• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था

May 6, 2026 by Fazal Leave a Comment

By tackling these Curiosity Class 7 Solutions and RBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था, students will build a solid foundation in the topic.

Class 7th Science Chapter 6 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 7 Chapter 6 Question Answer in Hindi

NCERT Class 7 Science Chapter 6 Question Answer Hindi Medium

आइए, और अधिक सीखें

प्रश्न 1.
11 वर्षीय लड़के रमेश के चेहरे पर कुछ लाल दाने (मुँहासे) निकले। उसकी माँ ने उसे बताया कि इसका कारण उसके शरीर में होने वाले जैविक परिवर्तन हैं।
(i) उसके चेहरे पर इन मुँहासों के होने के संभावित कारण क्या हो सकते हैं?
(ii) इन मुँहासों से कुछ राहत पाने के लिए वह क्या कर सकता है?
उत्तर:

  • कारण : मुँहासे ( Acne) किशोरावस्था में होने वाला एक सामान्य शारीरिक परिवर्तन है। इसके मुख्य कारण हैं :
    1. हार्मोनल परिवर्तन : इस उम्र में शरीर में एण्ड्रोजन नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती हैं, जो त्वचा की तैलीय ग्रंथियों (Sebaceous Glands) को अधिक सक्रिय कर देती है।
    2. अतिरिक्त तेल उत्पादन : ये ग्रंथियाँ अधिक मात्रा में तेल (Sebum) बनाने लगती हैं।
    3. रोम छिद्रों का बंद होना : अतिरिक्त तेल और मृत त्वचा कोशिकाएँ रोम छिद्रों को बंद कर देती हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और सूजन, लालिमा व मुँहासे बन जाते हैं।
  • राहत के उपाय : रमेश निम्नलिखित उपाय कर सकता
    1. त्वचा की सफाई : दिन में 2-3 बार हल्के साबुन या फेस वॉश से चेहरा धोएं।
    2. तेलयुक्त उत्पादों से परहेज : चेहरे पर हैवी क्रीम या तेल लगाने से बचें।
    3. मुँहासे न फोड़ें : ऐसा करने से संक्रमण फैल सकता है और दाग पड़ सकते हैं।
    4. संतुलित आहार : तैलीय और मसालेदार भोजन कम करें, ताजे फल और सब्जियाँ अधिक खाएं।
    5. डॉक्टर से सलाह : यदि मुँहासे गंभीर हों, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) से परामर्श लें।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य समूह किशोरों के लिए अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त विकल्प होगा और क्यों?
RBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था - 1
उत्तर :
विकल्प (ख) में दिया गया खाद्य समूह किशोरों के लिए अपेक्षाकृत अधिक उपयुक्त होगा क्योंकि इसमें अनाज, दालें, हरी सब्जियाँ, डेयरी उत्पाद, सलाद आदि शामिल हैं। इनमें उपस्थित पोषक तत्त्व वृद्धि व विकास में सहायक है। इस उम्र में शारीरिक वृद्धि और मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन की अत्यधिक आवश्यकता होती है। प्रोटीन शरीर की मरम्मत, हार्मोन्स और एंजाइम्स के निर्माण में मदद करता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों को सही रूप में लिखिए:
(क) किशोरवय लड़कियों में 28-30 दिनों के अंतराल पर होने वाला रक्तस्राव सिकर्ममाध है।
उत्तर:
सही रूप – मासिक धर्म (Menstruation)

(ख) किशोरवय लड़कों की आवाज में रूक्षता बढ़े हुए कवायं के कारण होती है।
उत्तर:
सही रूप – वाक्-यंत्र ( Voice Box/Larynx)

(ग) द्वितीयक लैंगिक लक्षण वे प्राकृतिक संकेत हैं जो यह इंगित करते हैं कि शरीर वयस्कता की तैयारी कर रहा है और ये रंभवयौना को चिह्नित करते हैं।
उत्तर:
सही रूप यौवनारंभ (Puberty)।

(घ) हमें लल्कोहॉ और ग्सड़ को ‘ना’ कहना चाहिए क्योंकि ये व्यसनकारी हैं।
उत्तर:
सही रूप – एल्कोहॉल (Alcohol) और ड्रग्स (Drugs)।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 4.
शालू ने अपनी सहपाठी से कहा “किशोरावस्था में मात्र शारीरिक परिवर्तन होते हैं जैसे लंबा होना या शरीर पर बालों का निकलना।” क्या वह सही है? आप किशोरावस्था के इस वर्णन में क्या परिवर्तन करेंगे?
उत्तर:
नहीं, शालू का कहना पूरी तरह सही नहीं है। किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तनों के अलावा भी कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। मैं इस वर्णन में निम्नलिखित परिवर्तन / जोड़ करूँगा:

  1. मानसिक परिवर्तन : सोचने-समझने की क्षमता का विकास, तार्किक चिंतन का विकास।
  2. भावनात्मक परिवर्तन : मनोदशा में उतार-चढ़ाव (Mood Swings), संवेदनशीलता में वृद्धि।
  3. सामाजिक परिवर्तन : दोस्तों के साथ रिश्तों में बदलाव, समाज में अपनी भूमिका को समझना।
  4. जैविक परिवर्तन : हार्मोन्स का स्राव, लड़कियों में मासिक धर्म का शुरू होना, लड़कों में शुक्राणु का निर्माण।

प्रश्न 5.
कक्षा में चर्चा के समय कुछ विद्यार्थियों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की। आप किन प्रश्नों को पूछकर इन बिंदुओं के औचित्य को सिद्ध करेंगे?
(क) “किशोरवयों को व्यवहारगत परिवर्तनों के संदर्भ में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती।”
(ख) “यदि कोई हानिकारक पदार्थ का एक बार सेवन कर लेता है तो वह इच्छानुसार इसका सेवन करना कभी भी बंद कर सकता है।”
उत्तर:
(क) क्या व्यावहारिक परिवर्तन (जैसे- चिड़चिड़ापन, गुस्सा, जोखिम लेने की प्रवृत्ति) किशोरों के जीवन और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं?
क्या इन परिवर्तनों को नजरअंदाज करने से भविष्य में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ (जैसे- तनाव, अवसाद) हो सकती हैं?
क्या इन परिवर्तनों को समझना और उन पर चर्चा करना, उन्हें बेहतर तरीके से नियंत्रण करने में मददगार नहीं होगा ?

(ख) क्या आप जानते हैं कि नशीले पदार्थ शरीर और मस्तिष्क की रासायनिक संरचना को बदल देते हैं, जिससे एक लत (Addiction) लग जाती है?
क्या आपको लगता है कि एक बार लत लग जाने के बाद, उसे केवल इच्छाशक्ति से रोक पाना आसान है?
क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सुना है जिसने ‘सिर्फ एक बार की शुरुआत की और फिर उससे छुटकारा पाने के लिए लंबे इलाज की जरूरत पड़ी?

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 6.
किशोर कभी-कभी मनोदशा में निरंतर परिवर्तनों का अनुभव करते हैं। किसी दिन वे स्वयं को अत्यधिक ऊर्जावान और प्रसन्न अनुभव करते हैं जबकि किसी अन्य दिन वे अत्यंत उदासीनता का अनुभव करते हैं। अन्य कौन-से व्यवहारगत परिवर्तन इस आयु से संबंधित हैं?
उत्तर:
किशोरावस्था में होने वाले अन्य व्यवहारगत परिवर्तन हैं:

  1. आत्मकेंद्रित होना : अपने शारीरिक बदलावों और रूप के बारे में अधिक सोचना।
  2. स्वतंत्रता की इच्छा : माता-पिता से दूरी बनाना और अपने निर्णय स्वयं लेना चाहना।
  3. साथियों का दबाव (Peer Pressure) : दोस्तों के कहने पर अच्छे या बुरे काम करने के लिए प्रभावित होना । जोखिम लेने की प्रवृत्ति-नए और खतरनाक काम करने की कोशिश करना।
  4. भावनाओं की तीव्रता : किसी बात पर बहुत अधिक खुश या बहुत अधिक दुखी हो जाना।

प्रश्न 7.
शौचालय का प्रयोग करते समय मोहिनी ने ध्यान दिया कि प्रयोग किए गए सेनीटरी पैड कूड़ेदान के आस- पास बिखरे पड़े हैं। वह असहज हो गई और उसने इस विषय में अपनी सहेलियों को बताया। उन्होंने मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता और स्वच्छता संबंधी अन्य अच्छी आदतों पर चर्चा की। आप अपने साथियों को मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता और स्वच्छता संबंधी आदतों के विषय में क्या सुझाव देंगे?
उत्तर:
सुझाव इस प्रकार हैं:

  1. उपयोग किए गए पैड का सही निपटान : उन्हें अखबार या कागज में लपेटकर ही कूड़ेदान में डालें। खुले में न फेंकें।
  2. नियमित अंतराल पर बदलें : पैड को 4-6 घंटे में बदलते रहना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
  3. साफ-सफाई : हाथों और जननांगों की नियमित सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  4. सही उत्पाद का चयन: अच्छी क्वालिटी के सेनीटरी नैपकिन या मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें।
  5. खुलकर बात करें : इस विषय पर परिवार या शिक्षकों से खुलकर बात करनी चाहिए ताकि गलत धारणाएँ दूर हो सकें।
  6. जागरूकता फैलाएँ : दूसरों को भी सही तरीके से निपटान के लिए प्रेरित करें।

प्रश्न 8.
मैरी और मनोज सहपाठी और अच्छे मित्र थे। 11 वर्ष की होने पर मैरी की गर्दन में सामने की ओर एक छोटा सा उभार विकसित हुआ। वह चिकित्सक के पास गई। उन्होंने उसे औषधि दी और आयोडीनयुक्त नमक खाने को कहा। 12 वर्ष का होने पर उसी प्रकार का उभार मनोज की गर्दन के पास विकसित हुआ तथापि चिकित्सक ने उसे बताया कि यह उसके बड़े होने का एक लक्षण है। आपके अनुसार मैरी और मनोज को अलग-अलग परामर्श देने का संभावित कारण क्या है?
उत्तर:
इसका संभावित कारण किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन हैं।
मनोज का मामला: मनोज की गर्दन में बना उभार स्वर तंत्र (Larynx / Adam’s Apple ) के विकसित होने का एक सामान्य लक्षण है, जो किशोरावस्था में लड़कों में होने वाला एक लैंगिक लक्षण है। यह एक प्राकृतिक परिवर्तन है, इसलिए डॉक्टर ने उसे आश्वस्त किया।

मैरी का मामला : जबकि मैरी की गर्दन में बना उभार थायरॉयड ग्रंथि के अंडरएक्टिव (Hypothyroidism) होने का संकेत हो सकता है, जिसमें आयोडीन की कमी एक प्रमुख कारण है। इसलिए डॉक्टर ने उसे आयोडीनयुक्त नमक खाने और दवा लेने की सलाह दी।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 9.
किशोरावस्था के दौरान लड़कों और लड़कियों में कुछ शारीरिक परिवर्तन होते हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
(i) आवाज में परिवर्तन
(ii) स्तनों का विकास
(iii) मूँछों में वृद्धि
(iv) चेहरे पर बालों की वृद्धि
(v) चेहरे पर मुँहासे
(vi) जघन क्षेत्र में बालों की वृद्धि
(vii) बगल में बालों की वृद्धि
इन परिवर्तनों को नीचे दी गई तालिका में वर्गीकृत कीजिए:

RBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था - 2

उत्तर:

किशोरावस्था के दौरान शारीरिक परिवर्तन
केवल लड़कों में देखे गए केवल लड़कियों में देखे गए लड़कियों दोनों में देखे गए लड़कों और
(i) आवाज में परिवर्तन (ii) स्तनों का विकास (v) चेहरे पर मुँहासे
(iii) मूँछों में वृद्धि (vi) जघन क्षेत्र में बालों की वृद्धि
(iv) चेहरे पर बालों की वृद्धि (vii) बगल में बालों की वृद्धि

नोट : आवाज में परिवर्तन दोनों में होता है, परंतु लड़कों में यह अधिक स्पष्ट ( भारी होना) होता है।

प्रश्न 10.
किशोरों के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली जीने के सुझावों का उल्लेख करते हुए एक पोस्टर बनाइए।
उत्तर:
यह एक क्रियात्मक प्रश्न है, पोस्टर के लिए सुझाव नीचे दिए गए हैं।

  1. पोस्टर का शीर्षक : “किशोरावस्था स्वस्थ जीवन की नींव
  2. सुझाव/बिन्दु-संतुलित आहार लें : ताजे फल, सब्जियाँ, दूध, दालें और साबुत अनाज को अपने भोजन में शामिल करें।
  3. नियमित व्यायाम करें: खेलकूद, योगा या कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूर करें।
  4. पर्याप्त नींद लें : रोजाना 8-9 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है।
  5. साफ-सफाई का ध्यान रखें : नहाना, दांत साफ करना और साफ कपड़े पहनना न भूलें।
  6. नशे से दूर रहें : सिगरेट, शराब और ड्रग्स जैसी चीजों से हमेशा दूर रहें। ‘ना’ कहना सीखें।
  7. तनाव मुक्त रहें : पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक के लिए भी समय निकालें। दोस्तों और परिवार से बात करें।
  8. सोशल मीडिया का सही उपयोग करें : ऑनलाइन सुरक्षा का ध्यान रखें और समय सीमा तय करें।
  9. जागरूक बनें : अपने शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानें और डॉक्टर या शिक्षक से सलाह लें।

Class 7 Science Chapter 6 Question Answer in Hindi (Intext)

(पृष्ठ 75)

प्रश्न 1.
क्रियाकलाप 6.1 के अनुसार, पर्चियों पर लिखे अनुसार विद्यार्थियों में सामान्यतः दृष्टिगत परिवर्तन कौन से थे? इन्हें तालिका में सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:

परिवर्तन आपके अवलोकन
1. लंबाई / कद 1. लगभग सभी के कद में वृद्धि
2. भार और बल 2. भार व बल बढ़ गया है।
3. स्वरूप 3. लड़के-लड़कियों का स्वरूप 8 के बीच बदल गया है।
4. आवाज 4. कक्षा-8 के कुछ बालकों की आवाज भारी हो गई है।
5. कंठमणि (एडम्स एप्पल) 5. कुछ में कंठमणि दृष्टिगत होती है।
6. मुँहासे 6. कुछ लड़के-लड़कियों के मुँहासे दिखते हैं।

(पृष्ठ 80)

प्रश्न 2.
किशोर विशेषकर किशोरवय लड़कियाँ शरीर में लौह तत्त्व अथवा विटामिन बी 12 की कमी के कारण बहुधा रक्त संबंधी स्वास्थ्य विकारों से पीड़ित होती हैं। ऐसे स्वास्थ्य विकारों के बारे में पता लगाइये।
उत्तर:
थकान, सांस लेने में कठिनाई, हाथों-पैरों में झनझनाहट, होंठ व एड़ियों का फटना, मांसपेशियों में कमजोरी, चक्कर आना, त्वचा पीली होना आदि।

प्रश्न 3.
हम अपने शरीर में लौह तत्त्व की कमी की पूर्ति कैसे करते हैं?
उत्तर:
इसके लिए अंडा, हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज, चुकंदर तथा सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 4.
ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में पता लगाइये जिनका उद्देश्य इन तत्त्वों की कमी से होने वाले रोगों की रोकथाम करना है।
उत्तर:
(i) एनीमिया मुक्त भारत
(ii) चावल फोर्टिफिकेशन
(iii) राष्ट्रीय पोषण मिशन ( पोषण अभियान )
(iv) प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना
(v) आंगनबाड़ी सेवायें।

(पृष्ठ 81)

प्रश्न 5.
क्या आप नियमित रूप से व्यायाम अथवा खेल- कूद में सहभागिता करते हैं? आप किस प्रकार का व्यायाम करते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम नियमित रूप से व्यायाम व खेलकूद में सहभागिता करते हैं। हम सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, प्राणायाम तथा रस्सीकूद व अन्य व्यायाम करते हैं।

(पृष्ठ 84)

प्रश्न 6.
इस अवस्था (किशोरावस्था) में ये परिवर्तन क्यों होते हैं?
उत्तर:
इन परिवर्तनों का मुख्य कारण शरीर में विभिन्न ग्रंथियों द्वारा स्रावित होने वाले हार्मोन नामक रसायन हैं। ये मस्तिष्क द्वारा संकेत दिये जाने की अनुक्रिया स्वरूप उपयुक्त समय पर निर्मुक्त होते हैं तथा वृद्धि व विकास को नियंत्रित करते हैं।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7
  • The Age of Reorganisation Class 7 MCQ Questions SST Chapter 6
  • The Rise of Empires Class 7 MCQ Questions SST Chapter 5
  • New Beginnings Cities and States Class 7 MCQ Questions SST Chapter 4
  • Climates of India Class 7 MCQ Questions SST Chapter 3
  • MCQ Questions for Class 7 Science with Answers

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...