Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 11 पिकनिक Question Answer improves confidence in the language.
Class 5 Hindi Chapter 11 पिकनिक Question Answer
पिकनिक Question Answer
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
सगुन और गुनगुन की अपने पापा से क्या बातचीत हुई?
उत्तर:
सगुन और गुनगुन ने अपने पापा से यह कहा कि रविवार को स्कूल के सभी बच्चे पिकनिक पर जा रहे हैं, हम दोनों को भी पिकनिक पर जाना है।
प्रश्न 2.
यदि आप गुनगुन की जगह होते तो पापा के साथ क्या बातचीत करते?
उत्तर:
यदि मैं गुनगुन की जगह होती तो मैं भी पापा को विश्वास और हिम्मत देती कि पिकनिक जाने में मुझे कोई परेशानी नहीं होगी और स्कूल के विद्यार्थी मेरी मदद करेंगे।
![]()
प्रश्न 3.
विद्यालय की बालसभा का फैसला सही था या गलत, आपकी राय क्या है? अपनी राय के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर:
स्कूल की बालसभा का फैसला सही था। ऐसा फैसला लेने से बच्चों में आपसी प्रेम, व्यवहार की भावना पनपती है। एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं तथा दिव्यांग बच्चों में प्रोत्साहन की भावना आती है। वह अपने आप को अलग महसूस नर्हीं करते हैं। सबके साथ घुल-मिलकर अपने जीवन को हसीन बनाने की कोशिश करते हैं।
प्रश्न 4.
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जब आपका कोई काम करने के लिए बड़ों ने मना किया है? उस वक्त आपको कैसा लगा? कक्षा में साथियों के साथ अनुभव साझा करें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
पापा गुनगुन को पिकनिक पर जाने से क्यों मना कर रहे थे?
उत्तर:
पापा गुनगुन को पिकनिक पर जाने से इसलिए मना कर रहे थे क्योंकि गुनगुन दिव्यांग है, वह खुद से नहीं चल सकती थी। वह क्हीलचेयर से अपना काम करती है। उसे सहायता की जरूरत पड़ती है।
प्रश्न 2.
सभी बच्चों ने पिकनिक जाने से क्यों मना कर दिया?
उत्तर:
सभी बच्चों ने पिकनिक जाने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उनकी दोस्त गुनगुन उनके साथ नहीं जा रही थी। गुनगुन स्वयं से चलने में असमर्थ होने के कारण उसके पापा ने उसे जाने से मना कर दिया था।
प्रश्न 3.
गुनगुन के पिता से शिक्षक ने क्या-क्या बातचीत की?
उत्तर:
गुनगुन के पिता से शिक्षक ने यह बात कि गुनगुन को केवल क्हीलचेयर पर ही बैठने और उतरने में मदद करनी पड़ती है। इसके अलावा बाकी काम वह खुद से कर लेती है। वह पढ़ने में बेहतर और अच्छे व्यवहार वाली है। हम सब उसकी मदद करेंगे।
आप चिन्ता मत करो। बच्चे और हम उसका ध्यान रखेंगे।
प्रश्न 4.
आपके विद्यालय में बालसभा में क्याक्या होता है? लिखिए।
उत्तर:
हमारे विद्यालय में बालसभा में विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियाँ होती हैं जैसे कि वादविवाद, भाषण, गीत, कविता, नृत्य, खेल और प्रेरक लोगों के जीवन प्रसंगों का वाचन, समूह चर्चा, विद्यार्थियों और स्कूल की समस्याओं पर विचार आदि होते हैं।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में सही विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए-
(क) क्या आपने अपना. काम पूरा कर लिया
(ख) रवीश रवि रीना और रोहित पढ़ाई कर रहे थे
(ग) गुरुजी बोले मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता
(घ) राम बोला अरे वाह यह तो बहुत सुंदर चित्र है
(ङ) “गुनगुन और सगुन खुशी-खुशी अपने कमरे में बैठी हैं”
उत्तर:
(क) क्या आपने अपना काम पूरा कर लिया?
(ख) रवीश, रवि, रीना और रोहित पढ़ाई कर रहे थे।
(ग) गुरु जी बोले, “मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता”।
(घ) राम बोला अरे वाह! यह तो बहुत सुंदर चित्र है।
(ङ) गुनगुन और सगुन खुशी-खुशी अपने कमरे में बैठी है।
![]()
प्रश्न 2.
ऊपर के वाक्य में खुशी-खुशी शब्द आया है। हम अपनी बातचीत में कभी-कभी एक शब्द को दो बार बोलते हैं। ऐसे और शब्दों का प्रयोग कर वाक्य बनाइए-
जैसे-घूम-घूम – राजू घूम-घूमकर बगीचे में सभी पौधों को देख रहा था।
(क) धीरे-धीरे = ______.
(ख) पास-पास = ______.
(ग) चलते-चलते = ______.
उत्तर:
(क) धीरे-धीरे = कुछ महिलाएँ धीरें-धीरे चलती हुई जा रही थीं।
(ख) पास-पास = दोनों दोस्त पास-पास खड़े होकर बात कर रहे थे।
(ग) चलते-चलते = उसने चलते-चलते मेरा हाथ पकड़ लिया।
प्रश्न 3.
आप अपनी बालसभा के अध्यक्ष हो। आपको सभी विद्यार्थियों से प्रश्न पूछने हैं। ‘क्या’, ‘किसने’ और ‘क्यों’ शब्द का प्रयोग करके चार प्रश्न लिखिए-
उदाहरण : क्या आप लोग विद्यालय की सफाई करेंगे?
उत्तर:
(क) किसने विद्यालय के नियम तोड़े?
(ख) सभी छात्र पिकनिक क्यों नहीं जाएंगे?
(ग) क्या कल विद्यालय में अवकाश रहेगा?
(घ) गुनगुन को पिकनिक पर भेजने के लिए किसने मना किया?
पिकनिक प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
क्हीलचेयर काम में लेती है-
(अ) सगुन
(ब) गुनगुन
(स) किरण
(द) श्वेता
उत्तर:
(ब) गुनगुन
प्रश्न 2.
‘श्वेता’ कौन है?
(अ) विद्यार्थी
(ब) अध्यापक
(स) प्रधानाध्यापक
(द) बाल सभा की अध्यक्ष
उत्तर:
(स) प्रधानाध्यापक
प्रश्न 3.
स्कूल के सभी बच्चे कहाँ जा रहे थे?
(अ) अपने घर
(ब) खेल-मैदान में
(स) बाल सभा में
(द) पिकनिक पर
उत्तर:
(द) पिकनिक पर
![]()
प्रश्न 4.
‘गुनगुन’ की बहन का नाम है-
(अ) किरण
(ब) सगुन
(स) श्वेता
(द) शालिनी
उत्तर:
(ब) सगुन
प्रश्न 5.
‘खुश’ शब्द का समानार्थी शब्द नहीं है-
(अ) प्रसन्न
(ब) सुखी
(स) दुःखी
(द) आनन्दित
उत्तर:
(स) दुःखी
प्रश्न 6.
‘गुनगुन’ का पिकनिक पर जाना क्यों मना हो रहा था?
(अ) गुनगुन मना कर रही थी।
(ब) अध्यापक उसे ले जाना नहीं चाहते थे।
(स) गुनगुन के पापा मना कर रहे थे।
(द) बच्चे उसके साथ नहीं जाना चाहते थे।
उत्तर:
(स) गुनगुन के पापा मना कर रहे थे।
प्रश्न 7.
‘चिंता’ शब्द का विलोम है-
(अ) प्रसन्न
(ब) पीड़ा
(स) कष्ट
(द) अप्रसन्न
उत्तर:
(अ) प्रसन्न
प्रश्न 8.
‘गुनगुन’ के पापा को कौन समझाने आया था?
(अ) सुरेश जी
(ब) प्रधानाध्यापक
(स) बालसभा अध्यक्ष
(द) रमेश जी
उत्तर:
(अ) सुरेश जी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. मुझे पिकनिक ______ बनाया है।
उत्तर:
मॉनिटर
2. आप ______ करो कि मना नहीं करोगे।
उत्तर:
प्रॉमिस
3. वहाँ पर गुनगुन को बहुत ______ होगी।
उत्तर:
परेशानी
![]()
4. आज की ______ में इस पर बातचीत करेंगे।
उत्तर:
बालसभा।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये
1. विद्यालय में सभी ‘गुनगुन’ को प्रताड़ित करते हैं।
उत्तर:
असत्य।
2. पढ़ाई को बाहरी जीवन से जोड़ना जरूरी है।
उत्तर:
सत्य
3. हमें दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
उत्तर:
सत्य
4. सगुन ‘गुनगुन’ की अध्यापिका है।
उत्तर:
असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. प्रॉमिस | (क) अच्छाइयाँ |
| 2. सहमति | (ख) वादा |
| 3. खूबियाँ | (ग) उछल-कूद |
| 4. मौज-मस्ती | (घ) अनुमति |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. प्रॉमिस | (ख) वादा |
| 2. सहमति | (घ) अनुमति |
| 3. खूबियाँ | (क) अच्छाइयाँ |
| 4. मौज-मस्ती | (ग) उछल-कूद |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘गुनगुन’ के पिता का क्या नाम है?
उत्तर:
‘गुनगुन’ के पिता का नाम ‘रमेश जी’ है।
प्रश्न 2.
‘गुनगुन’ पिकनिक नहीं जाएगी तो क्या होगा?
उत्तर:
‘गुनगुन’ पिकनिक नहीं जाएगी तो कोई भी पिकनिक नहीं जाएगा।
![]()
प्रश्न 3.
स्कूल में बालसभा का आयोजन क्यों किया गया?
उत्तर:
स्कूल में बालसभा का आयोजन गुनगुन को पिकनिक पर ले जाने के विषय पर चर्चा करने के लिए किया।
प्रश्न 4.
स्कूल में पिकनिक मॉनिटर किसे बनाया गया है?
उत्तर:
स्कूल में पिकनिक मॉनिटर सगुन को बनाया है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
गुनगुन को किसी की सहायता की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर:
गुनगुन दिव्यांग है। वह जन्म से ही चलनेफिरने में असमर्थ है। वह क्हीलचेयर के बिना चल नहीं पाती है। उसे क्हीलचेयर पर भी बैठने और उतरने में मदद करनी पड़ती है। अतः उसे किसी की सहायता की जरूरत पड़ती है।
प्रश्न 2.
बच्चों को बाहर घूमने का मौका मिलना चाहिए, क्यों? बताइए।
उत्तर:
बच्चों को थोड़ा घूमने-फिरने का मौका मिलना चाहिए, इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। वे कुछ नया सीखते हैं। पढ़ाई को बाहरी जीवन से जोड़ना भी जरूरी है। दुनिया को जानना-सुनना और समझना भी पढ़ाई का हिस्सा है।
प्रश्न 3.
गुनगुन के चरित्र की विशेषता बताइए। उत्तर: गुनगुन दिव्यांग छात्रा है। वह चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण व्हीलचेयर से अपना सभी काम खुद से कर लेती है। सिर्फ क्कीलचेयर पर बैठने और उतरने में मदद करनी पड़ती है। वह अपनी कक्षा में पढ़ने में बेहतर है। अपनी बात ठीक से कहती है। उसका व्यवहार भी अच्छा है। उसके पास बहुत खूबियाँ हैं।
प्रश्न 4.
बाल सभा में क्या निर्णय लिया गया? बताइए।
उत्तर: बाल सभा में यह निर्णय लिया गया कि हम सभी लोग साथ ही घूमने जाएँगें, गुनगुन की हम सभी मदद करेंगे, उसे कोई परेशानी नहीं होगी। अगर गुनगुन नहीं जाएगी तो हम भी नहीं जायेंगे। यह अच्छा थोड़ी लगेगा कि सभी घूमने जाएं और गुनगुन घर पर ही रहे।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमें दिव्यांग बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर:
हमें दिव्यांग बच्चों के साथ सम्मान, गरिमा और समावेशिता का व्यवहार करना चाहिए। अगर वे क्रीलचेयर पर हैं और संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी मदद करने के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उनकी जरूरतों को समझना और उनकी स्वतंत्रता को बढ़ावा देना चाहिए। हमें उनको कभी भी उनकी शारीरिक कमियों का अहसास नहीं कराना चाहिए। उनके कार्यों की तारीफ करके उनको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें सामान्य बच्चों की तरह ही प्यार, देखभाल और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।
![]()
प्रश्न 2.
विद्यार्थियों को पिकनिक पर क्यों ले जाना चाहिए? समझाइए।
उत्तर:
विद्यार्थियों को पिकनिक पर ले जाना कई लाभों से भरा होता है। यह उन्हें अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ सम्बन्ध बनाने, सामाजिक कौशल विकसित करने और प्रकृति में समय बिताने का अवसर प्रदान करता है। पिकनिक शारीरिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे छात्रों का समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार होता है। पिकनिक छात्रों को खुशी, मनोरंजन और सकारात्मक अनुभव प्रदान करता है, जो उनके तनाव को कम करने और उनके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. सभी को नमस्ते! अगले सप्ताह हम सभी पिकनिक पर जाने वाले थे, लेकिन गुनगुन ने बताया है कि उसके पापा ने उसको पिकनिक पर जाने से मना कर दिया। आज की बालसभा में इस पर बातचीत करेंगे। विद्यार्थी 1: (चिंता जताते हुए): मुझे लगता है गुनगुन के पापा उसकी चिंता कर रहे होंगे, इस कारण उन्होंने मना किया होगा।
विद्यार्थी 2 : गुनगुन के पापा इसलिए चिंता कर रहे होंगे, क्योंकि वह चल नहीं सकती है, लेकिन वह हमारे साथ जाएगी और हम सब उसकी मदद करेंगे। विद्यार्थी 3 : हाँ, सही बात है। हम सभी लोग साथ ही घूमेंगे, गुनगुन को कोई परेशानी नहीं होगी। हमें एक साथ जाना है। अगर गुनगुन नहीं जाएगी तो हम भी नहीं जाएँगे। यह अच्छा थोड़ी लगेगा कि सभी घूमने जाएँ और गुनगुन घर पर रहे।
प्रश्न 1.
अगले सप्ताह स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी कहाँ जा रहे हैं?
उत्तर:
अगले सप्ताह स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी पिकनिक पर जा रहे हैं।
प्रश्न 2.
गुनगुन को पिकनिक पर जाने के लिए किसने मना कर दिया?
उत्तर:
गुनगुन को पिकनिक पर जाने के लिए उसके पापा ने मना कर दिया।
प्रश्न 3.
गुनगुन के पापा गुनगुन की चिन्ता क्यों करते हैं?
उत्तर:
गुनगुन के पापा गुनगुन की चिन्ता इसलिए करते हैं क्योंकि खुद से चल नहीं सकती।
प्रश्न 4.
बच्चों ने बालसभा में क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
बच्चों ने बालसभा में यह निर्णय लिया कि अगर गुनगुन नहीं जाएगी तो हम भी नहीं जायेंगे।
2. आप सही कह रहे हैं। गुनगुन को केवल क्हीलचेयर पर बैठने और उतरने में मदद करनी पड़ती है। इसके अलावा और कहीं जरूरत नहीं पड़ती है। गुनगुन बाकी सभी काम खुद से कर लेती है। वह अपनी कक्षा में पढ़ने में बेहतर है। अपनी बात ठीक से कहती है। उसका व्यवहार भी अच्छा है। उसके पास इतनी खूबियाँ हैं और आप किसी बात की चिंता मत करो। बच्चे कह रहे हैं कि वे सभी गुनगुन का ध्यान रखेंगे, फिर किस बात की चिंता।
प्रश्न 1.
गुनगुन किसकी सहायता से चलती है?
उत्तर:
गुनगुन क्रीलचेयर की सहायता से चलती है।
प्रश्न 2.
गुनगुन का व्यवहार कैसा है?
उत्तर:
गुनगुन का व्यवहार अच्छा है।
प्रश्न 3.
बच्चे किसका ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं?
उत्तर:
बच्चे गुनगुन का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं।
![]()
प्रश्न 4.
गुनगुन पढ़ाई में कैसी है?
उत्तर:
गुनगुन अपनी कक्षा में पढ़ने में बेहतर है।
पिकनिक Summary in Hindi
इस पाठ में बताया गया है कि दिव्यांग बच्चों के साथ विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मान, सहानुभूति और समझ के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्हें सामान्य बच्चों के साथ समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए और उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

‘पिकनिक’ एक लघु नाटक है, जिसमें गुनगुन एक दिव्यांग है, वह क्रील चेयर से ही अपना काम कर पाती है। उसके स्कूल के सभी बच्चे पिकनिक जाने की तैयारी करते हैं लेकिन गुनगुन के पापा गुनगुन को पिकनिक जाने से मना कर देते हैं। इस बात पर स्कूल के सभी बच्चे गुनगुन के बिना पिकनिक पर जाने के लिए मना कर देते हैं।

इसके बाद स्कूल के अध्यापक गुनगुन के पापा को समझाते हैं कि हम ‘गुनगुन’ की मदद करेंगे। वह पढ़ने में और व्यवहार में अच्छी लड़की है। उसे पिकनिक जाने दें। पढ़ाई के साथ बाहर का ज्ञान भी बच्चों को मिलना चाहिए। आप चिन्ता न करें, इसके सभी दोस्त इसका ध्यान रखेंगे। इस बात पर गुनगुन के पापा ‘गुनगुन’ को पिकनिक जाने की अनुमति दे देते हैं।

कठिन शब्दार्थ – जिम्मेदारी = किसी कार्य को पूरा करने का दायित्व। निर्णय = फैसला। मौजमस्ती = उछल-कूद। फुसफुसाहट = धीमी और चुपके से की जाने वाली बातचीत। सहमति = अनुमति। दिव्यांग = शारीरिक रूप से असक्षम। बेहतर = अधिक अच्छा। खूबियाँ ,= विशेषताएँ, अच्छाइयाँ। क्रीलचेयर = पहियाकुर्सी। हिस्सा = भाग, अंश। फिलहाल = इस समय, अभी।
Leave a Reply