• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

February 3, 2026 by Fazal Leave a Comment

Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 4 पुष्कर मेला Question Answer improves confidence in the language.

Class 5 Hindi Chapter 4 पुष्कर मेला Question Answer

पुष्कर मेला Question Answer

आओ बात करें-

प्रश्न 1.
पुष्कर मेले को खास क्यों माना जाता है?
उत्तर:
पुष्कर मेला अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक विशेषताओं के कारण खास माना जाता है। यह मेला दुनिया का सबसे बड़ा पशु मेला है।

प्रश्न 2.
आपके गाँव या शहर में लगने वाले मेले के बारे में अपने अनुभव सुनाओ।
उत्तर:
मेरे लिए गाँव का मेला एक खास अनुभव होता है। मैं अपने दोस्तों के साथ मेले में झूला झूलता हूँ, खिलौने खरीदता हूँ और विभिन्न खेलों में भाग लेता हूँ। मुझे मेले में सबसे ज्यादा पसन्द आती हैं मिठाइयों की दुकान, जहाँ मैं अपनी पसन्द की मिठाई खाता हूँ।

प्रश्न 3.
आप मेले में जाने से पहले क्या-क्या तैयारी करते हैं?
उत्तर:
हम मेले में जाने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं जैसे कि रहने और परिवहन की व्यवस्था करना। साथ ही, अपने साथ जरूरी सामान जैसे कि दवाइयाँ, पानी, हल्का भोजन और पहचानपत्र आदि रखते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 4.
गाँव या शहर में मेलों का आयोजन क्यों किया जाता है?
उत्तर:
गाँव, शहर में मेलों का आयोजन कई कारणों से किया जाता है, जैसे-यह लोगों को एक साथ लाता है, सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन करता है और स्थानीय व्यवसायियों के लिए व्यापार का अवसर प्रदान करता है।

सोचो और लिखो-

प्रश्न 1.
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(क) पुष्कर मेला कब लगता है?
(अ) वैशाख पूर्णिमा को
(ब) चैत्र पूर्णिमा को
(स) कार्तिक पूर्णिमा को
(द) माघ पूर्णिमा को
उत्तर:
(स) कार्तिक पूर्णिमा को

(ख) ब्रह्मा मन्दिर की क्या विशेषता है?
(अ) यह भारत का सबसे बड़ा मन्दिर है।
(ब) यह विश्व का प्रसिद्ध ब्रह्मा मन्दिर है।
(स) यहाँ शिवजी की पूजा होती है।
(द) यह पुष्कर झील के अन्दर बना है।
उत्तर:
(ब) यह विश्व का प्रसिद्ध ब्रह्मा मन्दिर है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) मेले में _______ की दौड़ आकर्षण का केन्द्र थी।
उत्तर: ऊँटों

(ख) रस्साकशी खेल में जीतने के लिए _______ और _______ दोनों जरूरी होते हैं।
उत्तर:
ताकत, तकनीक।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 3.
जब बस गाँवों से होकर गुजरती है तो बस के अंदर से बाहर क्या-क्या दिखाई देता होगा? इस चित्र को देखो और लिखो-
RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 5
उत्तर:
जब बस गाँव से होकर गुजरती है तो बस के अन्दर से हमको मुख्यतः रास्ते के प्राकृतिक दृश्य दिखाई देते हैं, जैसे खेत, पेड़, तालाब, कुआँ, पशुओं का चरना, कच्चे-पक्के घर, पक्षी आदि। इसके अलावा ग्रामीणों का कार्यकलाप दिखाई देता है।

प्रश्न 4.
पुष्कर मेले में कौन-कौनसे खेल आयोजित किए गए थे?
उत्तर:
पुष्कर मेले में रस्साकशी प्रतियोगिता, ऊँटों की दौड़ प्रतियोगिता और मटका फोड़ खेल आयोजित किए गए थे।

प्रश्न 5.
दाल-बाटी-चूरमा को राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन कहा गया है। इसी प्रकार से राजस्थान की पारंपरिक पोशाक, नृत्य एवं वाद्ययंत्रों की विशेषताओं के बारे में पता करके लिखो-
पोशाक = _______.
नृत्य = _______.
वाद्ययंत्र = _______.
उत्तर:
पोशाक = महिलाओं के लिए घाघरा, चोली और साड़ी, पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता और अंगरखा।
नृत्य = घूमर, कालबेलिया, भवाई, गीदड़ और चरी।
वाद्ययंत्र = ढोल-नगाड़ा, डमरू, अलगोजा, पूंगी, बीन, रावणहत्था, सारंगी आदि।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 6.
रस्साकशी खेल में जीतने के लिए कौनकौनसे गुण जरूरी होते हैं?
उत्तर:
रस्साकशी खेल जीतने के लिए शारीरिक ताकत, टीमवर्क और तकनीक आदि गुणों का होना जरूरी है।

रचनात्मक चिंतन-

1. राजस्थान के प्रसिद्ध मेलों के बारे में जानकारी पता करके बालसभा में बताओ।
2. आपके गाँव या शहर में लगने वाले मेले की यात्रा के बारे में लिखिए।
3. अपने घर से पुष्कर मेले का एक रोड मैप तैयार कीजिए जिसमें प्रमुख स्थल, रोड, शहर आदि शामिल हों।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं देवें।

भाषा की बात-

प्रश्न 1.
नीचे कहानी को पढ़कर संज्ञा शब्दों को प्रकार (व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक) के आधार पर पहचान कर तालिका में लिखिएअमन और रिंकू की क्रिकेट टीम फाइनल खेल रही थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। अमन ने पूरी हिम्मत से बल्लेबाजी की, लेकिन 8 रन बनाकर आउट हो गया। अब बारी रिंकू की थी। उसने धैर्य और विश्वास से खेलते हुए आखिरी बॉल पर चौका मारा और टीम को जिता दिया। सभी ने खुशी से तालियाँ बजाईं।
RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 6
उत्तर:

व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा भाववाचक संज्ञा
उदा. : अमन उदा. : क्रिकेट उदा. : हिम्मत
रिंकू खेल, टीम, ओवर, रन, तालियाँ, बॉल धैर्य, विश्वास, खुशी, बल्लेबाजी

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानकर तालिका में लिखिए :
RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 7
उत्तर:

वाक्य सर्वनाम
मैंने पुष्कर मेले में ऊँटों की दौड़ देखी। मैंने
वे मंदिर में दर्शन करने गए। वे
यह मेला हर साल लगता है। यह
उसने मालपुए बहुत चाव से खाए। उसने

यह भी करें-

1. यात्रा के समय प्रभास और कुहुक ने सड़क के किनारे अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग संकेत बने देखे। इस तरह के संकेत आपने भी देखे होंगे। प्रभास और कुहुक को इन संकेतों के अर्थ नहीं पता। आप पता करके लिखिए-
उत्तर:

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 8
लाल रंग की बत्ती का अर्थ होता है-वाहन को पूर्णतः रोक लेना। पीले रंग की बत्ती का अर्थ होता है-वाहन को धीरे-धीरे रोकना। हरे रंग की बत्ती का अर्थ होता हैवाहन को आगे चलाना।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 9
सड़क किनारे बने इस तरह के संकेत का अर्थ होता है कि बाएँ मुड़ना मना है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 10
सड़क किनारे बने इस तरह के संकेत का अर्थ होता है कि यू-टर्न (U-turn) लेना मना है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 11
सड़क किनारे बने इस तरह के संकेत का अर्थ होता है कि आगे सकड़ा (कम चौड़ाई वाला) रास्ता है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 12
सड़क किनारे बने इस तरह के संकेत का अर्थ होता है कि नोपार्किंग अर्थात् यहां वाहन खड़ा करना मना है।

पुष्कर मेला प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पुष्कर मेला कहाँ आयोजित होता है?
(अ) अजमेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) उदयपुर
उत्तर:
(अ) अजमेर

प्रश्न 2.
पुष्कर मेले में क्या होता है?
(अ) सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऊँटों का व्यापार
(ब) पशु मेला और व्यापार
(स) धार्मिक मेला और व्यापार
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 3.
पुष्कर मेला किनके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) भगवान ब्रह्मा के मन्दिर
(ब) पुष्कर झील
(स) ऊँट मेला
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
पुष्कर में विश्व का एकमात्र मंदिर कौनसा है?
(अ) ब्रह्मा का मन्दिर
(ब) शिव का मन्दिर
(स) राम का मन्दिर
(द) कृष्ण का मन्दिर
उत्तर:
(अ) ब्रह्मा का मन्दिर

प्रश्न 5.
पुष्कर मेला कौनसे राज्य में भरता है?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) उत्तरप्रदेश
(द) गुजरात
उत्तर:
(ब) राजस्थान

प्रश्न 6.
कुहुक तेजाजी के मेले में किसकी जिद रही थी?
(अ) हेलिकॉप्टर
(ब) रेलगाड़ी
(स) ट्रेक्टर
(द) बैलगाड़ी
उत्तर:
(अ) हेलिकॉप्टर

प्रश्न 7.
दीपावली के बाद कुहुक के पापा उन्हें कहाँ की सैर करवाना चाहते हैं-
(अ) तेजाजी के मेले की
(ब) पुष्कर मेले की
(स) स्कूल मेले की
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 8.
रस्साकशी प्रतियोगिता में कौन विजयी हुआ?
(अ) ग्रामीण महिलाएँ
(ब) विदेशी महिलाएँ
(स) कुहुक और उसका परिवार
(द) शहरी महिलाएँ
उत्तर:
(अ) ग्रामीण महिलाएँ

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. दीपावली के बाद _______ मेले की सैर पर चलेंगे।
उत्तर: पुष्कर

2. मम्मी के साथ _______ के मेले में गई. थी।
उत्तर: तेजाजी

3. _______ तेजी से दौड़ रहे थे।
उत्तर: ऊँट

4. आखिरकार गाँव की _______ ने जीत हासिल की।
उत्तर: महिलाओं

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये

1. पुष्कर मेला हर साल श्रावण पूर्णिमा पर लगता है।
उत्तर: असत्य

2. ग्रामीण महिलाएँ घाघरा-चौली पहने हुए थी।
उत्तर: सत्य

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

3. कुहुक ने मेले में दाल-बाटी चूरमा खाया।
उत्तर: सत्य

4. पुष्कर मेला अधार्मिक मेला है।
उत्तर: असत्य

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिये-

खण्ड-(अ) खण्ड-(ब)
1. श्रद्धालु (क) यात्रा करना
2. सफर (ख) अद्भुत
3. अनोखा (ग) वातावरण
4. माहौल (घ) भक्त

उत्तर:

खण्ड-(अ) खण्ड-(ब)
1. श्रद्धालु (घ) भक्त
2. सफर (क) यात्रा करना
3. अनोखा (ख) अद्भुत
4. माहौल (ग) वातावरण

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कुहुक के भाई का क्या नाम है?
उत्तर:
कुहुक के भाई का नाम प्रभास है।

प्रश्न 2.
पुष्कर मेले में महिलाएँ क्या पहन रखी थीं?
उत्तर:
पुष्कर मेले में महिलाएँ लहंगा-चोली पहन रखी थीं।

प्रश्न 3.
श्रद्धालु कहाँ पर स्नान कर रहे थे?
उत्तर:
पुष्कर सरोवर में स्नान कर रहे थे।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 4.
मेले में कौन ताली बजा रहा थी?
उत्तर:
विदेशी महिलाएँ।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पुष्कर मेला कब मनाया जाता है और क्यों?
उत्तर:
पुष्कर मेला कार्तिक मास पूर्णिमा को मनाया जाता है क्योंकि यह मेला धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 2.
रस्साकशी प्रतियोगिता में किस-किसने भाग लिया और विजेता कौन बना?
उत्तर:
रस्साकशी प्रतियोगिता में एक तरफ गाँव की पारम्परिक पोशाक घाघर-चोली पहने महिलाएँ थीं और दूसरी तरफ कुछ विदेशी महिला सैलानी थी। इस प्रतियोगिता में गाँव की महिलाओं ने जीत हासिल की।

प्रश्न 3.
रेस्टोरेट में क्या-क्या मिल रहा था?
उत्तर:
रेस्टोरेंट में गरमा-गरम दाल-बाटी चूरमा, कढ़ी, मिर्ची के टरपोले, गट्टे की सब्जी और गरम-गरम मालपुए मिल रहे थे।

प्रश्न 4.
दाल-बाटी चूरमा इतना खास क्यों है?
उत्तर:
दाल-बाटी चूरमा राजस्थान का पारम्परिक और प्रसिद्ध खाना है। जो अद्वितीय स्वाद और संस्कृति से जुड़ा होने के कारण इसे बड़े चाव से खाया जाता है। इसलिए यह बहुत खास है।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रस्साकशी सिर्फ ताकत का खेल है या तकनीक भी काम आती है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
रस्साकशी में ताकत तो मायने रखती है, लेकिन अगर तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए तो कमजोर टीम भी जीत सकती है। खासतौर पर पैरों और शरीर की स्थिति का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। इसमें टीम को मिलकर काम करना चाहिए। यह खेल सिर्फ शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि टीमवर्क और सही तकनीक का भी है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 2.
पुष्कर मेले से हमें क्या सीखने को मिलता है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पुष्कर मेला हमें सांस्कृतिक विविधता, कलासंस्कृति, परम्पराओं को समझने और अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह हमें विभिन्न संस्कृतियों को स्वीकार करने और व्यापार के तरीकों को समझने में मदद करता है। हमें पशुधन महत्त्व, धार्मिक आस्था और विश्वासों को समझने में सहयोग करता है। रेगिस्तान के पशु ऊँट की देखरेख और उसकी सजावट कैसे करें? यह सीखने को मिलता है।

पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1. हम ब्रह्मा मंदिर गए। यह प्रसिद्ध मंदिर बहुत भव्य था। पापा ने बताया, “यह भारत ही नहीं, बल्कि विश्व का प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान ब्रह्मा को समर्पित है।” अब बारी थी मेले की सैर करने की! चारों तरफ रंगबिरंगे तंबू लगे थे। ऊँटों को सुंदर पोशाकों से सजाया गया था। पापा ने बताया, “यह विश्व का सबसे बड़ा ऊँटों का मेला है।”

वहाँ पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। तरह-तरह के लोक व्यंजनों से भरी दुकानें थीं। महिलाएँ पारंपरिक लहंगा-चोली पहने थीं और पुरुष सिर पर पगड़ी बाँधे हुए थे। सच में, पुष्कर मेले की यह सुंदरता देखते ही बनती थी।

प्रश्न 1.
विश्व का एकमात्र मन्दिर कौनसा है?
उत्तर:
विश्व का एकमात्र मंदिर ब्रह्माजी का है।

प्रश्न 2.
ऊँटों को किससे सजाया गया था?
उत्तर:
ऊँटों को सुन्दर पोशाकों से सजाया गया था।

प्रश्न 3.
पुरुष सिर पर क्या बाँधे हुए थे?
उत्तर:
पुरुष सिर पर पगड़ी बाँधे हुए थे।

प्रश्न 4.
मेले में कलाकार क्या कर रहे थे?
उत्तर:
मेले में कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे।

2. “यह खेल हम भी स्कूल में खेलते हैं, लेकिन क्या रस्साकशी सिर्फ़ ताकत का खेल है या इसमें तकनीक भी काम आती है?”
इस पर पापा ने कहा, “रस्साकशी में ताकत तो मायने रखती है, लेकिन तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए तो कमजोर टीम भी जीत सकती है। खासतौर पर पैरों और शरीर की स्थिति का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। यह खेल सिर्फ़ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि टीमवर्क और सही तकनीक का भी है!”

प्रश्न 1.
“यह खेल हम भी स्कूल में खेलते हैं” यहाँ पर किस खेल की बात की गयी है?
उत्तर:
रस्साकशी खेल की।

प्रश्न 2.
रस्साकशी खेल को कमजोर टीम भी कैसे जीत सकती है?
उत्तर:
यदि तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए तो कमजोर टीम भी जीत सकती है।

प्रश्न 3.
‘रस्साकशी’ खेल में क्या होता है?
उत्तर:
एक रस्से को दो टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खींचती हैं, जो टीम पहले दूसरी टीम को उसकी रेखा के पार खींच लेती है, वह जीत जाती है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला

प्रश्न 4.
उपरोक्त गद्यांश का उचित शीर्षक बताइए।
उत्तर:
“रस्साकशी : एक मजेदार खेल”

पुष्कर मेला Summary in Hindi

पाठ का सार – पुष्कर मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है जो राजस्थान के पुष्कर में आयोजित होता है। यह हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है और यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 1

पुष्कर में भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मन्दिर है, और यह एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। मेले के दौरान लोग पुष्कर झील में स्नान करते हैं और मन्दिरों में पूजा करते हैं। यह मेला मुख्य रूप से ऊँट, घोड़े और अन्य पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्व का सबसे बड़ा ऊँटों का मेला है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 2

मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें नृत्य, संगीत, लोक-कलाएँ, रस्साकशी, ऊँटों की दौड़ आदि। मेले में दाल-बाटी, चूरमा के रेस्टोरेन्ट खुले हुए होते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 3

यह राजस्थान का पारम्परिक और लोकप्रिय खाना है। यह मेला हमारी संस्कृति, खेल और परम्पराओं को महसूस करने का एक अनोखा अनुभव है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 4 Question Answer पुष्कर मेला 4

कठिन शब्दार्थ – जम्पिंग = कूदना। जिद्द करना = हठ करना। उत्सुकता = उत्साह, उमंग। सैर करना = घूमना, टहलना। श्रद्धालु = भक्त। पर्यटक = दूसरे देशों में घूमने फिरने वाला। सफर = यात्रा करना। माहौल = वातावरण। सैलानी = सैर करने वाला। कोशिश = प्रयत्न। इस्तेमाल = काम में लाना। सजावट = शोभा, तैयारी। मटका = मिट्टी का घड़ा। रेस्टोरेंट = प्रतिष्ठान। लोकप्रिय = जनप्रिय, प्रसिद्ध। महसूस = जिसका अनुभव किया जाए। अनोखा = अद्भुत, अनूठा। अनुभव = काम की जानकारी, तजुर्बा। खास = विशेष। ताकत = बल, जोर। मायने = महत्त्व। हासिल = प्राप्त। चाव = रुचि, शौक।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 5 Maths Chapter 2 Solutions Play with Numbers
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 1 Solutions Colourful Beads
  • RBSE Class 5 Hindi आकलन-IV Question Answer
  • RBSE Class 5 Hindi आकलन-III Question Answer
  • RBSE Class 5 Hindi आकलन-II Question Answer
  • RBSE Class 5 Hindi आकलन-I Question Answer
  • RBSE Class 5 Hindi Chapter 14 Question Answer धरती धोरां री
  • RBSE Class 5 Hindi Chapter 13 Question Answer तनु का पत्र
  • RBSE Class 5 Hindi Chapter 16 Question Answer उत्सर्ग
  • RBSE Class 5 Hindi Chapter 15 Question Answer पाँच तरीके
  • RBSE Class 5 Hindi Chapter 12 Question Answer नन्हा ध्रुवतारा

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...