• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

April 24, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 1 के प्रश्न उत्तर आर्यन का मोहल्ला

RBSE Class 3rd EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या – 2

दिव्या के विद्यालय का पहला दिन-

प्रश्न 1.
आपको विद्यालय आना क्यों पसन्द है?
उत्तर:
‘विद्यालय’ विद्या प्राप्त करने का स्थान है, जहाँ हमें प्रतिदिन दोस्तों से मिलने का, पढ़ाई करने का, उनके साथ खेलने का व भोजन करने का मौका मिलता है। विद्यालय जाते और आते समय रास्ते में कई नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं। अतः उपर्युक्त कारणों से मुझे विद्यालय आना पसन्द है।

स्वच्छता का पाठ-

प्रश्न 2.
आप कहाँ-कहाँ कचरा इकट्ठा होने से रोकेंगे?
उत्तर:
मैं घर, मोहल्ला, सड़क, विद्यालय, चिकित्सालय, बगीचा, बाजार इत्यादि स्थानों पर कचरा इधर-उधर नहीं फेंकूँगा/फेंकूँगी तथा कचरे को कूड़ेदान में डालूँगा/डालूँगी, जिससे उपर्युक्त स्थानों पर कचरा इकट्ठा होने से रोका जा सकेगा।

पृष्ठ संख्या – 2 व 3

नया मेहमान-

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला 1
उत्तर:
RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला 2

प्रश्न 1.
अपने परिवार के सदस्यों के नाम और उनके रिश्ते बताइए।
उत्तर:
रमेश-सीता (पिता-माता), सुरेश-गीता (ताऊताई), दिनेश-बबीता (चाचा-चाची), निकिता (सगी बहन) तथा अजय, पूजा एवं हर्ष (चचेरे भाई-बहन)।

प्रश्न 2.
आपके परिवार में सबसे बड़े और सबसे छोटे सदस्य कौन हैं?
उत्तर:
मेरे परिवार में सबसे बड़े सदस्य मेरे दादाजी हैं तथा सबसे छोटा सदस्य मेरा चचेरा भाई हर्ष है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
बताओ तो जानें-

प्रश्न 1.
आर्यन अपने दोस्तों के साथ कहाँ खेलता था?
उत्तर:
आर्यन अपने दोस्तों के साथ शांति मोहल्ले में उपस्थित पुराने कुएँ के पास एक बड़े पीपल के पेड़ के नीचे खेलता था। आर्यन अपने दोस्त रमेश के साथ कुएँ के पास पतंग भी उड़ाया करता था।

प्रश्न 2.
दादी ने बच्चों को क्या दिखाया?
उत्तर:
दादी ने बच्चों को एक नया मेहमान दिखाया, जो कि गाय की एक नवजात नन्ही बछिया थी।

प्रश्न 3.
दिव्या ने दूध से क्या बनाने की बात कही?
उत्तर:
दादी ने बच्चों को बताया कि अब हमें ज्यादा दूध मिलेगा तो दिव्या ने इस अतिरिक्त दूध से आइसक्रीम बनाने की बात कही।

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

प्रश्न 4.
आपके घर/पड़ौस के घर में कौन-कौनसे पालतू जानवर हैं?
उत्तर:
हमारे घर/पड़ौस में गाय, भैंस, भेड़, बकरी, घोड़ा, गधा, ऊँट, कुत्ता, बिल्ली इत्यादि पालतू जानवर हैं।

सोचो और बताओ-

प्रश्न 1.
अगर शांति मोहल्ले में पानी खत्म हो जाए, तो लोग क्या करेंगे? अपनी माँ या दोस्त से इस बारे में बात कीजिए।
उत्तर:
अगर शांति मोहल्ले में पानी खत्म हो जाता है तो लोग मोहल्ले में अवस्थित कुएँ से पानी लाते हैं तथा सब लोग मिलकर पानी की बचत करते हैं एवं पानी को व्यर्थ ही. इधर-उधर नहीं बहाते, क्योंकि पानी जीवन के लिए सोने से भी मूल्यवान है।

सही उत्तर छाँटिए-

प्रश्न 1.
बारिश से बचने के लिए हमें किस वस्तु की आवश्यकता होती है?
(अ) रेनकोट
(ब) स्वेटर
(स) टोपी
(द) जूते
उत्तर:
(अ) रेनकोट

प्रश्न 2.
कचरा कहाँ डालना चाहिए?
(अ) सड़क पर
(ब) नाले में
(स) कूड़ेदान में
(द) पार्क में
उत्तर:
(स) कूड़ेदान में

नीचे दिए वाक्यों में सही शब्द चुनकर खाली स्थान भरें-
(बछिया, क्रिकेट, दूध, खेल मैदान, बाजार)

1. आर्यन और उसके दोस्त ______ खेलते थे।
उत्तर: क्रिकेट

2. गाय के पास एक नन्ही ______ थी।
उत्तर: बछिया

3. पास में एक ______ था जहाँ रौनक रहती थी।
उत्तर: बाजार

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

4. दादी ने कहा कि अब ज्यादा ______ मिलेगा।
उत्तर: दूध

5. बच्चे ______ पर खेलते थे।
उत्तर: खेल मैदान।

नीचे दिए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-

1. आर्यन अपने दादा-दादी और बहनों के साथ रहता था।
उत्तर: ✓

2. मोहल्ले में एक बाजार और खेल मैदान था।
उत्तर: ✓

3. आर्यन की गेंद कभी घरों पर नहीं जाती थी
उत्तर: ×

4. दादी ने बताया कि अब कम दूध मिलेगा।
उत्तर: ×

5. दिव्या ने कहा कि वे आइसक्रीम बनाएँगे।
उत्तर: ✓

6. शांति मोहल्ले में घर पत्थरों से बने हैं।
उत्तर: ×

7. तालाब गर्मी में भर जाता है।
उत्तर: ×

8. पानी को बचाना जरूरी है।
उत्तर: ✓

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

9. अपने परिवार के बड़े सदस्यों का सम्मान करना चाहिए।
उत्तर: ✓

10. पेड़-पौधों से हमें ताजी हवा मिलती है।
उत्तर: ✓

11. हमें नाखून बढ़े हुए और गंदे रखने चाहिए
उत्तर: ×

12. कूड़ा-कचरा हमेशा सड़क पर डालना चाहिए।
उत्तर:

13. हमें त्योहारों पर अपने घर की सफाई करनी चाहिए।
उत्तर: ✓

नीचे दिए सवालों के जवाब अपने शब्दों में लिखो-

प्रश्न 1.
शांति मोहल्ले में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:
शांति मोहल्ले में पानी घरों में लगे नल के द्वारा आता है।

प्रश्न 2.
गर्मी में घर ठण्डे क्यों रहते हैं?
उत्तर:
घरों की दीवारों और छत का निर्माण मिट्टी से करने पर वे गर्मियों में ठण्डी रहती हैं, क्योंकि मिट्टी गर्मी को अन्दर नहीं आने देती है और ठण्डी हवा को अन्दर बनाए रखती है।

प्रश्न 3.
तालाब पर पानी पीने कौन-कौन आते हैं?
उत्तर:
तालाब पर गाय, ऊँट और बकरियाँ पानी पीने आते हैं।

प्रश्न 4.
दूध से क्या-क्या बनता है? सूची बनाइए।
उत्तर:
दूध से निम्न चीजें बनती हैं-
(i) आइसक्रीम
(ii) मावा
(iii) पनीर
(iv) दही
(v) चाय
(vi) कॉफी
(vii) ठण्डाई इत्यादि।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आर्यन जिस मोहल्ले में रहता था, उसका नाम क्या था?
(अ) दिव्या मोहल्ला
(ब) पूजा मोहल्ला
(स) अर्चना मोहल्ला
(द) शांति मोहल्ला
उत्तर:
(द) शांति मोहल्ला

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

प्रश्न 2.
आर्यन के साथ विद्यालय जाने की जिद् किसने की?
(अ) रिया ने
(ब) दिव्या ने
(स) रमेश ने
(द) उपर्युक्त सभी ने
उत्तर:
(ब) दिव्या ने

प्रश्न 3.
पहले पूरा शांति मोहल्ला पानी कहाँ से लाता था?
(अ) कुएँ से
(ब) तालाब से
(स) बावड़ी से
(द) घरों के नल से
उत्तर:
(अ) कुएँ से

प्रश्न 4.
पानी का महत्त्व किसके समान है?
(अ) हीरा
(ब) सोना
(स) चाँदी
(द) दूध
उत्तर:
(ब) सोना

प्रश्न 5.
आर्यन ने किसके साथ मिलकर पतंग उड़ाई?
(अ) दादाजी
(ब) रिया
(स) दिव्या
(द) रमेश
उत्तर:
(द) रमेश

प्रश्न 6.
तालाब में पानी किस मौसम में भर जाता था?
(अ) सर्दी में
(ब) गर्मी में
(स) बारिश में
(द) उपर्युक्त सभी में
उत्तर:
(स) बारिश में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. आर्यन व दिव्या ने गाय और ______ को प्रणाम किया तथा खुशी से झूम उठे।
उत्तर: दादी

2. ______ में गंदा पानी इकट्ठा था।
उत्तर: बाजार

3. शिक्षिका सीमा ने सभी बच्चों के ______ जाँचे।
उत्तर: नाखून

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

4. विद्यालय में शिक्षिका ने सामूहिक और व्यक्तिगत ______ पर गृहकार्य दिया।
उत्तर: स्वच्छता।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. आर्यन के घर में उसके साथ उसके दादा-दादी नहीं रहते थे।
उत्तर: असत्य

2. विद्यालय से लौटते वक्त रास्ते में आर्यन ने दिव्या को गाय, कुत्ता, बिल्ली और मंदिर दिखाया।
उत्तर: सत्य

3. आर्यन ने सोचा कि सामूहिक और व्यक्तिगत स्वच्छता पर मिला गृहकार्य रात को सोने से पहले करूँगा।
उत्तर: असत्य

4. माँ ने कहा कि पानी को बेकार मत बहाओ, यह हमारा कोहिनूर है।
उत्तर: असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. दूध (अ) नल
2. तालाब (ब) आइसक्रीम
3. पानी की कमी (स) गर्मी
4. पानी (द) गाय, ऊँट, बकरियाँ

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. दूध (द) गाय, ऊँट, बकरियाँ
2. तालाब (ब) आइसक्रीम
3. पानी की कमी (स) गर्मी
4. पानी (अ) नल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
विद्यालय में जिन बच्चों के नाखून बढ़े हुए थे, उनके साथ शिक्षिका ने क्या किया?
उत्तर:
शिक्षिका ने उन सबके नाखून स्वयं काटे।

प्रश्न 2.
दिव्या ने विद्यालय में नाखूनों की जाँच के दौरान अपनी मुट्ठियाँ बंद क्यों कर रखी थी?
उत्तर:
वह झिझक रही थी, क्योंकि उसके नाखून बढ़े हुए थे

प्रश्न 3.
मोहल्ले के लोग मिलकर पानी क्यों बचाते हैं?
उत्तर:
गर्मियों में पानी की कमी होने के कारण।

प्रश्न 4.
आर्यन व उसके दोस्त रमेश ने किस प्रकार मजे किए?
उत्तर:
कुएँ के पास पतंग उड़ाकर।

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

प्रश्न 5.
आर्यन के साथ उसके घर में कौन-कौन रहते थे?
उत्तर:
दादा-दादी, माता-पिता, काका-काकी और उसकी बहनें।

प्रश्न 6.
कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने का संकल्प किसने लिया?
उत्तर:
आर्यन की बहन दिव्या ने।

प्रश्न 7.
आर्यन और दिव्या खुशी से क्यों झूम उठे?
उत्तर:
घर में आइसक्रीम बनने के कारण।

प्रश्न 8.
शांति मोहल्ले में कौनसी गतिविधियाँ होती रहती थीं?
उत्तर:
शांति मोहल्ले में बच्चे खेलते, बुजुर्ग बातें करते तथा बाजार में खूब रौनक रहती थी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
विद्यालय से लौटते समय आर्यन ने किस प्रकार स्वच्छता में योगदान दिया?
उत्तर:
विद्यालय से लौटते समय आर्यन ने देखा कि बाजार में गंदा पानी इकट्ठा हो रखा था। इस समस्या को दूर करने हेतु आर्यन ने लकड़ी से नाली में फँसी प्लास्टिक की थैली निकाल दी, जिससे पानी आसानी से बहने लगा।

प्रश्न 2.
विद्यालय में शिक्षिका ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता का सबक किस प्रकार सिखाया?
उत्तर:
विद्यालय में शिक्षिका ने सभी बच्चों के नाखूनों की जाँच की तथा जिन बच्चों के नाखून बढ़े हुए थे, उन सबके नाखून शिक्षिका ने स्वयं काटे। इससे बच्चों को यह सबक मिला कि विद्यालय आने से पूर्व व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अध्याय में पानी की तुलना सोने (स्वर्ण) से अर्थात् मूल्यवान वस्तु से की गई है। पानी जीवन के लिए इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है? समझाइए।
उत्तर:
पानी जीवन के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह जीवन का आधार है। जल केवल पीने के लिए ही नहीं, अपितु कृषि, उद्योग और घरेलू कार्यों के लिए भी आवश्यक है। बिना जल के पेड़-पौधे, जानवर और मनुष्य जीवित नहीं रह सकते हैं। इसलिए जितना हो सके हमें पानी की बचत करनी चाहिए।

RBSE Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi आर्यन का मोहल्ला

प्रश्न 2.
अध्याय के माध्यम से व्यक्तिगत और सामूहिक स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया है। व्यक्तिगत और सामूहिक स्वच्छता के महत्त्व पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
व्यक्तिगत स्वच्छता स्वयं को साफ रखने की क्रिया है, जिसमें हाथ धोना, स्नान करना, दाँतों की सफाई, नाखून काटना आद्रि शामिल हैं। सामूहिक स्वच्छता समाज के स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने की प्रक्रिया है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों आदि में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्यक्तिगत और सामूहिक स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ जीवन और समाज के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। दोनों को बढ़ावा देकर हम एक स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज बना सकते हैं।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...