• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या

March 6, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या are part of RBSE Solutions for Class 8 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Chapter Chapter 7
Chapter Name जनसंख्या
Number of Questions Solved 49
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या

पाठगत प्रश्न

(आओ करके देखें)
पृष्ठ संख्या 55 – I)
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 54 पर दी गई सारणी संख्या 1 देखकर उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
राजस्थान के किन दो जिलों में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
उत्तर:

  • जयपुर (595 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
  • भरतपुर (503 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)

प्रश्न 2.
राजस्थान के किस भाग में जनघनत्व कम पाया जाता है वे क्यों ?
उत्तर:
राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण जनघनत्व कम पाया जाता है।

(पृष्ठ संख्या 55 – II)
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 54 पर दी गई सारणी संख्या 1 में देखकर राजस्थान की जनसंख्या वृद्धि दर में 30 प्रतिशत से अधिक एवं 15 प्रतिशत से कम वृद्धि दर वाले जिलों की सूची बनाइए।
उत्तर:
30 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले-

  • बाड़मेर (32.5%)
  • जैसलमेर (31.8%)

15 प्रतिशत से कम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले-

  • श्रीगंगानगर (10%)
  • झुन्झुनू (11.7%)
  • पाली (11.9%)

(पृष्ठ संख्या 59 – I)
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 54 पर दी गई सारणी संख्या 1 को देखकर निम्न प्रश्न का उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1.
राजस्थान में सर्वाधिक व सबसे कम लिंगानुपात वाले दो-दो जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले-

  • डूंगरपुर (994)
  • राजसमंद (990)

सबसे कम लिंगानुपात वाले जिले-

  • धौलपुर (846)
  • जैसलमेर (852)

(पृष्ठ संख्या 59 – II)
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 54 पर दी गई सारणी संख्या को देखकर नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
राजस्थान में कुल जनसंख्या-“जनघनत्व -वृद्धि दर -लिंगानुपात-साक्षरता पुरुष साक्षरता-एवं महिला साक्षरता है।
उत्तर:
68548437, 200, 21.3 प्रतिशत, 928, 66.1 प्रतिशत, 79.2 प्रतिशत, 52.1 प्रतिशत

प्रश्न 2.
आपके जिले (………) की पहचान कर नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। कु ल जनसंख्या ……जनघनत्व …… “वृद्धि दरलिंगानुपात……”साक्षरता….पुरुष साक्षरता……एवं महिला साक्षरता है।
उत्तर:
जयपुर, 6626178, 595, 26.2 प्रतिशत, 910, 75.5 प्रतिशत, 86.1 प्रतिशत, 64 प्रतिशत।

(पृष्ठ संख्या 61)
प्रश्न 1.
राजस्थान की प्रमुख बोलियों और धर्मों की सूची बनाइए।
उत्तर:
राजस्थान की प्रमुख बोलियाँ-हिन्दी, राजस्थानी, मारवाड़ी, मेवाड़ी, बागड़ी, ढूंढाड़ी, शेखावाटी आदि। राजस्थान के प्रमुख धर्म-हिन्दू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध हैं।

प्रश्न 2.
जनजातियों के वितरण मानचित्र (पाठ्पुस्तक पृष्ठ संख्या 60) को देखकर प्रमुख जनजातियों एवं उनके जिलों को पहचानिए एवं नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर:

जनजाति प्रमुख जिले
नाईकड़ा/नायक बीकानेर
गरासिया सिरोही
भील/भील गरासिया बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर, झालावाड़, जालौर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर आदि।
मीणा जयपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, झुन्झुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, पाली, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ आदि।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए|
(A) राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति है-
(क) भील
(ख) मीणा
(ग) गरासिया
(घ) सहरिया
उत्तर:
(क) पूर्वी मैदान

(B) राजस्थान के किस भौतिक विभाग में जनसंख्या घनत्व सबसे कम पाया जाता है-
(क) पूर्वी मैदान
(ख) मरुस्थल प्रदेश
(ग) हाड़ौती का पठार
(घ) अरावली पर्वतमाला
उत्तर:
(ख) मरुस्थल प्रदेश

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1. राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या …… जनजाति की है।
2. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल साक्षरता ……… प्रतिशत है।
3. राजस्थान में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात ……….. है।
3. हमारा राज्य भी एक …… निरपेक्ष राज्य है।
उत्तर:
1. मीणा
2. 66.1
3. 888
4. धर्म

प्रश्न 3.
जनसंख्या वृद्धि कें तीन कारक कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि निम्न तीन कारकों पर निर्भर हैजन्म, मृत्यु और प्रवास।

प्रश्न 4.
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना क्यों चलाई गई है?
अथवा
भारत सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना क्यों चलाई गई ? समझाइये।
उत्तर:
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना-भारत सरकार द्वारा देश में महिला सशक्तीकरण एवं बेटियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए जनवरी, 2015 को देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ योजना चलाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा द्वारा सामाजिक आर्थिक आधार पर आत्मनिर्भर बनाना है। बेटियाँ अर्थात् महिलाएँ अनेक समस्याओं, जैसे-कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिलाओं के प्रति हिंसा, बाल विवाह, पुरुष प्रधान समाज, शिक्षा एवं कार्य सम्बन्धी भेदभाव आदि के कारण असुरक्षित महसूस करती हैं अतः इस योजना द्वारा बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

प्रश्न 5.
जनसंख्या परिवर्तन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 6.
जनसंख्या वृद्धि दर ज्ञात करने के सूत्र को एक उदाहरण द्वारा समझाइये।
अथवा
जनसंख्या वृद्धि क्या है? जनसंख्या वृद्धि दर ज्ञात करने के सुत्र को उदाहरण देकर समझाइये।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि – जनसंख्या वृद्धि एक निश्चित अवधि में किसी स्थान की जनसंख्या में हुए बदलाव या परिवर्तन को बतलाती है। यदि जनसंख्या कम होती है तो उसे ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं तथा यदि जनसंख्या बढ़ती है। तो उसे धनात्मक वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि दर ज्ञात करने का सूत्र-जनसंख्या वृद्धि दर पता करने के लिए तीन तरह की जानकारियों की आवश्यकता होती है

1. किसी स्थान (देश, राज्य, जिला आदि) की किसी एक समय की आबादी; जैसे राजस्थान की 2011 की आबादी;
2. राजस्थान की किसी दूसरे |समय की आबादी, जैसे 2001 की आबादी;
3. इन दोनों वर्षों में अंतराल। अब जनसंख्या वृद्धि दर निम्न सूत्र से ज्ञात कर सकते हैं
जनसंख्या वृद्धि दर =
RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या 1

अब उपर्युक्त सूत्र का प्रयोग करेंगे
1. 2011 में राजस्थान की जनसंख्या-6,85,48,437
2. 2001 में राजस्थान की जनसंख्या-5,65,07,188
3. 2011 और 2001 का अंतराले-10 वर्ष
अतः जनसंख्या वृद्धि दर =
\(\frac{6,85,48,437-5,65,07,188}{5,65,07,188} \times 100=21.3\) प्रतिशत
अतः 2001 से 2011 के बीच दस वर्षों में राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि दर 21.3 प्रतिशत रही।

प्रश्न 7.
राजस्थान में जनसंख्या के प्रादेशिक वितरण को समझाइए।
उत्तर:
जनसंख्या का प्रादेशिक वितरण – पृथ्वी की सतह पर आजादी के फैलाव को जनसंख्या वितरण कहते हैं। राजस्थान में जनसंख्या का जिलेवार वितरण असमान है। वर्ष 2011 के अनुसार जयपुर में राज्य की कुल आबादी का लगभग 10% रहता है जबकि जैसलमेर में 1% से भी कम। पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य के लगभग 61% भाग पर लगभग 40% जनसंख्या निवास करती है। इस प्रदेश में जनसंख्या का घनत्व राज्य में सबसे कम औसतन 130 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। राज्य के पूर्वी समतल मैदानी क्षेत्र के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली और भीलवाड़ा में राज्य के केवल 20% भाग पर राज्य की लगभग 33% जनसंख्या निवास करती है।

इस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व राज्य में सर्वाधिक लगभग 332 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। अरावली पर्वतीय भाग तथा दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश में राजस्थान का मध्यम जन घनत्व पाया जाता है। सामान्यतः राज्य के पश्चिमोत्तर जिलों से जैसे-जैसे पूर्व और सुदूरपूर्व की ओर जाते हैं, जनसंख्या का आकार और घनत्व दोनों बढ़ते जाते हैं। मैदानी भाग में कृषि के अनुकूल भौतिक परिस्थितियों, समतल मैदान, पानी की उपलब्धता आदि सुविधाओं के कारण जनसंख्या अधिक पायी जाती है। जबकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण मरुस्थलीय प्रदेश में जनसंख्या कम है।

प्रश्न 8.
लिंगानुपात किसे कहते हैं? राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में समझाइए।
अथवा
लिंगानुपात क्या है ? 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में कितना लिंगानुपात है?
उत्तर:
जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहते हैं। अतः लिंगानुपात हमें समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में बताता है। बाल लिंगानुपात 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में प्रति हजार बालकों पर। बालिकाओं की संख्या को व्यक्त करता है। जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात 928 है जबकि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात केवल 888 है।

प्रश्न 9.
राजस्थान की जनजातियों पर एक लेख लिखिए।
अथवा
अनुसूचित जनजातियों की क्या विशेषताएँ हैं? राजस्थान में भी अनेक जनजातियाँ रहती हैं। इन पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
अनुसूचित जनजातियों की प्रमुख विशेषताएँ
1. अनुसूचित जनजातियाँ अधिकतर गाँव में, पहाड़ों में, पठारों में और जंगलों में निवास करती हैं।
2. अधिकांश अनुसूचित जनजातियाँ खेती, मजदूरी, जंगल के उत्पाद एकत्र कर अपना जीवन-यापन करती हैं। राजस्थान की जनजातियाँ-राजस्थान में जनजातीय आबादी सिरोही से प्रारम्भ होकर उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ तथा। बांसवाड़ा जिलों से होते हुए बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक तथा जयपुर जिलों के बीच विसरित है। यहाँ की प्रमुख जनजातियाँ भील, मीणा, गरासिया व सहरिया हैं। राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है। इसके बाद क्रमशः भील, गरासिया एवं सहरिया जनजाति अपना स्थान रखती हैं।

भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति सहरिया राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति भील है। दक्षिणी राजस्थान में इसे ‘वागड़ी’ या ‘भीली’ कहते हैं। मीणा जनजाति की लगभग आधी से अधिक जनसंख्या जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली व उदयपुर जिलों में निवास करती है। सहरिया शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द ‘सहर’ से हुई है, जिसका अर्थ जंगल या वन में निवास करने वाले लोग हैं। राज्य के बारां जिले के शाहबाद व किशनगंज तहसीलों में सहरिया सर्वाधिक हैं। कृषि, मजदूरी, लकड़ी वे वनोपज एकत्र करना सभी जनजातियों की जीविका के मुख्य साधन हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्न में से कौनसी बोली राजस्थान की नहीं है
(अ) बागड़ी
(ब) शेखावाटी
(स) मेवाड़ी
(द) भोजपुरी
उत्तर:
(द) भोजपुरी

प्रश्न 2.
भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति है
(अ) सहरिया
(ब) भील
(स) मीणा
(द) गरासिया
उत्तर:
(अ) सहरिया

प्रश्न 3.
वर्ष 2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक व न्यूनतम साक्षरता वाले जिले हैं|
(अ) जयपुर व अलवर
(ब) कोटा व जालौर
(स) सीकर वे नागौर
(द) अलवर व जोधपुर
उत्तर:
(ब) कोटा व जालौर

प्रश्न 4.
जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात
(अ) 840
(ब) 911
(स) 928
(द) 940
उत्तर:
(स) 928

प्रश्न 5.
वर्ष 2001 से 2011 के मध्य राजस्थान की जनसंख्या वृद्धि दर रही
(अ) 17.5 प्रतिशत
(ब) 21.3 प्रतिशत
(स) 26.4 प्रतिशत
(द) 28.4 प्रतिशत
उत्तर:
(ब) 21.3 प्रतिशत

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
1. राज्य की शहरी आबादी ……… है, जो छोटे-बड़े शहरों में निवास करती है। (25 प्रतिशत/75 प्रतिशत)
2. एक स्थान से किसी व्यक्ति के जाने को ………. तथा आने को ……….. कहा जाता है। (उत्प्रवास/आप्रवास; आप्रवास/उत्प्रवास)
3. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हिन्दू धर्मावलम्बियों की आबादी………:-प्रतिशत है। (78.5/88.5)
4. ………. राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है। (जयपुर/कोटा)
5. राजस्थान के बारां जिले के ………व………. तहसीलों में सहरिया सर्वाधिक हैं। (शाहबाद/शाहपुरा; किशनगंज/किशनगढ़)
उत्तर:
1. 25 प्रतिशत
2. उत्प्रवास, आप्रवास
3. 88.5
4. कोटा
5. शाहबाद, किशनगंज

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए:
1. भारत में सन् 1872 से जनगणना का कार्य शुरू किया गया था।
2. पश्चिमी राजस्थान में अधिक तो पूर्वी राजस्थान में कम जनसंख्या पाई जाती है।
3. जनवरी 2015 में देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना शुरू की गई है।
4. पुरुष व महिला साक्षरता क्रमशः झुंझुनूं एवं कोटा में सर्वाधिक है।
5. राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति मीणा है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य
5. असत्य

निम्न को सुमेलित कीजिए

(क) (ख)
1. सबसे कम जन घनत्व (अ) जालौर
2. सबसे अधिक साक्षरता (ब) कोटा
3. सबसे अधिक लिंगानुपात (स) जैसलमेर
4. सबसे कम साक्षरता (द) बारां
5. सहरिया जनजाति (य) डूंगरपुर

उत्तर:
1. (स)
2. (ब)
3. (य)
4. (अ)
5. (द)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि दर किसे कहते हैं?
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन के आकलन के लिए जिस मापक का प्रयोग होता है, उसे जनसंख्या वृद्धि दर कहा जाता है।

प्रश्न 2.
प्रवास का क्या अर्थ है?
उत्तर:
प्रवास का अर्थ है किसी व्यक्ति द्वारा अपना निवास स्थान बदल देना

प्रश्न 3.
आंतरिक प्रवास किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक देश की सीमा के अंदर किए गए आवास स्थानान्तरण को आंतरिक प्रवास कहते हैं।

प्रश्न 4.
वर्ष 2001 से 2011 के दशक में राज्य के सर्वाधिक व न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
सर्वाधिक व न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिले क्रमशः बाड़मेर एवं गंगानगर हैं।

प्रश्न 5.
राजस्थान के उन जिलों के नाम लिखिए जिनमें जनसंख्या वृद्धि 2001-2011 के दशक में भारत के औसत अंक (17.6%) से कम रही।
उत्तर:
ये जिले श्रीगंगानगर, झुन्झुनू, पाली, बूंदी, चित्तौड़गढ़, सीकर, हनुमानगढ़ और टोंक हैं।

प्रश्न 6.
जनसंख्या स्थिरता से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
समय के साथ जनसंख्या का स्थिर रहना अर्थात् उसमें मामूली परिवर्तन होने को जनसंख्या स्थिरता कहते हैं।

प्रश्न 7.
जनसंख्या घनत्व मापने की इकाई क्या है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व मापने की इकाई व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।

प्रश्न 8.
2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में शिशु लिंगानुपात कितना था?
उत्तर:
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में शिशु लिंगानुपात प्रति हजार बालकों पर 888 बालिकायें था।

प्रश्न 9.
राजस्थान में सबसे ज्यादा पुरुष तथा महिला साक्षरता किस जिले में हैं?
उत्तर:
राजस्थान में सबसे अधिक पुरुष साक्षरता झुंझुनूं जिले एवं महिला साक्षरता कोटा जिले में है।

प्रश्न 10.
राजस्थान में सबसे अधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
उत्तर:
राजस्थान में सबसे अधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है।

प्रश्न 11.
भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति कौन-सी है?
उत्तर:
राजस्थान की एकमात्र जनजाति ‘सहरिया’ भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल

प्रश्न 12.
राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति कौन-सी है?
उत्तर:
राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति ‘ भील’ है।

प्रश्न 13.
न्यूनतम पुरुष एवं महिला साक्षरता किन जिलों की है?
उत्तर:
न्यूनतम पुरुष साक्षरता प्रतापगढ़ एवं महिला साक्षरता जालौर जिले की है।

प्रश्न 14.
आपकी दृष्टि में जनसंख्या वृद्धि के दो प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर:
हमारी दृष्टि में जनसंख्या वृद्धि के दो प्रमुख कारण हैं-

  • उच्च जन्म दर तथा
  • निम्न मृत्यु दर

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लिंगानुपात किसे कहते हैं? लिंगानुपात को प्रभावित करने वाले तत्त्वों की चर्चा करें।
उत्तर:
लिंगानुपात – जनंसख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है। लिंगानुपात को प्रभावित करने वाले तत्त्व-लिंगानुपात को अनेक तत्त्व प्रभावित करते हैं। इनमें प्रमुख हैं-

  1. शिक्षा की कमी
  2. रूढ़िवादी मान्यताएँ
  3. पुरुष प्रधान समाज
  4. बाल विवाह
  5. दहेज प्रथा
  6. महिलाओं के प्रति हिंसा
  7. आधुनिक तकनीकी द्वारा गर्भ में बच्चे के लिंग का पता लग जाने से कन्या भ्रूण हत्या
  8. लैंगिक असमानता आदि

प्रश्न 2.
क्या आप राजस्थान में बच्चों के लिंगानुपात को अत्यन्त चिन्ताजनक मानते हैं?
उत्तर:
जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात 928 स्त्रियाँ प्रति हजार पुरुष है जबकि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात मात्र 888 ही है जो अत्यन्त चिन्ताजनक है। इसका समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा एवं शादी के लिए बेटियों की कमी होगी साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में वृद्धि होगी। अतः यह अत्यन्त चिन्ताज़नक मुद्दा है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में मैदानी भागों में जनसंख्या अधिक पाये जाने के क्या कारण हैं ? लिखिए।
उत्तर:
मैदानी भागों में कृषि के अनुकूल भौतिक परिस्थितियों, समतल मैदान, पानी की उपलब्धता, देश की राजधानी दिल्ली से समीपता, उद्योग, वाणिज्य और परिवहन की आधारभूत सुविधाओं के कारण विकास अधिक होने से जनसंख्या भी अधिक निवास करती है।

प्रश्न 4.
जनसंख्या परिवर्तन एवं जनसंख्या पतन में क्या अंतर है?
उत्तर:
किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन’ कहते हैं परन्तु जब किसी कारण से किसी स्थान की आबादी, किसी एक वर्ष या दशक में पिछले वर्ष या दशक से कम हो जाये तो उसे जनसंख्या पतन या ऋणात्मक वृद्धि’ कहते हैं।

प्रश्न 5.
राजस्थान में साक्षरता की क्या स्थिति है?
उत्तर:
साक्षरता – सन् 2011 ई. की जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल साक्षरता 66.1 प्रतिशत है। 76.6 प्रतिशत के साथ कोटा राज्य का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है। जबकि सबसे कम साक्षरता जालौर में 54.9 प्रतिशत है। सर्वाधिक पुरुष व महिला साक्षरता क्रमश: झुंझुनूं एवं कोटा में तथा क्रमशः प्रतापगढ़ व जालौर में न्यूनतम है।

प्रश्न 6.
राजस्थान की धार्मिक संरचना को समझाइए।
उत्तर:
धार्मिक संरचना – भारत्न की तरह राजस्थान में भी विभिन्न धर्मों के अनुयायी रहते हैं। यह राज्य हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध और इन मुख्य धर्मों के कई संप्रदायों जैसे शैव, वैष्णव, शिया, सुन्नी, मेव, पठान की जन्म और कर्मभूमि है। सन् 2011 ई. की जनगणनानुसार राज्य में हिंदू धर्मावलंबियों की आबादी लगभग 88.5 प्रतिशत है। मुसलमान 9.1 प्रतिशत और सिक्ख, जैन आदि 3 प्रतिशत से कम हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लिंगानुपात किसे कहते हैं ? राजस्थान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 928 है। इस लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले किन्हीं 4 प्रयासों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लिंगानुपात – जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहते हैं। राजस्थान में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात 928 है जो कि कम है। इस लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए निम्न प्रयास किये जा सकते हैं

  1. महिला शिक्षा का प्रसार किया जाये। यह लिंगानुपात बढ़ाने का सबसे प्रमुख उपाय है। जैसे-जैसे महिलाओं में शिक्षा का प्रसार होगा, उनमें जागरूकता आयेगी तथा लिंगानुपात में वृद्धि होगी।
  2. प्रसव-पूर्व भ्रूण परीक्षण पर रोक लगायी जाये तथा इस पर कठोर दण्ड का प्रावधान किया जाये। इस दिशा में कार्य किया जा चुका है, आवश्यकता इसे सख्ती से लागू करने की है।
  3. कन्या-भ्रूण हत्या के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये।
  4. सामाजिक जागरूकता लाई जाये जिससे लिंग-आधारित भेदभाव समाप्त होवें तथा बेटा-बेटी को एक समान दर्जा प्रदान किया जाये।

प्रश्न 2.
राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति तथा भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति कौनसी है? राजस्थान में जनसंख्या के भाषाई परिदृश्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान की सबसे प्राचीन जनजाति है-भील। भारत सरकार के आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल राजस्थान की एकमात्र जनजाति है-सहरिया। राजस्थान में जनसंख्या का भाषाई परिदृश्य-राजस्थान में अनेक भाषाएँ तथा बोलियाँ बोलने वाले लोग रहते हैं। यद्यपि राजस्थान की आधिकारिक भाषा हिंदी है, लेकिन आम बोलचाल और लोक साहित्य में राजस्थानी और उसकी सहयोगी भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। राजस्थानी आर्यभाषा परिवार का एक भाषा समूह है जिसमें कई बोलियाँ जैसे मारवाड़ी, मेवाड़ी, वागड़ी, ढूंढाड़ी, शेखावाटी आदि प्रमुख हैं।

इनके अलावा यहाँ भीली, मेवाती, गुजराती, उर्दू और ब्रज भाषा भी बोली जाती है। ये भाषाएँ राज्य के अलग-अलग प्रदेशों में अवश्य बोली जाती हैं, लेकिन उन्होंने एक लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ सामाजिक और व्यापारिक लेन-देन के माध्यम से लगातार संबंध बनाए। रखा है। इस प्रकार यहाँ का भाषायी परिदृश्य अत्यन्त रोचक है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या परिवर्तन किसे कहते हैं? राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि की दर बहुत अधिक है। जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन – किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं। जनसंख्या का बढ़ना और घटना दोनों ही जनसंख्या परिवर्तन हैं। जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक| जनसंख्या वृद्धि मुख्यतः तीन कारकों पर निर्भर है-
1. जन्म
2. मृत्यु और
3. प्रवास
इन तीनों कारकों के समीकरण से जनसंख्या में परिवर्तन होता है।
1. जन्म एवं
2. मृत्यु – ये दोनों जैविक कारक हैं। हर प्राणी जो पैदा होता है उसकी मृत्यु भी होती है। मृत्यु के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जन्म और मृत्यु की संख्या में अंतर से जनसंख्या में बढ़त या घटत होती है, जिसे प्राकृतिक वृद्धि/कमी कहते हैं। जन्म-दर अगर मृत्युदर से अधिक हो तो जनसंख्या में वृद्धि होती है। यदि जन्म-दर मृत्यु-दर से कम हो तो जनसंख्या में कमी आती है और अगर दोनों समान हों तो जनसंख्या में संतुलन बना रहता है। प्रवासी आगमन और निर्गमन के अंतर को जब प्राकृतिक वृद्धि में जोड़ते हैं तब जनसंख्या वृद्धि का सही आकलन होता है।

3. प्रवास – यह सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होता है। प्रवास का अर्थ है। किसी व्यक्ति द्वारा अपनी निवास स्थान बदल देना। उदाहरण के लिए जब कोई व्यक्ति गाँव से शहर, एक गाँव से दूसरे गाँव, एक शहर से दूसरे शहर, किसी एक देश, जिला या राज्य से किसी दूसरे देश, जिला और राज्य में जाकर बस जाता है तो इस प्रक्रिया को प्रवास कहते हैं। एक स्थान से किसी व्यक्ति के जाने को उत्प्रवास तथा आने को आप्रवास कहा जाता है। एक देश की सीमा के अंदर किए गए आवास स्थानान्तरण को आंतरिक प्रवास कहा जाता है, जबकि दो देशों के मध्य होने वाले प्रवास को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास कहा जाता है। प्रवास के कारण जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है।

प्रश्न 4.
जनसंख्या वृद्धि दर किसे कहते हैं ? तीव्र जनसंख्या वृद्धि से होने वाली प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि दर – जनसंख्या परिवर्तन के आकलन के लिए जिस मापक का प्रयोग होता है उसे जनसंख्या वृद्धि दर कहा जाता है। जनसंख्या वृद्धि दर एवं निश्चित अवधि में जनसंख्या में हुए बदलाव या परिवर्तन का आकलन करती है। तीव्र जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याएँ-तीव्र जनसंख्या वृद्धि से निम्न समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

  1. जनसंख्या अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहती है। प्राकृतिक संसाधनों में वृद्धि नहीं होती, वरन् धीरे-धीरे मनुष्यों के उपभोग के कारण उसमें कमी होती जा रही है।
  2. खाद्यान्न की कमी हो जाती है। भारत में खाद्यान्न के उत्पादन में वृद्धि तो हुई है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि की तुलना में यह पिछले दशकों में काफी कम रही है। खाद्यान्न की प्राप्ति कृषि से होती है। कृषि की उत्पादन क्षमता को आधुनिक तकनीक और सिंचाई में विस्तार कर बढ़ाया गया है। कृषि के लिए भूमि का विस्तार करना ज्यादा संभव नहीं है।
  3. बढ़ती आबादी के लिए मकान, उसके आवागमन के लिए परिवहन के साधन जैसे सड़क, रेलमार्ग आदि और उसके रोजगार के लिए भी भूमि की माँग लगातार बढ़ती ही जा रही है।
  4. इनके अलावा गरीबी, बेरोजगारी, गन्दी बस्तियों की स्थापना, अपराधों में वृद्धि भी होती है। इस प्रकार तीव्र जनसंख्या वृद्धि से अनेक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

We hope the given RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 7 जनसंख्या, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 8

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Geographical Diversity of India Class 7 Question Answer SST Chapter 1
  • RBSE Class 7 Science Chapter 11 Important Questions in Hindi प्रकाश छाया एवं परावर्तन
  • RBSE Class 7 Science Chapter 10 Important Questions in Hindi पादपों में जैव प्रक्रम
  • RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम
  • RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन
  • कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
  • हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र
  • हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा
  • RBSE Class 7 Science Chapter 7 Important Questions in Hindi प्रकृति में ऊष्मा का स्थानांतरण
  • RBSE Class 7 Science Chapter 6 Important Questions in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था
  • RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...