• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

April 27, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 13 के प्रश्न उत्तर पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

RBSE Class 3rd EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या – 85
आओ हम भी चर्चा करें-

प्रश्न 1.
क्या लकड़ी जलाने से हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है?
उत्तर:
हाँ, लकड़ी जलाने से हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है। लकड़ी जलाने से निकलने वाले धुएँ में कई हानिकारक गैसें और कण होते हैं जो श्वसन समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

प्रश्न 2.
क्या सभी घरों में एक जैसा ईंधन इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर:
नहीं, सभी घरों में एक जैसा ईंधन इस्तेमाल नहीं किया जाता है। कुछ घरों में लकड़ी; कोयला या गोबर के उपलों का उपयोग किया जाता है, जबकि अन्य घरों में LPG या बिजली का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 3.
यदि लकड़ी या गैस खत्म हो जाए, तो लोग खाना कैसे बनाएँगे?
उत्तर:
यदि लकड़ी या गैस खत्म हो जाए, तो लोग अन्य विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि बिजली का चूल्हा, सौर ऊर्जा से चलने वाला चूल्हा या अन्य वैकल्पिक ईंधन स्रोत।

प्रश्न 4.
आपके घर में खाना पकाने के कौनकौनसे तरीके इस्तेमाल होते हैं?
उत्तर:
यह व्यक्ति के घर के अनुसार भिन्न हो सकता है, लेकिन आमतौर पर लोग एलपीजी, बिजली या कभी-कभी लकड़ी व कोयले का भी उपयोग करते हैं।

प्रश्न 5.
गैस चूल्हा और लकड़ी के चूल्हे में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
गैस चूल्हा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होता है, जबकि लकड़ी के चूल्हे में धुआँ और वायु प्रदूषण का खतरा अधिक होता है। गैस चूल्हा जल्दी और आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि लकड़ी के चूल्हे में अधिक समय और प्रयास लगता है।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 6.
यदि बहुत ज्यादा धुआँ हो, तो क्या परेशानी हो सकती है?
उत्तर:
अधिक धुएँ से श्वसन समस्याएँ, आँखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती हैं।

प्रश्न 7.
क्या आपके गाँव या शहर में सभी लोग एक ही तरह से खाना बनाते हैं?
उत्तर:
नहीं, लोगों की आर्थिक स्थिति, उपलब्धता और व्यक्तिगत पसन्द के आधार पर खाना बनाने के तरीके भिन्न हो सकते हैं।

प्रश्न 8.
यदि ईंधन खत्म हो जाए, तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर ईंधन खत्म हो जाए, तो खाना पकाना मुश्किल हो जाएगा और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

प्रश्न 9.
हम ईंधन की बचत कैसे कर सकते हैं?
उत्तर:
ईंधन की बचत करने के लिए हम ऊर्जाकुशल उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। अनावश्यक ऊर्जा की खपत को कम कर सकते हैं। वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं।

प्रश्न 10.
क्या आपको कभी किसी की मदद करके खुशी हुई?
उत्तर:
हाँ, किसी की मदद करने से आत्म-संतुष्टि और खुशी मिलती है। यह हमारे समाज में सकारात्मक प्रभाव डालता है और सम्बन्धों को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 11.
यदि आपका दोस्त उदास हो, तो आप उसकी कैसे मदद करोगे?
उत्तर:
अगर मेरा दोस्त उदास है, तो मैं उसकी बात सुनने की कोशिश करूँगा, उसे समझने की कोशिश करूँगा और उसे सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करूँगा। जरूरत पड़ने पर मैं उसे डॉक्टर से मिलने की सलाह भी दूँगा।

पृष्ठ संख्या – 87

सोचिए और चर्चा कर अपने अनुभव साझा कीजिए-

प्रश्न 1.
आपके घर में कौन-कौनसी मशीनें हैं?
उत्तर:
मेरे घर में निम्नलिखित मशीनें हैं-

  1. पंखा-गर्मी में ठण्डक के लिए।
  2. मिक्सी-मसाले पीसने और जूस बनाने के लिए।
  3. वॉशिंग मशीन-कपड़े धोने के लिए।
  4. फ्रिज-खाना ताजा रखने के लिए।
  5. टेलीविजन-समाचार और मनोरंजन के लिए।
  6. मोबाइल फोन-संचार और इंटरनेट के लिए।

प्रश्न 2.
यदि बिजली नहीं हो, तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि बिजली नहीं हो, तो-

  1. मशीनें जैसे कि पंखा, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टेलीविजन काम नहीं करेंगी।
  2. गर्मी में परेशानी होगी, खाना खराब हो सकता है और कपड़े हाथ से धोने पड़ेंगे।
  3. मोबाइल चार्ज नहीं होगा, जिससे संचार और ऑनलाइन काम रुक जाएगा।
  4. रात में अंधेरा रहेगा और पढ़ाई या अन्य कार्यों में दिक्कत होगी।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 3.
क्या हमें हर काम मशीनों से करना चाहिए, क्यों?
उत्तर:
नहीं, हमें हर काम मशीनों से नहीं करना चाहिए, क्योंकि-

  1. मशीनों पर पूरी तरह निर्भर होने से मेहनत करने की आदत कम हो सकती है।
  2. मशीनें बिजली की खपत बढ़ाती हैं, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  3. कुछ काम, जैसे कि झाड़ू लगाना, बगीचे में पानी देना या पैदल चलना, आदि करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है

सन्तुलन जरूरी है-मशीनों का उपयोग समय और मेहनत बचाने के लिए करें, लेकिन छोटे-छोटे काम स्वयं भी करें।

प्रश्न 4.
मशीनों के ज्यादा उपयोग से क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर:
मशीनों के ज्यादा उपयोग से निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं-

  1. बिजली की खपत बढ़ना-इससे बिजली का बिल बढ़ता है और पर्यावरण पर बोझ पड़ता है।
  2. शारीरिक मेहनत कम होना-इससे मोटापा व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती हैं।
  3. पर्यावरण को नुकसान-पुरानी मशीनें कबाड़ बनकर प्रदूषण बढ़ाती हैं।
  4. निर्भरता बढ़ना-मशीनों के बिना काम करने की आदत खत्म हो सकती है।
  5. खर्च बढ़ना-मशीनों की मरम्मत और रख-रखाव में पैसा लगता है।

पृष्ठ संख्या – 88
सोचो और बताओ-

प्रश्न:
आप पानी बचाने के लिए कौन-कौनसे कदम उठा सकते हो?
उत्तर:
पानी बचाने के लिए मैं निम्नलिखित कदम उठा सकता हूँ-

  1. कार्य समाप्त होने के बाद नल को बंद करना,
  2. टपकते नल की मरम्मत करना,
  3. बचे हुए पानी का भी उपयोग करना,
  4. कपड़े धोने या बर्तन धोने में कम पानी का उपयोग करना,
  5. बारिश के पानी का संरक्षण करना,
  6. पौधों में सुबह या शाम को पानी देना, ताकि वाष्पीकरण कम हो,
  7. परिवार और दोस्तों को पानी बचाने के लिए प्रेरित करना तथा
  8. कम पानी की खपत वाली मशीनों का उपयोग करना।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न लिखित प्रश्न-

प्रश्न 1.
अनंत की दादी कौनसी मशीन का उपयोग कर रही थीं?
उत्तर:
अनंत की दादी हाथ से चलने वाली आटा चक्की का उपयोग कर रही थीं।

प्रश्न 2.
ऐसी पाँच मशीनों के नाम लिखो जो घर में काम आती हैं।
उत्तर:
पाँच मशीनें हैं-पंखां, मिक्सी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज व टेलीविजन (टीवी)।

प्रश्न 3.
एक मशीन का नाम बताइए और बताओ कि वह कैसे काम करती है।
उत्तर:
मिक्सी-मिक्सी बिजली से चलती है। इसमें तेज घूमने वाले ब्लेड होते हैं, जो मोटर से जुड़े होते हैं।
जब स्विच ऑन किया जाता है, तो मोटर ब्लेड को तेजी से घुमाता है। इससे मसाले, अनाज या फलसब्जी आदि पीसे या काटे जाते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 4.
पाठ से आपने क्या सीखा?
उत्तर:
पाठ से मैंने सीखा कि संसाधनों (पानी, बिजली, ईंधन) का समझदारी से उपयोग करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। मशीनों का संतुलित उपयोग और पानी की बचत से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 5.
पानी और बिजली बचाने के लिए आप अपने घर में क्या-क्या करेंगे?
उत्तर:
पानी बचाने के लिए-नल को कभी खुला नहीं छोडूँगा, बचे पानी का उपयोग पौधों को सींचने में करूँगा और बारिश के पानी का संग्रह करूँगा।
बिजली बचाने के लिए-अनावश्यक लाइट और पंखे बंद करूँगा, LED बल्ब का उपयोग करूँगा और दिन में प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करूँगा।

प्रश्न 6.
क्या होगा यदि हम कचरे को इधर-उधर डाल देते हैं?
उत्तर:
कचरे को इधर-उधर डालने से पर्यावरण प्रदूषित होगा, बीमारियाँ फैलेंगी, नालियाँ जाम होंगी और जलभराव की समस्या होगी। सड़कें गन्दी होंगी, जिससे कीचड़ और दुर्घटनाएँ बढ़ेंगी।

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-

1. बिजली बचाने के लिए आवश्यकता नहीं हो तब पंखा और लाइट बंद करनी चाहिए।
उत्तर: ✓

2. पौधों को पानी देना पर्यावरण की देखभाल में शामिल नहीं है।
उत्तर: ×

3. सड़क पर कचरा फेंकना गलत आदत है।
उत्तर: ✓

4. हमें ट्यूबवेल से पानी का उपयोग होते ही उसे बंद कर देना चाहिये।
उत्तर: ✓

संवाद लेखन :

दो दोस्तों के बीच बातचीत, जिसमें वे पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय में योजना बना रहे हैं।
(यदि यह लिखना कठिन है तो बोल कर अभिनय भी कर सकते हो)
उत्तर:
पर्यावरण संरक्षण के लिए योजना हेतु दो दोस्तों के बीच बातचीत-

  • आनंद-अरे प्रिया, गुरुजी ने पानी और पर्यावरण को बचाने की बात कही थी। हमें विद्यालय में कुछ करना चाहिए।
  • प्रिया-बिल्कुल, आनंद! हम एक स्वच्छता अभियान शुरू कर सकते हैं। चलो, कचरे को अलग-अलग डिब्बों में डालने की योजना बनाएँ।
  • आनंद-सही कहा ! साथ ही, पानी बचाने के लिए नल की जाँच करें कि कहीं टपक तो नहीं रहा।
  • प्रिया-हाँ, इसके अलावा हम बच्चों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बना सकते हैं। जैसे-“पानी बचाओ, भविष्य बनाओ!”
  • आनंद-शानदार ! हम पेड़ भी लगा सकते हैं। हर कक्षा से एक पेड़ लगवाते हैं।
  • प्रिया-ठीक है, चलो गुरुजी से अनुमति लें और अगले हफ्ते से शुरू करें। इसमें सभी को शामिल करेंगे।
  • आनंद-पक्का ! यह हमारा पर्यावरण के लिए छोटासा योगदान होगा।

सोचो और लिखो-

प्रश्न 1.
सभी लोग पानी की बचत करना भूल जाएँ, तो क्या होगा? इस पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
यदि सभी लोग पानी की बचत करना भूल जाएँ, तो जल संकट बढ़ेगा। नदियाँ और तालाब सूख जाएँगे, जिससे पेयजल की कमी होगी। खेती प्रभावित होगी और भोजन की कमी हो सकती है। रास्तों पर कीचड़ और जलभराव होगा, जिससे बीमारियाँ और दुर्घटनाएँ होंगी। पर्यावरण असंतुलित होगा और जीवन मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, पानी बचाना हमारी जिम्मेदारी है। भावनाओं को पहचानिए-
1. किसी ने आपकी मदद की।
(खुशी, उदासी, गुस्सा, डर)
उत्तर: खुशी

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

2. आपसे आपका खिलौना टूट गया।
(खुशी, उदासी, गुस्सा, डर)
उत्तर: उदासी।

दादी की पहेली-

हरा-भरा जो इसे रखे, जीवन उसमें बसता है।
यदि कटे और सूख जाए, साँसों से रिश्ता टूट जाए!
उत्तर:
पेड़ (वृक्ष)।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
लकड़ी के चूल्हे से धुआँ क्यों निकलता है?
(अ) क्योंकि यह अपूर्ण रूप से जलता है
(ब) क्योंकि यह पूर्ण रूप से जलता है
(स) क्योंकि इसमें राख नहीं बनती है
(द) क्योंकि यह गैस की तरह जलता है
उत्तर:
(अ) क्योंकि यह अपूर्ण रूप से जलता है

प्रश्न 2.
गैस के चूल्हे में धुआँ क्यों नहीं निकलता है?
(अ) क्योंकि गैस अधूरी जलती है
(ब) क्योंकि गैस पूर्ण रूप से जलती है
(स) क्योंकि गैस से राख बनती है
(द) क्योंकि गैस में नमी होती है
उत्तर:
(ब) क्योंकि गैस पूर्ण रूप से जलती है

प्रश्न 3.
मशीनों के अत्यधिक उपयोग से क्या नुकसान हो सकता है?
(अ) समय की बचत होती है
(ब) मेहनत बढ़ती है
(स) बिजली की खपत बढ़ती है
(द) पर्यावरण स्वच्छ रहता है
उत्तर:
(स) बिजली की खपत बढ़ती है

प्रश्न 4.
पानी की बर्बादी से क्या समस्या हो सकती है?
(अ) बिजली की बचत होना
(ब) पर्यावरण स्वच्छ रहना
(स) समय की बचत होना
(द) रास्तों पर कीचड़ बनना
उत्तर:
(द) रास्तों पर कीचड़ बनना

प्रश्न 5.
दादी ने संसाधनों के उपयोग के बारे में क्या कहा?
(अ) संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना चाहिए
(ब) संसाधनों को बर्बाद करना चाहिए
(स) संसाधनों का उपयोग नहीं करना चाहिए
(द) संसाधनों को केवल मशीनों से उपयोग करना चाहिए
उत्तर:
(अ) संसाधनों का समझदारी से उपयोग करना चाहिए

प्रश्न 6.
गुरुजी के कपड़े क्यों गंदे हुए?
(अ) बारिश के कारण
(ब) धूल के कारण
(स) कीचड़ में बाइक फिसलने के कारण
(द) रंग लगने के कारण
उत्तर:
(स) कीचड़ में बाइक फिसलने के कारण

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. दृश्या और अनंत अपनी माँ को लकड़ी के चूल्हे पर ______ बनाते देख रहे थे।
उत्तर: रोटियाँ

2. लकड़ी, उपले और ______ आदि पूर्ण रूप से नहीं जलते हैं।
उत्तर: कोयला

3. ______ हाथ से चलने वाली चक्की से आटा पीस रही थीं।
उत्तर: दादी

4. हमारे घरों में कई तरह की ______ होती हैं।
उत्तर: मशीनों।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

5. हर काम ______ से करना अच्छा नहीं है।
उत्तर: मशीनों।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाला धुआँ पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है।
उत्तर: सत्य

2. गैस के चूल्हे से राख बनती है।
उत्तर: असत्य।

3. हर काम मशीनों से करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
उत्तर: असत्य।

4. पानी की बर्बादी से रास्तों पर कीचड़ बन सकता है।
उत्तर: सत्य

5. पुरानी मशीनें कबाड़ बनकर पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचार्तीं।
उत्तर: असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. गैस का चूल्हा (अ) पर्यावरण संरक्षण में मदद
2. संसाधनों का समझदारी से उपयोग (ब) धुआँ और राख उत्पन्न करता है
3. पुरानी मशीनें (स) पूर्ण रूप से जलता है
4. लकड़ी का चूल्हा (द) बिजली की खपत बढ़ती है

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. गैस का चूल्हा (स) पूर्ण रूप से जलता है
2. संसाधनों का समझदारी से उपयोग (अ) पर्यावरण संरक्षण में मदद
3. पुरानी मशीनें (द) बिजली की खपत बढ़ती है
4. लकड़ी का चूल्हा (ब) धुआँ और राख उत्पन्न करता है

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ईंधन की बचत करने से क्या लाभ होगा?
उत्तर:
इससे न केवल हमारा खर्च कम होगा बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

प्रश्न 2.
दादी ने संसाधनों की तुलना किससे की?
उत्तर:
पानी से।

प्रश्न 3.
बारिश के पानी को बचाने का मुख्य तरीका बताइए।
उत्तर:
पानी का संरक्षण करना।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 4.
बारिश के पानी को संरक्षित करने से क्या होगा?
उत्तर:
इससे पानी की कमी को कम किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने से क्या सुरक्षित रहता है?
उत्तर:
हमारा पर्यावरण।

प्रश्न 6.
गुरुजी के कपड़े गन्दे होने का कारण क्या था?
उत्तर:
कीचड़।

प्रश्न 7.
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने कौनसा अभियान चलाया?
उत्तर:
स्वच्छता।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाला धुआँ पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए कैसे हानिकारक है?
उत्तर:
लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाला धुआँ हवा को प्रदूषित करता है, आँखों में जलन पैदा करता है और श्वसन सम्बन्धी समस्याएँ उत्पन्न करता है, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

प्रश्न 2.
मशीनें हमारे जीवन को कैसे आसान बनाती हैं? उदाहरण सहित बताएँ।
उत्तर:
मशीनें समय और मेहनत बचाती हैं। जैसेमिक्सी मसाले जल्दी पीसती है और वॉशिंग मशीन कपड़े बिना मेहनत धोती है, जिससे दैनिक कार्य आसान हो जाता है।

प्रश्न 3.
मशीनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली तीन समस्याएँ क्या हैं?
उत्तर:
मशीनों के अत्यधिक उपयोग से शारीरिक मेहनत कम होती है, बिजली की खपत बढ़ती है और पुरानी मशीनें कबाड़ बनकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 4.
पानी की बर्बादी से होने वाली एक समस्या का वर्णन करें।
उत्तर:
पानी की बर्बादी से रास्तों पर कीचड़ बनता है, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। जैसे कि गुरुजी की बाइक फिसलने की घटना में देखा गया।

प्रश्न 5.
बच्चों ने पानी बचाने के लिए क्या संकल्प लिया?
उत्तर:
बच्चों ने संकल्प लिया कि वे नल को खुला नहीं छोड़ेंगे, बचे हुए पानी का सही उपयोग करेंगे और बारिश के पानी को संरक्षित करेंगे।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
लकड़ी और गैस के चूल्हों के बीच अन्तर बताएँ और लकड़ी के चूल्हे से होने वाले नुकसान का वर्णन करें।
उत्तर:
लकड़ी का चूल्हा अपूर्ण दहन के कारण धुआँ और राख उत्पन्न करता है, जबकि गैस पूर्ण रूप से जलती है इसलिए धुआँ नहीं निकलता। लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाला धुआँ वायु प्रदूषित करता है, आँखों में जलन और श्वसन समस्याएँ पैदा करता है, जो स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

प्रश्न 2.
मशीनों के लाभ और हानियों का संतुलित वर्णन करें।
उत्तर:
मशीनें समय और मेहनत बचाती हैं, जैसे कि मिक्सी और वॉशिंग मशीन हमारे दैनिक कार्य आसान बनाती हैं, लेकिन इनके अत्यधिक उपयोग से बिजली की खपत बढ़ती है, शारीरिक मेहनत कम होती है और पुरानी मशीनें कबाड़ बनकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाती हैं। अतः इनका संतुलित उपयोग जरूरी है।

प्रश्न 3.
पानी की बर्बादी के दुष्परिणाम और बचाव के उपाय बताएँ।
उत्तर:
पानी की बर्बादी से रास्तों पर कीचड़ बनता है, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है और जल संकट भी बढ़ाता है। बचाव के लिए नल को खुला न छोड़ें, बचे पानी का उपयोग करें और बारिश के पानी को संरक्षित करें। यह विशेष रूप से राजस्थान जैसे सूखे क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण है, जहाँ पानी की कमी गम्भीर समस्या है।

RBSE Class 3 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी

प्रश्न 4.
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों द्वारा उठाए गए कदमों का वर्णन करें और इनका महत्त्व बताएँ।
उत्तर:
बच्चों ने पानी बचाने, कूड़े को सही स्थान पर डालने और स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। उन्होंने नल बंद करना और बारिश के पानी का संरक्षण शुरू किया। ये सभी कदम पर्यावरण को स्वच्छ रखने, जल संकट को कम करने और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण हैं, जो भावी पीढ़ियों के लिए लाभकारी हैं।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions