To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi हमारे कुशल सहयोगी provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 3 के प्रश्न उत्तर हमारे कुशल सहयोगी
RBSE Class 5th EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या-22
कक्षा में चर्चा कीजिए-
प्रश्न 1.
आपके घर में कौन-कौनसी मिठाइयाँ बनती हैं? आपकी पसंदीदा मिठाई बनाने की विधि को कक्षा में साझा कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने घर में बनने वाली विभिन्न मिठाइयों के बारे में चर्चा कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा
मिठाई बनाने की विधि साझा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू आदि।
प्रश्न 2.
अपने क्षेत्र में जाकर कुल्हड़ बनाने की प्रक्रिया को समझ कर मॉडल बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने क्षेत्र में जाकर कुल्हड़ बनाने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं और एक मॉडल बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कर सकते हैं। इससे उन्हें मिट्टी के बर्तनों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
प्रश्न 3.
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक क्यों है? समझाइए।
उत्तर:
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है, क्योंकि यह आसानी से विघटित नहीं होता है और इससे प्रदूषण बढ़ता है। प्लास्टिक के कचरे से जल और मिट्टी प्रदूषित होती है, जिससे जानवरों और पौधों को नुकसान पहुँचता है।
![]()
प्रश्न 4.
अपने घरों से अनाज और दालों के नमूने लेकर आएँ और कक्षा में उन्हें नाम के साथ प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने घरों से विभिन्न अनाज और दालों के नमूने लेकर कक्षा में प्रदर्शित कर सकते हैं। इससे उन्हें विभिन्न अनाज और दालों के बारे में जानने और उनकी पहचान करने का अवसर्र मिलेगा।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
रिक्त स्थान भरिए-
1. शादी में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट मिठाई _____ जी बनाते हैं।
उत्तर:
हलवाई
2. _____ फसल हमें गेहूँ और चना देती है।
उत्तर:
रबी की
3. कुल्हड़ का उपयोग करने से _____ को बढ़ावा मिलता है।
उत्तर:
स्थानीय वस्तुओं
4. बैंड वाले भैया शादी में _____ बजाते हैं।
उत्तर:
वाद्य यंत्र (बैंड)
5. किसान _____ और _____ की फसलें उगाते हैं।
उत्तर:
रबी, खरीफ, जायद
6. शादी में हलवाई मिठाइयाँ बनाने के लिए _______, _____ और _____ का उपयोग करता है।
उत्तर:
दूध, घी, चीनी, अनाज
![]()
7. बढ़ई शादी के लिए _____ और _____ तैयार करता है।
उत्तर:
मंडप, तोरणद्वार
8. कुल्हड़ _____ से बनता है और यह _____ के लिए लाभकारी होता है।
उत्तर:
मिट्टी, पर्यावरण
9. किसान हमें _____, _____ और _____ प्रदान करते हैं जिससे हलवाई मिठाइयाँ बना पाता है।
उत्तर:
अनाज, दूध, घी
10. सफाई करने वाला _____ और _____ को स्वच्छ रखता है जिससे शादी का माहौल सुंदर और स्वच्छ बना रहता है।
उत्तर:
मंडप, घर, मोहल्ले।
सत्य/असत्य लिखिए-
1. बैंडवाले शादी के लिए कपड़े सिलते हैं।
उत्तर:
असत्य
2. किसान अनाज उगाते हैं जिससे हलवाई मिठाइयाँ बना पाते हैं।
उत्तर:
सत्य
3. कुल्हड़ प्लास्टिक से बनता है और यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
उत्तर:
असत्य
4. बिजली मिस्त्री शादी में रोशनी और ध्वनि व्यवस्था का प्रबंधन करता है।
उत्तर:
सत्य
![]()
5. हर व्यक्ति का कार्य किसी न किसी अन्य व्यक्ति के कार्य पर निर्भर करता है।
उत्तर:
सत्य।
मिलान कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| हलवाई | मंडप और सजावट का निर्माण करता है। |
| किसान | पशुओं को पालने वाला। |
| बढ़ई | मिठाइयाँ बनाता है। |
| पशुपालक | अनाज और दालें उपलब्ध कराता है। |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| हलवाई | मिठाइयाँ बनाता है। |
| किसान | अनाज और दालें उपलब्ध कराता है। |
| बढ़ई | मंडप और सजावट का निर्माण करता है। |
| पशुपालक | पशुओं को पालने वाला। |
नीचे दिए गए कार्यों को उचित वर्ग में रखिएकपड़े सिलना, अनाज उगाना, सफाई करना, मिठाइयाँ बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, मंडप बनाना, बिजली व्यवस्था करना।

उत्तर:
| व्यवसाय | कार्य/नाम |
| 1. कपड़े सिलने वाला | कपड़े सिलना/दर्जी |
| 2. खेती करने वाला | अनाज उगाना/किसान |
| 3. सफाई करने वाला | सफाई करना/सफाईकर्मी |
| 4. मिठाई बनाने वाला | मिठाइयाँ बनाना/हलवाई |
| 5. मिट्टी के बर्तन बनाने वाला | मिट्टी के बर्तन बनाना/कुम्हार |
| 6. लकड़ी का कार्य करने वाला | मंडप बनाना/बढ़ई |
| 7. बिजली का कार्य करने वाला | बिजली व्यवस्था करना/बिजली मिस्त्री |
सूची बनाइए-
प्रश्न 1.
शादी में शामिल होने वाले पाँच पारंपरिक कामगारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- हलवाई
- बढ़ई
- कपड़े सिलने वाला
- बैंडवाला
- फूलवाला।
![]()
प्रश्न 2.
कुल्हड़ के तीन लाभ लिखिए।
उत्तर:
- पर्यावरण के लिए हानिरहित व बायोडिग्रेडेबल।
- स्थानीय कुम्हारों को रोजगार प्रदान करता है।
- प्लास्टिक के उपयोग को कम करता है।
प्रश्न 3.
पारंपरिक विवाह समारोह में बनने वाले चार प्रमुख व्यंजनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- जलेबी
- लड्डू
- गुलाब जामुन
- दाल-बाटी-चूरमा।
प्रश्न 4.
पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाए जाने वाले दो उपाय बताइए।
उत्तर:
- प्लास्टिक के बजाय कुल्हड़ और कपड़े के थैले का उपयोग करना।
- पेड़-पौधों का संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण करना।
तीन से चार वाक्यों में उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
‘शादी या कोई सामाजिक आयोजन पूरे समाज के सहयोग से होता है।’ इस विषय पर चार वाक्य लिखिए।
उत्तर:
शादी जैसे सामाजिक आयोजन समाज के विभिन्न लोगों के सहयोग से पूरे होते हैं। किसान अनाज देता है, हलवाई मिठाइयाँ बनाता है, बढ़ई मंडप बनाता है और सफाई कर्मचारी स्वच्छता सुनिश्चित करता है। सभी व्यवसायी एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। यह परस्पर सहयोग समाज की एकता को दर्शाता है।
प्रश्न 2.
कुल्हड़ और प्लास्टिक के गिलास में अंतर को पर्यावरण में उपयोगिता के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
कुल्हड़ मिट्टी से बनते हैं और बायोडिग्रेडेबल होते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाते। प्लास्टिक के गिलास गैर-बायोडिग्रेडेबल होते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। कुल्हड़ का उपयोग स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी प्रदान करता है।
प्रश्न 3.
शादी में बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों के नाम लिखिए और उनके बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
शादी में लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन और दाल-बाटी-चूरमा बनाए जाते हैं। जलेबी चीनी की चाशनी में डूबी तली हुई मिठाई है। लड्डू चीनी व बेसन से बनी सूखी मिठाई है। गुलाब जामुन मावे से बनी गोल आकार की मिठाई है। दाल-बाटी-चूरमा दाल, आटा, घी व चीनी से बनाया जाता है।
![]()
प्रश्न 4.
स्वच्छता बनाए रखने में हमारे कर्त्तव्य लिखिए।
उत्तर:
हमें अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना चाहिए। कचरा कूड़ेदान में डालना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना और नियमित सफाई करना हमारा कर्तत्व्य है। इससे पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
सोच-विचार कर उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
यदि शादी में सफाई करने वाला नहीं आए तो क्या समस्या हो सकती है?
उत्तर:
यदि सफाई करने वाला न आए तो मंडप, घर और मोहल्ला गंदा रहेगा, जिससे मेहमानों को असुविधा होगी। गंदगी से बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ेगा। शादी का माहौल अस्वच्छ और अव्यवस्थित लगेगा, जिससे आयोजन की शोभा कम होगी।
प्रश्न 2.
यदि किसान अनाज नहीं उगाए तो शादी के भोजन पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तर:
यदि किसान अनाज न उगाए, तो हलवाई को मिठाइयाँ और व्यंजन बनाने के लिए अनाज, दालें और सब्जियाँ नहीं मिलेंगी। इससे शादी का भोजन तैयार नहीं हो पाएगा और मेहमानों को भोजन की कमी का सामना करना पड़ेगा। आयोजन अधूरा रह जाएगा।
प्रश्न 3.
यदि बिजली का कार्य करने वाला नहीं हो तो शादी में क्या कठिनाइयाँ आएँगी?
उत्तर:
बिजली के कार्य करने वाले के न होने पर मंडप में रोशनी, पंखें और माइक की व्यवस्था नहीं होगी। बैंड की आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई देगी और अंधेरा होने से मेहमानों को असुविधा होगी। शादी का उत्साह और आकर्षण कम हो जाएगा।
प्रश्न 4.
यदि हलवाई को मिठाई बनाने के लिए दूध, चीनी, दालें और अनाज नहीं मिले तो वह क्या करेगा?
उत्तर:
यदि हलवाई को दूध, चीनी, दालें और अनाज नहीं मिले, तो वह मिठाइयाँ और व्यंजन नहीं बना पाएगा। वह शादी के लिए वैकल्पिक व्यंजन बनाने की कोशिश कर सकता है या बाहर से तैयार मिठाइयाँ मंगवा सकता है। इससे आयोजन की गुणवत्ता प्रभावित होगी।
![]()
प्रश्न 5.
यदि लोग एक-दूसरे की मदद नहीं करें तो शादी का आयोजन कैसे प्रभावित होगा?
उत्तर:
यदि लोग एक-दूसरे की मदद न करें, तो शादी का आयोजन अव्यवस्थित और अधूरा रहेगा। हलवाई, बढ़ई, बैंडवाला आदि अपने कार्य अकेले नहीं कर पाएँगे। मंडप, भोजन और सजावट की कमी होगी और शादी का आनंद प्रभावित होगा।
RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 3 Question Answer in Hindi
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
किसान द्वारा उगाई गई खरीफ की फसल कौनसी है?
(अ) मक्का
(ब) गेहूँ
(स) चना
(द) तरबूज
उत्तर:
(अ) मक्का
प्रश्न 2.
शादी में रोशनी और माइक का प्रबंध कौन करता है?
(अ) बैंडवाला
(ब) बिजली का कार्य करने वाला
(स) फूलवाला
(द) हलवाई
उत्तर:
(ब) बिजली का कार्य करने वाला
प्रश्न 3.
हलवाई मिठाइयाँ बनाने के लिए किनसे सामग्री प्राप्त करता है?
(अ) बढ़ई और फूलवाले से
(ब) बिजली का कार्य करने वाले से
(स) किसान और पशुपालक से
(द) कपड़े सिलने वाले से
उत्तर:
(स) किसान और पशुपालक से
प्रश्न 4.
समाज की परस्पर निर्भरता का क्या अर्थ है?
(अ) सभी लोग स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं।
(ब) केवल हलवाई ही कार्य करता है।
(स) कोई किसी का सहयोग नहीं करता है।
(द) सभी लोग एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
उत्तर:
(द) सभी लोग एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
प्रश्न 5.
शादी में सफाई कर्मचारी का मुख्य कार्य क्या है?
(अ) मंडप को साफ रखना
(ब) मिठाइयाँ बनाना
(स) कपड़े सिलना
(द) वाद्य यंत्र बजाना
उत्तर:
(अ) मंडप को साफ रखना
![]()
प्रश्न 6.
पशुपालक शादी में क्या प्रदान करता है?
(अ) अनाज और दालें
(ब) दूध और घी
(स) फूल और सजावट सामग्री
(द) मंडप सामग्री और फर्नीचर
उत्तर:
(ब) दूध और घी
प्रश्न 7.
कपड़े सिलने वाला शादी में क्या योगदान देता है?
(अ) मिठाइयाँ बनाता है।
(ब) रोशनी का प्रबंध करता है।
(स) सुंदर कपड़े सिलता है।
(द) मंडप बनाता है।
उत्तर:
(स) सुंदर कपड़े सिलता है।
प्रश्न 8.
फल और सब्जियाँ खाने से क्या लाभ होता है?
(अ) ये केवल स्वाद बढ़ाते हैं।
(ब) ये पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं।
(स) इनसे रोजगार को बढ़ावा मिलता है।
(द) ये पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं।
उत्तर:
(द) ये पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. राजस्थान के _____ में शादी का माहौल है।
उत्तर:
हरिपुर
2. _____ के कार्य एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
उत्तर:
सभी
3. आपके मिट्टी के कुल्हड़ और दीये इस बार बहुत _____ हैं।
उत्तर:
सुंदर
4. शादी में _____ के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।
उत्तर:
राजस्थान
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. कुल्हड़ प्लास्टिक से बनाए जाते हैं।
उत्तर:
असत्य
2. शादी का मंडप फूलवाला बनाता है।
उत्तर:
असत्य
![]()
3. कुल्हड़ का उपयोग कुम्हारों को रोजगार प्रदान करता है।
उत्तर:
सत्य
4. हरी सब्जियों तथा फलों का सेवन हमें स्वस्थ रखता है।
उत्तर:
सत्य
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. किसान | (क) मंडप और फर्नीचर बनाता है। |
| 2. मिट्टी के बर्तन | (ग) कुल्हड़ और दीये बनाता है। |
| 3. पशुपालक | (ख) फसलें उगाता है। बनाने वाला |
| 4. बढ़ई | (घ) दूध और घी प्रदान करता है। |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. किसान | (ख) फसलें उगाता है। बनाने वाला |
| 2. मिट्टी के बर्तन | (ग) कुल्हड़ और दीये बनाता है। |
| 3. पशुपालक | (घ) दूध और घी प्रदान करता है। |
| 4. बढ़ई | (क) मंडप और फर्नीचर बनाता है। |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कुल्हड़ के उपयोग से कोई एक लाभ बताइए।
उत्तर:
पर्यावरण संरक्षण होता है।
प्रश्न 2.
शादी में फूलों की सजावट कौन करता है?
उत्तर:
फूलवाला।
प्रश्न 3.
समाज में परस्पर निर्भरता का क्या अर्थ है?
उत्तर:
एक-दूसरे पर निर्भरता।
![]()
प्रश्न 4.
शादी में जलेबी किसमें परोसी गई?
उत्तर:
कुल्हड़ में।
प्रश्न 5.
शादी में बच्चों ने क्या समझा?
उत्तर:
परस्पर निर्भरता।
प्रश्न 6.
पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली सामग्री क्या है?
उत्तर:
प्लास्टिक।
प्रश्न 7.
सफाई कर्मचारी का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:
स्वच्छता बनाए रखना।
प्रश्न 8.
दैनिक जीवन में उपयोगी सामग्री किनसे प्राप्त होती है?
उत्तर:
जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों से।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
किसान और पशुपालक शादी में कैसे योगदान देते हैं?
उत्तर:
किसान अनाज, फल और सब्जियाँ उपलब्ध कराते हैं, जबकि पशुपालक दूध और घी प्रदान करते हैं। ये सामग्रियाँ हलवाई को मिठाइयाँ और व्यंजन बनाने के लिए आवश्यक होती हैं।
प्रश्न 2.
बैंडवाले शादी को कैसे रोचक बनाते हैं?
उत्तर:
बैंडवाले वाद्य यंत्र बजाकर शादी में उत्साह और आनंद लाते हैं। उनकी संगीतमय प्रस्तुति से मेहमान नाचते-गाते हैं, जिससे शादी का माहौल जीवंत और यादगार बनता है।
प्रश्न 3.
बिजली का कार्य करने वाले का शादी में क्या योगदान होता है?
उत्तर:
बिजली का कार्य करने वाला रोशनी, पंखे और माइक का प्रबंध करता है। इससे शादी का मंडप रोशन होता है और बैंड की आवाज स्पष्ट सुनाई देती है।
प्रश्न 4.
कपड़े सिलने वाला शादी में क्या योगदान करता है?
उत्तर:
कपड़े सिलने वाला दूल्हे-दुल्हन और मेहमानों के लिए खास और सुंदर कपड़े सिलता है। इससे शादी का आकर्षण बढ़ता है और सभी लोग उत्सव के लिए तैयार होते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
समाज में परस्पर निर्भरता का क्या अर्थ है?
उत्तर:
समाज में परस्पर निर्भरता का अर्थ है कि सभी लोग अपने कार्यों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर हैं; जैसे-हलवाई को किसान और पशुपालक की सामग्री चाहिए और किसान को खेती के लिए बढ़ई के औजार।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सफाई कर्मचारी का शादी में योगदान क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
सफाई कर्मचारी मंडप, घर और मोहल्ले को साफ रखता है, जिससे शादी का माहौल स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। उसकी मेहनत से मेहमानों को सुखद अनुभव मिलता है और बीमारियों का खतरा कम होता है। यह समाज में स्वच्छता के महत्त्व और सभी कार्यों की गरिमा को दर्शाता है।
प्रश्न 2.
बच्चों के संवाद से खाद्य सामग्री के वैज्ञानिक पहलुओं की क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
बच्चों के संवाद से पता चलता है कि खाद्य सामग्री, जैसे कि अनाज, दूध और सब्जियाँ किसानों और पशुपालकों से प्राप्त होती हैं। रबी और खरीफ फसलों से भोजन तैयार होता है। फल-सब्जियाँ पोषक तत्त्व प्रदान करती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। कुल्हड़ का उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
प्रश्न 3.
हलवाई और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले के बीच संवाद से क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
हलवाई और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले के संवाद से हमें समाज की परस्पर निर्भरता की सीख मिलती है। हलवाई को कुल्हड़ और सामग्री की आवश्यकता होती है, जो कुम्हार और किसान प्रदान करते हैं। कुल्हड़ का उपयोग पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। यह दर्शाता है कि प्रत्येक व्यक्ति का कार्य महत्त्वपूर्ण है और सभी मिलकर समाज को सुचारु रूप से चलाते हैं।
प्रश्न 4.
शादी में सभी कुशल सहयोगियों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
शादी में हलवाई मिठाइयाँ बनाता है, किसान अनाज और सब्जियाँ देता है, पशुपालक दूध-घी प्रदान करता है, बढ़ई मंडप बनाता है, कपड़े सिलने वाला कपड़े सिलता है, बैंडवाला संगीत बजाता है, बिजली वाला रोशनी का प्रबंध करता है और सफाई कर्मचारी स्वच्छता बनाए रखता है। सभी के कार्य परस्पर निर्भर हैं, जो शादी को सफल और आनंदमय बनाते हैं।
प्रश्न 5.
शादी के आयोजन से समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी कैसे उजागर होती है?
उत्तर:
शादी का आयोजन समाज की परस्पर निर्भरता को दर्शाता है, जहाँ सभी कुशल सहयोगी मिलकर कार्य करते हैं। कुल्हड़ जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। यह हमें स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की जिम्मेदारी सिखाता है, जिससे समाज और पर्यावरण दोनों का विकास होता है।
RBSE Class 5 EVS Chapter 3 Notes in Hindi हमारे कुशल सहयोगी
प्रसंग-
- स्थान-राजस्थान का हरिपुर, जहाँ शादी की तैयारियाँ चल रही हैं।
- शामिल लोग-हलवाई, मिट्टी के बर्तन बनाने वाला, किसान, बढ़ई, कपड़े सिलने वाला, बैंडवाला, बिजली का कार्य करने वाला, सोने के आभूषण बनाने वाला, पशुपालक, बाल काटने वाला, फूलवाला, सफाई करने वाला आदि।
- विषय (थीम)-समाज की परस्पर निर्भरता और विभिन्न व्यवसायों की भूमिका।
संवाद 1-कुशल सहयोगियों की परस्पर निर्भरता
हलवाई और मिट्टी के बर्तन बनाने वाला-
- हलवाई कुल्हड़ की मजबूती और उपयोगिता की तारीफ करता है, जो मेहमानों को दूध पीने में आनंद देगा।
- मिट्टी के बर्तन बनाने वाला बताता है कि कुल्हड़ मजबूत हैं और हलवाई की मिठाइयाँ बनाने की सामग्री (अनाज, दूध, घी) किसान और पशुपालक से आती हैं।
किसान-
- किसान फसलें (अनाज, चीनी, आटा) उगाने की बात करता है।
- खेती के लिए चक्की चलाने वाले और बढ़ई (औजार बनाने वाले) पर निर्भरता बताता है।
बढ़ई –
- बढ़ई खेती के औजार, फर्नीचर, मंडप और तोरण द्वार बनाने में अपनी भूमिका बताता है।
- कपड़े सिलने वाले की शादी के सुंदर कपड़ों की तारीफ करता है।
कपड़े सिलने वाला-
- वह शादी के खास कपड़ों की बात करता है।
- बैंडवालों की मेहनत और शादी में उनके योगदान की सराहना करता है।
बैंडवाला-
- वह बिजली के कार्य करने वाले को धन्यवाद देता है, जिनके बिना रोशनी और माइक संभव नहीं है।
बिजली का कार्य करने वाला-
- वह रोशनी, पंखे और माइक की शादी में अहमियत बताता है।
सफाई करने वाला-
- वहंडप की सफाई के लिए तारों को व्यवस्थित करने की बात करता है।
- सभी सफाई की महत्ता को स्वीकार करते हैं, जो स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए जरूरी है।
मोहन (बालक)-
- वह निष्कर्ष निकालता है कि शादी एक सामूहिक आयोजन है, जो समाज की परस्पर निर्भरता को दर्शाता है।
![]()
संवाद 2-भोजन, पर्यावरण और वैज्ञानिक पहलू
बच्चों और हलवाई की बातचीत-
- बच्चे (खुशी, मनजीत, कृति, अशोक) मिठाइयों और भोजन की सामग्री के बारे में पूछते हैं।
- हलवाई बताता है कि मिठाइयों के लिए दूध, मावा, घी, चीनी और आटा चाहिए, जो किसानों से आता है।
किसान-
- रबी-(गेहूँ, चना), खरीफ-(बाजरा, मक्का) और जायद फसलों की जानकारी देता है।
- फल-सब्जियाँ भी खेतों से आती हैं, जो व्यापारियों के जरिए दुकानों तक पहुँचती हैं।
- हरी सब्जियाँ और फल पोषक तत्त्व प्रदान करते हैं जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
हलवाई और कुल्हड़-
- कुल्हड़ में दूध और जलेबी परोसता है।
- वह बताता है कि मिट्टी के कुल्हड़ प्लास्टिक के विपरीत पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं।
- कुल्हड़ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होते हैं।
बच्चों का निष्कर्ष-
- अशोक समझता है कि सभी लोग एक-दूसरे से जुड़े हैं।
- मनजीत कहता है कि पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं का संरक्षण जरूरी है, क्योंकि ये दैनिक जीवन की सामग्री प्रदान करते हैं।
Leave a Reply