• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

May 22, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start practicing the Class 7 SST Extra Questions and Class 7 SST Part 1 Chapter 6 पुनर्गठन का काल Extra Questions to consolidate your knowledge effectively.

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Question Answer

Class 7 SST Chapter 6 Extra Question Answer in Hindi पुनर्गठन का काल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
मौर्य साम्राज्य के अंतिम शासक की हत्या किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर:
उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग के द्वारा।

प्रश्न 2.
पुष्यमित्र शुंग ने स्वयं को सबसे शक्तिशाली शासक के रूप में स्थापित करने के लिए कौनसा अनुष्ठान किया?
उत्तर:
अश्वमेध यज्ञ नामक वैदिक अनुष्ठान।

प्रश्न 3.
शुंग शासन के काल में कौनसी भाषा दार्शनिक और साहित्यिक रचनाओं के लिए एक प्रमुख लोकप्रिय भाषा के रूप में प्रतिष्ठित हुई?
उत्तर:
संस्कृत भाषा।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 4.
कौनसा स्तूप शुंगकालीन कला का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है?
उत्तर:
भरहुत स्तूप (मध्य प्रदेश)।

प्रश्न 5.
सातवाहन राजवंश के साम्राज्य कहाँ-कहाँ व्याप्त थे?
उत्तर:
सातवाहन राजवंश का साम्राज्य मुख्यतः वर्तमान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा महाराष्ट्र के प्रदेशों में विस्तृत था।

प्रश्न 6.
सातवाहन साम्राज्य के आर्थिक जीवन के दो महत्त्वपूर्ण अंग बताइए।
उत्तर:
(1) समुद्री व्यापार और (2) कृषि।

प्रश्न 7.
सातवाहनों का सक्रिय व्यापार तंत्र कहाँ तक विस्तृत था?
उत्तर:
रोमन साम्राज्य तक।

प्रश्न 8.
सातवाहन किसके उपासक थे?
उत्तर:
वासुदेव कृष्ण के।

प्रश्न 9.
मौर्य साम्राज्य के पतन के पश्चात् किस वंश के अधीन कलिंग एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा?
उत्तर:
चेदि वंश के अधीन।

प्रश्न 10.
चेदि वंश के प्रमुख राजा कौन थे और वे किस दर्शन के अनुयायी थे?
उत्तर:
चेदि वंश के प्रमुख राजा खारवेल थे जो जैन दर्शन के अनुयायी थे।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 11.
खारवेल ने सौ प्रदेशों से किस संस्था की स्थापना की?
उत्तर:
मुनियों एवं ऋषियों की परिषद् की।

प्रश्न 12.
दूसरी या तीसरी शताब्दी सा.सं.पू. से लेकर तीसरी शताब्दी सा.सं. तक के कालखंड में दक्षिण भारत में कौनसे तीन शक्तिशाली राजवंशों का शासन रहा?
उत्तर:
(1) चेर (2) चोल (3) पांड्य।

प्रश्न 13.
चेर, चोल और पांड्य शासन के सम्पूर्ण काल को किस युग के नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
संगम युग के नाम से।

प्रश्न 14.
संगम संग्रह के तुरन्त बाद दक्षिण भारत में किस महाकाव्य की रचना हुई?
उत्तर:
सिलप्पदिकारम नामक महाकाव्य की।

प्रश्न 15.
चोलवंश के राजा करिकाल की सबसे प्रसिद्ध परियोजना का नाम लिखिए।
उत्तर:
कल्लनई या ग्रैंड एनीकट।

प्रश्न 16.
पांड्य वंश की राजधानी कौनसी थी?
उत्तर:
मदुरै।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
वैवाहिक गठबंधन से क्या आशय था?
उत्तर:
वैवाहिक गठबंधन का अर्थ है— विवाह के द्वारा तय किया गया गठबंधन। व्यवहार में इसका तात्पर्य यह होता है कि राजा प्रायः अपनी पुत्री का विवाह पड़ोसी राज्य के राजपरिवार के साथ करता था, जिसका उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच गठबंधन को सुदृढ़ करना होता था।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 2.
शुंग राजवंश की तीन प्रमुख उपलब्धियाँ बताइए।
उत्तर:

  1. शुंगों ने स्वयं को सबसे शक्तिशाली शासक के रूप में स्थापित करने के लिए अश्वमेध यज्ञ नामक वैदिक अनुष्ठान किया।
  2. उन्होंने अपने साम्राज्य को बाहरी आक्रमणकारियों से सुरक्षित रखा।
  3. इस काल में संस्कृत एक प्रमुख लोकप्रिय भाषा के रूप में प्रतिष्ठित हुई।

प्रश्न 3.
सातवाहन शासकों द्वारा जारी किए गए सिक्के क्या दर्शाते हैं?
उत्तर:
सातवाहनों द्वारा जारी किए गए अनेक सिक्कों पर जहाज के चित्र अंकित हैं जो यह दर्शाते हैं कि समुद्री व्यापार आर्थिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग था। इसके अतिरिक्त ये यह भी बताते हैं कि इनके शासनकाल में जहाज निर्माण और नौ परिवहन की तकनीक अत्यधिक उन्नत थी।

प्रश्न 4.
सातवाहन साम्राज्य में किन-किन वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता था?
उत्तर:
सातवाहनों के पास एक सक्रिय व्यापार तंत्र था जो रोमन साम्राज्य तक विस्तृत था। इस व्यापारिक गतिविधि में मसालों, वस्त्रों, चंदन, स्वर्णाभूषित मोती, हाथी दांत इत्यादि वस्तुओं का निर्यात किया जाता था तथा कांच और सुगंधित मलहम जैसे उत्पादों का आयात किया जाता था।

प्रश्न 5.
खारवेल कौन थे? उनकी किन्हीं दो उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
खारवेल चेदि वंश के एक प्रमुख राजा थे। वे जैन धर्म के अनुयायी थे, यद्यपि वे सभी मतों के प्रति सम्मानभाव रखते थे। उन्होंने भुवनेश्वर के समीप स्थित उदयगिरि-खंडगिरि की गुफाएँ जैन मुनियों के लिए बनवाईं तथा सौ प्रदेशों से मुनियों एवं ऋषियों की परिषद् की स्थापना की।

प्रश्न 6.
दक्षिण भारत के किस सम्पूर्ण युग को संगम युग कहा जाता है और क्यों?
उत्तर:
संगम युग — भारत के दक्षिणी भाग में दूसरी या तीसरी शताब्दी सा.सं.पू. से लेकर तीसरी शताब्दी सा.सं. तक का कालखंड तीन महान शक्तिशाली राजवंशों— (1) चेर, (2) चोल और (3) पांड्य—के उत्कर्ष का साक्षी रहा। दक्षिण भारत के इस सम्पूर्ण युग को ‘संगम युग’ कहा जाता है, क्योंकि इस काल में अनेक महान कवियों की रचनाएँ ‘संगम साहित्य’ में संगृहीत हैं।

प्रश्न 7.
चेरों के शासन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
चेरों ने तमिलनाडु और केरल के पश्चिमी भागों पर शासन किया। उनकी राजधानी वंजि (तमिलनाडु का करूर नगर) थी। इन्होंने तमिल साहित्य के विकास को प्रोत्साहन दिया तथा संगम कवियों को आश्रय प्रदान किया। चेरों के समय यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार का केन्द्र बन गया था। उन्होंने अनेक सिक्के भी निर्गत किए।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 8.
मौर्य वंश के बाद उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हुए इण्डो-ग्रीक आक्रमणों ने इस क्षेत्र को किस प्रकार का सांस्कृतिक आकार प्रदान किया?
उत्तर:
मौर्य वंश के बाद उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुए इण्डो- ग्रीक आक्रमणों से आक्रमणकारी यहाँ की समृद्ध स्थानीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हुए। इस सांस्कृतिक सम्पर्क ने शासन, कला, भाषा और दैनिक जीवन में ग्रीक और भारतीय तत्वों के मिश्रण से क्षेत्र के सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार दिया।

प्रश्न 9.
कुषाणों के शासनकाल में व्यापार में वृद्धि किस कारण हुई?
उत्तर:
कुषाणों ने रेशम मार्ग के महत्त्वपूर्ण भागों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था। इस कारण उनके शासनकाल में व्यापार में वृद्धि हुई जिसने भारत को एशिया के अन्य भागों और पश्चिमी देशों से जोड़ दिया।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अश्वमेध यज्ञ क्या है और यह कैसे किया जाता है?
उत्तर:
अश्वमेध यज्ञ एक वैदिक अनुष्ठान है, जिसके द्वारा शासक स्वयं को एक शक्तिशाली राजा के रूप में स्थापित करता था। इसमें एक घोड़ा सैनिकों के साथ स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया जाता था जिस क्षेत्र से वह घोड़ा बिना किसी चुनौती के पार हो जाता, वह क्षेत्र यज्ञकर्ता राजा के अधीन माना जाता था। अगर कोई अन्य शासक घोड़े को रोकता था, तो सर्वोच्चता तय करने के लिए युद्ध होता था।

प्रश्न 2.
सातवाहनकालीन जन-जीवन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सातवाहनकालीन जन-जीवन—
(1) सातवाहन परम्परा के अनुसार राजकुमारों के नाम प्रायः उनकी माताओं के नाम पर रखे जाते थे, जैसे गौतमी पुत्र शातकर्णी का नाम उनकी माता गौतमी बलश्री के नाम पर रखा गया। इससे स्पष्ट होता है कि यहाँ मातृवंशीय परम्परा विद्यमान थी, यद्यपि सत्ता का हस्तांतरण पितृवंशीय था। इस परम्परा के कारण यहाँ माता का प्रभाव या महत्त्व बना हुआ था।

(2) सातवाहन यद्यपि वासुदेव (कृष्ण) के उपासक थे तथापि उन्होंने अन्य दर्शन पद्धतियों का भी संरक्षण किया।

प्रश्न 3.
उदयगिरि खंडगिरि की गुफाओं के वास्तुशिल्प की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
उदयगिरि- खंडगिरि की गुफाओं के वास्तुशिल्प की विशेषताएँ हैं—

  1. ये गुफाएँ जैन मुनियों के लिए बनाई गई थीं – सुसज्जित चित्रपटों, प्रतिमाओं तथा पत्थरों को काटकर बनाए गए बड़े कक्षों से युक्त हैं।
  2. ये गुफाएँ अपनी रचना और कलात्मकता के कारण शैलकृत स्थापत्य शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
  3. उदयगिरि की एक प्रमुख गुफा में हाथीगुंफा अभिलेख उत्कीर्ण है जिसमें खारवेल के विजयी सैन्य अभियानों से लेकर जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों की उपलब्धियों का वर्णन है।

प्रश्न 4.
संगम साहित्य क्या है और इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर:
संगम साहित्य दक्षिण भारत का प्राचीनतम साहित्य है। इसमें विभिन्न काल संग्रहों का समावेश है। ये रचनाएँ तत्कालीन युग की समाज व्यवस्था और संस्कृति के अध्ययन में इतिहासकारों के लिए महत्त्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत करती हैं। इसमें अत्यन्त कुशल एवं सरल भाषा-शैली में व्यक्तिगत भावनाएँ (जैसे-प्रेम) तथा सामाजिक मूल्य (जैसे – वीरता और उदारता) अभिव्यक्त किए गए हैं।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 5.
चोल राजा करिकाल द्वारा बनाई गई ‘कल्लनई ‘ या ‘ग्रैंड एनीकट’ परियोजना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ग्रैंड एनीकट परियोजना एक संश्लिष्ट जल वितरण प्रणाली है जो कावेरी नदी के श्रीरंगम द्वीप से नीचे की ओर अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान पर है। इसके द्वारा कावेरी नदी के जल को केन्द्रीय एवं दक्षिणी कावेरी डेल्टा क्षेत्रों की ओर मोड़ा गया है, जिससे अधिकाधिक भूमि कृषि योग्य बन सकी। इस कारण यह क्षेत्र ‘दक्षिण का अन्न भंडार’ कहलाया। यह प्रणाली तमिलनाडु के लाखों लोगों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराकर कृषि को सुदृढ़ करती है।

प्रश्न 6.
पांड्य वंश पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
पांड्य वंश – तमिलनाडु तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों पर पांड्य नरेशों का शासन कई शताब्दियों सा.सं.पू. से चला आ रहा था। इनकी राजधानी वर्तमान ‘मदुरै’ थी। पांड्य वंश भारतीय उपमहाद्वीप का एक महत्त्वपूर्ण नौसैनिक शक्ति भी थी । उत्तरवर्ती पांड्य नरेशों ने कला, वास्तुकला और समग्र क्षेत्र की समृद्धि में विशेष योगदान दिया। पांड्य नरेश प्रजा के कल्याण के प्रति सजग थे तथा उन्होंने समस्त दर्शन परम्पराओं एवं आस्थाओं का संरक्षण किया व उन्हें प्रोत्साहन दिया।

प्रश्न 7.
भारतीय उपमहाद्वीप में शकों के शासन पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
शक या इंडो- सीथियन शासन-शकों या इंडो- सीथियनों ने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम भाग पर आक्रमण किया और दूसरी शताब्दी सा.सं.पू. से पांचवीं शताब्दी सा.सं. तक शासन किया। भारत में इनका उदय इंडो-ग्रीक के पतन के पश्चात हुआ और ये कुषाणों के आगमन तक सत्ता में रहे। इन्होंने अपने शासनकाल में शक संवत पंचांग विकसित किया। यह ग्रेगोरियन कैलेण्डर से 78-79 साल पीछे है। इस पंचांग को 1957 में भारतीय राष्ट्रीय पंचांग के रूप में स्वीकार किया गया।

प्रश्न 8.
‘मौर्योत्तर काल एक मिश्रित संस्कृति का धरोहर था। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यद्यपि मौर्योत्तर काल के दौरान सत्ता के लिए राजनीतिक संघर्ष और प्रतिस्पर्धा थी, तथापि यह समय आदान-प्रदान के द्वारा एक सांस्कृतिक धरोहर का भी था। यह विशेष रूप से कला और वास्तुशिल्प में दृष्टिगोचर होता है, जहाँ शैलियों ने एक-दूसरे को प्रभावित किया किन्तु उनमें भारतीय विषय विशेषकर हिंदू और बौद्ध परम्पराओं की प्रधानता रही। इसी समय संस्कृत साहित्य का भी उत्कर्ष हुआ तथा महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों का संकलन हुआ।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
शुंगों के साम्राज्य पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
शुंग साम्राज्य का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-

  1. पुष्यमित्र शुंग ने शुंग वंश की स्थापना की। इस राजवंश ने उत्तर एवं मध्य भारत के कुछ भागों पर शासन किया। शुंग साम्राज्य मौर्य साम्राज्य की तुलना में छोटा था। किन्तु शुंग शासकों ने अपने साम्राज्य को बाहरी आक्रमण से सुरक्षित रखा था।
  2. अश्वमेध यज्ञ जैसे वैदिक अनुष्ठानों और प्रथाओं का पुनरुत्थान हुआ। साथ ही अन्य दर्शनों और मतों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ।
  3. संस्कृत भाषा दार्शनिक और साहित्यिक रचनाओं हेतु प्रमुख भाषा के रूप में प्रतिष्ठित हुई; महर्षि पतंजलि द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य के योग सूत्र भी संकलित किए गए। शुंगों ने भरहुत का स्तूप (मध्य प्रदेश) में सुंदर वेदिकाएँ तथा महात्मा बुद्ध के जीवन की कथाओं को दर्शाते हुए उत्कीर्णित शिल्प जोड़े।

प्रश्न 2.
नानेघाट की गुफाओं पर अंकित अभिलेखों से हमें सातवाहन काल के धर्म और रीति-रिवाजों के बारे में क्या जानकारी मिलती है? इसके ऐतिहासिक महत्त्व का भी उल्लेख करें।
उत्तर:

  1. नानेघाट की गुफाओं पर अंकित अभिलेख एक सातवाहन विधवा रानी पर केन्द्रित हैं, जिन्होंने उल्लेखनीय रूप से अश्वमेध यज्ञ जैसे अनेक वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए।
  2. इन अभिलेखों से हमें इंद्र, चंद्र और सूर्य जैसे वैदिक देवताओं का उल्लेख मिलता है।
  3. ये अभिलेख रानी द्वारा दिए गए दान की जानकारी देते हैं जिनमें भूमि, गायें, घोड़े, हाथी, चाँदी के सिक्के आदि सम्मिलित हैं। यह दान पुरोहितों, अतिथियों, कर्मकारों, विद्वानों एवं भिक्षुओं को समर्पित किया गया था।
  4. ये अभिलेख ‘ब्राह्मी लिपि’ में लिखे गए हैं। इन अभिलेखों में संख्याओं के प्रतीक भी हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं। कि आधुनिक अंकों की उत्पत्ति भारत में ही हुई।

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 3.
कुषाण कला और वास्तुकला का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
कुषाण कला और वास्तुकला भारतीय और ग्रीक शैलियों के सम्मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। यथा—

  1. कुषाणकालीन मूर्तियाँ विभिन्न विचारधाराओं के शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को दर्शाती हैं।
  2. इस युग में सूर्य जैसे देवताओं के चित्रण का उदय हुआ जिससे धार्मिक कला का विकास हुआ।
  3. इस काल की गांधार कला शैली पंजाब के पश्चिमी भागों में विकसित हुई। इसमें ग्रीक-रोमन एवं भारतीय तत्वों का समायोजन दिखाई देता है।
  4. उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में इस काल में मथुरा कला शैली का विकास हुआ। इस शैली में ग्रीक और रोमन प्रभाव बहुत कम दिखाई देता है। यह शैली भारतीय देवी-देवताओं की प्रतिमूर्तियों के लिए जानी जाती है। इस प्रकार, इस काल की कला शैलियों में सम्मिश्रण होने के साथ-साथ प्रमुख विषय हिन्दू – बौद्ध परम्परा के रहे हैं।

पुनर्गठन का काल Class 7 MCQ

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
शुंग राजवंश की स्थापना की-
(अ) पुष्यमित्र ने
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य ने
(स) शातकर्णी ने
(द) खारवेल ने
उत्तर:
(अ) पुष्यमित्र ने

प्रश्न 2.
किस राजवंश के काल में महर्षि पतंजलि द्वारा योग सूत्र संकलित किए गए थे?
(अ) सातवाहन
(ब) शुंग
(स) चेदि
(द) पांड्य
उत्तर:
(ब) शुंग

प्रश्न 3.
पुनर्गठन काल में किस राज्य में जहाज निर्माण और नौपरिवहन की तकनीक अत्यधिक उन्नत थी?
(अ) शुंग
(ब) चेदि
(स) सातवाहन
(द) इण्डो-ग्रीक
उत्तर:
(स) सातवाहन

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 4.
सातवाहन शासक किसके उपासक थे?
(अ) वासुदेव (कृष्ण) के
(ब) बुद्ध के
(स) महावीर के
(द) शिव के
उत्तर:
(अ) वासुदेव (कृष्ण) के

प्रश्न 5.
सातवाहन साम्राज्य छोटे-छोटे राज्यों में विघटित हो गया –
(अ) तीसरी शताब्दी सा.सं. में
(ब) दूसरी शताब्दी सा.सं. में
(स) चौथी शताब्दी सा.सं. में
(द) तीसरी शताब्दी सा.सं. पू. में
उत्तर:
(अ) तीसरी शताब्दी सा.सं. में

प्रश्न 6.
मौर्य साम्राज्य के उपरांत कलिंग किस राजवंश के अधीन एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा?
(अ) चोल
(ब) चेदि
(स) शुंग
(द) सातवाहन
उत्तर:
(ब) चेदि

प्रश्न 7.
खारवेल किस राजवंश के प्रमुख राजा थे?
(अ) शुंग
(ब) चेदि
(स) सातवाहन
(द) कुषाण
उत्तर:
(ब) चेदि

प्रश्न 8.
भुवनेश्वर के समीप उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएँ किसके द्वारा बनवाई गई थीं?
(अ) खारवेल द्वारा
(ब) गौतमी पुत्र शातकर्णी द्वारा
(स) पुष्यमित्र द्वारा
(द) करिकाल द्वारा
उत्तर:
(अ) खारवेल द्वारा

प्रश्न 9.
दक्षिण के किस राजवंश ने तीसरी शताब्दी सा.सं.पू. से तेरहवीं शताब्दी सा.सं. तक दक्षिण भारत के विविध भागों पर शासन किया?
(अ) चेर
(ब) चोल
(स) पांड्य
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) चोल

प्रश्न 10.
करिकाल किस राजवंश का प्रमुख राजा था?
(अ) चेर
(ब) चोल
(स) पांड्य
(द) चेदि
उत्तर:
(ब) चोल

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 11.
केरलपुत्र कहा जाता है—
(अ) चोलों को
(ब) चेदियों को
(स) चेरों को
(द) पांड्यों को
उत्तर:
(स) चेरों को

प्रश्न 12.
चेरों की राजधानी थी-
(अ) वंजि (तमिलनाडु का करूर नगर)
(ब) पाटलिपुत्र
(स) मदुरै
(द) उरैयर
उत्तर:
(अ) वंजि (तमिलनाडु का करूर नगर)

प्रश्न 13.
पांड्य वंश के शासकों की राजधानी थी—
(अ) मदुरै
(ब) करूर
(स) उरैयर
(द) पाटलिपुत्र
उत्तर:
(अ) मदुरै

प्रश्न 14.
कौनसा महाकाव्य हमें समृद्ध व्यापारिक नगरों के माध्यम से दक्षिण के तीन राजवंशों की यात्रा कराता है?
(अ) सिलप्पदिकारम
(ब) रामायण
(स) महाभारत
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) सिलप्पदिकारम

प्रश्न 15.
पुनर्गठन काल में दक्षिण भारत का कौनसा राजवंश भारतीय उपमहाद्वीप की एक महत्त्वपूर्ण नौसैनिक शक्ति था—
(अ) चोल वंश
(ब) चेर वंश
(स) पांड्य वंश
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(स) पांड्य वंश

प्रश्न 16.
भारत में इंडो-ग्रीक शासन किनके आक्रमणों के साथ समाप्त हो गया?
(अ) शकों के
(ब) हूणों के
(स) यवनों के
(द) मौर्यो के
उत्तर:
(अ) शकों के

प्रश्न 17.
भारतीय महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम भाग पर दूसरी शताब्दी सा.सं. पू. से पाँचवीं शताब्दी तक शासन किया-
(अ) इण्डो- सीथियन शासकों ने
(ब) चेरों ने
(स) मौर्यो ने
(द) कुषाणों ने
उत्तर:
(अ) इण्डो- सीथियन शासकों ने

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 18.
गांधार और मथुरा कला शैलियों का विकास किसके शासनकाल में हुआ?
(अ) इण्डो-ग्रीक शासकों के
(ब) शक शासकों के
(स) कुषाण शासकों के
(द) मौर्यों के
उत्तर:
(स) कुषाण शासकों के

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. शुंग राजवंश के काल में …………….. अनुष्ठानों और प्रथाओं का पुनरुत्थान हुआ।
उत्तर:
वैदिक

2. …………….. शुंग राजवंश के काल में महर्षि पतंजलि द्वारा संकलित किए गए थे।
उत्तर:
योग सूत्र

3. गांधार कला शैली मुख्यतः …………….. के पश्चिमी भागों में विकसित हुई।
उत्तर:
पंजाब

4. चेदियों के शासन काल में भुवनेश्वर के समीप स्थित …………….. की गुफाएँ जैन मुनियों के लिए बनाई गईं।
उत्तर:
उदयगिरि – खंडगिरि

5. …………….. साहित्य दक्षिण भारत का प्राचीनतम साहित्य है।
उत्तर:
संगम

6. ग्रैंड एनीकट एक संश्लिष्ट …………….. प्रणाली है।
उत्तर:
जल वितरण

निम्नलिखित में से सत्य / असत्य कथन छाँटिये-

1. चोल नरेश करिकाल ने चेर और पांड्य की संयुक्त सेना को पराजित कर अपनी सर्वोच्चता स्थापित की।
उत्तर:
सत्य

2. पांड्य को केरलपुत्र भी कहा जाता है।
उत्तर:
असत्य

3. हाथीगुंफा अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है।
उत्तर:
सत्य

4. ‘कुषाण’ शासन शकों के आक्रमण के साथ समाप्त हो गया।
उत्तर:
असत्य

सुमेलित कीजिए-

प्रश्न 1.

सूची-1 सूची-2
(i) भरहुत स्तूप की वेदिकाएँ (अ) सातवाहन शासन काल
(ii) जहाज निर्माण और नौ- परिवहन की अत्यधिक उन्नत तकनीक (ब) चेदियों का शासनकाल
(iii) उदयगिरि- खंडगिरि की गुफाएँ (स) राजा करिकाल
(iv) कल्लनई परियोजना (द) इण्डो-ग्रीक राजदूत
(v) विदिशा के पास स्थित हेलियोडोरस स्तंभ (य) शुंग शासनकाल

उत्तर:

सूची-1 सूची-2
(i) भरहुत स्तूप की वेदिकाएँ (य) शुंग शासनकाल
(ii) जहाज निर्माण और नौ- परिवहन की अत्यधिक उन्नत तकनीक (अ) सातवाहन शासन काल
(iii) उदयगिरि- खंडगिरि की गुफाएँ (ब) चेदियों का शासनकाल
(iv) कल्लनई परियोजना (स) राजा करिकाल
(v) विदिशा के पास स्थित हेलियोडोरस स्तंभ (द) इण्डो-ग्रीक राजदूत

पुनर्गठन का काल Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 6

प्रश्न 2.

सूची-1 सूची-2
(i) हाथीगुंफा अभिलेख (अ) कनिष्क
(ii) दो नागिनों के बीच एक नाग का शिलालेख (ब) पांड्य वंश
(iii) भारतीय उपमहाद्वीप की एक महत्वपूर्ण नौसैनिक शक्ति (स) तमिलनाडु और केरल
(iv) कण्णगी की आज भी पूजा की जाती है (द) सातवाहन शासन
(v) रोमन साम्राज्य तक विस्तृत एक सक्रिय व्यापार तंत्र (य) उदयगिरि

उत्तर:

सूची-1 सूची-2
(i) हाथीगुंफा अभिलेख (य) उदयगिरि
(ii) दो नागिनों के बीच एक नाग का शिलालेख (अ) कनिष्क
(iii) भारतीय उपमहाद्वीप की एक महत्वपूर्ण नौसैनिक शक्ति (ब) पांड्य वंश
(iv) कण्णगी की आज भी पूजा की जाती है (स) तमिलनाडु और केरल
(v) रोमन साम्राज्य तक विस्तृत एक सक्रिय व्यापार तंत्र (द) सातवाहन शासन

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions