• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 12 Question Answer in Hindi अग्नि सुरक्षा

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर

 I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
आग बुझाने का प्राथमिक उपाय क्या है?
(अ) हवा देना
(ब) रेत डालना
(स) पानी उबालना
(द) पेट्रोल छिड़कना
उत्तर:
(ब) रेत डालना

प्रश्न 2.
बिजली से आग लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?
(अ) स्विच ऑन करना
(ब) मुख्य स्विच बंद करना
(स) पंखा चलाना
(द) आग बुझने का इंतजार करना
उत्तर:
(ब) मुख्य स्विच बंद करना।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

1. आग लगने पर सबसे पहले ……………………………. नम्बर पर सूचना दें।
उत्तर:
101

2. कपड़ों में आग लगने पर ……………………… नहीं चाहिए।
उत्तर:
भागना

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

3. विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु समय-समय पर ……………………….. कराई जानी चाहिए।
उत्तर:
फायर ड्रिल (अभ्यास)।

III. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग लगने के दो प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर:

  • बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट।
  • रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना।

प्रश्न 2.
विद्यालय में आग लगने पर क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर:
विद्यालय में आग लगने पर निम्न सावधानियाँ रखनी चाहिए—

  • तुरंत ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
  • यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
  • यदि कपड़ों में आग लग जाए तो भागे नहीं बल्कि लेट जाएँ और लोटपोट होकर आग बुझाएँ ।
  • धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।
  • आग वाले स्थान से सुरक्षित रूप से बाहर निकलें।

प्रश्न 3.
राजस्थान सरकार आग से सुरक्षा हेतु क्या कदम उठा रही है?
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने ‘राजस्थान अग्निशमन सेवा’ के माध्यम से राज्य के सभी नगरों और प्रमुख ग्राम पंचायतों में दमकल वाहन उपलब्ध कराये हैं। नगर निगम और पंचायत समितियों में फायर स्टेशन स्थापित किये गये हैं, जहाँ प्रशिक्षित कर्मचारी 24 घंटे सेवा में रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवक दल तत्काल सहायता पहुँचाते हैं। विद्यालयों में भी आग बुझाने के संयंत्र रखने के निर्देश दिये गये हैं।

IV. दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग से सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य क्यों है ? इस पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हम सावधानी बरतें, नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, तो बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। आग हमारे जीवन की सुविधा और ऊर्जा का स्रोत है परंतु असावधानी इसे विनाश का कारण बना सकती है। देश का नागरिक तथा मानव होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि न केवल हम सुरक्षित रहें बल्कि अपने समाज तथा पर्यावरण की भी रक्षा करें, क्योंकि घर, विद्यालय, बाजार या जंगल, कहीं भी छोटी-सी असावधानी भीषण आगजनी का रूप ले सकती है। इससे संपत्ति का नुकसान हो सकता है, व्यक्ति घायल हो सकते हैं। जंगल में लगने वाली आग से वन्य जीवों तथा पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है और वैश्विक तापमान बढ़ता है। अतः स्पष्ट है कि आग से सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

V. रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अपने विद्यालय में लगे अग्निशामक यंत्र को देखें, उसके उपयोग का तरीका जानें और अग्निशामक यंत्र का एक मॉडल बनाइए ।
उत्तर:
अग्निशामक यंत्र के उपयोग का तरीका – इसके लिए पी. ए. एस. एस. तकनीक का पालन किया जाता है।
1. पुल (खींचना) (P) – अग्निशामक यंत्र को अनलॉक करने के लिए पिन को खींचें।
2. ऐम (लक्षित करना) (A) – नोजल या नली का निशाना आग के मूल स्थान पर रखें, न कि लपटों पर।
3. स्क्वीज (दबाएँ) (S) – आग बुझाने वाले एजेंट को छोड़ने के लिए हैंडल को दबाएँ।
4. स्वीप (एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ) (S) – आग को कवर करते हुए आग बुझाने वाले एजेंट को एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ ।
हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा 1

प्रश्न 2.
एक चार्ट बनाइए जिसमें “आग लगने के कारण और उपाय ” लिखे हों ।
उत्तर:
आग लगने के कारण तथा उपाय-

कारण उपाय
1. बिजली उपकरणों की खराबी। 1. आग लगने पर तुरंत ‘101’ नंबर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
2. बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट। 2. आसपास के लोगों को चेतावनी दें और बच्चे, बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएँ ।
3. रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना। 3. यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
4. दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलते छोड़कर सो जाना। 4.छोटी आग को बुझाने के लिए रेत, मिट्टी या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें।
5. ज्वलनशील पदार्थ, जैसे पेट्रोल, केरोसिन या पटाखों का असावधानी से उपयोग। 5. यदि कपड़ों में आग लग जाये तो लोटपोट होकर बुझाएँ।
6. धूम्रपान करके फेंका गया जलता बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा। 6. अधिक धुएँ में नाक व मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्न में से आग हमें क्या देती है ?
(अ) प्रकाश
(ब) ऊष्मा
(स) ऊर्जा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
निम्न में से कौनसा एक आग लगने का कारण नहीं है?
(अ) बिजली उपकरणों में खराबी
(ब) ज्वलनशील पदार्थ का असावधानी से उपयोग
(स) रसोई गैस रिसाव होने पर चूल्हा जलाना
(द) गैस चूल्हे पर पानी गर्म करना
उत्तर:
(द) गैस चूल्हे पर पानी गर्म करना

प्रश्न 3.
‘101’ नम्बर पर सूचना कब देनी चाहिए?
(अ) आग लगने पर
(ब) चोरी हो जाने पर
(स) बिजली उपकरण खराब होने पर
(द) भूकंप आने पर
उत्तर:
(अ) आग लगने पर

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 4.
बिजली से आग लगने पर क्या न करें?
(अ) आग पर पानी डालें
(ब) मुख्य स्विच बंद करें
(स) ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें
(द) आग वाले स्थान से सुरक्षित बाहर निकलें
उत्तर:
(अ) आग पर पानी डालें

प्रश्न 5.
विद्यालय में अग्नि सुरक्षा के उपाय हैं-
(अ) प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर लगाएँ
(ब) समय-समय पर फायर ड्रिल कराएँ
(स) (अ) एवं (ब) दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) (अ) एवं (ब) दोनों

प्रश्न 6.
लकड़ी या कागज जैसी वस्तु में आग लगने पर किसका प्रयोग करें ?
(अ) पेट्रोल
(ब) जल
(स) केरोसिन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) जल

प्रश्न 7.
ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग बुझाने के लिए सबसे अच्छा अग्निशामक है-
(अ) जल
(ब) लकड़ी
(स) CO2
(द) O2
उत्तर:
(स) CO2

प्रश्न 8.
पी. ए. एस. एस. (PASS) तकनीक में पी (P) से क्या आशय है?
(अ) पुल
(स) पंच
(ब) पुश
(द) पे
उत्तर:
(अ) पुल

प्रश्न 9.
दमकल वाहन का क्या कार्य है?
(अ) मरीजों को अस्पताल ले जाना
(ब) यात्रा करवाना
(स) आग बुझाना
(द) खाना पहुँचाना
उत्तर:
(स) आग बुझाना

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 10.
आग से सुरक्षा किसकी जिम्मेदारी है?
(अ) सरकार
(ब) दमकल
(स) सभी नागरिकों की
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ………………… से सुरक्षा की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
आग

2. यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच ………………. करें।
उत्तर:
बंद

3. गैस, बिजली या ……………………… का उपयोग शिक्षक की देखरेख में ही करें।
उत्तर:
प्रयोगशाला उपकरणों

4. ग्रामीण क्षेत्रों में भी ………………………… दल बनाए गए हैं, जो आग लगने पर तत्काल सहायता पहुँचाते हैं।
उत्तर:
स्वयं-सेवक

5. घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर …………………… मार्ग का पता रखें।
उत्तर:
आपातकालीन

6. स्मरण रखें – ” सावधानी ही ……………………. है, ……………………. असावधानी ही ……………………. |”
उत्तर:
सुरक्षा, दुर्घटना।

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) ‘101’ (अ) अग्निशामक पदार्थ
(ii) जलता हुआ बीड़ी (ब) पेट्रोल, केरोसिन सिगरेट का टुकड़ा
(iii) बेकिंग सोडा (स) CO2 व धुआँ
(iv) वैश्विक तापमान (द) आगजनी
(v) ज्वलनशील पदार्थ (य) दमकल

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) ‘101’ (य) दमकल
(ii) जलता हुआ बीड़ी (द) आगजनी
(iii) बेकिंग सोडा (अ) अग्निशामक पदार्थ
(iv) वैश्विक तापमान (स) CO2 व धुआँ
(v) ज्वलनशील पदार्थ (ब) पेट्रोल, केरोसिन सिगरेट का टुकड़ा

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग कब विनाश का कारण बन जाती है?
उत्तर:
आग जब नियंत्रण से बाहर हो जाती है तब विनाश का कारण बन जाती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 2.
आग लगने पर किसे सूचना देनी चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना देनी चाहिए।

प्रश्न 3.
यदि कपड़ों में आग लग जाए तो क्या करना चाहिए?
उत्तर:
यदि कपड़ों में आग लग जाए तो भागे नहीं, लेट जाएँ और लोटपोट होकर आग बुझाएँ।

प्रश्न 4.
आग वाले स्थान पर अधिक धुआँ हो तो उसका क्या उपाय है?
उत्तर:
धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

प्रश्न 5.
विद्यालय में आग से सुरक्षा के लिए समय-समय पर क्या करना चाहिए?
उत्तर:
फायर ड्रिल (अभ्यास) ।

प्रश्न 6.
सबसे अधिक प्रचलित अग्निशामक का नाम बताइये।
उत्तर:
सबसे अधिक प्रचलित अग्निशामक ‘जल’ है।

प्रश्न 7.
आग बुझाने हेतु जल का उपयोग कब उचित नहीं होता?
उत्तर:
जब आग विद्युत उपकरण, तेल और पेट्रोल में लगी हो ।

प्रश्न 8.
ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए दो अग्निशामक पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
  • सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा)

प्रश्न 9.
पी. ए. एस. एस. (PASS) तकनीक का पूरा नाम बताइये।
उत्तर:
पी. पुल, ए. ऐम, एस.-स्क्वीज, एस. स्वीप।

प्रश्न 10.
हम आग से कब सुरक्षित रहेंगे?
उत्तर:
यदि हम सतर्क रहें, सुरक्षा नियम का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग लगने के प्रमुख कारण क्या हैं? बताइये।
उत्तर:

  1. बिजली उपकरणों की खराबी, बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट ।
  2. रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना।
  3. दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलते छोड़कर सो जाना।
  4. ज्वलनशील पदार्थ, जैसे- पेट्रोल, केरोसिन या पटाखों का असावधानी से प्रयोग।
  5. जलता हुआ बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंक देना।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 2.
आग लगने पर क्या करना चाहिए? कोई चार बिंदु लिखें।
उत्तर:

  • तुरंत ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
  • यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
  • छोटी आग को बुझाने के लिए रेत, मिट्टी या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें।
  • धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

प्रश्न 3.
विद्यालय में अग्नि सुरक्षा के लिए क्या किया जा सकता है?
उत्तर:

  • प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर ( अग्निशमन यंत्र ) लगाने चाहिए।
  • विद्यार्थियों को सिखाना चाहिए कि आपात स्थिति से कैसे बाहर निकलें।
  • समय-समय पर फायर ड्रिल (अभ्यास) कराई जानी चाहिए।
  • गैस, बिजली या प्रयोगशाला उपकरणों का उपयोग शिक्षक की देखरेख में ही करें।

प्रश्न 4.
आग से बचाव के उपायों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
आग से बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं-

  • गैस चूल्हे और सिलेंडर की लीकेज की नियमित जाँच करें।
  • बिजली के तारों और उपकरणों की सही देखभाल करें।
  • पटाखों और मोमबत्तियों का उपयोग सुरक्षित स्थान पर करें।
  • दमकल विभाग का नंबर (101) याद रखें।
  • घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर आपातकालीन मार्ग का पता रखें।

प्रश्न 5.
आग, पर्यावरण पर क्या प्रभाव डालती है? समझाइये।
उत्तर:
जंगल में लगने वाली आग से वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ जाता है। पेड़-पौधों का विनाश होता है और वातावरण में धुआँ एवं कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वैश्विक तापमान बढ़ता है। इसलिए वन क्षेत्र में सावधानी अत्यंत आवश्यक है कि वहाँ कभी भी जलते पदार्थ न फेंकें।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अग्निशामक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।”
उत्तर:
जल सबसे प्रचलित अग्निशामक है, परन्तु जल तभी कार्य कर सकता है, जब लकड़ी और कागज जैसी वस्तुओं में आग लगी हो । विद्युत उपकरण और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए CO2 सबसे अच्छा अग्निशामक है। इसके अतिरिक्त सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) या पोटैशियम बाइकार्बोनेट जैसे रसायनों के पाउडर का छिड़काव अग्निशामक के रूप में होता है क्योंकि इन पदार्थों से आग के निकट CO2 निकलती है, जो आग बुझा देती है।

प्रश्न 2.
अग्निशमन हेतु पी. ए. एस.एस. (PASS) तकनीक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. पुल ( खींचना ) P – अग्निशामक यंत्र को अनलॉक करने के लिए पिन को खींचें।
  2. ऐम (लक्षित करना) A – नोजल या नली का निशाना आग के मूल स्थान पर रखें।
  3. स्क्वीज (दबाएँ) S- आग बुझाने वाले एजेंट को छोड़ने के लिए हैंडल को दबाएँ।
  4. स्वीप (एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ) S-आग को कवर करते हुए आग बुझाने वाले एजेंट को एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 3.
‘आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की ही नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।’ समझाइए|
उत्तर:
आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आग हमारे जीवन की सुविधा और ऊर्जा का स्रोत है, परंतु असावधानी इसे विनाश का कारण बना सकती है। यदि हम सतर्क रहें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें तो न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने समाज और पर्यावरण की रक्षा भी कर सकेंगे। स्मरण रखें- ” सावधानी ही सुरक्षा है, असावधानी ही दुर्घटना।”

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग से जलने पर कौनसे प्राथमिक उपचार करने चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर जले हुए व्यक्ति को आग के स्रोत से दूर ले जाएँ। आग यदि कपड़ों में लगी हो तो उसे लुढ़कने के लिए कहें ताकि आग बुझ सके या उसे कम्बल या मोटे कपड़े से ढकें। जले हुए हिस्से को 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी में (बर्फ या बर्फीला पानी नहीं) रखें ताकि दर्द कम हो। यदि कपड़े त्वचा से चिपके हों तो उन्हें हटाने की कोशिश न करें। जले हुए स्थान को साफ सूखी पट्टी से ट ढक दें ताकि संक्रमण न हो और यदि जलन अधिक है, चेहरे, हाथ, पैर या जननांगों को प्रभावित करती है या साँस न लेने में कठिनाई हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

प्रश्न 2.
अग्नि सुरक्षा पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
आग का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में हर जगह होता है लेकिन जब यही आग नियंत्रण से बाहर हो जाती है तो वह भयंकर विनाश का कारण बन जाती है। इसलिये। आग से सुरक्षा की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है ।

आग लगने के कारण – खराब बिजली उपकरण, सर्किट, रसोई गैस के रिसाव के बाद भी चूल्हा जलाना, दीया वगैरह जलते छोड़कर सो जाना, ज्वलनशील पदार्थ का असावधानी से उपयोग, धूम्रपान करके उन्हें जलता हुआ ही फेंक देना आदि । उपाय- घरों में इससे बचने के उपायों की जानकारी होनी चाहिए तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के तरीके बताने चाहिए तथा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लगा होना चाहिए। विद्यार्थियों को फायर ड्रिल करवानी चाहिए ताकि वे खतरे के समय खुद की व दूसरों की रक्षा कर सकें। अग्निशामक यंत्र का उपयोग – इसके लिए एक पी. ए. एस.एस. तकनीक का पालन होता है जिसके चार चरण हैं- पुल, ऐम, स्क्वीज एवं स्वीप राजस्थान सरकार भी आग से सुरक्षा के लिए सुविधाएँ उपलब्ध करवाती है। आग से बचाव – इसके लिए लीकेज चेक करते रहें, बिजली उपकरणों की जाँच करें तथा पटाखे, मोमबत्तियाँ सही जगह पर रखें।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer मीरा के पद
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 9 Question Answer चिड़िया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 7 Question Answer वर्षा बहार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 5 Question Answer नहीं होना बीमार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 4 Question Answer पानी रे पानी
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer फूल और काँटा
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 2 Question Answer तीन बुद्धिमान
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 1 Question Answer माँ, कह एक कहानी
  • बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...