• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

February 6, 2026 by Fazal Leave a Comment

Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 13 तनु का पत्र Question Answer improves confidence in the language.

Class 5 Hindi Chapter 13 तनु का पत्र Question Answer

तनु का पत्र Question Answer

पाठगत प्रश्न

पृष्ठ संख्या-93-94

प्रश्न 1.
मोबाइल फोन आज के समय में बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह अपनी बात दूर किसी तक पहुँचाने का सबसे प्रमुख साधन है। यह एक साथ कई कार्य करने में सक्षम है। इसकी कई खूबियाँ हैं। लिखकर बात आगे बढ़ाएँ-
उत्तर:
मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग, वस्तुओं का क्रय-विक्रय, दूर बैठे किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजना बहुत आसान हो गया है। यह मनोरंजन का भी महत्त्वपूर्ण साधन है। मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन शिक्षा भी प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्न 2.
आपने लोगों को सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए देखा होगा। वे सोशल मीडिया का क्या-क्या उपयोग करते हैं? लिखिए।
उत्तर:
सोशल मीडिया का उपयोग अनेक तरह से किया जाता है; जैसे-जानकारी साझा करना, लोगों से जुड़ना, मनोरंजन करना, व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अपने व्यवसाय की ब्रांडिंग, विपणन करना और ग्राहकों को सेवा प्रदान करना।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्न 3.
मैने बहुत सारे लोगों को यह कहते हुए सुना है कि आजकल तो पत्र का जमाना ही नहीं रहा। सच यह है कि पत्र तो आज भी रोजाना भेजे जाते हैं। अंतर केवल इतना है कि यह पत्र डाकर के बजाय मेल आदि के माध्यम से भेज जाते हैं। विगत एक महीने में आपके विद्यालय में कितने पत्र आए हैं? उनके बारे में शिक्षक से पूछकर नीचे लिखिए-
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

आओ बात करें-

प्रश्न 1.
तनु ने मामी जी को पत्र क्यों लिखा?
उत्तर:
तनु ने मामी जी को अपनी यात्रा के अनुभव साझा करने के लिए पत्र लिखा है।

प्रश्न 2.
मोलेला गाँव क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
मोलेला गाँव मिट्टी की कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के कलाकार सुन्दर और विविध प्रकार की मिट्टी की मूर्तियाँ बनाते हैं।

प्रश्न 3.
तनु ने मामी जी को विद्यालय भ्रमण की क्या जानकारी दी?
उत्तर:
तनु ने बताया कि हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रोचक गतिविधियाँ भी करवाई जाती हैं। शीतकालीन छुट्टियों में विद्यालय की प्राचार्य महोदया हमें मोलेला गाँव के भ्रमण पर लेकर गईं। यहाँ बनाई गई मिट्टी की कलाकृतियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं, जिन्हें ‘टेराकोटा’ के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 4.
यदि आपको पत्र लिखना हो तो किसे लिखेंगे और क्या-क्या जानकारी देना चाहेंगे? बताइए।
उत्तर:
मैं अपनी दादी जी को पत्र लिखूँगा और उन्हें अपनी स्कूल यात्रा, अध्यापकों और दोस्तों के बारे में जानकारी दूँगा।

प्रश्न 5.
मिट्टी के बर्तन पर्यावरण संरक्षण में कैसे उपयोगी हो सकते हैं? चर्चा करें।
उत्तर:
मिट्टी के बर्तन पर्यावरण संरक्षण में बहुत उपयोगी होते हैं, क्योंकि मिट्टी के बर्तन प्लास्टिक या धातु के बर्तनों की तुलना में बहुत ही आसानी से प्राकृतिक रूप से विघटित हो जाते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते हैं। मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं, क्योंकि इन बर्तनों में खाना पकाने से खाद्य पदार्थों में कुछ महत्त्वपूर्ण खनिज मिल जाते हैं; जैसे-आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि।

सोचो और लिखो-

प्रश्न 1.
तनु ने अपने पत्र में मोलेला गाँव के बारे में क्या बताया है? अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर:
तनु ने मोलेला गाँव के कलाकारों और उनकी मिट्टी की मूर्तियों के बारे में बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे यह गाँव इस कला के लिए प्रसिद्ध है और वहाँ की यात्रा कितनी रोचक रही।

प्रश्न 2.
मोलेला गाँव के बुजुर्ग क्यों चिंतित हैं? क्या उनकी चिंता सही है? अपने जवाब के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर:
मोलेला ग्राँव के बुजुर्ग चिंतित हैं क्योंकि उनकी चिंता यह है कि नई पीढ़ी मूर्तिकला जैसी परम्परागत कला में रुचि नहीं ले रही है। यह चिन्ता बिल्कुल सही है क्योंकि यदि नई पीढ़ी इस कला को नहीं सीखेगी, तो यह अद्भुत और सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्न 3.
मोलेला गाँव के लोगों के लिए जीवनयापन करना मुश्किल क्यों हो रहा है?
उत्तर:
मोलेला गाँव के लोगों के लिए जीवनयापन इसलिए मुश्किल है क्योंकि मिट्टी की मूर्तियों की बिक्री केवल कुछ विशेष त्योहारों तक सीमित है। बाकी समय वे बेरोजगार रहते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न 4.
पत्र सही जगह पर पहुँचे इसके लिए जरूरी है सही पता लिखा जाए जिसमें व्यक्ति का नाम, मकान नंबर, गली मोहल्ले का नाम, शहर का नाम तथा पिन कोड लिखा हो। नीचे कुछ पते लिखे हुए हैं जिनमें कुछ जानकारी छूटी हुई है। छूटी हुई जानकारी को अपने अनुसार पूरा कर लिखिए-
उत्तर:

  • रजत, 07-इंद्रा नगर, जालोर, पिन कोड- 343001
  • कनिका, पोस्ट ऑफिस वाली गली, म. नं. -189 , शहर-शाहपुरा (जयपुर) 303103
  • दलजीत, मं. नं.-21, मोहल्ले का नाम-राम नगर चुरू 331001
  • अजय, मं. नं.-111 गाँव-सिंहपुर, पोस्ट-कपासन, चित्तौड़गढ़, 312202

प्रश्न 5.
आपने तनु का पत्र पढ़ा। तनु ने लिखा है, “उसके स्कूल में नई प्राचार्य महोदया आई है।” यह एक सूचना है। ऐसे ही और कौनकौनसी सूचनाएँ तनु के पत्र में लिखी हैं? आप पत्र को ध्यान से पढ़ने के बाद लिखिए-
उत्तर:
सूचना-हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथसाथ अन्य रोचक गतिविधियाँ भी करवाई जाती हैं। कुछ वर्ष पूर्व इस गाँव के मोहनलाल जी को राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला है।

प्रश्न 6.
अपने आसपास काम करने वाले कारीगरों की सूची बनाइए और वह क्या-क्या सामग्री बनाते हैं और वह कैसे उपयोगी होती है? लिखिए।
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 3
उत्तर:

कारीगर कौनसी सामग्री बनाते हैं सामग्री की उपयोगिता
बढ़ई लकड़ी से निर्मित वस्तुएँ जीवन सुविधाजनक और आसान बनाती हैं।
लुहार लोहे से निर्मित वस्तुएँ घरों और व्यवसायों हेतु बेहद उफ्योगी।
सुनार सोने-चाँदी से निर्मित आभूषण महिलाओं के शृंगार और सौंदर्य हेतु उपयोगी।

भाषा की बात-

प्रश्न 1.
हमारे विद्यालय में नई प्राचार्य महोदया आई हैं। इस वाक्य में ‘नई’ शब्द विशेषण है। इसी तरह कुछ नए वाक्य दिए गए हैं। वाक्यों में से विशेषण शब्द को पहचानिए-
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 4
उत्तर:

वाक्य विशेषण शब्द
मोलेला गाँव की मिट्टी की कलाकृतियाँ बेहद प्रसिद्ध हैं। ‘बेहद प्रसिद्ध’
गाँव के बीचों-बीच सड़क गुजरती है। ‘बीचों-बीच’
यहाँ घर में सजाने के लिए बनाई गई चीजों में मिट्टी के बड़े ऊँट, बैल और घोड़े शामिल हैं। ‘सजाने के लिए’, ‘बड़े’

प्रश्न 2.
सीमा ने रंगीन चित्र बनाए। सीमा रंगीन चित्र बना रही है। इन वाक्यों में कर्ता (कार्य करने वाली) सीमा है। वह चित्र बना रही है। ‘बनाना’ क्रिया है। वह रंगीन चित्र बना रही है। अतः ‘रंगीन चित्र’ कर्म है। नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं। निम्नलिखित वाक्यों में से कर्ता, क्रिया और कर्म की पहचान कीजिए-
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 5
उत्तर:
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 8

रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पत्र भेजने का एक तरीका है ईमेल करना। ईमेल क्या है? शिक्षक के साथ चर्चा करें तथा ईमेल के प्रारूप को समझें।
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 6
उत्तर:
[विद्यार्थी शिक्षक महोदय से ईमेल का प्रारूप स्वयं समझें।]

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्न 2.
आप किसी जगह घूमने गए हैं और आपको बहुत मजा आया। अब आप उसके बारे में अपने दोस्त को एक पत्र लिखिए जिसमें कब गए, किसके साथ गए, कहाँ गए, वहाँ पर आपने क्या-क्या किया? इन बातों को भी शामिल करें।
उत्तर:

दिनांक : 15 जनवरी, 20XX
60 , आनन्द विहार-जयपुर 302012

प्रिय मित्र अमित,
नमस्ते।
तुम्हारा पत्र मिला। समाचार प्राप्त हुए कि तुम शीतकालीन अवकाश में चित्तौड़गढ़ एवं नाथद्वारा घूमने गए। मैं भी मेरे माता-पिता के साथ शीतकालीन अवकाश में मथुरा, वृन्दावन एवं आगरा के भ्रमण के लिए तीन दिन के लिए गया। वहाँ हमने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थल देखे और गोवर्धनजी की पैदल परिक्रमा भी की। वहाँ बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। तुम भी माता-पिता के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश में वहाँ जाना। बहुत मजा आयेगा। तुम्हारे माता-पिता को चरण स्पर्श। शेष कुशल।

तुम्हारा मित्र
शशि

प्रश्न 3.
नीचे कुछ काम दिए गए हैं। इनमें से आपके आसपास क्या-क्या दिखाई देता है? इनको देखने जाएँ और साथियों को अपने अनुभव सुनाएँ।

  • लोहे के बर्तन एवं औजार बनाना
  • सोने के आभूषण
  • मिट्टी के खिलौने और बर्तन
  • लाख और काँच की चूड़ियाँ
  • लकड़ी के सामान
  • दरी, गलीचे
  • हस्तशिल्प का सामान
  • अन्य

उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
मामीजी ने तनु को क्या जवाब दिया होगा? लिखिए।
RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 7
उत्तर:
प्रिय तनु,
खुश रहो,
तुम्हारा पत्र मिला। समाचार ज्ञात हुए कि तुमने सहशैक्षणिक भ्रमण में मोलेला गाँव में मिट्टी की कलाकृतियों को देखा और प्रसत्न हुई। कला को देखकर सभी प्रसत्र होते हैं। वर्तमान में हस्तनिर्मित कलाकृतियों के प्रति लोगों की रुचि कम हो गई है। अतः सभी छात्राएँ मिलकर प्रधानाचार्य से आर्ट एवं क्राफ्ट की नियमित कक्षाएँ लगवाने की व्यवस्था करने का निवेदन करें एवं समय-समय पर विद्यालय में प्रदर्शनी लगवाकर जनता में जागृति पैदा करें। मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो लिखना। शेष कुशल।

तुम्हारी मामी
लता

तनु का पत्र प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
तनु ने यह पत्र किसे लिखा है?
(अ) माँ जी
(ब) मामी जी
(स) बहन
(द) दादी जी
उत्तर:
(ब) मामी जी

प्रश्न 2.
तनु कहाँ से पत्र लिख रही है?
(अ) मोलेला गाँव
(ब) जयपुर
(स) देवनारायण कॉलोनी, भीम
(द) उदयपुर
उत्तर:
(स) देवनारायण कॉलोनी, भीम

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्न 3.
मोलेला गाँव किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लकड़ी की मूर्तियाँ
(ब) मिट्टी की मूर्तियाँ
(स) कपड़ों की सिलाई
(द) दूध उत्पादन
उत्तर:
(ब) मिट्टी की मूर्तियाँ

प्रश्न 4.
मूर्ति बनाने का काम कब ज्यादा होता है?
(अ) गर्मियों में
(ब) होली पर
(स) बारिश के दिनों में
(द) त्योहारों के समय
उत्तर:
(द) त्योहारों के समय

प्रश्न 5.
तनु ने पत्र में किस चिन्ता को व्यक्त किया है?
(अ) गाँव में गर्मी बहुत है।
(ब) स्कूल दूर है।
(स) मिट्टी की मूर्तियों का व्यवसाय कम होता जा रहा है।
(द) बाजार नहीं है।
उत्तर:
(स) मिट्टी की मूर्तियों का व्यवसाय कम होता जा रहा है।

प्रश्न 6.
पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
(अ) 15 अगस्त, 2024
(ब) 2 अक्टूबर, 2025
(स) 31 जनवरी, 2025
(द) 1 जनवरी, 2025
उत्तर:
(स) 31 जनवरी, 2025

प्रश्न 7.
गाँव के लोग मूर्तियों को कैसे बनाते हैं?
(अ) मशीन से
(ब) हाथों से
(स) बाहर से मँगवाते हैं
(द) फैक्ट्री में बनवाते हैं
उत्तर:
(ब) हाथों से

प्रश्न 8.
मूर्तियाँ किससे बनाई जाती हैं?
(अ) लकड़ी
(ब) पत्थर
(स) मिट्टी
(द) धातु
उत्तर:
(स) मिट्टी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. गाँव के बीचों-बीच ______ की ______ गुजरती है।
उत्तर: ड़क

2. मोलेला गाँव ______ की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है ।
उत्तर: मिट्टी

3. तनु ने यह पत्र अपनी ______ जी को लिखा है।
उत्तर: मामी

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

4. जितना ______ यहाँ का जीवन है।
उत्तर: रोचक।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइए-

1. तनु ने अपनी मामी जी को पत्र लिखा।
उत्तर: सत्य

2. तनु ने पत्र में अपने गाँव की जानकारी दी है।
उत्तर: असत्य

3. गाँव के बुजुर्ग इस बात से खुश हैं कि बच्चे मूर्तिकला में रुचि ले रहे हैं।
उत्तर: असत्य

4. तनु को गाँव का जीवन बहुत रोचक लगा।
उत्तर: सत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. प्रशंसा (क) कीमत
2. मूल्य (ख) सिखाने की प्रक्रिया
3. प्रशिक्षण (ग) आसानी से मिलने वाला
4. सुलभ (घ) तारीफ करना

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. प्रशंसा (घ) तारीफ करना
2. मूल्य (क) कीमत
3. प्रशिक्षण (ख) सिखाने की प्रक्रिया
4. सुलभ (ग) आसानी से मिलने वाला

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
तनु कहाँ घूमने गई थी?
उत्तर:
तनु मोलेला गाँव घूमने गई थी।

प्रश्न 2.
मोलेला गाँव में कौन-कौनसी मूर्तियाँ बनती हैं?
उत्तर:
वहाँ नवरात्रि, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों की मूर्तियाँ बनती हैं।

प्रश्न 3.
मोलेला गाँव के बुजुर्ग किस बात से चिंतित हैं?
उत्तर:
वे चिंतित हैं कि बच्चे मिट्टी की मूर्तियाँ बनाने की कलाकृति को भूल जाएंगें।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्न 4.
तनु के विद्यालय में कौन नया आया था?
उत्तर:
तनु के विद्यालय में नई प्रिंसिपल आई थी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पत्र में तनु ने किस तरह की मूर्तियों का वर्णन किया है?
उत्तर:
पत्र में तनु ने मिट्टी से बनी गणेश और अन्य सजावटी मूर्तियों ऊँट, बैल और घोड़े जैसे कई जानवरों की मूर्तियों का वर्णन किया है। इन मूर्तियों को गाँव के कलाकार हाथों और साँचों की मदद से बनाते हैं। ये मूर्तियाँ देखने में बहुत सुन्दर और कलात्मक होती हैं। तनु को यह कला बहुत पसन्द आई।

प्रश्न 2.
नई पीढ़ी मूर्तिकला से क्यों दूर हो रही है?
उत्तर:
नई पीढ़ी अब पढ़ाई और आधुनिक जीवन की ओर ध्यान दे रही है। उन्हें मूर्तिकला से उतनी आर्थिक स्थिरता नहीं दिखती। इसके अलावा आधुनिकता और तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण परम्परागत कलाओं से दूरी बनती जा रही है। इसी कारण वे इस कला में रुचि नहीं ले रहे हैं।

प्रश्न 3.
तनु को मोलेला गाँव कैसा लगा?
उत्तर:
तनु को मोलेला गाँव बहुत अच्छा और रोचक लगा। उसे वहाँ की मिट्टी की मूर्तियाँ, गाँव की सादगी और लोगों की मेहनत बहुत पसन्द आई। उसने वहाँ के कलाकारों की कलाकारी को देखा और उनकी प्रशंसा की। उसे वहाँ का जीवन शान्त और प्रेरणादायक लगा।

प्रश्न 4.
मूर्तिकला गाँव के लोगों के जीवन में कैसे मदद करती है?
उत्तर:
मूर्तिकला गाँव के लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है। वे मिट्टी से सुन्दर मूर्तियाँ बनाकर उन्हें बाजार में बेचते हैं। त्योहारों के समय इन मूर्तियों की माँग बहुत बढ़ जाती है। इससे उन्हें आय होती है और उनका घर चलता है। यह कला गाँव की पहचान भी है।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पढ़ाई जितनी कक्षा के भीतर होती है, उतनी कक्षा के बाहर भी होती है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यह कथन बिल्कुल सही है। कक्षा के भीतर शिक्षक हमें पुस्तकीय ज्ञान, विषय-वस्तु और नियमों को सिखातें हैं। लेकिन कक्षा के बाहर हमें व्यवहार, नैतिकता, जिम्मेदारी, सहकार, नेतृत्व और व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। खेल, यात्रा, सामाजिक अनुभव और परियोजनाएँ हमें जीवन की सच्ची शिक्षा देती है। इसीलिए कहा जाता है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के हर पहलू से हम कुछ न कुछ सीखते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

प्रश्म 2.
मोलेला गाँव में बनने वाली मिट्टी की मूर्तियाँ गाँव के लोगों के जीवन में क्या भूमिका निभाती हैं? इस पर विस्तार से उत्तर दीजिए।
उत्तर:
मोलेला गाँव की मिट्टी की मूर्तियाँ वहाँ की पारम्परिक कला का प्रतीक है। गाँव के लोग इन्हें अपने हाथों और साँचों से बड़ी मेहनत और लगन से बनाते हैं। ये मूर्तियाँ त्योहारों, पूजा-पाठ और सजावट में काम आती हैं, जिससे इनकी माँग बनी रहती है। मूर्तिकला गाँव के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। इससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाते हैं। यह कला पीढ़ियों से चली आ रही है और गाँव की पहचान बन चुकी है।

पठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1. हमारे विद्यालय में नई प्राचार्य महोदया आई हैं। वह अजमेर से हैं। बहुत मृदुभाषी और सरल हैं। उन्होंने विद्यालय में कुछ बदलाव किए हैं। पिछली बालसभा में कह रही थी “पढ़ाई जितनी कक्षा के भीतर होती है, उतनी कक्षा के बाहर भी”। हमारे विद्यालय में पढ़ाई के साथ अन्य रोचक गतिविधियाँ भी करवाई जाती हैं। शीतकालीन छुट्टियों में वे हमें एक गाँव के दौरे पर ले गई थी। इस गाँव का नाम मोलेला है।
यहाँ बनाई गई मिट्टी की कलाकृतियाँ बहुत प्रसिद्ध हैं, जिन्हें ‘टेराकोटा’ के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 1.
हमारे विद्यालय में नई प्राचार्य महोदया कहाँ से आई?
उत्तर:
हमारे विद्यालय में नई प्राचार्य महोदया अजमेर से आई हैं।

प्रश्न 2.
नई प्राचार्य महोदया का चरित्र कैसा है?
उत्तर:
नई प्राचार्य महोदया का चरित्र मृदुभाषी और संरल हैं।

प्रश्न 3.
विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ और क्या करवाई जाती हैं?
उत्तर:
विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रोचक गतिविधियाँ भी करवाई जाती हैं।

प्रश्न 4.
मोलेला गाँव क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
मोलेला गाँव मिट्टी की कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र

2. इस कार्य को करने वालों का पिछले कुछ समय से केवल इस कला और व्यवसाय के ही सहारे जीवनयापन करना मुश्किल हो चला है। बरसात के दिनों में मिट्टी की वस्तुएँ बनाने का काम बिल्कुल ही कम हो जाता है। साल में केवल कुछ समय ही ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। दीवाली के त्योहार पर मिट्टी के दीए अधिक बिकते हैं तो नवरात्र, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर मूर्तियाँ अधिक बिकती हैं।

कुछ वर्ष पूर्व इस गाँव के मोहनलाल जी को राष्ट्रपति से पुरस्कार मिला है। यहाँ के बुजुर्ग बता रहे थे कि जो बच्चे अभी कम उम्र के हैं, उनका ध्यान पढ़ाई पर तो है लेकिन वे इन कामों में रुचि नहीं रखते हैं। इस कारण बुजुर्ग लोग चिंतित हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ इस कला को भूल ना जाएँ। मुझे पता नहीं, आने वाले समय में यह गाँव कैसा रहेगा। बस इतना सोच रही हूँ, जितना रोचक यहाँ का जीवन है, क्या हमेशा रह पाएगा?

प्रश्न 1.
बरसात के दिनों में क्या बनाना मुश्किल हो जाता है?
उत्तर:
बरसात के दिनों में मिट्टी के बर्तन और मूर्तियाँ बनाना मुश्किल हो जाता है।

प्रश्न 2.
दीवाली के समय सबसे अधिक क्या बेचे जाते हैं?
उत्तर:
दीवाली के समय सबसे अधिक मिट्टी के दीपक बेचे जाते हैं।

प्रश्न 3.
राष्ट्रपति पुरस्कार किसको मिला?
उत्तर:
राष्ट्रपति पुरस्कार मोहनलाल जी को मिला।

प्रश्न 4.
लोग चिन्तित क्यों हैं?
उत्तर:
लोग चिन्तित इसलिए हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ इस मिट्टी के बर्तन और मूर्तियाँ बनाने की कला को भूल ना जाएँ।

तनु का पत्र Summary in Hindi

प्रस्तुत पाठ में तनु अपनी मामी जी को पत्र लिखती है, जिसमें मोलेला गाँव के भ्रमण का अनुभव साझा किया है। तनु ने मोलेला गाँव की विशेषताओं का वर्णन किया, जहाँ सुन्दर और कलात्मक मिट्टी की मूर्तियाँ बनाई जाती हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 1

यह कला गाँव की पहचान है, लेकिन आधुनिकता के कारण इस पर संकट भी है। तनु को यह गाँव बहुत पसन्द आया और उसे लगता है कि इतना सुन्दर और सरल जीवन हमेशा नहीं रह पाएगा।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र 2

कठिन शब्दार्थ – प्रसिद्ध = जाना-पहचाना। सुखद = अच्छा अनुभव ,देने वाला, आनन्ददायक। परम्परा = रीति या रिवाज। श्रमिक = मेहनत करने वाला व्यक्ति। कलाकृति = कला से बनी हुई वस्तु। सजावट = किसी स्थान को सुन्दर बनाने की प्रक्रिया। प्रशंसा = तारीफ करना। समय-समय पर = समय के अन्तराल में बार-बार। खरीददार = जो चीजें खरीदता है। व्यवसाय = व्यापार। मूल्य = कीमत। प्रशिक्षण = सिखाने की प्रक्रिया। सुलभ = आसानी से मिलने वाला। रोचक = जिसमें रुचि आए। सम्भव = जो किया जा सके। मृदुभाषी = मीठा बोलने वाले। निहारना = प्रेमपूर्वक ध्यान से देखना। चाक = मिट्टी के बर्तन बनाने का उपकरण। अवस्था = स्थिति, हालात। जीवन-यापन = जीवन बिताना।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 4 Maths Chapter 12 Solutions The Magic of Mirror
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 13 Hindi Medium लंबाई और दूरी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 11 Solutions Different Shapes
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 12 Hindi Medium दिल्ली से आई घड़ी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 10 Solutions Order of Progression
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 6 Perimeter and Area Solutions
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 11 Hindi Medium आओ माप-तौल करना सीखें
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 5 Prime Time Solutions
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-II Solutions
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 9 Solutions Vedic Mathematics
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-I Solutions

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...