• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

May 6, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 6 Question Answer in Hindi राजस्थान का भौतिक स्वरूप

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

(पृष्ठ 30) – गतिविधि

प्रश्न 1.
शिक्षक की सहायता से राजस्थान के मानचित्र को देखकर भौतिक प्रदेशों तथा उनमें स्थित जिलों के नाम यहाँ लिखिए एवं उनको मानचित्र में भी दर्शाइए-
उत्तर:

भौतिक प्रदेश का नाम जिलों के नाम
1. थार मरुस्थल श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालौर, डीडवाना – कुचामन, फलौदी, बालोतरा एवं सीकर|
2. अरावली पर्वत सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, ब्यावर, अजमेर, दौसा, जयपुर, कोटपूतली – बहरोड़, खैरथल – तिजारा और अलवर।
3. पूर्वी मैदान डीग, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर और प्रतापगढ़।
4. दक्षिण पूर्वी पठार- कोटा, बूँदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ तथा धौलपुर।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप 1

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौनसा भौतिक प्रदेश राजस्थान में स्थित नहीं है-
(अ) अरावली पर्वत
(ब) पूर्वी मैदान
(स) थार मरुस्थल
(द) हिमालय पर्वत
उत्तर:
(द) हिमालय पर्वत

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 2.
अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ?
(अ) गुरु शिखर
(ब) एवरेस्ट
(स) जरगा
(द) कंचन जंगा
उत्तर:
(अ) गुरु शिखर।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो-

1. चंबल नदी के आस-पास का क्षेत्र …………………. अपरदन के कारण अत्यधिक ऊबड़-खाबड़ हो गया है।
उत्तर:
नाली

2. उपजाऊ भूमि का बंजर व रेतीली मिट्टी में परिवर्तन ……………………… कहलाता है।
उत्तर:
मरुस्थलीकरण।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान का कौनसा क्षेत्र प्रतिवर्ष सूखे का सामना करता है?
उत्तर:
राजस्थान का पश्चिमी क्षेत्र प्रतिवर्ष सूखे का सामना करता है।

प्रश्न 2.
मावठ किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारत में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा को ‘मावठ’ कहते हैं।

IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के भौतिक प्रदेशों के नाम लिखते हुए उनकी प्रमुख विशेषताएँ बताइए ।
उत्तर:
राजस्थान के भौतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ-
1. थार मरुस्थल अथवा पश्चिमी मरुस्थल – थार मरुस्थल राज्य के पश्चिमी भाग में 15 जिलों में लगभग 61 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है। यहाँ राजस्थान की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। यह विश्व का सबसे संपन्न मरुस्थल कहलाता है।

2. अरावली पर्वतमाला यह राज्य के मध्य भाग में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में राज्य के लगभग 9 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है। यह विश्व के सबसे प्राचीन पर्वतों में से एक, राजस्थान का सबसे उच्च भू-भाग, राजस्थान की जीवन रेखा है।

3. पूर्वी मैदान – राजस्थान का पूर्वी मैदान चंबल, बनास, बाणगंगा व उनकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित, राज्य के लगभग 23 प्रतिशत भाग पर विस्तृत, राजस्थान का सबसे उपजाऊ एवं सर्वाधिक जनघनत्व वाला क्षेत्र है, जिसमें राज्य की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

4. दक्षिणी-पूर्वी पठार यह राज्य के लगभग 7 प्रतिशत भाग में विस्तृत है। यह लावा निर्मित मध्यम काली उपजाऊ मिट्टी वाला क्षेत्र है। इसे हाड़ौती का पठार भी कहते हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान की प्रमुख ऋतुओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में मुख्यतः तीन ऋतुएँ पाई जाती हैं-
1. ग्रीष्म ऋतु – राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु मार्च से जून माह तक रहती है। इस ऋतु में तापमान प्रायः 30 से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तो तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है।

2. वर्षा ऋतु – राजस्थान में जुलाई से सितम्बर माह तक वर्षा ऋतु रहती है। इस ऋतु में राजस्थान की 90 से 95 प्रतिशत वर्षा होती है। सबसे अधिक वर्षा झालावाड़ जिले में तथा सबसे कम जैसलमेर जिले में होती है। दक्षिणी- पूर्वी भाग से उत्तरी-पश्चिमी भाग की ओर वर्षा लगातार कम होती जाती है।

3. शीत ऋतु – राजस्थान में शीत ऋतु अक्टूबर से फरवरी माह तक रहती है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 0° सेल्सियस या कुछ स्थानों पर इससे भी कम हो जाता है। ऊँचाई के कारण माउंट आबू अधिक ठण्डा रहता है। शीत ऋतु में ‘मावठ’ या ‘पश्चिमी विक्षोभ’ द्वारा थोड़ी वर्षा भी होती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

V. चिन्तन प्रश्न-

प्रश्न 1.
यदि अरावली पर्वतमाला का विस्तार पूर्व से पश्चिम दिशा में होता तो राजस्थान की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता?
उत्तर:
यदि अरावली पर्वतमाला का विस्तार पूर्व से पश्चिम दिशा में होता तो यह मानसून की हवाओं को आगे बढ़ने से रोक लेती और मानसूनी हवाएँ अरावली से टकराकर राजस्थान में अधिक वर्षा करातीं। इससे राजस्थान का बड़ा भाग शुष्क न रहकर आर्द्र (नम) होता तथा रेगिस्तान का क्षेत्र बहुत कम या समाप्त हो जाता। अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि अरावली पर्वतमाला यदि पूर्व-पश्चिम दिशा में होती, तो राजस्थान की जलवायु अधिक वर्षा वाली, कम गर्म व शुष्क होती।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान का सर्वाधिक विस्तृत भौतिक भाग कौनसा है?
(अ) थार मरुस्थल
(ब) अरावली पर्वत
(स) पूर्वी मैदान
(द) दक्षिणी-पूर्वी पठार
उत्तर:
(अ) थार मरुस्थल

प्रश्न 2.
राजस्थान को कितने भौतिक प्रदेशों में बाँटा गया है?
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच
उत्तर:
(स) चार

प्रश्न 3.
गुरुशिखर की ऊँचाई कितनी है?
(अ) 1472 मीटर
(ब) 1576 मीटर
(स) 1772 मीटर
(द) 1722 मीटर
उत्तर:
(द) 1722 मीटर

प्रश्न 4.
लसाड़िया का पठार स्थित है-
(अ) सिरोही जिले में
(ब) उदयपुर एवं प्रतापगढ़ जिले में
(स) भीलवाड़ा जिले में
(द) चित्तौड़गढ़ जिले में।
उत्तर:
(ब) उदयपुर एवं प्रतापगढ़ जिले में

प्रश्न 5.
धरातलीय विशेषताओं के आधार पर निम्न में से कौनसा धार के मरुस्थल का भाग नहीं है?
(अ) घग्घर का मैदानी भाग
(ब) छप्पन का मैदान
(स) अर्द्धमरुस्थलीय भाग
(द) नागौर की उच्च भूमि
उत्तर:
(ब) छप्पन का मैदान

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 6.
राजस्थान के जिस भौतिक भाग में ‘धोरे’ पाए जाते हैं, वह है—
(अ) थार मरुस्थल
(ब) अरावली पर्वतमाला
(स) पूर्वी मैदान
(द) दक्षिणी-पूर्वी पठार
उत्तर:
(अ) थार मरुस्थल

प्रश्न 7.
राजस्थान का सबसे उच्च भू-भाग है-
(अ) थार का मरुस्थल
(ब) अरावली पर्वतमाला
(स) भोराट का पठार
(द) चंबल की बीहड़ भूमि
उत्तर:
(ब) अरावली पर्वतमाला

प्रश्न 8.
राजस्थान की जीवन रेखा कहा जाता है-
(अ) चंबल नदी को
(ब) थार के मरुस्थल को
(स) अरावली पर्वतमाला को
(द) दक्षिणी-पूर्वी पठार को
उत्तर:
(अ) चंबल नदी को

प्रश्न 9.
निम्न में से किस पठार की अधिकांश मिट्टी लावा निर्मित मध्यम काली है?
(अ) भोराट का पठार
(ब) मेसा पठार
(स) लसाड़िया का पठार
(द) हाड़ौती का पठार
उत्तर:
(द) हाड़ौती का पठार

प्रश्न 10.
राजस्थान के जिस क्षेत्र में अति आर्द्र जलवायु पाई जाती है, वह है-
(अ) पश्चिम का मरुस्थलीय क्षेत्र
(ब) जयपुर एवं उत्तरी पूर्वी जिले
(स) सवाई माधोपुर से लेकर उदयपुर तक के क्षेत्र
(द) बाँसवाड़ा व झालावाड़ जिले।
उत्तर:
(द) बाँसवाड़ा व झालावाड़ जिले।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ……………………. विश्व की प्राचीनतम पर्वतमालाओं में से एक है।
उत्तर:
अरावली पर्वतमाला

2. राजस्थान देश का एकमात्र प्रदेश है, जहाँ ……………………. प्रकार की जलवायु परिस्थितियाँ उपलब्ध हैं।
उत्तर:
पांच

3. राजस्थान भारत के अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक …………………… है।
उत्तर:
शुष्क

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

4. ………………… के मानसून से राजस्थान में अधिक वर्षा होती है।
उत्तर:
बंगाल की खाड़ी

5. अरावली पर्वतमाला ……………………. को रोककर पूर्वी एवं दक्षिणी राजस्थान में वर्षा करती है।
उत्तर:
मानसून

6. थार मरुस्थल राज्य के …………………. में लगभग 161 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है।
उत्तर:
15 जिलों।

स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बीहड़ (अ) जल या पवन द्वारा मृदा का कटाव होना
2. अपरदन (ब) खेती के लिए अनुपयुक्त भूमि
3. बंजर भूमि (स) मरुस्थलीय क्षेत्र में पाये जाने वाले रेत के टीले
4. धोरे (द) विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक
5. अरावली पर्वतमाला (य) नदी जल के कटाव से बनी ऊबड़-खाबड़ भूमि

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बीहड़ (य) नदी जल के कटाव से बनी ऊबड़-खाबड़ भूमि
2. अपरदन (अ) जल या पवन द्वारा मृदा का कटाव होना
3. बंजर भूमि  (ब) खेती के लिए अनुपयुक्त भूमि
4. धोरे (स) मरुस्थलीय क्षेत्र में पाये जाने वाले रेत के टीले
5. अरावली पर्वतमाला (द) विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भारतीय महामरुस्थल किसे कहते हैं?
उत्तर:
बाड़मेर, जैसलमेर व बीकानेर में स्थित रेतीले मरुस्थलीय भाग को भारतीय महामरुस्थल कहा जाता है।

प्रश्न 2.
अरावली पर्वतमाला कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है?
उत्तर:
अरावली पर्वतमाला दक्षिण में गुजरात के खेडब्रह्मा से उत्तर में दिल्ली के रायसीना तक 692 किलोमीटर में विस्तृत है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में कितनी ऋतुएँ पाई जाती हैं? नाम लिखिये।
उत्तर:
राजस्थान में मुख्यतः तीन ऋतुएँ पाई जाती हैं-

  1. ग्रीष्म ऋतु
  2. वर्षा ऋतु
  3. शीत ऋतु।

प्रश्न 4.
मावठ से किस फसल को लाभ मिलता है?
उत्तर:
मावठ से गेहूं की फसल को लाभ मिलता है।

प्रश्न 5.
पश्चिमी विक्षोभ किस तरफ से आकर कहाँ वर्षा करते हैं?
उत्तर:
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से आकर राजस्थान सहित उत्तरी-पश्चिमी भारत में वर्षा करते हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 6.
समवर्षा रेखा से क्या आशय है?
उत्तर:
मानचित्र पर समान वर्षा वाले स्थानों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाएँ समवर्षा रेखा कहलाती हैं।

प्रश्न 7.
मानसूनी हवाएँ किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऋतु के अनुसार अपनी दिशा बदलने वाली हवाएँ मानसूनी हवाएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 8.
अरावली के पूर्व और पश्चिम में वर्षा के स्वरूप को बताइए।
उत्तर:
अरावली के पूर्व में 50 से.मी. से अधिक और पश्चिम में 50 से.मी. से कम वर्षा होती है।

प्रश्न 9.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं न्यूनतम वर्षा किन जिलों में होती है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा झालावाड़ जिले में (लगभग 100 सेमी.) एवं न्यूनतम वर्षा जैसलमेर जिले में (लगभग 10 सेमी.) होती है।

प्रश्न 10.
राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग को ‘हाड़ौती का पठार’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग को प्राचीनकाल में हाड़ा वंशी शासकों का क्षेत्र होने के कारण ‘हाड़ौती का पठार’ कहा जाता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान को कितने भौतिक भागों में बाँटा गया है?
उत्तर:
राजस्थान को इसकी भू-संरचना के आधार पर चार भौतिक भागों में बाँटा गया है। ये हैं-

  1. थार मरुस्थल (लगभग 61 प्रतिशत भू-भाग पर विस्तृत)
  2. अरावली पर्वतमाला (लगभग 9 प्रतिशत भू-भाग पर विस्तृत)
  3. पूर्वी मैदान (लगभग 23 प्रतिशत भू-भाग पर विस्तृत)
  4. दक्षिणी-पूर्वी पठार (लगभग 7 प्रतिशत भू-भाग पर विस्तृत)।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 2.
थार के मरुस्थल को विश्व का सबसे सम्पन्न मरुस्थल क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
धार का मरुस्थल विश्व के अन्य मरुस्थलों की तुलना में निम्न कारणों से विश्व का सबसे अधिक सम्पन्न मरुस्थल कहलाता है-

  1. अधिक जनघनत्व
  2. अधिक पशु घनत्व
  3. अधिक वर्षा
  4. खनिज विविधता
  5. वनस्पति
  6. कृषि
  7. सिंचाई के साधनों की उपलब्धता
  8. सर्वाधिक जैव विविधता आदि।

प्रश्न 3.
बालुका स्तूप अथवा धोरे किसे कहते हैं?
उत्तर:
राजस्थान के थार मरुस्थल क्षेत्र में रेतीली मिट्टी व रेत के टीले पाये जाते हैं, जो हवा के साथ अपना स्थान बदल देते हैं। इन्हें बालुका स्तूप एवं स्थानीय भाषा में ‘धोरे’ कहते हैं।

प्रश्न 4.
धरातलीय विशेषताओं के आधार पर थार के मरुस्थल को कितने भागों में विभक्त किया गया है?
उत्तर:
धरातलीय विशेषताओं के आधार पर थार के मरुस्थल को 5 भागों में विभक्त किया गया है। ये हैं-

  1. मरु भूमि
  2. घग्घर का मैदानी भाग
  3. अर्द्धमरुस्थलीय भाग
  4. नागौर की उच्च भूमि तथा
  5. अन्त: प्रवाही प्रदेश।

प्रश्न 5.
‘लू’ किसे कहते हैं? वर्णन कीजिये।
उत्तर:
लू – राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली अत्यंत गर्म धूलभरी हवाओं को ‘लू’ कहा जाता है। कभी-कभी इनकी गति 100 किमी प्रति घंटा से भी अधिक हो जाती है।

प्रश्न 6.
मरुस्थलीकरण किसे कहते हैं? राजस्थान में इसके लिए क्या किया जा रहा है?
उत्तर:
मरुस्थलीकरण-भौतिक दशाओं एवं मानवीय कार्यों द्वारा जब उपजाऊ भूमि बंजर व रेतीली मिट्टी में परिवर्तित हो जाती है तो उस क्रिया को मरुस्थलीकरण कहते हैं। राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगातार मरुस्थल का विस्तार हो रहा है, जिसे वृक्षारोपण द्वारा कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रश्न 7.
किन कारणों से राजस्थान में पाँच प्रकार की जलवायु परिस्थितियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर:
राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति और भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-पश्चिमी स्थिति, समुद्र से दूरी, अरावली पर्वतमाला की स्थिति और प्रदेश के विस्तार के कारण राजस्थान में पाँच प्रकार की जलवायु परिस्थितियाँ पाई जाती हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 8.
‘छप्पन का मैदान’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
राजस्थान के दक्षिणी भाग में बाँसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में माही और सहायक नदियों द्वारा निर्मित कुछ मैदानी भाग हैं, जिन्हें माही के मैदान के रूप में जाना जाता है। छप्पन गाँवों के समूह एवं छप्पन नदी-नालों से निर्मित मैदान के कारण इसे ‘छप्पन का मैदान’ कहा जाता है।

प्रश्न 9.
दक्षिणी-पूर्वी पठार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिणी-पूर्वी पठार- राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग में यह पठार स्थित है। प्राचीन काल में हाड़ा वंशी शासकों का क्षेत्र होने के कारण इसे ‘हाड़ौती का पठार’ भी कहा जाता है। राज्य के लगभग 7 प्रतिशत भाग में फैले, इस पठारी क्षेत्र की अधिकांश मिट्टी लावा निर्मित मध्यम काली है, जो काफी उपजाऊ मिट्टी है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा निम्न कारणों से कहा जाता है-

  1. अरावली पर्वतमाला से विभिन्न प्रकार के खनिज संसाधन प्राप्त होते हैं।
  2. यह पर्वतमाला पूर्व की ओर मरुस्थल के प्रसार को रोकती है।
  3. इस पर्वतमाला में राजस्थान की अधिकांश नदियों के उद्गम स्थल हैं।
  4. इस क्षेत्र में अनेक प्रकार की वनस्पति, वन्य जीव एवं जड़ी-बूटियाँ पाई जाती हैं।
  5. यह पर्वतमाला मानसून को रोककर पूर्वी एवं दक्षिणी राजस्थान में वर्षा करती है।

प्रश्न 2.
राजस्थान में स्थित प्रमुख पठारों के बारे में बताइये।
उत्तर:
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग में हाड़ौती का पठार स्थित है। यह राज्य का सबसे बड़ा पठार है। इसके अलावा राजस्थान के अन्य पठारों में प्रमुख हैं- सिरोही में स्थित उड़िया एवं आबू पठार, उदयपुर एवं राजसमंद में स्थित भोराट का पठार, चित्तौड़गढ़ में स्थित मेसा पठार, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा जिले के पूर्वी भाग में स्थित उपरमाल का पठार और उदयपुर एवं प्रतापगढ़ में स्थित लसाड़िया का पठार आदि ।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
थार मरुस्थल की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये ।
उत्तर:
थार मरुस्थल की विशेषताएँ –

  1. थार का मरुस्थल भारत की पश्चिमी सीमा से लेकर मध्य राजस्थान में अरावली तक राजस्थान के पश्चिमी भाग में विस्तृत है।
  2. यह राजस्थान के 15 जिलों में लगभग 61 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है।
  3. यहां राजस्थान की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  4. यह मरुस्थल विश्व के अन्य मरुस्थलों की तुलना में अधिक जनघनत्व, पशु घनत्व, वर्षा, खनिज विविधता, वनस्पति, कृषि, सिंचाई के साधन, सर्वाधिक जैव विविधता आदि के कारण विश्व का सबसे धनी मरुस्थल कहलाता है।
  5. इसके महामरुस्थल भाग में रेत के धोरे पाये जाते हैं। जो हवा के साथ अपना स्थान बदल लेते हैं।
  6. धार के मरुस्थल को धरातलीय विशेषताओं के आधार पर मरु भूमि, घग्घर का मैदानी भाग, अर्द्धमरुस्थलीय भाग, नागौर की उच्च भूमि तथा अन्तःप्रवाही प्रदेशों में विभक्त किया गया है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 2.
पूर्वी मैदान की प्रमुख विशेषताओं का विवेचन कीजिये ।
उत्तर:
पूर्वी मैदान की प्रमुख विशेषताएँ –

  1. पूर्वी मैदान राजस्थान का एक मुख्य भौतिक प्रदेश है।
  2. यह चंबल, बनास, बाणगंगा व उनकी सहायक नदियों द्वारा निर्मित है, जो विस्तृत रूप में गंगा के मैदान का ही प्रवाह है।
  3. यह मैदान राज्य के लगभग 23 प्रतिशत भाग पर फैला है।
  4. चंबल नदी के आस-पास कोटा से धौलपुर तक का क्षेत्र नाली अपरदन के कारण अत्यधिक ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिसे चंबल के बीहड़ या डांग या उत्खात भूमि (Bad Land Topography) के नाम से जाना जाता है।
  5. यह राजस्थान का सबसे उपजाऊ एवं सर्वाधिक जनघनत्व वाला प्रदेश है। इस क्षेत्र में राजस्थान की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  6. इसके दक्षिणी भाग में माही का मैदान स्थित है।

प्रश्न 3.
राजस्थान की जलवायु के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
राजस्थान की जलवायु –

  1. राजस्थान की जलवायु मानसूनी जलवायु है।
  2. राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति और भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-पश्चिमी स्थिति, समुद्र से दूरी, अरावली पर्वतमाला की स्थिति और प्रदेश के विस्तार के कारण राजस्थान देश का एकमात्र प्रदेश है, जहाँ पाँच प्रकार की जलवायु परिस्थितियाँ पाई जाती हैं।
  3. राज्य के पश्चिम में लगभग 61 प्रतिशत भाग में शुष्क और अर्द्धशुष्क मरुस्थलीय जलवायु अरावली के पूर्व में जयपुर एवं उत्तरी-पूर्वी जिलों में उप आर्द्र जलवायु; सवाई माधोपुर से लेकर उदयपुर तक आर्द्र जलवायु एवं दक्षिण में बाँसवाड़ा व दक्षिण-पूर्व के झालावाड़ जिलों में अति आर्द्र जलवायु पाई जाती है।
  4. जलवायु की औसत अवस्थाओं के आधार पर राजस्थान भारत के अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक शुष्क है।

प्रश्न 4.
राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु की दशाओं का विस्तार से वर्णन कीजिये।
उत्तर:
राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु की दशाएँ –

  1. राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु की दशाएँ प्रायः विषम रहती हैं। यह ऋतु यहाँ मार्च से जून तक रहती है।
  2. इस ऋतु में तापमान, विभिन्न क्षेत्रों में सामान्यतः 30 से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है।
  3. पश्चिमी राजस्थान में विशेषकर जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, चुरू आदि जिलों में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान हो जाता है।
  4. थार मरुस्थल, रेतीला होने के कारण भारत के अत्यधिक गर्म प्रदेशों में से एक है। रेत जल्दी गर्म होने व जल्दी ठण्डी होने के कारण मरुस्थल में इस ऋतु में दिन का तापमान बहुत बढ़ जाता है और रात में कम हो जाता है जिससे दैनिक एवं वार्षिक तापान्तर भी अधिक होता है।
  5. ऊँचाई के कारण माउंट आबू इस ऋतु में राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहता है।

प्रश्न 5.
राजस्थान में वर्षा ऋतु की विशेषताओं का वर्णन “कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में वर्षा ऋतु की विशेषताएँ-

  1. राजस्थान में वर्षा ऋतु का समय जुलाई से सितम्बर तक रहता है।
  2. राजस्थान की 90 से 95 प्रतिशत तक वर्षा इस ऋतु में प्राप्त होती है, जो मानसूनी हवाओं से जुलाई से सितम्बर के मध्य होती है।
  3. यहाँ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों शाखाओं के मानसून से वर्षा होती है।
  4. बंगाल की खाड़ी के मानसून से राजस्थान में अधिक वर्षा होती है, जो अधिकांशतः पूर्वी राजस्थान में होती है, जबकि अरब सागर के मानसून से अधिकांश वर्षा दक्षिणी राजस्थान में होती है।
  5. झालावाड़ राजस्थान का सबसे आर्द्र जिला माना जाता है, जहाँ लगभग 100 सेमी. वर्षा होती है।
  6. सबसे कम वर्षा जैसलमेर जिले (लगभग 10 से. मी. ) में होती है।
  7. यहाँ सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान माउंट आबू है, जहाँ औसत 150 से.मी. वर्षा होती है।
  8. राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग से उत्तरी-पश्चिमी भाग की ओर वर्षा लगातार कम होती जाती है।
  9. अरावली पर्वत के पूर्व में 50 से.मी. से अधिक और पश्चिम में 50 से.मी. से कम वर्षा होती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर राजस्थान का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 6.
अकाल किसे कहते हैं? इसके क्या कारण हैं?
अथवा
राजस्थान में अकाल का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
जब किन्हीं कारणों से पशु-पक्षियों के लिये चारा, पानी, मनुष्यों के लिए अनाज व पेयजल की कमी की स्थिति हो जाती है तो उसे अकाल कहा जाता है। राजस्थान में विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में, बार-बार अकाल (सूखा ) पड़ता है। यहाँ अकाल (सूखा) पड़ने का प्रमुख कारण है- वर्षा का सामयिक, अपर्याप्त, अनिश्चित, अनियमित होना। कम वर्षा राजस्थान की जलवायु का प्राकृतिक स्वभाव है,| लेकिन विवेकहीन ढंग से वनों की कटाई, भूमिगत जल का अतिदोहन, पारंपरिक जल संसाधन प्रबंधन की उपेक्षा आदि का प्रतिकूल प्रभाव प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक जीवन पर पड़ता है। इससे अकाल की बारम्बारता भी बढ़ी है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The World of Metals and Non metals Class 7 Notes Science Chapter 4
  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...