• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें

February 25, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें are part of RBSE Solutions for Class 9 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 9
Subject Social Science
Chapter Chapter 13
Chapter Name भारत की नदियाँ एवं झीलें
Number of Questions Solved 71
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सतलज नदी का उद्गम स्थान है
(अ) राक्षसताल
(ब) सतलज ताले
(स) कमलताल
(द) रामताल
उत्तर:
(अ) राक्षसताल

प्रश्न 2.
प्रायद्वीपीय पठार के झुकाव का प्रभाव देखने को मिलता है
(अ) संरचना में
(ब) जल की मात्रा में
(स) जल प्रवाह की दिशा से
(द) मिट्टी की मात्रा में
उत्तर:
(स) जल प्रवाह की दिशा से

प्रश्न 3.
आंतरिक अपवाह क्रम वाली नदी नहीं है
(अ) मन्था
(ब) मेढ़ा
(स) कांकनी
(द) पार्वती
उत्तर:
(द) पार्वती

प्रश्न 4.
राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है
(अ) राजसमंद
(ब) जयसमंद
(स) सांभर
(द) पुष्कर
उत्तर:
(ब) जयसमंद

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गंगा नदी के उद्गम स्थान का नाम लिखिए।
उत्तर:
गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद से होता है।

प्रश्न 2.
दक्षिण का उद्यान किसे कहते हैं ?
उत्तर:
कावेरी नदी के डेल्टा से निर्मित तंजावूर के उपजाऊ मैदान को दक्षिण का उद्यान कहते हैं।

प्रश्न 3.
कपिल धारा प्रपात किस नदी पर है?
उत्तर:
कपिल धारा प्रपात नर्मदा नदी पर है।

प्रश्न 4.
राजस्थान की अपवाह प्रणाली को कौन-सा पर्वत दो भागों में बाँटता है?
उत्तर:
अरावली पर्वत राजस्थान की अपवाह प्रणाली को दो भागों में बाँटता है।

प्रश्न 5.
खारे पानी की दो झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • सांभर
  • डीडवाना

प्रश्न 6.
सौ टापुओं का क्षेत्र किसे कहा जाता है?
उत्तर:
राजस्थान की जयसमंद झील को सौ टापुओं का क्षेत्र कहते हैं।

प्रश्न 7.
सरस्वती नदी पर कौन-सी सभ्यता का विकास हुआ?
उत्तर:
सरस्वती नदी पर हड़प्पा सभ्यता का विकास हुआ।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ब्रह्मपुत्र नदी क्रम की नदियों के नाम बताइए।
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र व उसकी सहायक नदियों को ब्रह्मपुत्र नदी क्रम कहते हैं। विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कैलाश पर्वत श्रेणी में मानसरोवर झील के निकट से होता है। ब्रह्मपुत्र नदी क्रम की प्रमुख नदियों में ब्रह्मपुत्र, दिवांग, लोहित, भारेली, एवं सबन्सीरी, मानस, कपिली, धनसिरि, बुरी दिहिंग आदि हैं।

प्रश्न 2.
उत्तरी व दक्षिणी भारत की नदियों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
उत्तरी व दक्षिणी भारत की नदियों की तुलना निम्नानुसार है-
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें 1

प्रश्न 3.
अरब सागरीय नदी क्रम के बारे में लिखिए।
उत्तर:
अरब सागरीय नदी क्रम मुख्यतः दक्षिणी पठारी क्षेत्र के पश्चिमी भाग में प्रवाहित होने वाली नदियों से सम्बन्धित है। यह नदी क्रम भारतीय नदियों के सन्दर्भ में एक छोटा नदी क्रम है, जिसमें नर्मदा, ताप्ती, माही, लूनी, साबरमती, शतरंजी, भद्रा, काली नदी, भारतपूजा, पेरियार व पम्बा नामक नदियाँ गिरती हैं। भारत की विशाल जल विभाजक रेखा के कारण इस भाग में नदियों का प्रवाहन कम मिलता

प्रश्न 4.
राजस्थान की बंगाल की खाड़ी प्रवाह प्रणाली को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में बंगाल की खाड़ी प्रवाह प्रणाली की समस्त नदियाँ यमुना में मिलती हैं, जिनमें मुख्यतः चम्बल, बनास एवं बाणगंगा मुख्य हैं। चम्बल मध्य प्रदेश के महू जिले की जनापाव पहाड़ियों से निकलकर चित्तौड़गढ़ में प्रवेश कर कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली व धौलपुर में बहती हुई उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में मिल जाती है। बनास कुम्भलगढ़ के समीप वेरों के मठ से निकलकर सवाईमाधोपुर जिले के रामेश्वर के पास चम्बल में मिल जाती है। इन मुख्य नदियों में बेड़च, गंभीरी, कोठारी, खारी, कालीसिंध व पार्वती मिलकर अंततः यमुना में जा मिलती हैं। जो बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र का भाग है।

प्रश्न 5.
अरब सागरीय अपवाह क्रम की नदियों के बारे में बताइए।
उत्तर:
अरब सागरीय अपवाह क्रम में मुख्यतः नर्मदा, ताप्ती, लूनी, माही, साबरमती, शतरंजी, भद्रा, काली, भारतपूजा, पेरियार व पम्बा नामक नदियों को शामिल किया जाता है। इनमें से मुख्य नदियों का संक्षिप्त वर्णन निम्नानुसार है

  1. नर्मदा – यह नदी अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर भ्रंश घाटी में बहती हुई अन्त में अरब सागर में गिरती है।
  2. ताप्ती – यह नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से निकलकर अरब सागर में मिल जाती है।
  3. लूनी – यह नदी अजमेर के नाग पहाड़ से निकलकर कच्छ की खाड़ी में गिरती है।
  4. माही – यह नदी मध्य प्रदेश के अमरोरू (धार जिले) से निकलकर खम्भात की खाड़ी में गिरती है।
  5. साबरमती – यह उदयपुर के दक्षिण से निकलकर खम्भात की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 6.
राजस्थान की खारे पानी की झीलों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में पायी जाने वाली खारे पानी की प्रमुख झीलों में सांभर, डीडवाना, लूणकरणसर व पचपदरा मुख्य हैं। इनमें से सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। डीडवाना झील नागौर जिले के डीडवाना शहर के दक्षिण में स्थित है। इस झील के पास सोडियम व सल्फेट बनाने के संयंत्र स्थापित हैं। लूणकरणसर झील बीकानेर जिले में व पंचपदरा झील बाड़मेर जिले में है। इन प्रमुख झीलों के अलावा फलौदी, कावोद, कछोर व खोसा भी खारे पानी की अन्य झीलें हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी भारत की नदी क्रम का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर भारतीय नदी क्रम हिमालय पर्वत से अपवाहित है। इस क्रम की नदियाँ हिमनदों से निकलने के कारण वर्षभर बहती हैं। इस अपवाह क्रम को तीन भागों में बाँटा गया है-

  1. सिन्धु नदी क्रम
  2. गंगा नदी क्रम
  3. ब्रह्मपुत्र नदी क्रम्

1. सिन्धु नदी क्रम – सिन्धु व इसकी सहायक नदियों को सिन्धु नदी क्रम कहते हैं। इस क्रम में सिन्धु के साथ सतलज, व्यास, चिनाव, रावी, झेलम नदियाँ शामिल हैं। इस नदी क्रम का अपवाह क्षेत्र 11 लाख वर्ग किमी. है, जिसमें से मात्र 3.25 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र ही भारत में है। शेष अपवाह क्षेत्र पाकिस्तान में है।

2. गंगा नदी क्रम – गंगा व इसकी सहायक नदियों को गंगा नदी क्रम कहते हैं। इस नदी क्रम में गंगा के साथ यमुना, चम्बल, बेतवा, केन, राम गंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानंदा व सोन आदि नदियाँ शामिल हैं। गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरने से पूर्व ब्रह्मपुत्र में मिल जाती हैं। इन दोनों नदियों के द्वारा निर्मित सुन्दरवन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।

3. ब्रह्मपुत्र नदी क्रम – ब्रह्मपुत्र व उसकी सहायक नदियों को ब्रह्मपुत्र नदी क्रम कहते हैं जिसमें ब्रह्मपुत्र के साथ दिवांग, लुहित, भारेली, सबन्सीरी, मानस, कपिली, धनसिरि, बुरी दिहिंग आदि नदियाँ शामिल हैं। ब्रह्मपुत्र मानसरोवर झील के समीप कैलाश पर्वत से निकलकर अंततः बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी के प्रवाह में मिट्टी की अधिकता पायी जाती है।

प्रश्न 2.
दक्षिणी भारत के नदी क्रम को स्पष्ट करते हुए उसकी उत्तरी भारत की नदियों से तुलना कीजिए।
उत्तर:
दक्षिणी भारतीय नदियाँ मुख्यतः पठारी भागों से निकलती हैं, जिनमें जल की मात्रा कम पायी जाती है। इस अपवाह तंत्र क़ी अधिकांश नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। दक्षिणी भारतीय नदी क्रम को दो भागों में बाँटा गया है-

  1. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ
  2. अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ।

1. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ – ऐसी नदियों में मुख्यत: दामोदर, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, भीमा, महानदी, तुंगभद्रा, पेन्नार शामिल हैं। कावेरी कर्नाटक के कुर्ग (दुर्ग) जिले से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसे दक्षिण भारत की गंगी कहते हैं। महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी पर हीराकुंड बाँध बना हुआ है। कृष्णा महाबलेश्वर से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है, जबकि गोदावरी महाराष्ट्र के नासिक के त्रियम्बकम नामक स्थान से निकलकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

2. अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ – इन नदियों में नर्मदा, ताप्ती, माही, लूनी व साबरमती प्रमुख हैं। नर्मदा अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर अरब सागर में गिरती है। ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से निकलकर अरब सागर में गिरती है। दक्षिणी भारतीय नदियों की उत्तरी भारतीय नदियों से तुलना

  1. उत्तर भारतीय नदियाँ हिमालय से निकलती हैं जबकि दक्षिण भारतीय नदियाँ पठारी भाग से निकलती हैं।
  2. उत्तर भारतीय नदियाँ वर्षभर बहती हैं जबकि दक्षिण भारतीय नदियाँ ग्रीष्म काल में शुष्क हो जाती हैं।
  3. उत्तर भारतीय नदियाँ अधिक अपरदन करती हैं जबकि दक्षिण भारतीय नदियाँ पठारी भाग के कारण न्यून अपरदन करती हैं।
  4. उत्तर भारतीय नदियों द्वारा उत्तर के विशाल मैदान का निर्माण होता है जबकि दक्षिण भारतीय नदियों पर जल प्रपात पाये जाते हैं।
  5. उत्तर भारतीय नदियाँ सिंचाई में सहायक हैं जबकि दक्षिण भारतीय नदियों में मुख्यत: मत्स्य पालन किया जाता है।

प्रश्न 3.
सरस्वती नदी पर निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
ऋग्वेद के अनुसार सरस्वती नदी को नदियों में तथा देवियों में श्रेष्ठ माना गया है। सरस्वती नदी का उद्गम हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी के रूपण हिमनद से माना जाता है। जो आदि बद्री तक पहुँच कर जल धारा में परिवर्तित हो जाता था। यह नदी वर्तमान में बहने वाली सतलज व यमुना के मध्यवर्ती भाग में बहती थी जिसकी प्रमुख सहायक नदियाँ दृषद्वती व हिरण्यवती थीं। भूगर्भिक हलचलों के कारण यह नदी उत्थानों के फलस्वरूप पश्चिम की ओर खिसकते हुए जल में कमी आने से धीरे-धीरे विलुप्त हो गई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के शोधों से पता चलता है कि यह नदी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर, पेहवा में अर्द्धचंद्राकार झीलें तथा पंजाब, हरियाणा व उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान से पाकिस्तान तक घग्घर-हकरा-नारा के रूप में दिखाई देने वाला वर्तमान प्रवाह मार्ग इस नदी की उपस्थिति का प्रमाण है। हड़प्पा कालीन सभ्यताको सिन्धुघाटी सभ्यता का नाम दियागया किन्तु वास्तविक रूप से सिन्धु तट की तुलना में इस नदी के तट पर अधिक बस्तियाँ मिली हैं। इसी कारण इस सभ्यता को सिन्धु-सरस्वती सभ्यता के रूप में माना जाने लगा है।

आंकिक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के मानचित्र में गंगा नदी क्रम की नदियाँ अंकित कीजिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें 2

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में अरब सागर में गिरने वाली नदियों को दर्शाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें 3

प्रश्न 3.
राजस्थान के मानचित्र में खारे व मीठे पानी की झीलों की स्थिति दर्शाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें 4

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय सभ्यता व संस्कृति कहाँ विकसित हुई है|
(अ) पर्वतों में
(ब) नदी घाटियों में
(स) पठारों में
(द) समुद्र तटों में
उत्तर:
(ब) नदी घाटियों में

प्रश्न 2.
सतलज नदी पर कौन-सा बाँध बनाया गया है
(अ) हीराकुंड बाँध
(ब) गाँधी सागर बाँध
(स) भाखड़ा-नांगल बाँध
(द) नागार्जुन सागर बाँध
उत्तर:
(स) भाखड़ा-नांगल बाँध

प्रश्न 3.
यमुना नदी कहाँ से निकलती है ?
(अ) गंगोत्री से
(ब) यमुनोत्री से
(स) मानसरोवर झील से
(द) राक्षसताल से
उत्तर:
(ब) यमुनोत्री से

प्रश्न 4.
दक्षिण भारत की गंगा किसे कहते हैं
(अ) कावेरी नदी को
(ब) गोदावरी नदी को
(स) कृष्णा नदी को
(द) पेन्नार नदी को
उत्तर:
(अ) कावेरी नदी को

प्रश्न 5.
हीराकुंड बाँध किस नदी पर बना हुआ है
(अ) कृष्णा नदी पर
(ब) नर्मदा नदी पर
(स) दामोदर नदी पर
(द) महानदी पर
उत्तर:
(द) महानदी पर

प्रश्न 6.
प्रायद्वीप पठार की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है
(अ) कावेरी
(ब) कृष्णा
(स) गोदावरी
(द) नर्मदा
उत्तर:
(स) गोदावरी

प्रश्न 7.
निम्न में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी में बहती है
(अ) नर्मदा
(ब) कृष्णा
(स) कावेरी
(द) पेरियार
उत्तर:
(अ) नर्मदा

प्रश्न 8.
राजस्थान की सदावाहिनी नदी कौन-सी है
(अ) लूनी
(ब) कांकनी
(स) चम्बल
(द) बाण गंगा
उत्तर:
(स) चम्बल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्पत्ति एवं बहाव के आधार पर भारतीय अपवाह क्रम को कितने भागों में बाँटा गया है ?
उत्तर:
उत्पत्ति एवं बहाव के आधार पर भारतीय अपवाह क्रम को निम्न तीन भागों में बाँटा गया है-

  1. हिमालय या उत्तर भारत की नदियाँ
  2. प्रायद्वीपीय या दक्षिण भारत की नदियाँ
  3. आंतरिक अपवाह वाली नदियाँ

प्रश्न 2.
उत्तरी भारतीय नदियों को कितने अपवाह क्रमों में बाँटा गया है ?
उत्तर:
उत्तरी भारतीय अपवाह क्रम को तीन भागों-

  1. सिन्धु नदी क्रम
  2. गंगा नदी क्रम
  3. ब्रह्मपुत्र नदी क्रम में बाँटा गया है

प्रश्न 3.
गंगा किन जलधाराओं के मिलने से बनती है?
उत्तर:
गंगा नदी अलकनंदा एवं भागीरथी नामक जलधाराओं के देवप्रयाग नामक स्थान पर मिलने से बनती है।

प्रश्न 4.
संगम या प्रयाग के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर:
जब यमुना नदी इलाहाबाद के निकट गंगा में मिलती है तो इसे संगम/प्रयाग के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 5.
बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रायद्वीपीय पठारी भाग की नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठारी भाग की दामोदर, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, भीमा, महानदी, तुंगभद्रा व पेन्नार आदि नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।

प्रश्न 6.
कावेरी नदी का उद्गम कहाँ से होता है ?
उत्तर:
कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक के कुर्ग (दुर्ग) जिले से होता है।

प्रश्न 7.
महानदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर:
महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से निकलती है।

प्रश्न 8.
कृष्णा नदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर:
कृष्णा महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से निकलती

प्रश्न 9.
गोदावरी नदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर:
गोदावरी पश्चिमी घाट में महाराष्ट्र के नासिक के पास त्रियम्बकम नामक स्थान से निकलती है।

प्रश्न 10.
अरब सागर में गिरने वाली सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ?
उत्तर:
अरब सागर में गिरने वाली सबसे लम्बी नदी नर्मदा है।

प्रश्न 11.
वूलर झील का निर्माण कैसे हुआ है ?
उत्तर:
वूलर झील का निर्माण भू-पृष्ठ के नीचे धंसने से हुआ है।

प्रश्न 12.
लोनार झील का निर्माण कैसे हुआ है?
उत्तर:
लोनार झील ज्वालामुखी के शान्त होने व उसके मुख में वर्षा का जल एकत्रित होने से बनी है।

प्रश्न 13.
राजस्थान के अपवाह क्रम को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर:
राजस्थान के अपवाह क्रम को तीन भागों-

  1. अरब सागरीय अपवाह,
  2. बंगाल की खाड़ी का अपवाह व
  3. आंतरिक अपवाह में बाँटा गया है

प्रश्न 14.
बेणेश्वर मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर:
बेणेश्वर मेला सोम, माही व जाखम नदियों के संगम पर (डूंगरपुर जिला) आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 15.
माही बजाज सागर बाँध कहाँ बनाया गया है?
उत्तर:
माही बजाज सागर बाँध माही नदी पर बांसवाडा के पास बनाया गया है।

प्रश्न 16.
चम्बल नदी पर कौन-कौनसे बाँध बने हुए हैं?
उत्तर:
चम्बल नदी पर गाँधी सागर, राणाप्रताप सागर, जवाहर सागर व कोटा बैराज बाँध बने हुए हैं।

प्रश्न 17.
वन की आशा किसे कहा जाता है?
उत्तर:
बनास नदी को वन की आशा कहा जाता है।

प्रश्न 18.
इसरो ने सरस्वती नदी के प्रमाणों को किस रूप में दृश्यमान माना है?
उत्तर:
सरस्वती नदी के प्रमाणों को इसरो ने घग्घर-हकरा-नारा के रूप में दृश्यमान माना है।

प्रश्न 19.
सांभर झील कहाँ स्थित है?
उत्तर:
सांभर झील जयपुर जिले में फुलेरा कस्बे के पास स्थित है।

प्रश्न 20.
राजस्थान में सोडियम व सल्फेट बनाने के संयंत्र कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर:
राजस्थान में नागौर जिले की डीडवाना झील के समीप सोडियम वे सल्फेट बनाने के संयंत्र स्थित हैं।

प्रश्न 21.
राजसमंद झील का दक्षिणी भाग किस नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर:
राजसमंद झील का दक्षिणी भाग ‘नौ चौकी’ के नाम से प्रसिद्ध है।

प्रश्न 22.
राजसमंद झील का निर्माण किसने वे कब करवाया था?
उत्तर:
इस झील का निर्माण महाराणा राजसिंह ने 1662 ई. में करवाया था।

प्रश्न 23.
आनासागर झील किसने व कब बनवायी थी?
उत्तर:
आनासागर झील का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के दादा अन्ना जी ने 1137 ई. में करवाया था।

प्रश्न 24.
पिछोला झील का निर्माण किस राणा के शासन काल में हुआ।
उत्तर:
पिछोला झील का निर्माण राणा लाखा के शासन काल में उदयपुर में हुआ।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सिन्धु नदी क्रम का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सिन्धु नदी क्रम भारत के उत्तरी भाग में फैला हुआ है। जिसमें मुख्य नदी सिन्धु है जबकि इसकी सहायक नदियाँ सतलज, रावी, व्यास, झेलम और चिनाव हैं। यह नदी क्रम लगभग 11 लाख वर्ग किमी. को जलग्रहित किए हुए है। किन्तु भारत में केवल 3.25 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र ही है, शेष क्षेत्र पाकिस्तान में है।

प्रश्न 2.
गंगा नदी क्रम की नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गंगा नदी क्रम की नदियों में मुख्य नदी गंगा है। जबकि अन्य सहायक नदियों में यमुना, चम्बल, बेतवा, केन, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानंदा एवं सोन हैं।

प्रश्न 3.
कावेरी नदी का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग (दुर्ग) जिले से निकलती है। इस नदी को ‘दक्षिण भारत की गंगा’ कहते हैं। इसका जल कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। इस नदी के डेल्टा से तंजावूर के उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है जिसे ‘दक्षिण का उद्यान’ कहते हैं।

प्रश्न 4.
गोदावरी नदी का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यह नदी प्रायद्वीपीय पठार की सबसे बड़ी नदी है। इसका उद्गम पश्चिमी घाट में महाराष्ट्र राज्य के नासिक के समीप त्रियम्बकम नामक स्थान से होता है। इस नदी के अन्तिम भाग में इसकी चौड़ाई अधिक है। इस नदी के द्वारा त्रिकोणाकार डेल्टा बनाया गया है। इन्द्रावती इसकी मुख्य सहायक नदी है। अन्त में यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

प्रश्न 5.
अनूप झीलें किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जब नदियों के मुहानों पर समुद्र की धाराएँ बालू मिट्टी के टीले बनाकर जल क्षेत्र को समुद्र से अलग कर देती हैं तो इस प्रक्रिया के बाद टीलों के बीच या पश्च भाग में बनने वाली झीलों को अनूप झीलें कहते हैं। ऐसी झीलें समुद्री तटों पर बाहुल्यता से मिलती हैं। यथा-चिल्का, पुलीकट एवं कोलेरू झील।

प्रश्न 6.
राजस्थान के आंतरिक अपवाह क्रम को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आंतरिक अपवाह का अर्थ है वे नदियाँ जो अपने उद्गम से लेकर अपनी विलुप्ति तक धरातलीय भाग में बहती हैं किन्तु कभी भी समुद्र में नहीं मिलतीं; ऐसी नदियाँ प्रायः कुछ दूर बहने के बाद विलुप्त हो जाती हैं। राजस्थान के आंतरिक अपवाह क्रम की ऐसी नदियों में मुख्यतः सरस्वती, कांतली, काकनी, घग्घर, साबी व मंथा प्रमुख हैं।

प्रश्न 7.
राजस्थान की झीलों को कितने भागों में बाँटा है ? मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान की झीलों को दो भागों में बाँटा गया है-

  1. खारे पानी की झीलें,
  2. मीठे पानी की झीलें। मीठे पानी की झीलों में मुख्यतः जयसमंद, राजसमंद, पिछोला, आनासागर, पुष्कर, फतेहसागर, नक्की, कायलाना, सिलीसेढ़ एवं कोलायत झीलें शामिल हैं।

प्रश्न 8.
गंगा नदी क्रम का भारत में सर्वाधिक महत्व है। क्यों?
उत्तर:
गंगा नदी क्रम का भारत में सर्वाधिक महत्व होने के पीछे निम्न कारण उत्तरदायी हैं|

  1. इस नदी क्रम के द्वारा भारत के अधिकांश उपजाऊ मैदानी भाग का निर्माण किया गया है।
  2. इस नदी क्रम के द्वारा फसलोत्पादन हेतु आदर्श दशाएँ प्रदान की गयी हैं।
  3. इस नदी क्रम की नदियाँ सिंचाई की सुविधा प्रदान करती हैं।
  4. इस नदी क्रम की नदियों में अनेक धार्मिक एवं पर्यटन केन्द्र स्थित हैं।
  5. इस क्रम की नदियों के किनारे अनेक व्यापारिक व औद्योगिक केन्द्रों व नगरों का विकास हुआ है।

प्रश्न 9.
महान भारतीय जल विभाजक रेखा किसे कहा गया है ? इसकी तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
भारत के उत्तरी भाग से लेकर मध्यवर्ती भाग में होती। हुई पश्चिमी घाट के रूप में मिलने वाली अरावली, विंध्याचल, सतपुड़ा व सह्याद्रि की पहाड़ियों को संयुक्त रूप से महान भारतीय जल विभाजक रेखा कहते हैं। इसकी विशेषताएँ निम्न हैं

  1. यह भारतीय नदियों को उत्तरी व दक्षिणी अपवाह क्रम में बाँटती है।
  2. पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ इस पहाड़ी श्रृंखला से ही ऊँचाई के कारण दोनों ओर बहती हैं।
  3. दक्षिण भारत की अधिकांश नदियाँ इसी विभाजक रेखा की पहाड़ियों से निकलती हैं।

प्रश्न 10.
चम्बल नदी ने किस प्रकार राजस्थान का स्वरूप परिवर्तित किया है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
चम्बल नदी राजस्थान के दक्षिणी भाग में चौरासीगढ़ के समीप से प्रवेश करके कोटा तक एक गार्ज का निर्माण करती है। भैंसरोड़गढ़ से 5 किमी. आगे इस नदी पर चूलिया जल-प्रपात बनता है। इसी नदी पर राजस्थान में विद्युत उत्पादन हेतु राणाप्रताप सागर, जवाहर सागर बाँध व कोटा बैराज स्थित हैं। यह नदी कोटा के आगे सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर में बहती हुई यमुना में मिलने से पूर्व अपनी अपरदनात्मक प्रक्रिया से उत्खात स्थलाकृति का निर्माण करती है। इन्हें चम्बल के बीहड़ों के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 11.
लूनी नदी मरुस्थल की गंगा अथवा जीवन रेखा कहलाती है। क्यों?
उत्तर:
लूनी नदी राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में बहने वाली मुख्य नदी है जो अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर व जालौर जिलों में बहती है। जब यह नदी इन क्षेत्रों में बहती है तो इसके समीपवर्ती क्षेत्र इस नदी की स्थिति के कारण ही कृषि, वन व जनसंख्या के दृष्टिकोण से सघन क्षेत्र बन जाते हैं। पश्चिमी मरुस्थल में यह नदी मानवीय बसाव के साथ-साथ फसलोत्पादन व पर्यावरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बन जाती है। इसके समीपवर्ती भागों में मानव के विभिन्न क्रियाकलाप संचालित होने से शुष्क दशाओं के बीच यह मानव जीवन हेतु आदर्श दशा प्रदान करती है। इसी कारण इसे मरुस्थल की गंगा के साथ-साथ मरुस्थले की जीवन रेखा भी कहते हैं।

प्रश्न 12.
राजस्थान की खारे पानी की झीलें राज्य के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध हुई हैं। कैसे?
उत्तर:
राजस्थान में खारे पानी की झीलों के आर्थिक विकास में सहायक होने के निम्न कारण हैं-

  1. इन झीलों की लवणता के कारण इनसे नमक उत्पादन किया जा रहा है जो राज्य की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
  2. सोडियम व सल्फेट बनाने के संयंत्रों की स्थापना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोगों को रोजगार मिलता है।
  3. विभिन्न कारखानों की स्थापना से जनघनत्व में भी वृद्धि हुई है।
  4. इनकी स्थिति के कारण सड़क परिवहन व रेल परिवहन मार्गों का भी विकास हुआ है।
  5. इसके समीपवर्ती भागों में रहने वाले लोगों ने उत्प्रवास करना कम कर दिया है।
  6. बाहरी लोगों के सम्पर्क में आने से स्थानीय लोगों का सामाजिक व सांस्कृतिक विकास हुआ है। निबन्धात्मक प्रश्न प्रश्न-भारतीय नदियों के महत्व को स्पष्ट कीजिए। उत्तर- भारतीय नदियाँ भारत के लिए

अत्यधिक महत्व रखती हैं। इनके इस महत्व को निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया गया है-

  1. भारतीय नदियों द्वारा उपजाऊ मैदानी भागों का निर्माण किया गया है।
  2. नदियों के द्वारा अपरदित कर लायी गयी काँप/जलोढ़ मृदा के निक्षेपण से फसलोत्पादन को अत्यधिक बढ़ावा मिलता है।
  3. नदियाँ कृषि कार्य में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराती हैं।
  4. नदियों में मत्स्य पालन प्रक्रिया विकसित होने से लोगों को रोजगार मिला है।
  5. नदियाँ आन्तरिक जल परिवहन के रूप में सहायक सिद्ध हुई हैं।
  6. नदियों के किनारे अनेक नगरों का विकास हुआ है।
  7. नदियों के किनारे अनेक उद्योग विकसित हुए हैं।
  8. नदियाँ प्राचीन कालीन सभ्यताओं का आधार क्षेत्र रही हैं।
  9. नदियों के जल प्रपातों ने विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया है।
  10. नदियों के संगमों पर धार्मिक केन्द्र विकसित हुए हैं।
  11. नदियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक नवीन भूदृश्य का निर्माण किया है।
  12. वृक्षों को बढ़ावा देने, जैव विविधता को बढ़ाने में भी ये सहायक सिद्ध हुई हैं।
  13. नदियों के कारण विभिन्न संस्कृतियों का मिलन एवं नवीन संस्कृति का उदय हुआ है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 13 भारत की नदियाँ एवं झीलें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 9

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 4 Maths Chapter 12 Solutions The Magic of Mirror
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 13 Hindi Medium लंबाई और दूरी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 11 Solutions Different Shapes
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 12 Hindi Medium दिल्ली से आई घड़ी
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 10 Solutions Order of Progression
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 6 Perimeter and Area Solutions
  • RBSE Class 5 Maths Chapter 11 Hindi Medium आओ माप-तौल करना सीखें
  • RBSE Class 6 Maths Chapter 5 Prime Time Solutions
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-II Solutions
  • RBSE Class 4 Maths Chapter 9 Solutions Vedic Mathematics
  • RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-I Solutions

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...