Start practicing the Class 7 SST Extra Questions and Class 7 SST Part 1 Chapter 3 भारत की जलवायु Extra Questions to consolidate your knowledge effectively.
भारत की जलवायु Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 3 Extra Question Answer in Hindi भारत की जलवायु
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पारंपरिक रूप से भारत में सम्पूर्ण वर्ष को कितनी ऋतुओं में विभाजित किया गया है? नाम लिखिए।
उत्तर:
पारंपरिक रूप से भारत में सम्पूर्ण वर्ष को छह ऋतुओं — वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर में विभाजित किया जाता है।
प्रश्न 2.
ऋतुओं से संबंधित किन्हीं दो त्योहारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) वसंत पंचमी (2) शरद पूर्णिमा
प्रश्न 3.
भूमध्य रेखा के पास स्थित स्थान गर्म क्यों रहते हैं?
उत्तर:
भूमध्य रेखा के पास स्थित स्थान गर्म इसलिए रहते हैं, क्योंकि वहाँ सूर्य की किरणें लगभग लंबवत होती हैं।
प्रश्न 4.
ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान कम क्यों हो जाता है?
उत्तर:
ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान इसलिए कम हो जाता है, क्योंकि वायुमंडलीय दबाव और वायु का घनत्व कम हो जाता है।
![]()
प्रश्न 5.
मुंबई और नागपुर में से किसका ताप परिसर (अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर) अधिक है?
उत्तर:
मुंबई और नागपुर में से नागपुर का ताप परिसर अधिक है।
प्रश्न 6.
भारत में कौन से क्षेत्र भूस्खलन के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं?
उत्तर:
भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश तथा पश्चिमी घाट जैसे पहाड़ी क्षेत्र भूस्खलन के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं।
प्रश्न 7.
विश्व की सर्वाधिक औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान कौनसा है?
उत्तर:
मेघालय राज्य में स्थित मौसिनराम नामक स्थान विश्व की सर्वाधिक (लगभग 11000 मि.मी.) औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान है।
प्रश्न 8.
ध्रुवीय क्षेत्रों में सूर्य की किरणें कैसी होती हैं?
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्रों में सूर्य की किरणें झुकी हुई या तिरछी होती हैं।
प्रश्न 9.
जलवायु में दशकों तक किसके प्रतिरूप का वर्णन सम्मिलित होता है?
उत्तर:
जलवायु में दशकों तक तापमान, वर्षण और पवन की दशा के प्रतिरूप का वर्णन सम्मिलित होता है।
प्रश्न 10.
भूस्खलन प्रायः किस कारण होता है?
उत्तर:
भूस्खलन प्राय: भारी वर्षा, भूकंप या ज्वालामुखी सक्रियता के कारण होता है।
प्रश्न 11.
भारत में हिमालय पर्वतों के निचले क्षेत्रों में कैसी जलवायु पाई जाती है?
उत्तर:
भारत में हिमालय पर्वतों के निचले क्षेत्रों में समशीतोष्ण (टेंपरेट) जलवायु पाई जाती है।
प्रश्न 12.
‘मानसून फेलियर’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘मानसून फेलियर’ का अर्थ है— मानसून के मौसम में वर्षा का कम होना।
प्रश्न 13.
भारत में किसे प्राकृतिक और मानव-निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है?
उत्तर:
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.)।
प्रश्न 14.
भारत में कौनसे राज्य बाढ़ के लिए विशेष रूप से संवेदनशील हैं?
उत्तर:
असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य बाढ़ के लिए विशेष रूप से संवेदनशील हैं।
![]()
प्रश्न 15.
कौनसे कारक जलवायु को निर्धारित करते हैं?
उत्तर:
अक्षांश, ऊँचाई समुद्र से निकटता, पवन और स्थलाकृति जैसे कारक जलवायु को निर्धारित करते हैं।
प्रश्न 16.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात से संबंधित कार्य लिखिए।
उत्तर:
आने वाले चक्रवातों पर नजर रखना और उनके बनने, विकास व प्रभावित होने वाले क्षेत्र आदि के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान करना।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मानसून का अर्थ स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
शाब्दिक रूप से, ‘मानसून’ शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम’ शब्द से आया है, जिसका अर्थ है ‘ऋतु’। यह हिंद महासागर, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में मौसमी पवनों के संदर्भ में प्रयुक्त होता है। सरल शब्दों में, मानसून का अर्थ सामान्यतया पवनों की अपेक्षा मौसमी वर्षा से होता है।
प्रश्न 2.
मानसून कैसे उत्पन्न होता है? समझाइए।
उत्तर:
गर्मी के मौसम में, एशियाई भूभाग गर्म हो जाता जिससे वहाँ एक शक्तिशाली निम्न दबाव क्षेत्र बन जाता है। ठंडे, उच्च दबाव वाले महासागर से पवनें इस गर्म भूभाग की ओर चलती हैं। ये समुद्री पवनें नमी लेकर आती हैं, जो संघनित होकर भारी मानसूनी वर्षा करती हैं। इस प्रकार मानसून उत्पन्न होता है।
प्रश्न 3.
समुद्र से निकटता तापमान को कैसे प्रभावित शामिल हैं, जो संपूर्ण पृथ्वी पर या क्षेत्रीय स्तर पर हो करती है?
उत्तर:
तटीय क्षेत्रों में तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होता है, क्योंकि समुद्र तापमान को नियंत्रित करता है, इसलिए तापमान गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है, लेकिन तट से दूर जाने पर तापमान अधिक होता जाता है अर्थात् ग्रीष्मकाल में अधिक गर्म और सर्दियों में अधिक ठंडा हो जाता है।
प्रश्न 4.
ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान कम क्यों होता जाता है?
उत्तर:
जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती है, वायुमंडलीय दबाव और वायु का घनत्व कम होता जाता है, जिससे वायु ठंडी होती जाती है। साथ ही, सूर्य पृथ्वी की सतह को गर्म करता है, इसलिए सतह से जितनी अधिक दूरी होगी, हवा उतनी ही कम गर्म होगी अर्थात् ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान कम होता जाता है।
प्रश्न 5.
ग्रीष्मकालीन या दक्षिण-पश्चिम मानसून किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारत में मानसून की वर्षा सामान्यतया जून की शुरुआत में दक्षिणी सिरे से प्रवेश करती है और जुलाई के मध्य तक पूरे उपमहाद्वीप पर फैल जाती है, जिसे सामान्यतया ग्रीष्मकालीन या दक्षिण-पश्चिम मानसून कहा जाता है। यह दक्षिण-पश्चिम पवनों की दिशा को दर्शाता है।
![]()
प्रश्न 6.
शीतकालीन या उत्तर-पूर्व मानसून किसे कहते हैं?
उत्तर:
शीत ऋतु में हवाएँ भूभाग से समुद्र की ओर चलती हैं, जिससे अधिकांश एशिया में शुष्क परिस्थितियाँ बनती हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी से गुजरते हुए नमी लेने वाली हवाएँ दक्षिण-पूर्व भारत में वर्षा करती हैं, जिसे -पूर्व मानसून कहते हैं।
प्रश्न 7.
बाढ़ के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर:
बाढ़ सामान्य रूप से भारी वर्षा, जल निकासी व्यवस्था पर अत्यधिक बोझ एवं अनियोजित निर्माण के कारण होती है। इससे नदियों और झीलों जैसे निकायों में जल का अत्यधिक संचय हो जाता है और जल बाहर बहने लगता है एवं किनारे टूट जाते हैं।
प्रश्न 8.
जलवायु परिवर्तन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन – जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य जलवायु में महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक परिवर्तन से है। इसमें तापमान, वर्षा और मौसम की घटनाओं में परिवर्तन सकता है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न-
प्रश्न 1.
ग्लेशियल बर्स्ट के बारे में बताएँ।
उत्तर:
हिमालयी क्षेत्रों में जब हिमनदीय झीलें अधिक मात्रा में जल निकास करती हैं तो बाढ़ आती है। हिमनदीय झीलें अपने जल को रोकने के लिए चट्टानों और हिम का एक अवरोध बनाती हैं, जो पिघलते हुए ग्लेशियर से आता है। अगर ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघलते हैं और बहुत ज्यादा बारिश होती है, तो इससे दबाव बनता है और पानी जल अवरोधों को तोड़कर बहने लगता है। इस स्थिति को ‘ग्लेशियल बर्स्ट’ के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 2.
सूक्ष्म जलवायु की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
सूक्ष्म जलवायु एक छोटे से इलाके में स्थानीय जलवायु होती है, जो आसपास के क्षेत्र की जलवायु से अलग होती है। इसमें एक छोटे भौगोलिक क्षेत्र में तापमान, आर्द्रता, बारिश आदि का एक अनोखा प्रतिरूप होता है। सूक्ष्म जलवायु स्थानीय वनस्पतियों, जीव-जन्तुओं, उगाई जाने वाली फसलों तथा मानव स्वास्थ्य कल्याण पर प्रभाव डाल सकते हैं।
प्रश्न 3.
जीवाश्म ईंधन के बनने के बारे में संक्षेप में लिखें।
उत्तर:
यह ऊर्जा के ऐसे स्रोत हैं जो लाखों वर्ष पहले मृत हुए पौधों और जानवरों के अवशेषों से बने थे। ये मिट्टी और चट्टानों की परतों के नीचे या समुद्र के नीचे गहराई में दब गए थे, जहाँ गर्मी और दबाव ने धीरे-धीरे उन्हें जीवाश्म ईंधन में बदल दिया। कोयला, पेट्रोलियम तेल और प्राकृतिक गैस आदि जीवाश्म ईंधन के कुछ उदाहरण हैं।
प्रश्न 4.
मानव, पौधे और पशु जीवन ऋतुओं के साथ सामंजस्य में हैं। इस कथन को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
(i) हम जो फसलें उगाते हैं, जो भोजन खाते हैं, जो वस्त्र पहनते हैं, ये सभी मौसम के साथ बदलते रहते हैं।
(ii) क्षेत्रों के अनुसार कुछ पेड़ और झाड़ियाँ बसंत के मौसम में खिलते हैं।
(iii) कुछ जगहों पर शरद ऋतु के आते ही वृक्ष अपने पत्ते गिरा देते हैं या उनका रंग बदल देते हैं।
(iv) कुछ ठण्डे स्थानों पर पशुओं के शरीर पर घने बाल विकसित हो जाते हैं।
यह दिखाता है कि हमारा जीवन मौसम के इर्द-गिर्द घूमता है।
प्रश्न 5.
ऋतु और मौसम के बीच अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
| ऋतु | मौसम |
| (i) पृथ्वी द्वारा सूर्य के परिक्रमण से ऋतुओं का निर्माण होता है। | (i) मौसम वह है, जिसे हम प्रतिदिन या हर घंटे अनुभव करते हैं। |
| (ii) ऋतु कुछ महीनों तक रहती है और प्रतिवर्ष पुनः आती है। | (ii) मौसम, ऋतुओं के अनुसार परिवर्तित होता है। |
| (iii) विश्व के अधिकांश क्षेत्रों में चार मुख्य ऋतुएँ होती हैं— वसंत, ग्रीष्म, शरद और शीत। | (iii) वर्षा, तेज धूप अथवा तेज हवा आदि मौसम के कुछ स्वरूप हैं। |
प्रश्न 6.
मुंबई और नागपुर एकसमान अक्षांश पर स्थित होने के ‘बावजूद उनकी जलवायु में अंतर क्यों है? स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
मुंबई और नागपुर एकसमान अक्षांश पर स्थित होने के बावजूद उनकी जलवायु में अंतर है, क्योंकि मुंबई समुद्र के निकट, जबकि नागपुर समुद्र से दूर स्थित है। इस कारण मुंबई ग्रीष्मकाल में ठंडा रहता है (लगभग 32 डिग्री सेल्सियस) और वहाँ शीतकाल में हल्की सर्दी (लगभग 18 डिग्री सेल्सियस) होती है, जबकि नागपुर में ग्रीष्मकाल में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस और शीतकाल में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भारतीय उपमहाद्वीप की जलवायु को आकार देने में स्थलाकृति (टोपोग्राफी) की क्या भूमिका है?
उत्तर:
किसी क्षेत्र की स्थलाकृति, जिसमें पहाड़, पहाड़ियाँ और घाटियाँ शामिल हैं, वहाँ की जलवायु को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हिमालय और काराकोरम पर्वतमालाएँ एक प्राकृतिक अवरोध के रूप में कार्य करती हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया से आने वाली ठंडी पवनों से बचाती हैं। उत्तर भारत के राज्य समान अक्षांशों पर स्थित अन्य क्षेत्रों की तुलना में सर्दियों में थोड़े गर्म रहते हैं। इसके अलावा, पश्चिमी घाट दक्षिण- पश्चिम मानसून की पवनों के लिए एक प्राकृतिक अवरोध का काम करता है, जिससे पश्चिमी ढलानों पर भारी वर्षा होती है और पूर्वी ढलान कम वर्षा प्राप्त करते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
हमारे पूर्वजों ने आस-पास की प्रकृति के संकेतों को देखकर मौसम के पूर्वानुमान हेतु स्थानीय पारंपरिक ज्ञान विकसित किया। उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
भारत में हमारे पूर्वजों ने अपने आस-पास की प्रकृति के संकेतों को देखकर मौसम के पूर्वानुमान हेतु स्थानीय पारंपरिक ज्ञान विकसित किया। इसके उदाहरण हैं-
(i) कोंकण तट के मछुआरे मानसून के आगमन की भविष्यवाणी तब करते हैं जब पानी के नीचे रहने वाली मछलियाँ सतह पर दिखाई देने लगती हैं।
(ii) दक्षिण भारत में यह मान्यता है कि अमलतास के खिलने के 50 दिनों के भीतर मानसून आ जाता है। (iii) कुछ समुदायों का मानना है कि पेड़ की चोटी पर घोंसले बनाने वाले कौवे कम वर्षा का संकेत देते हैं, जबकि नीचे घोंसले भारी वर्षा की संभावना बताते हैं। यह पारंपरिक ज्ञान एक महत्त्वपूर्ण विरासत है जो समुदायों को कृषि और जीवन के लिए तैयारी करने में मदद करता है।
प्रश्न 3.
चक्रवात कैसे बनते हैं? समझाइए।
उत्तर:
चक्रवात तब बनते हैं जब समुद्र के पास वायुमण्डलीय दबाव आस-पास के क्षेत्रों की तुलना में कम हो जाता है, जिससे निम्न दबाव तंत्र बनता है। यह स्थिति आस-पास के क्षेत्रों से पवन को निम्न दबाव क्षेत्रों की ओर खींचती है और धीरे-धीरे यह निम्न दबाव का क्षेत्र समुद्र से स्थल की ओर बढ़ता जाता है। यह पवन अपने साथ नमी और वर्षा लाती है। जब निम्न दबाव तंत्र तीव्र होता है और पवन की गति अधिक होती है, तो इसका परिणाम चक्रवात हो सकता है। जैसे ही पवनें नमी एकत्र करती हैं, वे बादल बनाती हैं और बाहर से अवदाब केन्द्र की ओर घूमती हैं। यह बादलरहित केन्द्र ‘चक्रवात की आँख’ कहलाता है।
प्रश्न 4.
जीवाश्म ईंधन के जलने से जलवायु क्यों प्रभावित होती है?
उत्तर:
- पृथ्वी के प्राकृतिक कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और दूसरी गैसें धीरे-धीरे वातावरण में उत्सर्जित होती हैं और सूरज से प्राप्त गर्मी को रोकती हैं।
- यह प्राकृतिक ग्रीनहाउस प्रभाव पृथ्वी को जीवन के लिए आवश्यक गर्मी देता है।
- परन्तु उद्योग, परिवहन और खेती जैसी इंसानी गतिविधियों ने कुछ ही सदियों में इन ग्रीनहाउस गैसों का भारी मात्रा में उत्सर्जन किया है।
- इस तीव्र वृद्धि से अतिरिक्त गर्मी रुक जाती है, जिससे वैश्विक तापन होता है।
- यह उस जलवायु प्रतिरूप को बाधित करता है जिस पर हजारों वर्षों से पौधे, जानवर और मानव समाजों ने स्वयं को अनुकूलित किया है।
प्रश्न 5.
ध्रुवीय क्षेत्रों को भूमध्यरेखीय क्षेत्र की तुलना में कम गर्मी क्यों मिलती है?
उत्तर:
- भूमध्य रेखा के पास की जगहें गर्म होती हैं, जबकि ध्रुवों के पास की जगहें ठंडी होती हैं।
- ऐसा उस कोण के कारण होता है जिस पर सूर्य की किरणें किसी क्षेत्र विशेष पर पड़ती हैं।
- भूमध्य रेखा पर किरणें लगभग लंबवत होती हैं जिससे उनकी सारी ऊर्जा पृथ्वी की सतह के एक छोटे से क्षेत्र पर केन्द्रित होती है।
- ध्रुवीय क्षेत्रों में किरणें झुकी हुई अथवा तिरछी होती हैं और ऊर्जा एक बड़ी सतह पर वितरित होती है।
- इसके अतिरिक्त, सूर्य की किरणों को पृथ्वी के वायुमंडल के बहुत बड़े हिस्से से गुजरना पड़ता है, जिससे उसकी ऊर्जा और कम हो जाती है। परिणामस्वरूप ध्रुवीय क्षेत्रों को भूमध्यरेखीय क्षेत्र की तुलना में कम गर्मी मिलती है।
भारत की जलवायु Class 7 MCQ
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मध्य दक्कन का पठार किस प्रकार की जलवायु रखता है—
(अ) शुष्क
(ब) अर्ध-शुष्क
(स) उष्णकटिबंधीय
(द) उपोष्णकटिबंधीय
उत्तर:
(ब) अर्ध-शुष्क
![]()
प्रश्न 2.
अक्षांश किससे दूरी मापते हैं-
(अ) प्रधान मध्याह्न रेखा
(ब) भूमध्य रेखा
(स) उत्तरी ध्रुव
(द) दक्षिणी ध्रुव
उत्तर:
(ब) भूमध्य रेखा
प्रश्न 3.
भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया के ठंडे रेगिस्तान की पवनों से कौन बचाता है?
(अ) हिमालय तथा काराकोरम पर्वतमालाएँ
(ब) अरावली पर्वतमाला
(स) पश्चिमी घाट
(द) थार मरुस्थल
उत्तर:
(अ) हिमालय तथा काराकोरम पर्वतमालाएँ
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा स्थलाकृति का भाग नहीं है?
(अ) पर्वत
(ब) घाटियाँ
(स) जनसंख्या घनत्व
(द) पहाड़ियाँ
उत्तर:
(स) जनसंख्या घनत्व
प्रश्न 5.
मानसूनी हवाएँ भारत में भारी वर्षा किस दिशा से लाती हैं?
(अ) उत्तर-पश्चिम
(ब) उत्तर-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) दक्षिण-पूर्व
उत्तर:
(स) दक्षिण-पश्चिम
प्रश्न 6.
भारत में मानसूनी वर्षा सामान्यतः भारत के दक्षिणी सिरे से किस महीने की शुरुआत में आगे बढ़ती है?
(अ) मार्च
(ब) अप्रैल
(स) मई
(द) जून
उत्तर:
(द) जून
प्रश्न 7.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की बटालियनें भारत में कितने विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं?
(अ) 9
(ब) 10
(स) 11
(द) 12
उत्तर:
(द) 12
![]()
प्रश्न 8.
मुंबई, नागपुर की तुलना में ग्रीष्म काल में ठंडा रहता है; इसका कारण है—
(अ) हिमालय के निकट होना
(ब) समुद्र के निकट होना
(स) घने जंगलों की उपस्थिति
(द) अधिक ऊँचाई पर होना
उत्तर:
(ब) समुद्र के निकट होना
प्रश्न 9.
निम्न दबाव तंत्र तीव्र होने पर पवन की गति अधिक होती है, तब कौन-सी मौसमीय घटना होती है?
(अ) चक्रवात
(ब) सूखा
(स) ओलावृष्टि
(द) लू/गर्मी की लहर
उत्तर:
(अ) चक्रवात
प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होता है?
(अ) शुष्क क्षेत्र
(ब) तटीय क्षेत्र
(स) अर्ध-शुष्क क्षेत्र
(द) समशीतोष्ण क्षेत्र
उत्तर:
(ब) तटीय क्षेत्र
प्रश्न 11.
मानसून किसके लिए महत्त्वपूर्ण है—
(अ) कृषि
(ब) आजीविका
(स) फसल चक्र को प्रभावित करना
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी
![]()
प्रश्न 12.
विश्व के अधिकतर क्षेत्रों में मुख्य ऋतुएँ कितनी होती हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
उत्तर:
(ब) 4
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. पृथ्वी ……………. का परिक्रमण करती है, जिससे ऋतुओं का निर्माण होता है।
उत्तर:
सूर्य
2. चक्रवात का केन्द्र, जो कि बादलरहित होता है, उसे ‘चक्रवात की …………….’ कहा जाता है।
उत्तर:
आँख
3. ……………. लंबे समय तक स्थिर बनी रहती है।
उत्तर:
जलवायु
4. ……………. हमेशा उच्च दाब से निम्न दाब की ओर बहती हैं।
उत्तर:
पवनें
5. 19वीं शताब्दी के बाद से जलवायु परिवर्तन मुख्यतः ……………. गतिविधियों द्वारा प्रेरित रहा है।
उत्तर:
मानवीय
6. पश्चिम में थार मरुस्थल की जलवायु ……………. होती है।
उत्तर:
शुष्क
निम्नलिखित में से सत्य / असत्य कथन छाँटिये-
1. पवनें गर्म या ठंडी वायुराशियों को संचालित करती हैं।
उत्तर:
सत्य
2. भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें झुकी हुई या तिरछी होती हैं।
उत्तर:
असत्य
3. मानसूनी हवाएँ सर्दियों में भूमि से समुद्र की ओर चलती हैं।
उत्तर:
सत्य
4. तटीय क्षेत्रों में तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन होता है।
उत्तर:
असत्य
5. जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती है तापमान भी बढ़ता जाता है।
उत्तर:
असत्य
सुमेलित कीजिए-
प्रश्न 1.
| सूची-I | सूची-II |
| (i) उत्तरी मैदान | (अ) अल्पाइन जलवायु |
| (ii) पश्चिमी तटीय पट्टी | (ब) उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु |
| (iii) थार मरुस्थल | (स) उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु |
| (iv) उत्तरी हिमालय पर्वत | (द) शुष्क जलवायु |
उत्तर:
| सूची-I | सूची-II |
| (i) उत्तरी मैदान | (ब) उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु |
| (ii) पश्चिमी तटीय पट्टी | (स) उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु |
| (iii) थार मरुस्थल | (द) शुष्क जलवायु |
| (iv) उत्तरी हिमालय पर्वत | (अ) अल्पाइन जलवायु |
![]()
प्रश्न 2.
| सूची-I | सूची-II |
| (i) कौर द्वारा पेड़ की चोटी पर घोंसला बनाना | (अ) 50 दिनों के भीतर मानसून |
| (ii) मछलियों का सतह पर दिखना | (ब) कम वर्षा का संकेत |
| (iii) अमलतास का खिलना | (स) चक्रवात की आँख |
| (iv) बादलरहित अवदाब केंद्र | (द) मानसून के आगमन की भविष्यवाणी |
उत्तर:
| सूची-I | सूची-II |
| (i) कौर द्वारा पेड़ की चोटी पर घोंसला बनाना | (ब) कम वर्षा का संकेत |
| (ii) मछलियों का सतह पर दिखना | (अ) 50 दिनों के भीतर मानसून |
| (iii) अमलतास का खिलना | (द) मानसून के आगमन की भविष्यवाणी |
| (iv) बादलरहित अवदाब केंद्र | (स) चक्रवात की आँख |
Leave a Reply