• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

March 28, 2019 by Phani Leave a Comment

RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें are part of RBSE Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name मुहावरे व कहावतें
Number of Questions Solved 6
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

मुहावरे

जिन वाक्यांशों का सामान्य या शाब्दिक अर्थ न होकर विशेष अर्थ होता है, वे मुहावरे Hindi Muhavare कहलाते हैं। मुहावरे वाक्यांश होते हैं, इसलिए इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं होता। इनका प्रयोग वाक्य के अंतर्गत ही किया जाता है।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

प्रमुरव मुहावरे, उनके अर्थ तथा वाक्य-प्रयोग

1. अक्ल पर पत्थर पड़ना (बुधि भ्रष्ट होना)- मेरी अक्ल पर पत्थर पड़ गये थे, जो मैंने तुम पर विश्वास किया।
2.अपना उल्लू सीधा करना (अपना स्वार्थ सिद्ध करना) आजकल हर व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करने में लगा हुआ है।
3. आँखों से गिर जाना (सम्मान खो देना)- जब से गिरीश चोरी में पकड़ा गया है, वह सभी की आँखों से गिर गया है।
4. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना (अपनी प्रशंसा आप करना)- मुन्ना अपनी प्रशंसा आप ही करता रहता है। यह देखकर रमेश ने कहा कि अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना अच्छा नहीं है।
5. एक आँख न भाना (बिल्कुल अच्छा न लगना) – कौरवों को महाबली भीमसेन एक आँख नहीं भाते थे।
6. आँखों में धूल झोंकना (धोखा देना)- पहरेदारों की आँखों में धूल झोंककर चोर भाग गये।
7. आग में घी डालना (क्रोध को भड़काना)- शिव धनुष टूटने से क्रोधित परशुराम को लक्ष्मण ने खरी-खोटी सुनाकर आग में घी डाल दिया।
8. अँगूठा दिखाना (निर्धारित समय पर मना करना)प्रीति ने पड़ोसिन को रुपया देने के नाम पर ऐन वक्त पर अँगूठा दिखा दिया।
9. आँखें बिछाना (प्रेम से स्वागत करना)- राम के आने की प्रतीक्षा में लोग आँखें बिछाए बैठे हैं।
10. ईंट का जवाब पत्थर से देना (कड़ा मुकाबला करना)- डाकुओं को ईंट का जवाब पत्थर से मिला तभी उन्होंने डकैती डालना छोड़ा।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

11. ईद का चाँद होना (बहुत समय बाद दिखाई देना)विवाह क्या हुआ, तुम तो ईद के चाँद हो गये।।
12. उल्टी गंगा बहाना (विरुद्ध बातें करना)- बाराती स्वयं दूल्हे का स्वागत करके कैसी उल्टी गंगा बहा रहे
13. कलेजे पर साँप लोटना (मन में कष्ट होना)तुम्हारी सफलता के विषय में सुनकर तुम्हारे शत्रुओं के कलेजे पर साँप लोट रहे हैं।
14. कान पर जूं न रेंगना (कुछ असर न होना)- मैं नौकर से रोज जल्दी आने को कहता हूँ, पर उसके कान पर जूं नहीं रेंगती।
15. कलेजा फटना (घोर दुःख होना)- लक्ष्मण को मूर्छित देखकर श्रीराम का कलेजा फटने लगा।
16. कान काटना (चतुराई भरे कार्य करना)- छोटा होने पर भी वह बड़े-बड़ों के कान काट रहा है।
17. खरी-खोटी सुनाना (बुरा-भला कहना)- नौकर के तनिक-सी देर में पहुँचने पर राम ने उसे खरी-खोटी सुना दी।
18. खून खौलना (अधिक क्रोध आना)- मैं सुरजीत से होली मिलने गया था, किंतु उसके मुँह से गालियाँ सुनकर मेरा खून खौलने लगा।
19.गड़े मुर्दे उखाड़ना (भूली हुई बातों का संदर्भ देना)कुछ स्वार्थी नेता गड़े मुर्दे उखाड़कर जनता को लड़ाते रहते हैं।
20. घी के दीए जलाना (खुशियाँ मनाना)- मुकदमे में जीत जाने पर श्याम के घर घी के दीए जल रहे थे।
21. घुटने टेकना (हार स्वीकार कर लेना)- सन् 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना के आगे घुटने टेकने पड़े थे।
22. चिकना घड़ा होना (बेशर्म होना)– राकेश चिकना घड़ा है, उस पर कहने-सुनने का कोई असर ही नहीं होता।
23. चार चाँद लगाना (शोभा बढ़ाना)- प्रधानमंत्री के भोज में सम्मिलित होने से समारोह में चार चाँद लग गये।
24. जहर का पूँट पीना (अपमान का उत्तर न देना)उसने सबके सामने मेरा अपमान किया, पर मैं जहर का चूंट पीकर रह गया।
25. टस से मस न होना (कुछ भी असर न होना) अध्यापक के बार-बार समझाने पर भी राम टस से मस न हुआ।
26. टेढ़ी खीर (बहुत कठिन काम)- आजकल सरकारी नौकरी पाना बड़ी टेढ़ी खीर है।
27. डींग मारना (अपनी झूठी प्रशंसा करना)- अमित क्रिकेट में कुछ नहीं जानता केवल डींग मारता है।
28. तारे गिनना (नींद न आना)- दिनेश पत्नी के वियोग में तारे गिन-गिनकर रात काट रहा है।
29. तीन तेरह होना (बिखर जाना)-पिता के मरते ही, रमेश का परिवार तीन तेरह हो गया।
30. दाँत काटी रोटी होना (घनिष्ठ संबंध होना)- आजकल राम और श्याम की दाँत काटी रोटी है।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

31. दाल में कुछ काला होना (संदेहपूर्ण स्थिति)उसके पास उतना धन नहीं है, जितनी बड़ी योजना पर वह काम कर रहा है। जरूर दाल में कुछ काला है।
32. नौ-दो ग्यारह होना (भाग जाना)- गाँव वालों के आते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गये।
33. पैर तले जमीन खिसकना (होश उड़ जाना)- जेब में हाथ डालते ही मेरे पैर तले जमीन खिसक गयी, क्योंकि जेब कट गयी थी और पैसे गायब थे।
34. फेंक-फेंककर पाँव रखना (बहुत सावधानी से काम करना)- समय बहुत खराब है, अतः फेंक-फेंककर पाँव रखना चाहिए।
35.बाल बाँका न होना (कुछ हानि न होना)- विरोधियों ने सारे प्रयत्न कर लिये, लेकिन रवि का बाल बाँकी नहीं कर सके।
36. बाल-बाल बचना (मुश्किल से बचना)- गोविंद छत से गिरने से बाल-बाल बच गया।
37. रोड़े अटकाना (बाधा डालना)- उदित सदैव तनिष्क के काम में रोड़े अटकाता है।
38. मक्खन लगाना (चापलूसी करना)- हरप्रसाद अधिकारी को मक्खन लगाने में चतुर है।
39. लोहे के चने चबाना (कठिन काम करना)- हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के शौर्य के आगे मुगलों को लोहे के चने चबाने पड़े।
40. हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना (कुछ न करना)- हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से काम नहीं चलेगा, कुछ उपाय सोचो।

कहावतें (लोकोक्तियाँ)
‘लोकोक्ति’ शब्द लोक+उक्ति से मिलकर बना है। लोकोक्ति स्वतंत्र वाक्य होती है। इनका प्रयोग करने के लिए। वाक्य के अंतर्गत इन्हें ज्यों-का-त्यों रखा जाता है।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

प्रमुख लोकोक्तियाँ – अर्थ एवं वाक्य-प्रयोग सहित
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें 1
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें 2

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
धोबी का कुत्ता ‘घर का न घाट का’ मुहावरे का अर्थ
(क) घर का न घाट का
(ख) घर से बाहर होना
(ग) कहीं का न रहना
(घ) बहिष्कृत होना।
उत्तर:
(ग) कहीं का न रहना।

प्रश्न 2.
‘नौ दो ग्यारह होना’ मुहावरे का अर्थ है
(क) दूर चला जाना
(ख) भाग जाना
(ग) कहीं का न रहना
(घ) मुँह छिपाना।
उत्तर:
(ख) भाग जाना।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

प्रश्न 3.
‘एक चुप सौ को हराए’ लोकोक्ति का अर्थ है
(क) मौन रहना अति उत्तम
(ख) मौन रहना उत्तम नहीं
(ग) चुप रहना
(घ) चुप नहीं रहना।
उत्तर:
(क) मौन रहना अति उत्तम

प्रश्न 4.
‘करेला और नीम चढ़ा’ लोकोक्ति का अर्थ है
(क) कड़वा होना
(ख) दुष्ट को बुरी संगति मिलना
(ग) मीठा होना
(घ) नीम के पत्ते
उत्तर:
(ख) दुष्ट को बुरी संगति मिलना

प्रश्न 5.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ एवं वाक्य प्रयोग कीजिए
उत्तर:

  1. दंग रह जाना- अचंभित होना। वाक्य प्रयोग- राम बेटे की बातें सुनकर दंग रह गया।
  2. दाँत पीसना- क्रोध प्रकट करना। वाक्य प्रयोग दाँत क्यों पीस रहे हो, मैंने तो तुम्हारी बात मान ली।
  3. दिल छोटा करना- धैर्य खोना। वाक्य प्रयोग – दिल छोटा मत करो, आपत्तियाँ तो आती रहती हैं।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें

प्रश्न 6.
निम्नलिखित लोकोक्तियों का अर्थ एवं वाक्य-प्रयोग कीजिए
उत्तर:

  1. मान ने मान मैं तेरा मेहमान – न चाहने पर भी गले पड़ना। वाक्य प्रयोग – मेरी छोटी बहिन मेरे हर काम के बीच मुझे टोकती रहती थी जबकि उससे कोई बात नहीं पूछी जाती थी। यह तो वही बात हुई मान न मान मैं तेरा मेहमान।
  2. रस्सी जल गई पर ऐंठ न गई – शक्ति समाप्त होने पर भी व्यर्थ का घमंड। वाक्य प्रयोग- तान्या को देखो फेल हो गई, परंतु अब भी अकड़ रही है। सच है कि रस्सी जल गई पर ऐंठ न गई।
  3. लातों के देव बातों से नहीं मानते – दुर्जन प्रेम की भाषा नहीं समझते। वाक्य प्रयोग- पुलिस अधिकारी ने चोर के लिये कहा कि लातों के देव बातों से नहीं मानते। लगाओ इसको दो-दो डण्डे।

We hope the RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण मुहावरे व कहावतें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer मीरा के पद
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 9 Question Answer चिड़िया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 7 Question Answer वर्षा बहार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 5 Question Answer नहीं होना बीमार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 4 Question Answer पानी रे पानी
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer फूल और काँटा
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 2 Question Answer तीन बुद्धिमान
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 1 Question Answer माँ, कह एक कहानी
  • बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...