Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 5 राजस्थान के बालवीर Question Answer improves confidence in the language.
Class 5 Hindi Chapter 5 राजस्थान के बालवीर Question Answer
राजस्थान के बालवीर Question Answer
आओ बात करें-
सुशीला और कुम्भाराम की कहानियों को पढ़कर बताओ कि-
प्रश्न 1.
सुशीला को अपनी शादी का विरोध करने की हिम्मत कहाँ से मिली?
उत्तर:
सुशीला को अपनी शादी का विरोध करने की हिम्मत उसके ताऊ रोदूलाल गुर्जर से मिली।
प्रश्न 2.
कुम्भाराम ने अपनी सूझबूझ और साहस से क्या किया?
उत्तर:
कुम्भाराम ने अपनी सूझबूझ और साहस से एक बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया।
प्रश्न 3.
क्या आपको लगता है कि छोटे बच्चे भी बड़े बदलाव ला सकते हैं? कैसे?
उत्तर:
हाँ, निश्चित रूप से, बच्चे भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। वे अपनी रचनात्मकता, जिज्ञासा, अटल इरादा और नवीन दृष्टिकोण के माध्यम से सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
यदि आप सुशीला की जगह होते तो क्या करते?
उत्तर:
यदि हम सुशीला की जगह होते तो हम भी अपने दृढ़ संकल्प, सूझबूझ और साहस से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध करते।
सोचो और लिखो –
प्रश्न 1.
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (सही उत्तर चुनो)-
(क) सुशीला का विवाह किस दिन तय किया गया था?
(अ) दिवाली
(ब) अक्षय तृतीया
(स) रक्षाबंधन
(द) वसंत पंचमी
उत्तर:
(ब) अक्षय तृतीया
(ख) कुम्भाराम ने रेलवे ट्रैक पर क्या देखा था?
(अ) ट्रेन खड़ी थी।
(ब) पटरी टूटी हुई थी।
(स) रेलवे का केबिन टूटा हुआ था।
(द) वहाँ कोई नहीं था।
उत्तर:
(ब) पटरी टूटी हुई थी।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
(क) सुशीला अपने ______ के घर पल-बढ़ रही थी।
उत्तर:
नाना-नानी
(ख) कुम्भाराम को वीरता पुरस्कार ______ को मिला।
उत्तर:
26 जनवरी, 2001
(ग) सुशीला के ______ ने उसकी मदद की और विवाह रुकवा दिया।
उत्तर:
ताऊ
(घ) कुम्भाराम ने ______ किलोमीटर दौड़ लगाकर रेलवे को खबर दी।
उत्तर:
तीन।
प्रश्न 3.
मिलान करो-
| स्तम्भ-‘अ’ | स्तम्भ-‘ब’ |
| (i) सुशीला ने | (अ) रेल दुर्घटना रोकी। |
| (ii) कुम्भाराम ने | (ब) वीरता पुरस्कार दिया। |
| (iii) अक्षय तृतीया | (स) सुशीला की शादी का दिन। |
| (iv) प्रधानमंत्री ने | (द) बाल विवाह का विरोध किया। |
उत्तर:
| स्तम्भ-‘अ’ | स्तम्भ-‘ब’ |
| (i) सुशीला ने | (द) बाल विवाह का विरोध किया। |
| (ii) कुम्भाराम ने | (अ) रेल दुर्घटना रोकी। |
| (iii) अक्षय तृतीया | (स) सुशीला की शादी का दिन। |
| (iv) प्रधानमंत्री ने | (ब) वीरता पुरस्कार दिया। |
रचनात्मक प्रश्न-
1. यदि आपको किसी सामाजिक बुराई को खत्म करने का मौका मिले तो आप क्या करेंगे? इस विषय पर पाँच-छह वाक्य लिखो और अपने विचार साझा करो।
2. कक्षा में छोटे-छोटे नाटक प्रस्तुत करें जिसमें एक बच्चा बाल विवाह का विरोध करता है और एक बच्या बहादुरी से रेल दुर्घटना रोकता है।
3. कल्पना करो कि आप कुम्भाराम की जगह हैं और आपको पाँच मिनट के अंदर रेलवे केबिन तक पहुँचना है। एक योजना बनाओ कि कैसे आप रास्ते में समय बचा सकते हो और जल्दी सूचना पहुँचा सकते हो।
4. यदि आप सुशीला के दोस्त होते तो आप उसकी मदद कैसे करते? सोचकर तीन-चार वाक्यों में लिखिए।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।
![]()
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
पाठ से पाँच-पाँच संज्ञा और सर्वनाम शब्द खोजकर लिखो।

उत्तर:
| संज्ञा | सर्वनाम |
| (i) सुशीला | वह |
| (ii) हिम्मत | उसने |
| (iii) राजस्थान | उन्होंने |
| (iv) सान्त्वना | तू |
प्रश्न 2.
विलोम शब्द लिखो-
.
उत्तर:
(क) साहस = कायरता
(ख) जीत = हार
(ग) प्रेम = घृणा
(घ) बाधा = सहायता
प्रश्न 3.
काल, वचन, लिंग की पहचान करें-
(क) निम्नलिखित वाक्यों में किस काल का प्रयोग हुआ है?
1. राधा स्कूल जाती है। ______.
उत्तर:
वर्तमान काल
2. राम ने कहानी लिखी। ______.
उत्तर:
भूतकाल
3. हम कल पिकनिक पर जाएँगे। ______.
उत्तर:
भविष्यकाल।
(ख) नीचे दिए गए शब्दों को बहुवचन में बदलें-
- किताब
- बच्चा
- फूल
- पेड़
उत्तर:
- किताबें
- बच्चे
- फूल/फूलों
- पेड़/ पेड़ों।
![]()
(ग) नीचे दिए गए वाक्यों को एकवचन/बहुवचन में बदलें-
1. लड़का मैदान में खेल रहा है।
उत्तर:
लड़के मैदान में खेल रहे हैं।
2. पक्षी आसमान में उड़ रहे हैं।
उत्तर:
पक्षी आसमान में उड़ रहा है।
3. माता-पिता बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
उत्तर:
माता-पिता बच्चे को पढ़ा रहे हैं।
(घ) निम्नलिखित शब्दों का विपरीत लिंग लिखें-
- राजा – _______.
- नाना – _______.
- गाय – _______.
- भाई – _______.
- बेटी – _______.
उत्तर:
- रानी
- नानी
- बैल
- बहन
- बेटा।
(ङ) दिए गए वाक्यों में लिंग संबंधी त्रुटि सुधारकर लिखिए-
1. मोहन स्कूल जा रही है। ______.
उत्तर:
मोहन स्कूल जा रहा है।
2. सीता बहुत अच्छा गाता है। ______.
उत्तर:
सीता बहुत अच्छा गाती है।
3. दादी रोज़ अखबार पढ़ता है। ______.
उत्तर:
दादी रोज अखबार पढ़ती है।
यह भी करें-
आपके द्वारा किए गए साहसिक कार्य अथवा सूझबूझ की कहानी अपने साथियों को सुनाएं।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
राजस्थान के बालवीर प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सुशीला की उम्र क्या थी?
(अ) बारह साल
(ब) पन्द्रह साल
(स) तेरह साल
(द) दस साल
उत्तर:
(अ) बारह साल
प्रश्न 2.
सुशीला को किसका चेहरा याद नहीं था?
(अ) नाना
(ब) माँ
(स) पापा
(द) नानी
उत्तर:
(स) पापा
![]()
प्रश्न 3.
सुशीला कहाँ रहती थी?
(अ) ताऊ के घर
(ब) पिता के घर
(स) नाना के घर
(द) बुआ के घर
उत्तर:
(स) नाना के घर
प्रश्न 4.
सुशीला के ताऊ ने किसको शिकायत-पत्र भेजा?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) पुलिस कप्तान
(स) मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान
प्रश्न 5.
कुम्भाराम का स्कूल था-
(अ) करौली
(ब) हिंडौन सिटी
(स) सिकरोदा जाट
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) हिंडौन सिटी
प्रश्न 6.
रेलवे ट्रैक पार करके कौन स्कूल जाता था?
(अ) सुशीला
(ब) कुम्भाराम
(स) इन्द्रराज
(द) रोदूलाल
उत्तर:
(ब) कुम्भाराम
प्रश्न 7.
‘वीरता’ का विलोम शब्द है-
(अ) कायरता
(ब) बहादुर
(स) शूरता
(द) निडरता
उत्तर:
(अ) कायरता
प्रश्न 8.
‘जोखिम’ शब्द का अर्थ है-
(अ) खतरा
(ब) सुरक्षा
(स) निश्चितता
(द) उपरोक्त सभी( )
उत्तर:
(अ) खतरा
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. सुशीला की ______ भी बढ़ती जा रही थी।
उत्तर: चिन्ता
2. ______ का दिल पिघल गया।
उत्तर: ताऊ
3. कुम्भाराम पूरी ______ से दौड़ पड़े।
उत्तर: ताकत
![]()
4. स्टेशन मास्टर ने तुरन्त ______ लिया।
उत्तर: एक्शन।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये
1. सुशीला के पिता का निधन हो गया था।
उत्तर: सत्य
2. सुशीला डरपोक लड़की थी।
उत्तर: असत्य
3. कुम्भाराम को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार मिला।
उत्तर: सत्य
4. स्टेशन मास्टर ने कुम्भाराम की बात नहीं मानी।
उत्तर: असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| खण्ड (अ) | खण्ड (ब) |
| 1. दंग रहना | (क) विचार करना |
| 2. इरादा करना | (ख) दृढ़ निश्चय |
| 3. संकल्प | (ग) हैरान रहना |
| 4. सराहना | (घ) प्रशंसा |
उत्तर:
| खण्ड (अ) | खण्ड (ब) |
| 1. दंग रहना | (ग) हैरान रहना |
| 2. इरादा करना | (क) विचार करना |
| 3. संकल्प | (ख) दृढ़ निश्चय |
| 4. सराहना | (घ) प्रशंसा |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सुशीला का विवाह कब तय हुआ?
उत्तर:
सुशीला का विवाह अक्षय तृतीया को तय हुआ।
प्रश्न 2.
“बेटी, जब तक तेरा ताऊ जिन्दा है, वही होगा जो तू चाहेगी। तू चिंता मत कर।” यह पंक्ति किसने कहीं थी?
उत्तर:
यह पंक्ति सुशीला के ताऊ रोदूलाल गुर्जर ने कही थी।
प्रश्न 3.
सुशीला को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर:
सुशीला को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
![]()
प्रश्न 4.
कुम्भाराम कितने वर्ष का था, और किसका बेटा था?
उत्तर:
कुम्भाराम पन्द्रह वर्ष का था, वह इन्द्रराज मीणा का बेटा था।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
तीन किलोमीटर दूर रेलवे केबिन में सूचना देने के लिए कुम्भाराम ने क्या किया?
उत्तर:
पन्द्रह वर्षीय कुम्भाराम रेलवे केबिन में सूचना देने के लिए बिना देर किए पूरी ताकत से दौड़ पड़ा। रास्ते में उसे ठोकरे लगीं, घुटनों में चोट भी आई, लेकिन उसने रुकने की बजाय, अपनी गति तेज करके, रेलवे केबिन पहुँचकर सूचना दी।
प्रश्न 2.
“ताऊ, मैं मर जाऊँगी, लेकिन अभी शादी नहीं करूँगी।” यह पंक्ति किसने, किसको और क्यों कहीं?
उत्तर:
यह पंक्ति सुशीला ने अपने ताऊ रोदूलाल गुर्जर को कही थी। क्योंकि सुशीला बाल-विवाह नहीं करना चाहती थी। वह पढ़ना चाहती थी।
प्रश्न 3.
सुशीला अपने विवाह का विरोध करने लगी तो घर वालों ने उसके साथ क्या किया?
उत्तर:
जब सुशीला विवाह का विरोध करने लगी तो घर वाले क्रोधित हो गए। उसे धमकाया गया, डांटा गया और यहाँ तक कि मारपीट भी की गई। उसके स्कूल जाने पर भी रोक लगा दी गई।
प्रश्न 4.
27 सितम्बर, 1999 को क्या हुआ था?
उत्तर:
27 सितम्बर, 1999 को कुम्भाराम को स्कूल जाते समय रेलवे ट्रैक की पटरी टूटी हुई दिखाई दी। जिसकी सूचना कुम्भाराम ने दौड़ लगाकर रेलवे केबिन को देकर बड़े हादसे को टाल दिया और कुम्भाराम की सूझबूझ और हिम्मत की चर्चा सब जगह होने लगी।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
“अंकल जी, ट्रैक टूटा हुआ है, आने वाली गाड़ियों को रोक दो।” इस पर रेलवे कर्मचारियों ने क्या किया?
उत्तर:
रेलवे केबिनमैन ने कुम्भाराम की यह बात सुनकर तुरन्त महावीर जी स्टेशन के स्टेशन मास्टर से सम्पर्क किया। उस समय मुम्बई-दिल्ली एक्सप्रेस के गुजरने का समय था। स्टेशन मास्टर ने तुरन्त एक्शन लिया, सिग्नल डाउन किया और तकनीकी कर्मचारियों को जाँच के लिए भेजा। कुछ ही देर में राजधानी एक्सप्रेस वहाँ पहुँची और टूटी पटरी से पहले ही रुक गई। जब रेलवे कर्मचारियों ने जाँच की, तो कुम्भाराम की दी गई सूचना सही निकली। पटरी की मरम्मत करने में लगभग एक घण्टा लगा, उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
प्रश्न 2.
‘राजस्थान के बालवीर’ अध्याय से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
‘राजस्थान के बालवीर’ अध्याय में राज़स्थान के दो बालवीरों के साहस और हिम्मत की कहानी को बताया है। सुशीला ने अपने दृढ़ संकल्प से बालविवाह जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध किया, जबकि कुम्भाराम ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि अगर हमारा इरादा मजबूत हो, तो कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती। अपने साहस, दृढ़ निश्चय और सूझबूझ से नन्हीं उम्र भी बड़े बदलाव ला सकती है।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. सुशीला की जीत हुई। उसने अपने दृढ़-निश्चय से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को हराया। अब वह फिर से स्कूल जाने लगी और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगी। उसकी हिम्मत और संकल्प की चर्चा पूरे गाँव में होने लगी। उसकी इस बहादुरी के लिए उसे राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सुशीला की यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर हमारा इरादा मजबूत हो, तो कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती। उसने अपने साहस और दृढ़-निश्चय से यह साबित कर दिया कि नन्हीं उम्र भी बड़े बदलाव ला सकती है।
प्रश्न 1.
सुशीला ने कौनसी सामाजिक कुरीति का विरोध किया है?
उत्तर:
सुशीला ने बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध किया है।
प्रश्न 2.
सुशीला विवाह क्यों नहीं करना चाहती थी?
उत्तर:
सुशीला अभी नाबालिग थी और वह पढ़ना चाहती थी इसलिए विवाह नहीं करना चाहती थी।
![]()
प्रश्न 3.
सुशीला को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार क्यों मिला?
उत्तर:
सुशीला ने अपने साहस और दृढ़ निश्चय से बाल विवाह का विरोध किया था, इसलिए उसे राष्ट्रीय बाल-वीरता पुरस्कार मिला।
प्रश्न 4.
नन्हीं उम्र बड़े बदलाव कैसे ला सकती है?
उत्तर:
नन्हीं उम्र अपने साहस, दृढ़ निश्चय और अटल इरादे से बड़े बदलाव ला सकती है।
2. पहले तो केबिनमैन को यकीन नहीं हुआ, लेकिन कुम्भाराम की हालत देखकर उन्होंने तुरंत महावीर जी स्टेशन के स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। उस समय मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने का समय था। स्टेशन मास्टर ने तुरंत एकशन लिया, सिग्नल डाउन किया और तकनीकी कर्मचारियों को जाँच के लिए भेजा।
कुछ ही देर में राजधानी एक्सप्रेस वहाँ पहुँची और टूटी पटरी से पहले ही रुक गई। जब रेलवे कर्मचारियों ने जाँच की, तो कुम्भाराम की दी गई सूचना बिल्कुल सही निकली। पटरी की मरम्मत करने में लगभग एक घंटा लगा, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
प्रश्न 1.
केबिनमैन को किस पर यकीन नहीं हुआ?
उत्तर:
केबिनमैन को कुम्भाराम की बात पर यकीन नहीं हुआ।
प्रश्न 2.
केबिनमैन ने किससे सम्पर्क किया?
उत्तर:
केबिनमैन ने महावीर जी स्टेशन के स्टेशन मास्टर से सम्पर्क किया।
प्रश्न 3.
स्टेशन मास्टर ने क्या एक्शन लिया?
उत्तर:
स्टेशन मास्टर ने तुरन्त एक्शन लेकर सिग्नल डाउन किया और तकनीकी कर्मचारियों को रेलवे ट्रैक जाँच के लिए भेजा।
प्रश्न 4.
रेलवे कर्मचारियों ने क्या किया?
उत्तर:
रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक की जाँच कर पटरी की मरम्मत करके ट्रेन को रवाना किया।
राजस्थान के बालवीर Summary in Hindi
पाठ का सार – प्रस्तुत पाठ में राजस्थान के बालवीरों सुशीला और कुम्भाराम की साहसिक कहानियों को बताया गया है। सुशीला बारह साल की थी। वह स्कूल में पढ़ती थी, तब ही उसके घर वालों ने अक्षय तृतीया पर उसका विवाह तय कर दिया। सुशीला अभी विवाह नहीं करना चाहती थी। उसने बहुत विरोध किया लेकिन घर वाले नहीं माने और उसे प्रताड़ित किया। अन्त में वह अपने ताऊ रोदूलाल गुर्जर की मदद, कानूनी कार्यवाही और अपने दृढ़ संकल्प और साहस से अपने बाल-विवाह को रोकने में सफल हो गयी। इसके लिए उसे राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार करौली जिले के सिकरोदा जाट गाँव में इन्द्रराज मीणा का पुत्र कुम्भाराम रोज रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल जाता था। एक दिन उसे रेलवे पटरी का एक हिस्सा टूटा हुआ दिखाई दिया। उसे लगा ट्रेन कभी भी आ सकती है, बड़ा हादसा हो सकता है। उसने तुरन्त उसकी सूचना दौड़ते हुए रेलवे केबिन में दी। इस प्रकार कुम्भाराम ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया। इसके लिए 26 जनवरी, 2001 को गणतन्त्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने कुम्भाराम को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।
![]()
कठिन शब्दार्थ – निधन = मृत्यु। मायके = माँ का घर। सहपाठी = साथ पढ़ने वाला। दंग रहना = हैरान होना। संकल्प = दृढ़ निश्चय। दिल पिघलना = दया आना। सम्पर्क = मिलना, संयोग। हरकत = गति, चेष्टा। इरादा = विचार, इच्छा। भ्रम होना = सन्देह होना। दुर्घटना = विपत्ति, आफत। जोखिम = खतरा, संकट। सराहना = प्रशंसा, तारीफ।
Leave a Reply