To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi भारत का मानचित्र और भौगोलिक विविधता provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 10 के प्रश्न उत्तर भारत का मानचित्र और भौगोलिक विविधता
RBSE Class 5th EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या-92
प्रश्न :
कविता में जिन स्थानों का उल्लेख है (दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, रामेश्वर), उन्हें भारत के मानचित्र पर खोजें और उनका स्थान चिह्नित करें।
उत्तर:

पृष्ठ संख्या-93-94
गतिविधि-1
दिए गए भारत के मानचित्र (चित्र 1) का अवलोकन कीजिए और बताइए-
प्रश्न 1.
अपने राज्य को पहचानो। मनपसंद रंग से उसे रंगिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 2.
राजस्थान के उत्तर दिशा में कौन-कौनसे राज्य स्थित हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के उत्तर दिशा में निम्नलिखित राज्य स्थित हैं-
पंजाब
हरियाणा
प्रश्न 3.
राजस्थान के दक्षिण दिशा में कौन-कौनसे राज्य स्थित हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के दक्षिण दिशा में निम्नलिखित राज्य स्थित हैं-
गुजरात
मध्य प्रदेश
प्रश्न 4.
राजस्थान के पूर्व दिशा के राज्यों को भिन्नभिन्न रंगों में रंगिए।
उत्तर:
राजस्थान के पूर्व दिशा में स्थित राज्य हैं-उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश।
[नोट-विद्यार्थी इन राज्यों को भिन्न-भिन्न रंगों में रंगें।]
![]()
प्रश्न 5.
आकार में बड़े तीन राज्य को पीले रंग से रंगों और उनकी राजधानी के चारों ओर घेरा बनाओ।
उत्तर:
भारत के आकार में सबसे बड़े तीन राज्य हैं-
- राजस्थान – राजधानी-जयपुर
- मध्य प्रदेश – राजधानी-भोपाल
- महाराष्ट्र – राजधानी-मुंबई।
[नोट-विद्यार्थी तीनों राज्यों को पीले रंग से रंगें और उनकी राजधानियों के चारों ओर घेरा बनाएँ।]
पृष्ठ संख्या-94-95
गतिविधि-2
प्रश्न 1.
अब मानचित्र-2 में अपने देश-भारत एवं उसके पड़ोसी देशों को देखिए। क्या आप पहचान सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश कौन-कौनसे हैं और उन देशों के नाम लिखें-
उत्तर:
(क) पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान
(ख) उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान
(ग) पूरब में बांग्लादेश, म्यांमार
(घ) दक्षिण में श्रीलंका, मालदीव।
पृष्ठ संख्या-95
गतिविधि-3
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 93 पर दिए गए मानचित्र-1 में भारत के कौन-कौनसे राज्य समुद्र से लगे हुए हैं?
उत्तर:
भारत के निम्नलिखित राज्य समुद्र से लगे हुए हैंगुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल।
केन्द्र शासित प्रदेश-
पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, लक्षद्वीप।
प्रश्न 2.
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 96 पर दिए गए मानचित्र-3 में भारत के तटों को पहचानो और बताओ कि भारत की तटीय सीमा कहाँ से कहाँ तक अरब सागर को छू रही है? यह भारत का ………… तट है।
उत्तर:
सीमा-यह तटीय सीमा गुजरात में कच्छ के रण से शुरू होकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक फैली है।
तट का नाम-यह भारत का पश्चिमी तट है।
प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र-3 में पूर्व दिशा में देखिए कि भारत की तटीय सीमा कहाँ से कहाँ तक बंगाल की खाड़ी से मिल रही है? यह भारत का _______ तट है।
उत्तर:
सीमा-यह तटीय सीमा तमिलनाडु (कन्याकुमारी के पास) से शुरू होकर पश्चिम बंगाल तक फैली है। तट का नाम-यह भारत का पूर्वी तट है।
पृष्ठ संख्या-97
गतिविधि-4
प्रश्न 1.
पूर्वी तट और पश्चिमी तट में क्या-क्या अंतर है?
उत्तर:
भारत के पूर्वी तट (बंगाल की खाड़ी) और पश्चिमी तट (अरब सागर) में अग्रालिखित अंतर हैं-।
- पूर्वी तट चौड़े मैदानों और डेल्टा के लिए जाना जाता है, जो कृषि (विशेषकर धान) और मछली पालन के लिए उपयुक्त है। यहाँ चक्रवात का खतरा अधिक है।
- पश्चिमी तट संकरा है और व्यापारिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ बड़े बंदरगाह और पर्यटन प्रमुख हैं। यहाँ पश्चिमी घाट तट को ऊखड़-खाबड़ बनाते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में पश्चिमी तट और पूर्वी तट का एक मॉडल बनाओ। इसमें आप नारियल के पेड़, बंदरगाह, धान की खेती, डेल्टा और वहाँ की संस्कृति भी दिखा सकते हो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
पृष्ठ संख्या-98
गतिविधि-5
प्रश्न 1.
इस क्षेत्र में लोग कैसे रहते होंगे और क्या करते होंगे, इनके बारे में पता कीजिए।
उत्तर:
जीवनशैली-थार रेगिस्तान (राजस्थान, गुजरात, हरियाणा व पंजाब) में लोग कठिन परिस्थितियों में छोटे गाँवों में रहते हैं। कई लोग खानाबदोश (नोमड्स) हैं, जो पानी और चारे की तलाश में घूमते हैं।
आजीविका-मुख्य व्यवसाय पशुपालन (भेड़, बकरी, ऊँट, गाय) और कृषि (बाजरा, ज्वार, मक्का) हैं। कुछ लोग हस्तशिल्प, व्यापार और पर्यटन (जैसे-ऊँट सफारी) में लगे हैं।
घर-मकान मोटी दीवारों, छोटी खिड़कियों और सपाट छतों वाले होते हैं ताकि गर्मी से बचाव हो।
पानी-पानी की कमी के कारण लोग कुओं, जोहड़ या इंदिरा गाँधी नहर पर मिर्भर हैं।
संस्कृति-रंग-बिरंगे कपड़े (पुरुष-धोती-कुर्ता, पगड़ी; महिलाएँ-घाघरा-चोली, ओढ़नी), लोक गीत और त्योहार (जैसे-डेजर्ट फेस्टिवल) प्रमुख हैं।
प्रश्न 2.
यहाँ कौन-कौनसे जानवर मिलते हैं? इन जानवरों का उपयोग लोग कैसे करते हैं? इसके बारे में लिखिए।
उत्तर:
थार के रेगिस्तान में उपस्थित प्रमुख जानवर भेड़, बकरी, ऊँट, चिंकारा, काला हिरण, गोडावण पक्षी आदि हैं। भेड़, बकरी व ऊँट का उपयोग दूध, माँस, पर्यटन आदि में किया जाता है।
पृष्ठ संख्या-98
प्रश्न-
पाठ्यपुस्तक के मानचित्र नं. 3 में दक्कन के पठार एवं उसमें पायी जाने वाली नदियों को पहचानो और भारत के खाली मानचित्र में उसकी स्थिति दर्शाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
भारत के उत्तर में स्थित पर्वतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतमाला स्थित है, जिसके अंतर्गत प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र हिमालय और ट्रांस हिमालय हैं। हिमालय में तीन मुख्य श्रेणियाँ हैं- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक। ट्रूंस हिमालय में कारकोरम, लद्दाख और जास्कर पर्वत श्रेणियाँ शामिल हैं।
प्रश्न 2.
गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान में कौन-कौनसे राज्य आते हैं?
उत्तर:
गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान में निम्नलिखित राज्य आते हैं-
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- पश्चिम बंगाल
- असम
- झारखंड
- हरियाणा
- दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)।
प्रश्न 3.
भारत के कौनसे राज्य समुद्वी तट रेखा से लगे हुए हैं?
उत्तर:
भारत के निम्नलिखित राज्य समुद्री तट रेखा से लगे हुए हैं-
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- गोवा
- कर्नाटक
- केरल
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- ओडिशा
- पश्चिम बंगाल
- केन्द्र शासित
प्रदेश-पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, लक्षद्वीप।
प्रश्न 4.
थार का मरुस्थल किन राज्यों में फैला हुआ है?
उत्तर:
थार का मरुस्थल मुख्य रूप से निम्नलिखित राज्यों में फैला हुआ है-
- राजस्थान (प्रमुख रूप से)
- गुजरात (कुछ भाग, जैसे-कच्छ)
- हरियाणा (कुछ भाग)
- पंजाब (कुछ भाग)।
![]()
प्रश्न 5.
दक्कन के पठार में पाई जाने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
दक्कन के पठार में पाई जाने वाली प्रमुख नदियों के नाम हैं-
- नर्मदा
- तासी
- गोदावरी
- कृष्णा
- कावेरी
- महानदी।
भारत के मानचित्र में-
प्रश्न 1.
भारत के भौगोलिक प्रदेशों को पहचानने और सही नाम लिखने की गतिविधि अपने शिक्षक की सहायता से कीजिए।
प्रश्न 2.
एक खाली मानचित्र में हिमालय, थार मरुस्थल, दक्कन का पठार, गंगा के मैदान, तटीय क्षेत्र और प्रमुख नदियों को चिह्नित करने का अभ्यास कीजिए।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं कीजिए। सामूहिक चर्चा-
प्रश्न 1.
भारत के मैदानी प्रदेश में रहने से कौनकौनसे लाभ और चुनौतियाँ हो सकती हैं?
उत्तर:
भारत के मैदानी प्रदेश में रहने के लाभ
- उपजाऊ मिट्टी-मैदानी क्षेत्र जैसे-गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान में नदियों द्वारा लाई गई उपजाऊ मिट्टी के कारण गेहूँ, चावल, गत्रा और सब्जियों की खेती आसान है, जो कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देती है।
- आवागमन की सुविधा-समतल भू-भाग होने के कारण सड़क, रेल और अन्य परिवहन सुविधाएँ विकसित हैं, जिससे व्यापार और यात्रा आसान होती है।
- घनी आबादी और शहर-दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर अधिक हैं।
- जल उपलब्धता-नदियों और नहरों के कारण सिंचाई और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है।
चुनौतियाँ-
- बाढ़ का खतरा-गंगा, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों में मानसून के दौरान बाढ़ आती है, जिससे फसलों, घर और जान-माल को नुकसान होता है।
- जनसंख्या दबाव-घनी आबादी के कारण संसाधनों (जैसे-पानी, जमीन) पर दबाव बढ़ता है, जिससे बेरोजगारी और गरीबी की समस्या हो सकती है।
- प्रदूषण-बड़े शहरों में वायु और जल प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है, जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
- जलवायु परिवर्तन-अनियमित मानसून और तापमान वृद्धि से फसलों की पैदावार प्रभावित होती है।
प्रश्न 2.
यदि आप पहाड़ी क्षेत्र में रहते तो आपकी दैनिक दिनचर्या कैसे अलग होती?
उत्तर:
यदि मैं पहाड़ी क्षेत्र में रहता तो मेरी दैनिक दिनचर्या –
- आवागमन-पहाड़ी क्षेत्रों में ऊबड़-खाबड़ रास्तों और सीमित परिवहन के कारण पैदल यात्रा या पशुओं (जैसे-खच्चर) का उपयोग करना पड़ता। अतः स्कूल, बाजार या कार्यस्थल तक जाने में अधिक. समय और मेहनत लगती।
- आजीविका-खेती सीमित और कठिन होती, इसलिए बागवानी (सेब, चाय), पशुपालन या पर्यटन से संबंधित कार्य (जैसे-गाइड) प्रमुख होते।
- जीवनशैली-ठंडी जलवायु के कारण गर्म कपड़े और घरों में हीटर/अंगीठी का उपयोग करना पड़ता। भोजन में गर्म और पौष्टिक चीजें (जैसे-सूप, मोटे अनाज) शामिल होती।
- दैनिक कार्य-पानी और लकड़ी लाने जैसे कार्य अधिक श्रमसाध्य होते, क्योंकि संसाधन दूर हो सकते हैं।
- सामाजिक जीवन-छोटे गाँवों में समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध और सीमित मनोरंजन (जैसे-लोक नृत्य, उत्सव) होते।
- चुनौतियाँ-बर्फबारी, भूस्खलन या सड़क बंद होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिसके लिए पहले से तैयारी (जैसे-भोजन भंडारण) जरूरी होती।
प्रश्न 3.
शिक्षक की सहायता से भारत के मानचित्र में निम्न नगरों को दर्शाइए-
1. मुम्बई, 2. चैन्नई, 3. अहमदाबाद, 4. जयपुर।

उत्तर:

RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 10 Question Answer in Hindi
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भारत की सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य कौनसा है?
(अ) तमिलनाडु
(ब) गुजरात
(स) आंध्रप्रदेश
(द) ओडिशा
उत्तर:
(ब) गुजरात
प्रश्न 2.
भारत को भौगोलिक रूप से क्या कहा जाता है?
(अ) द्वीप
(ब) प्रायद्वीप
(स) पठार
(द) मैदान
उत्तर:
(ब) प्रायद्वीप
प्रश्न 3.
पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदी कौनसी है?
(अ) गोदावरी
(ब) नर्मदा
(स) ताप्ती
(द) सतलज
उत्तर:
(अ) गोदावरी
![]()
प्रश्न 4.
हिमालय पर्वतमाला किस राज्य में नहीं फैली है?
(अ) गुजरात
(ब) सिक्किम
(स) उत्तराखंड
(द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर:
(अ) गुजरात
प्रश्न 5.
थार का रेगिस्तान किस पर्वतमाला के पश्चिम में स्थित है?
(अ) हिमालय
(ब) विंध्य
(स) अरावली
(द) सतपुड़ा
उत्तर:
(स) अरावली
प्रश्न 6.
दक्कन का पठार किस प्रकार का भू-भाग है?
(अ) मैदानी
(ब) रेतीला
(स) पथरीला और ऊँचा
(द) तटीय
उत्तर:
(स) पथरीला और ऊँचा
प्रश्न 7.
भारतीय सर्वेक्षण संस्था का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?
(अ) दिल्ली
(ब) चेन्नई
(स) कोलकाता
(द) देहरादून
उत्तर:
(द) देहरादून
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. भारत एक विशाल और _______ देश है।
उत्तर:
विविधतापूर्ण
2. समुद्र को देखना बहुत ही _______ होता है।
उत्तर:
रोमांचकारी
3. _______ राज्य समुद्र से काफी दूर है।
उत्तर:
राजस्थान
4. नदियाँ _______ के बीच बहने के बाद मैदानों में मिट्टी बिछाती चलती हैं।
उत्तर:
पहाड़ों।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. पूर्वी तट पर चौड़े तटीय मैदान नहीं हैं।
उत्तर:
असत्य।
2. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
उत्तर:
सत्य
3. दक्कन पठार में लोहा और कोयला पाया जाता है।
उत्तर:
सत्य
![]()
4. उत्तरी मैदान में आबादी कम है।
उत्तर:
असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. थार रेगिस्तान | (क) पश्चिमी तट का उत्तरी छोर |
| 2. सिक्किम | (ख) कम वर्षा और ऊँट पालन |
| 3. प्रायद्वीप | (ग) हिमालय का हिस्सा |
| 4. कच्छ का रण | (घ) तीन ओर से जल से घिरा भू-भाग |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. थार रेगिस्तान | (ख) कम वर्षा और ऊँट पालन |
| 2. सिक्किम | (ग) हिमालय का हिस्सा |
| 3. प्रायद्वीप | (घ) तीन ओर से जल से घिरा भू-भाग |
| 4. कच्छ का रण | (क) पश्चिमी तट का उत्तरी छोर |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पश्चिमी तट का दक्षिणी छोर कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
पश्चिमी तट का दक्षिणी छोर कन्याकुमारी है।
प्रश्न 2.
पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य का नाम बताइए।
उत्तर:तमिलनाडु।
प्रश्न 3.
नदियों के समुद्र में मिलने पर बनने वाली संरचना क्या कहलाती है?
उत्तर:
डेल्टा।
प्रश्न 4.
भारतीय सर्वेक्षण संस्था की स्थापना कब हुई?
उत्तर:
1767 ई. में।
प्रश्न 5.
उत्तरी मैदान में सबसे अधिक उगाई जाने वाली फसल कौनसी है?
उत्तर:
गेहूँ।
प्रश्न 6.
दक्कन पठार में उगाया जाने वाला एक मोटा अनाज कौनसा है?
उत्तर:
ज्वार।
![]()
प्रश्न 7.
पश्चिमी तट पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह का नाम बताइए।
उत्तर:
मुंबई बंदरगाह।
प्रश्न 8.
‘रानी बिटिया’ ने भारत को क्या कहा?
उत्तर:
अपना घर।
प्रश्न 9.
नर्मदा नदी कहाँ जाकर गिरती है?
उत्तर:
अरब सागर में।
प्रश्न 10.
पूर्वी तट पर धान की खेती क्यों होती है?
उत्तर:
उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त वर्षा के कारण।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भारत को प्रायद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
भारत तीन ओर से जल (अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर) से घिरा है और एक ओर भूमि से जुड़ा है, इसलिए इसे प्रायद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न 2.
पूर्वी तट पर डेल्टा निर्माण की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर:
पूर्वी तट पर नदियाँ जैसे गोदावरी समुद्र में मिलने पर कई धाराओं में बँट जाती है, जिससे वहाँ उपजाऊ मिट्टी जमा होकर डेल्टा बनता है।
प्रश्न 3.
थार रेगिस्तान में जीवनयापन कैसे होता है?
उत्तर:
थार रेगिस्तान में कम वर्षा के कारण लोग भेड़, बकरी और ऊँट पालते हैं और रेत के बीच छोटे-छोटे गाँवों में रहते हैं।
प्रश्न 4.
हिमालय पर्वतमाला की स्थिति कहाँ है?
उत्तर:
हिमालय पर्वतमाला जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश जैसे सात राज्यों में फैली हुई है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कविता में रानी बिटिया के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है?
उत्तर:
कविता में रानी बिटिया की भारत यात्रा (दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, रामेश्वर) के माध्यम से देश की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया है। रानी बिटिया भारत को अपना घर कहकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देती है।
![]()
प्रश्न 2.
दक्कन पठार की भौगोलिक स्थिति और संसाधन बताइए।
उत्तर:
दक्कन पठार दक्षिण भारत में फैला ऊँचा और पथरीला भू-भाग है। यहाँ कम वर्षा और गहरी या पथरीली मिट्टी होती है, जिसमें ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज उगाए जाते हैं। लोहा, कोयला, सोना और एल्युमीनियम की खदानें इसे औद्योगिक रूप से महत्त्वपूर्ण बनाती हैं।
प्रश्न 3.
उत्तरी मैदान की कृषि और जनसंख्या पर चर्चा करें।
उत्तर:
उत्तरी मैदान हिमालय के दक्षिण में गंगा, सतलज और ब्रह्मपुत्र नदियों का उपजाऊ क्षेत्र है। यहाँ समतल एवं खनिजयुक्त मिट्टी के कारण गेहूँ, चावल, गत्रा और सब्जियाँ उगाई जाती हैं। यहाँ घनी आबादी और दिल्ली, पटना जैसे बड़े शहर इस क्षेत्र में स्थित हैं, जो इसे आर्थिक और सामाजिक रूप से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।
प्रश्न 4.
भारत की तटीय सीमा की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
भारत की तटीय सीमा पश्चिमी और पूर्वी तट में बँटी है। पश्चिमी तट गुजरात से कन्याकुमारी तक फैला है, जहाँ मुंबई जैसे बंदरगाह हैं। पूर्वी तट तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल तक है, जहाँ चौड़े तटीय मैदान और डेल्टा हैं। यहाँ गोदावरी, कृष्णा जैसी नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, जिससे धान की खेती उपयुक्त है।
प्रश्न 5.
भारतीय सर्वेक्षण संस्था के कार्य और महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
भारतीय सर्वेक्षण संस्था, जिसकी स्थापना 1767 ई. में हुई, भारत के स्थलदर्शक मानचित्र बनाती है। इसका मुख्यालय उत्तराखंड राज्य के देहरादून में स्थित है। यह भौगोलिक सर्वेक्षण, सीमा निर्धारण और प्राकृतिक संसाधनों के अध्ययन में योगदान देती है। इसके मानचित्र विकास और अनुसंधान के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
RBSE Class 5 EVS Chapter 10 Notes in Hindi भारत का मानचित्र और भौगोलिक विविधता

कविता : रानी बिटिया-
- निरंकार देव सेवक द्वारा रचित कविता में रानी बिटिया की भारत यात्रा (दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, रामेश्वर) का वर्णन किया गया है।
- भारत को अपना घर बताकर देश की एकता और विविधता को दर्शाया गया है।
भारत की भौगोलिक विविधता-
- भारत एक विशाल देश है जिसमें पर्वत, मैदान, पठार, नदियाँ, समुद्र तट और रेगिस्तान जैसे विविध प्रदेश शामिल हैं।
- यह विविधता भारत को प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाती है।
भारत की तटीय सीमा-
- भारत एक प्रायद्वीप है, जो तीन ओर से समुद्र से घिरा है।
- पश्चिमी तट-गुजरात के कच्छ के रण से कन्याकुमारी तक फैला हुआ। गुजरात में भारत की सबसे लंबी तट रेखा है। बंदरगाहों के माध्यम से आयात-निर्यात होता है।
- पूर्वी तट-यह तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक फैला है। इन राज्यों के चौड़े तटीय मैदान हैं। इस तट पर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ हैं, जैसे-महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि।
- नदियाँ समुद्र में मिलने पर डेल्टा बनाती हैं, जो उपजाऊ मिट्टी के कारण धान की खेती के लिए उपयुक्त हैं।
![]()
भारत की नदियाँ और मैदान-
- प्रमुख नदियाँ-सतलज, झेलम, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, ताप्ती, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि हैं।
- उत्तरी मैदान-हिमालय के दक्षिण में गंगा, सतलज और ब्रह्मपुत्र का उपजाऊ मैदान है। यहाँ गेहूँ, चावल, गत्ना और सब्जियों की खेती होती है।
- घनी आबादी और बड़े शहर जैसे-दिल्ली, प्रयागराज, पटना और कोलकाता इस क्षेत्र में स्थित हैं।

हिमालय पर्वतमाला-
- यह भारत के उत्तरी भाग में फैली विशाल पर्वत भृंखला है।
- इसके पहाड़ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में फैले हैं।
- यह प्राकृतिक सौंदर्य और जलवायु विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
थार का रेगिस्तान-
- यह पश्चिमी भारत (मुख्यतः राजस्थान) में स्थित है, जहाँ कम वर्षा होती है।
- यह रेत से भरा क्षेत्र है, जहाँ पेड़-पौधे कम हैं और लोग भेड़, बकरी और ऊँट पालते हैं।
- यह अरावली पर्वतमाला के पश्चिम में स्थित है।
दक्कन का पठार-
- यह दक्षिण भारत में फैला ऊँचा और पथरीला भू-भाग है।
- यहाँ ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज उगाए जाते हैं; वर्षा कम होती है।
- यहाँ खनिज संसाधन जैसे लोहा, कोयला, सोना और एल्युमीनियम की खदानें हैं।
- मानचित्र में इसकी स्थिति दक्षिणी भारत में देखी जा सकती है।

भारतीय सर्वेक्षण संस्था-
- यह भारत के मानचित्र बनाने वाली प्रमुख संस्था है, जिसकी स्थापना 1767 में हुई।
- इसका मुख्य कार्यालय देहरादून (उत्तराखंड) में है।
- यह स्थलदर्शक मानचित्रों का निर्माण करती है।
Leave a Reply