The latest Class 7 Hindi Notes Malhar Chapter 5 नहीं होना बीमार Summary in Hindi is designed to make revision simple and effective.
नहीं होना बीमार Class 7 Summary in Hindi
नहीं होना बीमार Class 7 Hindi Summary
पाठ का सार – लेखक बचपन में अपनी नानीजी के साथ सुधाकर काका से मिलने चिकित्सालय जाता है। वह वहाँ के वातावरण को देखकर खुश होते हुए सोचता है कि बीमार होने पर उसे भी ऐसा ही आनन्द मिलेगा। अतः एक बार होमवर्क न करने के कारण वह बीमारी का बहाना बनाकर नानीजी से बोला-आज मेरी तबीयत खराब है। उसे आशा थी कि वह घर में आराम करेगा और उसे साबूदाने की खीर खाने को मिलेगी, किन्तु हुआ इसके विपरीत, नानाजी ने कड़वी दवा खिलाई और कहा कि आज भूखा रहेगा तो शरीर के सारे विकार मिट जायेंगे। लेखक की सम्पूर्ण आशाओं पर पानी फिर गया। वह अन्त में निर्णय लेता है कि भविष्य में कभी स्कूल से छुट्टी लेने का बहाना नहीं बनायेगा।

नहीं होना बीमार शब्दार्थ
- वार्ड = चिकित्सालय में मरीजों के रहने का कमरा या हॉल।
- नब्ज = कलाई पर महसूस होने वाली धड़कन।
- चाल = युक्ति, तरकीब।
- गुडुप = घना, सघन।
- ड्राइक्लीनर = कपड़ों की धुलाई करने वाला।
- विकार = वासना, क्षोभ, परिवर्तन, रोग, दोष।
- रिसेस = विद्यालय में अल्पावकाश, मध्यावकाश।
- भुक्कड़ = बहुत खाने वाला, पेटु।
- कुढ़न = खीझ, कुढ़ने का भाव, जलन, विवशता।
Leave a Reply