Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 7 Solutions कक्षा 7 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर आजादी से पूर्व राजस्थान में सामाजिक-शैक्षणिक सुधार to strengthen your knowledge.
Class 7 Hamara Rajasthan Chapter 9 Question Answer in Hindi आजादी से पूर्व राजस्थान में सामाजिक-शैक्षणिक सुधार
हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-
प्रश्न 1.
आजादी पूर्व राजस्थान में कौन-सी कुप्रथाएँ प्रचलित थीं-
(अ) सती प्रथा
(ब) डाकन प्रथा
(स) बाल विवाह
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2.
1819 में आधुनिक शिक्षा का पहला स्कूल कहाँ खोला गया?
(अ) जयपुर
(ब) अजमेर
(स) उदयपुर
(द) जोधपुर
उत्तर:
(ब) अजमेर|
II. मिलान कीजिए-
| 1. दास प्रथा | (i) भोगीलाल पण्ड्या |
| 2. किशोरी देवी | (ii) अजमेर |
| 3. मेयो कॉलेज | (iii) कुरीति |
| 4. वागड़ के गाँधी | (iv) सामाजिक कार्यकर्ता |
उत्तर:
| 1. दास प्रथा | (iii) कुरीति |
| 2. किशोरी देवी | (iv) सामाजिक कार्यकर्ता |
| 3. मेयो कॉलेज | (ii) अजमेर |
| 4. वागड़ के गाँधी | (i) भोगीलाल पण्ड्या |
III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना किस उद्देश्य से की गई ?
उत्तर:
महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘वनस्थली विद्यापीठ’ की स्थापना की गई।
![]()
प्रश्न 2.
आधुनिक शिक्षा के नाम से खोले गए स्कूलों के बन्द होने का कारण बताइए ।
उत्तर:
इन स्कूलों में दी जाने वाली ईसाई धर्म की शिक्षा का लोगों ने विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप ये सभी स्कूल बंद कर दिये गये।
IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नानाभाई, सेंगाभाई एवं कालीबाई के बारे में बताइए ।
उत्तर:
नानाभाई खाँट (भील) – डूंगरपुर राज्य में जनजागृति के लिए सेवा संघ द्वारा खोली गई पाठशाला में वे एक अध्यापक थे। राज्य के एक पुलिस अधिकारी ने नानाभाई को पाठशाला बंद करने के लिए कहा तो उनके इंकार करने पर उनकी हत्या कर दी। गाभाई-वे भी उसी पाठशाला में अध्यापक थे। उन्हें फौज ने क्रूरता से पीटा और वाहन से बाँधकर घसीटा। कालीबाई- – एक 13 वर्षीय भील बालिका, जिसने सेंगाभाई की वाहन से बँधी रस्सी को दाँतली से काटकर उन्हें बचाया, परंतु वाहन में बैठे फौजी ने गोली मारकर कालीबाई की हत्या कर दी। अल्पायु में ही वे शहीद हो गईं। इस प्रकार, नानाभाई, गाभाई व कालीबाई के त्याग ने शिक्षा की स्थिति को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कक्षा 7 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में ब्रिटिश शासन का प्रभाव रहा-
(अ) 1818 से 1947 तक
(ब) 1857 से 1947 तक
(सं) 1915 से 1947 तक
(द) 1935 से 1943 तक
उत्तर:
(अ) 1818 से 1947 तक
प्रश्न 2.
लॉर्ड विलियम बैंटिक ने सती प्रथा को कब गैर-कानूनी घोषित किया ?
(अ) 1818 ई. में
(ब) 1829 ई. में
(स) 1832 ई. में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) 1829 ई. में
प्रश्न 3.
राजस्थान में कन्या वध की कुप्रथा को सर्वप्रथम किस राज्य ने गैर-कानूनी घोषित किया ?
(अ) कोटा
(ब) बीकानेर
(स) जोधपुर
(द) अलवर
उत्तर:
(अ) कोटा
![]()
प्रश्न 4.
अंग्रेजों ने 1833 ई. के चार्टर अधिनियम द्वारा किस प्रथा को समाप्त किया?
(अ) कन्या वध
(ब) सती प्रथा
(स) दास प्रथा
(द) डाकन प्रथा
उत्तर:
(स) दास प्रथा
प्रश्न 5.
प्राचीनकाल में भारतीय समाज में प्राथमिक और व्यावसायिक शिक्षा के प्रमुख केन्द्र होते थे-
(अ) गुरुकुल
(ब) मदरसे
(स) परिवार
(द) मठ
उत्तर:
(स) परिवार
प्रश्न 6.
पंडित जनार्दन राय नागर ने राजस्थान विद्यापीठ संस्था की स्थापना की-
(अ) 21 अगस्त, 1937 को
(ब) 21 अगस्त, 1872 को
(स) 21 अगस्त, 1819 को
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) 21 अगस्त, 1937 को
प्रश्न 7.
मिशनरी संस्था द्वारा कन्या वर्नाकुलर स्कूल प्रारम्भ किया-
(अ) 1861 में
(ब) 1866 में
(स) 1851 में
(द) 1819 में
उत्तर:
(अ) 1861 में
प्रश्न 8.
राजस्थान में ‘आदिवासियों के मसीहा’ और ‘वागड़ के गाँधी’ के नाम से जाना जाता है-
(अ) नानाभाई खांट को
(ब) भोगीलाल पण्ड्या को
(स) करणी सिंह को
(द) हीरालाल शास्त्री को
उत्तर:
(ब) भोगीलाल पण्ड्या को
प्रश्न 9.
वनस्थली में ‘जीवन कुटीर’ नामक संस्था की स्थापना की-
(अ) रतन शास्त्री ने
(ब) किशोरी देवी ने
(स) मामा बालेश्वर दयाल ने
(द) हीरालाल शास्त्री ने
उत्तर:
(द) हीरालाल शास्त्री ने
प्रश्न 10.
जल, जंगल और जमीन आन्दोलन चलाया-
(अ) मामा बालेश्वर दयाल ने
(ब) करणीसिंह ने
(स) भोगीलाल पंड्या ने
(द) किशोरी देवी ने
उत्तर:
(अ) मामा बालेश्वर दयाल ने
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. भारतीय समाज में ………………….. से ही शिक्षा का महत्त्व रहा है।
उत्तर:
प्राचीनकाल
2. …………………… ई. में अंग्रेजी भाषा, राजकीय भाषा बना दी गई।
उत्तर:
1835
3. ………………… ‘राज्य में जनजागृति हेतु सेवा संघ द्वारा पाठशालाएँ खोली गईं।
उत्तर:
डूंगरपुर
![]()
4. 10 मार्च, 1905 को जन्मे ………………………… सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं।
उत्तर:
मामा बालेश्वर दयाल
5. सकारात्मक व्यवस्था मस्तिष्क को …………………….. देती है और नकारात्मकता कई ……………………. को जन्म देती है।
उत्तर:
खुलापन, विकृतियों
6. 10 दिसम्बर, 1903 को ………………….. रियासत ने बाल विवाह और अनमेल विवाह निषेध कानून बनाया।
उत्तर:
अलवर।
स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित करें-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. डायन प्रथा | (अ) वनस्थली विद्यापीठ |
| 2. रतन शास्वी | (ब) राजस्थान विद्यापीठ |
| 3. पं. जनार्दन राय नागर | (स) मिशनरी संस्था |
| 4. कन्या वर्नाकुलर स्कूल | (द) भोगीलाल पण्ड्या |
| 5. वागड़ सेवा मंदिर | (य) कुरीति |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. डायन प्रथा | (य) कुरीति |
| 2. रतन शास्वी | (अ) वनस्थली विद्यापीठ |
| 3. पं. जनार्दन राय नागर | (ब) राजस्थान विद्यापीठ |
| 4. कन्या वर्नाकुलर स्कूल | (स) मिशनरी संस्था |
| 5. वागड़ सेवा मंदिर | (द) भोगीलाल पण्ड्या |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
प्राचीनकाल में किस तरह का जातिगत स्वरूप विद्यमान था?
उत्तर:
प्राचीनकाल में समाज में वर्णव्यवस्था पर आधारित जातिगत स्वरूप विद्यमान था, जो श्रम और कार्य विभाजन पर आधारित सकारात्मक व्यवस्था थी।
प्रश्न 2.
ब्रिटिश सरकार किस कारण भारतीय जनता के सामाजिक और धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती थी?
उत्तर:
अपनी अहस्तक्षेप की नीति के चलते ब्रिटिश सरकार भारतीय जनता के सामाजिक और धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती थी ।
प्रश्न 3.
मध्यकाल में सती प्रथा को रोकने का प्रयास किन मुस्लिम शासकों ने किया ?
उत्तर:
मध्यकाल में मुहम्मद बिन तुगलक और अकबर ने सती प्रथा को रोकने के प्रयास किए।
![]()
प्रश्न 4.
डाकन प्रथा का प्रचलन सर्वाधिक कहाँ था?
उत्तर:
राजस्थान के मेवाड़ और कोटा राज्यों में डाकन प्रथा का प्रचलन अधिक था।
प्रश्न 5.
किसके प्रयासों से सर्वप्रथम जयपुर राज्य में सती- प्रथा निषेध कानून पारित किया गया ?
उत्तर:
जयपुर संरक्षक समिति के प्रयासों से।
प्रश्न 6.
राष्ट्रीय स्तर पर अनमेल एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए किस समाज सुधारक ने आवाज उठायी ?
उत्तर:
स्वामी दयानंद सरस्वती ने।
प्रश्न 7.
मुगलों के आगमन के बाद राजस्थान में किस कुप्रथा को और बढ़ावा मिला?
उत्तर-
दास प्रथा को।
प्रश्न 8.
ब्रिटिश साम्राज्य ने राजपूताना में व्याप्त 19वीं शताब्दी से पूर्व की शिक्षा को किस नाम से सम्बोधित किया ?
उत्तर-
देशी शिक्षा (इंडीजिनियस एज्युकेशन) के नाम से।
प्रश्न 9.
1835 ई. में कौनसी भाषा राजकीय भाषा बना दी गई ?
उत्तर:
अंग्रेजी भाषा ।
प्रश्न 10.
30 मार्च, 1949 को राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने ?
उत्तर:
हीरालाल शास्त्री ।
प्रश्न 11.
सन् 1872 में अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना किस उद्देश्य से की गई ?
उत्तर:
उच्च पदों पर आसीन लोगों के पुत्रों के लिए अंग्रेजी शिक्षा का पृथक् प्रबंधन करने के लिए 1872 में अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की गई थी।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-I
प्रश्न 1.
भोगीलाल पण्ड्या का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
भोगीलाल पण्ड्या ये सन् 1904 में डूंगरपुर में जन्मे। इन्होंने डूंगरपुर में विद्यालय की स्थापना की। इसके अतिरिक्त इन्होंने प्रौढ़ों के लिए भी पाठशाला स्थापित की, वह आगे चलकर वागड़ सेवा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
प्रश्न 2.
कन्या वध नामक सामाजिक कुरीति की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए ।
उत्तर:
कन्या वध- कन्या वध की कुप्रथा के प्रचलन भी जोरों पर था, लोग कन्याओं को पैदा होते ही मार देते थे। राजस्थान में कन्या वध कुप्रथा को सर्वप्रथम कोटा राज्य ने गैर-कानूनी घोषित किया। तत्पश्चात् बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और अलवर राज्यों ने इस प्रथा को गैर-कानूनी घोषित किया।
![]()
प्रश्न 3.
बीकानेर शासक करणी सिंह के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
करणी सिंह- बीकानेर रियासत के महाराजा करणी सिंह का जन्म 1924 ई. में हुआ था। इनके द्वारा बालिका शिक्षा हेतु सराहनीय प्रयास किए गए। इन्होंने सहशैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन हेतु खेलकूद, निशानेबाजी आदि को प्रोत्साहित किया एवं छात्रवृत्ति की शुरुआत की।
प्रश्न 4.
जल, जंगल और जमीन आन्दोलन चलाने वाले मामा बालेश्वर दयाल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मामा बालेश्वर दयाल इनका जन्म 10 मार्च, 1905 को हुआ तथा ये राजस्थान में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काफी प्रसिद्ध हैं। इन्होंने भील जनजाति के उत्थान हेतु विशेष कार्य किया। इस हेतु उन्होंने जल, जंगल और जमीन नामक प्रमुख आंदोलन चलाया।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-II
प्रश्न 1.
हमारे समाज में बाल-विवाह, सती प्रथा, कन्या वध तथा अनमेल विवाह जैसी कुरीतियों का प्रचलन किस कारण हुआ?
उत्तर:
प्राचीन काल में हमारे समाज में विवाह संस्था सामाजिक व्यवस्था का एक मजबूत रूप बनी हुई थी। इसी के चलते कुछ वैवाहिक परम्पराओं और मान्यताओं का सही रूप अपनी प्रासंगिकता बनाए नहीं रख सका और इसके विकृत रूप ने समाज में अनेक कुरीतियों, जैसे-बाल विवाह, अनमेल विवाह, सती प्रथा, कन्या वध आदि को जन्म दिया।
प्रश्न 2.
अंधविश्वास पर आधारित एक कुरीति ‘डाकन प्रथा’ का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
डाकन प्रथा – यह अंधविश्वास पर आधारित कुप्रथा थी। इस कुप्रथा के तहत राजस्थान में कुछ जातियों में स्त्रियों पर डाकन होने का आरोप लगाकर उन्हें मार डाला जाता था। मेवाड़ और कोटा में इसका प्रचलन अधिक था। 1853 ई. में ए. जी. जी. राजपूताना ने इस प्रथा के उन्मूलन हेतु रियासतों के शासकों पर दबाव डाला। परिणामत: इस कुप्रथा को निषेध कर दिया गया।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व राजस्थान में व्याप्त निम्नलिखित दो सामाजिक कुरीतियों का वर्णन कीजिए:
(1) बाल विवाह व अनमेल विवाह,
(2) दास प्रथा।
उत्तर:
स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व राजस्थान में व्याप्त बाल विवाह एवं अनमेल विवाह तथा दास प्रथा का वर्णन निम्नलिखित है-
1. बाल विवाह एवं अनमेल विवाह कम उम्र की कन्याओं का विवाह उनसे अधिक उम्र के पुरुषों से करना अनमेल विवाह कहलाता है, जबकि कम उम्र के अवयस्क बालक-बालिकाओं का विवाह कर देना बाल विवाह कहलाता है। ये दोनों ही कुप्रथाएँ समाज में प्रचलित थीं। इससे बालक-बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है जो कि प्रगतिशील समाज के लिए उपयुक्त नहीं होता। राष्ट्रीय स्तर पर इन कुप्रथाओं को रोकने हेतु स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आवाज उठाई, जबकि राजस्थान में 10 दिसम्बर, 1903 को अलवर रियासत ने बाल विवाह और अनमेल विवाह निषेध कानून बनाया।
2. दास प्रथा – भारत में यह प्रथा प्राचीन काल से अस्तित्व में थी। राजस्थान भी इससे बचा नहीं था। दास शासकों, सामंतों या धनिकों के यहाँ सेवा सुश्रुषा के लिए रखे जाते थे। दासों की संख्या के आधार पर कुल और परिवारों की प्रतिष्ठा एवं उच्चता का आंकलन होता था। इस प्रथा को चाकर या हाली के तौर पर जाना जाता था। इस कुप्रथा को अंग्रेजों ने 1833 ई. के चार्टर अधिनियम द्वारा समाप्त किया।
प्रश्न 2.
आजादी से पूर्व राजस्थान में सामाजिक एवं शैक्षणिक सुधार करने वाले किन्हीं तीन जननायकों का परिचय दीजिए।
उत्तर:
राजस्थान की भूमि पर ऐसे जननायक भी हुए हैं, जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ ही शैक्षणिक सुधार कार्य भी किए। उनमें से तीन निम्नलिखित हैं-
1. हीरालाल शास्त्री – इनका जन्म जयपुर के जोबनेर में एक कृषक परिवार के घर 24 नवम्बर, 1899 में हुआ। समाज सेवा की भावना से ये बचपन से ओत-प्रोत थे। सन् 1929 में इन्होंने दूरस्थ एवं पिछड़े गाँव वनस्थली को अपना कार्यक्षेत्र चुना। यहाँ इन्होंने जीवन कुटीर नामक संस्था स्थापित की। ये आगे चलकर प्रजामंडल में भी सक्रिय रहे तथा 1948 ई. में जयपुर स्टेट के एवं 30 मार्च, 1949 को राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बने। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी पत्नी के सहयोग से वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना भी की।
2. श्रीमती रतन शास्त्री-इन्हें महिला शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। इन्होंने हीरालाल शास्त्री के सहयोग से वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना की। महिला एवं बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान एवं सराहनीय कार्य करने हेतु इन्हें विभिन्न सम्मानों से पुरस्कृत किया गया। जिनमें से प्रमुख हैं—पद्मश्री, पद्मभूषण एवं जमनालाल बजाज अवार्ड।
3. किशोरी देवी – ये स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता थीं। 1938 ई. में इनके पति सरदार हरलाल सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर वहाँ के जागीरदार ने कारावास में डाल दिया। जिसका विरोध करने के लिए किशोरी देवी ने आंदोलन चलाया। उन्होंने महिलाओं का समूह बनाकर कटराथल (सीकर) में सत्याग्रह भी किया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के उत्थान हेतु कई समाज सुधार कार्य भी किए।
![]()
प्रश्न 3.
राजस्थान में शिक्षा की स्थिति एवं सुधार की ओर उठाए गए कदमों की समीक्षा कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में शिक्षा विभिन्न कालक्रमों से गुजरी है।
यथा –
- अंग्रेजी प्रशासन ने 19वीं शताब्दी से पूर्व की शिक्षा को | देशी शिक्षा का नाम दिया। जबकि इसके बाद की शिक्षा को अंग्रेजी शिक्षा, पाश्चात्य शिक्षा या आधुनिक शिक्षा का शीर्षक प्रदान किया। इस प्रकार, 19वीं शताब्दी में जहाँ शिक्षा का प्रारम्भिक स्वरूप नजर आता है तो वहीं अंग्रेजी शिक्षा का प्रभाव भी स्पष्ट होता है।
- सन् 1819 ई. में आधुनिक शिक्षा का प्रथम विद्यालय अजमेर में खोला गया, तत्पश्चात् पुष्कर, भिनाय एवं केकड़ी में भी शिक्षण संस्थाएँ खुलीं।
- सन् 1835 में अंग्रेजी भाषा राजकीय भाषा बना दी गई। अतः अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली का महत्त्व बढ़ा और रियासतों में आधुनिक शिक्षा प्रणाली अपनाने वाली शिक्षण संस्थाएँ खुलने लगीं।
- सन् 1872 में वायसराय लॉर्ड मेयो के नाम पर अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना हुई, जिसका प्रथम सत्र 1875-76 में प्रारंभ हुआ।
- इसी क्रम में, पण्डित जनार्दन राय नागर ने सभी के लिए शिक्षा के उद्देश्य से 21 अगस्त, 1937 को राजस्थान विद्यापीठ संस्था की स्थापना की।
प्रश्न 4.
राजस्थान में महिला शिक्षा हेतु किए गए प्रयासों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
1861 ई. में मिशनरी संस्था द्वारा कन्या वर्नाकुलर स्कूल प्रारम्भ किया गया। सरकार द्वारा 1866 ई. में पुष्कर अजमेर| मेरवाड़ा केन्द्र शासित क्षेत्र में प्रथम सरकारी कन्या स्कूल खोला गया। इसके साथ ही देशी रियासतों में महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अलवर, कोटा, झालावाड़, र्टोक, बीकानेर आदि रियासतों में कन्या विद्यालय की शुरुआत की गई। हीरालाल शास्त्री ने अपनी पत्नी रतन शास्त्री के सहयोग से महिला शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना की।
Leave a Reply