Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय to strengthen your knowledge.
Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 1 Question Answer in Hindi राजस्थान एक परिचय
हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर
आओ अभ्यास करें (पृष्ठ 2)
(क) भारत के मानचित्र को देखकर पता लगाइए कि-
प्रश्न 1.
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है?
उत्तर:
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से मिलती हैं ।
प्रश्न 2.
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के नाम बताइए-
(क) उत्तर में-
(ग) दक्षिण-पूर्व में –
(ख) पूर्व में-
(घ) दक्षिण में-
उत्तर:
(क) उत्तर में पंजाब
(ख) पूर्व में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश
(ग) दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश
(घ) दक्षिण में – मध्य प्रदेश
![]()
आओ अभ्यास करें (पृष्ठ 3)
उपर्युक्त मानचित्र (पाठ्यपुस्तक का पृष्ठ संख्या 2) को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
राजस्थान के सभी जिलों की सूची बनाइये।
उत्तर:
राजस्थान के जिले
| जिले का नाम | जिले का नाम |
| 1. जयपुर | 2. जोधपुर |
| 3. बीकानेर | 4. अजमेर |
| 5. कोटा | 6. उदयपुर |
| 7. भरतपुर | 8. अलवर |
| 9. बालोतरा | 10. बाँसवाड़ा |
| 11. बारां | 12. ब्यावर |
| 13. भीलवाड़ा | 14.बूँदी |
| 15. चित्तौड़गढ़ | 16. चूरू |
| 17. दौसा | 18. डीग |
| 19. डीडवाना – कुचामन | 20. धौलपुर |
| 21. डूंगरपुर जैसलमेर | 22. हनुमानगढ़ |
| 23. जैसलमेर | 24. जालौर |
| 25. झालावाड़ करौली | 26. झुंझुनूं |
| 27. झालावाड़ | 28. खैरथल – तिजारा |
| 29. कोटपूतली – बहरोड़ | 30. बाड़मेर |
| 31. नागौर | 32. पाली |
| 33. फलौदी | 34. प्रतापगढ़ |
| 35. राजसंमद | 36. सलूम्बर |
| 37. सवाई माधोपुर | 38. सीकर |
| 39. सिरोही | 40. श्रीगंगानगर |
| 41. टोंक |
प्रश्न 2.
राजस्थान के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- सबसे उत्तरी जिला – श्रीगंगानगर
- सबसे दक्षिणी जिला – बाँसवाड़ा
- सबसे पूर्वी जिला – धौलपुर
- सबसे पश्चिमी जिला – जैसलमेर
प्रश्न 3.
राजस्थान के कौन-कौन से जिले पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हैं?
उत्तर:
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर तथा बाड़मेर जिले पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हैं।
आओ अभ्यास करें (पृष्ठ 4-I)
प्रश्न 1.
आपका जिला किस संभाग में सम्मिलित किया गया है? आपके संभाग के अन्य जिलों को पहचानिए।
उत्तर:
[ नोट-विद्यार्थी के स्वयं का जिला जिस संभाग में आता है, उसका नाम तथा उसमें आने वाले अन्य जिलों के नाम लिखिए।]
![]()
आओ अभ्यास करें (पृष्ठ 4- II)
प्रश्न 1.
मानचित्र 1.2 (पाठ्यपुस्तक में) को देखकर निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:
राज्य का नाम – सीमा बनाने वाले राजस्थान के जिलों के नाम
- पंजाब – श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
- हरियाणा – हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली- बहरोड़, खैरथल – तिजारा, अलवर, डीग
- उतरप्रदेश – डीग,भरतपूर,धौलपूर
- मध्य प्रदेश – धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा
- गुजरात – बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, बाड़मेर।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-
प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा है?
(अ) जैसलमेर
(ब) धौलपुर
(स) जयपुर
(द) प्रतापगढ़
उत्तर:
(अ) जैसलमेर
प्रश्न 2.
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
(अ) 41
(ब) 30
(स) 33
(द्र) 50
उत्तर:
(अ) 41।
II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. गंगानगर जिला राजस्थान का सबसे ………………… जिला है, जबकि बाँसवाड़ा जिला सबसे …………….. जिला है।
उत्तर:
उत्तरी, दक्षिणी
2. राजस्थान राज्य की कुल सीमा ……………………. किलोमीटर है।
उत्तर:
लगभग 5920
![]()
III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
रेडक्लिफ रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर:
हमारे देश एवं राज्य को पाकिस्तान से अलग करने वाली सीमा रेखा को ‘रेडक्लिफ रेखा’ कहा जाता है।
प्रश्न 2.
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के पांच पड़ोसी राज्य हैं-
- पंजाब
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- गुजरात|
IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान को कितने संभागों में विभाजित किया गया है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान को 7 संभागों में विभाजित किया गया है।’ इनके नाम इस प्रकार हैं-
- जयपुर
- जोधपुर
- बीकानेर
- अजमेर
- कोटा
- उदयपुर
- भरतपुर।
प्रश्न 2.
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार को संक्षेप में न्वाइ, समझाइये।
उत्तर:
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार- भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°03′ से व्यपुर, 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तरों 1 के मध्य स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 826 कोकिलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर है।
कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर
बहुचयनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमारे राज्य का क्या नाम है?
(अ) दिल्ली
(ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
उत्तर:
(द) राजस्थान
प्रश्न 2.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) तमिलनाडु
उत्तर:
(स) राजस्थान
प्रश्न 3.
राजस्थान राज्य का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
(अ) जैसलमेर
(ब) डीग
(स) करौली
(द) चूरू
उत्तर:
(ब) डीग
![]()
प्रश्न 4.
हमारा देश कितने राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है?
(अ) 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश
(ब) 29 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेश
(स) 30 राज्य एवं 9 केन्द्र शासित प्रदेश
(द) 33 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित प्रदेश
उत्तर:
(अ) 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश
प्रश्न 5.
राजस्थान की किस दिशा में स्थित जिले क्षेत्रफल के अनुसार बड़े हैं?
(अ) पूर्वी राजस्थान
(ब) पश्चिमी राजस्थान
(स) उत्तरी राजस्थान
(द) दक्षिणी राजस्थान
उत्तर:
(ब) पश्चिमी राजस्थान
प्रश्न 6.
राजस्थान राज्य में सबसे पहले सूर्योदय एवं सूर्यास्त किस जिले में होता है?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) धौलपुर
(द) उदयपुर
उत्तर:
(स) धौलपुर
प्रश्न 7.
राजस्थान के साथ सबसे छोटी सीमा वाला राज्य है-
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) गुजरात
(द) पंजाब
उत्तर:
(द) पंजाब
प्रश्न 8.
राजस्थान की पश्चिमी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से ‘मिलती है?.
(अ) पाकिस्तान
(ब) बांग्लादेश
(स) चीन
(द) भूटान
उत्तर:
(अ) पाकिस्तान
प्रश्न 9.
उत्तर प्रदेश के साथ सीमा बनाने वाला राजस्थान का जिला है-
(अ) करौली
(ब) भरतपुर
(स) श्रीगंगानगर
(द) हनुमानगढ़
उत्तर:
(ब) भरतपुर
प्रश्न 10.
राजस्थान का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है?
(अ) 869 किलोमीटर
(ब) 866 किलोमीटर
(स) 829 किलोमीटर
(द) 826 किलोमीटर
उत्तर:
(द) 826 किलोमीटर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. ………………….. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर:
एशिया
2. भारत देश 28 राज्यों एवं …………………….. केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है।
उत्तर:
आठ
3. आजादी के बाद वर्तमान राजस्थान का स्वरूप सन् 1948 से 1956 तक चली राज्य ………………. की प्रक्रिया के फलस्वरूप सामने आया।
उत्तर:
एकीकरण
4. रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण आजादी के समय सन् 1947 में भारत-पाकिस्तान ……………………… के तहत किया गया था।
उत्तर:
बंटवारे
![]()
5. राजस्थान के साथ सबसे लंबी सीमा बनाने वाला राज्य ………………… है।
उत्तर:
मध्य प्रदेश
6. …………………….. राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है।
उत्तर:
धौलपुर।
निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| (i) एकीकरण की प्रक्रिया | (अ) 1947 |
| (ii) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप | (ब) राजस्थान |
| (iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य | (स) एशिया |
| (iv) राज्य में सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त | (द) 1948 से 1956 |
| (v) रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण | (य) धौलपुर |
उत्तर:
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| (i) एकीकरण की प्रक्रिया | (द) 1948 से 1956 |
| (ii) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप | (स) एशिया |
| (iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य | (ब) राजस्थान |
| (iv) राज्य में सबसे पहले सूर्योदय और सूर्यास्त | (य) धौलपुर |
| (v) रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण | (अ) 1947 |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान राज्य भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित है।
प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य भारत के कितने प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य भारत के 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है।
प्रश्न 3.
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर:
राजस्थान में कुल 41 जिले हैं।
प्रश्न 4.
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न 5.
राजस्थान के किस संभाग में सर्वाधिक जिले अवस्थित है।
उत्तर:
राजस्थान के जोधपुर संभाग में सर्वाधिक 8 जिले अवस्थित हैं।
प्रश्न 6.
राजस्थान का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है?
उत्तर:
राजस्थान का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 869 किलोमीटर है।
![]()
लबूतरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के बारे में बताइये।
उत्तर:
राजस्थान की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है, जो लगभग 1070 किलोमीटर लंबी है। इस अन्तर्राष्ट्रीय रेखा को ‘रेडक्लिफ रेखा’ के नाम से जाना जाता है। इसका निर्धारण आजादी के समय सन् 1947 में भारत-पाकिस्तान बँटवारे के तहत किया गया था।
प्रश्न 2.
राजस्थान की अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°03′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं 69°30 से 78°17′ पूर्वी देशांतरों के मध्य स्थित है।
प्रश्न 3.
एशिया महाद्वीप के संदर्भ में भारत की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है। एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
प्रश्न 4.
हम भारत के किस राज्य में निवास करते हैं? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हम भारत के राजस्थान नामक राज्य में निवास करते हैं। इसकी दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो भारत के लगभग 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है।
- राजस्थान राज्य की कुल स्थलीय सीमा लगभग 5920 किमी. है।
प्रश्न 5.
किस कारण भारत के राज्यों को पुनः जिलों में विभाजित किया गया है?
उत्तर:
प्रशासनिक सुविधाओं के कारण भारत देश के राज्यों को पुनः कई जिलों में विभाजित किया गया है, ताकि छोटे-छोटे क्षेत्रों में विकास कार्यों को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान राज्य को कितने जिलों में विभाजित किया गया है? इसके जिलों की तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
राजस्थान राज्य के जिलों सम्बन्धी विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
- राजस्थान राज्य को 41 जिलों में विभाजित किया गया है।
- पश्चिमी राजस्थान में स्थित इसके जिले क्षेत्रफल के अनुसार बड़े हैं।
- जैसलमेर राजस्थान का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला है।
- पूर्वी राजस्थान में स्थित डीग राज्य का सबसे छोटा जिला है।
- राज्य में सबसे पहले सूर्योदय एवं सूर्यास्त धौलपुर जिले में होता है।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के बारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के पाँच पड़ोसी राज्य हैं- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात । राज्य की उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब व हरियाणा से, पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से दक्षिणी- पूर्वी एवं दक्षिणी सीमा मध्य प्रदेश से और दक्षिणी- पश्चिमी सीमा गुजरात राज्य से स्पर्श करती है। राजस्थान के साथ सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश तथा सबसे छोटी सीमा उत्तर में पंजाब द्वारा बनाई जाती है राजस्थान की | कुल अन्तर्राज्यीय सीमा लगभग 4850 किलोमीटर है, जो कि हमें राज्य की कुल सीमा (5920 किलोमीटर) में से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (1070 किलोमीटर) को घटाने पर प्राप्त होती है।
![]()
प्रश्न 2.
राजस्थान के सभी संभागों तथा उनमें आने वाले जिलों की सूची बनाइये ।
उत्तर:
राजस्थान के संभाग एवं उनसे सम्बन्धित जिले
| संभाग | संबंधित जिले |
| 1. जयपुर | जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, खैरथल – तिजारा एवं कोटपूतली – बहरोड़ | |
| 2. जोधपुर | जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी एवं बालोतरा। |
| 3. बीकानेर | बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़। |
| 4. अजमेर | अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, ब्यावर एवं डीडवाना – कुचामन। |
| 5. कोटा | कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़। |
| 6. उदयपुर | उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं सलूम्बर। |
| 7. भरतपुर | भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर। |
Leave a Reply