Start practicing the RBSE Class 6 SST Solutions and Class 6 Samajik Vigyan Chapter 2 Question Answer Hindi Medium महासागर एवं महाद्वीप to consolidate your knowledge effectively.
Class 6 Social Science Chapter 2 Question Answer in Hindi
महासागर एवं महाद्वीप Question Answer
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर (InText)
पृष्ठ 27
प्रश्न 1.
महासागर एवं महाद्वीप क्या हैं? उनके नाम क्या हैं एवं उनका वितरण कैसा है?
उत्तर:
महासागर – पृथ्वी की सतह पर सबसे बड़ी जलराशियों को महासागर कहते हैं। पृथ्वी पर पाँच प्रमुख महासागर हैं। ये हैं – (1) प्रशान्त महासागर (2) अटलांटिक महासागर (3) हिंद महासागर (4) आर्कटिक महासागर (5) दक्षिणी अथवा अंटार्कटिक महासागर। ये एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
महाद्वीप – पृथ्वी पर भूमि के निरन्तर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है। महाद्वीपों को विभिन्न प्रकार से गिना जा सकता है, लेकिन व्यावहारिक रूप से पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप माने जाते हैं। ये हैं- (1) अफ्रीका (2) अंटार्कटिका (3) ऑस्ट्रेलिया (4) एशिया (5) यूरोप (6) उत्तरी अमेरिका और (7) दक्षिणी अमेरिका।
वितरण – महासागर और महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में समान रूप से वितरित नहीं हैं। पृथ्वी पर स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्द्ध में ही पाया जाता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में जल अधिक है।
![]()
प्रश्न 2.
महासागर एवं महाद्वीप पृथ्वी पर जीवन को, जिसमें मानव जीवन भी सम्मिलित है, किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महासागर एवं महाद्वीप दोनों महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं, जिनमें सभी जीव-जन्तु, पौधे एवं मानव-जीवन भी सम्मिलित हैं। हम उनके प्रभाव को अपने इतिहास, संस्कृति एवं अपने दैनिक जीवन पर भी देखते हैं।
पृष्ठ 29
प्रश्न 1.
प्रत्येक मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को क्या कहते हैं? क्या आप जानते हैं कि दोनों ध्रुवों पर मिलने वाली रेखाओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
प्रत्येक मानचित्र में वृत्ताकार रेखाओं को अक्षांश रेखाएं कहा जाता है। दोनों ध्रुवों पर मिलने वाली रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ और देशान्तर रेखाएँ कहा जाता है।
प्रश्न 2.
किस गोलार्द्ध में अधिक जल है?
उत्तर:
दक्षिणी गोलार्द्ध में अधिक जल है।
प्रश्न 3.
आपके अनुसार उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में जल एवं भूमि का अनुपात कितना होगा?
उत्तर:
हमारे अनुसार उत्तरी गोलार्द्ध में जल और भूमि का हिस्सा लगभग बराबर है, लेकिन दक्षिणी गोलार्द्ध में जल का हिस्सा भूमि के हिस्से से लगभग 11 गुना अधिक है।
प्रश्न 4.
क्या सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं या उनके बीच कोई विभाजन है?
उत्तर:
सभी महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्राकृतिक रूप से ये अलग-अलग नहीं हैं। इनका सीमांकन प्रचलन से अधिक कुछ नहीं है।
पृष्ठ 31
प्रश्न 1.
जब पृथ्वी पर जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, फिर भी ‘जल की कमी’ अथवा ‘जल संकट की इतनी चर्चा क्यों सुनाई देती है?
उत्तर:
पृथ्वी पर यद्यपि जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, तथापि इस जल का अधिकांश भाग महासागरों में हैं और महासागरों का जल खारा है जो मानव सहित बहुत से स्थलीय जीवों के उपभोग के लिए अनुपयोगी है। दूसरी तरफ पेय जल (अलवणीय जल) का पृथ्वी के जल संसाधनों में अल्प हिस्सा है। यह ग्लेशियर, नदियों, झीलों, वायुमण्डल और भूमिगत जल के रूप में व्याप्त है। यहाँ पर ‘जल की कमी’ या ‘जल संकट’ से आशय पेय जल से है जोअत्यधिक अल्प मात्रा में पाया जाता है, जो मनुष्य ‘के इस्तेमाल के रूप में आता है।
![]()
प्रश्न 2.
जल संरक्षण के कौन-कौन से उपायों से आप अवगत हैं? इनमें से किसका उपयोग आपने अपने घर, विद्यालय, गाँव, उपनगरों एवं नगरों में होते देखा है?
उत्तर:
हम संरक्षण के अनेक उपायों से अवगत हैं, जैसे- बांध बनाकर जल संरक्षण करना, तालाब के माध्यम से जल संरक्षण करना, टांका, खडीन व जोहड़ के माध्यम से जल संरक्षण करना तथा रूफ टॉप जल संचयन करना तथा वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक से जल संरक्षण करना आदि।
हमारे घर, विद्यालय व नगरों में हमने रूफ टाप जल से चयन का उपयोग को होते देखा है।
पृष्ठ 32
प्रश्न- नीचे दी गई तालिका में बताइए कि पाँच महासागर किस गोलार्द्ध अथवा गोलाद्धों में अवस्थित हैं?
उत्तर:
| उत्तरी गोलार्द्ध | दक्षिणी गोलार्द्ध | |
| प्रशान्त महासागर | ✓ | ✓ |
| अटलांटिक महासागर | ✓ | ✓ |
| हिंद महासागर | ✓ | |
| दक्षिणी महासागर | ✓ | |
| आर्कटिक महासागर | ✓ |
पृष्ठ 36
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 36 पर दिए गए आरेख में दिए गए महाद्वीपों के वर्गों की संख्या गिनिए और सबसे बड़े एवं सबसे छोटे महाद्वीप का नाम बताइए।
उत्तर:
दिए गए आरेख में महाद्वीपों की वर्गों की संख्या इस प्रकार हैं :–
| महाद्वीप का नाम | वर्गों की संख्या |
| 1. उत्तरी अमेरिका | 17 |
| 2. दक्षिणी अमेरिका | 18 |
| 3. यूरोप | 10 |
| 4. प. एशिया | 44 |
| 5. अफ्रीका | 30 |
| 6. आस्ट्रेलिया | 8 |
| 7. अंटार्कटिका | 13 |
सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है और सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
प्रश्न 2.
कौनसा महाद्वीप बड़ा है (i) उत्तरी अमेरिका अथवा दक्षिणी अमेरिका (ii) अफ्रीका अथवा उत्तरी अमेरिका ? (iii) अंटार्कटिका अथवा आस्ट्रेलिया।
उत्तर:
- उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में दक्षिण अमेरिका बड़ा है।
- अफ्रीका अथवा उत्तरी अमेरिका में अफ्रीका बड़ा है।
- अंटार्कटिका अथवा आस्ट्रेलिया में अंटार्कटिका बड़ा है।
![]()
प्रश्न 3.
आरेख में यूरोप और एशिया को एक ही रंग से भरिए और उसे यूरेशिया नाम दीजिए। उसके आकार की तुलना दक्षिणी अमेरिका से कीजिए।
उत्तर:
यूरेशिया के आकार की तुलना दक्षिणी अमेरिका से करने पर हमें ज्ञात होता है कि यूरेशिया दक्षिणी अमेरिका से लगभग तीन गुना बड़ा है।
प्रश्न 4.
छोटे महाद्वीप से लेकर बड़े महाद्वीप तक की सूची बनाइए।
उत्तर:
(1) ऑस्ट्रेलिया (2) यूरोप (3) अंटार्कटिका (4) उत्तरी अमेरिका (5) दक्षिणी अमेरिका (6) अफ्रीका (7) एशिया।
महासागर एवं महाद्वीप 6 प्रश्न उत्तर (Exercise)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की व्याख्या कीजिए- (क) महाद्वीप (ख) महासागर (ग) द्वीप
उत्तर:
(क) महाद्वीप – भूमि के एक बड़े भू-भाग के निरंतर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है। पृथ्वी पर महाद्वीपों की संख्या सात है।
(ख) महासागर – महासागर पृथ्वी के जलमंडल के मुख्य भाग हैं। पृथ्वी पर महासागरों की संख्या 5 है।
(ग) द्वीप – चारों ओर जल से घिरे हुए भूमि के एक छोटे भू-खण्ड को द्वीप कहा जाता है। इस ग्रह पर विभिन्न आकार के लाखों द्वीप हैं।
प्रश्न 2.
मानचित्र बनाइए इस अध्याय में दिए मानचित्रों को देखे बिना अपने हाथ से कागज पर महाद्वीपों का मानचित्र बनाइए और इसमें रंग भरिए। इसके बाद इस अध्याय में दिए गए महासागरों और महाद्वीपों के मानचित्र के साथ इसकी तुलना कीजिए।
उत्तर:
इसे विद्यार्थी स्वयं हल करें।
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए विश्व के मानचित्र में सभी महाद्वीपों और महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर:

प्रश्न 4.
वर्ग पहेली को हल कीजिए (पहेली को हल करने के लिए अंग्रेजी भाषा के शब्दों का प्रयोग कीजिए)।
| बाएँ से दाएँ | ऊपर से नीचे |
| 1. महासागरों द्वारा प्रचुर मात्रा में उत्पन्न | 2. पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप |
| 3. बहुत बड़ा भूखंड | 4. महासागरों से उत्पन्न होने वाली बहुत बड़ी विध्वंसकारी लहर |
| 6. एक बड़ा महाद्वीप, भारत जिसका भाग है। | 5. सबसे छोटा महाद्वीप |
| 8. महासागरों में प्रदूषण का मुख्य स्रोत | 7. पृथ्वी पर सबसे बड़ी जलराशि |
| 10. सबसे ठंडा महाद्वीप | 9. वह भूखण्ड (महाद्वीप नहीं) जो चारों ओर सागर या महासागर से घिरा है। |
उत्तर:

महासागर एवं महाद्वीप Class 6 Question Answer
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
1. भूमि के एक बड़े निरन्तर विस्तार को क्या कहा जाता है?
(अ) पर्वत
(ब) द्वीप
(स) महाद्वीप
(द) मैदान
उत्तर:
(स) महाद्वीप
2. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है?
(अ) एक चौथाई
(ब) आधा
(स) दो तिहाई
(द) तीन चौथाई
उत्तर:
(द) तीन चौथाई
3. पृथ्वी पर जो सबसे बड़ी जलराशियाँ हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(अ) तालाब
(ब) बांध
(स) झील
(द) महासागर
उत्तर:
(द) महासागर
![]()
4. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) एशिया
(स) यूरोप
(द) अंटार्कटिका
उत्तर:
(अ) ऑस्ट्रेलिया
5. विश्व का सबसे बड़ा महासागर है—
(अ) अटलांटिक महासागर
(ब) प्रशान्त महासागर
(स) हिन्द महासागर
(द) दक्षिणी महासागर
उत्तर:
(ब) प्रशान्त महासागर
6. विश्व का सबसे छोटा महासागर कौनसा है?
(अ) प्रशान्त महासागर
(ब) हिन्द महासागर
(स) आर्कटिक महासागर
(द) अटलांटिक महासागर
उत्तर:
(स) आर्कटिक महासागर
7. हिन्द महासागर का विस्तार उत्तर में कहाँ तक है?
(अ) एशिया
(ब) अफ्रीका
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) दक्षिणी महासागर
उत्तर:
(अ) एशिया
8. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है-
(अ) अंडमान द्वीप समूह
(ब) निकोबार द्वीप समूह
(स) लक्षद्वीप
(द) ग्रीनलैण्ड
उत्तर:
(द) ग्रीनलैण्ड
9. पृथ्वी के फेफड़े के रूप में कार्य करते हैं-
(अ) महासागर का वनस्पति जगत
(ब) पृथ्वी का वनस्पति जगत
(स) पृथ्वी के वन
(द) पृथ्वी के खेत व मैदान
उत्तर:
(अ) महासागर का वनस्पति जगत
![]()
10. किस महाद्वीप की जलवायु बहुत अधिक ठंडी और कठोर है?
(अ) एशिया
(ब) यूरोप
(स) उत्तरी अमेरिका
(द) अंटार्कटिका
उत्तर:
(द) अंटार्कटिका
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. पृथ्वी पर उपलब्ध जल का अधिकांश भाग …………………… में है।
उत्तर:
महासागरों
2. समुद्री …………………… जगत में छोटे पौधे एवं सभी समुद्री शैवाल सम्मिलित हैं।
उत्तर:
वनस्पति
3. भारत में हर गर्मियों में होने वाली मानसूनी …………………… महासागरों से उत्पन्न होती है।
उत्तर:
वर्षा
4. भारत में सभी प्रकार की आपदाओं का सामना करने के लिए …………………… आपदा प्रबंधन प्राधिकरण है।
उत्तर:
राष्ट्रीय
5. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 जून को विश्व …………………… दिवस के रूप में घोषित किया है।
उत्तर:
महासागर
6. …………………… की जलवायु के निर्माण में महासागर एवं महाद्वीप दोनों महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर:
पृथ्वी
सत्य / असत्य बताइये-
1. विश्व के सभी महाद्वीप आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
उत्तर:
असत्य
2. महासागर आपस में जुड़े हुए हैं।
उत्तर:
सत्य
3. दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में उत्तरी गोलार्द्ध में स्थल भाग अधिक है।
उत्तर:
सत्य
4. पृथ्वी की सतह पर विशाल भूखंडों को द्वीप कहा जाता है।
उत्तर:
असत्य
5. उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में जल अधिक है।
उत्तर:
असत्य
6. दुनिया भर की आधी ऑक्सीजन महासागर का वनस्पति।
उत्तर:
सत्य
सही मिलान कीजिये
प्रश्न 1.
| I | II |
| 1. पृथ्वी की सबसे बड़ी जल राशियां | (अ) महाद्वीप |
| 2. समुद्री जीव | (ब) महासागर |
| 3. पेय जल | (स) डॉल्फिन |
| 4. पृथ्वी के विशाल भूखण्ड | (द) दक्षिण गंगोत्री |
| 5. अंटार्कटिक में पहला वैज्ञानिक बेस स्टेशन | (य) नदियां |
उत्तर:
| I | II |
| 1. पृथ्वी की सबसे बड़ी जल राशियां | (ब) महासागर |
| 2. समुद्री जीव | (स) डॉल्फिन |
| 3. पेय जल | (य) नदियां |
| 4. पृथ्वी के विशाल भूखण्ड | (अ) महाद्वीप |
| 5. अंटार्कटिक में पहला वैज्ञानिक बेस स्टेशन | (द) दक्षिण गंगोत्री |
प्रश्न 2.
| I | II |
| 1. सबसे बड़ा महाद्वीप | (अ) ग्रीनलैण्ड |
| 2. सबसे बड़ा महासागर | (ब) यूरेशिया |
| 3. सबसे छोटा महाद्वीप | (स) प्रशान्त महासागर |
| 4. सबसे छोटा महासागर | (द) ऑस्ट्रेलिया |
| 5. सबसे बड़ा द्वीप | (य) आर्कटिक महासागर |
उत्तर:
| I | II |
| 1. सबसे बड़ा महाद्वीप | (ब) यूरेशिया |
| 2. सबसे बड़ा महासागर | (स) प्रशान्त महासागर |
| 3. सबसे छोटा महाद्वीप | (द) ऑस्ट्रेलिया |
| 4. सबसे छोटा महासागर | (य) आर्कटिक महासागर |
| 5. सबसे बड़ा द्वीप | (अ) ग्रीनलैण्ड |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भूखंड किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमि के एक बड़े भाग को भूखंड कहते हैं।
प्रश्न 2.
भारतीय नौसेना के प्रतीक चिन्ह पर क्या आदर्श वाक्य अंकित है?
उत्तर:
‘शं नो वरुण’ आदर्श वाक्य।
![]()
प्रश्न 3.
आरंभिक अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी को किस रंग का ग्रह कहकर पुकारा?
उत्तर:
नीला ग्रह।
प्रश्न 4.
पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है?
उत्तर:
तीन-चौथाई भाग ।
प्रश्न 5.
महासागर और महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में क्या समान रूप से वितरित हैं ?
उत्तर:
नहीं, ये समान रूप से वितरित नहीं हैं।
प्रश्न 6.
महासागरों का जल कैसा है?
उत्तर:
महासागरों का जल लवणीय (खारा) है।
प्रश्न 7.
पृथ्वी पर पेय जल कहाँ-कहाँ व्याप्त है?
उत्तर:
पृथ्वी पर पेय जल हिमनद, नदियों, झीलों, वायुमंडल एवं भूमि के अन्दर व्याप्त है।
प्रश्न 8.
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?
उत्तर:
प्रशान्त महासागर
प्रश्न 9.
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ? जगत उत्पन्न करता है।
उत्तर:
एशिया या यूरेशिया
प्रश्न 10.
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?
उत्तर:
अफ्रीका
प्रश्न 11.
भारत के दोनों और हिन्द महासागर के कौनसे दो भाग दिखाई देते हैं?
उत्तर:
ये दो भाग हैं- (i) पश्चिम में अरब सागर और (ii) पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
प्रश्न 12.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहां स्थित है?
उत्तर:
बंगाल की खाड़ी में।
प्रश्न 13.
अरब सागर में कौनसा द्वीप समूह है?
उत्तर:
लक्षद्वीप समूह।
प्रश्न 14.
भारत में हर गर्मियों में होने वाली वर्षा किन से उत्पन्न होती है?
उत्तर:
महासागरों से।
प्रश्न 15.
द्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर:
चारों ओर जल से घिरे पृथ्वी के छोटे भूखंड को द्वीप कहते हैं।
प्रश्न 16.
‘पृथ्वी के फेफड़े’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:
महासागर के वनस्पति जगत को।
![]()
प्रश्न 17.
महासागरों को प्रदूषित किसने किया है?
उत्तर:
मानव की बढ़ती सामुद्रिक गतिविधियों ने महासागरों को प्रदूषित किया है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
आरंभिक अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा?
उत्तर:
पृथ्वी का तीन-चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है। इसी कारण अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है। इसीलिए आरंभिक अंतरिक्ष यात्रियों ने स्नेहपूर्वक पृथ्वी को ‘नीला ग्रह’ कहकर पुकारा।
प्रश्न 2.
‘शं नो वरुण:’ आदर्श वाक्य कहां अंकित है और इसका क्या अर्थ है?
उत्तर:
भारतीय नौ सेना के प्रतीक चिन्ह पर आदर्श वाक्य ‘शं नो वरुण’ अंकित हैं जिसका अर्थ है, ‘हे वरुण! हमारे से संबंधित वैदिक देवता वरुण की स्तुति है। लिए कल्याणकारी हो।’ यह महासागर, आकाश तथा जल से संबंधित वैदिक देवता वरुण की स्तुति है।
प्रश्न 3.
पृथ्वी पर उपलब्ध लवणीय और पेय जल कहाँ-कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी पर उपलब्ध जल का अधिकांश भाग महासागरों में पाया जाता है, लेकिन यह जल लवणीय है जो मानव व स्थलीय जीवों के उपभोग के लिए अनुपयोगी है। दूसरी ओर पेय जल हिमनद, नदियों, झीलों, वायुमण्डल और भूमिगत जल के रूप में मिलता है।
प्रश्न 4.
महासागरों में पाए जाने वाले पौधों तथा जीव-जन्तुओं की प्रमुख प्रजातियों को बताइए।
उत्तर:
महासागरों में पौधों एवं जीव-जन्तुओं की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ के वनस्पति जगत में छोटे पौधे एवं सभी समुद्री शैवाल सम्मिलित हैं तथा प्राणि जगत में हजारों प्रजातियों की रंगीन मछलियाँ, डॉल्फिन, ह्वेल और अनगिनत रहस्यमयी गहरे समुद्री जीव शामिल हैं।
प्रश्न 5.
हिन्द महासागर के विस्तार को स्पष्ट कीजिए। भारत के दोनों ओर इसके कौनसे भाग हैं?
उत्तर:
हिंद महासागर का विस्तार उत्तर में एशिया पश्चिम में अफ्रीका, पूर्व में आस्ट्रेलिया एवं दक्षिण में दक्षिणी महासागर तक है। भारत के दोनों ओर हिंद महासागर के दो भाग दिखाई देते हैं- पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
प्रश्न 6.
महासागरों से होने वाली आपदाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
महासागर तूफानों को जन्म देते हैं- अत्यधिक वर्षा वाली विध्वंसक घटनाएं अथवा अति प्रचंड हवाएं, जैसे कि चक्रवात विश्व के तटीय क्षेत्रों में दूर-दूर तक क्षति पहुँचाते हैं। एक अन्य प्राकृतिक आपदा सुनामी भी समुद्र में उत्पन्न होती है।
![]()
प्रश्न 7.
यूरोप और एशिया महाद्वीपों को दो महाद्वीपों के रूप में क्यों देखा जाता है, जबकि भूगर्भ शास्त्री इसे एक महाद्वीप – ‘यूरेशिया’ मानते हैं?
उत्तर:
यूरोप और एशिया मानचित्र में एक ही भूखण्ड दिखाई देता है और भूगर्भ शास्त्री इसीलिए सामान्यत: इसे ‘यूरेशिया’ नामक एक महाद्वीप ही मानते हैं। लेकिन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कारणों से यूरोप का विकास एशिया के विकास से बहुत भिन्न प्रकार से हुआ है। इसलिए इन्हें दो महाद्वीपों के रूप में देखा जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अटलांटिक महासागर की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
अटलांटिक महासागर की प्रमुख विशेषताएं-
- अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है।
- यह अंग्रेजी भाषा के S अक्षर के आकार का है।
- इसके पश्चिम किनारे पर उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप हैं तो पूर्वी किनारे पर अफ्रीका तथा यूरोप महाद्वीप हैं।
- व्यापार की दृष्टि से यह सबसे व्यस्त महासागर है।
- इसकी तटरेखा प्राकृतिक पोताश्रयों तथा पत्तनों के लिए आदर्श है।
प्रश्न 2.
हिन्द महासागर की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
- हिन्द महासागर एक ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर अर्थात् भारत के नाम पर रखा गया है।
- यह महासागर लगभग त्रिभुजाकार है।
- यह विश्व का तीसरा बड़ा महासागर है।
- इसका विस्तार उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया एवं दक्षिण में दक्षिणी महासागर तक है।
- भारत के दोनों ओर हिंद महासागर के दो भाग दिखाई देते हैं- पश्चिम की ओर अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
प्रश्न 3.
सुनामी से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण समझाइए।
उत्तर:
सुनामी सुनामी समुद्र में उत्पन्न होने वाली एक प्राकृतिक आपदा है। यह विशाल और शक्तिशाली तरंगें होती हैं जो महासागर तल में तीव्र भूकंप अथवा ज्वालामुखी फटने के कारण आती हैं। सुनामी हजारों किलोमीटर तक जाकर तटीय क्षेत्रों को डुबा सकती है। जिससे व्यापक स्तर पर हानि होती है। उदाहरण के लिए 26 दिसम्बर, 2004 के दिन हिन्द महासागर के आस-पास भारत और अन्य 13 देश प्रचंड सुनामी से प्रभावित हुए। यह सुनामी इंडोनेशिया में आए भूकम्प के कारण आई। इस आपदा से दो लाख से अधिक लोगों की जान गई।
प्रश्न 4.
भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम क्या है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
1981 से भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अंटार्कटिक की ठंडी और कठोर जलवायु में अन्वेषण किया जा रहा है। 1983 में भारत ने यहां ‘दक्षिण गंगोत्री’ नामक पहला वैज्ञानिक बेस स्टेशन स्थापित किया। बाद में दो और बेस स्टेशन स्थापित किए गए। यहाँ भारतीय वैज्ञानिकों के लगभग 40 दलों ने विशेष रूप से जलवायु और पर्यावरण के विकास पर शोध कार्य किए हैं। वैज्ञानिकों के रहने के लिए यहाँ बने आवास में एक पुस्तकालय और यहाँ तक कि डाकघर भी है।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
महासागर हमारे जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
महासागर और जीवन- महासागर हमारे जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित करते हैं। यथा-
- महासागरों से महाद्वीपों पर वर्षा होती है। यह पृथ्वी के जलचक्र का भाग है। महासागरों के बिना वर्षा नहीं होगी तो पृथ्वी मरुस्थल बन जाएगी।
- दुनिया भर की आधी ऑक्सीजन महासागर का वनस्पति भाग उत्पन्न करता है। इसीलिए इन्हें पृथ्वी के फेफड़े कहा जाता है। इस प्रकार महासागर जलवायु को नियंत्रित और पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं।
- आरंभिक काल से ही सागर और महासागरों ने एक जगह से दूसरी जगह जाने, सभी प्रकार के सामानों का व्यापार करने, सैनिक अभियान संचालित करने और भोजन हेतु मछली पकड़ने के लिए लोगों की सहायता की है।
- महासागरों ने पूरी दुनिया के तटीय क्षेत्रों पर रहने वाले लोगों की संस्कृति को भी पोषित किया है।
![]()
प्रश्न 2.
आज समुद्री पर्यावरण पर खतरा क्यों मंडरा रहा है? इसे बचाने के लिए क्या किया जाना आवश्यक है?
उत्तर:
महासागर भोजन और औषधि के प्रमुख स्रोत और पृथ्वी के फेफड़े हैं। इसलिए हमारे प्रतिदिन के जीवन में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन वैज्ञानिक अध्ययनों से यह पता चलता है कि मानव की बढ़ती सामुद्रिक गतिविधियों ने महासागरों को प्रदूषित किया है। हम प्रतिवर्ष लाखों टन प्लास्टिक कचरा समुद्र में फेंकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य बहुत से प्रकारों से यहां के पर्यावरण को हम प्रदूषित कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप समुद्री पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।
दूसरे, समुद्रों में आवश्यकता से अधिक मछली पकड़ना भी समुद्री जीवन के पतन का एक और कारण हैं। समुद्री पर्यावरण को बचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इसलिए हम सबको पृथ्वी और मानवता के भविष्य के लिए महासागरों को प्रदूषण से मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए।
प्रश्न 3.
पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं? इनका संक्षिप्त परिचय दीजिए ।
उत्तर:
पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। इनका संक्षिप्त परिचय निम्न प्रकार है-
(1) एशिया – एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। यूरोप और एशिया एक ही भूखंड है। भूगर्भ शास्त्री इन्हें एक ही महाद्वीप मानते हैं जिसे यूरेशिया कहा जाता है। लेकिन यूरोप का विकास एशिया के विकास से भिन्न प्रकार से होने के कारण इन्हें दो महाद्वीप माना जाता है।
(2) यूरोप – यूरोप एशिया से बहुत छोटा है तथा यह एशिया के पश्चिम भाग में स्थित है। आर्कटिक वृत्त इससे होकर गुजरता है। यह तीन तरफ जल से घिरा है तथा पूर्व में एशिया से जुड़ा हुआ है।
(3) अफ्रीका – अफ्रीका एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विषुवत् वृत्त या (0°) अक्षांश इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है। इसका बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। यह चारों तरफ से समुद्रों एवं महासागरों से घिरा है।
(4) उत्तरी अमेरिका – यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित है तथा यह तीन महासागरों-आर्कटिक महासागर, प्रशान्त महासागर तथा अटलांटिक महासागर से घिरा है।
(5) दक्षिण अमेरिका – इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। इसके पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशान्त महासागर स्थित है।
(6) ऑस्ट्रेलिया – यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। यह चारों तरफ से महासागरों तथा समुद्रों से घिरा है।
(7) अंटार्कटिक – यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा हमेशा मोटी बर्फ की परतों से ढंका रहता है। भारत का शोध संस्थान दक्षिण गंगोत्री यहाँ स्थित है। यहाँ की जलवायु बहुत अधिक ठंडी और कठोर है।
प्रश्न 4.
विश्व में कितने महासागर हैं? इनका संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ग्लोब पर हम जो सबसे बड़ी जलराशियां देखते हैं, उन्हें महासागर कहते हैं। बड़े से छोटे के आकार के आधार पर पाँच महासागर हैं। प्राकृतिक रूप से ये अलग-अलग नहीं हैं तथा आपस में जुड़े हुए हैं। इनका सीमांकन प्रचलन पर आधारित है। यथा—
(1) प्रशान्त महासागर – यह सबसे बड़ा महासागर है तथा पृथ्वी के लगभग एक तिहाई भाग पर फैला है तथा लगभग वृत्ताकार है। एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका महाद्वीप इसके चारों ओर स्थित हैं।
(2) अटलांटिक महासागर यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। यह अंग्रेजी के S अक्षर जैसा आकार लिये हुए है। इसके पश्चिमी किनारे पर उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पूर्वी किनारे पर यूरोप एवं अफ्रीका महाद्वीप स्थित हैं।
(3) हिंद महासागर इसका नाम भारत (हिंदुस्तान) के नाम पर रखा गया है। यह लगभग त्रिभुजाकार है। इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में आस्ट्रेलिया महाद्वीप स्थित हैं।
(4) दक्षिणी महासागर – दक्षिणी महासागर चौथा बड़ा महासागर है। यह अण्टार्कटिका महाद्वीप को चारों ओर से घेरता है। यह अण्टार्कटिका महाद्वीप से उत्तर की ओर 60° दक्षिणी अक्षांश तक फैला है। हुआ
(5) आर्कटिक महासागर – यह सबसे छोटा महासागर है तथा उत्तर ध्रुव वृत्त में स्थित है तथा उत्तर ध्रुव के चारों ओर फैला है। यह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी तटों तथा यूरेशिया से घिरा है।
![]()
प्रश्न 5.
महासागर मानव जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
महासागर मानव जीवन को निम्न रूपों में प्रभावित करते हैं-
(1) बादलों का बनना एवं वर्षा करना – महासागरों से बादलों का निर्माण होता है। ये बादल महाद्वीपों में वर्षा लाते हैं। वर्षा हमारे लिए जीवनदायक है। महासागरों के बिना वर्षा नहीं होगी और वर्षा के अभाव में पृथ्वी मरुस्थल बन जाएगी।
(2) तूफान – महासागर तूफानों को भी जल देते हैं- अत्यधिक वर्षा वाली विध्वंसक घटनाएं अथवा अतिप्रचंड हवाएँ जैसे चक्रवात ऐसे ही तूफान हैं। ये विश्व के तटीय क्षेत्रों में दूर- दूर तक क्षति पहुँचाते हैं।
(3) सुनामी – एक अन्य प्राकृतिक आपदा सुनामी भी समुद्र में उत्पन्न होती है। यह विशाल और शक्तिशाली तरंगे होती हैं जो महासागर तल में तीव्र भूकंप अथवा ज्वालामुखी फटने के कारण आती हैं। ये हजारों किलोमीटर तक जाकर तटीय क्षेत्रों को डुबो सकती हैं जिससे व्यापक स्तर पर हानि होती है। तट से टकराने से पहले इसका अनुमान लगाया जा सकता है। बहुत से देश मिलजुल कर इस प्रकार की ‘पूर्व चेतावनी प्रणाली’ पर काम कर रहे हैं। इससे जान- माल की रक्षा करने के उपायों की सहायता मिलती है।
(4) पृथ्वी के फेफड़े – दुनियाभर की आधी ऑक्सीजन महासागर का वनस्पति जगत उतपन्न करता है। इसीलिए इन्हें ‘पृथ्वी के फेफड़े’ कहा जाता है। इस प्रकार महासागर जलवायु को नियंत्रित करता है तथा पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है।
(5) यात्रा, व्यापार, सैनिक अभियान तथा मछली पकड़ना – एक जगह से दूसरी जगह जाने, सभी प्रकार के सामानों के व्यापार, सैनिक अभियान संचालित करने तथा मछली पकड़ने के लिए लोग सागरों तथा महासागरों की यात्रा करते आ रहे हैं।
(6) संस्कृतियों का पोषण – महासागरों ने पूरी दुनिया के तटीय क्षेत्रों पर रहने वाले लोगों की संस्कृतियों को भी पोषित किया है।
महासागर एवं महाद्वीप Class 6 Notes
- पृथ्वी का तीन-चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है। पृथ्वी की सतह पर सबसे बड़ी जलराशियों को महासागर कहते हैं।
- पृथ्वी के सतह के एक-चौथाई भाग पर भू-भाग है। भूमि के एक बड़े भाग को ‘भूखण्ड’ कहते हैं और भूमि के निरन्तर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है।
- पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महासागर और महाद्वीप दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- महासागर और महाद्वीप उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में समान रूप से वितरित नहीं है।
- महासागरों का जल लवणीय है जो मानव सहित बहुत से स्थलीय जीवों के उपभोग के लिए अनुपयोगी है।
- पृथ्वी पर पाँच प्रमुख महासागर हैं। ये हैं- (1) प्रशान्त महासागर (2) अटलांटिक महासागर (3) हिंद महासागर (4) आर्कटिक महासागर और (5) दक्षिणी अथवा अंटार्कटिक महासागर। ये आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में उत्तरी गोलार्द्ध में स्थल भाग अधिक है।
- यदि मानसूनी वर्षा महासागरों से उत्पन्न होती है तो अत्यधिक वर्षा वाली विध्वंसक घटनाएं, चक्रवात तथा सुनामी भी महासागरों से आती है।
- पृथ्वी की सतह पर बड़े स्थलीय भू-भागों को महाद्वीप कहा जाता है। महाद्वीपों को विभिन्न प्रकार से गिना जा सकता है लेकिन व्यावहारिक रूप से पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप माने जाते हैं। ये हैं- (1) अफ्रीका, (2) अंटार्कटिका (3) ऑस्ट्रेलिया (4) एशिया (5) उत्तरी अमेरिका (6) दक्षिणी अमेरिका और (7) यूरोप।
- महाद्वीपों में सम्पूर्ण भूखंड सम्मिलित नहीं है। भूमि के कुछ छोटे-छोटे भाग छूट गए हैं। इन्हें द्वीप कहा जाता है। ये चारों ओर जल से घिरे भूमि के छोटे-छोटे टुकड़े हैं। विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है।
- महासागर सभी प्रकार के समुद्री जीवन को पोषित करते हैं तथा विश्व की जलवायु में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दुनियाभर की आधी ऑक्सीजन महासागर का वनस्पति जगत उत्पन्न करता है। इसीलिए इन्हें ‘पृथ्वी के फेफड़े’ कहा जाता है।
महासागर अनेक प्रकार से मानव जाति को प्रभावित करते हैं, जैसे – व्यापार, सैनिक अभियान, भोजन हेतु मछली पकड़ना, तटीय क्षेत्रों पर संस्कृति का पोषण आदि। लेकिन वर्तमान में महासागरों में अत्यधिक मानवीय गतिविधियों के कारण इन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ा है। अतः इन्हें सामूहिक रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता है।
Leave a Reply