Students read RBSE Class 7 Social Science Notes in Hindi and Class 7 SST Chapter 10 Notes in Hindi भारत का संविधान एक परिचय before attending weekly tests.
The Constitution of India An Introduction Class 7 Notes in Hindi
भारत का संविधान एक परिचय Class 7 Notes
कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान अध्याय 10 नोट्स भारत का संविधान एक परिचय
→ भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।
→ संविधान क्या है ? – संविधान वह प्रलेख है जो किसी देश के मूल सिद्धान्तों और कानूनों को निर्धारित करता है। यह निम्नलिखित बातों को निर्धारित करता है-
- सरकार के तीनों अंगों की संरचना, भूमिकाएँ और उत्तरदायित्व।
- इन तीनों अंगों के मध्य संतुलन और नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
- नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख।
- राष्ट्र के दीर्घकालिक लक्ष्यों और आकांक्षाओं की रूपरेखा।
→ संविधान की आवश्यकता – संविधान देश के लिए एक मार्गदर्शक नियम पुस्तिका की तरह है, जो सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है तथा नागरिकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करें।
→ संविधान की विशेषताएँ – अधिकांश संविधानों में सम्मिलित कुछ प्रमुख विशेषताएँ ये हैं-
- समाज के मूल्य और आदर्श
- राजनीतिक व्यवस्था
- सरकार के विभिन्न अंगों के कार्य
- नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य
- सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त
- सरकार की संरचना और गठन।
→ भारतीय संविधान का निर्माण – भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान भारत के संविधान का निर्माण करने के लिए 1946 में एक संविधान सभा का गठन किया गया। प्रारंभ में इसमें 389 सदस्य थे जो विभाजन के बाद घटकर 299 रह गए। इनमें 15 महिलाएँ थीं। इसके सदस्य प्रान्तीय विधायिकाओं द्वारा चुने गए थे। ये भारत के विभिन्न क्षेत्रों, व्यवसायों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करते थे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे और डॉ. अम्बेडकर इसकी प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
संविधान निर्माण का कार्य 26 नवम्बर, 1949 को पूरा हुआ और 26 जनवरी, 1950 को इसे भारत के संविधान के रूप में अंगीकृत कर लिया गया।
→ भारतीय संविधान को आकार देने और प्रभावित करने वाले कारक-
- भारत की समृद्ध सभ्यता की विरासत और इतिहास,
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रभाव और,
- विश्व से मिला ज्ञान अर्थात् अन्य देशों से ली गई अच्छी परम्पराएँ भारतीय संविधान के निर्माण में सहायक रहीं।
→ भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ-
- भारतीय संविधान सरकार के तीनों अंगों की भूमिका, कार्य, उत्तरदायित्व और जवाबदेही की व्यवस्था को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है।
- यह देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अवसर सुनिश्चित करने वाला निर्वाचन तंत्र निर्धारित करता है।
- संविधान सरकार की त्रिस्तरीय व्यवस्था करता है- (अ) केन्द्र, (ब) राज्य और (स) स्थानीय स्वशासन।
- संविधान की विशेषताएँ देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक संरचना तथा उसकी संसदीय शासन प्रणाली को परिभाषित करती हैं।
- इसमें नागरिकों के मूल अधिकार और मूल कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है तथा राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का भी उल्लेख किया गया है।
![]()
→ संविधान एक जीवन्त प्रलेख – भारतीय संविधान एक जीवन्त प्रलेख है, जिसे देश की आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर संशोधित किया जा सकता है।
→ भारतीय संविधान की उद्देशिका – भारतीय संविधान के मार्गदर्शक मूल्य उद्देशिका में संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किए गए हैं। ये हैं-
- हम भारत के लोग
- संप्रभु
- समाजवादी
- पंथनिरपेक्ष
- गणराज्य
- न्याय
- स्वतंत्रता
- समानता
- लोकतंत्र और
- बंधुता।
Leave a Reply