• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

February 25, 2026 by Fazal Leave a Comment

Explore these RBSE Solutions Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Question Answer to test your grasp of the chapter content.

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Question Answer

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Question Answer Class 6

Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Question Answer

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए-
(1) हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
(अ) भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
(ब) वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
(स) वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
(द) सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था।
उत्तर:
(अ) भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।

(2) मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?
(अ) गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।
(ब) अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
(स) सभी भारतवासी परी तालाब पर एकत्रित होते हैं।
(द) भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
उत्तर:
(द) भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

(ख) अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर:
(1) सिंह झुंड पर आक्रमण नहीं करता। यदि वे भागते हैं तो जो हिरण पिछड़ जाता है उसी पर सिंह आक्रमण करता है। इसलिए वे समूह में खड़े थे।

(2) मॉरिशस को छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही माना गया है क्योंकि वहां पर भारतीय संस्कृति की बहुत-सी विशेषताएँ दिखाई देती हैं। वहाँ सबसे ज्यादा जनसंख्या भारतीयों की ही है।

पंक्तियों पर चर्चा –

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

‘भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किन्तु, मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।”
उत्तर:
इस कथन के माध्यम से दिनकर जी यह समझाना चाहते हैं कि भारतीय संस्कृति का विस्तार एवं महत्त्व देश में रहकर कम जान पायेंगे किन्तु यदि हम मॉरिशस आदि देशों का भ्रमण करेंगे तब आसानी से समझ पायेंगे कि मॉरिशस के लोग भारतीय संस्कृति का पालन करते हैं जिससे ज्ञात होता है कि भारतीय संस्कृति प्राणवान एवं दीर्घायु देने वाली है।

सोच-विचार के लिए-

इस यात्रा वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
(क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।” नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?
उत्तर:
नेशनल पार्क (अभयारण्य) वह स्थान है जहाँ पशु-पक्षियों को उनका प्राकृतिक स्थान उपलब्ध कराया जाता है। यहां उन्हें पिंजरे में कैद करके नहीं रखा जाता है। वे स्वछंद विचरण करते हैं। आमजन का आवागमन प्रतिबंधित होता है। जबकि चिड़ियाघर में पशु-पक्षियों का कृत्रिम आवास बनाकर उन्हें रखा जाता है। यहाँ लोगों को आवाजाही की अनुमति होती है।

(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।” वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?
उत्तर:
वे नैरोबी के नेशनल पार्क में लेटे या सोए हुए सिंह थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि वहां ऐसे लोगों का प्रतिदिन आना जाना आम बात थी। अतः वे कोई प्रतिक्रिया नहीं करते थे।

(ग) मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।” पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?
उत्तर:
मॉरिशस में 67% भारतीय लोग निवास करते हैं। वहाँ के अधिकतर लोग भारतीय संस्कृति का पालन करते हैं और यही उनकी असली ताकत है।

(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला।” भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिन्दुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?
उत्तर:
वहाँ गन्ने की खेती होती है। चीनी का व्यापार होता है, वहाँ 67% लोग भारतीय हैं। अधिकतर स्थानों के नाम भारतीय स्थानों के नाम पर हैं। भारतीय पर्व एवं त्योहार मनाये जाते हैं। अत: मॉरिशस को छोटा सा हिन्दुस्तान जैसा बना दिया गया है।

मिलकर करें मिलान-

पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं-
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान 1
उत्तर:
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान 2

शब्दों की बात-

प्रश्न (क) नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए –
उत्तर:
1. “हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।”

2. “भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला।”

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

(ख) ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को सर्वनाम की जगह संज्ञा शब्द लगाकर लिखिए।
उत्तर:
(1) “हाँ बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी शिवरात्रि के दिन बच्चों को भी पहननी पड़ती है।”

(2) भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। भारतीय हिन्दू धर्म पर डटे रहे और मॉरिशस द्वीप में भगवान ने भारतीयों को भेज दिया था, मॉरिशस द्वीप को भारतीयों ने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला।

पत्र –

यहाँ ‘दिनकर’ का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए। पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए-
नई दिल्ली
8 – 7 – 67
मान्यवर चतुर्वेदी जी,
आपका कृपा-पत्र मिला। मेरा स्वास्थ्य इधर बहुत गिर गया है और संयम के बावजूद तेजी से सुधर नहीं रहा है। मेरा चित्त अभी भी दबा हुआ है। ऐसी अवस्था में मैंने दो सप्ताह के लिए मॉरिशस जाना स्वीकार कर लिया है। 15 जुलाई को प्रस्थान करना है। लौटना शायद 5 अगस्त तक हो।

आपके आशीर्वाद की कामना करता हूँ।
आपका दिनकर
सफदरजंग लेन, नई दिल्ली

(क) पत्र किसने लिखा है?
(ख) पत्र किसे लिखा गया है?
(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है?
(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
(च) पत्र-लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
उत्तर:
(क) पत्र रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी ने लिखा है।
(ख) पत्र चतुर्वेदी जी को लिखा गया है
(ग) पत्र 8-7-67 अर्थात् 8 जुलाई, 1967 को लिखा गया है।
(घ) पत्र सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली से लिखा गया है।
(ङ) ‘मान्यवर’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
(च) नाम से पहले अपने लिए ‘आपका’ शब्द लिखा है।

उलझन सुलझाओ-

(क) “जहाज नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे।”
जहाज नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था । लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे । क्यों? आप इसका कारण पता करने के लिए अपने शिक्षकों या इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर:
जहाज नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे । 10 बजे इसलिए पहुँचा क्योंकि जैसे नीचे घड़ी में भारत और मॉरिशस के समय में 1:30 मिनट का अन्तर है उसी प्रकार नैरोबी और मॉरिशस के समय में लगभग एक घण्टे का अन्तर है।

(ख) नीचे दो घड़ियों के चित्र दिए गए हैं। एक घड़ी भारत के समय को दिखा रही है। दूसरी घड़ी दिखा रही है कि उसी समय मॉरिशस में कितने घंटे और मिनट हुए हैं।
इन घड़ियों के अनुसार नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान 3
(i) भारत में क्या समय हुआ है?
(ii) मॉरिशस में क्या समय हुआ है?
(iii) मॉरिशस और भारत के समय में कितने घंटे और मिनट का अंतर है?
(iv) सूर्योदय भारत में पहले होगा या मॉरिशस में?
(v) जिस समय भारत में दोपहर के 12 बजे होंगे, उस समय मॉरिशस की घड़ियाँ कितना समय दिखा रही होंगी?
उत्तर:
(i) पाँच बजकर बीस मिनट (5:20)।
(ii) तीन बजकर पचास मिनट (3:50)।
(iii) एक घण्टे तीस मिनट का अन्तर (1:30) है।
(iv) भारत में।
(v) दस बजकर तीस मिनट (10:30)।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

आज की पहेली-

आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। यहाँ एक वाक्य दिया गया है। आपको पता करना है कि इसका क्या अर्थ है-
येला मालथ येला घौलश।
मेरा …………………………………………….
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान 4
उत्तर:
मेरा भारत मेरा गौरव।

Class 6 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Question Answer

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
दिनकर जी नैरोबी से मॉरिशस के लिए कब रवाना हुए?
(अ) 15 जुलाई
(ब) 16 जुलाई
(स) 17 जुलाई
(द) 18 जुलाई
उत्तर:
(स) 17 जुलाई

प्रश्न 2.
छोटा-सा हिन्दुस्तान किसे कहा गया है?
(अ) नैरोबी
(ब) केन्या
(स) मॉरिशस
(द) अफ्रीका
उत्तर:
(स) मॉरिशस

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न 3.
नैरोबी के नेशनल पार्क में लेखक ने क्या देखा?
(अ) बंदर – लंगूर
(ब) सोये हुए शेर
(स) हिरणों के झुंड
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
हिरणों के झुंड ने सिंहों को देखकर क्या किया?
(अ) वे चौंक गये
(ब) वे चौकन्ने हो उठे
(स) वे भागने लगे
(द) वे डर गये
उत्तर:
(ब) वे चौकन्ने हो उठे

प्रश्न 5.
पूरे मॉरिशस का क्षेत्रफल आँका जाता है-
(अ) 720 वर्गमील
(ब) 270 वर्गमील
(स) 207 वर्गमील
(द) 702 वगमील
उत्तर:
(अ) 720 वर्गमील

प्रश्न 6.
मॉरिशस में भारतीयों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है?
(अ) 68%
(ब) 67%
(स) 53%
(द) 76%
उत्तर:
(ब) 67%

प्रश्न 7.
मॉरिशस की राजधानी है-
(अ) केन्या
(ब) नैरोबी
(स) पोर्ट लुई
(द) काठमांडू
उत्तर:
(स) पोर्ट लुई

प्रश्न 8.
मॉरिशस की राजधानी के एक पूरे मोहल्ले का नाम रखा गया है-
(अ) कलकत्ता
(ब) मद्रास
(स) हैदराबाद
(द) काशी
उत्तर:
(द) काशी

प्रश्न 9.
मॉरिशस के प्रमुख ग्रामों में हिन्दू किसका पाठ करते हैं?
(अ) रामचरितमानस
(ब) शिवपुराण
(स) भगवद्गीता
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(अ) रामचरितमानस

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न 10.
मॉरिशस में सर्वश्रेष्ठ धार्मिक त्योहार कौनसा है?
(अ) दीपावली
(ब) रक्षाबंधन
(स) होली
(द) शिवरात्रि
उत्तर:
(द) शिवरात्रि

रिक्त स्थानों की पूर्ति –

प्रश्न 11.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए-
(i) नैरोबी का नेशनल पार्क ……………….. नहीं है। (चिड़ियाघर / पशुघर)
उत्तर:
चिड़ियाघर

(ii) जहाँ सिंह उस दिन ……………….. कर रहे थे। (भ्रमण / आराम)
उत्तर:
आराम

(iii) सिंह शिकार ……………….. के बाद किया करते हैं। (सूर्यास्त/ सूर्यादय)
उत्तर:
सूर्यास्त

(iv) मॉरिशस छोटे पैमाने पर ……………….. ही है। (केन्या / भारत)
उत्तर:
भारत

(v) मॉरिशस के हिन्दुओं में से अधिकांश बिहार और ……………….. के लोग हैं। (मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश)
उत्तर:
उत्तर प्रदेश

(vi) सारा मॉरिशस ……………….. द्वीप है। (कृषि प्रधान / व्यापार-प्रधान)
उत्तर:
कृषि-प्रधान

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 12.
दिनकरजी नैरोबी में कहाँ घूमने गए?
उत्तर:
दिनकरजी नैरोबी में नेशनल पार्क घूमने गए।

प्रश्न 13.
सिंहों की दृष्टि में पर्यटकों को कैसा समझा गया?
उत्तर:
सिंहों ने पर्यटकों पर नजर भी नहीं उठाई इसलिए उन्हें पेड़-पौधे एवं खरपात से भी बदतर समझा।

प्रश्न 14.
सिंह शिकार किस समय करते हैं?
उत्तर:
सिंह शिकार सूर्यास्त के पश्चात करते हैं।

प्रश्न 15.
नैरोबी से लेखक किससे मॉरिशस पहुँचे?
उत्तर:
नैरोबी से लेखक बी.ओ.ए.सी. के जहाज से मॉरिशस पहुंचे।

प्रश्न 16.
मॉरिशस द्वीप को हिन्द महासागर का क्या बताया गया है?
उत्तर:
मॉरिशस द्वीप को हिन्द महासागर का मोती बताया गया है।

प्रश्न 17.
मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न 18.
मॉरिशस की राजभाषा एवं संस्कृति भाषा कौनसी हैं?
उत्तर:
मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी एवं संस्कृति की भाषा फ्रेंच है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 19.
मॉरिशस में किसके मन्दिर हैं एवं किसके पाठ करते हैं?
उत्तर:
मॉरिशस के प्रमुख ग्रामों में शिवालय होते हैं एवं प्रत्येक प्रमुख ग्राम में हिन्दू तुलसीकृत रामायण (रामचरितमानस) का पाठ करते हैं। ढोलक और झांझ पर इसका गायन करते हैं।

प्रश्न 20.
मॉरिशस की झील के बारे में बताइए।
उत्तर:
मॉरिशस के मध्य एक झील है। जिसका संबंध हिन्दुओं द्वारा परियों से बिठाने के कारण उसका नाम परी- तालाब हो गया है। उसे केवल तीर्थस्थल ही नहीं अपितु पिकनिक स्थल भी कहते हैं। पिकनिक पर जाने वाले लोग वहाँ माँसाहार नहीं ले जाते हैं। वहाँ पवित्रता का ध्यान रखा जाता है।

प्रश्न 21.
लेखक को अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कैसी लगी?
उत्तर:
लेखक अफ्रीका के शेरों से मुलाकात करने वहाँ के नेशनल पार्क गया। उस समय शेर पार्क में सोये या लेटे हुए आराम कर रहे थे। पर्यटकों की अनेक गाड़ियाँ होने पर भी शेरों ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की तो लेखक ने सोचा कि हम इनकी नजरों में तुच्छाति तुच्छ हैं।

प्रश्न 22.
मॉरिशस की भौगोलिक स्थिति बताइए।
उत्तर:
मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्षिण की ओर एवं देशान्तर रेखा 60 के बिल्कुल पास किन्तु उससे पश्चिम की ओर बसा हुआ है। इसकी लम्बाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। पूरे द्वीप का रकबा 720 वर्गमील है

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 23.
मॉरिशस की असली ताकत किसे एवं क्यों कहा गया है? बताइए।
उत्तर:
मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोगों को कहा गया है क्योंकि सारा मॉरिशस द्वीप कृषि प्रधान है। चीनी यहाँ का एकमात्र प्रमुख उद्योग है। भारतीय लोग इस टापू में नहीं गए होते तो ऊख (गन्ने की खेती असंभव हो जाती और चीनी के कारखाने बढ़ते ही नहीं। इसलिए मॉरिशस को असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।

प्रश्न 24.
सभी भारतीयों को गर्व क्यों होना चाहिए?
उत्तर:
मॉरिशस के मालिकों ने भारतीयों को क्रिस्तान बनाने के लिए कई प्रलोभन दिये। भारतीयों ने उनके अत्याचार सहन कर लिए किन्तु अपने धर्म पर अडिग रहे। जिस द्वीप पर भगवान ने उन्हें भेजा उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला। ऐसी सफलता पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

प्रश्न 25.
मॉरिशस में शिवरात्रि पर्व कैसे मनाते हैं? बताइए।
उत्तर:
‘शिवरात्रि’ के पर्व पर मॉरिशस में हिन्दू नवीन श्वेत वस्त्र धारण जुलूस निकालते हुए परी तालाब से काँवड़ में जल भरकर लाते हैं। शिवजी को जल चढ़ाकर अपने-अपने घर में प्रवेश करते हैं। परी तालाब पर लगने वाला मेला प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होता है। इसमें सभी धर्मों के लोग सम्मिलित होते हैं।

गद्यांश पर आधारित प्रश्नोत्तर-

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(1)
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नजर पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।
प्रश्न-
1. हिरनों का झुंड सिंहों की नजर ताड़कर कैसा हो गया?
2. कुछ हिरन ठिठककर क्यों खड़े रहे?
3. सिंह कब और किसका शिकार नहीं करते हैं?
4. हिरन गोलाकार में क्यों खड़े थे?
उत्तर:
1. हिरनों का झुंड सिंहों की नजर ताड़कर चरना भूलकर चौकन्ना हो गया।
2. क्योंकि सिंह उन्हें देख रहे थे। अतः उनके भागने पर खतरा हो सकता है।
3. सिंह सूर्यास्त से पूर्व एवं झुंड का शिकार नहीं करते हैं।
4. हिरन गोलाकार में इसलिए खड़े थे कि जिससे सिंह उनके झुंड पर आक्रमण न कर सकें।

(2)
चूँकि मॉरिशस के हिन्दुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिन्दी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी, किन्तु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से वही संबंध है, जो संबंध भोजपुरी का हिन्दी से है और क्रेयोल के बाद मॉरिशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना पड़ेगा। प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बखूबी बोल लेते हैं। किन्तु, मॉरिशस की भोजपुरी शाहाबाद या सारन की भोजपुरी नहीं है। उसमें फ्रेंच के इतने संज्ञापद घुस गए हैं कि आपको बार-बार शब्दों के अर्थ पूछने पड़ेंगे।
प्रश्न –
1. मॉरिशस में अधिकतर हिन्दू लोग कहाँ के हैं?
2. मॉरिशस में कौनसी भाषा अत्यधिक फैली हुई है?
3. मॉरिशस की प्रथम जनभाषा कौनसी है?
4. चीनी लोग कौनसी भाषा आसानी से बोल सकते हैं?
उत्तर:
1. मॉरिशस में अधिकतर हिन्दू लोग बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।
2. मॉरिशस में हिन्दी भाषा अत्यधिक फैली हुई है।
3. मॉरिशस की प्रथम जनभाषा क्रेयोल है।
4. चीनी लोग भोजपुरी भाषा आसानी से बोल सकते हैं।

(3)
भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किन्तु, मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। मालिकों की इच्छा तो यही थी कि . भारतीय लोग भी क़िस्तान हो जाएँ किन्तु भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ‘ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला। यह ऐसी सफलता की बात है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।
प्रश्न-
1. हम देश में बैठे-बैठे क्या नहीं समझ पाते हैं?
2. मॉरिशस के मालिकों की क्या इच्छा थी?
3. भारतीयों ने अपने धर्म पर अडिग रहकर क्या किया?
4. हमें किस बात पर गर्व होना चाहिए?
उत्तर:
1. हम देश में बैठे-बैठे यह समझ नहीं पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती एवं चिरायु है।
2. मॉरिशस के मालिकों की इच्छा थी कि भारतीय लोग भी क्रिस्तान हो जाएँ।
3. भारतीयों ने अपने धर्म पर अडिग रहकर मॉरिशस द्वीप को ही एक छोटा-सा हिन्दुस्तान बना डाला।
4. हमें गर्व होना चाहिए कि मॉरिशस में भारतीय लोग अनेक यातनाएँ सहकर भी अपने धर्म पर अडिग रहे और मॉरिशस को एक छोटा-सा हिन्दुस्तान बना दिया।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

(4)
शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिन्दू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बनाकर परी तालाब पर आते हैं और परी तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं। हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है। परी तालाब पर लगने वाला यह मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने को अन्य धर्मों के लोग भी काफी संख्या में आते हैं।
प्रश्न-
1. मॉरिशस का श्रेष्ठतम धार्मिक पर्व कौनसा है?
2. शिवरात्रि पर वयस्क लोग कैसे वस्त्र पहनते हैं?
3. शिवरात्रि पर लोग जल कहाँ से भरकर लाते हैं?
4. मॉरिशस के आकर्षणों में प्रमुख आकर्षण किसे कहा गया है?
उत्तर:
1. मॉरिशस का श्रेष्ठतम धार्मिक पर्व शिवरात्रि है।
2. शिवरात्रि पर वयस्क लोग उजली धोती, उजली कमीज और उजली गाँधी टोपी पहनते हैं।
3. शिवरात्रि पर लोग परी – तालाब से काँवड़ में जल भर कर लाते हैं।
4. मॉरिशस के आकर्षणों में प्रमुख आकर्षण परी – तालाब पर लगने वाला मेला है जिसमें अन्य धर्मों के लोग भी आते हैं।

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Summary

कठिन शब्दार्थ एवं पाठ का सार

कठिन शब्दार्थ- सर्वत्र = सभी जगह। पर्यटक = भ्रमण करने वाला। तुर्रा = टोपी आदि में लगी कलगी, अनोखा। तुच्छाति तुच्छ = एकदम गया गुजरा, अत्यन्त निकृष्ट। खरपात = घासपात, घासफूस। मोर्चे पर = अभियान पर। चौकन्ने = सावधान, ध्यान रखने वाले, सतर्क। ठिठके = संकोच, झिझक। निरापद = निर्विघ्न, सुरक्षित, आपत्ति रहित। समाँ समय, ऋतु, बहार। द्वीप = चारों ओर समुद्र से घिरा भू-भाग, टापू। रकबा = क्षेत्रफल, घिरी हुई जमीन, घेरा, अहाता। ऊख = ईख, गन्ना। प्राणवती = सजीव, प्राणवान, जीवित होने का भाव, अनुरागिनी। चिरायु = दीर्घायु बहुत दिन जीने वाला, चिरंजीवी। सुरम्य = अतिरमणीय, मनोहर।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

पाठ का सार – इस यात्रा वृत्तान्त में लेखक ने नैरोबी एवं मॉरिशस की पर्यटन यात्रा का सजीवता से चित्रण किया है। लेखक दिल्ली से बम्बई होते हुए नैरोबी पहुँचता है वहाँ एक दिन रुककर वहाँ के नेशनल पार्क में शेर, हिरण जिराफ, बन्दर, लंगूर आदि वन्य जीवों को देखते हैं। अगले दिन वी.ओ.ए.सी के जहाज द्वारा मॉरिशस पहुँचते हैं। मॉरिशस को छोटा-सा हिन्दुस्तान कहा जाता है क्योंकि यहाँ 67% भारतीय लोग रहते हैं। वहाँ चीनी का व्यापार होता है और ईख (गन्ने की खेती होती है। यहाँ की राजभाषा अंग्रेजी किन्तु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। जनता क्रेयोल भाषा बोलती है। यहाँ भारतीय संस्कृति प्राणवती और चिरायु है। स्थानों के नाम भारतीय स्थानों के नाम पर रखे गये हैं। यहाँ भारत के पर्व-त्योहार प्रचलित हैं। यहाँ का सर्वश्रेष्ठ त्योहार ‘शिवरात्रि’ है जिसमें लोग श्वेत वस्त्र धारण कर परी- तालाब (गंगा – तालाब) से जल लाकर शिव को अर्पण कर अपने-अपने घरों को जाते हैं।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3
  • Class 7 SST Chapter 3 Question Answer in Hindi भारत की जलवायु
  • मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2
  • Class 7 SST Chapter 2 Question Answer in Hindi मौसम को समझना
  • भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1
  • Class 7 SST Chapter 1 Question Answer in Hindi भारत की भौगोलिक विविधता
  • Class 7 SST Chapter 12 Notes in Hindi बाजारों की समझ
  • Class 7 SST Chapter 11 Notes in Hindi वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
  • Class 7 SST Chapter 10 Notes in Hindi भारत का संविधान एक परिचय
  • Class 7 SST Chapter 9 Notes in Hindi शासक से शासित तक सरकार के प्रकार
  • Class 7 SST Chapter 8 Notes in Hindi भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...