• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

February 4, 2026 by Fazal Leave a Comment

Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 7 पधारो म्हारे देस Question Answer improves confidence in the language.

Class 5 Hindi Chapter 7 पधारो म्हारे देस Question Answer

पधारो म्हारे देस Question Answer

आओ बात करें-

प्रश्न 1.
आपका शहर या गाँव यदि बोलता तो क्या बातें करता? बताएँ।

प्रश्न 2.
अपने परिजनों से उनके प्रिय राजस्थानी लोकगीतों के बारे में चर्चा करें एवं उसे कक्षा में साझा करें।

प्रश्न 3.
आप कौनसा वाद्य यंत्र बनना पसंद करेंगे एवं क्यों?
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।

प्रश्न 4.
लांगुरिया गीत के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
लांगुरिया गीत करौली की माता कैला देवी को समर्पित एक भक्ति गीत है। यह गीत माता के प्रति श्रद्धा और विश्वास प्रकट करने के लिए नवरात्रि के दौरान गाए जाते हैं। लांगुरिया गीतों पर नर-नारी पैरों में घुंघरू बाँधकर थिरकते रहते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 5.
घूमर नृत्य कैसे किया जाता है?
उत्तर:
घूमर नृत्य में महिलाएँ घाघरा नामक घेरदार पोशाक पहनकर नृत्य करती हैं। वे एक बड़ा घेरा बनाते हुए अन्दर और बाहर जाते हुए नृत्य करती हैं। यह नृत्य विशेष अवसरों जैसे विवाह, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर किया जाता है।

प्रश्न 6.
राजस्थान के लोकगीतों की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें।
उत्तर:
राजस्थान के लोकगीत सरल और मधुर, क्षेत्रीय परिवेश को दर्शाना और विभिन्न अवसरों पर गाये जाने की परम्परा आदि विशेषताएँ हैं। ये गीत लोक संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।

सोचो और लिखो –

1. बहुविकल्पीय प्रश्न-

(क) फूँक से बजने वाला वाद्य यन्त्र कौनसा है?
(अ) नगाड़ा
(ब) बाँसुरी
(स) भपंग
(द) सितार
उत्तर:
(ब) बाँसुरी

(ख) साइबेरिया से आने वाले पक्षी को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है?
(अ) बगुला
(ब) हंस
(स) कुरजां
(द) कोयल
उत्तर:
(स) कुरजां

2. सत्य/असत्य छाँटिए-

(क) कैलादेवी के मंदिर में गाये जाने वाले गीत लांगुरिया कहलाते हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य

(ख) कालबेलिया एक प्रकार का वाद्य यन्त्र होता है । (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।

(ग) भपंग एक राजस्थानी लोकवाद्य यन्त्र है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

(घ) अग्नि-नृत्य विश्नोई सम्प्रदाय के लोगों द्वारा किया जाता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य।

3. मिलान करो-

(क) स्थानीय शब्दावली मानक शब्दावली
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 4
उत्तर:
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 7

(ख) वाद्य यंत्र संबंधित चित्र
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 5
उत्तर:
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 8

4. अधूरे गीत/पंक्ति को पूरा करो-

1. अरे हे रूणीचे रा धणिया, अजमाल जी रा कँवरा,
_____________
_____________
म्हारो हेलो सुणो नी रामा पीर जी,
म्हारो हेलो सुणोनी रामा पीर जी॥
उत्तर:
माता मेणादे रा लाल, राणी नेतल रा भरतार,

2. लड़ली लूमा झूमा ए लड़ली लूमा झूमा ए
ओ _______ नखराब्वे आलिजा _______ नखराळ्वे।
ओ लड़ली लूमा झूमा ए लड़ली लूमा झुमा ए _______.
उत्तर:
लड़ली लूमा झूमा ए, लड़ली लूमा झूमा ए, ओ म्हारो गोरबन्द नखराब्बे आलिजा म्हारो गोरबन्द नखरावे। ओ लड़ली लूमा झूमा ए लड़ली लूमा झुमा ए ओ म्हारो गोरबन्द नखलाळे आलिजा म्हारो गोरबन्द नखरालो।।

5. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पानी भरने जाती हुई महिलाएँ जो गीत गाती हैं उस गीत का नाम बताइए।
उत्तर:
पणिहारी गीत।

प्रश्न 2.
अलगोजा कैसे बजाया जाता है?
उत्तर:
अलगोजा फूंक मारकर बजाया जाता है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 3.
पाठ में ‘नीले घोड़े रा असवार’ किसे कहा गया है?
उत्तर:
महाराणा प्रताप को।

भाषा की बात-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों में संज्ञा, सर्वनाम एवं विशेषण पहचानिए-

I. बाजरियो थारो खीचड़ो लागै घणो सवाद।
उत्तर:

  • बाजरियो = संज्ञा
  • थारो = सर्वनाम
  • घणो = विशेषण।

II. मैं राजस्थान हूँ। सुरीला राजस्थान।
उत्तर:
सुरीला = विशेषण।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द पाठ में से ढूँढ़कर लिखें-

  1. बेसुरा – _____________.
  2. दुःख – _____________.
  3. अन्दर – _____________.
  4. रंगहीन – _____________.

उत्तर:

  1. बेसुरा = सुरीला
  2. दु:ख = सुख
  3. अन्दर = बाहर
  4. रंगहीन = रंगीन।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के समान अर्थ वाले शब्द पाठ में से ढूँढ़कर लिखें-

  1. कृषि – _____________.
  2. स्त्री – _____________.
  3. सरोवर – _____________.
  4. अश्व – _____________.

उत्तर:

  1. कृषि = खेती
  2. स्त्री = महिला
  3. सरोवर = तालाब
  4. अश्व = घोड़ा।

रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अपनी पसंद के वाद्ययंत्र का चित्र बनाएँ।

प्रश्न 2.
अपने शिक्षक, परिजनों एवं सहपाठियों की मदद से राजस्थान के लोकगीतों में आने वाले पशु-पक्षियों की सुची बनाएँ।

प्रश्न 3.
अपने क्षेत्र के लोकगीत को कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों को विद्यार्थी स्वयं कीजिए।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 4.
राजस्थान के अलग-अलग वाद्ययंत्रों एवं नृत्यों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
राजस्थान के वाद्ययंत्र-रावणहत्था, इकतारा, चौतारा/तन्दूरा, सारंगी, कामायचा, पखावज, भपंग, शहनाई, बांसुरी, अलगोजा, पूंगी, तुरही, बांकिया, मोरचंग, मशक, सतारा, मृदंग, ढोल, ढोलक, नौबत, नगाड़ा, चंग/डफ, मांदल, मंजीरा, खड़ताल, झालर, रमझौल इत्यादि।
राजस्थान के नृत्य-गैर, गींदड़, चंग, घूमर, बम, अगि, घुड़ला, भवाई, वालर, कच्छी घोड़ी, नाहर, गवरी इत्यादि।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित श्रेणियों में वाद्य यंत्रों के नाम लिखें।
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 6
उत्तर:
RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 9

पधारो म्हारे देस प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
‘पधारो म्हारे देश’ पाठ में किस राज्य का वर्णन किया गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्यप्रदेश
(स) गुजरात
(द) उत्तरप्रदेश
उत्तर:
(अ) राजस्थान

प्रश्न 2.
राजस्थान मेहमानों के स्वागत में गाता है-
(अ) “आओ राजस्थान”
(ब) “पधारो म्हारे देस”
(स) “राजस्थान में आपका स्वागत है”
(द) राजस्थान की यात्रा करें
उत्तर:
(ब) “पधारो म्हारे देस”

प्रश्न 3.
‘पधारो म्हारे देस’ का क्या अर्थ है?
(अ) “राजस्थान में आओ”
(ब) “राजस्थान से जाओ”
(स) “राजस्थान में बहुत अच्छा है”
(द) “राजस्थान में नहीं जाना”
उत्तर:
(अ) “राजस्थान में आओ”

प्रश्न 4.
इस पाठ में राजस्थान का उद्देश्य है-
(अ) लोगों को राजस्थान के बारे में बताना
(ब) लोगों को राजस्थान की संस्कृति के बारे में बताना
(स) लोगों को राजस्थान में आने के लिए प्रोत्साहित करना
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 5.
राजस्थान में कुरजां पक्षी कहाँ से आते हैं?
(अ) पाकिस्तान देश से
(ब) चीन देश से
(स) साइबेरिया देश से
(द) सिंगापुर देश से
उत्तर:
(स) साइबेरिया देश से

प्रश्न 6.
राजस्थान का महत्त्वपूर्ण अंग है?
(अ) लोक वाद्य यन्त्र
(ब) लोकगीत
(स) लोकनृत्य
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 7.
‘दुःख’ शब्द का विलोम है-
(अ) कष्ट
(ब) सुख
(स) पीड़ा
(द) व्यथा
उत्तर:
(ब) सुख

प्रश्न 8.
माता कैलादेवी का मन्दिर है-
(अ) अलवर
(ब) पाली
(स) करौली
(द) सीकर
उत्तर:
(स) करौली

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. मैं तो अपना _______ बजाकर गाने लग जाता हूँ।
उत्तर: अलगोजा

2. अलगोजा दो _______ को मिलाकर बनाया जाता है।
उत्तर: बाँसुरियों

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

3. दोनों की बातचीत में _______ के प्रसंग भी आते रहते हैं।
उत्तर: खेतीबाड़ी

4. इसी तरह जसनाथी सम्प्रदाय का _______ नृत्य है।
उत्तर: अग्नि।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. महिलाएँ घूमर में, तो पुरुष घेर में रुचि लेते हैं।
उत्तर: सत्य

2. हरियाली और पानी से युक्त स्थान को रेगिस्तान कहते हैं।
उत्तर: असत्य।

3. मटके के ऊपर मटका रखकर भवाई नृत्य किया जाता है।
उत्तर: सत्य

4. बाजरा खाने से बीमारी हो जाती है।
उत्तर: असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. अवसर (क) एकत्रित
2. इकट्ठा (ख) बलिदान
3. न्यौछावर (ग) मौका
4. हैरत (घ) आश्वर्य

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. अवसर (ग) मौका
2. इकट्ठा (क) एकत्रित
3. न्यौछावर (ख) बलिदान
4. हैरत (घ) आश्वर्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अलगोजा किसको मिलाकर बनाया जाता है?
उत्तर:
अलगोजा दो बाँसुरियों को मिलाकर बनाया जाता है।

प्रश्न 2.
पणिहारी किसे कहते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में पानी भरने वाली महिलाओं को पणिहारी कहते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 3.
“गाज्यो गाज्यो जेठ अषाढ़ कंवर तेजा रे, लगतो ही गाज्यो रे सावण भादवो।” इस पंक्ति में किस लोक देवता की अर्चना की गई है?
उत्तर:
इस पंक्ति में वीर तेजाजी की अर्चना की गई है।

प्रश्न 4.
महाराणा प्रताप की गाथाएँ किसके प्रति आदर का भाव जगाती हैं?
उत्तर:
महाराणा प्रताप की गाथाएँ मातृभूमि के प्रति आदर का भाव जगाती हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
थार का रेगिस्तान किसे कहते हैं?
उत्तर:
‘थार का रेगिस्तान’ जिसे भारतीय रेगिस्तान भी कहा जाता है। यह भारत के पश्चिम-उत्तर भाग में स्थित एक शुष्क क्षेत्र है जो भारत और पाकिस्तान में फैला हुआ है। यह एक रेतीला रेगिस्तानी क्षेत्र है जिसमें वर्षा कम होती है और इसकी जलवायु शुष्क होती है।

प्रश्न 2.
वाद्ययन्त्र किसे कहते हैं? कुछ उदाहरण बताइए।
उत्तर:
संगीत बजाने वाली चीजों को वाद्ययन्त्र कहा जाता है। इन्हें विभिन्न तरीकों से बजाया जा सकता है, हाथों से, उंगलियों से, या डंडियों से जैसे-चंग, भपंग, मोरचंग, अलगोजा, रावणहत्था, तबला, डमरू आदि।

प्रश्न 3.
अलगोजा क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
अलगोजा एक लोक वाद्य यन्त्र है, जो आमतौर पर राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ अन्य क्षेत्रों में पाया जाता है। यह दो बांसुरी की जोड़ी है, जो आमतौर पर बांस या धातु से बनी होती हैं और इन्हें एक साथ बजाया जाता है। यह मुख्य रूप से लोक गीत और पारम्परिक गीतों के साथ बजाया जाता है।

प्रश्न 4.
राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी मुख्य रूप से इसकी पैदावार, पौष्टिक गुणों और सर्दियों में इसे खाने के फायदे के कारण प्रसिद्ध है। यह एक पारम्परिक भोजन है, जो खासकर सर्दियों में लोकप्रिय है और इसके स्वास्थ्य लाभों के कारण भी पसन्द किया जाता है।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के लोक नृत्य राजस्थानी संस्कृति, परम्परा का हिस्सा है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के लोकनृत्य राजस्थानी संस्कृति और परम्परा का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। वे विभिन्न अवसरों पर किए जाते हैं जैसे कि त्योहार, विवाह और अन्य सामाजिक समारोह। ये नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं। बल्कि वे सांस्कृतिक मूल्यों, कहानियों और इतिहास को भी दर्शाते हैं। कुछ उदाहरण-

  1. घूमर-यह मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है।
  2. तेराताली-महिलाएँ ताली बजाकर नृत्य करती हैं।
  3. भवाई नृत्य-एक मटका नृत्य है।
  4. जसनाथी नृत्य-यह एक अग्नि नृत्य है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

प्रश्न 2.
उदाहरण सहित राजस्थान के लोकगीतों की महत्ता सिद्ध कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के लोकगीत राज्य की संस्कृति और जीवन शैली का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे उत्सवों, त्योहारों और दैनिक जीवन के अनुभवों का प्रतिनिधित्व करते हैं, साथ ही स्थानीय रीति-रिवाजों, परम्पराओं और विश्वासों को भी दर्शाते हैं-जैसे-खेती के काम में पति-पत्नी मिलजुल कर हाथ बंटाते हैं। दोनों की बातचीत में खेतीबाड़ी के प्रसंग भी आते रहते हैं और गीत बन जाते हैं-

मत बाओ म्हारा परण्या जीरो,
यो जीरो जीव रो बेरी रे,
मत बाओ म्हारा परण्या जीरो।

पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1. क्या कहा! तुम अलगोजा नहीं जानते? अरे! अलगोजा मतलब बाजा जिसे फूंक मारकर बजाया जाता है। अलगोजा दो बाँसुरियों को मिलाकर बनाया जाता है। तुम्हें पता है संगीत हेतु काम में ली जाने वाली वस्तुओं को वाद्य यंत्र कहते हैं। अलगोजा भी एक वाद्य यंत्र है। अलगोजा के अलावा भी मैं बहुत सारे वाद्य बजाना जानता हूँ चंग, भपंग, मोरचंग, रावणहत्था…..।

प्रश्न 1.
अलगोजा क्या है?
उत्तर:
अलगोजा एक वाद्ययन्त्र है, जो फूंक मारकर बजाया जाता है।

प्रश्न 2.
वाद्य यन्त्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
संगीत हेतु बजाने वाली चीजों को वाद्ययन्त्र कहते हैं।

प्रश्न 3.
कौन-कौन से वाद्ययन्त्र हैं? बताइए।
उत्तर:
अलगोजा, चंग, भपंग, मोरचंग, रावणहत्था आदि हैं।

प्रश्न 4.
वाद्ययन्त्र का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
वाद्ययन्त्र संगीत प्रदर्शन को समृद्ध करने, संस्कृति और परम्परा को दर्शाते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

2. तुम तो जानते ही हो मेरे बहुत बड़े भाग में पानी की बहुत कमी है। सूखी रेत के टीलों को तुम रेगिस्तान कहते आए हो, थार का रेगिस्तान। रेगिस्तानी गाँवों में हम सब पानी भरने के लिए रोज कुओं या कुईंयों पर इकठ्ठे हो जाते हैं। पानी भरते हुए लोग सभी लोग मिलकर अपने सुख-दुख के गीत सुनाते हैं। पानी भरने वाली महिलाओं, जिन्हें पणिहारी कहते हैं, उनके गाए गीतों को भी उन्हीं के नाम पर पणिहारी गीत नाम मिल गया है।

प्रश्न 1.
रेगिस्तान किसे कहते हैं?
उत्तर:
सूखी रेत के टीलों को रेगिस्तान कहते हैं।

प्रश्न 2.
रेगिस्तानी गाँवों में लोग पानी भरने के लिए कहाँ इकट्ठे हो जाते हैं?
उत्तर:
रेगिस्तानी गाँवों में लोग पानी भरने के लिए रोज कुओं या कुईयों पर इकट्ठे हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
पानी भरते हुए सब लोग मिलकर क्या सुनाते हैं?
उत्तर:
पानी भरते हुए सब लोग मिलकर अपने सुख-दुख के गीत सुनाते हैं।

प्रश्न 4.
‘पणिहारी’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
पणिहारी का अर्थ है-“पानी भरने वाली स्त्री”।

पधारो म्हारे देस Summary in Hindi

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 1

प्रस्तुत अध्याय में राजस्थान के लोकवाद्य यन्त्र, लोकगीत और लोकनृत्यों का चित्रण हुआ है। ‘पधारो म्हारे देस’ राजस्थान का एक लोकप्रिय स्वागत मन्त्र है, जिसका अर्थ है “मेरे देश में आओ।” यह वाक्य राजस्थान की संस्कृति, परम्परा और मेहमाननवाजी का प्रतीक है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 2

राजस्थान के लोकवाद्य यंत्र, लोकगीत, लोकनृत्य राजस्थानी संस्कृति के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। लोक वाद्ययन्त्र, संगीत और सांस्कृतिक प्रदर्शनों में उपयोग किए जाते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस 3

लोकगीत लोगों के जीवन और भावनाओं को दर्शाते हैं। लोकनृत्य विभिन्न अवसरों पर किए जाते हैं। इस प्रकार राजस्थान के लोकवाद्य यन्त्र, लोकगीत, लोकनृत्य राजस्थानी संस्कृति और परम्पराओं की जीवन्तता को प्रकट करते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 7 Question Answer पधारो म्हारे देस

कठिन शब्दार्थ – सुरीला = मधुर स्वर वाला। आनन्द = खुशी। अवसर = मौका। पसन्द = रुचिकर। परम्पराएँ = प्रथा, प्रणाली, रीति-रिवाज। मन मोह लेना = किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेना। इकट्ठा = एकत्रित। पणिहारी = पानी भरने वाली स्त्री। दैनिक = एक दिन में होने वाला। सपूत = लायक पुत्र। गाथाएँ = कहानियाँ। रोमांचित = पुलकित। न्यौछावर = बलिदान, समर्पित करना। दाँतों तले अंगुलियाँ दबाना = दंग रह जाना, आश्चर्यचकित होना। हैरत = आश्चर्य।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Geographical Diversity of India Class 7 Question Answer SST Chapter 1
  • RBSE Class 7 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi प्रकाश छाया एवं परावर्तन
  • RBSE Class 7 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi पादपों में जैव प्रक्रम
  • RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम
  • RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन
  • कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
  • हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र
  • हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा
  • RBSE Class 7 Science Chapter 7 Important Questions in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण
  • RBSE Class 7 Science Chapter 6 Important Questions in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था
  • RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...