Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ to strengthen your knowledge.
Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 9 Question Answer in Hindi राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ
हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-
प्रश्न 1.
2011 की जनगणना के आधार पर राजस्थान की कुल साक्षरता प्रतिशत है-
(अ) 79.19
(ब) 52.12
(स) 66.11
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) 66.11
![]()
प्रश्न 2.
108 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ सम्बन्धित हैं-
(अ) शिक्षा सेवा
(ब) स्वास्थ्य सेवा
(स) संचार सेवा
(द) बैंक सेवा
उत्तर:
(ब) स्वास्थ्य सेवा।
II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी ………………….. में चली।
उत्तर:
अप्रैल, 1874
2. बैंक एक ऐसी संस्था है जो ………………… का व्यवसाय करती है।
उत्तर:
मुद्रा
III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में आयुर्विज्ञान महाविद्यालय किन जिलों में है ? नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) जयपुर
(2) जोधपुर
(3) अजमेर
(4) बीकानेर
(5) कोटा
(6) उदयपुर।
प्रश्न 2.
स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
स्वास्थ्य का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक सभी प्रकार के स्वास्थ्य से होता है।
IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बैंक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
बैंक बैंक एक ऐसी संस्था होती है, जो मुद्रा का व्यवसाय करती है। यह मुद्रा के लेनदेन द्वारा ब्याज अर्जित करती है। व्यक्ति एवं संस्थाओं द्वारा बैंक में जमा कराई गई। बचत पर बैंक ब्याज देती है और जरूरतमंद लोगों को ऋण देकर उस राशि पर ब्याज वसूल करती है। बैंक में जमा राशि एटीएम, चैक व ड्राफ्ट द्वारा निकाली जा सकती है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को लॉकर सुविधा भी प्रदान की जाती है।
![]()
प्रश्न 2.
संचार से आप क्या समझते हैं? संचार के कौन- कौनसे प्रमुख साधन होते हैं?
उत्तर:
संचार-संचार को सूचना या समाचार भेजने की प्रक्रिया से समझा जा सकता है। इसके माध्यम से दो या दो से अधिक व्यक्ति अपने संदेशों अथवा विचारों का आदान- प्रदान करते हैं। टेलीफोन, टेलीविजन, रेडियो, टेलिग्राफ, इन्टरनेट इसके प्रचलित साधन हैं। बढ़ते हुए सूचना और तकनीकी ज्ञान ने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।
V. चिन्तन प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि आपको आधारभूत सेवाएँ प्राप्त नहीं हों तो आपके दैनिक जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
किसी राज्य के विकास के लिए आधारभूत सेवाएँ आवश्यक हैं। आधारभूत सेवाएँ प्राप्त न हों तो, शिक्षा के अभाव में मनुष्य का चारित्रिक व व्यक्तित्व विकास रुक जायेगा, स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मनुष्य का मानसिक, सामाजिक व बौद्धिक स्वास्थ्य सुचारु नहीं रहेगा, संचार के बिना मनुष्य संपर्कहीन रह जायेगा, परिवहन सेवाओं के अभाव में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने में कठिनाई होगी। अंततः यह कहा जा सकता है कि आधारभूत सेवाओं के बिना हमारा दैनिक जीवन सुचारु रूप से नहीं चल सकेगा।
कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर
बहुचयनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में महिला साक्षरता का प्रतिशत है-
(अ) 52.12
(ब) 66.11
(स) 79.19
(द) 82.12
उत्तर:
(अ) 52.12
प्रश्न 2.
डाक विभाग के माध्यम से सूचना प्रेषित करने हेतु पारम्परिक साधन है-
(अ) पोस्ट कार्ड
(ब) अन्तर्देशीय पत्र
(स) लिफाफे
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।
प्रश्न 3.
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ की स्थापना हुई-
(अ) 1 अप्रैल 1874 को
(ब) 1 अक्टूबर 1964 को
(स) 10 अक्टूबर 1964 को
(द) 1 अक्टूबर 1974 को
उत्तर:
(ब) 1 अक्टूबर 1964 को
प्रश्न 4.
राजस्थान में रेलवे के कितने मण्डल हैं?
(अ) दो
(ब) चार
(स) पाँच
(द) सात
उत्तर:
(स) पाँच
![]()
प्रश्न 5.
2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में पुरुष साक्षरता का प्रतिशत है-
(अ) 52.12
(ब) 66.11
(स) 79.19
(द) 90.15
उत्तर:
(स) 79.19
प्रश्न 6.
राजस्थान में राज्य का अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है-
(अ) सांगानेर हवाई अड्डा
(ब) बीकानेर हवाई अड्डा
(स) जोधपुर हवाई अड्डा
(द) उदयपुर हवाई अड्डा
उत्तर:
(अ) सांगानेर हवाई अड्डा
प्रश्न 7.
बैंक में जमा राशि निकाली जा सकती है-
(अ) ए.टी.एम. द्वारा
(ब) चैक द्वारा
(स) ड्राफ्ट द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
प्रश्न 8.
निम्न में से कौनसा परिवहन का साधन राजस्थान में उपलब्ध है?
(अ) सड़क
(ब) रेल
(स) वायु
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभ
प्रश्न 9.
डाक विभाग के माध्यम से जो सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, वह है-
(अ) डाक भेजना
(ब) बचत खाते खोलना
(स) मनी ऑर्डर की सुविधा देना
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 10.
बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए राजस्थान में कौनसी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है?
(अ) निःशुल्क शिक्षा
(ब) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक
(स) मध्याह्न भोजन एवं दुग्ध वितरण
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. राज्य में, …………………. के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यमान हैं।
उत्तर:
उच्च शिक्षा
2. …………………… राज्य की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है।
उत्तर:
संस्कृत शिक्षा
3. राजस्थान राज्य में कोई ………………… नहीं है।
उत्तर:
बन्दरगाह
![]()
4. ………………… राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
उत्तर:
सांगानेर हवाई अड्डा
5. ………………… के माध्यम से राजस्थान में विद्यालयों की स्थिति को देखा और समझा जा सकता है|
उत्तर:
शाला दर्पण पोर्टल
6. जयपुर मेट्रो का संचालन …………………….. से हुआ।
उत्तर:
3 जून 2015।
स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. राजस्थान राज्य परिवहन निगम | (अ) लॉकर की सुविधा |
| 2. बैंक | (ब) उदयपुर |
| 3. भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष | (स) सांगानेर हवाईअड्डा |
| 4. राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | (द) अप्रैल, 1874 |
| 5. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी | (य) 1 अक्टूबर, 1964 |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. राजस्थान राज्य परिवहन निगम | (य) 1 अक्टूबर, 1964 |
| 2. बैंक | (अ) लॉकर की सुविधा |
| 3. भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष | (ब) उदयपुर |
| 4. राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा | (स) सांगानेर हवाईअड्डा |
| 5. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी | (द) अप्रैल, 1874 |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
प्रमुख आधारभूत सेवाएँ कौनसी हैं ?
उत्तर:
- शिक्षा
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा
- संचार एवं डाक सेवा
- बैंक सेवाएँ
- परिवहन।
प्रश्न 2.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम किन बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है?
उत्तर:
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है।
प्रश्न 3.
बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतु दिये जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम दीजिये।
उत्तर:
- इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार
- गार्गी पुरस्कार।
प्रश्न 4.
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सरकार द्वारा संचालित किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिये।
उत्तर:
- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना।
- जननी सुरक्षा योजना।
प्रश्न 5.
डाक विभाग द्वारा डाक को किन माध्यम से पहुँचाया जाता है?
उत्तर:
- सामान्य डाक सेवा द्वारा
- रजिस्टर्ड पत्र द्वारा
- स्पीड पोस्ट द्वारा।
प्रश्न 6.
बैंक के दो प्रमुख कार्य बताइये।
उत्तर:
- लोगों एवं संस्थाओं से जमा प्राप्त करना।
- जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं को ऋण प्रदान करना।
प्रश्न 7.
सभी बैंक किसके नियमों के अधीन कार्य करते हैं?
उत्तर:
सभी बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अधीन कार्य करते हैं।
![]()
प्रश्न 8.
राजस्थान में परिवहन के प्रकार बताइये ।
उत्तर:
- सड़क परिवहन
- रेल परिवहन
- वायु परिवहन।
प्रश्न 9.
किस योजना के अन्तर्गत बेटी की पढ़ाई एवं शादी के लिए डाक विभाग के पास खाता खुलवाया जाता है?
उत्तर:
सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत ।
प्रश्न 10.
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आर. जी. एच.एस.) में किनको शामिल किया गया है?
उत्तर:
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं विधायकों को शामिल किया गया है।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में साक्षरता की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में साक्षरता- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का कुल साक्षरता प्रतिशत 66.11 रहा जिसमें पुरुष साक्षरता 79.19 प्रतिशत तथा महिला साक्षरता 52.12 प्रतिशत रहा।
प्रश्न 2.
औषधि नियंत्रण संगठन के कार्य बताइये।
उत्तर:
औषधि नियंत्रण संगठन-औषधि नियंत्रण संगठन स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्य करता है तथा दवाइयों का विक्रय लाइसेंस एवं निर्माण लाइसेंस प्रदान करता है। इसके साथ ही यह प्रतिबंधित दवाइयों की सूची भी जारी करता है।
प्रश्न 3.
सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:
सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग, राजस्थान- राजस्थान में एक सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग कार्यरत है, जो नवीन बदलावों के अनुरूप राज्य के तकनीकी विकास प्रा के लिए प्रयास करता है। यह राज्य में सूचना एवं संचार से डि सम्बन्धित नीति के निर्माण और क्रियान्वयन का कार्य करता उ है तथा सूचना व तकनीकी से संबंधित सुविधाओं, शर्तों और प्र सीमाओं को तय करता है।
प्रश्न 4.
‘सुकन्या समृद्धि योजना’ क्या है?
उत्तर:
सुकन्या समृद्धि योजना डाक विभाग द्वारा चलाई जारही एक बचत योजना है। इस योजना के अन्तर्गत बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए डाक विभाग के पास ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का खाता खुलवाया जा सकता है। खाते से निश्चित 2 समय के बाद, राशि निकालने की सुविधा प्रदान की गई है।
![]()
प्रश्न 5.
राज्य में भारतीय वायु सेना के अधीन कितने हवाई अड्डे हैं? इनके नाम लिखिये।
उत्तर:
राज्य में भारतीय वायु सेना के अधीन निम्नांकित हवाई अड्डे हैं-
- बीकानेर हवाई अड्डा
- जैसलमेर हवाई अड्डा
- सूरतगढ़ हवाई अड्डा
- बाड़मेर हवाई अड्डा
- फलौदी हवाई अड्डा
- रातानाड़ा हवाई अड्डा।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में रेल परिवहन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
रेल परिवहन माल परिवहन एवं यात्री परिवहन दोनों दृष्टि से महत्त्वपूर्ण साधन है। राजस्थान में रेलवे के दो जोन (उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे) तथा पाँच मण्डल – जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर एवं कोटा हैं। भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष, उदयपुर के पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में स्थित है। जयपुर शहर में शहरी परिवहन की गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिए जयपुर मेट्रो का संचालन 3 जून, 2015 को हुआ।
प्रश्न 2.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम क्या है? समझाइये|
उत्तर:
शिक्षा का अधिकार अधिनियम- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है। इस अधिकार से तय आयु के सभी बच्चों को शिक्षा मिलने के समान अवसर मिलते हैं। यह अधिनियम, जहाँ बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा देता है, वहीं अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराने का कर्त्तव्य भी बताता है।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
शिक्षा क्या है? राज्य में विद्यालयी तथा उच्च शिक्षा के लिए क्या व्यवस्थाएँ हैं?
उत्तर:
शिक्षा-शिक्षा व्यक्ति के जीवन में आगे बढ़ने, सफलता प्राप्त करने, समाज एवं देश का विकास करने का मुख्य माध्यम है। शिक्षा मनुष्य की जन्मजात क्षमताओं के विकास के साथ उसमें चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। विद्यालयी शिक्षा इन सभी में सर्वोपरि है। राज्य में विद्यालयी शिक्षा के लिए उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। संस्कृत शिक्षा राज्य की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यमान हैं। इसी तरह तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के संस्थान भी विद्यमान हैं।
प्रश्न 2.
बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा हेतु प्रोत्साहन देने को राज्य सरकार क्या कार्य कर रही है?
उत्तर:
बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार राज्य में निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के साथ, विविध प्रोत्साहन पुरस्कार, छात्रवृत्ति, छात्रावास और भोजन एवं दुग्ध वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा . प्रोत्साहन दिया जाता है। बालिकाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शिनी, गार्गी पुरस्कार एवं प्रोत्साहन देना भी एक महत्त्वपूर्ण कदम है। शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से, राजस्थान में विद्यालयों की स्थिति को देखा और समझा जा सकता है।
प्रश्न 3.
स्वास्थ्य का क्या अर्थ है? नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु क्या व्यवस्थाएँ की गई हैं?
उत्तर:
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक सभी प्रकार के स्वास्थ्य से होता है। सरकार द्वारा ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ की संकल्पना को साकार करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रयास किये गये हैं-
- राजस्थान की जनता के स्वास्थ्य कल्याण के लिए, ‘स्वास्थ्य उपकेन्द्र’, ‘प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र’ व ‘सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं।
- नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में, स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए 108 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।
- राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में स्थित आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों में विशेष चिकित्सा की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
![]()
प्रश्न 4.
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता हेतु क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं?
उत्तर:
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएँ संचालित करती हैं। इनमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सहायता और जीवन रक्षा कोष, मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान ( दवा) योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान (जाँच) योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना आदि कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। इसी प्रकार राज्य में क्षय रोग, मलेरिया, अन्धता, आयोडीन अल्पता विकार, एड्स आदि रोगों पर नियंत्रण एवं कुष्ठ रोगों | के उन्मूलन हेतु कई राष्ट्रीय कार्यक्रम भी चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
प्रश्न 5.
डाक सेवा के बारे में विस्तार से बताइये ।
उत्तर:
डाक सेवा-संदेशों, सूचनाओं और विविध सामग्री को भौतिक तथा वस्तुगत रूप में आदान-प्रदान करने अथवा एक से दूसरे तक पहुँचाने में, डाक व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण योगदान है। डाक सेवा के माध्यम से नागरिकों को, संदेशों और सामग्री को आदान-प्रदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस हेतु भारत सरकार का एक महत्त्वपूर्ण विभाग डाक एवं संचार विभाग कार्यरत है। राजस्थान में भी डाक और इससे सम्बन्धित सुविधाएँ पर्याप्त रूप में उपलब्ध हैं।
डाक विभाग के माध्यम से, सूचना प्रेषित करने के लिए तीन पारम्परिक साधन हैं-
- पोस्ट कार्ड,
- अन्तर्देशीय पत्र और
- लिफाफे।
सामान्य डाक सेवा, रजिस्टर्ड पत्र और स्पीड पोस्ट के माध्यम से डाक को पहुँचाया जाता है। डाक विभाग के माध्यम से न केवल डाक भेजी जाती है, बल्कि बचत खाते और मनी ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
प्रश्न 6.
राजस्थान में परिवहन के साधनों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये ।
उत्तर:
1. सड़क परिवहन परिवहन के साधनों में सड़क परिवहन का महत्त्वपूर्ण स्थान है राजस्थान में तो इसका अत्यधिक महत्त्व है। ‘राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ 1 अक्टूबर, 1964 को स्थापित हुआ था। जिसका उद्देश्य जनता को रियायती दर पर पर्याप्त संख्या में समयनिष्ठ और कुशल बस सेवाएँ प्रदान करना है।
2. रेल परिवहन – रेल परिवहन द्वारा माल परिवहन एवं यात्री परिवहन दोनों किया जाता है। राजस्थान में रेलवे के दो जोन (उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे) तथा पाँच मण्डल – जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर एवं कोटा हैं। भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष, उदयपुर के ‘पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र’ में स्थित है।
3. वायु परिवहन राज्य में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, किशनगढ़ (अजमेर) वायु सेवा से जुड़े हैं। जयपुर का ‘सांगानेर हवाई अड्डा, राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। राज्य में 6 हवाई अड्डे बीकानेर, जैसलमेर, सूरतगढ़, बाड़मेर, फलौदी एवं रातानाड़ा भारतीय वायु सेना के अधीन हैं।
Leave a Reply