• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

March 23, 2022 by Fazal Leave a Comment

Students must start practicing the questions from RBSE 10th Science Model Papers Set 1 with Answers in Hindi Medium provided here.

RBSE Class 10 Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

समय : 2 घण्टा 45 मिनट
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  • परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  • सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  • जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  • प्रश्न क्रमांक 17 से 23 तक में आन्तरिक विकल्प है।

खण्ड – (अ)

प्रश्न 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए :

(i) मनुष्य में वृक्क एक तन्त्र का भाग है जो सम्बन्धित है [1]
(अ) पोषण
(ब) श्वसन
(स) उत्सर्जन
(द) परिवहन
उत्तर:
(स) उत्सर्जन

(ii) पादप में जाइलम उत्तरदायी है- [1]
(अ) जल का वहन ।
(ब) भोजन का वहन
(स) अमीनों अम्ल का वहन
(द) ऑक्सीजन का वहन
उत्तर:
(अ) जल का वहन ।

(iii) मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग कौन-सा होता है- [1]
(अ) प्रमस्तिष्क
(ब) अनुमस्तिष्क
(स) मेडुला ओब्लोंगेटा
(द) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर:
(अ) प्रमस्तिष्क

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

(iv) निम्न में से कौन-सी अनैच्छिक क्रिया है- [1]
(अ) लिखना
(ब) कूदना
(स) थूकना
(द) पलक झपकना
उत्तर:
(द) पलक झपकना

(v) किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेन्स दोनों की फोकस दूरियाँ प्रत्येक -15 सेमी हैं। दर्पण तथा लेन्स सम्भवतः हैं – [1]
(अ) दोनों अवतल
(ब) दोनों उत्तल
(स) दर्पण अवतल तथा लेन्स उत्तल
(द) दर्पण उत्तल तथा लेन्स अवतल.
उत्तर:
(अ) दोनों अवतल

(vi) किसी दर्पण से आप चाहे कितनी ही दूरी पर खड़े हों, आपका प्रतिबिम्ब सदैव सीधा प्रतीत होता है, सम्भवतः दर्पण है – [1]
(अ) केवल समतल
(ब) केवल अवतल
(स) केवल उत्तल
(द) या तो समतल अथवा उत्तल
उत्तर:
(द) या तो समतल अथवा उत्तल

(vii) दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं। किसी विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर समान्तर क्रम में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम तथा समान्तर क्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्मा का अनुपात होगा – [1]
(अ) 1 : 2
(ब) 1 : 4
(स) 4 : 1.
(द) 2 : 1
उत्तर:
(स) 4 : 1.

(viii) एक माइक्रो ओम का मान होता है – [1]
(अ) 10-9 ओम
(ब) 10-6 ओम
(स) 10-3 ओम
(द) 1 ओम
उत्तर:
(ब) 10-6 ओम

(ix) विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं – [1]
(अ) जनित्र
(ब) गैल्वेनोमीटर
(स) अमीटर
(द) मीटर
उत्तर:
(अ) जनित्र

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

(x) लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ? [1]
(अ) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइंड बनता है।
(ब) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्राक्साइड बनता है। .
(स) कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
(द) आयरन लवण एवं जल बनता है।
उत्तर:
(अ) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइंड बनता है।

(xi) निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व तनु अम्ल के साथ संयोग करके हाइड्रोजन गैस निकालता है?
(अ) क्लोरीन
(ब) ताँबा
(स) जस्ता (जिंक)
(द) सल्फर
उत्तर:
(स) जस्ता (जिंक)

(xii) निम्न में से कौन-सा तत्व धात्विक है? – [1]
(अ) P
(ब) He
(स) Li
(द) s
उत्तर:
(स) Li

प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

(i) मस्तिष्क …………. में बन्द होता है। [1]
उत्तर:
कपाल गुहा,

(ii) मनुष्यं के शरीर में परिवहन मुख्यतः ……..द्वारा होता है। [1]
उत्तर:
रुधिर,

(iii) ……………………’ कारक में अजीवित अंश सम्मिलित होते हैं। [1]
उत्तर:
अजैविक,

(iv) जो जीव उत्पादक द्वारा उत्पादित भोजन पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर करते हैं, [1]
उत्तर:
उपभोक्ता,

(v) एक लेंस की फोकस दूरी 50 सेमी है तो उसकी क्षमता …………………… होगी।
उत्तर:
2D,

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

(vi) एक अश्व शक्ति …………………… के बराबर है।
उत्तर:
746 वॉट

प्रश्न 3. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए।)

(i) दो एककोशिकीय जीवों के नाम लिखो। [1]
उत्तर:
दो कोशिकीय जीवों के नाम हैं

  1. अमीबा
  2. पैरामीशियम।

(ii) स्थानीय हार्मोन किसे कहते हैं? [1]
उत्तर:
ऐसे हार्मोन जो स्रावित होने वाले स्थान पर ही प्रयुक्त हो जाते हैं, स्थानीय हार्मोन कहलाते हैं।

(iii) एक आहार श्रृंखला में, तीसरे पोषी स्तर पर हमेशा कौन होता है? [1]
उत्तर:
आहार श्रृंखला में, तीसरे पोषी स्तर पर सदैव मांसाहारी प्राणी होता है।

(iv) चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया? [1]
उत्तर:
चिपको आन्दोलन का नेतृत्व सुन्दर लाल बहुगुणा ने किया था।

(v) भारत के किस प्रदेश में नगर सिंचाई परियोजना को कुल्ह के नाम से पुकारा जाता है? [1]
उत्तर:
हिमाचल प्रदेश में।

(vi) विद्युत धारा नापने के यंत्र का नाम लिखिए। [1]
उत्तर:
विद्युत धारा को अमीटर के द्वारा मापा जाता है।

(vii) चुम्बकीय फ्लक्स अदिश राशि है या सदिश। [1]
उत्तर:
अदिश।

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

(viii) ‘वेबर’ किस भौतिक राशि का मात्रक है? [1]
उत्तर:
चुम्बकीय फ्लक्स।

(ix) विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र क्या है? [1]
उत्तर:
CaoCl2

(x) नियॉन किस प्रकार की गैस है? [1]
उत्तर:
अक्रिय गैस।

(xi) कॉपर सल्फेट विलयन का pH मान क्या होगा? [1]
उत्तर:
7 से कम।

(xii) ऐसीटिक अम्ल में अम्लीय हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या क्या है? [1]
उत्तर:
एक।

खण्ड – (ब)

लघूत्तरात्मक प्रश्न- प्रश्न सं. 04 से 16 के उत्तर के लिखिए (शब्द सीमा 50 शब्द)

प्रश्न 4.
स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन-सी हैं और उनके उपोत्पाद क्या हैं ? [2]
उत्तर:
स्वपोषी पोषण (Autotrophic nutrition) के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ अथवा कारक निम्नलिखित हैं-
(i) सूर्य का प्रकाश,
(ii) पादपों में उपस्थित पर्णहरित,
(iii) जल तथा
(iv) कार्बन डाइऑक्साइड। सभी हरे पौधों में पर्णहरित (chlorophyll) उपस्थित होता है।
इसकी सहायता से ये पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल द्वारा भोजन (कार्बोहाइड्रेट) का निर्माण करते हैं।
RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi 1
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया का मुख्य उत्पाद ग्लूकोज है तथा इसके उपोत्पाद जल तथा ऑक्सीजन हैं।

प्रश्न 5.
कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए। [2]
उत्तर:
माना कुत्ते की त्वचा का काला रंग (W), भूरे रंग (w) पर प्रभावी लक्षण है।
इसे अग्र प्रकार प्रदर्शित किया जा सकता है
RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi 2


अतः F2 पीढ़ी में तीन कुत्ते काले एवं एक कुत्ता भूरा है। यह प्रोजेक्ट दर्शाता है कि काला रंग भूरे रंग पर प्रभावी है।

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

प्रश्न 6.
विकासीय सम्बन्ध स्थापित करने में जीवाश्म का क्या महत्त्व है? [2]
उत्तर:
जीवाश्म विकास के पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हैं। ये किसी जीव के विकास काल की सापेक्ष जानकारी एवं विकास की विलुप्त कड़ियों की भी जानकारी प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए; आर्कियोप्टेरिक्स नामक जीवाश्म में पक्षियों एवं सरीसृपों दोनों के गुण पाये जाते हैं।
इससे यह स्पष्ट होता है कि पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ है। अत: जीवाश्म विकास की कड़ियों को खोलने में सहायक हैं।
जीवाश्मों की आयु का निर्धारण चट्टान में पाये जाने वाले रेडियोधर्मी तत्वों और इसके रेडियोधर्मिताविहीन समस्थानिक तत्वों के अनुपात से किया जाता है।

प्रश्न 7.
यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो, तो क्या इनका हमारे पर्यावरण पर कोई प्रभाव पड़ेगा? [2]
उत्तर:
यदि हमारे द्वारा (उत्पादित) सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो तो निपटान आसानी से कर दिया जाएगा। जैव निम्नीकरणीय पदार्थ सरलता से सूक्ष्म जीवों द्वारा अपघटित कर दिए जाते हैं। अतः इनसे हमारे पर्यावरण पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्रश्न 8.
उस लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए जिसकी क्षमता – 2.0 D है। यह किस प्रकार का लेंस है ? [2]
उत्तर:
सूत्र : लेस की क्षमता
P= RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi 4से
f= \(\frac{1}{p}\) m = \(\frac{1}{-2.0}\) = -0.5 m
f= -50 cm
∵ फोकस दूरी ऋणात्मक है अत: यह अवतल लेंस है।

प्रश्न 9.
दो चालक तार जिनके पदार्थ, लम्बाई तथा व्यास समान हैं किसी विद्युत परिपथ में पहले श्रेणीक्रम में और फिर पार्श्वक्रम में संयोजित किए जाते हैं। श्रेणीक्रम तथा पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात क्या होगा? [2]
उत्तर:
यदि एक तार का प्रतिरोध R हो तो श्रेणी संयोजन का प्रतिरोध R1 = 2 R व पार्श्व संयोजन का प्रतिरोध R2 = \(\frac{\mathrm{R}}{2}\) होगा।
यदि विभवान्तर V है तो ऊष्माओं का अनुपात
\( \frac{\mathrm{H}_{1}}{\mathrm{H}_{2}}=\frac{\mathrm{V}^{2} / \mathrm{R}_{1}}{\mathrm{~V}^{2} / \mathrm{R}_{2}}=\frac{\mathrm{R}_{2}}{\mathrm{R}_{1}}=\frac{\mathrm{R} / 2}{2 \mathrm{R}}=\frac{1}{4}\).

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

प्रश्न 10.
किसी विद्युत परिपथ में दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर मापने के लिए वोल्टमीटर तथा अमीटर को किस प्रकार संयोजित किया जाता है ? [2]
उत्तर:
दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर मापने के लिए वोल्टमीटर को दोनों बिन्दुओं के बीच में पार्श्वक्रम में संयोजित किया जाता है।
जबकि विद्युत धारा मापन के लिए अमीटर को श्रेणी क्रम में संयोजित किया जाता है।

प्रश्न 11.
कोई विद्युतरोधी ताँबे के तार की कुंडली किसी गैल्वेनोमीटर से संयोजित है। क्या होगा यदि कोई छड़ चुम्बक-(i) कुंडली में धकेला जाता है।
(ii) कुंडली के भीतर से बाहर खींचा जाता है। (ii) कुंडली के भीतर स्थिर रखा जाता है। [2]
उत्तर:

  • कुंडली में एक प्रेरित धारा उत्पन्न होगी तथा धारामापी विक्षेप प्रदर्शित करेगा।
  • प्रेरित धारा उत्पन्न होने से धारामापी में विक्षेप होगा, विक्षेप की दिशा पहले से विपरीत होगी।
  • कोई प्रेरित धारा उत्पन्न नहीं होगी, धारामापी में कोई विक्षेप नहीं आएगा।

प्रश्न 12.
गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का प्रयोग होता है, परन्तु इस्पात (लोहे का मिश्र धातु) का नहीं। इसका कारण बताएँ। [2]
उत्तर:
कॉपर बहुत कम अभिक्रियाशील धातु है। यह ठण्डे व गर्म जलों से अभिक्रिया नहीं करती है और न ही यह ऑक्सीजन व खनिज लवणों से अभिक्रिया करती है। कॉपर इस्पात की अपेक्षा ताप का अच्छा चालक भी है। इसके विपरीत इस्पात में आसानी से जंग लग जाती है तथा यह कॉपर की अपेक्षा ऊष्मा का कम चालक है। इन कारणों से गर्म जल के टैंक को बनाने में ताँबे का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 13.
अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण देकर समझाइए। [2]
उत्तर:
अवक्षेपण अभिक्रिया-ऐसी अभिक्रियाएँ जिनमें उत्पाद अविलेय अवस्था में प्राप्त होकर विलयन में नीचे स्थिर हो जाता है, अवक्षेप कहलाता है तथा यह क्रिया अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण – Na2SO4 (aq) + BaCl2 (aq)→ BaSO4 (↓) +2NaCl(aq)

प्रश्न 14.
अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कौन-सी गैस निकलती है? आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। [2]
उत्तर:
जब एक अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रो क्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित होती है। आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया
Fe+ H2SO4→ FeSO4 + H2↑.

प्रश्न 15.
जिंक को आयरन (II) सल्फेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। [2]
उत्तर:
जिंक को आयरन (II) सल्फेट के विलयन में मिलाने पर आयरन (II) सल्फेट विलयन का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा आयरन निक्षेपित हो जाता है।
RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi 5

प्रश्न 16.
सोडियम को केरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता है? [2]
उत्तर:
सोडियम धातु का ज्वलन ताप (Ignition Temperature) अत्यन्त ही कम होता है, वायु के सम्पर्क में आते ही यह आग पकड़ लेता है।
सोडियम का वायु से सम्पर्क रोकने के लिए सोडियम को केरोसिन में डुबोकर रखा जाता है।

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

खण्ड – (स)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न- प्रश्न सं. 17 से 20 के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 17.
जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अन्तर है ? [3]
अथवा
फुफ्फुस में कूपिकाओं की तथा वृक्क में वृक्काणु (नेफ्रॉन) की रचना तथा क्रिया-विधि की तुलना कीजिए। [3]
उत्तर:
जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के वहन में अंतर:

जाइलम में वहन फ्लोएम में वहन
1. जाइलम में जल एवं इसमें घुलित खनिज लवणों का वहन होता है। 1. इसमें पत्तियों में संश्लेषित खाद्य पदार्थों का वहन होता है।
2. जाइलम में वहन केवल ऊपर की ओर होता है। 2. फ्लोएम में वहन ऊपर तथा नीचे की ओर दोनों दिशाओं में होता है।
3. जाइलम में वहन भौतिक बलों द्वारा सम्पन्न होता है। 3. फ्लोएम में वहन ऊर्जा का उपयोग करके होता है।

प्रश्न 18.
एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतया अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते, क्यों ? [3]
अथवा
विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है? [3]
उत्तर:
उपार्जित लक्षणों के प्रभाव केवल कायिक कोशिकाओं पर ही होते हैं अर्थात् इनका समावेशन आनुवंशिक पदार्थ (डी. एन. ए.) में नहीं होता है।
आनुवंशिक पदार्थ में होने वाले परिवर्तन ही अगली पीढ़ी में वंशानुगत हो सकते हैं, अत: उपार्जित लक्षण सामान्यतया अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते हैं।

प्रश्न 19.
विद्युत मोटर का क्या सिद्धान्त है? [3]
अथवा
विद्युत मोटर में विभक्त वलय की क्या भूमिका है? [3]
उत्तर:
विद्युत मोटर का सिद्धान्त-जब किसी कुंडली को चुम्बकीय क्षेत्र में रखकर उसमें धारा प्रवाहित की जाती है तो कुंडली पर एक बलयुग्म कार्य करता है जो कुंडली को उसके अक्ष पर घुमाने का प्रयास करता है। यदि कुंडली अपने अक्ष पर घूमने के लिए स्वतन्त्र हो तो वह घूमने लगती है। यही विद्युत मोटर का सिद्धान्त है।

प्रश्न 20.
खनिज तथा अयस्क में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [3]
अथवां
कुछ आयनिक यौगिकों के नामों को उनके सूत्र तथा उनमें उपस्थित आयनों के साथ लिखिए। [3]
उत्तर:

खनिज अयस्क
1. उन प्राकृतिक पदार्थों को जिनमें धातुओं के यौगिक पाए जाते हैं, खनिज कहलाते हैं। 1. जिन खनिजों से धातुएँ सुविधापूर्वक प्राप्त की जा सकती हैं, उन्हें अयस्क कहते हैं।
2. कुछ खानिजों में आपत्ति ज न क अशुद्धियाँ होती हैं जो धातु के निष्कर्षण को बाधित करती हैं। 2. इनमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक अशुद्धि नहीं होती है।
3. सभी खनिजों को धातु निष्कर्षण के लिए प्रयुक्त नहीं  जा सकता। 3. सभी अयस्कों को धातु निष्कर्षण के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।

खण्ड-द

निबन्धात्मक प्रश्न- प्रश्न सं. 21 से 23 के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 250 शब्द)

प्रश्न 21.
“हमारे शरीर में नियन्त्रण और समन्वय का कार्य तंत्रिका तंत्र और हॉर्मोन तंत्र द्वारा मिलकर किया जाता है।” उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए। [4]
अथवा
हार्मोन नियमन की पुनर्भरण क्रियाविधि क्या है? इस परिघटना की व्याख्या इन्सुलिन का उदाहरण लेकर समझाइए। [4]
उत्तर:
तंत्रिका तंत्र, बाहर के उद्दीपनों को, शरीर की ग्राही कोशिकाओं से प्राप्त करके, मस्तिष्क अथवा मेरुरज्जु तक संदेश भेजता है, फिर प्रेरक तंत्रिकाओं द्वारा कार्य कर अंगों को उस पर क्रिया करने के लिए प्रेरक संदेश भेजता जाता है। तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित क्रियाएँ
ऐच्छिक अथवा अनैच्छिक दोनों प्रकार की हो • सकती हैं। हॉर्मोन तंत्र में अन्त:स्रावी ग्रंथियों द्वारा रासायनिक हॉर्मोन स्रावित होते हैं। यह हार्मोन रक्त द्वारा उस अंग तक पहुँचते हैं, जिस अंग की क्रिया पर उन्हें नियंत्रण करना होता है। उदाहरण के लिए, अग्न्याशय ग्रंथि द्वारा इन्सुलिन हार्मोन स्रावित होता है और यह हार्मोन रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है।

RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi

प्रश्न 22.
किसी उत्तल लेंस का आधा भाग काले कागज से ढक दिया गया है। क्या यह लेंस किसी बिम्ब का पूरा प्रतिबिम्ब बना पाएगा? अपने उत्तर की प्रयोग द्वारा जाँच कीजिए। अपने प्रेक्षणों की व्याख्या कीजिए। [4]
अथवा
10. 5.cm लम्बा कोई बिम्ब 10 cm फोकस दूरी के किसी अभिसारी लेंस से 25 cm दूरी पर रखा जाता है। प्रकाश किरण-आरेख खींचकर बनने वाले प्रतिबिम्ब की स्थिति, आकार तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। किसी कार का अग्र-दीप (हैड-लाइट) में प्रयुक्त दर्पण किस प्रकार का होता है? [4]
उत्तर:
लेंस द्वारा वस्तु का पूर्ण प्रतिबिम्ब बनेगा परन्तु इसकी तीव्रता पहले की तुलना में कम हो जाती है। प्रायोगिक सत्यापन-सर्वप्रथम एक प्रकाशिक बैंच के स्टैण्ड पर उत्तल लेंस लगाते हैं, लेंस की फोकस दूरी से कुछ अधिक दूरी पर, स्टैण्ड में एक जलती मोमबत्ती लगाकर दूसरी ओर से मोमबत्ती को देखते हैं। अब लेंस के आधे भाग को काले कागज से ढक देते हैं तथा लेंस के दूसरी ओर से मोमबत्ती को देखते हैं।
RBSE 10th Science Model Paper Set 1 with Answers in Hindi 6
व्याख्या-आधा लेंस काला कर देने पर भी उस बिन्दु पर किरणें आएँगी तथा मोमबत्ती का पूरा प्रतिबिम्ब प्राप्त होगा परन्तु किरणों की संख्या कम होने के कारण प्रतिबिम्ब की तीव्रता घट जाती है।

प्रश्न 23.
(i) परखनली ‘A’ एवं ‘B’ में समान लम्बाई की मैग्नीशियम की पट्टी लीजिए। परखनली ‘A’ में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) तथा परखनली ‘B’ में ऐसीटिक अम्ल (CH3COOH) डालिए। दोनों अम्लों की मात्रा तथा. सान्द्रता समान है। किस परखनली में अधिक तेजी से बुदबुदाहट होगी तथा क्यों? [1+2+1=4]
(ii) ताजे दूध के pH का मान 6 होता है। दही बन जाने पर इसके pH के मान में क्या परिवर्तन होगा? अपना उत्तर समझाइए।

अथवा

एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है। (i) ताजे दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है?
(ii) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है? [4]
उत्तर:
(i) HCl युक्त परखनली A में सनसनाहट अधिक तेज होगी क्योंकि HCl ऐसीटिक अम्ल की तुलना में अधिक प्रबल अम्ल है, अर्थात् HCl अम्ल में हाइड्रोजन आयन सान्द्रता अधिक होती है।
(ii) दूध के दही में परिवर्तित होने पर pH का मान 6 से कम हो जाएगा क्योंकि दूध की तुलना में दही अधिक अम्लीय होता है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Model Papers

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 6 Decimal Numbers Additional Questions
  • RBSE Solutions for Class 11 Psychology in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 Hindi
  • RBSE Solutions for Class 3 English Let’s Learn English
  • RBSE Solutions for Class 3 EVS पर्यावरण अध्ययन अपना परिवेश in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 Maths in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 3 in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 4 Hindi
  • RBSE Solutions for Class 4 English Let’s Learn English
  • RBSE Solutions for Class 4 EVS पर्यावरण अध्ययन अपना परिवेश in Hindi Medium & English Medium

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2023 RBSE Solutions

 

Loading Comments...