• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solution for Class 8 Hindi Chapter 14 जीप पर सवार इल्लियाँ

May 22, 2019 by Safia Leave a Comment

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 जीप पर सवार इल्लियाँ

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

पाठ से
सोचें और बताएँ

प्रश्न 1.
खेतों में इल्ली लगने का क्या कारण बताया?
उत्तर:
मौसम खराब रहने, वर्षा अधिक होने और ठंड बढ़ जाने से खेतों में इल्ली लग गयी।

प्रश्न 2.
लेखक को कृषि अधिकारी कहाँ ले गए?
उत्तर:
लेखक को कृषि अधिकारी इल्ली उन्मूलन की प्रगति दिखाने खेतों में ले गये।

प्रश्न 3.
किसान कब और क्यों घबराया?
उत्तर:
किसान छोटे अफसर के क्रोध को देखकर और खेत में इल्ली लगने का दोषी मानने पर घबराया उसे लगा कि उसका खेत जब्त हो जायेगा।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 लिखेंबहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
अन्न की अधिष्ठात्री देवी कहा गया है-
(क) इला को
(ख) इल्ली को
(ग) नष्टार्थी देवी को
(घ) कृषि विभाग की गोष्ठी को

प्रश्न 2.
“मुझे खेतों में अच्छा लगता है। यहाँ सचमुच जीवन है, शान्ति है, सुख है।” किसने कहा-
(क) किसान ने
(ख) छोटे अफसर ने
(ग) बड़े अफसर ने
(घ) लेखक ने
उत्तर:
1. (क) 2. (ग)

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पाठ के लेखक का नाम बताइए।
उत्तर:
पाठ के लेखक का नाम शरद जोशी है।

प्रश्न 2.
इल्लियों को किसकी पुत्री बताया गया है?
उत्तर:
इल्लियों को इला अर्थात् पृथ्वी की पुत्री बताया गया है।

प्रश्न 3.
किसान को जीप में क्या रखने को कहा गया?
उत्तर:
किसान को जीप में हरे चने की बूट रखने के लिए कहा गया।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
“खैर सरकार जागी, मन्त्री जागे, अफसर जागे, फाइलें उदित हुईं।” ऐसा किसने और क्यों कहा?
उत्तर:
ऐसा लेखक ने सरकारी कार्यालयों में लालफीताशाही एवं दायित्वहीनता को लक्ष्य कर कहा, क्योंकि सरकारी कर्मचारी काम को कोरा दिखावा करते हैं, कोई भी काम सही समय पर नहीं कर पाते हैं और केवल कागजी कार्यवाही करने में लगे रहते हैं। चने के खेत में लगी इल्ली की। किसी को भी परवाह नहीं।

प्रश्न 2.
पाठ में अफसरों की किस मनोवृत्ति पर व्यंग्य किया गया है?
उत्तर:
पाठ में अफसरों की सरकारी काम के बहाने सैरसपाटा करने की, स्वार्थ साधने की और गरीब जनता का शोषण करने की मनोवृत्ति पर व्यंग्य किया गया है। सरकारी अफसर दूसरे विभागों की आलोचना करते हैं, परन्तु स्वयं कोई काम करने में जिम्मेदारी से रुचि नहीं लेते हैं।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अखबारों में किस बात की चर्चा होने लगी ? और क्यों ?
उत्तर:
अखबारों में इस बात की चर्चा होने लगी कि इस बार मौसम खराब रहा। सर्दियों में वर्षा अधिक हुई तथा ठंड भी अधिक पड़ी। इससे चने की खेती पर अर्थात् खेतों में चने की पौध पर ऐसा कीड़ा लग गया, जो उन्हें सफाचट कर रहा है। इस कारण चने की फसल का काफी नुकसान हो रहा है। अखबारों में चर्चा इसलिए हुई कि वर्तमान काल में हमारे देश में सरकारी विभाग सोये रहते हैं, उनमें दायित्व को निभाने की भावना नहीं रहती है। अखबारों में जब ऐसे समाचार आते हैं, लेख या भाषण छपते हैं, तभी सरकारी विभाग और अफसर जागते हैं और कोई काम कर पाते हैं।

प्रश्न 2.
लेखक ने इला को अन्न की अधिष्ठात्री देवी तथा इल्ली को अन्न की नष्टार्थी देवी क्यों बताया?
उत्तर:
‘इला’ का अर्थ पृथ्वी होता है। सारा अन्न पृथ्वी से ही उत्पन्न होता है। ‘इला’ का एक दूसरा अर्थ ‘आहार’ भी होता है। इसे एक देवी के रूप में माना जाता है, जो सभी प्राणियों को अन्न देती है। लेखक ने इसी आशय से इला को अन्न उत्पन्न करने वाली देवी या माता कहा है। इल्ली एक ऐसा कीड़ा होता है, जिसे कृषि की जानकारी रखने वाले लोग हरे पौधों पर लगने वाला रोग कहते हैं। यह रातोंरात सारे खेतों को चट कर जाता है। इल्ली लगने से चना आदि अनाज के खेतों को काफी नुकसान पहुँचता है इससे अन्न का उत्पादन घट जाता है। इसी कारण लेखक ने इल्ली को अन्न की नष्टार्थी देवी या विनाश करने वाली कहा है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस पाठ में ‘पब्लिसिटी’ शब्द आया है जो अंग्रेजी भाषा का है, जिसका अर्थ होता है-प्रचार-प्रसार। पाठ में आए अन्य अंग्रेजी शब्दों की सूची बनाइए और उनका अर्थ लिखिए।
उत्तर:
अफसर        =     अधिकारी।
फाइल          =     पत्रावली।
केंटीन          =     खाद्य पदार्थों का प्राप्ति-स्थान।
रिपोर्टो         =      प्रतिवेदनों।
पोजीशन      =      स्थिति, हालत।
जीप            =      यान्त्रिक वाहन।

प्रश्न 2.
पाठ में आए निम्न भाषिक तत्त्वों के उदाहरण छाँटिए-
(1) मुहावरे
(2) प्रत्यय
(3) उपसर्ग
(4) सन्धि शब्द
उत्तर:

  1.  मुहावरे: मुँह में पानी आना, शोर होना, शोर मचाना, झाडू फेरना, पंख फड़फड़ाना, खेत साफ कर देना, सिर पर तना रहना, राहत की साँस लेना।
  2.  प्रत्यय: कमजोरी (ई), सौभाग्य (य), बुद्धिमान्। (मत्, मान्), विद्वता (ता), अधिष्ठात्री (त्री), प्रभावित (इत), उदित (इत), मनोरंजन (अन)।
  3.  उपसर्ग: निश्चित (निस्), परिचय (परि), अधिष्ठात्री (अधि), प्रगति, प्रभावित (प्र), प्रदर्शन (प्र), उन्मूलन (उत्), अपराध (अप)।
  4.  सन्धि शब्द: नष्टार्थी, मनोरंजन, कृषि विभाग।

प्रश्न 3.
काँच से तरह-तरह की चीजें बनती हैं। इस वाक्य में रेखांकित शब्दों को कई प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। जैसे बाजार में आजकल तरह-तरह के मोबाइल प्रचलने में हैं। आप भी नीचे लिखे वाक्यों में से रेखांकित शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाएँ।
1. जिसमें इल्ली सचमुच सुन्दर लग रही थी।
2. बड़े अफसर चहलकदमी करते रहे।
3. मेरे जाते ही किसान भागकर आया।
उत्तर:
1. रात को सचमुच ही चोर आ धमके।
2. मैं चहलकदमी करता हुआ बाग में जा रहा था।
3. आवाज देते ही नौकर भागकर आया।

प्रश्न 4.
भाषा में कुछ ऐसे शब्द होते हैं जो वाक्यों में प्रयुक्त होने पर अर्थवाने हो जाते हैं तथा विचारों को स्पष्ट करने में एक विशेष भूमिका निभाते हैं। सार्थक शब्दों के द्वित्व रूप अपना मूल अर्थ छोड़कर एक विशेष अर्थ देते हैं; जैसे-
1. घड़ी की टिक-टिक रात को सुनाई देती है।
2. मक्खियाँ गंदगी पर भिन-भिन करती हैं।
आप भी ऐसे शब्दों की सूची बनाकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:

  1.  काँव-काँव: कौवे काँव-काँव कर रहे थे।
  2.  भौं-भौं: रात में कुत्ता भौं-भौं करता रहा।
  3.  साँय-साँय: हवा साँय-साँय कर चलने लगी।
  4.  कें-कें: बागों में मोर का कें-कें स्वर उभर रहा है।
  5.  झर-झर: पहाड़ों पर झरने झर-झर झरते रहते हैं।

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ एक व्यंग्य पाठ है। व्यंग्य की ऐसी रचनाएँ पढ़िए।
उत्तर:
हरिशंकर परसाई द्वारा रचित ‘भोलाराम का जीव’, ‘इन्स्पेक्टर मातादीन चाँद पर’, ‘ठिठुरता हुआ गणतन्त्र इत्यादि व्यंग्य रचनाएँ लेकर पढ़िए।

प्रश्न 2.
जब आप अफसर बन जायेंगे, तो क्या-क्या कार्य करना चाहेंगे? कल्पना के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
जब हम अफसर बनेंगे, तो ये कार्य करेंगे-

  1.  जनता की सही ढंग से सेवा करेंगे तथा समय का पालन करेंगे।
  2.  अपने काम में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा रखेंगे।
  3.  भ्रष्टाचार नहीं पनपने देंगे।
  4.  अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दायित्वों का बोध करायेंगे।
  5.  प्रत्येक कार्य नियमानुसार करेंगे इत्यादि।

तब और अब

प्रश्न.
नीचे लिखे शब्दों के मानक रूप लिखिए-
विद्वता, बुद्धिमान, मिट्टी।
उत्तर:
विद्वता       –    विद्वता
बुद्धिमान    –    बुद्धिमान
मिट्टी         –    मिट्टी।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ व्यंग्य-पाठ के लेखक हैं-
(क) गोपीचन्द सिंधी
(ख) शरद जोशी
(ग) नरोत्तम दास
(घ) प्रभु नारायण

प्रश्न 2.
इल्ली को किसकी पुत्री बताया गया है?
(क) पृथ्वी की
(ख) चने के पौधे की
(ग) अन्न की
(घ) गोबर की

प्रश्न 3.
एकाध मित्र कैसा होना चाहिए?
(क) बड़ा अफसर
(ख) बड़ा किसान
(ग) बुद्धिमान
(घ) कलाकार

प्रश्न 4.
मैथिलीशरण गुप्त की कौन-सी कविता अफसर को याद थी ?
(क) नगर-जीवन पर लिखी गई
(ख) ग्राम-जीवन पर लिखी गई
(ग) ऋतु-परिवर्तन पर रची गई
(घ) खेती के महत्त्व पर रची गई

प्रश्न 5.
‘किसान हाथ जोड़कर काँपने लगा’-किसान को किस बात का भय था?
(क) खेत उजड़ जाने का
(ख) अफसर की डाँट खाने का
(ग) जुर्माना भरे जाने का
(घ) खेत जब्त हो जाने का
उत्तर:
1. (ख) 2. (क) 3. (ग) 4. (ख) 5. (घ)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

प्रश्न 6.
निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये सही शब्दों से कीजिए
(i) शहर के अखबारों में………की चर्चा जरा जोरों पर है(चने/बाजरे)
(ii) एक बार……की झोंक में उन्होंने बताया था। (अभिमान/विद्वता)
(iii) इल्ली उन्मूलन की…..देखने खेतों में चलो।(व्यवस्था/प्रगति)
(iv) किसान खेत से चने के……..उखाड़ने लगा।(पौधे/झाड़)
(v) किसान ने हमें जाते देख..की साँस ली।(चैन/राहत)
उत्तर:
(i) चने
(ii) विद्वता
(iii) प्रगति
(iv) पौधे
(v) राहत

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 7.
जीप पर सवार तीन झल्लियाँ किन्हें बताया गया है?
उत्तर:
लेखक, बड़ा अफसर तथा छोटा अफसर-इन तीनों को जीप पर सवार इल्लियाँ बताया गया है।

प्रश्न 8.
अखबारों में किसकी तस्वीर छपी हुई थी ?
उत्तर:
अखबारों में चने के पौधे पर लगी इल्ली की सुन्दर तस्वीर छपी हुई थी।

प्रश्न 9.
कौन किसकी कमाई खाकर पब्लिसिटी लूट रही थी?
उत्तर:
इल्लियाँ अपनी जन्मदात्री पृथ्वी की कमाई खाकर अर्थात् चने की पौध को चटकर पब्लिसिटी लूट रही थीं।

प्रश्न 10.
अफसर को कौन-सी कविता याद थी?
उत्तर:
अफसर को मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित ग्रामजीवन पर लिखी गई कविता याद थी।

प्रश्न 11.
बड़े अफसर ने खेत में चहलकदमी करते हुए लेखक से क्या कहा?
उत्तर:
बड़े अफसर ने लेखक से कहा कि उसे खेतों में चहलकदमी करना अच्छा लगता है। यहाँ सचमुच जीवन, शान्ति और सुख है।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 12.
‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ पाठ के आधार पर अधिकारी द्वारा किए गए पर्यवेक्षण पर अपना मत दीजिए।
अथवा
‘जीप पर सवार इल्लियाँ’ पाठ के आधार पर कृषि अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण क्या आपकी दृष्टि से उचित है? तर्क सहित अपनी राय प्रकट कीजिए।
उत्तर:
अखबार की खबर के अनुसार जब सरकार चेती और ‘इल्ली उन्मूलन का कार्यक्रम चलाया गया तब सरकारी अधिकारी जीप पर सवार होकर इल्ली उन्मूलन की प्रगति का पर्यवेक्षण करने गये । पर्यवेक्षण के दौरान अधिकारी ने खेतों में खड़े हरे चनों के पौधों को देखकर आनन्द की अनुभूति की और प्रसन्नता जाहिर की। उन्हें इल्लियों की जगह हरे चने के पौधे ही दिखाई पड़े। मन में लालच जगा और किसान ने आदेशानुसार चने के हरे पौधे उखाड़कर जीप में रख दिए। अधिकारी का पर्यवेक्षण मात्र लीपापोती, कर्तव्यनिष्ठा से दूर स्वार्थ और लालच से ही पूरित लगा, क्योंकि वह उत्तरदायित्व विहीनता का ही द्योतक था।

प्रश्न 13.
अखबारों में खबर छपने का क्या परिणाम रहा?
उत्तर:
अखबारों में चने की फसल पर इल्लियाँ लगने की खबर छपने का यह परिणाम रहा कि सरकार जाग गई। नेताओं के भाषण होने लगे, तो अफसर भी सचेत हो गये। सरकारी दफ्तरों में बैठकें होने लगीं, फाइलें चलने लगीं। अनेक वक्तव्य प्रकाशित होने लगे तथा इल्ली उन्मूलन -अभियान प्रारम्भ हुआ।

प्रश्न 14.
लेखक ने अपने इतिहास-ज्ञान का क्या परिचय दिया?
उत्तर:
लेखक ने बताया कि जमीन की खुदाई करने से यदि वहाँ पर उपजाऊ मिट्टी निकलती है, तो इससे पता चलता है कि वहाँ पर पहले से खेत थे। यदि खुदाई करने से खण्डहर निकलें, तो समझना चाहिए कि वहाँ पर प्राचीन समय में कोई नगर बसा हुआ था, वह स्थान पुरानी सभ्यता का केन्द्र था। इस तरह खुदाई करने से उस जगह के इतिहास का पता लगता है।

प्रश्न 15.
खेत में खड़े छोटे व बड़े अफसर के वार्तालाप से क्या व्यंग्य उभरा है?
उत्तर:
खेत में खड़ा छोटा अफसर चने की फसल को नष्ट करने वाली इल्लियों के बारे में अपनी राय देता है, परन्तु वह बड़े अफसर की हाँ-में-हाँ मिलाता है। इससे यह व्यंग्य उभरा है कि छोटे सरकारी कर्मचारी अपनी बुद्धिविवेक से काम नहीं करते हैं। वे जी-हुजूरी करते हैं, केवल हाँ-में-हाँ मिलाते हैं और बड़े अफसरों को खुश रखने के लिए उनकी कोई बात नहीं काटते हैं।

प्रश्न 16.
“छोटे अफसर ने क्रोध से सारे खेत की ओर देखा।” इसका क्या कारण था?
उत्तर:
छोटा अफसर किसान से यह कहलवाना चाहता था कि उसके खेत में चने की पौध में इल्ली लगी हुई है। परन्तु किसान ने भयभीत होकर कह दिया कि उसके खेत में इल्लियाँ नहीं हैं। किसान के इस उत्तर से बड़ा अफसर छोटे अफसर को गलत सूचना देने के लिए डाँट सकता था। इसी कारण छोटे अफसर ने किसान और उसके खेत को क्रोध से देखा।

RBSE Class 8 Hindi Chapter 14 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 17.
“जीप पर तीन इल्लियाँ सवार हैं जो खेती की ओर चलीं।” इस पंक्ति से क्या व्यंग्य उभरा है?
उत्तर:
बड़ा अफसर चने की फसल पर इल्ली उन्मूलन अभियान की प्रगति देखने गया था। वह जिस किसान के खेत में गया था, वहाँ पर इल्लियाँ नहीं लगी थीं और चने के बूट लहलहा रहे थे। तब उस अफसर ने अपने घर ले जाने के लिए चने के बूट लाने का आदेश दिया। किसान ने बहुत-सारे चने के पौधे उखाड़ कर जीप में रख दिये। तब वे तीनों हरा चना खाने लगे। इस तरह जिस चने को इल्लियों ने नहीं खाया, हरी-भरी फसल को नुकसान नहीं पहुँचाया, उसे वे तीनों नुकसान पहुँचा गये थे। वे तो सामान्य इल्लियों से भी बड़ी इल्लियाँ निकले। किसानों को इल्लियाँ नहीं, सरकारी अफसर और उनके सहयोगी सदा नुकसान पहुँचाने का काम करते हैं।

प्रश्न 18.
‘‘गुप्तजी को क्या पता था कि वे कविता लिखकर क्या नुकसान करवा देंगे।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लेखक बताता है कि किसान के खेत में चने की फसल लहलहा रही थी। उसे देखकर बड़े अफसर के मन में लोभ आ गया था और उससे चने के बूट उखाड़कर जीप में रखवाने को आदेश दिया था। उस समय बड़ा अफसर ग्राम-जीवन पर अपना बनावटी प्रेम दर्शा रहा था। इसी प्रसंग में उसने मैथिलीशरण गुप्त की एक कविता सुनाई, जो ग्राम-जीवन पर आधारित थी। यह देखकर लेखक व्यंग्य रूप में सोचने लगा कि कविवर गुप्तजी को ऐसी कविता लिखने से किसान को नुकसान हुआ । अगर अफसर को वह कविता याद नहीं होती, तो वह ढेर सारे चने के बूट उखाड़ लाने का आदेश नहीं देता। तब किसान को नुकसान भी नहीं हो पाता।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
किसान खेत से चने के पौधे उखाड़ने लगा। छोटा अफसर उसके सिर पर तना पड़ा था। इधर मैं और बड़ा अफसर चहलकदमी करते रहे। वह बोला, “मुझे खेतों में अच्छा लगता है। यहाँ सचमुच जीवन है, शांति है, सुख है।” वह जाने क्या-क्या बोलने लगा।
प्रश्न.
(i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(ii) छोटा अफसर किसके सिर पर खड़ा था?
(iii) लेखक क्या कर रहा था?
(iv) बड़ा अफसर लेखक से क्या बोला?
उत्तर:
(i) शीर्षक-चने के पौधे और अफसर।
(ii) छोटा अफसर किसान के सिर पर खड़ा था, अर्थात् रौब से तना खड़ा था।
(iii) लेखक खेत के पास चहलकदमी कर रहा था।
(iv) बड़ा अफसर लेखक से बोला कि खेतों को जीवन सचमुच शान्ति और सुख से भरा है। ऐसा जीवन उसे अच्छा लगता है।

जीप पर सवार इल्लियाँ पाठ-सार

यह पाठ शरद जोशी द्वारा लिखा गया व्यंग्य-निबन्ध है। इसमें चने की खेती पर नुकसान पहुँचाने वाले कीड़े लग जाने का वर्णन करते हुए सरकारी कर्मचारियों को भी इल्ली जैसा बताया गया है, क्योंकि वे व्यवस्था के नाम पर अपनी स्वार्थ पूर्ति और जनता को नुकसान पहुँचाने का काम करते हैं।

कठिन शब्दार्थ-कपोल कल्पना = मन में गढ़ी हुई बात, कोरी कल्पना। इल्ली = पौध पर लगने वाला कीड़ा। पक्षपात = भेदभाव, अन्याय। अधिष्ठात्री = मूल में रहने वाली, माता। नष्टार्थी = नष्ट करने वाली। इत्मीनान = धीरता, विश्वासपूर्वक। पब्लिसिटी = प्रचार-प्रसार। उन्मूलन = जड़ से उखाड़ देना। वक्तव्य = कथन। मनोरंजन = मन को प्रसन्न करना। पोजीशन = स्थिति।

RBSE Solution for Class 8 Hindi

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Uncategorized

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions