• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व

February 27, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 13
Chapter Name चुम्बकत्व
Number of Questions Solved 43
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से चुम्बकीय पदार्थ है
(अ) कोबाल्ट
(ब) ताँबा
(स) सीसा
(द) लकड़ी
उत्तर:
(अ) कोबाल्ट

प्रश्न 2.
चुम्बक के ध्रुव होते हैं
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर:
(ब) दो

प्रश्न 3.
किसी चुम्बक की अधिकतम आकर्षण क्षमता कहाँ होती है ?
(अ) केन्द्र पर
(ब) सिरों पर
(स) कहीं भी हो सकती है
(द) सभी जगह समान होती है
उत्तर:
(ब) सिरों पर

प्रश्न 4.
विद्युत क्रेन का उपयोग होता है
(अ) गड्ढा खोदने में
(ब) पत्थर की पट्टियाँ उठाने में
(स) लोहे की भारी वस्तु को उठाने में
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) लोहे की भारी वस्तु को उठाने में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. चुम्बक में……… व………ध्रुव होते हैं।
  2. मानव द्वारा बनाया गया चुम्बक……….कहलाता है।
  3. …………के बुरादे को चुम्बक अपनी ओर आकर्षित करता है।
  4. चुम्बक के समान ध्रुव::……..होते हैं।

उत्तर:

  1. उत्तरी, दक्षिणी
  2. कृत्रिम चुम्बक
  3. लोहे
  4. प्रतिकर्षित

लघु उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
चुम्बक किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वह पदार्थ जो लोहे, कोबाल्ट या निकिल से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है, चुम्बक कहलाता

प्रश्न 2.
चुम्बक को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर वह किस दिशा में ठहरता है?
उत्तर:
चुम्बक को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर वह उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।

प्रश्न 3.
चुम्बक के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर:
चुम्बक के उपयोग

  1. दिशासूचक यंत्र में उपयोग होता है।
  2. विद्युत घण्टी में चुम्बक का प्रयोग होता है।

प्रश्न 4.
चुम्बक को गर्म करने पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर:
चुम्बक को गर्म करने पर इसका चुम्बकत्व समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 5.
दिशा सूचक यंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 1

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विद्युत चुम्बक बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
विद्युत चुम्बक बनाने की विधि-एक लोहे की लम्बी कील या पत्ती लेते हैं। कील या पत्ती पर विद्युतरोधी ताँबे के तार को स्प्रिंग की भाँति लपेट देते हैं। ताँबे के तार के सिरों को बैटरी के धन सिरे और एक कुंजी से चित्रानुसार जोड़ देते हैं। कुंजी को ऑन करके जब हम कुछ आलपिने कील या पत्ती के पास लाते हैं तब आलपिने कील/पत्ती की ओर आकर्षित होती हैं। यही विद्युत चुम्बक है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 2

प्रश्न 2.
प्रयोग द्वारा समझाइए कि चुम्बक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित एवं विपरीत ध्रुव आकर्षित करते हैं। आवश्यक चित्र भी बनाइए।
उत्तर:

  • एक छड़ चुम्बक को चित्र के अनुसार धागे से स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाएँ।
  • चुम्बक को विराम अवस्था में आने दें।
  • चुम्बक के दक्षिण ध्रुव के पास एक अन्य छड़ चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव लाएँ।
    हम देखते हैं कि लटका हुआ चुम्बक पीछे की ओर हटता है, अर्थात् प्रतिकर्षित होता है।
  • अब चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव (S) को लटके हुए चुम्बक के उत्तरी ध्रुव (N) के पास लाएँ।
    हम देखते हैं कि लटका हुआ चुम्बक के पास आता है अर्थात् आकर्षित होता है। चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण तथा समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण होता है।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 3

प्रश्न 3.
लकड़ी एवं लोहे के बुरादे के मिश्रण को अलग-अलग किस प्रकार करेंगे ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लकड़ी और लोहे के बुरादे को एक कागज पर फैला लेते हैं। अब एक चुम्बक लेकर मिश्रण के ऊपर सटाते हुए गुजारते हैं। चुम्बक पर चिपके लोहे के बुरादे को किसी अलग कागज पर हटा लेते हैं। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराते हैं जब तक मिश्रण से लोहे का बुरादा चुम्बक पर चिपकना बन्द न हो जाए। चुम्बक लोहे के बुरादे को अपनी ओर खींच लेती हैं। लकड़ी के बुरादे को नहीं इस प्रकार मिश्रण से लोहे व लकड़ी का बुरादा अलग-अलग हो जाता है।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
चुम्बक में और क्या गुण होते हैं ? (पृष्ठ 114)
उत्तर:

  1. चुम्बक में दो ध्रुव होते हैं।
  2. यदि चुम्बक को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित किया जाए तो प्रत्येक टुकड़े में दो ध्रुव होते हैं।
  3. चुम्बक के ध्रुवों में आकर्षण व प्रतिकर्षण होता है।

क्रियाकलाप

गतिविधि-2 (पृष्ठ 113)
प्रश्न 1.
क्या लोहे का बुरादा चुम्बक पर समान रूप से चिपकता है ?
उत्तर:
नहीं, लोहे का बुरादा चुम्बक पर समान रूप से नहीं चिपकता है। बुरादा चुम्बक के दोनों सिरों पर चिपकता है। ये दोनों सिरे चुम्बक के ध्रुव कहलाते हैं।

गतिविधि-3 (पृष्ठ 113)
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 4
प्रश्न.
चुम्बक का कौन-सा सिरा उत्तर तथा कौन-सा सिरा दक्षिण ध्रुव है ?
उत्तर:
चुम्बक का जो सिरा उत्तर दिशा की ओर होता है उसे उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण दिशा की ओर वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।

गतिविधि-4 (पृष्ठ 114)

प्रश्न 1.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि लटका हुआ चुम्बक पीछे की ओर हटता है, अर्थात् प्रतिकर्षित होता है।

प्रश्न 2.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि लटका हुआ चुम्बक के पास आता है अर्थात् आकर्षित होता है।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 5

प्रश्न 3.
इस क्रियाकलाप से आपने चुम्बक के कौन से गुण का पता लगाया ?
उत्तर:
चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण तथा समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण होता है।

गतिविधि-5 (पृष्ठ 115)
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 6
प्रश्न.
क्या आलपिनें कील की ओर आकर्षित होती हैं ?
उत्तर:
हाँ, आलपिने कील की ओर आकर्षित होती हैं, क्योंकि कील में चुम्बकत्व का गुण आ जाता है।

गतिविधि-6 (पृष्ठ 115)
प्रश्न 1.
क्या आलपिने कील की ओर आकर्षित होती हैं?
उत्तर:
हाँ, आलपिने कील की ओर आकर्षित होती हैं।

प्रश्न 2.
क्या अब कील आलपिनों को आकर्षित करती है?
उत्तर:
नहीं, अब कील आलपिनों को आकर्षित नहीं करती
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 7

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
चुम्बकीय पदार्थ है
(अ) ताँबा
(ब) निकिल
(स) चाँदी
(द) प्लेटिनम
उत्तर:
(ब) निकिल

प्रश्न 2.
कृत्रिम चुम्बक है
(अ) नाल चुम्बके
(ब) छड़ चुम्बक
(स) बेलनाकार चुम्बक
(द) ये सभी।
उत्तर:
(द) ये सभी।

प्रश्न 3.
कम्पास में लगी सुई होती है
(अ) चुम्बकित
(ब) ताँबे की
(स) चाँदी की
(द) काँच की
उत्तर:
(अ) चुम्बकित

प्रश्न 4.
चुम्बक के समान ध्रुवों को पास लाने पर
(अ) आकर्षित होते हैं
(ब) प्रतिकर्षित होते हैं
(स) पहले आकर्षित फिर प्रतिकर्षित होते हैं।
(द) ये सभी
उत्तर:
(ब) प्रतिकर्षित होते हैं

प्रश्न 5.
किसमें चुम्बक का प्रयोग होता है ?
(अ) विद्युत घण्टी
(ब) विद्युत मोटर
(स) दिशा सूचक
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. प्रकृति में पाया जाने वाला चुम्बक………..चुम्बक कहलाता है।
  2. चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होने वाले पदार्थ……… कहलाते हैं।
  3. स्वतन्त्र लटके चुम्बक का उत्तरी सिरा सदैवकी………. ओर ठहरता है।
  4. हम……….विधियों से चुम्बक बना सकते हैं।

उत्तर:

  1. प्राकृतिक
  2. अचुम्बकीय
  3. उत्तर
  4. दो।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चट्टान ने गड़रिये की छड़ी को क्यों आकर्षित किया होगा ?
उत्तर:
चट्टान के अन्दर चुम्बक पदार्थ होगा।

प्रश्न 2.
छड़ चुम्बक के कितने ध्रुव होते हैं ?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं।

प्रश्न 3.
चुम्बक के दोनों ध्रुवों के नाम बताओ।
उत्तर:
उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव।

प्रश्न 4.
स्पीकर में कौन-सा चुम्बक लगा होता है ?
उत्तर:
गोल चुम्बक।

प्रश्न 5.
दिक्सूचक क्या है ?
उत्तर:
दिशा बातने वाले यंत्र को दिक्सूचक कहते हैं।

प्रश्न 6.
जब छड़ चुम्बक के असमान ध्रुवों को पास लाया जाता है तो क्या होता है ?
उत्तर:
ये एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चुम्बक के प्रति व्यवहार के आधार पर पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
चुम्बक के प्रति व्यवहार के आधार पर पदार्थ दो प्रकार के होते हैं

  1. चुम्बकीय पदार्थ-जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं। जैसे-लोहा, कोबाल्ट, निकिल।
  2. अचुम्बकीय पदार्थ-चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होने वाले पदार्थ अचुम्बकीय कहलाते हैं। जैसे-प्लास्टिक, काँच, लकड़ी, चमड़ा आदि।

प्रश्न 2.
विभिन्न प्रकार की कृत्रिम चुम्बकों के चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व 8

प्रश्न 3.
चुम्बक के गुण लिखिए।
उत्तर:
चुम्बक के गुण निम्नलिखित हैं

  1. चुम्बक को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर वह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है।
  2. यह चुम्बकीय पदार्थों; जैसे–लोहा आदि से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
  3. चुम्बक के असमान ध्रुवों में आकर्षण तथा समान ध्रुवों में प्रतिकर्षण होता है।

प्रश्न 4.
चुम्बक के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
चुम्बक के निम्नलिखित उपयोग हैं

  1. दिशासूचक यंत्र में
  2. स्पीकर में
  3. विद्युत क्रेन द्वारा लोहे की भारी वस्तुओं को उठाने में
  4. आँख में से लोहे के कण को निकालने में
  5. विद्युत घण्टी, विद्युत मोटर में।

प्रश्न 5.
चुम्बक का रखरखाव कैसे किया जाना चाहिए ?
उत्तर:
चुम्बक का रखरखाव अत्यन्त आवश्यक है, अन्यथा इसका चुम्बकत्व का गुण कमजोर पड़ जाता है। इस हेतु निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं

  1. दो छड़ चुम्बकों के मध्य एक लकड़ी का गुटका रखना चाहिए।
  2. चुम्बक के सिरों पर नर्म लोहे के दो टुकड़े लगाने चाहिए।
  3. चुम्बक को गिराना, गर्म करना या चोट नहीं मारनी चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चुम्बक की खोज किस प्रकार हुई मानी जाती है ? लिखिए।
उत्तर:
कहा जाता है कि प्राचीन यूनान में एक गड़रिया रहता था। उसका नाम मैग्नस था। वह अपनी भेड़ों तथा बकरियों को पहाड़ पर चराने ले जाता था। उसके पास एक छड़ी थी जिसके एक छोर पर लोहे की टोप लगी थी। एक बार उसकी छड़ी हाथ से गिर गई जब वह छड़ी को उठाने लगा तो उसे थोड़ा जोर लगाना पड़ा।

यह देखकर वह आश्चर्यचकित हो गया कि चट्टान छड़ी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वह चट्टान एक प्राकृतिक चुम्बक थी जो छड़ी की लोहे की टोप को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। सम्भवतः उस गड़रिए के नाम पर उस पत्थर को मैग्नेटाइट नाम दिया गया। इस प्रकार प्राकृतिक चुम्बक की खोज हुई। माना जाता है कि यह सबसे पहले मैग्नेशिया नामक स्थान पर पाई गई। प्रकृति में पाया जाने वाला चुम्बक प्राकृतिक चुम्बक कहलाता है।

प्रश्न 2.
दिशासूचक यंत्र (कम्पास) की संरचना का विवरण दीजिए।
उत्तर:
दिशासूचक यंत्र (कम्पास)-यह काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। इसमें एक चुम्बकीय सुई तीखी नोंक पर टिकी होती है जिस पर सुई स्वतन्त्रतापूर्वक घूमती है। इस सुई का एक सिरा उत्तर व दूसरा सिरा दक्षिण ध्रुव होता है। कम्पास में एक डायल भी होता है जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं।

जहाँ हमें दिशा का पता लगाना होता है वहाँ कम्पास को रख दिया जाता है। कम्पास की सुई जब विरामावस्था में आती है तो उत्तर-दक्षिण दिशा निर्देशित करती है, कम्पास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डॉयल पर अंकित उत्तर-दक्षिण दिशा के चिह्न सुई के दोनों सिरों पर न आ जाएँ।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 13 चुम्बकत्व, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...