• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

April 25, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 10 के प्रश्न उत्तर तारों भरा आकाश

RBSE Class 3rd EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या – 67
गतिविधि-

प्रश्न 1.
रात में जब आप आकाश को देखते हैं तो क्या-क्या दिखाई देता है? बताओ।
उत्तर:
रात का आकाश केवल सुन्दर ही नहीं, बल्कि रहस्यमयी भी है। रात में जब हम आकाश को देखते हैं, तो एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य सामने आता है। सबसे पहले, चाँद अपनी शीतल चाँदनी के साथ आकाश में चमकता है। कभी यह पूर्ण गोलाकार होता है, तो कभी अर्धचंद्र या पतली-सी रेखा जैसा होता है। चाँद के अलावा, असंख्य तारे आकाश में बिखरे हुए दिखाई देते हैं, जो छोटे-छोटे हीरों की तरह टिमटिमाते हैं। कुछ तारे अधिक चमकीले होते हैं, जैसे कि सप्तर्षि या ध्रुव तारा, जो नाविकों के लिए दिशा-सूचक भी हैं। कभी-कभी, ग्रह जैसे कि बृहस्पति या शुक्र भी चमकते हुए दिखते हैं, जो तारों से अधिक स्थिर और उज्ज्वल प्रतीत होते हैं। अगर आकाश साफ हो, तो आकाशगंगा (मिल्की वे) की धुँधली-सी पट्टी भी नजर आ सकती है, जो लाखों तारों का समूह है। इसके अलावा, उल्कापात (शूटिंग स्टार) का अचानक चमकना आश्वर्यजनक होता है, जो क्षणभर में गायब हो जाता है। इस प्रकार, रात का आकाश मनमोहक होता है।

प्रश्न 2.
क्या आपने कभी देखा है कि सभी तारे एक जैसी चमक के नहीं होते? कुछ अधिक चमकीले और कुछ हल्के दिखते हैं? ऐसा क्यों?
उत्तर:

  • हाँ, यह बिल्कुल सही है कि रात में आकाश में सभी तारे एक जैसी चमक के नहीं होते। कुछ तारे बहुत अधिक चमकीले दिखते हैं, जबकि कुछ हल्के और धुँधले नजर आते हैं। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं, जो तारों की प्रकृति, उनकी स्थिति और हमारी पृथ्वी से उनकी दूरी पर निर्भर करते हैं।
  • पहला प्रमुख कारण है तारों की आन्तरिक चमक, जो उनके आकार और तापमान पर निर्भर करती है। बड़े, गर्म तारे, जैसे-नीले या सफेद तारे, अधिक चमकते हैं, जबकि छोटे, ठण्डे जैसे-लाल बौने तारे, हल्के लगते हैं।
  • दूसरा कारण है पृथ्वी से दूरी, तारे हमसे अलग-अलग दूरी पर स्थित हैं। जो तारे पृथ्वी के करीब हैं, वे अधिक चमकीले दिखते हैं, भले ही उनकी वास्तविक चमक कम हो।
  • तीसरा कारण है वायुमंडलीय प्रभाव, पृथ्वी का वायुमण्डल, तारों की रोशनी को प्रभावित करता है। जब तारे क्षितिज के पास होते हैं, तो उनकी रोशनी को वायुमण्डल की मोटी परतों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे वे धुँधले या टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।
  • उपर्युक्त के अलावा, धूल, प्रदूषण या बादल भी तारों की चमक को कम कर सकते हैं। कुछ तारे परिवर्तनशील होते हैं, जिनकी चमक समय के साथ बदलती रहती है। ये विविधताएँ आकाश को आकर्षक बनाती हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
कक्षा में चर्चा कीजिए-

प्रश्न 1.
चंद्रमा की आकृति हर दिन क्यों बदलती है?
उत्तर:
चंद्रमा की आकृति में बदलाव-चंद्रमा की आकृति हर दिन बदलती है, क्योंकि यह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते समय सूर्य की रोशनी को अलगअलग कोणों से परावर्तित करता है। चंद्रमा स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करता; अपितु यह सूर्य की रोशनी को ग्रहण करता है। पृथ्वी से देखने पर, हर रात चंद्रमा का वह हिस्सा दिखता है जो सूर्य की रोशनी से प्रकाशित होता है। यह 29.5 दिनों के चक्र में बदलता है, जिसे चंद्रमा के चरण (Lunar Phases) कहते हैं, जैसे कि नवचंद्र, अर्धचंद्र, पूर्णिमा और अमावस्या।

प्रश्न 2.
पूर्णिमा और अमावस्या में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
पूर्णिमा और अमावस्या में अन्तर-पूर्णिमा और अमावस्या चंद्रमा के दो विपरीत चरण हैं। पूर्णिमा में, चंद्रमा पूरी तरह से प्रकाशित होता है क्योंकि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं और सूर्य की रोशनी चंद्रमा का सामने वाला पूरा हिस्सा प्रकाशित करती है। इसके विपरीत, अमावस्या में चंद्रमा पूरी तरह अंधकारमय रहता है, क्योंकि सूर्य और चंद्रमा एक ओर होते हैं और पृथ्वी से उनका प्रकाशित हिस्सा नहीं दिखता। इस प्रकार, चंद्रमा पूर्णिमा में चमकीला और गोल होता है, जबकि अमावस्या में अदृश्य रहता है।

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

प्रश्न 3.
सप्तत्रषि के बारे में अपने शिक्षक से चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सप्तत्रधि-सप्तत्रधि, जिसे उर्सा मेजर या बिग डिपर भी कहते हैं, आकाश में एक प्रसिद्ध तारामंडल है। यह सात उज्ज्वल तारों का समूह है, जो एक हल की आकृति बनाते हैं। भारतीय ज्योतिष और पुराणों में इसे सप्तऋषि माना जाता है, जो ऋषि कश्यप और उनके छह शिष्यों का प्रतीक है। यह उत्तरी गोलार्ध में आसानी से दिखाई देता है और ध्रुव तारे की दिशा बताने में मदद करता है। रात के आकाश में यह एक महत्त्वपूर्ण और सुन्दर नक्षत्र है।
नोट-उपरोक्त विवरण के आधार पर, विद्यार्थी कक्षा में अपने शिक्षक से चर्चा करें।

कुछ बनाइए-

1. काले चार्ट पेपर पर एल्यूमिनियम फॉयल या चमकीले कागज से चाँद और तारे बनाइए।
2. रुई के बादल जोड़कर एक दृश्य बनाइए।
3. बच्चों से चाँद के अलग-अलग रूप (अमावस्या, पूर्णिमा, अर्धचंद्र आदि) बनाने को कहिए। मोबाइल फोन से लिए गए पूर्णिमा के चाँद के फोटो (इसमें अपने शिक्षक की मदद ले सकते हैं ) को ध्यान से देखो। उसमें दिखाई देने वाली विशेषताओं को पहचानने की कोशिश करो। क्या आप चाँद की सतह पर कुछ निशान, धब्बे या कोई आकृति देख सकते हो?
4. अपने अवलोकन के आधार पर चाँद का चित्र बनाओ और उसमें महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।

अपने अवलोकन के आधार पर बताओ-

प्रश्न 1.
चाँद के फोटो में आपको कौन-कौनसी विशेषताएँ दिखाई दीं?
उत्तर:
चाँद के फोटो में मुझे एक गोलाकार आकृति, चमकदार सतह और विभिन्न छायाएँ दिखीं। सतह पर धूसर और सफेद रंग के पैटर्न, साथ ही कुछ बड़े गहरे धब्बे नजर आए, जो चंद्र सागर (मारिया) कहलाते हैं।

प्रश्न 2.
क्या चाँद की सतह पूरी तरह चिकनी दिख रही है या उस पर कोई निशान और गड्बे नजर आ रहे हैं?
उत्तर:
नहीं, चाँद की सतह पूरी तरह चिकनी नहीं है। इस पर कई गड्ढे, दरारें और ऊबड़-खाबड़ क्षेत्र दिखाई देते हैं, जो उल्कापात और ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण बने हैं।

प्रश्न 3.
यदि आज अमावस्या है, तो कल चाँद कैसा दिखेगा?
उत्तर:
यदि आज अमावस्या है, तो कल चाँद अपनी पहली अवस्था के रूप में थोड़ा-सा पतला या फिर एक पतली रेखा के रूप में दिखाई देगा। इसे नवचंद्र भी कहते हैं। अमावस्या के बाद, हर रात चाँद थोड़ा-सा और प्रकाशित होता जाएगा।

दादी की पहेली-

बिन बताए रात को आते हैं।
दिन में गायब हो जाते हैं।
बताओ तो क्या हैं?
उत्तर:
तारे।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राहुल को रात में क्यों डर लगता है?
(अ) क्योंकि तारे चमकते हैं
(ब) क्योंकि अंधेरा हो जाता है
(स) क्योंकि चाँद दिखता है
(द) क्योंकि दिन की तरह साफ दिखता है
उत्तर:
(ब) क्योंकि अंधेरा हो जाता है

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

प्रश्न 2.
नीना को रात में क्या अच्छा लगता है?
(अ) अंधेरा
(ब) सूरज की रोशनी
(स) चाँद और तारे
(द) धुँधलापन
उत्तर:
(स) चाँद और तारे

प्रश्न 3.
अजय के अनुसार, रात में चीजें कैसी दिखती हैं?
(अ) दिन की तरह साफ,
(ब) धुँधली और अस्पष्ट
(स) बिल्कुल नहीं दिखती
(द) बहुत चमकदार
उत्तर:
(ब) धुँधली और अस्पष्ट

प्रश्न 4.
रात में क्या देखा जा सकता है, जो दिन में नहीं दिखता?
(अ) सूरज
(ब) चाँद और तारे
(स) नीला आकाश
(द) बादल
उत्तर:
(ब) चाँद और तारे

प्रश्न 5.
दिन में तारे क्यों नहीं दिखते, जैसा कि शिक्षक ने बताया?
(अ) क्योंकि तारे गायब हो जाते हैं
(ब) क्योंकि सूर्य की रोशनी तारों को छिपा लेती है
(स) क्योंकि आकाश काला हो जाता है
(द) क्योंकि चाँद तारों को ढक लेता है
उत्तर:
(ब) क्योंकि सूर्य की रोशनी तारों को छिपा लेती है

प्रश्न 6.
माया ने किस तारे का जिक्र किया जो हमेशा एक ही जगह दिखता है?
(अ) सप्तर्षि
(ब) ओरायन
(स) ध्रुव तारा
(द) सूरज
उत्तर:
(स) ध्रुव तारा

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ______ में थोड़ा डर लगता है।
उत्तर: अंधेरे

2. कुछ चीजें तो ______ लगती हैं।
उत्तर: धुँधली

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

3. कभी-कभी ______ बहुत ज्यादा चमकते हैं।
उत्तर: तारे

4. दिन में सूर्य की तेज रोशनी के कारण ______ नीला दिखाई देता है।
उत्तर: आकाश

5. ______ में आकाश साफ होने पर अधिक तारे दिखते हैं।
उत्तर: रात।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. नीना को रात में सूरज देखना अच्छा लगता है।
उत्तर: असत्य

2. रवि ने बताया कि दिन में कभी-कभी चाँद दिखाई देता है।
उत्तर: सत्य

3. शिक्षक ने कहा कि तारे दिन में गायब हो जाते हैं।
उत्तर: असत्य

4. शिक्षक ने रात में बच्चों को बादल पहचानने को कहा।
उत्तर: सत्य

5. बच्चे अगले दिन अपने अवलोकन साझा करने के लिए उत्साहित थे।
उत्तर: असत्य

6. ध्रुव तारा हमेशा उत्तर दिशा में दिखाई देता है।
उत्तर: सत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. शिक्षक (अ) रात्रि में धुँधला दिखाई देता है
2. अजय (ब) कुछ तारे हल्के दिखाई देते हैं
3. सोनू (स) ध्रुव तारा उत्तर दिशा में दिखता है
4. माया (द) सूर्य की रोशनी के कारण तारे नहीं दिखते हैं

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. शिक्षक (द) सूर्य की रोशनी के कारण तारे नहीं दिखते हैं
2. अजय (अ) रात्रि में धुँधला दिखाई देता है
3. सोनू (ब) कुछ तारे हल्के दिखाई देते हैं
4. माया (स) ध्रुव तारा उत्तर दिशा में दिखता है

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रवि को रात में अंधेरा होने पर कैसा महसूस होता है?
उत्तर:
रवि को रात में अँधेरा होने पर अजीब लगता है।

प्रश्न 2.
सोनू और माया ने रात में क्या देखने की बात की?
उत्तर:
रात में चाँद और तारे देखने की बात की।

प्रश्न 3.
रवि ने दिन में चाँद व तारों के बारे में क्या कहा?
उत्तर:
दिन में कभी-कभी चाँद दिखता है, पर तारे नर्हीं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

प्रश्न 4.
नीना ने तारों की संख्या के बारे में क्या अनुभव साझा किया?
उत्तर:
नीना ने कहा कि तारे बहुत ज्यादा हैं, जिन्हें वह गिन नहीं पाई।

प्रश्न 5.
शिक्षक ने बच्चों को रात में क्या पहचानने के लिए प्रेरित किया?
उत्तर:
ध्रुव तारा, सप्तर्षि मण्डल व ओरायन।

प्रश्न 6.
ध्रुव तारा को ‘सीधा तारा’ क्यों कहते हैं?
उत्तर:
क्योंकि यह अपनी जगह स्थिर रहता है।

प्रश्न 7.
पुराने समय में लोग किसे देखकर दिशा पहचानते थे?
उत्तर:
‘ध्रुव तारा’ को देखकर।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रात होने पर बच्चों ने अपनी क्या-क्या भावनाएँ व्यक्त कीं?
उत्तर:
रवि को अंधेरा अजीब लगा, राहुल को डर लगा और नीना को चाँद-तारे देखना अच्छा लगा। इस प्रकार, प्रत्येक ने रात के प्रति अलग-अलग भावनाएँ व्यक्त कीं।

प्रश्न 2.
रात में दृश्यता के बारे में अजय और शिक्षक ने क्या कहा?
उत्तर:
अजय ने कहा कि रात में चीजें धुँधली नजर आती हैं। शिक्षक ने स्पष्ट किया कि अंधेरे में दिन की तरह साफ नहीं दिखता और रात में तारे साफ दिखते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

प्रश्न 3.
तारों की चमक के बारे में सोनू और शिक्षक ने क्या अवलोकन साझा किया?
उत्तर:
सोनू ने कहा कि कुछ तारे ज्यादा चमकते हैं, जबकि कुछ हल्के। शिक्षक ने बताया कि तारों की चमक उनकी दूरी के कारण अलग-अलग होती है।

प्रश्न 4.
सप्तर्षि मंडल के बारे में आप क्या जानते हैं? स्पष्ट करें।
उत्तर:
यह सात तारों का एक समूह है, जो आकाश में एक चमकीली आकृति बनाता है। इसे ‘हिंडोला’ या ‘खच्चर रथ’ भी कहा जाता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
तारों की संख्या और चमक के बारे में बच्चों और शिक्षक ने क्या बात की?
उत्तर:
नीना ने बताया कि उसने तारे गिनने की कोशिश की, लेकिन वे बहुत ज्यादा थे, अतः गिनना मुश्किल था। सोनू ने अवलोकन किया कि कुछ तारे ज्यादा चमकते हैं, जबकि कुछ बहुत हल्के दिखते हैं। शिक्षक ने उनकी बात की सराहना की और बताया कि तारों की चमक उनकी दूरी पर निर्भर करती है-कुछ पास हैं, तो कुछ बहुत दूर। यह अवलोकन बच्चों को तारों के बारे में और जानने के लिए प्रेरित करता है।

प्रश्न 2.
माया और शिक्षक ने ध्रुव तारे और नक्षत्रों के बारे में क्या चर्चा की?
उत्तर:
माया ने बताया कि उसने सुना है कि ध्रुव तारा हमेशा एक ही जगह, उत्तर दिशा में दिखाई देता है। शिक्षक ने उसकी बात की सराहना की और पुष्ट किया कि ध्रुव तारा उत्तर दिशा में स्थिर रहता है। शिक्षक ने बच्चों को सप्तर्षि मंडल और ओरायन जैसे नक्षत्रों के बारे में भी बताया। शिक्षक ने सुझाव दिया कि बच्चे रात में आकाश देखें और इन नक्षत्रों को पहचानें, जिससे बच्चे उत्साहित हो गए।

RBSE Class 3 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi तारों भरा आकाश

प्रश्न 3.
रात में क्या-क्या दिखाई देता है, जो दिन में नहीं दिखता और इसका क्या कारण है?
उत्तर:
रात में चाँद और तारे स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जो दिन में आमतौर पर दिखाई नहीं देते। चाँद रात में अपनी चमक के कारण आकाश में सुन्दर और स्पष्ट दिखता है, जबकि तारे भी बहुत चमकते हैं और आकाश में बिखरे हुए नजर आते हैं। दिन में ये दिखाई नहीं देते, क्योंकि सूरज की तेज रोशनी उनकी चमक को दबा देती है। सूरज का प्रकाश इतना प्रबल होता है कि तारों की हल्की रोशनी उसमें खो जाती है और चाँद भी ज्यादातर समय धुँधला या अदृश्य रहता है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions