• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

February 5, 2026 by Fazal Leave a Comment

Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 9 भारत के महान व्यक्तित्व Question Answer improves confidence in the language.

Class 5 Hindi Chapter 9 भारत के महान व्यक्तित्व Question Answer

भारत के महान व्यक्तित्व Question Answer

आओ बात करें-

प्रश्न 1.
सरदार पटेल ने किस तरह से देशी रियासतों का एकीकरण किया? अपने अध्यापक से चर्चा कीजिए।
प्रश्न 2.
आपको देश का कौनसा स्वतंत्रता सेनानी अच्छा लगता है और क्यों?
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के बारे में अपने अध्यापक या परिचितों से जानिए-
(क) शिवाजी और अफ़ल खाँ की घटना
(ख) शिवाजी और गुरु रामदास के शिक्षाप्रद किस्से।
(ग) सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज ।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।

सोचो और लिखो-
1. नीचे दिए गए प्रश्न का सही उत्तर चुनिए

(क) छत्रपति शिवाजी के जीवन पर किस व्यक्ति का प्रभाव नहीं पड़ा?
(अ) अफजल खाँ
(ब) जीजाबाई
(स) दादा कोंडदेव
(द) गुरु रामदास
उत्तर:
(अ) अफजल खाँ

(ख) शिवाजी की मृत्यु के बाद उनके साम्राज्य का शासक कौन बना?
(अ) राजाराम
(ब) पेशवा बाजीराव
(स) संभाजी
(द) औरंगजेब
उत्तर:
(स) संभाजी

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

(ग) सुभाषचंद्र बोस को हम किस नाम से जानते हैं?
(अ) बाबा साहेब
(ब) नेताजी
(स) राष्ट्रपिता
(द) सरदार
उत्तर:
(ब) नेताजी

(घ) ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ किसकी मूर्ति है?
(अ) महाराणा प्रताप की
(ब) जवाहरलाल नेहरू की
(स) सरदार वल्लभ भाई पटेल की
(द) अटल बिहारी वाजपेयी की
उत्तर:
(स) सरदार वल्लभ भाई पटेल की

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) पटेल देश के पहले ______ और गृहमंत्री रहे।
उत्तर:
उप प्रधानमंत्री

(ख) बोस ने अंडमान और निकोबार द्वीप पर अधिकार कर इन द्वीपों का नाम ______ और ______ द्वीप रखा।
उत्तर:
शहीद, स्वराज

(ग) पुरंदर की संधि मिर्जा राजा ______ एवं शिवाजी के मध्य हुई।
उत्तर:
जयसिंह

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

(घ) सुभाषचंद्र बोस द्वारा ______ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ के नारे दिए गए।
उत्तर:
‘जय हिन्द’।

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

(क) शिवाजी किस तरह के युद्ध करने में निपुण थे?
उत्तर:
शिवाजी गुरिल्ला या छापामार युद्ध में निपुण थे।

(ख) शिवाजी को मारने के लिए अफजल खाँ को किसने भेजा था?
उत्तर:
शिवाजी को मारने के लिए अफजल खाँ को बीजापुर के शासक आदिलशाह ने भेजा था।

(ग) सुभाषचन्द्र बोस का जन्म कब एवं कहाँ हुआ था?
उत्तर:
सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।

(घ) सरदार वल्लभ भाई पटेल को ‘लौह पुरुष’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
सरदार वल्लभ भाई पटेल को मजबूत इरादों और कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के कारण दुनिया इन्हें ‘भारत के लौह पुरुष के रूप में जानती है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

(ङ.) सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा अंग्रेजों के विरोध में किए गए दो आन्दोलनों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. 1918 में खेड़ा सत्याग्रह आन्दोलन।
  2. 1928 में बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन।

(च) शिवाजी और सुभाषचन्द्र बोस के संघर्षों में क्या समानताएँ थीं?
उत्तर:
शिवाजी और सुभाषचन्द्र बोस, दोनों ही महान् स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके संघर्षों में कई समानताएँ थीं। दोनों ही अपने-अपने समय में मुगलों एवं अंग्रेजों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध खड़ा करने में सफल रहे, और दोनों ही भारतीय स्वतंत्रता के लिए दृढ़ थे। दोनों के संघर्ष में प्रेरणा और राष्ट्रीयता की भावना समान थी।

(छ) महान् व्यक्तियों की मूर्तियाँ क्यों लगाई जाती हैं?
उत्तर:
महान् व्यक्तियों की मूर्तियाँ स्थापित करने के कई कारण होते हैं, जिनमें प्रमुख हैं : सम्मान, प्रेरणा और याद दिलाना। ये मूर्तियाँ लोगों को उन व्यक्तियों के योगदान और मूल्यों के प्रति जागरूक करती हैं और उन्हें प्रेरणा देती हैं।

(ज) यदि हमारा देश अंग्रेजों से स्वतंत्र न होता तो आज देश की हालत क्या होती?
उत्तर:
यदि भारत अंग्रेजों से स्वतंत्र नहीं होता, तो आज की स्थिति काफी भिन्न होती। भारत आर्थिक रूप से कमजोर होता, राजनीतिक रूप से कमजोर होता और सामाजिक रूप से भी पीछे रह जाता।

(झ) बच्चे अपने देश के विकास में योगदान किस तरह से दे सकते हैं?
उत्तर:
बच्चे अपने देश के विकास में कई तरह्र से योगदान दे सकते हैं। वे अच्छे विद्यार्थी बनकर अपने समाज में सकारात्मक बदलाव ला कर और देश के विकास के लिए जरूरी कौशल हासिल करके योगदान दे सकते हैं।

भाषा की बात-

प्रश्न 1.
दिए गए वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए-
(क) सुभाष बचपन से ही होनहार बालक थे।
उत्तर:
‘होनहार’।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

(ख) राधा मीठा आम खा रही है।
उत्तर:
‘मीठा’ ।

भारत के महान व्यक्तित्व प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
19 फरवरी, 1630 को छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) रायगढ़
(ब) कलानौर
(स) शिवपुरी
(द) शिवनेरी
उत्तर:
(द) शिवनेरी

प्रश्न 2.
कहाँ के सुल्तान अली आदिल शाह ने अफजल खां को शिवाजी को नियन्त्रित करने के लिए भेजा था?
(अ) गोलकुण्डा
(ब) मैसूर
(स) औरंगाबाद
(द) बीजापुर
उत्तर:
(द) बीजापुर

प्रश्न 3.
पुरन्दर की सन्धि छत्रपति शिवाजी महाराज और किसके बीच हुई थी?
(अ) मानसिंह
(ब) महाराजा रत्नसेन
(स) अली आदिलशाह
(द) राजा जयसिंह
उत्तर:
(द) राजा जयसिंह

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

प्रश्न 4.
छत्रपति शिवाजी महाराज ने किस मुगल शासक के साथ संघर्ष किया था?
(अ) जहांगीर
(ब) शाहजहाँ
(स) औरंगजेब
(द) अकबर
उत्तर:
(स) औरंगजेब

प्रश्न 5.
सुभाषचन्द्र बोस का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) कलकत्ता
(ब) दिल्ली
(स) कटक
(द) मुम्बई
उत्तर:
(स) कटक

प्रश्न 6.
सुभाषचन्द्र बोस ने किस राजनीतिक दल की स्थापना की?
(अ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(ब) फारवर्ड ब्लॉक
(स) अखिल भारतीय किसान सभा
(द) समाजवादी पार्टी
उत्तर:
(ब) फारवर्ड ब्लॉक

प्रश्न 7.
सुभाषचन्द्र बोस ने किस देश के साथ मिलक्रर “आजाद हिन्द फौज” का गठन किया?
(अ) ब्रिटेन
(ब) रूस
(स) चीन
(द) जापान
उत्तर:
(द) जापान

प्रश्न 8.
सरदार पटेल ने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कब किया था?
(अ) 1920
(ब) 1928
(स) 1930
(द) 1947
उत्तर:
(ब) 1928

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. वे एक कुशल योद्धा और ______ बन गए।
उत्तर:
कूटनीतिज्ञ

2. हम भारतवासी भारत माँ के इस वीर सपूत को ______ के नाम से जानते हैं।
उत्तर:
नेताजी

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

3. ______ के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया।
उत्तर:
महात्मा गाँधी

4. बारदोली आन्दोलन में सफलता पर वहाँ की ______ ने इन्हें ‘सरदार’ कहकर सम्मान दिया।
उत्तर:
महिलाओं।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये

1. छत्रपति शिवाजी की माता प्रभावती देवी हैं।
उत्तर:
असत्य।

2. शिवाजी औरंगजेब की धार्मिक कट्रता, क्रूरता और अत्याचार के विरुद्ध थे।
उत्तर:
सत्य

3. सुभाष सन् 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने।
उत्तर:
सत्य

4. सरदार पटेल लन्दन जाकर वकालत करने लगे।
उत्तर:
असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. निपुण (क) हिंसक
2. खूँखार (ख) कुशल
3. अखण्ड (ग) ख्याति
4. कीर्ति (घ) सम्पूर्ण

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. निपुण (ख) कुशल
2. खूँखार (क) हिंसक
3. अखण्ड (घ) सम्पूर्ण
4. कीर्ति (ग) ख्याति

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने कौनसे नारे दिए?
उत्तर:
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने ‘जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा।’ के नारे दिये।

प्रश्न 2.
किसके जन्मदिवस को 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर:
सरदार पटेल के जन्मदिवस को 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

प्रश्न 3.
भारत सरकार ने सरदार पटेल को मरणोपरान्त क्या दिया?
उत्तर:
भारत सरकार द्वारा सन् 1991 में इन्हें मरणोपरान्त ‘भारत रत्न’ देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

प्रश्न 4.
रायगढ़ में शिवाजी के साथ क्या हुआ था?
उत्तर:
सन् 1674 में रायगढ़ में शिवाजी का राजतिलक हुआ और ‘छत्रपति’ की उपाधि मिली।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पुरन्दर की सन्धि के बाद शिवाजी के साथ क्या हुआ था?
उत्तर:
पुरन्दर की सन्धि के बाद मिर्जा राजा जयसिंह शिवाजी को मुगल दरबार में ले गये। औरंगजेब ने उन्हें धोखे से आगरा के किले में कैद कर लिया परन्तु शिवाजी अपने साहस और चतुराई से बच निकले।

प्रश्न 2.
रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित सुभाषचन्द्र बोस ने क्या किया?
उत्तर:
रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित होकर सुभाषचन्द्र बोस ने अंग्रेज सरकार की प्रतिष्ठित नौकरी को ठुकरा कर देश की सेवा का व्रत लिया। उन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रश्न 3.
सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एक साथ लाने में कैसे मदद की?
उत्तर:
सरदार पटेल ने कूटनीति और दृढ़ संकल्प से 562 देशी रियासतों को भारतीय संघ में शामिल होने के लिए राजी किया, जिससे भारत एक मजबूत और एकीकृत राष्ट्र बन सका।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

प्रश्न 4.
सरदार पटेल का जन्म और शिक्षा कहाँ हुई?
उत्तर:
सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नडियाद, गुजरात में हुआ। इनके पिता का नाम झवेरभाई पटेल एवं माता का नाम लाडवा देवी था। इनकी शुरुआती शिक्षा मुख्यत: स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
छत्रपति शिवाजी एक कुशल योद्धा और कूटनीतिज्ञ थे, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा और कुशल कूटनीतिज़ थे। उनके अन्दर स्वाभिमान, वीरता, साहस, स्वतंत्रता और बलिदान की भावनाएँ बहुत भरी हुई थीं। जब उन्होंने पुरन्दर और तोरण के किलों को जीता तो दूर-दूर तक उनकी कीर्ति फैल गई। वे गुरिल्ला या छापामार युद्ध में निपुण थे। उनकी सैन्य रणनीति और राजनयिक कौशल ने उन्हें मुगल साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष में सफलता दिलाई। उन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से युद्ध किया और विभिन्न राज्यों के साथ रणनीतिक गठबन्धन बनाए।

प्रश्न 2.
महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित होकर सरदार पटेल ने क्या किया?
उत्तर:
महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया और बाद में 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। 1928 में बारदोली में किसानों के लगान में वृद्धि के खिलाफ सरदार पटेल ने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 1918 में खेड़ा सत्याग्रह आन्दोलन किया। इस प्रकार सरदार पटेल ने मजबूत इरादों से अपने कर्त्तव्यों का पालन किया।

पठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. सन् 1943 में उन्होंने सिंगापुर से सुप्रीम कमांडर के रूप में ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया और आजाद हिंद सरकार का गठन किया। बोस ने अंडमान और निकोबार द्वीप पर अधिकार कर इन द्वीपों का नाम ‘शहीद’ और ‘स्वराज द्वीप’ रखा।
उन्होंने ही सबसे पहले सिंगापुर से रेडियो प्रसारण में महात्मा गाँधी को ‘राष्ट्रपिता’ कहा था। साल 2021 में केंद्र सरकार ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

प्रश्न 1.
सुभाषचन्द्र बोस ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा कब दिया था?
उत्तर:
सुभाषचन्द्र बोस ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा 1943 में सिंगापुर से दिया था।

प्रश्न 2.
आजाद हिन्द सरकार का गठन किसने किया था?
उत्तर:
सुभाषचन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार का गठन किया था।

प्रश्न 3.
सुभाषचन्द्र बोस ने शहीद और स्वराज द्वीप नाम किसका रखा था?
उत्तर:
सुभाषचन्द्र बोस ने शहीद और स्वराज द्वीप नाम अण्डमान और निकोबार द्वीप को दिया था।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

प्रश्न 4.
केन्द्र सरकार ने बोस की जयंती को किस रूप में मनाने का ऐलान किया?
उत्तर:
केन्द्र सरकार ने बोस की जयन्ती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

2. सन् 1918 में खेड़ा सत्याग्रह एवं 1928 में बारदोली सत्याग्रह के द्वारा किसानों पर अंग्रेज सरकार द्वारा जबरन थोपी गई लगान वृद्धि के विरुद्ध संघर्ष किया। बारदोली आंदोलन में सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने इन्हें ‘सरदार’ कहकर सम्मान दिया।
देश की आजादी के बाद अपनी सूझबूझ और कूटनीति से देशी रियासतों को एक कर अखण्ड भारत की नींव रखी। इनके जन्म दिवस 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 1.
खेड़ा सत्याग्रह कब हुआ था?
उत्तर:
खेड़ा सत्याग्रह सन् 1918 में हुआ था।

प्रश्न 2.
1928 में बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन क्यों किया गया था?
उत्तर:
1928 में बारदोली सत्याग्रह के द्वारा किसानों पर अंग्रेज सरकार द्वारा जबरन थोपी गई लगान वृद्धि के विरूद्ध आन्दोलन किया गया था।

प्रश्न 3.
बारदोली आन्दोलन में सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को क्या कहकर सम्मान दिया था?
उत्तर:
बारदोली आन्दोलन में सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ कहकर सम्मान दिया था।

प्रश्न 4.
अखण्ड भारत की नींव में कितनी देशी रियासतों को एक किया गया?
उत्तर:
अखण्ड भारत की नींव में 562 देशी रियासतों को एक किया गया था।

भारत के महान व्यक्तित्व Summary in Hindi

प्रस्तुत पाठ भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महान् व्यक्तियों का परिचय कराता है। इन व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है और भारत को गौरवान्वित किया है।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व 1

‘छत्रपति शिवाजी’ सन् 1630 में पुणे के पास शिवनेरी दुर्ग में जन्में एक महान् मराठा योद्धा और रणनीतिकार थे। शिवाजी महाराज को उनके साहस, रणनीति और कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। इन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ प्रतिरोध किया तथा भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व 2

‘सुभाषचन्द्र बोस’ 23 जनवरी, 1897 में ओडिशा में जन्में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए ‘आजाद हिन्द फौज’ का गठन किया।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व 3

उनके द्वारा ‘जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ जैसे महान नारे दिए गए। इसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय स्वतंश्रता सेमानी, राजनेता और बैरिस्टर थे। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RBSE Class 5 Hindi Chapter 9 Question Answer भारत के महान व्यक्तित्व

कठिन शब्दार्थ – स्वाभिमान = आत्म सम्मान। कुशल = प्रवीण, निपुण। योद्धा = सैनिक, सिपाही। कीर्ति = ख्याति, यश। निपुण = कुशल। खूँखार = हिंसक, निर्दयी। सेनापति = सेना का नायक। सूबेदार = सेना में कुछ सैनिकों का अफसर। परवाह न करना = किसी बात को महत्त्व न देना। जोशीला जोश से भरा हुआ, उत्साहित। होनहार = अच्छे लक्षणों वाला। गठन करना = स्थापित करना। सूझबूझ = समझदारी। स्वाध्याय = स्वयं का अध्ययन। लौह पुरुष = लौहे जैसा मजबूत आदमी। अखण्ड = सम्पूर्ण। आततायी = अत्याचारी। खिलाफ = विरुद्ध।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 4 Maths Chapter 12 Solutions The Magic of Mirror
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 13 Hindi Medium लंबाई और दूरी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 11 Solutions Different Shapes
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 12 Hindi Medium दिल्ली से आई घड़ी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 10 Solutions Order of Progression
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 6 Perimeter and Area Solutions
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 11 Hindi Medium आओ माप-तौल करना सीखें
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 5 Prime Time Solutions
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-II Solutions
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 9 Solutions Vedic Mathematics
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-I Solutions

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...