Start practicing the Class 7 SST Extra Questions and Class 7 SST Part 1 Chapter 11 वस्तु विनिमय से मुद्रा तक Extra Questions to consolidate your knowledge effectively.
वस्तु विनिमय से मुद्रा तक Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 11 Extra Question Answer in Hindi वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वस्तु विनिमय प्रणाली से क्या आशय है?
उत्तर:
वस्तु विनिमय प्रणाली मुद्रा का प्रयोग किए बिना वस्तुओं और सेवाओं का आदान-प्रदान करने का एक तरीका है।
प्रश्न 2.
लेन-देन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
लोगों के बीच, विशेष रूप से क्रय और विक्रय से संबंधित किया गया व्यवसाय लेन-देन कहलाता है।
प्रश्न 3.
लेन-देन का सबसे प्रारंभिक रूप क्या था?
उत्तर:
वस्तु विनिमय प्रणाली।
![]()
प्रश्न 4.
विभाज्यता से क्या आशय है?
उत्तर:
विभाज्यता किसी वस्तु या सामग्री की वह क्षमता है जिससे वह टुकड़ों या भागों में विभाजित हो सकती है।
प्रश्न 5.
‘तेवाऊ’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
पक्षियों के पंखों से बनी लाल पंख की कुण्डली को तेवाऊ कहा जाता था।
प्रश्न 6.
‘राई पत्थर’ का उपयोग मुद्रा के रूप में कहाँ किया जाता था?
उत्तर:
प्रशांत महासागर में स्थित माइक्रोनेशिया देश के याप द्वीप में।
प्रश्न 7.
स्थगित भुगतान का एक मानक क्या बन गया है?
उत्तर:
मुद्रा।
प्रश्न 8.
‘ताजार्डी’ का प्रयोग मुद्रा के रूप में कहाँ होता था?
उत्तर:
मध्य मैक्सिको और मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में।
प्रश्न 9.
प्राचीन काल में सिक्के मिश्रधातु से क्यों बनाए जाते थे?
उत्तर:
क्योंकि यह सिक्के को सशक्त बनाते थे।
प्रश्न 10.
सिक्कों के प्रयोग से भारत को किस प्रकार के व्यापार बढ़ाने में सहायता मिली?
उत्तर:
विश्व में समुद्री व्यापार बढ़ाने में।
प्रश्न 11.
तमिलनाडु में स्थित पुड्डूकोटाई में उत्खनन के समय किस प्रकार के सिक्के मिले हैं?
उत्तर:
ग्रीक स्वर्ण सिक्के।
![]()
प्रश्न 12.
किस राजवंश के सिक्कों में एक तरफ वराह की प्रतिमा और दूसरी तरफ सजाया गया त्रिस्तरीय छत्र अंकित होता था?
उत्तर:
चालुक्य राजवंश के सिक्कों में।
प्रश्न 13.
भारत सरकार ने रुपये के लिए ‘१’ चिह्न की स्वीकृति किस वर्ष दी?
उत्तर:
वर्ष 2010 में।
प्रश्न 14.
वर्तमान समय के सिक्के किस धातु के बने होते हैं?
उत्तर:
लोहे के मिश्रधातु।
प्रश्न 15.
‘र’ के चिह्न में ऊपर की ओर दो समानांतर क्षैतिज रेखाएँ किसका प्रतिनिधित्व करती हैं?
उत्तर:
‘राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘बराबर’ चिह्न का।
प्रश्न 16.
₹ का चिह्न किसके द्वारा डिजाइन किया गया था?
उत्तर:
उदय कुमार।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मुद्रा किसे कहते हैं?
उत्तर:
मुद्रा — मुद्रा एक सामान्य साधन या माध्यम है जिसे प्रत्येक व्यक्ति स्वीकृत करता है तथा जिसका उपयोग वस्तुओं और सेवाओं के बदले में भुगतान करने या प्राप्त करने के लिए प्रयोग करता है।
![]()
प्रश्न 2.
वस्तु विनिमय प्रणाली में ‘आवश्यकताओं के द्विसंयोग’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
आवश्यकताओं का द्विसंयोग एक आर्थिक अवधारणा है, जो उस स्थिति को दर्शाती है जहाँ एक व्यक्ति के पास ऐसी वस्तु होती है, जिसकी दूसरे व्यक्ति को आवश्यकता है और वे इसे सीधे विनिमय कर सकते हैं।
प्रश्न 3.
‘मूल्य का सामान्य मानक माप’ क्या है?
उत्तर:
‘मूल्य का सामान्य मानक माप’ मूल्य का एक ऐसा मानक माप है, जिस पर सभी सहमत होते हैं। यह लेन-देन में सहायक होता है और वस्तुओं सेवाओं के मूल्य को अर्थव्यवस्था में निर्धारित करता है।
प्रश्न 4.
‘सिक्के ढालना’ से क्या आशय है?
उत्तर:
सिक्के ढालना सिक्के ढालना वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा सिक्कों का उत्पादन किया जाता है। इसका संदर्भ उस विनिर्माण सुविधा से है, जिसके द्वारा सिक्कों का उत्पादन किया जाता है और जिनका प्रयोग राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में किया जाता है।
प्रश्न 5.
प्राचीन काल में सिक्के किस धातु से बनाए जाते थे और उन्हें क्या कहा जाता था?
उत्तर:
प्राचीन काल में सिक्के महंगी धातुओं, जैसे— सोना, चाँदी और ताँबा अथवा उनकी मिश्रधातु से बनाए जाते थे। उन्हें कार्षापण या पण कहा जाता था और उन पर चिह्न अंकित होता था जिसे ‘रूपा’ कहा जाता था।
प्रश्न 6.
प्राचीन समय में सिक्के के दोनों पहलुओं में किस प्रकार की आकृतियाँ उकेरी जाती थीं?
उत्तर:
प्राचीन समय में सिक्के के दोनों पहलुओं— शीर्ष और पृष्ठ पर विभिन्न प्रकार के चिह्न और आकृतियाँ उकेरी जाती थीं। इनमें प्राकृतिक आकृतियाँ, जैसे— जानवर, वृक्ष, पहाड़ और उस समय के राजा-रानी और देवी-देवताओं की छवियाँ सम्मिलित होती थीं।
प्रश्न 7.
‘अंकित मूल्य’ से क्या आशय है?
उत्तर:
अंकित मूल्य अंकित मूल्य वह इकाई है जिसमें सिक्कों और कागजी नोटों को वर्गीकृत किया जाता है। उदाहरण के लिए, भारतीय करेंसी पर अंकित मूल्यों में 50 पैसे, ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 के सिक्के और ₹10, ₹20, ₹50, ₹ 100, ₹200 और ₹ 500 के कागजी नोटों को सम्मिलित किया जाता है।
![]()
प्रश्न 8.
क्यू. आर. कोड क्या है?
उत्तर:
क्यू. आर. कोड क्यू. आर. कोड एक ‘क्विक रिस्पांस ‘ कोड है। यह काले और सफेद वर्गों का संग्रह है, जो स्मार्ट फोन और क्यूआर कोड स्कैनर जैसे उपकरणों द्वारा पढ़ा जा सकता है। इसमें प्राप्तकर्त्ता के बैंक खाते के बार में जानकारी होती है और ये मौद्रिक लेन-देन में प्रयोग किया जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
भारत में जोन बोल मेला कहाँ लगता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
उत्तर:
जोन बोल मेला— यह मेला असम के मोरगाँव जिले में एक तीन दिवसीय वार्षिक सामाजिक सांस्कृतिक मेला है। 15वीं शताब्दी में असम और मेघालय की तिवा, कारबी, खासी और जैतियाँ जनजातियों के समुदायों के प्रमुख लोग प्रतिवर्ष राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा करने एवं मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाए रखने के लिए एकत्रित होते थे। उनके इस आयोजन ने मेले का रूप ले लिया।
प्रश्न 2.
‘असम का जोन बोल मेला’ आज भी वस्तु विनिमय प्रणाली का एक उदाहरण है। कैसे?
उत्तर:
इस मेले में लोग अपने उत्पादों का विनिमय दूसरे के उत्पादों से करते हैं। यहाँ पर स्थानीय उत्पादों, जैसे—
कंद-मूल, सब्जियाँ, फल, जड़ी-बूटियाँ और मसालों का लेन-देन होता है।
मेले में हस्तनिर्मित वस्तुएँ और कलाकृतियाँ जो पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों से प्राप्त प्राकृतिक सामग्रियों से बनाई. जाती हैं, का आदान-प्रदान मैदानी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों द्वारा निर्मित चावल के पिठा और अन्य खाद्य वस्तुओं के बदले में किया जाता है।
प्रश्न 3.
‘पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन लेना’ वस्तु विनिमय प्रणाली का एक आम उदाहरण है? यह विनिमय किस प्रकार और क्यों होता है?
उत्तर:
इस विनिमय प्रणाली के अंतर्गत एक बर्तन विक्रेता घर-घर जाकर लोगों को उनके पुराने कपड़ों के बदले में नए बर्तन देता है।
यह विनिमय दोनों पक्षों के लिए लाभदायक है क्योंकि इस तरह लोगों के घरों से अनावश्यक वस्तुएँ चली जाती हैं। और विक्रेता को ऐसी वस्तुएँ मिल जाती हैं जिन्हें वह फिर से बेच सकता हैं या पुनः प्रयुक्त कर सकता है।
प्रश्न 3.
‘₹’ चिह्न पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत सरकार ने 2010 में अपनी मुद्रा के लिए ‘₹’ चिह्न की स्वीकृति दी। यह भारतीय औद्योगिक संस्थान, मुंबई के उदय कुमार द्वारा डिजाइन किया गया था । यह चिह्न देवनागरी लिपि के ‘र’ और रोमन अक्षर ‘R’ का मिश्रण है, जिसमें ऊपर की ओर दो समानान्तर क्षैतिज रेखाएँ राष्ट्रीय ध्वज का प्रतिनिधित्व करती हैं और ‘बराबर ‘ चिह्न का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मुद्रा के नए रूपों पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
मुद्रा के नए रूपों को अग्र बिन्दुओं में स्पष्ट किया गया है—
(1) क्विक रिस्पान्स कोड– यह काले और सफेद वर्गों का संग्रह होता है जो स्मार्टफोन और क्यू. आर. कोड स्कैनर जैसे उपकरणों द्वारा पढ़ा जा सकता है। इसमें प्राप्तकर्ता के बैंक खाते के बारे में जानकारी होती है और ये मौद्रिक लेन-देन में प्रयोग होते हैं।
(2) डिजिटल मुद्रा– यह मुद्रा का अमूर्त रूप है, जिसे छुआ और महसूस नहीं किया जा सकता। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में होती है।
(3) भुगतान के अन्य तरीके– वर्तमान समय में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई. आदि का प्रयोग लेन-देन के लिए किया जाता है। यह प्रणाली मुद्रा को सीधे एक व्यक्ति के बैंक खाते से दूसरे के खाते में हस्तांतरित करती है।
![]()
प्रश्न 2.
मुद्रा के मूलभूत कार्यों का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
मुद्रा के मूलभूत कार्यों को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है—
(1) सामान्य विनिमय का माध्यम– मुद्रा एक सामान्य विनिमय का माध्यम है। इसके कारण ही व्यापार आसान हुआ है। यह वस्तुओं एवं सेवाओं के लेन-देन में प्रयोग होने तथा भुगतान की एक स्वीकृत माध्यम है।
(2) मूल्य का संग्रहण– मुद्रा मूल्य के संग्रहण का कार्य करती है, जिसे बाद में प्रयोग किया जा सकता है।
(3) सामान्य अंकित मूल्य के रूप में कार्य– मुद्रा एक सामान्य अंकित मूल्य के रूप में कार्य करती है, जिसके द्वारा वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापा जाता है और उनके मूल्य की तुलना करना संभव होता है।
(4) स्थगित भुगतान का एक मानक– मुद्रा को भविष्य में भुगतान करने के एक माध्यम के रूप में भी स्वीकार किया गया जिससे यह स्थगित भुगतान का एक मानक बन गयी है।
वस्तु विनिमय से मुद्रा तक Class 7 MCQ
बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
वस्तु विनिमय प्रणाली की सीमा है—
(अ) आवश्यकताओं का द्विसंयोग
(ब) विभाज्यता की सीमा
(स) सुवाह्यता की सीमा
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 2.
लेन-देन अर्थात् विनिमय का सबसे प्रारंभिक रूप था—
(अ) वस्तु विनिमय प्रणाली
(ब) सिक्का विनिमय प्रणाली
(स) करेंसी नोट विनिमय प्रणाली
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) वस्तु विनिमय प्रणाली
प्रश्न 3.
लेन-देन के संदर्भ में सुवाह्यता की समस्या क्या है?
(अ) सामान बाँटने की समस्या
(ब) मूल्य मापने की समस्या
(स) सामान ले जाने की समस्या
(द) टिकाऊपन की समस्या
उत्तर:
(स) सामान ले जाने की समस्या
प्रश्न 4.
किसी वस्तु या सामग्री का वह गुण जो उसे टिकने और क्षति सहने की क्षमता प्रदान करता है, कहलाता है—
(अ) विभाज्यता
(ब) टिकाऊपन
(स) सुवाह्यता
(द) मूल्य का सामान्य मानक माप
उत्तर:
(ब) टिकाऊपन
![]()
प्रश्न 5.
बिना कोई मुद्रा खर्च किए नई पुस्तकें पढ़ने का रोचक तरीका है-
(अ) वस्तु विनिमय
(ब) पुस्तक विनिमय
(स) कपड़ा विनिमय
(द) डिजिटल विनिमय
उत्तर:
(ब) पुस्तक विनिमय
प्रश्न 6.
मुद्रा के सबसे प्राचीन रूप हैं—
(अ) सरकारी कागजी मुद्रा
(ब) डिजिटल मुद्रा
(स) सिक्के
(द) यू.पी.आई.
उत्तर:
(स) सिक्के
प्रश्न 7.
कागजी मुद्रा सबसे पहली बार किस देश में प्रयोग की गई?
(अ) अमेरिका
(ब) ब्रिटेन
(स) चीन
(द) फ्रांस
उत्तर:
(स) चीन
प्रश्न 8.
भारत में कागजी मुद्रा को प्रयोग में लाया गया—
(अ) 17वीं सदी के अन्त में
(ब) 18वीं सदी के अन्त में
(स) 19वीं सदी में
(द) 20वीं सदी में
उत्तर:
(ब) 18वीं सदी के अन्त में
प्रश्न 9.
मुद्रा के मूर्त रूप हैं—
(अ) सिक्के और कागजी नोट
(ब) डेबिट कार्ड
(स) क्रेडिट कार्ड
(द) क्यू. आर. कोड
उत्तर:
(अ) सिक्के और कागजी नोट
प्रश्न 10.
प्राचीन काल में सिक्के जारी किए जाते थे-
(अ) शासकों द्वारा
(ब) व्यापारियों द्वारा
(स) बैंकों द्वारा
(द) पुरोहितों द्वारा
उत्तर:
(अ) शासकों द्वारा
![]()
प्रश्न 11.
भारत में मुद्रा जारी करता है-
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक
(ब) भारतीय स्टेट बैंक
(स) (अ) और (ब) दोनों
(द) राज्य सरकारें
उत्तर:
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. द्वीप पर तेवाऊ का प्रयोग मुद्रा के रूप में किया जाता था।
उत्तर:
सोलोमन
2. मूल्य के संग्रहण का कार्य करता है, जिसे बाद में प्रयोग किया जा सकता है।
उत्तर:
मुद्रा
3. मुद्रा एक सामान्य मूल्य के रूप में भी कार्य करती है।
उत्तर:
अंकित
4. भारत में आज भी कुछ स्थानों पर वस्तु विनिमय प्रणाली का प्रचलन है, उनमें से एक है।
उत्तर:
जोन बोल मेला
5. के प्रयोग से भारत को विश्व में समुद्री व्यापार बढ़ाने में सहायता मिली।
उत्तर:
सिक्कों
सत्य / असत्य कथन छाँटिये-
1. जोन बोल मेला अग्नि पूजा से प्रारंभ होता है।
उत्तर:
सत्य
2. वर्तमान में हम जिन सिक्कों का प्रयोग करते हैं, वे सोने व चाँदी के बने होते हैं।
उत्तर:
असत्य
3. आज भी पुराने कपड़ों के बदले में नए बर्तन लेना विनिमय प्रणाली का आम उदाहरण है।
उत्तर:
सत्य
4. कागजी मुद्रा पहली बार भारत में प्रयोग की गई।
उत्तर:
असत्य
निम्नलिखित जोड़ों का सही मिलान कीजिए-
प्रश्न 1.
| ‘क’ | ‘ख’ |
| 1. वस्तु विनिमय प्रणाली | (अ) असम का सामाजिक सांस्कृतिक मेला |
| 2. जोन बोल मेला | (ब) कौड़ी, कवच, नमक |
| 3. डिजिटल मुद्रा | (स) सोना, चाँदी, मिश्रधातु |
| 4. प्राचीन सिक्के | (द) वराह की प्रतिमा |
| 5. चालुक्य राजवंश के सिक्के | (य) डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड |
उत्तर:
| ‘क’ | ‘ख’ |
| 1. वस्तु विनिमय प्रणाली | (ब) कौड़ी, कवच, नमक |
| 2. जोन बोल मेला | (अ) असम का सामाजिक सांस्कृतिक मेला |
| 3. डिजिटल मुद्रा | (य) डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड |
| 4. प्राचीन सिक्के | (स) सोना, चाँदी, मिश्रधातु |
| 5. चालुक्य राजवंश के सिक्के | (द) वराह की प्रतिमा |
![]()
प्रश्न 2.
| ‘क’ | ‘ख’ |
| 1. मुद्रा का मूर्त रूप | (अ) डिजिटल मुद्रा |
| 2. मुद्रा का अमूर्त रूप | (ब) क्यू. आर. कोड |
| 3. काले और सफेद वर्गों का संग्रह | (स) प्राचीन सिक्कों पर अंकित चिह्न |
| 4. रूपा | (द) याप द्वीप |
| 5. पाषाण मुद्रा | (य) सिक्का, कागजी नोट |
उत्तर:
| ‘क’ | ‘ख’ |
| 1. मुद्रा का मूर्त रूप | (य) सिक्का, कागजी नोट |
| 2. मुद्रा का अमूर्त रूप | (अ) डिजिटल मुद्रा |
| 3. काले और सफेद वर्गों का संग्रह | (ब) क्यू. आर. कोड |
| 4. रूपा | (स) प्राचीन सिक्कों पर अंकित चिह्न |
| 5. पाषाण मुद्रा | (द) याप द्वीप |
Leave a Reply