Start practicing the RBSE Class 6 SST Solutions and Class 6 Samajik Vigyan Chapter 5 Question Answer Hindi Medium इंडिया, अर्थात भारत to consolidate your knowledge effectively.
Class 6 Social Science Chapter 5 Question Answer in Hindi
इंडिया, अर्थात भारत Question Answer
कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर (InText)
पृष्ठ 75
प्रश्न 1.
भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं?
उत्तर:
भारत दक्षिण में केप कुमारी से उत्तर में महान पर्वत हिमालय तक, पूर्व के महासागर से पश्चिम के महासागर तक स्थित है।
प्रश्न 2.
भारत के कुछ प्राचीन नाम क्या थे?
उत्तर:
भारत के कुछ प्राचीन नाम ये थे— (i) सप्त सैंधव, (ii) भारतवर्ष, (iii) जम्बूद्वीप, (iv) हिन्दु, (v) इंडिके, (vi) बिंदु तथा (vii) हिन्दुस्तानं।
![]()
पृष्ठ 77
प्रश्न 1.
इस अध्याय के प्रारंभ में (पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 76 पर) दिए गए भारतीय उपमहाद्वीप के भौतिक मानचित्र का अध्ययन कीजिए। वे कौनसी प्राकृतिक सीमाएं हैं जिसे आप समझ सकते हैं?
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के इस भौतिक चित्र में प्रमुख प्राकृतिक सीमाएं हैं- उत्तर में हिमालय तथा हिन्दुकुश पर्वत, दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर।
पृष्ठ 78
प्रश्न 1.
क्या आप पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 79 पर मानचित्र (चित्र 5.4) में दिए गए कुछ क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं? आपने जिन क्षेत्रों के बारे में सुना हो, उनकी सूची बनाइए।
उत्तर:
हाँ, हम इस मानचित्र में दिए गए कुछ क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं? हमने जिन क्षेत्रों के बारे में सुना है, वे ये हैं- (1) केकय (2) शिवि (3) मत्स्य (4) शूरसेन (5) पंचाल (6) कोसल (7) काशी (8) मगध (9) अंग (10) वंग (11) अवंती (12) सुराष्ट्र (13) विदर्भ (14) किष्किंधा (15) चोल (16) पांड्य (17) केरल
पृष्ठ 80
प्रश्न 1.
क्या आप ‘हिमाच्छादित पर्वतों’ को पहचानते हैं? क्या आप समझते हैं कि भारत का यह संक्षिप्त विवरण सही है?
उत्तर:
हाँ, हम हिमाच्छादित पर्वतों को पहचानते हैं। यह हिमालय पर्वत माला है।
भारत का यह संक्षिप्त विवरण सही है क्योंकि भारत के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में हिंद महासागर है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण स्थित हिंद महासागर का ही विस्तार है।
पृष्ठ 81
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के चित्र 5.5 (पृष्ठ 82 ) में भारत के मूल संविधान के प्रथम पृष्ठ में क्या आप ‘इण्डिया अर्थात भारत’ को समझ सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम भारत के मूल संविधान के प्रथम पृष्ठ में दिए गए नाम ‘इण्डिया अर्थात भारत’ को समझ सकते हैं। यह एक ही देश के दो नाम हैं। भारत इसका प्राचीन नाम है और इण्डिया विदेशियों द्वारा दिया गया नाम है।
पृष्ठ 83
प्रश्न 1.
क्या आप भारत के लिए प्रयुक्त भिन्न-भिन्न नामों से इस तालिका को पूर्ण कर सकते हैं-
|
तालिका |
|
| फारसी | |
| यूनानी | |
| लैटिन | भारत |
| चीनी | |
| अरबी-फारसी | |
| अंग्रेजी | इंडिया |
| फ्रेंच | इन्डे |
उत्तर:
|
तालिका |
|
| फारसी | हिन्दु |
| यूनानी | इंडिके |
| लैटिन | भारत |
| चीनी | यिंदु |
| अरबी और फारसी | हिन्दुस्तान |
| अंग्रेजी | इंडिया |
| फ्रेंच | इन्डे |
इंडिया, अर्थात भारत कक्षा 6 प्रश्न उत्तर (Exercise)
प्रश्न 1.
अध्याय के आरंभ में दिए गए उद्धरण का क्या अर्थ है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
इस उद्धरण का अर्थ है कि भारत में प्रारंभिक काल से ही जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता स्थापित हुई, वह यहाँ महान मानवता की जीवनधारा का अभिन्न अंग बन गई।
![]()
प्रश्न 2.
सही अथवा गलत की पहचान कीजिए-
(i) ‘ऋग्वेद’ में भारत के सम्पूर्ण भूगोल का वर्णन किया गया है।
(ii) ‘विष्णु पुराण’ में संपूर्ण उपमहाद्वीप का वर्णन किया गया है।
(iii) अशोक के समय ‘जम्बूद्वीप’ में आज का भारत, अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्र, बांग्लादेश और पाकिस्तान सम्मिलित थे।
(iv) महाभारत में कश्मीर, कच्छ और केरल समेत कई क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।
(v) ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग 2000 वर्ष से भी पहले सर्वप्रथम एक यूनानी शिलालेख में किया गया था।
(vi) प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ शब्द का उपयोग हिंदू धर्म के लिए किया गया है।
(vii) विदेशी यात्रियों द्वारा इंडिया को ‘भारत’ नाम दिया गया।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) सत्य
(iii) सत्य
(iv) सत्य
(v) असत्य
(vi) असत्य
(vii) असत्य
प्रश्न 3.
यदि आपका जन्म 2000 वर्ष पूर्व हुआ होता और आपको अपने देश का नामकरण करने का अवसर मिलता, तो आप किस नाम का चयन करते एवं क्यों? अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग कीजिए।
उत्तर:
यदि मेरा जन्म 2000 वर्ष पूर्व हुआ होता तो मैं ‘भारतवर्ष को अपने देश का नामकरण रखता जिसका आधार ऋग्वेद का ‘भरत’ है।
प्रश्न 4.
प्राचीन काल में विश्व के विभिन्न भागों से लोग भारत की यात्रा क्यों करते थे? इस प्रकार की लंबी यात्रा करने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था?
उत्तर:
प्राचीन काल में विश्व के विभिन्न भागों से लोग भारत की यात्रा निम्नलिखित उद्देश्यों से करते थे-
- भारत के साथ व्यापार करने के उद्देश्य से।
- भारत में शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से।
- भारत में भ्रमण करने के उद्देश्य से।
- भारत में शासकों की शासन व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से।
इंडिया, अर्थात भारत Class 6 Question Answer
बहुविकल्पात्मक प्रश्न
1. भारत के उत्तर में स्थित है—
(अ) हिंद महासागर
(ब) बंगाल की खाड़ी
(स) अरब सागर
(द) हिमालय
उत्तर:
(द) हिमालय
2. गंगा नदी की सहायक नदी है—
(अ) यमुना
(ब) सिंधु
(स) गोदावरी
(द) महानदी
उत्तर:
(अ) यमुना
![]()
3. महाभारत में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए कौनसा शब्द प्रयोग किया गया है-
(अ) हिंदुस्तान
(ब) भारतवर्ष
(स) सप्त सिंधु
(द) इंडिया
उत्तर:
(ब) भारतवर्ष
4. अशोक ने अपने एक शिलालेख में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए कौनसा नाम उल्लेखित किया है?
(अ) भारतवर्ष
(ब) जम्बूद्वीप
(स) भारत
(द) इंडोई
उत्तर:
(ब) जम्बूद्वीप
5. भारतीय संविधान लागू हुआ-
(अ) 1947 में
(ब) 1948 में
(स) 1950 में
(द) 1951 में
उत्तर:
(स) 1950 में
6. सिंधु नदी की सहायक नदी नहीं है—
(अ) सतलुज
(ब) रावी
(स) व्यास
(द) ताप्ती
उत्तर:
(द) ताप्ती
7. प्राचीन ग्रंथ ‘विष्णु पुराण’ में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए जिस नाम का प्रयोग किया गया है, वह है-
(अ) जम्बूद्वीप
(स) हिंदुस्तान
(ब) भारत
(द) सप्तसिंधु
उत्तर:
(ब) भारत
8. विदेशियों में सर्वप्रथम कहाँ के निवासियों ने भारत का उल्लेख किया?
(अ) ईरान
(ब) यूनान
(स) चीन
(द) फ्रांस
उत्तर:
(अ) ईरान
9. हिंदुस्तान शब्द आज से 1800 वर्ष पूर्व सर्वप्रथम किस भाषा के शिलालेख में प्रयोग किया गया?
(अ) यूनानी
(ब) चीनी
(स) फारसी
(द) फ्रेंच
उत्तर:
(स) फारसी
![]()
10. भारत आने वाले विदेशी आगंतुकों और आक्रमणकारियों ने भारत के लिए किस नदी पर आधारित नामों को अपनाया?
(अ) सिंधु नदी
(स) सरस्वती नदी
(ब) गंगा नदी
(द) चम्बल नदी
उत्तर:
(अ) सिंधु नदी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. भारत में प्रारंभिक काल से ही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक …………………………… स्थापित हो गई थी।
उत्तर:
एकता
2. इतिहास के क्रम में …………………………… को उसके निवासियों और विदेशों से आए आगंतुकों के द्वारा कई नामों से बुलाया गया है।
उत्तर:
भारत
3. …………………………… भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है।
उत्तर:
ऋग्वेद
4. …………………………… में भारत के लिए ‘भारतवर्ष’ तथा ‘जम्बूद्वीप’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
उत्तर:
महाभारत
5. भारतवर्ष से आशय ऋग्वेद में उल्लखित …………………………… के देश से है।
उत्तर:
भरत
6. भारतीय संविधान की शुरुआत में ही ‘भारत अर्थात ……………………………’ शब्द को उल्लेखित किया गया है।
उत्तर:
इण्डिया
सत्य / असत्य कथन छांटिए
1. भारतीय संविधान 1950 में लागू हुआ।
उत्तर:
सत्य
2. अपने प्रारंभिक लेखों और शिलालेखों में यूनानियों ने भारत को ‘हिन्दू’ शब्द से निर्दिष्ट किया था।
उत्तर:
असत्य
3. फारसी स्रोतों के आधार पर प्राचीन यूनानियों ने भारत को ‘इंडिके नाम दिया था।
उत्तर:
सत्य
4. प्राचीन चीनियों ने अपने विभिन्न ग्रंथों में भारत का उल्लेख ‘बिंदु’ से किया था।
उत्तर:
सत्य
सही मिलान कीजिये
प्रश्न 1.
| I | II |
| (i) हिंद | (अ) यूनानी |
| (ii) इंडिके | (ब) फारसी |
| (iii) बिंदू | (स) फ्रेंच |
| (iv) इंडे | (द) चीनी |
उत्तर:
| I | II |
| (i) हिंद | (ब) फारसी |
| (ii) इंडिके | (अ) यूनानी |
| (iii) बिंदू | (द) चीनी |
| (iv) इंडे | (स) फ्रेंच |
प्रश्न 2.
| I | II |
| (i) सप्त सैंधव | (अ) महाभारत |
| (ii) जम्बूद्वीप | (ब) फारसी शिलालेख |
| (iii) भारत | (स) ॠग्वेद |
| (iv) इंडिया दैट इज भारत | (द) विष्णु पुराण |
| (v) हिंदुस्तान | (य) भारतीय संविधान |
उत्तर:
| I | II |
| (i) सप्त सैंधव | (स) ॠग्वेद |
| (ii) जम्बूद्वीप | (अ) महाभारत |
| (iii) भारत | (द) विष्णु पुराण |
| (iv) इंडिया दैट इज भारत | (य) भारतीय संविधान |
| (v) हिंदुस्तान | (ब) फारसी शिलालेख |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
गंगा नदी की दो सहायक नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) यमुना नदी
(2) चम्बल नदी।
![]()
प्रश्न 2.
सिंधु नदी में मिलने वाली किन्हीं दो नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) झेलम नदी
(2) चनाव नदी
प्रश्न 3.
अरब सागर में गिरने वाली किन्हीं दो नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) सिंधु नदी
(2) नर्मदा नदी।
प्रश्न 4.
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली किन्हीं दो नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) गंगा नदी
(2) गोदावरी नदी।
प्रश्न 5.
भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ कौनसा है?
उत्तर:
ऋग्वेद।
प्रश्न 6.
ऋग्वेद में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का क्या नाम दिया गया है?
उत्तर:
सप्त सैंधव।
प्रश्न 7.
‘सप्त सैंधव’ में किन सात नदियों का उल्लेख है?
उत्तर:
सप्त सैंधव में उल्लेखित सात नदियां हैं- सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और सरस्वती।
प्रश्न 8.
समूचे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए एक नाम सबसे पहले हमें किस ग्रंथ में मिलता है?
उत्तर:
महाभारत में समूचे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए ‘भारतवर्ष’ नाम मिलता है।
प्रश्न 9.
महाभारत में उल्लेखित भारतवर्ष से क्या आशय है?
उत्तर:
भारतवर्ष से आशय भरत के देश से है और भरत वह नाम है जो सर्वप्रथम ऋग्वेद में उल्लेखित हुआ है।
प्रश्न 10.
अशोक के शिलालेख में उल्लेखित नाम ‘जम्बूद्वीप’ में किस-किस क्षेत्र का उल्लेख किया गया है?
उत्तर:
इसमें आज के भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और साथ ही साथ अफगानिस्तान के कुछ भाग सम्मिलित थे।
प्रश्न 11.
प्राचीन ग्रंथ ‘विष्णु पुराण’ में भारतीय महाद्वीप के लिए किस नाम का प्रयोग हुआ है?
उत्तर:
‘भारत’ नाम का।
![]()
प्रश्न 12.
विदेशियों में सर्वप्रथम किस देश के निवासियों ने ‘भारत’ का उल्लेख किया?
उत्तर:
ईरान (फारस) के निवासियों ने।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत का ‘इंडिया’ नाम कैसे पड़ा?
उत्तर:
भारत आने वाले विदेशी आगंतुकों और आक्रमणकारियों ने भारत के लिए सिंधु नदी पर आधारित नामों को अपनाया। इसके परिणामस्वरूप सिंधु से हिंदू, इंडोई तथा अन्ततः इण्डिया जैसे नाम बने।
प्रश्न 2.
भारतीय प्रायद्वीप का नाम ‘भारत’ शब्द अधिक प्रचलित किस प्रकार हुआ?
उत्तर:
प्राचीन भारतीयों द्वारा दिए नामों से जम्बूद्वीप, भारतवर्ष और भारत सम्मिलित हैं। बाद के समय में ‘भारत’ शब्द अधिक प्रचलित हुआ। अधिकांश भारतीय भाषाओं में इसी नाम को अपनाया गया।
प्रश्न 3.
महाभारत में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए प्रयुक्त शब्द ‘भारतवर्ष’ से क्या आशय है?
उत्तर:
महाभारत में आए शब्द ‘भारतवर्ष’ से आशय भारत के देश से है। ‘भरत’ वह नाम है जो सर्वप्रथम ऋग्वेद में उल्लिखित हुआ था। वहां इसका अभिप्राय लोगों के एक वैदिक समूह से है। बाद के साहित्य में विभिन्न महाराजाओं के लिए ‘भरत’ नाम उल्लेखित हुआ।
प्रश्न 4.
‘जम्बूद्वीप’ शब्द से क्या आशय है? उत्तर-भारतीय उपमहाद्वीप के लिए महाभारत में आए दूसरे शब्द जम्बूद्वीप से आशय ‘जामुन वृक्ष के फल के द्वीप’ से है। यह वास्तव में भारत में पाया जाने वाला एक सामान्य पेड़ है जिसे ‘जम्बुल वृक्ष’, ‘मालाबार प्लम’ या जामुन वृक्ष आदि भी कहते हैं। आगे जम्बूद्वीप भारतीय उपमहाद्वीप का पर्याय बन गया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
‘विष्णु पुराण’ में भारतीय उपमहाद्वीप को किस नाम से तथा किस प्रकार परिभाषित किया गया है?
उत्तर:
भारत के एक प्राचीन ग्रंथ विष्णु पुराण में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए ‘भारत’ शब्द का प्रयोग हुआ है और भारत को इन शब्दों में परिभाषित किया गया है- “वह देश जो समुद्र के उत्तर में और हिमाच्छादित पर्वतों के दक्षिण में है, उसे भारत कहते हैं।”
यह नाम ‘भारत’ आज भी प्रयोग में है। उत्तर भारत में इसे सामान्यतः ‘भारत’ लिखते हैं, जबकि दक्षिण भारत में प्रायः ‘भारतम्’ लिखते हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विदेशियों ने भारतीय उपमहाद्वीप का नाम इण्डिया कैसे रखा?
उत्तर:
(1) छठी शताब्दी सा.सं.पू. एक फारसी सम्राट ने सैन्य अभियान आरंभ किया और सिंधु नदी के क्षेत्र, जिसे ‘सिंधु’ कहा जाता था, पर नियंत्रण किया। यही कारण है कि फारसियों ने अपने प्रारंभिक लेखों और शिलालेखों में भारत को ‘हिंद’, ‘हिंदु’ या ‘हिंदू’ से निर्दिष्ट किया, जो उनकी भाषा में ‘सिंधु’ का रूपान्तरण था। प्राचीन फारसी में ‘हिंदू’ शब्द पूर्णत: भौगोलिक है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है।
(2) इन्हीं फारसी स्रोतों के आधार पर प्राचीन यूनानियों ने इस क्षेत्र को ‘इंडोई’ अथवा ‘इंडिके’ नाम दिया। इन्होंने ‘हिंदू’ शब्द के पहले अक्षर ‘ह’ को हटा दिया क्योंकि यह अक्षर यूनानी भाषा में नहीं था।
इस प्रकार सिंधु से हिंदु और हिंदु से इंडोई या इंडिके शब्द का रूपान्तरण हुआ।
(3) इसी इंडिके शब्द का फ्रेंच में ‘इण्डे’ तथा अंग्रेजी में ‘इंडिया’ में रूपान्तरण हुआ। इस प्रकार विदेशियों ने ‘सिंधु’ का अपनी भाषा में रूपान्तरण करते हुए अन्ततः इसे ‘इण्डिया’ नाम दे दिया।
![]()
इंडिया, अर्थात भारत Class 6 Notes
(1) आज का भारत एक आधुनिक राष्ट्र है, जिसकी परिभाषित सीमाएं, राज्य और ज्ञात जनसंख्या है। विश्व के इस भाग को हम प्रायः ‘भारतीय उपमहाद्वीप’ कहते हैं। इसके भिन्न-भिन्न नाम रहे हैं और इसकी सीमाएं बदलती रही हैं।
(2) ऐतिहासिक क्रम में भारत को उसके निवासियों और विदेशों से आए आगंतुकों द्वारा कई नामों से बुलाया जाता रहा है। ये नाम प्राचीन पुस्तकों, यात्रियों और तीर्थ यात्रियों के वृतान्तों और शिलालेखों में मिलते हैं।
(3) भारतीयों द्वारा समय-समय पर इसके निम्न प्रमुख नाम दिए गए-
- भारत के सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में इस उपमहाद्वीप का नाम ‘सप्त सैंधव’ दिया गया है।
- महाभारत में इसके लिए ‘भारतवर्ष’ तथा ‘जम्बूद्वीप’ शब्द का प्रयोग हुआ है। सम्राट अशोक के एक शिलालेख में भी इसका नाम ‘जम्बूद्वीप’ दिया गया है। उस समय इसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भाग सम्मिलित थे ।
- कुछ शताब्दियों बाद भारतीय उपमहाद्वीप के लिए सामान्यतः ‘भारत’ नाम का प्रयोग किया जाने लगा। एक प्राचीन ग्रंथ ‘विष्णु पुराण’ में यह नाम आया है।
- भारतीय संविधान में भी इसका नाम ‘भारत अर्थात इंडिया’ उल्लेखित किया गया है।
(4) भारत के लिए देश के विभिन्न भागों ने एक समान परिभाषा को अपनाया है। यथा —
- विष्णु पुराण में कहा गया है कि “वह देश जो समुद्र के उत्तर में और हिमाच्छादित पर्वतों के दक्षिण में है, उसे भारत कहते हैं।
- 2000 वर्ष पूर्व के एक प्राचीन साहित्य की कविता में कहा गया है कि ‘भारत दक्षिण में केप कुमारी से उत्तर में महान पर्वत तक, पूर्व के महासागर से पश्चिम के महासागर तक’ स्थित है।
(5) विदेशियों ने समय-समय पर इसके निम्न प्रमुख नामों का उल्लेख किया है—
- अपने प्रारंभिक लेखों और शिलालेखों में फारसियों ने भारत को सिंधु के रूपान्तरण में ‘हिन्द’, ‘हिन्दु’ या ‘हिन्दू’ से निर्दिष्ट किया।
- इन्हीं फारसी स्रोतों के आधार पर यूनानियों ने इसे ‘इंडोई’ अथवा ‘इंडिके’ नाम दिया था।
- प्राचीन चीनियों ने अपने ग्रंथों में इसका उल्लेख ‘यिन्तु’ या ‘बिंदु’ के रूप में किया जो मुख्यतः सिंधु का ही रूपान्तरण है। एक अन्य चीनी शब्द ‘तियन्जू’ को भी सिंधु से लिया गया था।
- 1800 वर्ष पूर्व सर्वप्रथम एक फारसी शिलालेख में इस उपमहाद्वीप के लिए ‘हिन्दुस्तान’ शब्द का प्रयोग किया गया।
- विदेशियों में सर्वप्रथम प्राचीन ईरान (फारस ) के निवासियों ने ‘भारत’ का उल्लेख किया।
Leave a Reply