• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

March 31, 2022 by Prasanna Leave a Comment

Students must start practicing the questions from RBSE 12th Biology Model Papers E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi Medium provided here.

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

RBSE Class 10 E-Biology Self Evaluation Test Paper 1 in Hindi

समय : 2 घण्टे 45 मिनट
पूर्णांक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश-

  1. परीक्षार्थों सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(i) भ्रूणजनन (Embryogenesis) में शामिल है- [1]
(अ) कोशिका विभाजन
(ब) कोशिका भिन्नन
(स) (अ) व (ब) दोनों
(द) निषेचन व कोशिका जनन।

(ii) निम्न में से असंगत (odd) है- [1]
(अ) माइक्रोपाइल (बीजाण्डद्वार)
(ब) भ्रूणकोष
(स) बीजाण्डकाय
(द) परागकण

(iii) हीमोफीलिया के बारे में गलत कथन कौन-सा है? [1]
(अ) यह एक लिंग सहलग्न रोग है
(ब) यह एक अप्रभावी रोग है
(स) यह एक प्रभावी रोग है
(द) रुधिर स्कन्दन में निहित केवल एक प्रोटीन प्रभावित होती है

(iv) दिया गया आरेख DNA के आनुवंशिक विचार की एक महत्त्वपूर्ण संकल्पना दर्शाता है। रिक्त स्थानों (A से लेकर C तक) की पूर्ति कीजिए। [1]
(अ) A अनुलेखन, B-प्रतिकृतिकरण, C-जेम्स वॉटसन
(ब) A-ट्रांसलेशन, B-अनुलेखन, C-इरविन चारगॉफ
(स) A-अनुलेखन, B-ट्रांसलेशन, C-फ्रांसिस क्रिक
(द) A-ट्रांसलेशन, B-विस्तार, C-रोजालिन फ्रैंकलिन।

(v) मलेरिया के सामान्य लक्षण कंपकंपी तथा ज्वर हैं, यह लक्षण उत्पन्न होते हैं जब- [1]
(अ) स्पोरोजोइट रक्त कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं
(ब) स्पोरोजोइट यकृत कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं
(स) क्रिप्टोजाइट रक्ताणुओं में प्रवेश करते हैं
(द) रक्ताणुओं से मेरोजोइट मुक्त होते हैं।

(vi) निम्न में से कौन-सा सुमेलित है- [1]
(अ) सेण्ट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट-शिमला
(ब) नेशनल बॉटनीकल रिसर्च इंस्टीट्यूट-दिल्ली
(स) सेण्ट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट-कटक
(द) सेण्ट्रल फूड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट-मैसूर।

(vii) निष्क्रिय प्रतिरक्षा प्रायः निम्न में से किस अवस्था में दी जाती है? [1]
(अ) सर्पदंश
(ब) डिफ्थीरिया
(स) रेबीज
(द) उपर्युक्त सभी।

(viii) रेस्ट्रिक्शन एन्डोन्यूक्लिएज उपस्थित होते हैं- [1]
(अ) स्तनधारियों की कोशिकाओं में
(ब) जीवाणुभोजियों में
(स) बैक्टीरिया में
(द) पादप कोशिकाओं में।

(ix) रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज द्वारा बनाया गया DNA कहलाता है- [1]
(अ) rDNA
(ब) cDNA
(स) dsDNA
(द) zDNA

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) पौधे के ……………… भाग से रोग रहित पौधों का निर्माण किया जा सकत है। [1]
(ii) भारत में सर्वाधिक जैव विविधता ……………… में पायी जाती है। [1]
(iii) डी.एन.ए. का संश्लेषण ………………. कहलाता है। [1]
(iv) वायुमण्डल में नाइट्रोजन की ………………… मात्रा होती है। [1]

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए-
(i) सिकेल सैल एनीमिया में रोगी का हीमोग्लोबिन सामान्य मनुष्य के हीमोग्लोबिन से किस प्रकार भिन्न होता है? [1]

(ii) उस आनुवंशिक सिन्ड्रोम का नाम बताइये जिसमें 47 क्रोमोसोमधारी बन्ध्य रोगी में गाइनेकोमेस्टिया विकसित हो जाता है। [1]

(iii) शरीर में एलर्जी के लवणों पर नियंत्रण करने वाली दो प्रकार की औषधियों के नाम लिखिए। [1]

(iv) MOET शब्द का विस्तार कीजिए। [1]

(v) जैल इलैक्ट्रोफोरेसिस में सामान्यत: किस जैल का प्रयोग किया जाता है? इसे कहाँ से प्राप्त किया जाता है? [1]

(vi) किसी फसली पौधे में क्राई प्रोटीन को कोडित करने वाली जीन का प्रवेश क्यों कराया जाता है? [1]

(vii) पारिस्थितिक पिरामिड से आप क्या समझते हैं? [1]

(viii) रेड डाटा बुक से आप क्या समझते हैं? [1]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – ब

लघु उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 50 शब्द)

प्रश्न 4.
GIFT तकनीक में युग्मकों का स्थानान्तरण फैलोपियन नलिका में किया जाता है। क्या इसी प्रकार के परिणाम प्राप्त करने के लिए युग्मकों को गर्भाशय में स्थानान्तरित किया जा सकता है? कारण बताइये। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 5.
जनन अंगों के सभी संक्रमण (reproductive tract infections RTI) यौन जनित रोग होते हैं लेकिन सभी यौन रोग जनन अंगों के संक्रमण (RTI) नहीं होते। कारण बताएँ। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 6.
पशुपालन के कोई तीन लाभ लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 7.
दूध प्रदान करने वाली गाय, अण्डा एवं मांस प्रदान करने वाली मुर्गी की एक-एक उन्नत किस्मों के लाभ लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 8.
प्रतिबंधन एन्जाइम से आप क्या समझते हैं? एक उदाहरण लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 9.
शब्द विस्तार कीजिए- [1\(\frac {1}{2}\)]
(i) PCR
(ii) EFB
(iii) ORi

प्रश्न 10.
पारजीनी जन्तु क्या हैं? जैविक उत्पादों के उत्पादन में इनका क्या योगदान है? [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 11.
(i) निमोटोड (सूत्रकृमि) का नाम लिखिए जो तम्बाकू के पौधे पर आक्रमण करता है तथा उसे नष्ट कर देता है।
(ii) इस समस्या के निदान के लिए पारजीनी तम्बाकू पौधा किस प्रकार उत्पादित किया जाता है? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 12.
किसी पारितन्त्र की प्राथमिक उत्पादकता ज्ञात करते समय पादपों के अतिरिक्त अन्य किस वर्ग के जीवों के योगदान को भी देखना चाहिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 13.
जैव संहति के दो भिन्न प्रकार के पिरामिडो के बीच उनका एक-एक उदाहरण देकर अन्तर बताइये। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 14.
जैव विविधता को आधुनिक कृषि में क्या भूमिका है? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 15.
वन्य जीवन का विनाश प्रकृति के लिए हानिकारक क्यों है? [1\(\frac {1}{2}\)]

खण्ड – स

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 16.
कायिक प्रवर्धन से आप क्या समझते हैं? कायिक प्रवर्धन के दो-दो लाभ एवं हानियाँ बताइए। [3]
अथवा
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए- [3]
(i) प्रकन्द (ii) भूस्तारी (iii) घनकन्द।

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 17.
मेण्डल के द्विसंकर संकरण प्रयोग को समझाइए। [3]
अथवा
मेण्डल की सफलता के कारण लिखिए। [3]

प्रश्न 18.
सहज प्रतिरक्षा के चार प्रकार के रोधों के नाम लिखिए। कोशिकीय रोध पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। [3]
अथवा
कोशिका मध्यस्थ प्रतिरक्षा का संक्षिप्त विवरण दीजिए। [3]

खण्ड – द

निबंधात्मक प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 19.
पुष्प क्या है? एक प्रारूपी पुष्प की खड़ी काट का नामांकित चित्र बनाइए। [4]
अथवा
लघु बीजाणु धानी की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
लैक ओपेरॉन क्या है? लैक ओपेरॉन की कार्य प्रणाली का संक्षिप्त विवरण दीजिए। [4]
अथवा
मानव जीनोम परियोजना के उद्देश्य लिखिए। [4]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

RBSE Class 10 E-Biology Self Evaluation Test Paper 2 in Hindi

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(i) पेनिसीलियम नामक कवक में अलैंगिक जनन मुख्यरूप से किस संरचना के द्वारा होता है- [1]
(अ) मुकुलन
(ब) विखण्डन
(स) कोनिडिया
(द) जेम्यूल।

(ii) पूर्णतः परिपक्व नर युग्मकोद्भिद् प्रायः कितनी कोशिकाओं का बना होता है- [1]
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार

(iii) यदि दोनों ही जनक थैलेसीमिया, जो एक अलिंगसूत्री अप्रभावी विकार है, के लिए वाहक है तो गर्भ के रूप में प्रभावित बच्चा धारण करने की क्या सम्भावनाएँ हैं? [1]
(अ) कोई सम्भावना नहीं है
(ब) 50%
(स) 25%
(द) 100%

(iv) उस कोशिका में कौन-सा एन्जाइम उत्पन्न होगा जिसके लैक ऑपेरान में लैक Y में निरर्थक उत्परिवर्तन है? [1]
(अ) गैलेक्टोसाइडेज
(ब) लैक्टोज परमिएज
(स) ट्रांस एसीटाइलेज
(द) लैक्टोज परमिएज और ट्रांस एसीटाइलेज

(v) एल्कोहल है, एक- [1]
(अ) अवसादक (depressant)
(ब) दर्द निवारक (pain killer)
(स) दुश्चिताहारी (Anti anxiety)
(द) उत्तेजका

(vi) एक विभेदित कोशिका की पूर्ण पौधे में विकसित होने की क्षमता कहलाती है- [1]
(अ) सूक्ष्म प्रवर्धन
(ब) पूर्ण शक्तता
(स) सोमा क्लोन
(द) उत्परिवर्तनशीलता।

(vii) किसके सेवन से लिवर सिरोसिस (Liver cirrhoesis) हो सकती है? [1]
(अ) भांग
(ब) अफीम
(स) तम्बाकू
(द) एल्कोहॉल।

(viii) रेस्ट्रिक्शन एंडोन्यूक्लिएज काटता है- [1]
(अ) डी एन ए के दोनों रज्जुकों के सिरों पर
(ब) डी एन ए के किसी एक रज्जुक के सिरे पर
(स) डी एन ए के दोनों रज्जुकों को अन्दर के विशिष्ट स्थलों पर
(द) डी एन ए के एक रज्जुक को पहचान स्थल (recognition site) पर।

(ix) Bt विष उत्पादित करने वाला जीवाणु किस आकार का होता है- [1]
(अ) छड़ (rod)
(ब) गोल (spherical)
(स) कौमा (comma)
(द) सूत्रवत (filamentous)।

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) ‘ऑपरेशन फ्लड’ ……………….. के उत्पादन से संबंधित है। [1]
(ii) जैव विविधता के संवेदनशील क्षेत्र को ………….. कहा जाता है। [1]
(iii) ………………… ने DNA फिंगर प्रिंटिंग की विधि विकसित की। [1]
(iv) मरुक्रमण में …………………….. पायोनियर का कार्य करते हैं। [1]

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए-
(i) मनुष्य में उस जीन का क्या प्रतीक है जो RBC पर पाये जाने वाले एंटीजन को कोड करती है? इसके अलील के भी प्रतीक लिखिए। [1]

(ii) अलील को परिभाषित कीजिए। [1]

(iii) फाइलेरिएसिस से पीड़ित व्यक्ति के पैरों में सूजन किसके द्वारा होती है? [1]

(iv) नीली क्रांति से आप क्या समझते हैं? [1]

(v) उस तकनीक का नाम लिखिए जिसके द्वारा डी.एन.ए. खण्डों को अलग कर सकते हैं। [1]

(vi) इंसुलिन को दो छोटी पॉलीपेप्टाइड शृंखलाएँ परस्पर किस प्रकार जुड़ी होती हैं? [1]

(vii) एक अध्ययन के अनुसार प्रतिवर्ष जैवमण्डल में कार्बन की कितनी मात्रा का प्रकाश संश्लेषण द्वारा स्थिरीकरण होता है? [1]

(viii) गिरि फोरेस्ट, गुजरात में मुख्यत: किस वन्य जीव को संरक्षित किया गया है? [1]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – ब

लघु उत्तरीय प्रश्न ( उत्तर शब्द सीमा 50 शब्द)

प्रश्न 4.
उन समस्याओं की चर्चा कीजिए जिनका समाधान ‘जनन एवं शिशु-स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम’ के द्वारा किया जाता है। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 5.
क्या गर्भ निरोधकों का प्रयोग उचित है? कारण दीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 6.
कुक्कुट की किन्हीं तीन उन्नत नस्लों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 7.
बहिः प्रजनन की परिभाषा तथा एक उदाहरण लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 8.
एक रेस्ट्रिक्शन न्यूक्लिएज किस प्रकार कार्य करता है? [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 9.
आनुवंशिक इंजीनियरिंग को परिभाषित कीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 10.
कुछ जीवाणुओं द्वारा संश्लेषित बीटी (Bt) आविष प्रोटीन के रवे कीटों को तो मार देते हैं। परन्तु स्वयं को नहीं। कथन को कारण सहित स्पष्ट कीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 11.
फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए जीएमओ के उपयोग से प्राप्त होने वाले तीन लाभों की सूची बनाइए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 12.
उन खाद्य श्रृंखलाओं के नाम बताइये जो जलीय पारितन्त्र तथा स्थलीय पारितन्त्र में ऊर्जा के बड़े भाग का प्रवाह करती हैं। इन दोनों खाद्य शृंखलाओं में कोई एक अन्तर लिखें। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 13.
किसी सरल खादा जाल का रेखा चित्र बनाइए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 14.
क्रायो प्रिजर्वेशन क्या है? इसका एक उपयोग लिखो। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 15.
पारिस्थितिकीविदों द्वारा विश्व के कुछ क्षेत्रों को जैव विविधता का हॉट स्पॉट क्यों घोषित किया गया है? भारत के किन्हीं दो हॉट स्पॉट के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – स

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 16.
अमीबा में द्विविखण्डन प्रक्रिया का संक्षिप्त-सचित्र वर्णन कीजिए। [3]
अथवा
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- [3]
(i) खण्डन
(ii) मुकुलन
(iii) बहुविभाजन।

प्रश्न 17.
थैलेसीमिया रोग का कारण तथा इस रोग के दो लक्षण लिखिए। [3]
अथवा
फिनाइल कीटोन्यूरिया रोग का कारण तथा रोग के दो लक्षण लिखिए। [3]

प्रश्न 18.
कैंसर से आप क्या समझते हैं? कैंसर के कारणों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए। [3]
अथवा
ड्रग्स से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो ओपिओइड्स का नाम लिखकर उनके चिकित्सीय उपयोग लिखिए। [3]

खण्ड – द

निबंधात्मक प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 19.
मादा युग्मकोद्भिद् क्या है? आवृत्तबीजी में मादा युग्मकोद्भिद् के विकास का संक्षिप्त विवरण दीजिए। [4]
अथवा
आवृत्तबीजी के परिपक्व भ्रूण कोष का चित्र बनाते हुए निम्न की गुणिता बनाइए- [4]
(i) अनिषेचित अण्ड कोशिका
(ii) प्रतिव्यासांत कोशिका
(iii) ध्रुवीय केन्द्रक
(iv) प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक

प्रश्न 20.
प्रतिकृतिकरण एवं अनुलेखन में अन्तर लिखिए। [4]
अथवा
डी.एन.ए. एवं आर.एन.ए. में अन्तर लिखिए। [4]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

RBSE Class 10 E-Biology Self Evaluation Test Paper 3 in Hindi

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(i) इस जीव में चल बीजाणुअलैंगिक जनन की जनन इकाई है- [1]
(अ) क्लैमिडोमोनास
(ब) स्पाइरोगायरा
(स) राइजोपस
(द) यीस्ट

(ii) एक परागकोष में 28 परागमातृ कोशिकाएँ हैं तो इनसे बनने वाले परागचतुष्कों की संख्या होगी- [1]
(अ) 7
(ब) 28
(स) 14
(द) 112

(iii) ऐसे संकरण के द्वारा कौन-सा वंशागति प्रकार प्रदर्शित होता है जिसमें F1 पीढ़ी दोनों ही जनकों से मिलती है- [1]
(अ) अपूर्ण प्रभाविता
(ब) प्रभाविता का नियम
(स) एक जीन की वंशागति
(द) सह प्रभाविता

(iv) mRNA का संश्लेषण कहलाता है- [1]
(अ) पारक्रमण (Transduction)
(ब) रूपान्तरण (Transformation)
(स) अनुलेखन (Transcription)
(द) स्थानान्तरण (Translation)।

(v) प्रतिरक्षी उत्पादित होते हैं- [1]
(अ) प्रद्रव्यी प्लाज्मा कोशिकाओं द्वारा
(ब) महाभक्षकाणुओं द्वारा
(स) टी लसिकाणुओं द्वारा
(द) न्यूट्रोफिल्स द्वारा।

(vi) निम्न में से कौन-सा सुमेलित है- [1]
(अ) एपीकल्चर-मधुमक्खी
(ब) पाइसीकल्चर-सिल्क मोथ
(स) सेरीकल्चर-मछली
(द) एक्वाकल्चर-मच्छर।

(vii) पौधों व जन्तुओं में रोग पैदा करने वाले जीव कहलाते हैं- [1]
(अ) पैथोजन
(ब) वेक्टर
(स) इन्सैक्ट
(द) वर्स

(viii) जैल इलैक्ट्रोफोरेसिस में एनोड की ओर सबसे पहले पहुँचने वाले होंगे- [1]
(अ) बिना, पचा डी एन ए
(ब) डी एन ए का सबसे बड़ा खण्ड
(स) डी एन ए का सबसे छोटा खण्ड
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

(ix) जेनेटिक प्रोब में पूरक डी एन ए को पहचाना जाता है- [1]
(अ) ऑटोरेडियोग्राफी द्वारा
(ब) विडाल परीक्षण द्वारा
(स) ELISA द्वारा
(द) इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा।

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) ………………. गाय की एक नस्ल है जो ब्राउनस्विस एवं साहीवाल गाय के संकरण से बनी है। [1]
(ii) प्राकृतिक विलुप्ति सामान्य विलुप्ति की ………………….. को संदर्भित करती है। [1]
(iii) ……………… को समापन बोडोन कहा जाता है। [1]
(iv) ऊर्जा स्थानान्तरण का 10 प्रतिशत का नियम ………….. ने दिया। [1]

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए-
(i) एक संकर संकरण क्या है? [1]

(ii) क्लाइनेफेल्टर्स सिण्ड्रोम से ग्रसित व्यक्ति का जीव प्रारूप क्या होगा।? [1]

(iii) सर्पदंश (snake bite) के रोगी को किस प्रकार की प्रतिरक्षा की आवश्यकता होती है? [1]

(iv) पोमेटो क्या है? [1]

(v) क्षारक युग्मों के ऐसे अनुक्रम को क्या कहते हैं जिसे पढ़ने के अभिविन्यास को समान रखने पर डी एन ए की दोनों लड़ियों को एक जैसा पढ़ा जाता है। [1]

(vi) प्राक् इंसुलिन में होने वाले उस रासायनिक परिवर्तन का उल्लेख कीजिए जिसके द्वारा वह परिपक्व इंसुलिन की तरह कार्य करने में सक्षम हो जाता है। [1]

(vii) एक गहरे जलीय पारितंत्र में पाये जाने वाले प्रभावी उत्पादकों के नाम लिखिए? प्राथमिक उपभोक्ता के लिए एक अन्य क्या नाम दिया जा सकता है? [1]

(viii) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है? [1]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – ब

लघु उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 50 शब्द)

प्रश्न 4.
निम्न का विस्तार कीजिए- [1\(\frac {1}{2}\)]
(i) IVF
(ii) ZIFT
(iii) GIFT

प्रश्न 5.
किन्हीं तीन रासायनिक गर्भ निरोधक युक्तियों के नाम लिखो। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 6.
अंतः प्रजनन की तीन हानियाँ लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 7.
गाय की किन्हीं तीन उन्नत नस्लों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 8.
निम्नलिखित का एक एक उपयोग लिखिए- [1\(\frac {1}{2}\)]
(i) एण्डोन्यूक्लिएज
(ii) लाइगेज
(iii) काइटिनेज

प्रश्न 9.
किन्हीं तीन वाहकों (जैव प्रौद्योगिकी में प्रयुक्त) के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 10.
तम्बाकू के पौधों में मिल्वाडेगाइन इनकोगनीशिया के संक्रमण के नियंत्रण में एग्रोवैक्टीरियम संवाहक के रूप में उपयोग किस प्रकार सहायक रहा है? सही अनुक्रम में व्याख्या कीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 11.
चिकित्सा में जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग का क्या महत्व है? जैव प्रौद्योगिकी मानव इन्सुलिन के उत्पादन में किस प्रकार सहायक हैं? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 12.
अनुक्रमण से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो अनुक्रमणों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 13.
उत्पादकता, सकल प्राथमिक उत्पादकता और शुद्ध उत्पादकता के बीच पारस्परिक संबंध का वर्णन कीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 14.
रेड डाटा बुक क्या है? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 15.
सीड बैंक से आप क्या समझते हैं? यह जैव-विविधता के संरक्षण में किस प्रकार उपयोगी है? [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – स

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 16.
बीजाणु निर्माण द्वारा अलैंगिक प्रजनन को समझाइए। अलैंगिक चल बीजाणु तथा युग्मनज में दो अन्तर लिखिए। [3]
अथवा
निम्न में भेद कीजिए- [3]
(i) एकलिंगी एवं द्विलिंगी
(ii) एक लिंगाश्रयी एवं द्विलिंगाश्रयी
(iii) अण्डप्रजक एवं सजीव प्रजक।

प्रश्न 17.
दात्र कोशिका अरक्तता रोग क्या है? इसका कारण समझाइए। [3]
अथवा
हीमोफीलिया रोग की वंशागति को रेखाचित्र द्वारा समझाइए। [3]

प्रश्न 18.
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- [3]
(i) कोकेन
(ii) तम्बाकू
(iii) भाँग
अथवा
ड्रग/एल्कोहल सेवन के तीन तात्कालिक तथा तीन दीर्घकालीन प्रभाव बताइए। [3]

खण्ड – द

निबंधात्मक प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 19.
परागण किसे कहते हैं? निम्न को संक्षिप्त रूप में समझाइए- [4]
(i) स्वपरागण (ii) ऑटोगेमी (iii) जीटोगेमी (iv) परपरागण
अथवा
स्वपरागण को बढ़ावा देने वाली युक्तियों को समझाइए। [4]

प्रश्न 20.
अनुलेखन के प्रक्रिया को संक्षिप्त समझाइए। [4]
अथवा
अनुलेखित आर.एन.ए. के प्रसंस्करण को समझाइए। [4]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

RBSE Class 10 E-Biology Self Evaluation Test Paper 4 in Hindi

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(i) प्रकन्द (Rhizome) का उदाहरण है- [1]
(अ) अरबी (Colocasia)
(ब) अदरक
(स) प्याज
(द) आलू

(ii) निषेचन में द्वितीयक नाभिक (secondary nucleus) बनाता है- [1]
(अ) भ्रूण
(ब) बीजपत्र
(स) बीज
(द) भ्रूणपोष

(iii) निम्न में से कौन-सा नियम मेण्डल ने प्रस्तावित नहीं किया था? [1]
(अ) प्रभाविता
(ब) अपूर्ण प्रभाविता
(स) पृथक्करण का नियम
(द) स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम।

(iv) एक न्यूक्लियोसोम बना होता है- [1]
(अ) केवल क्रोड हिस्टोन का
(ब) केवल H1 हिस्टोन का
(स) केवल न्यूक्लियोसोम क्रोड का
(द) न्यूक्लियोसोम क्रोड तथा H1 हिस्टोन दोनों का

(v) कौन-सी कोशिकाएँ बी कोशिकाओं को एंटीबाडीज निर्माण हेतु प्रेरित करती हैं? [1]
(अ) T मारक कोशिकाएँ
(ब) संदन कोशिकाएँ
(स) T सहायक कोशिकाएँ
(द) स्टेम सैल्स।

(vi) प्रो० एम० एस० स्वामिनाथन हैं एक प्रसिद्ध- [1]
(अ) पुरातत्व विज्ञानी
(ब) पादप प्रजनक
(स) कोशिका विज्ञानी
(द) चिकित्सक।

(vii) टॉयफाइड की जाँच के लिए किया जाने वाला परीक्षण है- [1]
(अ) ELISA परीक्षण
(ब) ESR परीक्षण
(स) PCR परीक्षण
(द) Widal परीक्षण।

(viii) एनीलिंग की प्रक्रिया में- [1]
(अ) डी एन ए के दोनों रज्जुक अलग-अलग हो जाते हैं।
(ब) प्राइमर डी एन ए रज्जुक से संकरित हो जाता है
(स) डी एन ए के विस्तार की गति तीव्र हो जाती है।
(द) PCR प्रक्रिया रुक जाती है

(ix) शब्द ह्यूम्यूलिन ( Humulin) का प्रयोग किया जाता है- [1]
(अ) मानव इंसुलिन के लिए
(ब) असंशोधित प्राक इंसुलिन के लिए
(स) एंटीबायोटिक के लिए
(द) एंजाइम के लिए।

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ……………….. मं स्थित है। [1]
(ii) गाजर घास एक …………… है। [1]
(iii) तम्बाकू मोजेक विषाणु में ……………… आनुवंशिक पदार्थ होता है। [1]
(iv) पारिस्थितिक पिरामिड की प्रस्तावना ………………ने प्रस्तुत की। [1]

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक पंक्ति में दीजिए-
(i) असुगुणिता की परिभाषा लिखिए। [1]

(ii) दात्र कोशिका अरक्तता क्या है? [1]

(iii) टिटेनेस व डिफ्थीरिया जैसे गम्भीर रोगों में किस प्रकार की प्रतिरक्षा की आवश्यकता होती है? [1]

(iv) भेड़ की नयी किस्म हिरसाडेल के जनकों के नाम लिखिए। [1]

(v) प्लाज्मिड pBR 322 में पाये जाने वाले दो प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीन के नाम लिखिए। [1]

(vi) GMO का पूरा नाम लिखिए। [1]

(vii) मरुक्रमण से आप क्या समझते हैं? [1]

(viii) पृथ्वी पर जैव विविधता का समृद्धतम क्षेत्र किस भाग को माना जाता है? [1]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – ब

लघु उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 50 शब्द)

प्रश्न 4.
वासेक्टोमी से आप क्या समझते हैं? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 5.
गर्भ निरोधक की किन्हीं तीन प्राकृतिक विधियों के नाम लिखें। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 6.
कृत्रिम वीर्य सेचन से आप क्या समझते हैं? इसके दो लाभ बताइये। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 7.
किन्हीं तीन भारतीय खाद्य मछलियों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 8.
किन्हीं तीन प्रकार की पुनर्योगज प्रोटीन्स के एक-एक चिकित्सीय उपयोग बताइए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 9.
पी.सी.आर. का सिद्धान्त लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

प्रश्न 10.
आनुवंशिकत: निर्मित इंसुलिन क्या है? इसका एक उपयोग बताइए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 11.
किन्हीं तीन जैविक उत्पादों के नाम लिखिए जिन्हें जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों से तैयार किया गया है? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 12.
किसी पारितन्त्र में उत्पादकता क्या है? किसी पारितंत्र में सकल प्राथमिक उत्पादकता तथा नेट प्राथमिक उत्पादकता के मध्य सम्बन्ध की व्याख्या कीजिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 13.
किसी वन की एक खाद्य श्रृंखला का रेखाचित्र बनाकर उसमें पोषण स्तरों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 14.
वन्य जीव अभ्यारण्य क्या होते हैं? [1\(\frac {1}{2}\)]

प्रश्न 15.
भारत के किन्हीं तीन राष्ट्रीय पार्कों के नाम लिखिए। [1\(\frac {1}{2}\)]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – स

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 16.
निम्न पर टिप्पणी लिखिए- [3]
(i) अनिषेक जनन
(ii) अपमिश्रण
(iii) अनिषेक फलन
अथवा
अलैंगिक जनन एवं लैंगिक जनन में तीन अंतर लिखिए। [3]

प्रश्न 17.
वर्णान्धता रोग से आप क्या समझते हैं? वर्णांधता की वंशागति को रेखाचित्र द्वारा समझाइए। [3]
अथवा
निम्नलिखित रोगों के केवल कारण लिखिए- [3]
(i) क्लाइनेफेल्टर्स सिण्ड्रोम
(ii) डाउन सिण्ड्रोम
(iii) टर्नर सिण्ड्रोम

प्रश्न 18.
युवाओं में ड्रग एडिक्शन के लक्षण बताइए। [3]
अथवा
युवाओं में ड्रग/एल्कोहल एडिक्शन को रोकने के कोई तीन सुझाव दीजिए। [3]

RBSE Class 12 E-Biology Self Evaluation Test Papers in Hindi

खण्ड – द

निबंधात्मक प्रश्न (उत्तर शब्द सीमा 100 शब्द)

प्रश्न 19.
पर-परागण के चार लाभ एवं चार हानियाँ लिखिए। [4]
अथवा
परागण अण्डप पारस्परिक क्रिया को समझाइए। [4]

प्रश्न 20.
प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्न पदों को समझाइए। [4]
(i) अमीनो अम्लों का संक्रियण तथा +RNA का एमीनो एसीलेशन
(ii) राइबोसोम की भूमिका।
अथवा
प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्न पदों को समझाइए- [4]
(i) प्रारम्भन
(ii) दीर्धीकरण

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Model Papers

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions