• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

January 17, 2026 by Fazal Leave a Comment

To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 4 के प्रश्न उत्तर यातायात एवं संचार के साधन

RBSE Class 5th EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या-26-27
यातायात के साधन

प्रश्न :
आपके आस-पास में उपलब्ध यातायात के साधनों के बारे में बताइए-
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 8
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 10

पृष्ठ संख्या-27

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 9

प्रश्न :
क्या आपको भी रोहित और प्रीति की तरह कोई साधन पसंद है? नीचे अपने मनपसंद के यातायात के साधन का चित्र बनाओ और अच्छा क्यों लगता है? लिखिए।
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 3
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 4
मुझे साइकिल इसलिए पसंद है क्योंकि यह पर्यावरण को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुँचाती। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि साइकिल चलाने से व्यायाम होता है। साथ ही, यह छोटी दूरी की यात्रा के लिए सुविधाजनक और किफायती है। साइकिल चलाते समय प्रकृति का आनंद लेना और हवा का एहसास करना बहुत सुखद होता है।

पृष्ठ संख्या-28

अभ्यास 1 :

प्रश्न :
सारणी में यातायात के साधनों के नाम, कार्य और प्रयोग लिखिए।
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 6
उत्तर:
यातायात के साधनों की सारणी-
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 5

प्रश्न :
निम्नांकित सारणी को अपने माता-पिता, दादा-दादी या बड़ों से पूछकर यह जानकारी भरिए
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 11
उत्तर:
संचार के साधनों की सारणी-
RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 7

पृष्ठ संख्या-30
मौखिक चर्चा कीजिए-

प्रश्न 1.
क्या होता यदि यातायात और संचार के साधन नहीं होते?
उत्तर:
यदि यातायात और संचार के साधन नहीं होते, तो हमारे जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता। यहाँ कुछ संभावित परिणाम हैं-

  1. दूरस्थ क्षेत्रों में पहुँच मुश्किल-लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने में बहुत समय लगता और यह बहुत मुश्किल होता।
  2. व्यापार और वाणिज्य प्रभावित-माल और सेवाओं का आदान-प्रदान मुश्किल हो जाता, जिससे आर्थिक विकास प्रभावित होता।
  3. आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित-पुलिस, दमकल और चिकित्सा सेवाएँ समय पर नहीं पहुँच पातीं।
  4. संचार में कठिनाई-लोगों को पत्र या संदेशवाहक के माध्यम से संवाद करना पड़ता, जिससे संचार में देरी होती।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न 2.
आपके अनुसार, विद्यालय और घर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर:
विद्यालय और घर में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं-विद्यालय में-

  • यातायात शिक्षा-विद्यालयों में यातायात नियमों और सुरक्षा के बारे में शिक्षा दी जा सकती है।
  • पोस्टर और नारे-विद्यालयों में यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर और नारे लगाए जा सकते हैं।
  • यातायात पुलिस के साथ बैठक-विद्यालयों में यातायात पुलिस के साथ बैठक आयोजित की जा सकती है ताकि छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जा सके।
  • यातायात नियमों का पालन-विद्यालयों में यातायात नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

घर में-

  • माता-पिता की भूमिका-माता-पिता अपने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में सिखा सकते हैं और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
  • यातायात नियमों की चर्चा-घर में यातायात नियमों की चर्चा की जा सकती है और बच्चों को यातायात नियमों के महत्त्व के बारे में बताया जा सकता है।
  • सुरक्षित यातायात की आदतें-घर में सुरक्षित यातायात की आदतें अपनाई जा सकती हैं, जैसे कि सीट बेल्ट पहनना और यातायात संकेतों का पालन करना।

निष्कर्ष-उपरोक्त कदमों को उठाकर, हम विद्यालय और घर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकते हैं और सुरक्षित यातायात की आदतें अपना सकते हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

नीचे दिए गए परिवहन के प्रकारों को उनके सही विवरण से मिलाइए-

परिवहन का प्रकार विवरण
सड़क परिवहन भारी सामान के परिवहन के लिए उपयुक्त।
रेल परिवहन लंबी दूरी की यात्रा के लिए सस्ता और उपयोगी।
जल परिवहन बस, कार, साइकिलं और स्कूटर इसके प्रमुख साधन हैं।
वायु परिवहन तेज यात्रा के लिए उपयोग किया जाने वाला साधन।

उत्तर:

परिवहन का प्रकार विवरण
सड़क परिवहन बस, कार, साइकिल और स्कूटर इसके प्रमुख साधन हैं
रेल परिवहन लंबी दूरी की यात्रा के लिए सस्ता और उपयोगी
जल परिवहन भारी सामान के परिवहन के लिए उपयुक्त
वायु परिवहन तेज यात्रा के लिए उपयोग किया जाने वाला साधन।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

नीचे दिए गए संचार माध्यमों का उनके उपयोग से सही मिलान करिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
डाक सेवा पुराने समय में पत्र भेजने का सबसे प्रमुख साधन था।
टेलीफोन और मोबाइल किसी से तुरंत बात करने के लिए उपयोग किया जाता है।
इंटरनेट समाचार और जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
रेडियो और टेलीविजन आधुनिक दुनिया में सबसे तेज संचार माध्यम है।

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
डाक सेवा पुराने समय में पत्र भेजने का सबसे प्रमुख साधन था
टेलीफोन और मोबाइल किसी से तुरंत बात करने के लिए उपयोग किया जाता है
इंटरनेट आधुनिक दुनिया में सबसे तेज संचार माध्यम है
रेडियो और टेलीविजन समाचार और जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग किये जाते हैं।

सही विकल्प चुनिए-

(क) निम्नलिखित में से कौनसा जल परिवहन का उदाहरण है?
(अ) बस
(ब) जहाज
(स) ट्रेन
(द) कार
उत्तर:
(अ) बस

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

(ख) सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए क्या आवश्यक है?
(अ) यातायात नियमों का पालन करना।
(ब) तेज गति से वाहन चलाना।
(स) बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना।
(द) मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना।
उत्तर:
(ब) तेज गति से वाहन चलाना।

रिक्त स्थान भरिए-

(क) नाव एक _____ परिवहन का उदाहरण है।
उत्तर:
जल

(ख) _____ संचार का सबसे तेज साधन है।
उत्तर:
इंटरनेट

(ग) दुपहिया वाहन चलाते समय हमें _____ पहनना चाहिए।
उत्तर:
हेलमेट।

संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

प्रश्न (क)
जाम को कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
जाम को कम करने के लिए हम निम्न उपाय कर सकते हैं-

  • यातायात नियमों का पालन करें।
  • ट्रैफिक लाइट और सड़क संकेतों का सम्मान करें।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।
  • अनुशासित तरीके से गाड़ी चलायें और सही समय पर लेन बदलें।

प्रश्न (ख)
इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए कौन-कौनसे उपाय अपनाने चाहिए?
उत्तर:
इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए निम्न उपाय अपनाने चाहिए?

  • निजी जानकारी अनजान लोगों से साझा न करें।
  • मजबूत (जटिल) पासवर्ड का उपयोग करें।
  • संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।
  • सुरक्षित और विश्वसनीय वेबसाइट्स का उपयोग करें।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न:
कक्षा में दो समूह बनाकर एक समूह ‘ यातायात नियमों के पालन’ पर नाटक प्रस्तुत करें और दूसरा समूह ‘संचार साधनों के सही उपयोग’ पर पोस्टर बनाएँ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 4 Question Answer in Hindi

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यातायात का दूसरा नाम क्या है?
(अ) संचार
(ब) परिवहन
(स) आवागमन
(द) सुरक्षा
उत्तर:
(ब) परिवहन

प्रश्न 2.
निम्न में से कौनसा सड़क परिवहन का साधन नहीं है?
(अ) बस
(ब) जहाज
(स) साइकिल
(द) स्कूटर
उत्तर:
(ब) जहाज

प्रश्न 3.
वायु परिवहन का सबसे प्रमुख साधन क्या है?
(अ) हवाई जहाज
(ब) रेलगाड़ी
(स) नाव
(द) ट्रक
उत्तर:
(अ) हवाई जहाज

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न 4.
सड़क जाम का एक प्रमुख कारण क्या हो सकता है?
(अ) टूटा हुआ वाहन
(ब) ट्रैफिक लाइट का होना
(स) यातायात नियमों का पालन
(द) हेलमेट का उपयोग
उत्तर:
(अ) टूटा हुआ वाहन

प्रश्न 5.
ट्रैफिक लाइट में लाल रंग का क्या अर्थ है?
(अ) चलें
(ब) तैयार रहें
(स) रुकें
(द) धीरे चलें
उत्तर:
(स) रुकें

प्रश्न 6.
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग क्यों नहीं करना चाहिए?
(अ) यह नियम के खिलाफ नहीं है।
(ब) यह महँगा पड़ता है।
(स) इससे दुर्घटना हो सकती है।
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) इससे दुर्घटना हो सकती है।

प्रश्न 7.
इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
(अ) मजबूत पासवर्ड बनाना
(ब) विश्वसनीय वेबसाइट्स का उपयोग करना
(स) संदिग्ध लिंक से बचना
(द) निजी जानकारी साझा करना।
उत्तर:
(द) निजी जानकारी साझा करना।

प्रश्न 8.
यातायात नियमों का पालन करने से क्या लाभ होता है?
(अ) यात्रा धीमी होती है।
(ब) वाहन खराब होते हैं।
(स) जाम बढ़ता है।
(द) दुर्घटनाएँ कम होती हैं।
उत्तर:
(द) दुर्घटनाएँ कम होती हैं।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. _____ वाले रास्ता खोज रहे थे।
उत्तर:
साइकिल

2. सड़क के बीच में एक टूटा हुआ _____ खड़ा था।
उत्तर:
ट्रक

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

3. सही _____ प्रबंधन होता तो शायद यह जाम नहीं लगता।
उत्तर:
यातायात

4. पहले लोग _____ और पत्रों का उपयोग करते थे।
उत्तर:
कबूतरों।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. यातायात और संचार के साधन जीवन को सुविधाजनक बनाते हैं।
उत्तर:
सत्य

2. रेल परिवहन भारी सामान के परिवहन के लिए उपयुक्त है।
उत्तर:
सत्य

3. इंटरनेट पुराने समय का संचार साधन है।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

4. डाक सेवा आधुनिक संचार का सबसे तेज साधन है।
उत्तर:
असत्य

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. ट्रैफिक लाइट (क) पुराने समय में संदेश भेजना
2. सीट बेल्ट (ख) यातायात का नियम उल्लंघन
3. सड़क जाम (ग) सड़क पर यातायात नियंत्रण
4. कबूतर (घ) कार चालकों के लिए सुरक्षा उपकरण

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. ट्रैफिक लाइट (ग) सड़क पर यातायात नियंत्रण
2. सीट बेल्ट (घ) कार चालकों के लिए सुरक्षा उपकरण
3. सड़क जाम (ख) यातायात का नियम उल्लंघन
4. कबूतर (क) पुराने समय में संदेश भेजना

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रेडियो का मुख्य उपयोग क्या है?
उत्तर:
समाचार प्रसारण।

प्रश्न 2.
ट्रैफिक लाइट में हरा रंग क्या दर्शाता है?
उत्तर:
वाहन आगे चलाना।

प्रश्न 3.
संचार का एक आधुनिक साधन बताएँ।
उत्तर:
मोबाइल फोन।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न 4.
ट्रैफिक लाइट में पीला रंग क्या संकेत देता है?
उत्तर:
वाहन रोकने हेतु तैयार रहें।

प्रश्न 5.
संचार का पुराना साधन क्या था?
उत्तर:
डाक सेवा।

प्रश्न 6.
सड़क सुरक्षा के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:
यातायात के नियमों का पालन करना।

प्रश्न 7.
जिम्मेदार नागरिक के लिए सड़क पर क्या जरूरी है?
उत्तर:
सावधानी से चलना।

प्रश्न 8.
रोहित और प्रीति ने स्कूल से घर जाते समय क्या देखा?
उत्तर:
उन्होंने देखा कि सड़क पर बड़ा जाम लगा हुआ है।

प्रश्न 9.
रोहित और उसकी छोटी बहन प्रीति गाँव में दादा-दादी के पास क्यों गए?
उत्तर:
वे गर्मी की छुट्टियाँ बिताने गए।

प्रश्न 10.
मोबाइल और इंटरनेट के सही उपयोग से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
हम अधिक सुरक्षित और जागरूक बन सकते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यातायात और संचार के साधन हमारे जीवन को कैसे सुविधाजनक बनाते हैं?
उत्तर:
यातायात के साधन जैसे बस, रेल और हवाई जहाज आवागमन को आसान बनाते हैं। संचार साधन जैसे मोबाइल और इंटरनेट त्वरित संपर्क और सूचना प्रसारण में मदद करते हैं, जिससे समय और श्रम की बचत होती है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न 2.
पुराने समय में संचार के कौन-से साधन थे?
उत्तर:
पुराने समय में लोग कबूतरों, पत्रों और डाक सेवा के माध्यम से संदेश भेजते थे। ये साधन धीमे थे, लेकिन उस समय संचार के प्रमुख तरीके थे।

प्रश्न 3.
आधुनिक संचार साधनों ने जीवन को कैसे बदल दिया है?
उत्तर:
मोबाइल, इंटरनेट और टेलीविजन ने त्वरित संदेश, सूचना और समाचार प्रसारण को संभव बनाया है। इससे वैश्विक संपर्क बढ़ा, समय बचा और कार्यक्षमता में सुधार हुआ।

प्रश्न 4.
ट्रैफिक लाइट के रंगों का क्या अर्थ है?
उत्तर:
लाल का अर्थ है रुकें, हरा का अर्थ है चलें और पीला का अर्थ है रुकने हेतु तैयार रहें। ये रंग यातायात को नियंत्रित करते हैं और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न 5.
यातायात नियमों का पालन न करने के क्या परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर:
यातायात के नियमों का पालन न करने से सड़क जाम, दुर्घटनाएँ और जान-माल का नुकसान हो सकता है। यह सड़क पर अव्यवस्था और असुरक्षा को बढ़ाता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात और संचार के साधनों का उपयोग कैसे करें?
उत्तर:
जिम्मेदार नागरिक यातायात के नियमों का पालन करता है, हेलमेट/सीट बेल्ट पहनता है और मोबाइल फोन का उपयोग वाहन चलाते समय नहीं करता है। संचार में वह निजी जानकारी सुरक्षित रखता है, विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग करता है और गलत सूचना नहीं फैलाता। यह समाज को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाता है।

प्रश्न 2.
यातायात और संचार के साधनों के विकास ने समाज को कैसे प्रभावित किया है?
उत्तर:
यातायात साधनों (बस, रेल, हवाई जहाज) ने आवागमन को तेज और सुलभ बनाया, जिससे व्यापार और पर्यटन बढ़ा। संचार साधनों (इंटरनेट, मोबाइल) ने सूचना, शिक्षा और वैश्विक संपर्क को बढ़ावा दिया। लेकिन इनके गलत उपयोग से दुर्घटनाएँ, साइबर अपराध और सूचना प्रदूषण जैसे खतरे भी बढ़ें। सही उपयोग से समाज का विकास संभव है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

प्रश्न 3.
यातायात और संचार के साधनों के गलत उपयोग के परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
यातायात के साधनों का गलत उपयोग, जैसे नियम तोड़ना या मोबाइल का उपयोग, जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। संचार साधनों का दुरुपयोग, जैसे निजी जानकारी साझा करना, साइबर अपराध और गोपनीयता भंग का जोखिम बढ़ाता है। ये समस्याएँ व्यक्तिगत और सामाजिक नुकसान पहुँचाती हैं, जिससे सुरक्षा और विश्वास कम होता है।

प्रश्न 4.
सड़क सुरक्षा और संचार की जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में विभिन्न उपायों पर चर्चा करें।
उत्तर:
सड़क सुरक्षा के लिए स्कूल में जागरूकता बढ़ाने हेतु नाटक, पोस्टर और अभियान आयोजित किए जा सकते हैं। यातायात नियमों (ट्रैफिक लाइट, हेलमेट) के महत्त्व को समझाया जा सकता है। संचार के लिए इंटरनेट सुरक्षा, निजी जानकारी संरक्षण और गलत सूचना से बचाव पर कार्यशालाएँ होनी चाहिए। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती हैं।

प्रश्न 5.
संचार के साधनों का विकास कैसे हुआ?
उत्तर:
पुराने समय में कबूतर और डाक सेवा संचार के मुख्य साधन थे, जो धीर्म और सीमित थे। समय के साथ टेलीग्राफ, टेलीफोन और मोबाइल फोन ने त्वरित बातचीत को संभव बनाया। आधुनिक युग में इंटरनेट ने सबसे तेज संचार प्रदान किया, जिससे वैश्विक संपर्क आसान हुआ। रेडियो और टेलीविजन ने समाचार प्रसारण को बढ़ावा दिया। ये सभी साधन जीवन को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Notes in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन 1

यातायात की समस्या का परिदृश्य-

  • रोहित और उसकी बहन प्रीति ने सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण यातायात जाम देखा।
  • गाड़ियों के हॉर्न, साइकिल वालों और पैदल यात्रियों की परेशानी देखी।
  • ट्रैफिक लाइट और यातायात प्रबंधन की कमी को जाम का कारण माना।

यातायात के साधन-

  • यातायात को परिवहन भी कहते हैं।
  • मुख्य प्रकार-
    • थल परिवहन-सड़क (कार, बस) और रेल परिवहन।
    • जल परिवहन-जहाज।
    • वायु परिवहन-हवाई जहाज।

संचार के साधन-

  • संचार संदेश पहुँचाने के लिए आवश्यक हैं।
  • पुराने साधन-कबूतर, पत्र, डाक सेवा।
  • आधुनिक साधन-मोबाइल, टेलीफोन, इंटरनेट, रेडियो, टेलीविजन।
  • आधुनिक साधनों से त्वरित संपर्क और सूचना प्रसार संभव।

संचार की समस्या का उदाहरण-

  • गाँव में बिजली और नेटवर्क की कमी से रोहित और प्रीति के मोबाइल ने काम नहीं किया।
  • दादी ने पुराने समय में पत्र और कबूतरों से संदेश भेजने की बात बताई।

RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन

समाधान और जागरुकता-

  • रोहित और प्रीति ने माता-पिता को घटना बताई।
  • पिता ने यातायात नियमों का पालन और अनुशासन की महत्ता समझाई।
  • मोबाइल और इंटरनेट के सही उपयोग से सुरक्षा और जागरूकता बढ़ती है।
  • स्कूल में दोस्तों को यातायात और संचार के सही उपयोग की शपथ दिलवाई।

सावधानियाँ-

  • सड़क सुरक्षा-ट्रैफिक लाइट (लाल, हरा, पीला) के नियमों का पालन।
  • सुरक्षा उपकरण-सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग।
  • संतुलित गति-नियंत्रित गति से वाहन चलाना।
  • मोबाइल उपयोग-वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना।
  • इंटरनेट सुरक्षा-निजी जानकारी साझा न करना।

महत्त्व-

  • यातायात और संचार के साधनों का सही उपयोग जीवन को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाता है।
  • नियमों का पालन और सावधानियाँ अपनाने से जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 4 Maths Chapter 15 Solutions Who Is The Heaviest?
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 8 Playing with Constructions Solutions
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 14 Solutions Measurement of Length
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 15 Hindi Medium नीना का जन्मदिन
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 14 Hindi Medium आओ नक्शा देखें
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 7 Fractions Solutions
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 13 Solutions Capacity
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 12 Solutions The Magic of Mirror
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 13 Hindi Medium लंबाई और दूरी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 11 Solutions Different Shapes
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 12 Hindi Medium दिल्ली से आई घड़ी

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...