• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 6 बीज बना पौधा

January 20, 2026 by Fazal Leave a Comment

To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 6 के प्रश्न उत्तर मौसम और ऋतु

RBSE Class 5th EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या-48
जिज्ञासा आपसे पूछ रही है किप्रश्न

प्रश्न 1.
क्या आप अपने शहर के मौसम में कोई बदलाव महसूस करते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे शहर (जयपुर) में मौसम ऋतुओं के साथ बदलता है। गर्मी (मार्च-जून) में तापमान 35 45°C रहता है, तंज धूप और शुष्क हवा रहती है। बरसात (जुलाई-सितंबर) में बारिश होती है, तापमान 25-35°C रहता है और नमी बढ़ती है। सर्दी (नवंबरफरवरी) में तापमान 5-20°C रहता है, ठंडी हवाएँ चलती हैं और कोहरा रहता है। यहाँ लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनते हैं और अपना खान-पान बदलते हैं। जलवायु परिवर्तन से यहाँ असामयिक बारिश या तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखे जाते हैं।

प्रश्न 2.
जैसलमेर से माउंट आबू जाने के रास्ते में कौन-कौनसे शहर आए?
उत्तर:
बच्चे मोहनगढ़ (जैसलमेर के पास) से बस द्वारा जैसलमेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहाँ से ट्रेन द्वारा आबू रोड गए और फिर बस से माउंट आबू पहुँचे। सामान्य मार्ग के आधार पर, संभावित प्रमुख शहर या स्थान जो रास्ते में पड़ सकते हैं, वे हैं-

  • जैसलमेर (प्रारंभिक बिंदु)
  • बाड़मेर या जोधपुर (रेल मार्ग पर पड़ने वाले संभावित शहर)
  • पाली या मारवाड़ जंक्शन (रेल मार्ग पर पड़ने वाले स्थान)
  • आबू रोड (अंतिम रेलवे स्टेशन)।

पृष्ठ संख्या-48-49
गतिविधि-1

प्रश्न (क)
मोहनगढ़ से माउंट आबू तक के रास्ते में मौसम कैसे बदलता गया? चर्चा कर लिखिए।
उत्तर:
चर्चा और विवरण-
मोहनगढ़ (जैसलमेर में मौसम)-

  • यात्रा की शुरुआत में बच्चों ने गर्म और शुष्क मौसम का अनुभव किया।
  • तेज धूप और गर्म हवा थी, जो रेगिस्तानी क्षेत्र की विशेषता है।
  • हवा में धूल और रेत उड़ रही थी, जिससे आँखें मलनी पड़ीं और बार-बार प्यास लगी।
  • चारों तरफ रेत के टीले और शुष्क परिदृश्य दिखाई दे रहा था।
  • यह गर्मी की ऋतु का संकेत था, जिसमें उच्च तापमान और कम नमी होती है।

जैसलमेर से ट्रेन यात्रा के दौरान-

  • जैसलमेर से ट्रेन शुरू होने पर शुरुआत में रेगिस्तानी परिदृश्य (पीली और सुनहरी रेत) दिखाई दी।
  • जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ी, मिट्टी का रंग बदलने लगा और हरे-भरे पौधे व छोटे पेड़ दिखाई देने लगे।
  • यह बदलाव दर्शाता है कि मौसम और पर्यावरण धीरेधीरे कम शुष्क और अधिक हरित हो रहा था।
  • आबू रोड के नजदीक पहुँचते ही मौसम हल्का ठंडा होने लगा। सूरज ढलने के साथ ठंडी हवा चलने लगी, जिससे बच्चों ने शॉल और स्वेटर निकाले।
    यह मौसम में ठंडक और नमी की वृद्धि का संकेत था।

आबू रोड से माउंट आबू (बस यात्रा)-

  • आबू रोड से माउंट आबू की बस यात्रा के दौरान, जैसे ही बस पहाड़ियों की ओर चढ़ीं, हवा और ठंडी हो गई।
  • परिदृश्य बदलकर हरे-भरे जंगल, ऊचे पेड़, झीलें और हरी-भरी पहाड़ियाँ दिखाई देने लगीं।
  • वातावरण शांत, नमीयुक्त और ताजगी भरा था, जो जैसलमेर के गर्म और शुष्क मौसम से पूरी तरह विपरीत था।
  • कुछ बच्चों को हल्की ठंड महसूस हुई और उन्होंने स्वेटर पहन लिए।
  • यह सर्दी की ॠतु या ठंडे मौसम की शुरुआत का संकेत था, जिसमें तापमान कम और नमी अधिक थी। निष्कर्ष-बच्चों ने एक ही राज्य (राजस्थान) में विपरीत मौसमों (गर्मी और ठंड) का अनुभव किया, जो मौसम की अस्थायी प्रकृति और ॠतुओं के प्रभाव को दर्शाता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न (ख)
जैसलमेर और माउंट आबू के मौसम की तुलना कीजिए-
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 1
उत्तर:

विशेषताएँ जैसलमेर (रेगिस्तानी क्षेत्र) माउंट आबू (पर्वतीय क्षेत्र)
तापमान गर्मी में 40-50°C सर्दी में 7-20°C रहता है। तेज धूप और गर्म हवाएँ (लू)। गर्मी में 20-33°C, सर्दी में 5-15°C रहता है। ठंडा और सुहावना मौसम।
वर्षा बहुत कम (150-200 मिमी/वर्ष), मुख्यतः जुलाई- सितम्बर में हल्की बारिश। मध्यम से भारी (600800 मिमी/वर्ष), मानसून में नियमित बारिश।
नमी कम नमी, शुष्क हवा, विशेषकर गर्मी में। उच्च नमी, खासकर मानसून और सर्दी में, ताजगी भरा वातावरण।
वनस्पति रेगिस्तानी वनस्पति (कैक्टस, कीकड़, बबूल), कम पेड़। हरे-भरे जंगल, सदाबहार पेड़ (देवदार), झीलें और घास के मैदान।
रहन-सहन गर्मी में घरों में रहना, पानी का संरक्षण, सर्दी में अलाव। पहाड़ी जीवनशैली, पर्यटन, ठंड में गर्म भोजन और हीटर।
पहनावा गर्मी में हल्के सूती कपड़े, सर्दी में हल्के ऊनी कपड़े। गर्मी में हल्के कपड़े, सर्दी में मोटे ऊनी कपड़े, जैकेट व शॉल।
भाषा मुख्यतः राजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी। मुख्यतः हिन्दी, रजस्थानी, कुछ गुजराती प्रभाव (आबू रोड के निकट होने से)।

पृष्ठ संख्या-49

गतिविधि-2
मानचित्र में रंग भरिए-
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 2
बच्चों को राजस्थान का एक खाली नवीनतम मानचित्र दें। उसमें वे रेगिस्तानी, पहाड़ी और मैदानी वाले क्षेत्रों को अलग-अलग रंगों से भरें और उनकी भौगोलिक विशेषताएँ लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी राजस्थान का एक खाली नवीनतम मानचित्र प्राप्त करें और निम्नलिखित निर्देशानुसार राजस्थान के तीन प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों-रेगिस्तानी, पहाड़ी और मैदानी-को अलग-अलग रंगों से भरें
रेगिस्तानी क्षेत्र (थार मरुस्थल)-

  • रंग-पीला या हल्का भूरा (रेत के रंग को दर्शाने के लिए)
  • क्षेत्र-जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, फलोदी, नागौर व जालौर के हिस्से शामिल हैं।

पहाड़ी क्षेत्र (अरावली पर्वतमाला और संबंधित क्षेत्र)-

  • रंग-हरा या गहरा भूरा (पहाड़ों और जंगलों को दर्शाने के लिए)।
  • क्षेत्र-उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, अजमेर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर व भीलवाड़ा के हिस्से शामिल हैं।

मैदानी क्षेत्र-

  • रंग-हल्का हरा या सफेद (उपजाऊ भूमि को दर्शाने के लिए)।
  • क्षेत्र-जयपुर, अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़, कोटा, डीग, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, ब्यावर, कोटपूतली-बहरोड़, धौलपुर, खैरथल-तिजारा, झुंझुनं, बारां, झालावाड़, बूंदी, पाली, डीडवाना-कुचामन व बालोतरा के हिस्से शामिल हैं।

भौगोलिक विशेषताएँ-

रेगिस्तानी क्षेत्र (थार मरुस्थल)-

  • रेतीले टीलों और कम वनस्पति वाला क्षेत्र।
  • बहुत कम वर्षा (150-300 मिमी/वर्ष)।
  • ऊँट, खेजड़ी और केर।
  • गर्म दिन और ठंडी रातें।
  •  उदाहरण-जैसलमेर।

पहाड़ी क्षेत्र (अरावली पर्वतमाला और संबंधित क्षेत्र)-

  • प्राचीन पर्वत भृंखला, खनिज (संगमरमर, जस्ता) से समृद्ध।
  • मध्यम वर्षा (600-800 मिमी/वर्ष)
  • वन्यजीव (तेंदुआ, भालू) और जंगल।
  • उदाहरण-माउंट आबू (सिरोही)।

मैदानी क्षेत्र-

  • उपजाऊ मिट्टी, कृषि (गेहूँ बाजरा, सरसों) के लिए उपयुक्त।
  • अधिक वर्षा (800-1000 मिमी/वर्ष)।
  • नदियाँ (चंबल, बनास, लूनी) और घनी आबादी।
  • उदाहरण-जयपुर (राजधानी)।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

पृष्ठ संख्या-51
गतिविधि-2

प्रश्न 1.
यहाँ मौसम का एक समाह का चार्ट दिया है। चार्ट देखकर बताओ कि किस दिन काले बादल थे और बारिश हुई और किस दिन धूप रही एवं ओस कब पड़ी?
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 7
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 3

प्रश्न 2.
क्या आप मौसम के बदलाव को पहचान कर दो मौसम की (जैसे-गर्मी और सर्दी) विशेषताएँ लिख सकते हो।
उत्तर:
मौसम (गर्मी और सर्दी) की विशेषताएँ-
गर्मी-

  • विशेषताएँ-उच्च तापमान, तेज धूप, शुष्क हवा, कम नमी। दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं।
  • प्रभाव-लोग सूती कपड़े पहनते हैं, ठंडे पेय पीते हैं और ताजे फल खाते हैं, दोपहर में बाहर निकलने से बचते हैं।

सर्दी-

  • विशेषताएँ-कम तापमान, ठंडी हवा, कभी-कभी कोहरा या ओस। दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं।
  • प्रभाव-लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं, गर्म भोजन और तैलीय चीजें खाते हैं तथा हीटर या अलाव का उपयोग करते हैं।

पृष्ठ संख्या-52
गतिविधि-4

1. कक्षा में 4 समूह बनाकर चर्चा कीजिए-क्या मौसम हर वर्ष एक निर्धारित क्रम (महीनों के अनुसार) में बदलता है और क्या बदलाव आप देख पाते हैं?
शिक्षिका इसमें कैलंडर के इस्तेमाल हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करें।
उत्तर:

कक्षा में चर्चा-क्या मौसम हर वर्ष एक निर्धारित क्रम में बदलता है?
प्रक्रिया-कक्षा को चार समूहों में बाँटें। प्रत्येक समूह को एक कैलेंडर प्रदान करें और उन्हें वर्ष के महीनों के अनुसार मौसम के बदलाव पर चर्चा करने के लिए कहें।
[नोट-शिक्षिका बच्चों को कैलेंडर का उपयोग करके यह समझाने में मदद करें कि कैसे मौसम एक निश्चित क्रम (जैसे-गर्मी, वर्षा, सर्दी) में आता है।]

चर्चा के बिंदु-

  • निर्धारित क्रम-भारत में सामान्यतः गर्मी (मार्चजून), वर्षा (जुलाई-सितंबर) और सर्दी (नवंबरफरवरी) एक निश्चित क्रम में आती है। वसंत और पतझड़ कुछ क्षेत्रों में देखे जाते हैं।
  • बदलाव-तापमान में उतार-चढ़ाव (गर्मी में 3045°C, सर्दी में 5-20°C), वर्षा की मात्रा, हवा की दिशा और दिन-रात की अवधि में बदलाव।
  • उदाहरण-बच्चों को गर्मी में तेज धूप, वर्षा में नमी और सर्दी में ठंडी हवा जैसे बदलावों को नोट करने के लिए प्रोत्साहित करें।

परिणाम-बच्चे यह समझेंगे कि मौसम का बदलाव पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा और अक्षीय झुकाव के कारण एक निश्चित चक्र में होता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

2. हर समूह अपनी ॠतु के बारे में चर्चा कीजिए और एक पोस्टर बनाएँ।
3. समूह चर्चा करके निम्न सारणी भरिए-
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 8
उत्तर:
2. व 3. ॠतु के बारे में चर्चा और पोस्टर निर्माण
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 4
[नोट-विद्यार्थी उपरोक्त सामग्री को पोस्टर पर लिखें।

4. आपको कौनसी ऋतु सबसे अधिक पसंद हैं और क्यों?
____________________________
____________________________
उपर्युक्त गतिविधि से आप समझ सकते हैं कि ॠतुओं का बदलाव हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है। जैसे कि गर्मियों में दिन लंबे और तापमान अधिक होता है, सर्दियों में सूरज जल्दी डूबता है और ठंड बढ़ती है जबकि वर्षा ऋतु में वातावरण ठंडा और नमीयुक्त हो जाता है। यह बदलाव हमारे कपड़ों, भोजन, त्योहारों और दैनिक गतिविधियों पर प्रभाव डालते हैं।
उत्तर:
मुझे वर्षा ऋतु सबसे अधिक पसंद है, क्योंकि इस दौरान वातावरण ठंडा और ताजगी भरा होता है। बारिश की बूँदें और हरे-भरे पौधे मन को सुकून देते हैं। इस मौसम में पकौड़े और चाय का आनंद लेना, रक्षाबंधन जैसे त्योहार मनाना और प्रकृति की सुंदरता देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
[नोट-प्रत्येक विद्यार्थी अपनी पसंदीदा ऋतु और कारण लिखें।]

पृष्ठ संख्या-52-53
गतिविधि-5

प्रश्न 1.
बदलते मौसम का जरूरतमंदों पर प्रभाव’हम जरूरतमंदों की कैसे मदद कर सकते हैं?’
उत्तर:
हम निम्न तरीकों से जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं-

  • खाना, कपड़े और दवाइयाँ देकर।
  • शिक्षा और किताबों की मदद करके।
  • रोजगार या प्रशिक्षण के अवसर देकर।
  • समय और सहानुभूति देकर।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 2.
ठंड में जरूरतमंदों को कौन-कौनसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? समस्या के समाधान हेतु एक सूची बनाइए।
उत्तर:
ठंड में जरूरतमंदों की समस्याएँ-

  • ठंड से सर्दी, निमोनिया, जोड़ों में दर्द।
  • गर्म कपड़े, कंबल, जूते की कमी।
  • बेघरों को खुले में ठंड सहन करना।
  • गर्म भोजन और ईंधन की कमी।
  • बच्चों, बुजुर्गों को अधिक खतरा।

समस्याओं के समाधान हेतु उपाय-

  • गर्म कपड़े (स्वेटर, कंबल) दान करना।
  • गर्म भोजन (सूप, खिचड़ी) बाँटना।
  • रैन बसेरों में सहायता।
  • अलाव के लिए लकड़ी देना।
  • दवाइयाँ, साबुन देना और जागरूकता अभियान चलाना।

पृष्ठ संख्या-55
गतिविधि-6

मौसम के प्रभाव-लू, सर्दी से बचाव और आपदा प्रबंधन
अगर आप डॉक्टर होते…..

प्रश्न 1.
गर्मी, सर्दी और बारिश में स्वस्थ रहने के लिए क्या सावधानियाँ लेनी चाहिए?
उत्तर:
स्वास्थ्य समस्याएँ और सावधानियाँ-
गर्मी-

  • समस्या-लू, निर्जलीकरण, त्वचा रोग।
  • सावधानियाँ-खूब पानी पीएँ, सूती कपड़े पहनें, दोपहर में बाहर न निकलें।

सर्दी-

  • समस्या-सर्दी-खाँसी, हाइपोथर्मिया, सूखी त्वचा।
  • सावधानियाँ-ऊनी कपड़े, गर्म भोजन, मॉइस्वराइजर उपयोग करें।

बारिश-

  • समस्या-डेंगू, डायरिया, फिसलन।
  • सावधानियाँ-उबला पानी, मच्छरदानी, रेनकोट, बाढ़ से बचें।

प्रश्न 2.
चार्ट बनाइए जिसमें एक तरफ समस्या लू, ठंड, तेज बारिश और दूसरी तरफ समाधान हो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

पृष्ठ संख्या-56

प्रश्न 1.
चर्चा कर जानकारी को कक्षा में साझा कीजिए-
(क) हम मौसम के बदलाव को कैसे पहचानते हैं? कुछ उदाहरण बताओ।
(ख) गर्मी और सर्दी की विशेषताएँ लिखो और दोनों की तुलना कर कक्षा में अपने अनुभव, जो इनसे जुड़े हो उन्हें साझा करो।
उत्तर:
(क) मौसम के बदलाव को पहचानने के लिए हम निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं-

  • तापमान-मौसम के बदलाव को तापमान के माध्यम से पहचाना जा सकता है। गर्मी में तापमान बढ़ जाता है, जबकि सर्दी में तापमान घट जाता है।
  • वर्षा-वर्षा के माध्यम से भी मौसम के बदलाव को पहचाना जा सकता है। गर्मी में वर्षा कम होती है, जबकि मानसून में वर्षा अधिक होती है।
  • पौधों की वृद्धि-पौधों की वृद्धि भी मौसम के बदलाव को दर्शाती है। गर्मी में पौधे सूख जाते हैं, जबकि वर्षा ऋतु में पौधे हरे-भरे हो जाते हैं।

(ख) गर्मी और सर्दी की विशेषताएँ-गर्मी-

  • तापमान अधिक होता है।
  • दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं।
  • पौधे सूख जाते हैं।

सर्दी –

  • तापमान कम होता है।
  • दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं।
  • पौधे ठंड के कारण प्रभावित होते हैं।

अनुभव साझा करना-

  • “गर्मी में मैं स्कूल जाते समय छाता लेता हूँ, क्योंकि धूप तेज होती है।”
  • “सर्दी में मैं सुबह कोहरे में स्कूल जाता हूँ और स्वेटर पहनता हूँ।”

प्रश्न 2.
अपना अनुभव लिखिए-
(क) गर्मी में दोपहर के समय बाहर खेलने में क्या कठिनाई होती है?
(ख) विद्यालय में पौधों का अवलोकन कीजिए और ऋतु के अनुसार उनमें होने वाले बदलावों पर चर्चा करिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही उत्तर बताइए-

प्रश्न 1.
जैसलमेर की जलवायु कैसी होती है?
(अ) ठंडी और नमी युक्त
(ब) गर्म और शुष्क
(स) बहुत ठंडी
(द) हमेशा बारिश होती है
उत्तर:
(ब) गर्म और शुष्क

प्रश्न 2.
मांउट आबू का मौसम कैसा था?
(अ) गर्म और शुष्क
(ब) ठंडा और नमी युक्त
(स) बहुत गर्म
(द) रेगिस्तान
उत्तर:
(ब) ठंडा और नमी युक्त

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 3.
मौसम में बदलाव कैसे देखा जा सकता है?
(अ) कपड़ों से
(ब) बादल और हवा से
(स) खान-पान से
(द) व्यवहार से
उत्तर:
(ब) बादल और हवा से

प्रश्न 4.
भारत में मुख्य रूप से कितनी ऋतुएँ होती हैं?
(अ) तीन
(ब) चार
(स) पाँच
(द) छः
उत्तर:
(अ) तीन

सही (✓) एवं गलत (✗) का चिह्न लगाइए-

1. मौसम पूरे वर्ष एक जैसा रहता है।
उत्तर: (×)

2. वर्षा ऋतु में हवा शुष्क होती है।
उत्तर: (×)

3. गर्मी में दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं।
उत्तर: (✓)

4. माउंट आबू की जलवायु रेगिस्तानी होती है।
उत्तर: (×)

तीन से चार वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
मौसम और ॠतु में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
मौसम किसी स्थान पर कम समय के लिए होने वाली वायुमंडलीय स्थिति, जैसे कि तापमान, हवा और वर्षा को दर्शाता है। ऋतु एक लंबी अवधि की जलवायु स्थिति होती है, जो वर्ष के निश्चित समय पर दोहराई जाती है, जैसे कि ग्रीष्म, शरद या वर्षा। मौसम दिनप्रतिदिन बदल सकता है, जबकि ऋतुएँ मौसमी चक्रों का हिस्सा होती हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 2.
बच्चों ने जैसलमेर से माउंट आबू की यात्रा के दौरान मौसम में किस प्रकार का बदलाव महसूस किया?
उत्तर:
जैसलमेर में बच्चों ने गर्म और शुष्क रेगिस्तानी मौसम का अनुभव किया, जहां तापमान अधिक था। माउंट आबू पहुँचने पर उन्हें ठंडा और नमी युक्त मौसम मिला, जो पहाड़ी क्षेत्र की विशेषता है। इस बदलाव ने उन्हें राह्रत और ताजगी का अनुभव कराया।

प्रश्न 3.
पेड़-पौधों और पशुओं पर ऋतु परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या आप कुछ अनुभव बता सकते हैं?
उत्तर:
ऋतु परिवर्तन से पेड़-पौधों में फूलने-फलने और पत्तियों के झड़ने का चक्र प्रभावित होता है, जैसे कि वसंत में फूल खिलते हैं। पशु भी मौसम के अनुसार व्यवहार बदलते हैं, जैसे कि सर्दियों में कुछ जानवर शीतनिद्रा में चले जाते हैं। मेरे अनुभव में, वर्षा ऋतु में मेंढक अधिक सक्रिय हो जाते हैं और उनकी आवाजें बढ़ जाती हैं।

दस से बारह वाक्यों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
भारत में विभिन्न ऋतुओं का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? अपने अनुभव साझा कीजिए।
उत्तर:
भारत में छह ॠतुएँ-ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत-हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी के कारण लोग ठंडे पेय और हल्के कपड़ों का उपयोग करते हैं, लेकिन यह किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। वर्षा ॠतु खेती के लिए वरदान है, क्योंकि इससे फसलें बढ़ती हैं, लेकिन बाढ़ जैसी समस्याएँ भी आ सकती हैं। शरद और वसंत में मौसम सुहावना होता है, जो त्योहारों जैसे कि दीवाली और होली के लिए उपयुक्त होता है। सर्दियों में लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और गर्म भोजन पसंद करते हैं। मेरे अनुभव में, वर्षा ऋतु में मेरे गाँव में धान की खेती भरपूर होती है और वसंत ऋतु में हमारे बगीचे में फूल खिलते हैं ऋतुएँ हमारे खान-पान, वस्त्र और सामाजिक गतिविधियों को आकार देती हैं।

प्रश्न 2.
क्या ऋतुओं में असामान्य परिवर्तन चिंताजनक है? तर्क सहित उत्तर दें।
उत्तर:
ॠतुओं में असामान्य परिवर्तन, जैसे कि अनियमित वर्षा, अत्यधिक गर्मी या लंबी सर्दियाँ, निश्चित रूप से चिंताजनक है। ये परिवर्तन जलवायु परिवर्तन का परिणाम हो सकते हैं, जो मानव गतिविधियों जैसे कि वनों की कटाई और जीवाश्म ईंधन के उपयोग से बढ़ता है। अनियमित वर्षा से किसानों की फसलें नष्ट हो सकती हैं, जिससे खाद्य संकट उत्पन्न होता है। अत्यधिक गर्मी हीटवेव का कारण बनती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उदाहरण के लिए, हाल के वर्षों में भारत में गर्मियों में तापमान 45°C से अधिक हो गया है, जो सामान्य से कहीं अधिक है। दूसरी ओर, लंबी सर्दियाँ या अनपेक्षित ठंड भी फसलों और मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। ये बदलाव जैव विविधता को भी नुकसान पहुँचाते हैं, ‘क्योंकि पौधे और जानवर मौसमी चक्रों पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 3.
आप अपनी पसंदीदा ऋतु का एक चित्र बनाइए और उसमें उन गतिविधियों को दिखाइए जो वे उस ऋतु में करना पसंद करते हैं। जैसेगर्मियों में आइसक्रीम खाना, सर्दियों में गुनगुनी धूप में बैठना और बरसात में कागज की नाव बनाना।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 4.
“यदि आपको एक दिन के लिए सर्दी, गर्मी या बरसात में कहीं घूमने जाना हो तो आप कहाँ जाना चाहोगे?” इस पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
कक्षा में चर्चा-
विद्यार्थी-1 अगर मुझे एक दिन के लिए सर्दी में घूमने जाना हो, तो मैं हिमाचल प्रदेश के मनाली जाना चाहूँगा। वहाँ मैं स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग का आनंद ले सकता हूँ। सर्दी के मौसम में वहाँ का बर्फ से ढका परिदृश्य बहुत ही सुंदर लगता है।
विद्यार्थी-2 अगर मुझे गर्मी में घूमने जाना हो, तो मैं गोवा के समुद्र तटों पर जाना चाहूँगा। वहाँ मैं समुद्र में तैराकी कर सकता हूँ और समुद्र तट पर आराम कर सकता हूँ। गर्मी के मौसम में वहाँ का समुद्र तट बहुत ही आकर्षक लगता है। विद्यार्थी- 3 अगर मुझे बरसात में घूमने जाना हो, तो मैं केरल के पश्चिमी घाट जाना चाहूँगा। वहाँ मैं झरनों और हरे-भरे जंगलों का आनंद ले सकता हूँ। बरसात के मौसम में वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक लगती है।

परियोजना कार्य-

प्रश्न 1.
यह खोज करो कि कौनसे फल-सब्जियाँ किस ऋतु में उपलब्ध होती हैं और क्यों?
उत्तर:
भारत में छह ॠतुएँ होती हैं-ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत। प्रत्येक ॠतु में अलग-अलग फल और सब्जियाँ उपलब्ध होती हैं, क्योंकि उनके विकास के लिए विशिष्ट तापमान, नमी और मिट्टी की स्थिति की आवश्यकता होती है। मौसमी फल और सब्जियाँ न केवल ताजी और पौष्टिक होती हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होती हैं क्योंकि इन्हें कृत्रिम तरीकों से उगाने की आवश्यकता कम होती है। आगे प्रत्येक ऋतु में उपलब्ध फल-सब्जियाँ और उनके उपलब्ध होने के कारणों का विवरण दिया गया है-

ग्रीष्म ऋतु (अप्रेल-जून)

  • फल-आम, तरबूज, खरबूजा, लीची, आड्डू, बेल।
  • सब्जियाँ-खीरा, भिंडी, बैंगन, टमाटर, लौकी।
  • क्यों उपलब्ध-ग्रीष्म ॠतु में उच्च तापमान और तेज धूप होती है, जो रसीले फल और पानी से सब्जियों के लिए उपयुक्त है। ये फल और सब्जियाँ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और गर्मी से राहत देते हैं।

वर्षा ऋतु (जुलाई-सितंबर)

  • फल-जामुन, नाशपाती, सेब, अनार, अमरूद।
  • सब्जियाँ-करेला, तोरई, परवल, कद्दू।
  • क्यों उपलब्ध-वर्षा ऋतु में उच्च आर्द्रता और नियमित वर्षा होती है, जो खरीफ फसलों और फलों के लिए आदर्श है। इसलिए उपर्युक्त फल व सब्जियाँ इस मौसम में उगाई जाती हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

शरद ॠतु (अक्टूबर-नवम्बर)

  • फल-सेब, अनार, अमरूद, संतरा, अंगूर।
  • सब्जियाँ-पालक, मेथी, गाजर, मूली, शलजम।
  • क्यों उपलब्ध-शरद ॠतु में मौसम सुहावना और नमी मध्यम होती है, जो रबी फसलों की शुरुआत के लिए उपयुक्त है। इसलिए उपर्युक्त फल-सब्जियाँ इस मौसम में उगाई जाती हैं।

हेमंत ऋतु (नवंबर-दिसंबर)

  • फल-संतरा, स्ट्राबेरी, अनानास, चीकू, कीवी।
  • सब्जियाँ-फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर, ब्रोकली, चुकंदर।
  • क्यों उपलब्ध-हेमंत में तापमान और नमी कम होने लगती है, जो रबी फसलों और साइट्रस फलों के लिए अनुकूल हैं। स्ट्रॉबेरी और संतरा जैसे फल ठंडे मौसम में पकते हैं। फूलगोभी और मटर जैसी सब्जियाँ कम तापमान में अच्छी तरह विकसित होती हैं।

शिशिर ॠतु (जनवरी-फरवरी)

  • फल-अंगूर, स्ट्रॉबेरी, संतरा, अनार, चीकू।
  • सब्जियाँ-पालक, मेथी, सरसों, गाजर, मूली।
  • क्यों उपलब्ध-शिशिर में ठंड अधिक होती है, जो हरी पत्तेदार सब्जियों और साइट्रस फलों के लिए उपयुक्त है। अंगूर और स्ट्राबेरी जैसे फल ठंडे मौसम में अपनी मिठास विकसित करते हैं। पालक और सरसों जैसी सब्जियाँ ठंड में तेजी से बढ़ती हैं।

वसंत ऋतु (मार्च-अप्रेल)

  • फल-स्ट्रॉबेरी, पपीता, अनानास, चेरी, खजूर।
  • सब्जियाँ-गाजर, मूली, शकरकंद, बैंगन, मटर।
  • क्यों उपलब्ध-वसंत में मौसम गर्म होने लगता है और प्रकृति नवीकरण के चरण में होती है। स्ट्रॉबेरी और पपीता जैसे फल इस समय पकते हैं, क्योंकि उन्हें हल्की गर्मी और नमी चाहिए। गाजर और मूली जैसी सब्जियाँ इस मौसम में अपनी जड़ें मजबूत करती हैं।

साल भर उपलब्ध फल और सब्जियाँ-

  • फल-केला, नारियल, पपीता।
  • सब्जियाँ-आलू, प्याज, टमाटर।
  • क्यों उपलब्ध-ये फल और सब्जियाँ विभिन्न जलवायु और मिट्टी में उग सकते हैं और आधुनिक कृषि तकनीकों (जैसे-ग्रीनहाउस) के कारण सालभर उपलब्ध रहते हैं।

प्रश्न 2.
विभिन्न पर्यावरण में रहने वाले जानवर और उनकी अनुकूलन क्षमताओं का अवलोकन कर यहाँ लिखिए।
(क) अपने शिक्षक से चर्चा कीजिए और सारणी लिखिए-
अलग-अलग पर्यावरण में रहने वाले जानवर (जैसे-ऊँट, ध्रुवीय भालू, मगरमच्छ) अपने वातावरण में कैसे अनुकूलित होते हैं।
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 9
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 5 RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु 6

RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 6 Question Answer in Hindi

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जैसलमेर के रेगिस्तान में बच्चों ने क्या देखा?
(अ) हरे-भरे जंगल
(ब) रेत के टीले और पवन चक्कियाँ
(स) झीलें और पहाड़ियाँ
(द) बर्फीले क्षेत्र
उत्तर:
(ब) रेत के टीले और पवन चक्कियाँ

प्रश्न 2.
पवन चक्कियाँ किसके लिए उपयोग की जाती हैं?
(अ) बिजली बनाने
(ब) पानी निकालने
(स) हवा को रोकने
(द) रेत हटाने
उत्तर:
(अ) बिजली बनाने

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 3.
मौसम चार्ट का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
(अ) मौसम की भविष्यवाणी करने
(ब) ॠतुओं का वर्गीकरण करने
(स) दिन-प्रतिदिन के मौसम की जानकारी देने
(द) जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने
उत्तर:
(स) दिन-प्रतिदिन के मौसम की जानकारी देने

प्रश्न 4.
लंबे समय तक स्थिर रहने वाले मौसम को क्या कहते हैं?
(अ) जलवायु
(ब) पर्यावरण
(स) मौसम
(द) ऋतु
उत्तर:
(द) ऋतु

प्रश्न 5.
ऊँट गर्मी में कैसे अनुकूलित होता है?
(अ) कूबड़ में वसा जमा करके
(ब) मोटी फर विकसित करके
(स) शीतनिद्रा में जाकर
(द) पंखों से तैरकर
उत्तर:
(अ) कूबड़ में वसा जमा करके

प्रश्न 6.
ध्रुवीय भालू की मोटी वसा की परत का क्या कार्य है?
(अ) भोजन संग्रहण
(ब) ठंड से बचाव
(स) तेज दौड़ने में मदद
(द) पानी में तैरने में सहायता
उत्तर:
(ब) ठंड से बचाव

प्रश्न 7.
बरसात में मेंढक अधिक सक्रिय क्यों होते हैं?
(अ) ठंडी हवा के कारण
(ब) तेज धूप के कारण
(स) नमी बढ़ने के कारण
(द) भोजन की कमी के कारण
उत्तर:
(स) नमी बढ़ने के कारण

प्रश्न 8.
कैक्टस गर्मी में पानी की बचत कैसे करता है?
(अ) जड़ों को छोटा करके
(ब) पत्तियों को चौड़ा करके
(स) फूलों को बढ़ाकर
(द) पत्तियों को कांटों में बदलकर
उत्तर:
(द) पत्तियों को कांटों में बदलकर

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. सुबह सभी बच्चे ______ परिसर में एकत्र हुए।
उत्तर:
स्कूल

2. रात को ट्रेन ______ स्टेशन पहुँची।
उत्तर:
आबू रोड

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

3. ______ कई प्रकार के होते हैं ; जैसे गर्मी, सर्दी, बरसात।
उत्तर:
मौसम

4. कुछ पौधे और जानवर विशेष ऋतु में ही ______ करते हैं।
उत्तर:
प्रजनन।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. जैसलमेर में बच्चों ने हरे-भरे जंगल देखे।
उत्तर:
असत्य

2. सर्दी में सभी जीव प्रवास करते हैं।
उत्तर:
असत्य

3. पृथ्वी की परिक्रमा मौसम के बदलाव का कारण है।
उत्तर:
सत्य।

4. सर्दी में सभी पेड़ अपनी पत्तियाँ नहीं गिराते हैं।
उत्तर:
सत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बतख (क) शीतनिद्रा में जाना
2. भालू (ख) पत्तियाँ गिराना
3. गुलमाहर (ग) जलरोधी पंख होते हैं
4. कुत्ता (घ) जीभ बाहर निकालकर ठंडक लैना

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बतख (ग) जलरोधी पंख होते हैं
2. भालू (क) शीतनिद्रा में जाना
3. गुलमाहर (ख) पत्तियाँ गिराना
4. कुत्ता (घ) जीभ बाहर निकालकर ठंडक लैना

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गर्मी में मनुष्य क्या पहनते हैं?
उत्तर:
हल्के सूती कपड़े।

प्रश्न 2.
बरसात में कौन-सी फसल तेजी से बढ़ती है?
उत्तर:
धान व गत्ना।

प्रश्न 3.
गर्मी में पेड़ पानी कैसे बचाते हैं?
उत्तर:
अपनी पत्तियाँ गिराकर।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 4.
जल-पक्षी बरसात में कैसे जीवित रहते हैं? उत्तर: उनके जलरोधी पंख होते हैं, जो गीले नहीं होते। प्रश्न 5. मौसम चार्ट में हवा की दिशा को कैसे दिखाते हैं?
उत्तर:
विभित्र संकेतों के माध्यम से।

प्रश्न 6.
पवन चक्कियाँ किस शक्ति से चलती हैं?
उत्तर:
हवा से।

प्रश्न 7.
ध्रुवीय भालू का सफेद फर किसके लिए उपयोगी है?
उत्तर:
छिपने के लिए।

प्रश्न 8.
मौसम के पैटर्न का दीर्घकालिक औसत क्या बनाता है?
उत्तर:
जलवायु।

प्रश्न 9.
माउंट आबू में बच्चों ने ठंड से बचने के लिए क्या पहना?
उत्तर:
स्वेटर।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गर्मी में ऊँट और कैक्टस कैसे अनुकूलन करते हैं?
उत्तर:
ऊँट अपनी कूबड़ में वसा जमा करता है ताकि पानी की जरूरत न पड़ें। कैक्टस अपनी पत्तियों को कांटों में बदलकर पानी की बचत करता है।

प्रश्न 2.
सर्दियों में जीव-जंतु किन तरीकों से बचाव करते हैं?
उत्तर:
सर्दियों में ध्रुवीय भालू शरीर में वसा की परत जमा करते हैं, साँप शीतनिद्रा में चले जाते हैं और साइबेरियन क्रेन गर्म देशों में प्रवास करते हैं।

प्रश्न 3.
बरसात में पेड़-पौधों का अनुकूलन कैसे होता है?
उत्तर:
बरसात में धान और गत्रा तेजी से बढ़ते हैं। काई और फफूंद गीली सतहों पर पनपती हैं, जो नमी का लाभ उठाकर वृद्धि करती हैं।

प्रश्न 4.
मनुष्य गर्मी और सर्दी में अपने पहनावे में क्या बदलाव करते हैं?
उत्तर:
गर्मी में मनुष्य हल्के सूती कपड़े पहनते हैं, जबकि सर्दी में ऊनी कपड़े और स्वेटर पहनकर ठंड से बचाव करते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

प्रश्न 5.
जलवायु और मौसम में क्या अंतर है?
उत्तर:
मौसम किसी क्षेत्र का अल्पकालिक वातावरण है, जो रोज बदल सकता है। जलवायु मौसम का दीर्घकालिक औसत है, जो वर्षों तक स्थिर रहता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जैसलमेर से माउंट आबू की यात्रा के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक परिवेश में क्या बदलाव देखें?
उत्तर:
जैसलमेर में बच्चों ने रेत के टीले और शुष्क मौसम देखा। ट्रेन यात्रा के दौरान मिट्टी का रंग बदलता दिखा, हरे पौधे और पेड़ दिखे। माउंट आबू में हरे-भरे जंगल, झीलें और ठंडा एवं नमीयुक्त वातावरण था, जो जैसलमेर के गर्म और शुष्क परिवेश से बिल्कुल विपरीत था।

प्रश्न 2.
मौसम और ॠतु में क्या अंतर है? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
मौसम किसी क्षेत्र का अल्पकालिक वातावरण है, जो रोज बदल सकता है, जैसे कि एक दिन धूप, दूसरे दिन बारिश। ॠब्तु लंबे समय (2-3 महीने) तक स्थिर रहने वाला मौसम है, जैसे कि अप्रेल-जून माह में गर्मी। मौसम अस्थायी है, जबकि ऋत्वु नियमित और लंबी होती है।

प्रश्न 3.
अनुकूलन क्यों आवश्यक है? इसके प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर:
अनुकूलन जीवों को पर्यावरण में जीवित रहने और संतुलित रहने में मदद करता है। इसके कारण हैं-तापमान में परिवर्तन, भोजन और जल की उपलब्धता, प्रजनन के लिए अनुकूल समय और आजीविका के लिए बदलाव। उदाहरण-गर्मी में पसीना आना और सर्दी में शीतनिद्रा।

प्रश्न 4.
मौसम के पैटर्न और जलवायु का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
मौसम के पैटर्न पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा और धुरी के झुकाव के कारण बनते हैं। यह तापमान, नमी और हवा को प्रभावित करता है। मौसम का दीर्घकालिक औसत जलवायु बनाता है, जो क्षेत्रीय जलवायु क्षेत्रों को मिलाकर पृथ्वी की जलवायु बनाता है।

प्रश्न 5.
ॠतुओं के अनुसार जीव-जंतु, पेड़-पौधे और मनुष्य कैसे अनुकूलन करते हैं?
उत्तर:
गर्मी में ऊँट वसा जमा करता है, कैक्टस पत्तों को कांटों में बदलता है, मनुष्य सूती कपड़े पहनते हैं। सर्दी में भालू शीतनिद्रा में जाते हैं, गुलमोहर पत्तियाँ गिराता है, मनुष्य ऊनी कपड़े पहनते हैं। बरसात में मेंढक सक्रिय होते हैं, धान-गत्ना बढ़ते हैं, मनुष्य रेनकोट पहनते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Notes in Hindi मौसम और ऋतु

यात्रा का अनुभव-

  • मोहनगढ़ से प्रारंभ-बच्चे जैसलमेर के मोहनगढ़ से बस द्वारा रवाना हुए। गर्म धूप, तेज गर्म हवा, रेत के टीले और पवन चक्कियाँ देखीं, जो बिजली बनाती हैं। हवा में उड़ती धूल और रेत के कारण आँखें मलनी पड़ीं और बार-बार प्यास लगी।
  • ट्रेन यात्रा-जैसलमेर से ट्रेन द्वारा यात्रा शुरू हुई। रेगिस्तान की पीली रेत धीरे-धीरे हरे-भरे पेड़ों और पौधों में बदली। आबू रोड़ के निकट मौसम ठंडा होने लगा, सूरज ढलने पर ठंडी हवा चली, बच्चों ने शॉल और स्वेटर पहने।
  • माउंट आबू में आगमन-आबू रोड से बस द्वारा माउंट आबू पहुँचे। ठंडी हवा, हरे-भरे जंगल, झीलें और पहाड़ियाँ देखीं। शांत, नमीयुक्त और ताजगी भरा वातावरण था। जैसलमेर की गर्मी के विपरीत ठंड महसूस हुई। बच्चों ने डायरी में अनुभव लिखने का निर्णय लिया।

मौसम और इसके प्रकार-

  • मौसम के प्रकार-गर्मी, सर्दी व बरसात।
  • मौसम के घटक-तापमान, बादल, नमी, हवा की गति और दिशा।
  • मौसम चार्ट-मौसम की जानकारी देने वाला चार्ट, जिसमें संकेतों (जैसे-सफेद/काले बादल, बारिश, ओस, हवा की दिशा, गर्मी/ठंड) का उपयोग होता है।

मौसम और ॠतु-

  • मौसम का बदलाव-मौसम रोज बदल सकता है, जबकि ऋतु (गर्मी, सर्दी, बरसात) 2-3 महीने तक स्थिर रहती है।
  • उदाहरण-
    • गर्मी-तेज धूप, उच्च तापमान, शुष्क हवा।
    • सर्दी-ठंड, कम तापमान, शुष्क या नम हवा।
  • मौसम का कारण-पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा और अक्षीय झुकाव। मौसम पैटर्न जलवायु क्षेत्र बनाते हैं।

अनुकूलन और ऋतुएँ-

अनुकूलन के कारण-

  • तापमान परिवर्तन-गर्मी में पसीना, सर्दी में ठंड़ से बचाव।
  • भोजन उपलब्धता-सर्दी में शीतनिद्रा (जैसे-साँप, मेंढक) या प्रवास (जैसे-साइबेरियन क्रेन)।
  • जल उपलंब्धता-गर्मी में शरीर में पानी बचाने के लिए कम सक्रियता।
  • प्रजनन और वृद्धि-विशिष्ट ॠतु में प्रजनन।
  • आजीविका और रहन-सहन-मनुष्य अपने पहनावे, खान-पान और गतिविधियों में बदलाव करते हैं।

ऋतुओं के अनुसार अनुकूलन-
गर्मी-

  • जीव-जंतु-ऊँट वसा जमा करते हैं, कुत्ते व भेड़िये अपनी जीभ से ठंडक पाते हैं। कुछ जीव शीतनिद्रा में चले जाते हैं।
  • पेड़-पौधे-कैक्टस अपने पत्तों को काँटों में बदलकर पानी बचाता है, आम-लीची पकते हैं।
  • मनुष्य-हल्के कपड़े पहनना, ठंडे पेय व ताजे फल लेना, दोपहर में बाहर न निकलना।

सर्दी-

  • जीव-जंतु-वसा परत से बचाव (ध्रुवीय भालू, पेंगुइन), शीतनिद्रा (भालू, साँप, गिलहरी), प्रवास (साइबेरियन क्रेन)।
  • पेड़-पौधे-सदाबहार पेड़ (देवदार, चीड़) हरे-भरे रहते हैं, जबकि पर्णपाती पेड़ (गुलमोहर) पत्तियाँ गिराते हैं।
  • मनुष्य-ऊनी कपड़े, गर्म भोजन, हीटर-अलाव का उपयोग करते हैं।

बरसात-

  • जीव-जंतु-मेंढक-केंचुए सक्रिय हो जाते हैं, मच्छर व कीड़े-मकोड़े तीव्र प्रजनन करते हैं, जल-पक्षी जलरोधी पंखों का उपयोग करते हैं।
  • पेड़-पौधे-धान-गत्ना तेजी से बढ़ते हैं, काई-फफूंद फैलती हैं।
  • मनुष्य-छाता-रेनकोट लेते हैं, गीले स्थानों से बचते हैं, गरम और सूखा भोजन खाते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi मौसम और ऋतु

जलवायु और मौसम का वैज्ञानिक आधार-

  • मौसम पैटर्न सूर्य के कारण बनते हैं।
  • दीर्घकालिक मौसम पैटर्न जलवायु क्षेत्र बनाते हैं।
  • पृथ्वी की परिक्रमा और अक्षीय झुकाव मौसम और जलवायु को प्रभावित करते हैं।

निष्कर्ष-

  • मौसम और ऋतुएँ जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और मनुष्यों के जीवनं को प्रभावित करती हैं।
  • अनुकूलन जीवों के अस्तित्व और पर्यावरण में संतुलन के लिए आवश्यक है।
  • यात्रा के अनुभव से बच्चों ने एक ही राज्य में विविध मौसम और प्राकृतिक परिवेश का अनुभव किया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 10 खनिज व ऊर्जा संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 14 आर्थिक अवधारणाएँ एवं नियोजन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 9 भारतीय कृषि
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 8 जल संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 11 विनिर्माण उद्योग
  • RBSE Class 10 English Grammar Modals 
  • RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 8 Construction of Triangles Ex 8.2
  • RBSE Class 10 English Grammar Sentence Re-ordering
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार
  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...