कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का प्रभाव-जिन पेय पदार्थों में कार्बन डाई-ऑक्साइड (CO2) गैस मिलाई जाती है, उन्हें कार्बोनेटेड पेय पदार्थ कहते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं क्योंकि इनके उपापचय से बनने वाले अवशेष अम्लीय होते हैं जो रक्त की अम्लीयता को बढ़ा देते हैं।

ये पेय पदार्थ शरीर में फास्फोरस की मात्रा को बढ़ाकर शरीर में उपस्थित कैल्सियम और फास्फोरस में असंतुलन की स्थिति उत्पन्न कर देते हैं जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। इनमें एल्कोहल नामक विषाक्त पदार्थ मिला होता है। जिसके सेवन से यकृत के उपापचय सम्बन्धी अन्य कार्यों में व्यवधान होने से कई रोग पनपने लगते हैं।

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए –
प्रश्न 1.
शीतल पेय हैं –
(अ) नींबू की शिंकजी
(ब) कोल्ड ड्रिंक्स
(स) लस्सी
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

प्रश्न 2.
कार्बोनेटेड शीतल पेय में होता है –
(अ) शर्करा
(ब) प्रोटीन
(स) वसा
(द) खनिज लवण
उत्तर:
(अ) शर्करा

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

प्रश्न 3.
तुरन्ता भोजन है –
(अ) चाउमीन
(ब) पिज्जा
(स) बर्गर
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

प्रश्न 4.
आधारभूत उत्पाद हैं –
(अ) शरबत
(ब) छिली-कटी सब्जियाँ
(स) डोसा
(द) नमकीन
उत्तर:
(ब) छिली-कटी सब्जियाँ

प्रश्न 5.
तैयार उत्पाद है –
(अ) बिस्किट
(ब) शीतल पेय
(स) नमकीन
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए –
1. कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थों में अत्याधिक सेवन से शरीर में ………… एवं ……… का अनुपात बिगड़ जाता है।
2. नशीले पेय पदार्थों में ………… होता है।
3. फास्ट फूड को ……… भी कहा जाता है।
4. छिली-कटी सब्जियाँ ……… सुविधाजनक उत्पाद हैं।
5. डिब्बाबन्द फलों के रस बाजार में आर्कषक ………… व ………… में मिलते हैं।
उत्तर:
1. कैल्सियम, फास्फोरस
2. एल्कोहल
3. जंक फूड
4. आधारभूत
5. रंगों, सुगन्धों।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

सुमेलन
स्तम्भ A तथा स्तम्भ B के शब्दों का मिलान कीजिए। –
स्तम्भ A                                     स्तम्भ B
1. आधारभूत उत्पाद               (a) सैंडविच
2. फास्ट फूड                        (b) लस्सी
3. पकाने के लिए तैयार           (c) छिली हुई लहसुन
4. पहले से पकाए भोज्य          (d) डोसा का मिश्रण
5. शीतल पेय                         (e) बिस्किट
उत्तर:
1. (c) छिली हुई लहसुन
2. (a) सैंडविच
3. (d) डोसा का मिश्रण
4. (e) बिस्किट
5. (b) लस्सी

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शीतल पेय पदार्थ क्या होते हैं?
उत्तर:
शीतल पेय पदार्थ वे होते हैं जो प्यास बुझाने, शरीर में तरल पदार्थ समावेशित करने, पोषण करने तथा स्फूर्ति व आनन्द प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयुक्त किए जाते हैं।

प्रश्न 2.
फास्ट फूड्स क्या है?
उत्तर:
ऐसे भोज्य पदार्थ जिन्हें तुरन्त इस्तेमाल में लाया जा सकता है अर्थात् इनको थोड़ा सा परिवर्तित करके प्रयोग कर लिया जाता है।

प्रश्न 3.
दो पारम्परिक पेय पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • लस्सी
  • शर्बत।

प्रश्न 4.
कोल्डड्रिंक्स में डाली जाने वाली कौन-सी गैस है जो शरीर में अम्लीयता बढ़ाती है?
उत्तर:
कार्बन डाई-ऑक्साइड।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

प्रश्न 5.
दैनिक रूप से फास्ट फूड्स खाने से कौन-सी व्याधियाँ हो सकती हैं?
उत्तर:
कोलेस्ट्रॉल स्तर में वृद्धि, मोटापा, हृदय संबंधी बीमारियाँ।

प्रश्न 6.
अवांछनीय नशीले पेय कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
अवांछनीय नशीले पेय बीयर, शराब आदि हैं।

प्रश्न 7.
एल्कोहल के सेवन से क्या प्रभाव होता है?
उत्तर:
एल्कोहल के सेवन से मोटापा बढ़ाता है और यकृत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 8.
दो सुविधाजनक पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • छिली-कटी सब्जियाँ
  • खमण का मिश्रण।

प्रश्न 9.
कार्बोनेटेड शीतल पेय में पोष्टिकता के नाम पर कौन-सा पदार्थ होता है?
उत्तर:
कार्बोनेटेड शीतल पेय में पौष्टिकता के नाम पर केवल शर्करा ही होती है।

प्रश्न 10.
पाश्चात्य संस्कृति के भोज्य पदार्थों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पाश्चात्य संस्कृति में भोज्य पदार्थों को जंक फूड कहते हैं।

प्रश्न 11.
दो ‘रेडी टु कुक’ पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • इडली का मिश्रण
  • डोसा का मिश्रण।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सुविधाजनक भोज्य पदार्थ किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थ वे भोज्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें कि उत्पादक अधिकाधिक रूप से प्रसंस्कृत करके बाजार में उतारता है, ताकि उपभोक्ता इन भोज्य पदार्थों को उपयोग में लाकर सरलता व शीघ्रता से भोजन तैयार कर सके। इस प्रकार के भोज्य पदार्थ हैं – छिली-कटी सब्जियाँ, डिब्बा बन्द सब्जियाँ व फल, इडली, डोसा, खमण, पुलाव, ठंडाई का मिश्रण, पानी पुरी मसाला, हिमीकृत मटर आदि।

प्रश्न 2.
आजकल सुविधाजनक भोज्य पदार्थों का उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, कारण लिखिए।
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रचलन के निम्नलिखित कारण हैं –

  • महिलाओं का अधिक संख्या में नौकरी पेशा होना,
  • एकल परिवार की संख्या में वृद्धि होना,
  • पाककला की जानकारी न होना,
  • शारीरिक असमर्थता,
  • वृद्धावस्था,
  • समयाभाव,
  • क्रय क्षमता में वृद्धि।

प्रश्न 3.
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों के लाभ लिखिए।
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों के लाभ –

  • आसानी एवं शीघ्रता से तैयार हो जाते हैं।
  • समय व श्रम की बचत।
  • ताजा भोज्य पदार्थों की अपेक्षा अधिक सुरक्षित।
  • भोज्य पदार्थों का नष्ट होने से बचाना,
  • पौष्टिक तत्त्वों का समावेश कर गुणवत्ता बढ़ाना,
  • सुविधानुसार खरीदकर, आवश्यकतानुसार प्रयोग में ले सकते हैं।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

RBSE Class 11 Home Science Chapter 18 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों को वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों का वर्गीकरण –
1. आधारभूत भोज्य उत्पाद-इन भोज्य पदार्थों में पकाने से पूर्व एक या उससे अधिक प्रक्रियाएँ उद्यमी द्वारा करके इन्हें फिर बाजार में बेचा जाता है। जैसे – छिली हुई लहसुन, छिली-कटी सब्जियाँ आदि।

2. पकाने के लिए तैयार उत्पाद-ऐसे भोज्य पदार्थ पकाने के लिए तैयार (Ready to cook) होते हैं यानि कि पकाने के पूर्व की सभी प्रक्रियाएँ उद्यमी द्वारा कर ली जाती हैं। उदाहरण के लिए इडली, डोसा, गुलाब जामुन आदि का मिश्रण।

3. पहले से पकाए हए भोज्य पदार्थ-इस वर्ग के भोज्य पदार्थों में ऊपर वर्णित दो प्रक्रियाओं के साथ-साथ भोजन पकाने की प्रक्रिया भी की हुई होती है। इन्हें खाने से पहले या तो गर्म करना होता है या फिर गर्म पानी में डालकर तैयार किया जाता है। जैसे–सूप मिश्रण, शरबत, सिंकी सेवइयाँ, शिशु आहार (Baby Food) आदि।

4. तैयार उत्पाद-पूर्णतया प्रसंस्करण यानी कि खाने के लिए तैयार पदार्थ; जैसे-बिस्कुट, नमकीन, कार्बोनेटेड शीतल पेय, डिब्बाबन्द फलों का रस आदि।

प्रश्न 2.
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
सुविधाजनक भोज्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर निम्न बुरा प्रभाव पड़ता है –

1. प्रसंस्करण के दौरान इसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

2. खाने के लिए तैयार उत्पादों को स्वादिष्ट बनाने के लिए इनमें रासायनिक पदार्थों, रंग, खुशबू व परिरक्षकों का उपयोग भी किया जाता है जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

3. खाने के लिए तैयार उत्पादों को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए नमक, शक्कर, घी, तेल, मसालों का अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

4. फास्ट फूड या तुरन्त भोजन; जैसे – पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, सैंडविच, केक, पेस्ट्री हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इसका कारण यह है कि ये सभी मैदा या स्टार्च से बने होते हैं।

5. फास्ट-फूड्स या जंक फूड्स के भोज्य पदार्थों में कैलोरी या ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है – विशेषकर केक, पेस्ट्री, आदि में जो न केवल मोटापे की निमंत्रण देते हैं बल्कि रक्त में कोलेस्टॉल की मात्रा को भी बढ़ाते हैं जिससे हृदय से सम्बन्धित बीमारियाँ बढ़ जाती हैं।

6. इन भोज्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले टमाटर सॉस, सोया सॉस व सिरका आदि विविध रसायनों से युक्त होते हैं। इनके दैनिक उपयोग से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 11 Tagged With: RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 18 शीतल पेय, सुविधाजनक व तुरन्ता भोजन

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 6 Decimal Numbers Additional Questions
  • RBSE Solutions for Class 11 Psychology in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 Hindi
  • RBSE Solutions for Class 3 English Let’s Learn English
  • RBSE Solutions for Class 3 EVS पर्यावरण अध्ययन अपना परिवेश in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 Maths in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 4 Hindi
  • RBSE Solutions for Class 4 English Let’s Learn English
  • RBSE Solutions for Class 4 EVS पर्यावरण अध्ययन अपना परिवेश in Hindi Medium & English Medium

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2023 RBSE Solutions

 

Loading Comments...