• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

January 24, 2026 by Fazal Leave a Comment

To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 12 के प्रश्न उत्तर हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

RBSE Class 5th EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या-108
(स्वस्थ जीवनशैली पर आओ चर्चा करें)

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 108 पर दिए गए दोनों चित्रों में आपको कौन-कौनसे दृश्य दिखाई देते हैं?
उत्तर:
पहले चित्र में ग्रामीण जीवन तथा दूसरे चित्र में शहरी जीवन के दृश्य दिखाई देते हैं।

प्रश्न 2.
ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण में क्या अंतर है और पर्यावरण पर इनका क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
ग्रामीण परिवेश में घर मिट्टी, लकड़ी और घासफूस के बने होते हैं, जबकि शहरों में घरों का निर्माण ईंट, पत्थर, कंक्रीट आदि से किया जाता है। ग्रामीण घर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के अनुकूल बने होते हैं, जबकि शहरी घर गर्मी के मौसम में अधिक गर्म होने से इनमें ए.सी., कूलर, पंखें, फ्रीज आदि की व्यवस्था करनी पड़ती है, जो कि सामान्यतः पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 3.
चित्रों में लोगों की गतिविधियाँ, उनके जीवनशैल्नी और परिवेश को कैसे दर्शाया गया है?
उत्तर:
पहले चित्र में दर्शायी गई गतिविधियों के माध्यम से शांत, खुशनुमा, तनावरहित, भागमभाग रहित एवं प्रदूषणमुक्त परिवेश नजर आ रहा है, जबकि दूसरे चित्र में अधिक जनसंख्या, व्यस्त जीवनशैली, ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण युक्त परिवेश नजर आ रहा है।

प्रश्न 4.
शहरी वातावरण में प्रदूषण के क्या संकेत हैं और इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव हो सकता है?
उत्तर:
दूसरे चित्र में दर्शाए गए शहरी वातावरण में प्रदूषण के संकेत-फैक्ट्रियों से निकलता हुआ धुआँ, घरों के बाहर लगे हुए एयरकंडीशनर (ए.सी.), सड़क पर चलते हुए अत्यधिक वाहन, एक भी पेड़ न लगा होना इत्यादि। उपर्युक्त सभी संकेत हमारे जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं क्योंकि इनसेहमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है, पेड़-पौधे न होने से वर्षा का आगमन नहीं हो पाता तथा हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

प्रश्न 5.
ग्रामीण और शहरी जीवन में प्रमुख अंतर क्या है और दोनों के बीच संतुलन कैसे बनाया जा सकता है?
उत्तर:
ग्रामीण जीवन सरल और प्रकृति के करीब होता है, जबकि शहरी जीवन तेज और सुविधा सम्पन्न होता है। ग्रामीण और शहरी जीवन में संतुलन बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए, बुनियादी सुविधाओं का विकास करना चाहिए तथा ग्रामीण-शहरी संबंधों को मजबूत करने पर जोर देना चाहिए।

पृष्ठ संख्या-110
गतिविधि-1

प्रश्न:
अपने घर की दीवार को दोपहर में छूकर देखो। क्या यह गर्म होती है? अब मिट्टी की दीवार ( यदि आसपास हो ) को छूकर देखो, क्या इसमें कोई अंतर महसूस होता है?
उत्तर:
गर्मी के मौसम में ईंट, पत्थर व कंक्रीट से बनी हमारे घर की दीवार गर्म रहती है, जबकि पड़ोस में बने हुए मिट्टी के घर की दीवार ठंडी बनी रहती है या हल्की गर्म रहती है।

गतिविधि-2

प्रश्न:
अपने माता-पिता या दादा-दादी से पूछो कि वे बचपन में कैसे रहते थे और उनके घरों की विशेषताएँ क्या थीं? क्या वे बिना पंखे और कूलर के भी आराम से रह सकते थे?
उत्तर:
हमारे माता-पिता या दादा-दादी अपने बचपन में पूरे परिवार के साथ मिल-जुलकर रहते थे। उनके घर बड़े, हवादार एवं खुले-खुले रहते थे। संयुक्त परिवार की व्यवस्था होती थी, जिसमें परिवार के सभी लोग बड़े से लेकर छोटे तक एकसाथ व स्नेहपूर्वक रहते थे। वे लोग बिना पंखे और कूलर के भी आराम से रहते थे, क्योंकि वातावरण इतना ठंडा और स्वच्छ होता था कि लोग घरों के आंगन में या बाहर पेड़ों की छांव में आराम करते, खेलते व बातें करते, इसलिए उन्हें पंखें, कूलर आदि की आवश्यकता ही महसूस नहीं हुई।

गतिविधि-3

प्रश्न 1.
अपने घर में रखे पैकेट वाले खाद्य पदार्थों की सूची बनाओ और देखो कि इनमें से कितने खाद्य सामग्री/पदार्थ बाहर से लाए गए हैं।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 2.
अपने दादा-दादी से पूछो कि वे अपने समय में कौन-कौनसे खाद्य पदार्थ घर पर बनाकर संरक्षित करते थे।
उत्तर:
हमारे दादा-दादी अपने समय में कई तरह के खाद्य पदार्थ घर पर बनाकर संरक्षित करते थे; जैसेअचार, मुरब्बा, आटे की पपड़ी, मठड़ी, कुछ विशेष मिठाइयाँ, नमकीन इत्यादि।

पृष्ठ संख्या-111
गतिविधि-4

प्रश्न 1.
एक पेड़ को गोद लो और उसकी देखभाल करो।
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी अपने विद्यालय में शिक्षक एवं घर में माता-पिता के सहयोग से करें।

प्रश्न 2.
बारिश के समय ठंडी हवा क्यों चलती है? बताइए।
उत्तर:
बारिश के समय ठंडी हृवा चलने के कई कारण हैं; जैसे-हवा में नमी का बढ़ना, बादलों द्वारा सूर्य की किरणों को रोकने के कारण तापमान गिरना, अधिक तेज हवा चलना, बारिश के पानी का ठंडा होना इत्यादि।

पृष्ठ संख्या-111-112

प्रश्न:
वर्गीकरण (सही समूह में रखिए) नीचे दी गई विषयवस्तु ‘पर्यावरण के अनुकूल’ और ‘पर्यावरण के प्रतिकूल’ दो समूहों में वर्गीकृत करें-

  • पैकिंग वाला भोजन
  • मिट्टी का घर
  • एयर कंडीशनर का उपयोग
  • स्थानीय बाजार से खरीदारी
  • अधिक बिजली खर्च करना
  • साइकिल का उपयोग

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन 3

उत्तर:

पर्यावरण के अनुकूल पर्यावरण के प्रतिकूल
मिट्टी का घर पैकिंग वाला भोजन
स्थानीय बाजार से खरीदारी एयर कंडीशनर का उपयोग
साइकिल का उपयोग अधिक बिजली खर्च करना

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही उत्तर चुनकर भरिए-

प्रश्न 1.
‘हीट आइलैंड प्रभाव’ किससे संबंधित है?
(अ) जंगलों की कटाई
(ब) कंक्रीट के मकानों के कारण तापमान बढ़ना
(स) अधिक वर्षा होना
(द) पहाड़ों का निर्माण
उत्तर:
(ब) कंक्रीट के मकानों के कारण तापमान बढ़ना

प्रश्न 2.
पुराने घर कौन-कौनसी सामग्री से बनाए जाते थे?
(अ) कंक्रीट और सीमेंट
(ब) मिट्टी से, लकड़ी और घास-फूस
(स) लोहे और शीशे
(द) प्लास्टिक और फाइबर
उत्तर:
(ब) मिट्टी से, लकड़ी और घास-फूस

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 3.
पैकिंग वाले खाद्य पदार्थ अधिक खाने से क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) ऊर्जा की बचत होती है
(ब) स्वास्थ्य बेहतर होता है
(स) प्रदूषण बढ़ता है
(द) पानी की खपत कम होती है
उत्तर:
(स) प्रदूषण बढ़ता है

प्रश्न 4.
बढ़ती शहरी जीवनशैली का कौनसा प्रभाव देखने को मिलता है?
(अ) कम ऊर्जा खपत
(ब) अधिक पेड़-पौधे
(स) अधिक प्रदूषण
(द) वर्षा की अधिकता
उत्तर:
(स) अधिक प्रदूषण

प्रश्न 5.
घर का ताजा बना भोजन खाने का एक प्रमुख लाभ क्या है?
(अ) यह अधिक महंगा होता है
(ब) यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा होता है
(स) इसे बनाने में अधिक ईंधन खर्च होता है
(द) यह पौष्टिक नहीं होता है
उत्तर:
(ब) यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा होता है

रिक्त स्थान भरिए-

1. पुराने समय में घर _____, ______ और ______ से बनाए जाते थे।
उत्तर:
मिट्टी, लकड़ी, घास-फूस

2. शहरीकरण के कारण ______ और ______ की समस्या बढ़ गई है।
उत्तर:
पर्यावरण प्रदूषण, जनसंख्या घनत्व

3. अधिक पैकिंग वाले भोजन से ______ बढ़ता है और ऊर्जा की ______ होती है।
उत्तर:
पर्यावरण प्रदूषण, खपत

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

4. जलवायु परिवर्तन के कारण कहीं ______ पड़ रहा है तो कहीं ______ आ रही है।
उत्तर:
सूखा, बाढ़

5. ‘हीट आइलैंड प्रभाव’ तब होता है जब ______ के कारण पूरे शहर का तापमान बढ़ जाता है।
उत्तर:
कंक्रीट के मकानों के द्वारा अधिक तापमान अवशोषण।

तीन से चार वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
ग्रामीण और शहरी जीवनशैली में प्रमुख अंतर क्या हैं?
उत्तर:
ग्रामीण और शहरी जीवनशैली में मुख्य अंतर पर्यावरण प्रदूषण, खानपान, ऊर्जा की खपत, घरों के निर्माण के तरीके, सामाजिक मिलाप और बुनियादी सुविधाओं में होता है। अन्य शब्दों में, ग्रामीण जीवन सरल और प्रकृति के करीब होता है, जबकि शहरी जीवन तेज और सुविधा सम्पन्न होता है।

प्रश्न 2.
हमारे दादा-दादी किस प्रकार के घरों में रहते थे? वे बिना पंखे या कूलर और हीटर के कैसे रहते थे?
उत्तर:
हमारे दादा-दादी मिट्टी, लकड़ी एवं घास-फूस के घरों में रहते थे तथा ये घर बड़े और खुले होते थे। वे बिना पंखे या कूलर और हीटर के इसलिए रहते थे, क्योंकि उनके घर सर्दी और गर्मी दोनों मौसम के अनुकूल बने होते थे।

प्रश्न 3.
आधुनिक जीवनशैली जलवायु परिवर्तन को कैसे प्रभावित कर रही है?
उत्तर:
आधुनिक समय में अधिकतर लोग शहरों में बंद घरों में रहते हैं तथा घर ईंट, पत्थर और कंक्रीट के बने होते हैं, जो तापमान को अधिक अवशोषित करते हैं, इसलिए गर्मी से बचने हेतु पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर, फ्रीज आदि उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, जो कि पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता है। आधुनिक जीवनशैली जंकफूड और पैकिंग वाला भोजन अधिक खाने की हो गई है, जो कि अंततः पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 4.
जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हम अपने दैनिक-जीवन में कौन-कौनसे बदलाव ला सकते हैं?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए एवं पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, एयर कंडीशनर और फ्रीज के अनावश्यक प्रयोग से बचना चाहिए, कंक्रीट के मकानों का निर्माण नहीं करना चाहिए, जंकफूड एवं पैकिंग वाला भोजन नहीं करना चाहिए, बिजली की बचत करनी चाहिए एवं अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए।

आठ से दस वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
हीट आइलैंड प्रभाव क्या है? इसे रोकने के लिए कौन-कौनसे उपाय किए जा सकते हैं?
उत्तर:
कंक्रीट से बने मकानों द्वारा अधिक तापमान अवशोषित करने से पूरे शहर का तापमान बढ़ जाना, हीट आइलैंड प्रभाव कहलाता है। निम्नलिखित उपायों को अपनाकर हम हीट आइलैंड प्रभाव को रोक सकते हैं-

अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना।
एयर कंडीशनर का उपयोग बहुत सीमित मात्रा में करना।
छतों पर हरियाली और सौर पैनलों का प्रयोग करना।
स्थानीय और ताजे भोजन का सेवन करना।
साइकिल और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्राथमिकता देना।
कुछ हद तक कंक्रीट के बजाय मिट्टी और घासफूस के घरों का निर्माण करना।

प्रश्न 2.
हमारी जीवन शैली जलवायु परिवर्तन को कैसे प्रभावित करती है? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
ऊर्जा का अत्यधिक उपयोग, परिवहन के साधनों का अनावश्यक उपयोग, डिब्बाबंद भोजन की अधिक खपत, अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी, पेड़ों को काटना, ईंधन के लिए लकड़ी जलाना इत्यादि कार्यों से जलवायु परिवर्तन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। उदाहरण के लिए, यदि हम अपने घरों और कार्यालयों में एयर कंडीशनर तथा फ्रीज का अत्यधिक व अनावश्यक रूप से प्रयोग करते रहेंगे तो वैश्विक तापवृद्धि होती रहेगी, क्योंकि एयर कंडीशनर, फ्रीज आदि प्रशीतक उपकरणों द्वारा क्लोरो-फ्लोरो कार्बन नामक ग्रीनहाउस गैस निकलती है, जो वैश्विक तापवृद्धि या जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है।

प्रश्न 3.
पारंपरिक घर और आधुनिक घर में पर्यावरण की दृष्टि से क्या अंतर है? कौनसा अधिक पर्यावरण अनुकूल है और क्यों?
उत्तर:
पारंपरिक घर मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस से बने होते थे, जबकि आधुनिक घर ईंट, पत्थर और कंक्रीट के बने होते हैं। आधुनिक घर अधिक तापमान को अवशोषित करते, जिससे घर में गर्मी और अधिक बढ़ जाती है। इस गर्मी से बचने के लिए घरों में एयर कंडीशनर लगाई जाती है, जिसके लिए अधिक बिजली खर्च करनी पड़ती है, जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक है, जबकि पारंपरिक घर प्राकृतिक रूप से ठंडे बने रहते थे तथा गर्मी और सर्दी दोनों में संतुलन बनाए रखते थे। इन घरों में एयर कंडीशनर आदि लगवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 4.
खान-पान की आदतों का जलवायु परिवर्तन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
खान-पान की आदतों का जलवायु परिवर्तन पर सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव पड़ता है। पहले के सभय में लोग स्थानीय और ताजा भोजन करते थे, जो कि कहीं भी आसानी से प्राप्त हो जाता था तथा पर्यावरण प्रदूषण का कारण भी नहीं बनता था, परन्तु वर्तमान समय में लोग पैकिंग वाले भोजन को अधिक पसंद करने लगे हैं। पैकिंग वाले भोजन को बनाने और लाने में अधिक ऊर्जा और अधिक इंधन की आवश्यकता पड़ती है तथा प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री की खपत भी बढ़ती है, जो कि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाता है।

RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 12 Question Answer in Hindi

बहुविकल्पात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से व्यक्ति को कैसा महसूस होता है?
(अ) ऊर्जावान
(ब) तनावरहित
(स) रोगमुक्त
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
अग्र में से कौन-सी चीज पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ाती है-
(अ) स्थानीय भोजन
(ब) ताजा भोजन
(स) पैकिंग वाला भोजन
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(स) पैकिंग वाला भोजन

प्रश्न 3.
कहीं सूखा पड़ना और कहीं बाढ़ आना किस कारण से हो रहा है?
(अ) पर्यावरण संतुलन से
(ब) जलवायु परिवर्तन से
(स) वृक्षारोपण से
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) जलवायु परिवर्तन से

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसा/से कार्य पर्यावरण के अनुकूल है/हैं-
(अ) स्थानीय भोजन का सेवन
(ब) अधिक वृक्षारोपण
(स) बिजली की बचत
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 5.
निम्न में से कौनसा/से कार्य पर्यावरण के प्रतिकूल है/हैं-
(अ) मिट्टी का घर
(ब) एयर कंडीशनर का उपयोग
(स) साइकिल का उपयोग
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) एयर कंडीशनर का उपयोग

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. पहले के लोग ______ में रहते थे।
उत्तर:
खुले वातावरण

2. पैकिंग वाले भोजन को बनाने और लाने में अधिक ______ और अधिक ______ की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
ऊर्जा, ईंधन

3. ______ कम होने से बारिश कम होती है और ______ बढ़ता है।
उत्तर:
पेड़, तापमान

4. ______ और ______ के बीच गहरा संबंध है।
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन, हमारी जीवनशैली।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. कंक्रीट के मकान अधिक तापमान को अवशोषित करते हैं, जिससे पूरे शहरं का तापमान कम हो जाता है।
उत्तर:
असत्य।

2. मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस के घर गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में संतुलन बनाए रखते हैं।
उत्तर:
सत्य

3. जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

4. पुराने समय में लोग गर्मी में एयर कंडीशनर और सर्दी में हीटर चलाते थे।
उत्तर:
असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-

सूची-I सूची-II
1. कंक्रीट के मकान (अ) बारिश कम होना
2. पैकिंग वाला भोजन (ब) ऊर्जावान शरीर
3. पेड़ कम होना (स) तापमान बढ़ाते हैं
4. स्वस्थ जीवनशैली (द) पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाता है।

उत्तर:

सूची-I सूची-II
1. कंक्रीट के मकान (स) तापमान बढ़ाते हैं
2. पैकिंग वाला भोजन (द) पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाता है।
3. पेड़ कम होना (अ) बारिश कम होना
4. स्वस्थ जीवनशैली (ब) ऊर्जावान शरीर

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस से क्या बने होते थे?
उत्तर:
पारंपरिक (पुराने) घर।

प्रश्न 2.
पुराने समय के लोग कैसा भोजन करते थे?
उत्तर:
स्थानीय और ताजा भोजन।

प्रश्न 3.
वर्तमान समय में अधिकतर लोग कैसा भोजन पसंद करते हैं?
उत्तर:
पैकिंग वाला भोजन।

प्रश्न 4.
कौन-से घर गर्मी और सर्दी दोनों में संतुलन बनाए रखते हैं?
उत्तर:
पुराने समय के मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस से बने घर।

प्रश्न 5.
पूरी दुनिया किस समस्या से प्रभावित हो रही है?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन की समस्या से।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 6.
किस कारण बारिश कम हो रही है और तापमान बढ़ रहा है।
उत्तर:
पेड़ कम होने के कारण।

प्रश्न 7.
किस प्रकार के घर अधिक तापमान को अवशोषित करते हैं?
उत्तर:
कंक्रीट से बने घर।

प्रश्न 8.
जलवायु परिवर्तन से क्या हो रहा है?
उत्तर:
कहीं सूखा पड़ रहा है और कहीं बाढ़ आ रही है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
पर्यावरण के अनुकूल एवं पर्यावरण के प्रतिकूल तीन-तीन गतिविधियाँ लिखिए।
उत्तर:
पर्यावरण के अनुकूल तीन गतिविधियाँ-

  • पेड़ लगाना
  • एयर कंडीशनर का अनावश्यक प्रयोग न करना एवं
  • साइकिल चलाना।

पर्यावरण के प्रतिकूल तीन गतिविधियाँ-

  • पेड़ों को काटना
  • कचरा जलाना एवं
  • पैकिंग वाला भोजन करना।

प्रश्न 2.
पर्यावरण को बचाने के लिए हमें क्या करना होगा?
उत्तर:
पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे; जैसे-बिजली की बचत करना, स्थानीय भोजन का सेवन करना, अधिक से अधिक पेड़ लगाना, अनावश्यक खरीदारी से बचना इत्यादि।

प्रश्न 3.
पैकिंग वाला भोजन किस प्रकार पर्यावरण के लिए हानिकारक है? समझाइए।
उत्तर:
पैकिंग वाला भोजन पर्यावरण के लिए हानिकारक है, क्योंकि इसे बनाने और लाने में अधिक ऊर्जा और अधिक ईंधन की आवश्यकता होती है तथा प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री की खपत भी बढ़ती है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
पुराने समय में बने घर किस प्रकार हीट आइलैंड प्रभाव के लिए जिम्मेदार नहीं थे?
समझाइए।
उत्तर:
वर्तमान समय में कंक्रीट से बने मकान अधिक तापमान को अवशोषित करते हैं, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ जाती है तथा पूरे शहर का तापमान बढ़ा देती है। इसे ही ‘हीट आइलैंड प्रभाव’ के नाम से जाना जाता है। इसके विपरीत पुराने समय में घर मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस के बने होते थे, जो गर्मी और सर्दी दोनों प्रकार के मौसम में संतुलन बनाए रखते थे। इसलिए पुराने समय में बने घर हीट आइलैंड प्रभाव के लिए जिम्मेदार नहीं थे।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 2.
जलवायु परिवर्तन के मुख्य प्रभाव क्या हैं तथा इस समस्या से निपटने के क्या उपाय हो सकते हैं?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन पर्यावरण को कई अलगअलग तरीकों से प्रभावित करता है; जैसे-तापमान में वृद्धि, समुद्र का जलस्तर बढ़ना, किसी स्थान पर सूखा पड़ना तो किसी स्थान पर बाढ़ आना, जैव विविधता में कमी होना इत्यादि। जलवायु परिवर्तन की समस्या से बचने के लिए हमें एयर कंडीशनर का उपयोग कम करना चाहिए, स्थानीय और ताजा भोजन करना चाहिए, अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा आवश्यकता से अधिक वस्तुएँ नहीं खरीदनी चाहिए।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Notes in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन

प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति ऊर्जावान, तनावरहित एवं रोगमुक्त महसूस करता है।

पुराने समय में घर मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस से बने होने के कारण गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में संतुलित रहते थे।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन 1

वर्तमान समय में ईंट और पत्थर से बने पक्के मकान गर्मी को और बढ़ा देते हैं, जिससे गर्मी के मौसम में हमें मकान को ठंडा रखने के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता होती है।

कंक्रीट के मकान अधिक तापमान को अवशोषित करते हैं, जिससे पूरे शहर का तापमान बढ़ जाता है। इसे ‘हीट आइलैंड प्रभाव’ के नाम से जाना जाता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi हमारी जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन 2

पुराने समय में लोग स्थानीय और ताजा भोजन खाते थे, परन्तु वर्तमान समय में अधिकतर लोग पैकिंग वाला भोजन खाना पसंद करते हैं।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 10 खनिज व ऊर्जा संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 14 आर्थिक अवधारणाएँ एवं नियोजन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 9 भारतीय कृषि
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 8 जल संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 11 विनिर्माण उद्योग
  • RBSE Class 10 English Grammar Modals 
  • RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 8 Construction of Triangles Ex 8.2
  • RBSE Class 10 English Grammar Sentence Re-ordering
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार
  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...