• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

May 6, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 4 Question Answer in Hindi राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किस जिले में कालीबंगा स्थित है ?
(अ) जालोर
(ब) हनुमानगढ़
(स) सीकर
(द) उदयपुर
उत्तर:
(ब) हनुमानगढ़

प्रश्न 2.
अशोक का भाब्रू शिलालेख निम्नलिखित में से कहाँ प्राप्त हुआ?
(अ) बैराठ
(ब) गणेश्वर
(स) आहड़
(द) बालाथल
उत्तर:
(अ) बैराठ।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. सीकर जिले में नीम का थाना तहसील में …………………………. से एक विशिष्ट संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
उत्तर:
गणेश्वर

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

2. आहड़ बस्ती प्राचीनकाल में ……………………….. नगरी के नाम से जानी जाती थी ।
उत्तर:
ताम्रवती (तांबावती)।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में किन्हीं दो ताम्र पाषाणकालीन स्थलों के नाम लिखिये ।
उत्तर:

  1. आहड़
  2. गणेश्वर।

प्रश्न 2.
बालाथल सभ्यता के अवशेष किस जिले से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर:
बालाथल सभ्यता के अवशेष उदयपुर जिले से प्राप्त हुए हैं।

प्रश्न 3.
आहड़ सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई?
उत्तर:
आहड़ सभ्यता आहड़ (बेड़च) नदी के किनारे विकसित हुई।

IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में सभ्यता के प्राचीन स्थल कौन- कौनसे हैं ? किन्हीं दो का वर्णन करें।
उत्तर:
राजस्थान में सभ्यता के अनेक प्राचीन स्थल हैं। इनमें से प्रमुख हैं- कालीबंगा, आघाटपुर या आहड़, बालाथल, गणेश्वर, बैराठ आदि।
इनमें से दो का संक्षिप्त वर्णन निम्न प्रकार है-
1. कालीबंगा – यह हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित है। यहाँ खुदाई में सिंधु-सरस्वती सभ्यता काल का एक नगर मिला है, जिसके मकानों में ईंटों का प्रयोग किया गया है। गन्दे पानी के निकास के लिए नालियाँ बनी हुई हैं तथा अग्निकुण्ड (वेदिकाएँ) भी मिले हैं। यहाँ दूसरे टीले के उत्खनन में एक दुर्ग के अवशेष मिले हैं।

2. आहड़ – आहड़ प्राचीन सभ्यता स्थल उदयपुर के पूर्व में आहड़ (बेड़च) नदी के किनारे स्थित है। यहां से प्राप्त मकानों की दीवारें पत्थरों एवं मिट्टी से तथा छतें बाँस और केलू से बनी होती थीं। आहड़वासी बर्तन बनाने की कला में निपुण थे। यहाँ से उत्खनन में अनेक सामग्री प्राप्त हुई है। यह ताम्र पाषाण कालीन सभ्यता थी।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

प्रश्न 2.
कालीबंगा पुरास्थल की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
कालीबंगा पुरास्थल की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-

  1. यहाँ खुदाई में सिंधु-सरस्वती सभ्यता काल का एक नगर मिला है, जिसके मकानों में ईंटों का प्रयोग किया गया था।
  2. मकानों में चार-पाँच बड़े तथा कुछ छोटे कमरे होते थे।
  3. बस्ती के गंदे पानी के निकास के लिए यहाँ लकड़ी व ईंटों की नालियाँ बनी हुई थीं।
  4. यहां चबूतरे भी मिले हैं, जिन पर अग्निकुण्ड (वेदिकाएँ) बने हुए हैं। शायद इनका प्रयोग धार्मिक कार्यों हेतु होता था।
  5. दूसरे टीले के उत्खनन में एक दुर्ग के अवशेष मिले हैं।
  6. इस क्षेत्र में नगर की प्राचीर के बाहर जोती हुई कृषि भूमि के साक्ष्य भी मिले हैं।
  7. खुदाई में गाय के मुख वाले प्याले, ताँबे के बैल, कांस्य के दर्पण, हाथी दाँत का कंघा, मिट्टी के बर्तन, काँच की मणियाँ, खिलौने आदि भी प्राप्त हुए हैं।
  8. (8) कालान्तर में नदियों का पानी सूखने और मरुस्थल के बढ़ने से यह समृद्ध बस्ती उजड़ गई।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्रारम्भिक युग था-
(अ) लौह युग
(ब) ताम्र- कांस्य युग
(स) प्रस्तर युग
(द) कल-युग
उत्तर:
(स) प्रस्तर युग

प्रश्न 2.
किस स्थल की खुदाई में स्वास्तिक तथा त्रिरत्न चक्र के चिह्न युक्त अलंकृत घड़े प्राप्त हुए हैं?
(अ) गिलुण्ड
(ब) नोह
(स) बागोर
(द) बैराठ
उत्तर:
(द) बैराठ

प्रश्न 3.
आघाटपुर बस्ती पहले किस नाम से जानी जाती थी?
(अ) गिलुण्ड
(ब) भगवानपुरा
(स) ताम्रवती
(द) धूलकोट
उत्तर:
(स) ताम्रवती

प्रश्न 4.
बैराठ सभ्यता किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) कोटपूतली – बहरोड़
(स) भीलवाड़ा
(द) सीकर
उत्तर:
(ब) कोटपूतली – बहरोड़

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

प्रश्न 5.
लोहा गलाने की भट्टियों के चिह्न मिले हैं-
(अ) बालाथल में
(ब) आहड़ में
(स) कालीबंगा में
(द) बैराठ में
उत्तर:
(अ) बालाथल में

प्रश्न 6.
गणेश्वर की संस्कृति को कहा जाता है-
(अ) लौह संस्कृति
(ब) प्रस्तर संस्कृति
(स) ताम्र संचयी संस्कृति
(द) कांस्य संस्कृति
उत्तर:
(स) ताम्र संचयी संस्कृति

प्रश्न 7.
पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास के अन्तिम दिन व्यतीत किये थे-
(अ) जयपुर में
(ब) विराटनगर में
(स) भीनमाल में
(द) नोह में
उत्तर:
(ब) विराटनगर में

प्रश्न 8.
मनुष्य ने सर्वप्रथम कौनसी धातु का उपयोग प्रारम्भ किया?
(अ) ताँबे का
(ब) सोने का
(स) लोहे का
(द) एल्युमीनियम का
उत्तर:
(अ) ताँबे का

प्रश्न 9.
बुना हुआ वस्त्र निम्न में किस स्थान से प्राप्त हुआ है?
(अ) बैराठ
(ब) बालाथल
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) गणेश्वर
उत्तर:
(स) (अ) और (ब) दोनों

प्रश्न 10.
प्राचीन सभ्यता स्थल बागोर किस जिले में स्थित है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) हनुमानगढ़
(द) भीलवाड़ा
उत्तर:
(द) भीलवाड़ा।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. धीरे-धीरे मानव ने पत्थर के स्थान पर ……………………. के उपकरण बनाने प्रारम्भ किये।
उत्तर:
धातु

2. कालीबंगा की नगर योजना …………………… की नगर योजना के समरूप दिखाई देती है।
उत्तर:
सिंधु-सरस्वती सभ्यता

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

3. ………………. बर्तन बनाने की कला में दक्ष थे।
उत्तर:
आहड़वासी

4. गणेश्वर में ………………… उपकरण बहुतायत में मिले हैं।
उत्तर:
ताम्र

5. राजस्थान में प्रस्तर युग के बाद ……………….. युग तथा उसके पश्चात ………………….. युग के अवशेष प्राप्त होते हैं।
उत्तर:
ताम्र- कांस्य, लौह

6. राजस्थान में ……………………. के अवशेष कालीबंगा, गणेश्वर और आहड़ आदि क्षेत्रों से प्राप्त हुए।
उत्तर:
ताम्र- काँस्य सभ्यता ।

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. कालीबंगा (अ) उदयपुर जिला
2. बालाथल (ब) सीकर जिला
3. गणेश्वर (स) भरतपुर जिला
4. नोह (द) चित्तौड़गढ़ जिला
5. नगरी (य) हनुमानगढ़ जिल|

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. कालीबंगा (य) हनुमानगढ़ जिला
2. बालाथल (अ) उदयपुर जिला
3. गणेश्वर (ब) सीकर जिला
4. नोह (स) भरतपुर जिला
5. नगरी (द) चित्तौड़गढ़ जिला

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्रारम्भिक युग को ‘प्रस्तर युग’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
प्रारम्भिक युग के प्राप्त उपकरणों में पत्थर के उपकरणों की संख्या अत्यधिक है, अतः इसे ‘प्रस्तर युग’ कहा गया है।

प्रश्न 2.
कालीबंगा सभ्यता की खुदाई किनके निर्देशन में हुई?
उत्तर:
कालीबंगा सभ्यता की खुदाई डॉ. बी. बी. लाल और बी.के. थापर के निर्देशन में हुई।

प्रश्न 3.
प्राचीन सभ्यता केन्द्र तिलवाड़ा किस जिले में स्थित है?
उत्तर:
प्राचीन सभ्यता केन्द्र ‘तिलवाड़ा’ बाड़मेर जिले में स्थित है।

प्रश्न 4.
कालीबंगा की समृद्ध बस्ती के उजड़ने का क्या कारण था?
उत्तर:
कालान्तर में नदियों का पानी सूखने तथा मरुस्थल के बढ़ने से कालीबंगा की समृद्ध बस्ती उजड़ गई।

प्रश्न 5.
धूलकोट किसे कहते हैं?
उत्तर:
उदयपुर के पूर्व में आहड़ (बेड़च) नदी के किनारे दो टीले दिखाई देते हैं, जिसको स्थानीय लोग धूलकोट कहते हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

प्रश्न 6.
गणेश्वर की संस्कृति को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
गणेश्वर की संस्कृति को ताम्र संचयी संस्कृति कहा जाता है।

प्रश्न 7.
लौह कालीन इतिहास को जानने के लिए किन सभ्यता स्थलों के विवरण उल्लेखनीय हैं?
उत्तर:
लौह कालीन इतिहास को जानने के लिए बैराठ, सांभर, बागोर रेढ़ आदि सभ्यता स्थलों के विवरण उल्लेखनीय हैं।

प्रश्न 8.
बैराठ स्थल के एक कमरे में कौनसी मुद्राएँ मिली हैं?
उत्तर:
बैराठ स्थल के एक कमरे में 36 चाँदी की मुद्राएँ मिली हैं, जिनमें 8 पंचमार्क एवं 28 भारतीय यूनानी शासकों की हैं।

प्रश्न 9.
पुरातत्व की दृष्टि से बैराठ के दो महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों के नाम बताइये ।
उत्तर:

  1. बीजक की पहाड़ी
  2. भीम डूंगरी।

प्रश्न 10.
बीकानेर जिले में कौनसा प्राचीन सभ्यता केन्द्र स्थित है?
उत्तर-
सोथी।

प्रश्न 11.
राजस्थान में प्रस्तर युग के उपकरण मुख्यतः किस प्रकार के स्थानों से बहुतायत में मिले हैं?
उत्तर:
राजस्थान में प्रस्तर युग के उपकरण मुख्यतः बनास, गम्भीरी, बेड़च और चम्बल नदियों की घाटियों और शैलाश्रयों से बहुतायत में मिले हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
उत्खनन से कौनसे प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए?
उत्तर:
उत्खनन से अनेक प्रकार के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए। इनमें आवास स्थल, लकड़ी, अनाज, हड्डी और पत्थरों के अस्त्र-शस्त्र,,बर्तन और उपकरण प्रमुख हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तर युग में मनुष्य ने किस प्रकार के उपकरण बनाये तथा क्यों?
उत्तर:
प्रस्तर युग में मनुष्य ने कुल्हाड़ी, गंडासा, छुरा जैसे उपकरण बनाये, क्योंकि प्रस्तर युग में मानव अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए जानवरों का शिकार करता था अथवा जंगलों से कंदमूल एकत्रित कर अपना पेट भरता था।

प्रश्न 3.
गणेश्वर में मिट्टी के किस प्रकार के बर्तन मिले हैं?
उत्तर:
गणेश्वर में मिट्टी के दो प्रकार के बर्तन मिले हैं-

  1. हड़प्पा पूर्व संस्कृति के हल्के लाल रंग के पतले बर्तन।
  2. लाल चिकनी मिट्टी विशिष्ट चित्रकारी वाले मजबूत बर्तन इन बर्तनों में मर्तबान, कलश, प्याले, तसले, ढक्कन- हाण्डी प्रमुख हैं।

प्रश्न 4.
कालीबंगा की खोज किसने की? वर्णन कीजिये।
उत्तर:
हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के किनारे स्थित कालीबंगा की खोज पुराविद् अमलानंद घोष ने की। बाद में डॉ. बी. बी. लाल और बी. के. थापर के निर्देशन में यहाँ खुदाई की गई। अमलानंद घोष ने राजस्थान में दृषद्वती और सरस्वती नंदी की घाटी में करीब दो दर्जन पुरास्थलों की खोज की।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

प्रश्न 5.
आघाटपुर के नामकरण का इतिहास समझाइये।
उत्तर:
उदयपुर के पूर्व में आहड़ (बेड़च) नदी के किनारे दो टीले दिखाई देते हैं, जिसको स्थानीय लोग धूलकोट कहते हैं। यह बस्ती पहले ताम्रवती (तांबावती) के नाम से जानी जाती थी। यह ताँबे के औजारों के निर्माण का केन्द्र था। इसी कारण सम्भवतः इसका यह नाम पड़ा। 10वीं या 11वीं शताब्दी में इसे आघाटपुर के नाम से जाना जाने लगा।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में प्रस्तर युग के बाद किस युग के अवशेष प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में प्रस्तर युग के बाद ताम्र- काँस्य काल -और उसके पश्चात् लौह युग के अवशेष प्राप्त होते हैं। पत्थर के स्थान पर जब मानव ने धातु के उपकरण बनाने प्रारंभ किए तो ताम्र कांस्य युग का प्रारंभ हुआ, क्योंकि धातुओं में भी उसने सर्वप्रथम ताँबे का उपयोग प्रारंभ किया। राजस्थान में ताम्र- कांस्य सभ्यता के अवशेष कालीबंगा, गणेश्वर और आहड़ आदि क्षेत्रों से प्राप्त हुए।

प्रश्न 2.
राजस्थान में सभ्यता के प्रमुख प्राचीन केन्द्र कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में सभ्यता के अनेक प्राचीन केन्द्र हैं। इनमें हनुमानगढ़ जिले में स्थित कालीबंगा; उदयपुर जिले में स्थित आड़, बालाल, सीकर जिले में स्थित गणेश्वर, भीलवाड़ा जिले में स्थित बागोर, ओझियाणा कोटपूतली बहरोड़ जिले में स्थित बैराठ जयपुर जिले में स्थित सांभर, जोधपुरा; टॉक जिले में स्थित नगर, रेढ़; चित्तौड़ में नगरी भरतपुर में नोह; जालोर में भीनमाल राजसमन्द में पछमाता, गिलुण्ड आदि स्थल सभ्यता के प्रमुख प्राचीन केन्द्र हैं। ये पाषाण, ताम्र पाषाण तथा ताम्र-लौहकाल की संस्कृति को प्रकट करते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्राचीन पुरास्थल आहड़ की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्राचीन पुरास्थल आहड़ की प्रमुख विशेषताएँ-

  1. यहां से खुदाई में प्राप्त मकानों की दीवारें पत्थरों एवं मिट्टी से बनी हुई हैं, जिनकी छत बांस और केलू से बनी होती थीं।
  2. बड़े कमरों के बीच में बाँस की परदी पर मिट्टी चढ़ाकर उसे छोटे-छोटे कमरों (ओवरो में विभाजित किया जाता था।
  3. मकानों में चार से छ: चूल्हे मिले हैं जो संयुक्त परिवार के साक्ष्य हैं।
  4. यहाँ उच्च कोटि के चावल उत्पादित होते थे।
  5. यहाँ एक भट्टीनुमा चूल्हा मिला है जिससे माना जाता है कि, यहाँ ताँबा पिघलाया जाता था ।
  6. यहाँ मिले लाल भूरे मृद्भाण्ड हाथ की सफाई तथा अलंकरण की दृष्टि से उत्कृष्ट थे।
  7. धूलकोट के 1951-52 में हुए उत्खनन में तश्तरियाँ, दीपक, धूपदानियाँ, कोरियाँ, मटके, कलश, चूड़ियाँ, खिलौने, 26 किस्म के मणियें, 6 ताँबे की मुद्राएँ और तीन मुहरें प्राप्त हुई हैं।
  8. प्राकृतिक प्रकोप से इस सभ्यता का विध्वंस हुआ और इस सभ्यता के लोग उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़े तथा गिलुण्ड व भगवानपुरा जैसे स्थान बसाए।

प्रश्न 2.
सभ्यता के प्राचीन स्थल के रूप में बालाथल का वर्णन कीजए।
उत्तर:
बालाथल –

  1. उदयपुर जिले की वल्लभ नगर तहसील में मिली बालाथल सभ्यता, ताम्रपाषाण कालीन आहड़ संस्कृति से सम्बन्धित है।
  2. यहाँ 11 कमरों के एक बड़े भवन एवं दुर्ग जैसे चिह्न भी प्राप्त हुए हैं।
  3. बालाथल में ताँबे के चाकू, कुल्हाड़ी, छैनी, आण, ‘ जैसे उपकरण तथा कर्णफूल, गले के हार की लटकन आदि आभूषण मिले हैं।
  4. यहाँ के निवासियों में मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रचलित थी। कृषि, पशुपालन तथा शिकार तीनों जीविका के साधन थे।
  5. यहाँ लौह काल के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं तथा लोहा गलाने की भट्टियों के चिह्न मिले हैं।
  6. बैराठ के अतिरिक्त बालाथल ही ऐसा स्थान है, जहाँ से बुना हुआ वस्त्र प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 3.
गणेश्वर के बारे में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गणेश्वर

  1. गणेश्वर सीकर जिले के नीम का थाना तहसील में स्थित एक पुरास्थल है।
  2. यहाँ से एक विशिष्ट संस्कृति के अवशेष मिले हैं। इसे ताम्र संचयी संस्कृति कहा जाता है।
  3. यह संस्कृति पूर्वी राजस्थान एवं गंगाघाटी के क्षेत्र में पल्लवित हुई।
  4. गणेश्वर में ताम्र उपकरण बहुतायत में मिलते हैं। इसका कारण खेतड़ी ताम्र भण्डार की निकटता रही होगी।
  5. यहाँ ताम्र उपकरणों में बाण, छैनियाँ, मछली पकड़ने के कांटे, उस्तरे के फलक, अंगूठियाँ आदि प्रमुख हैं।
  6. सम्भवतः यहाँ से दोहरी पेचदार शिरावाली ताम्र पिनों को पश्चिमी तथा मध्य एशिया में निर्यात किया जाता था।
  7. गणेश्वर में मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में प्राचीन सभ्यता स्थल

प्रश्न 4.
पुरास्थल के रूप में बैराठ की विशेषताएँ बतलाइये।
उत्तर:
एक पुरास्थल के रूप में बैराठ की विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-

  1. बैराठ कस्बा कोटपूतली – बहरोड़ जिले में स्थित है जो कि हर युग में सभ्यता संस्कृति का प्रमुख केन्द्र रहा है।
  2. इसकी बीजक की पहाड़ी तथा भीम डूंगरी पुरातत्व की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।
  3. महाभारत काल में यह विराटनगर के रूप में मत्स्य जनपद की राजधानी थी, जहाँ पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास के अन्तिम दिन व्यतीत किये थे।
  4.  मौर्य काल में भी यह एक प्रमुख केन्द्र था । यहाँ अशोक के दो स्तम्भ लेख (भाब्रू या बैराठ शिलालेख ) एवं बौद्ध मठ के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
  5. यहाँ एक कमरे में 36 चाँदी की मुद्राएँ मिली हैं, जिनमें 8 पंचमार्क एवं 28 भारतीय यूनानी शासकों की हैं।
  6. खुदाई में स्वास्तिक तथा त्रिरत्न चक्र के चिह्न युक्त अलंकृत घड़े, दीपक, नाचता हुआ पक्षी, पत्थर की संदूकें, लोहे की कीलें एवं हाथ से बना हुआ वस्त्र भी मिला है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The World of Metals and Non metals Class 7 Notes Science Chapter 4
  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions