• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र

March 5, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र are part of RBSE Solutions for Class 7 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Social Science
Chapter Chapter 14
Chapter Name संचार माध्यम और लोकतंत्र
Number of Questions Solved 30
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

गतिविधि
प्रश्न 1.
दिए गए चित्रों को देखकर हमें क्या सूचनाएँ प्राप्त हो रही हैं? शिक्षक की सहायता से चर्चा करके लिखिए। (पृष्ठ 109)
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 1
उत्तर
प्रथम चित्र भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका पर शानदार जीत का वर्णन कर रहा हैं। इस जीत के साथ ही भारत टेस्ट क्रिकेट में प्रथम बार नम्बर एक बन गया है। द्वितीय चित्र में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की मुलाकात दिखायी गयी है। जो दोनों देशों के बीच बढ़ते मधुर सम्बन्धों को प्रदर्शित कर रही है। तृतीय चित्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में लड़कियों के शानदार अंकों के साथ पास होने का समाचार है।

प्रश्न 2.
अपने गाँव/शहर में आपको देश-विदेश की विभिन्न सूचनाएँ किन-किन माध्यमों से प्राप्त होती हैं? अपने सहपाठियों की सहायता से उन माध्यमों की सूची बनाइए।(पृष्ठ 111)
उत्तर
हमारे गाँव/शहर में हमें देश-विदेश की सूचनाएँ समाचार पत्र पत्रिकाएँ, मोबाइल फोन, इण्टरनेट टेलीविज़न, ड़ियों आदि माध्यमों से प्राप्त होती हैं।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में आने वाले समाचार पत्रों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के विज्ञापनों की कतरने काटकर चार्ट पर चिपकाएँ एवं अपने शिक्षक की सहायता से उन योजनाओं के लाभ पर चर्चा कीजिए। (पृष्ठ 111)
उत्तर
(1) शिक्षा सबके लिए – यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए समान रूप से लागू की गयी है। बिना किसी जाति, वर्ण, लिंग, वर्ग, आयु के भेदभाव के।
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 2

(2) स्वच्छ भारत अभियान- यह योजना देश की सभी जगहों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं। तथा स्वच्छता के महत्व को दर्शाती हैं।
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 3

(3) डिजिटल इंडिया- इस योजना के अंतर्गत भारत की सभी जगहों को इण्टरनेट से जोड़ने का प्रस्ताव हैं। ताकि सभी भारतीयों को इण्टरनेट सेवाएँ एवं सुविधाएँ प्राप्त हो सके
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 4

(4) प्रधानमंत्री जन- धन योजना- प्रधानमंत्री जन-धन योजना गरीब जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु चलाई जा रही है। जिसमें जिस भी देशवासी का एक भी बैंक अकाउण्ट नहीं है उनसे इस योजना के अंतर्गत अकाउण्ट खोलने की अपील की गई है। अकाउण्ट के साथ एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। इसके अलावा जिन लोगों के पहले से बैंक अकाउण्ट है,अगर वो भी इस योजना से जुड़ते हैं तो उन्हें भी इस योजना की सभी सुविधाएँ मिलेंगी।
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 5

प्रश्न 4.
शिक्षक विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों में बाँट कर सड़क सुरक्षा पर विज्ञापन तैयार करवाएँ। (पृष्ठ 112)
उत्तर
सड़क सुरक्षा पर विज्ञापन निम्नलिखित हैं
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र 6

प्रश्न 5.
“सड़कों पर कितना जोखिम है?” विषय पर कक्षा में वाद-विवाद करें। (पृष्ठ 112)
उत्तर
आधुनिक युग में यातायात के साधनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। सड़कें, कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल, बस, ट्रक जैसे वाहनों से भरी रहती हैं। ये सभी वाहन मशीन तथा खनिज तेल से चलते हैं। जो द्रुत गति से चलते हैं। इनके अतिरिक्त हमें सड़कों पर साइकिल, रिक्शा जैसे वाहन भी देखते हैं जो मानव के श्रम से चलते हैं। यदि व्यक्ति सड़क पर चलते हुए यातायात के नियमों का अनुसरण नहीं करता है तो वह कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। जिसमें उसकी जान को भी खतरा बना रहता है। दुतगति से आते वाहन कभी भी दुर्घटना के शिकार बन सकते हैं। अत: हमें यातायात के नियमों का अनुसरण करना अति आवश्यक हैं।

प्रश्न 6.
अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की सूची बनाइए जिन्हें आप मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना चाहेगे। (पृष्ठ 114)
उत्तर

सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,

दैनिक भास्कर
भरतपुर ।
में कक्षा सात का विद्यार्थी हैं। मैं अपने पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को तरफ आकर्षित करना चाहता हैं। हमारे क्षेत्र में सबसे प्रमुख समस्या सड़कों का टूटा-फूटा होना है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं जिनमें लोगों के वाहन पँसते रहते हैं और वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बरसात के दिनों में तो इन सड़कों को और भी बुरा हाल हो जाता है। नालियाँ कूड़े से भरी रहती हैं जिनसे पानी निकलकर सड़क पर आ जाता है। चारों  तरफ कीचड़ तथा गंदगी दिखायी देती हैं। सड़कों पर लोग | कुड़ा इधर-उधर ही डाल देते हैं। सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन नहीं आता जिसके कारण गंदगी फैली दिखाई देती है। सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था भी ठीक नहीं हैं या तो रोशनी की व्यवस्था के लिए खम्बे हो नहीं है यदि हैं तो उनके बल्य खराब हो गये हैं जिसके कारण समस्त क्षेत्र सायंकाल से ही अंधकारमय हो जाता है। बच्चे तथा महिनाएँ अपने घरों से बाहर निकलने में घबराते हैं। आशा है आप मेरा पत्र अपकर सरकार का ध्यान हमारी इन समस्याओं की तरफ आकर्षित करने में हमारी सहायता करेंगे।

सधन्यवाद

प्रार्थी
लोकेश कुमार शर्मा
भरतपुर (राज.)

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए
(i) प्रिन्ट मीडिया का उदाहरण हैं
(अ) समाचार-पत्र
(ब) टेलीविजन
(स) टेरनीफोन
(द) कम्प्यु टर
उत्तर
(अ) समाचार-पत्र

(ii) मीडिया का उपयोग होता है
(अ) केवल सरकार के लिए
(ब) केवल जनता के लिए
(स) सरकार और जनता के लिए
(द) केवल मीडिया के लोगों के लिए
उत्तर
(स) सरकार और जनता के लिए

प्रश्न 2.
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न रूप बताइए
उत्तर
रेडियो, टेलीविजन, फिल्म, ऑडियो-वीडियो कैसेट, डिस्क, सोशल साइट्स, इण्टरनेट आदि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभिन्न रूप हैं।

प्रश्न 3.
जनसंचार माध्यमों से हमें कौन-कौनसी सुचनाओं और घटनाओं की जानकारी मिलती है।
उत्तर
जनसंचार के माध्यमों से हमें देश विदेश में होने वाली राजनीतिक, प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, गीत-संगीत, शिक्षा, विज्ञान तथा तकनीकी से सम्बन्धित सूचनाओं और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 4.
आदर्श मीडिया के लक्षण लिखिए
उत्तर
आदर्श मीडिया की अवधारणा में मीडिया सूचना प्रदाता, सकारात्मक, सृजनात्मक, प्रेरणादायी और मनोरंजक होता है। आदर्श मीडिया लोकतन्त्र एवं मानव अधि रों का एक सशक्त रक्षक है। यह देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न 5.
उत्तरदायी मीडिया पर तीन वाक्य लिखिए
उत्तर
(1) एक उत्तरदायी मीडिया देश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(2) उत्तरदायी मीडिया का दायित्व है कि वह बिना किसी पूर्वाग्रह या पक्षपात वे जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराए।
(3) वह राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करते हुए देश में स्वस्थ जनमत का निर्माण करे तथा लोगों में अचित | दृष्टिकोण विकसित करने में अपना अमूल्य योगदान दे।

प्रश्न 6.
लोकतन्त्र में मीडिया का महत्व बताइए।
उत्तर
लोकतन्त्र में मीडिया सरकार और जनता के बीच मध्यस्थता का कार्य करता है। सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को जनता तक और जनता की भावना को सरकार तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। यह न केवल समाचार व सूचनाओं का प्रसारण करता है वरन् त्यापक स्तर पर जनमत के निर्माण में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुनावों  के दौरान यह चुनावों में खड़े उम्मीदवारों के बारे में जानकारी देता है जिससे मतदाता अच्छे प्रत्याशी का चुनाव कर सकें।

प्रश्न 7.
सड़क सुरक्षा के प्रति मीडिया अपनी भूमिका किस तरह निभा सकता है? समझाए।
उत्तर
सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग हेतु मीडिया लोगों को संदेशों व विज्ञापनों के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित कर सकता है। यह सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार सकारात्मक सूचनाएँ प्रसारित कर सकता है। सामाजिक विज्ञापनों द्वारा घर और सड़कों पर जीवन की सुरक्षा सम्बन्धी संदेश दे सकता है।

प्रश्न 8.
वाहन चलाते समय कौन कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर
वाहन चलाते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए

1. वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेन्स हो
2. दुपहिया वाहन चालक और सवार हेलमेट का प्रयोग करें चौपहिया वाहन के चालक व सवार सीट बेल्ट का प्रयोग करें
3. वाहन चलाते समय मोह का प्रयोग न करें
4. तेज ड्राइविंग से बचें और वाहन निधारित गति सीमा में चलाएँ
5. नशा करके वाहन ने चलाएँ
6. यातायात नियमों का पालन करें
7. अपनी लेन में ही चलें और यातायात संकेतों का पालन करें
8. सड़क पर वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी नहीं करनी चाहिए

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निसंचार के माध्यम (मास मीडिया) हैं
(अ) अखबार
(ब) दूरदर्शन
(स) रेडियो
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 2.
मीडिया का सबसे पुराना रूप कहा जा सकता है
(अ) प्रिंट मीडिया
(च) इलेक्ट्रानिक मीडिया
(स) वार्तालाप मीडिया
(द) उपरोक्त कोई भी नहीं
उत्तर
(अ) प्रिंट मीडिया

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में वह क्षेत्र कौन-सा है जिसमें मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
(अ) शिक्षा
(ब) जागरूकता
(स) जनमत निर्माण
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4.
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत हुई थी
(अ) 2 अक्टूबर 2014
(च) 15 अगस्त 2014
(स) 26 जनवरी 2014
(द) 1 जनवरी 2014
उत्तर
(अ) 2 अक्टूबर 2014

प्रश्न 5.
मीडिया को होना चाहिए
(अ) सुचना प्रदाता
(ब) सकारात्मक
(स) प्रेरणादायी
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी

अति लसूतीय प्रश्न
प्रश्न 1.
मीडिया किस शब्द से बना है?
उत्तर.
मीडिया अग्रेजी भाषा के शब्द मीडियम’ से बना हैं जिसका अर्थ होता है माध्यम्।

प्रश्न 2.
मीडिया किसे कहते हैं?
उत्तर
विचारों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रणाली को हम संचार माध्यम या मीडिया कहते हैं।

प्रश्न 3.
वर्तमान समय में प्रचलित मीडिया के विभिन्न रूपों के नाम लिखिए।
उत्तर
वर्तमान समय में प्रचलित मीडिया के विभिन्न रूप हैं-रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा, समाचार-पत्र व पत्रिकाएँ, टेलीफोन एवं कम्प्यूटर आदि

प्रश्न 4.
सूचना का सबसे भरोसेमंद एवं उत्तरदायी माध्यम किसे कहते हैं?
उत्तर
सूचना का सबसे भरोसेमंद एवं उत्तरदायी माध्यम मुद्रण माध्यम (प्रिन्ट मीडिया) को कहते हैं।

प्रश्न 5.
लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया के महत्व को बताइए।
उत्तर
मीडिया लोकतंत्र की मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाता है।

प्रश्न 6.
मीडिया शासन का कौन-सा स्तंभ है ?
उत्तर
मीडिया लोकतंत्रीय शासन का चौथा स्तंभ है।

लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
एक उत्तरदायी मीडिया से क्या अपेक्षा रखी जाती
उत्तर
एक उत्तरदायी मीडिया से अपेक्षा रखी जाती है कि वह नकारात्मक और अनावश्यक सनसनीखेज रिपोटिंग के लालच से बचा रहे। वह बिना किसी पूर्वाग्रह या पक्षपात के जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराये तथा लोकतन्त्र में अपनी स्वतन्त्रता का उपयोग करते समय यह ध्यान रखे कि उसके द्वारा प्रसारित एवं प्रकाशित किसी भी लेख अथवा कार्यक्रम में नागरिकों में परस्पर सौहार्द एवं शान्ति को आघात न पहुँचे।

प्रश्न 2.
जनसंचार के विभिन्न माध्यमों की क्या उपयोगिता
उत्तर
समाचार पत्र, पत्रिकाएँ एवं जर्नल मुद्रण माध्यम के उदाहरण हैं। ये मीडिया के सबसे पुराने रूप के लिए जाने जाते हैं। यद्यपि पिछले कुछ वर्षों में इनके पाठकों में कमी आई है, फिर भी इन्हें सूचना का सबसे भरोसेमंद एवं उत्तरदायी माध्यम माना जाता है। रेडियो, टेलीविजन, इण्टरनेट आदि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम हैं। ये विश्व के किसी भी कोने में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी हम तक तुरन्त पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है। ये माध्यम घटनाओं को प्रभावी ढंग से दिखाते हैं और विशेषज्ञों के माध्यम से उनका विश्लेषण करते हैं। जिससे दर्शकों को किसी घटना के सभी पहलुओं को समझने का मौका मिलता हैं।

प्रश्न 3.
जनमत निर्माण में मीडिया क्या भूमिका निभाता
उत्तर
मीडिया का क्षेत्र व्यापक होने से जनमत निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके द्वारा सरकार के कार्यों एवं नीतियों को व्यापक जनसमूह तक पहुँचाया जाता है। अखबार में लेखों एवं टेलीविजन पर चर्चा द्वारा वास्तविकताओं को जनता के समक्ष रखा जाता है जिससे साधारण नागरिक भी सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों को जान सकें एवं विचार निर्माण कर सके।

प्रश्न 4.
सोशल साइट्स की सरकार के कार्य में क्या उपयोगिता है
उत्तर
सोशल साइट्स के माध्यम से विचार अभिव्यक्ति का दायरा बढ़ा है। जिनके माध्यम से सरकार के किसी निर्णय पर तुरन्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो जाती हैं। इससे सरकार को जनता के रुख का पता चलता हैं एवं सरकार अपनी नीतियों की समीक्षा कर सकती है। इस तरह से बहुसंख्यक जनता को निर्णय-निर्माण में भागीदारी मिलती हैं जो मजबूत लोकतन्त्र की पहचान है।

दर्य उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न
‘जनसंचार के माध्यम एक स्वस्थ समाज के निर्माता हैं।’ इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर
जनसंचार के माध्यमों से हमें देश-विदेश में होने वाली राजनीतिक, प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, गीत संगीत, शिक्षा, विज्ञान तथा तकनीकी से सम्बन्धित सुचनाओं और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती  हैं। प्राकृतिक आपदाओं से आए विनाश जैसे नेपाल में आए भूकम्प या उड़ीसा और आंध्रप्रदेश में सूनामी के कहर को हमने टेलीविजन, रेडियो या अखबार के माध्यम से देखा, सुना ये पढ़ा है। जनसंचार माध्यमों ने इन घटनाओं के प्रति हमारे मन में संवेदना पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। मीडिया आर्थिक एवं सांस्कृतिक वैश्वीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसके अतिरिक्त जनसंचार के माध्यम जनमानस के विचारों एवं दृष्टिकोण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये विभिन्न विज्ञापनों और सूचनाओं के माध्यम से सरकार द्वारा जनहित में जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार में सहायक हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। मीडिया न सिर्फ हमें सूचनाएँ प्रदान करता हैं वरन् सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है। यह जन जागरूकता एवं जनमत निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE for Class 7 Social Science Chapter 14 संचार माध्यम और लोकतंत्र, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 3 Maths Chapter 10 Hindi Medium लंबाई मापन
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 2 Question Answer एषः कः ? एषा का ? एतत् किम् ?
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 9 Hindi Medium रीना के गाँव में भंडारा
  • RBSE Class 3 Maths हमने सीखा और समझा-2 Solutions
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 1 Question Answer वयं वर्णमालां पठामः
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 8 Hindi Medium मालपुओं का बँटवारा
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 3 Question Answer अहं च त्वं च
  • RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer Light, Shadow, and Weather
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 7 Hindi Medium गणतंत्र दिवस समारोह
  • RBSE Class 4 EVS Chapter 5 Question Answer Hygiene and Health
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 6 Hindi Medium कबाड़ से सजावट

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...