• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

April 27, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 15 के प्रश्न उत्तर आओ राजस्थान को जानें

RBSE Class 3rd EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi

सही उत्तर चुनिए (बहुविकल्पीय प्रश्न)-

प्रश्न 1.
राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन कौनसा है?
(अ) जलेबी
(ब) दाल-बाटी-चूरमा
(स) लड्डू
(द) बड़ा-पाव
उत्तर:
(ब) दाल-बाटी-चूरमा

प्रश्न 2.
राजस्थान में गर्मी से बचने के लिए लोग कौनसा पेय अधिक पीते हैं?
(अ) कॉफी
(ब) चाय
(स) छाछ और मट्ठा
(द) नारियल पानी
उत्तर:
(स) छाछ और मट्ठा

प्रश्न 3.
राजस्थान में घरों को ठंडा रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किस सामग्री से घर बनाए जाते हैं?
(अ) ईंट और सीमेंट
(ब) लकड़ी और बांस
(स) मिट्टी और गोबर
(द) पत्थर और संगमरमर
उत्तर:
(स) मिट्टी और गोबर

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 4.
महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में क्या शामिल होता है?
(अ) पगड़ी
(ब) धोती-कुर्ता
(स) घाघरा-चोली
(द) जैकेट और पैंट
उत्तर:
(स) घाघरा-चोली

प्रश्न 5.
पुरुषों की पगड़ी को क्या माना जाता है?
(अ) सम्मान का प्रतीक
(ब) त्योहारों में पहनी जाने वाली वस्तु
(स) दैनिक उपयोग की वस्तु
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) सम्मान का प्रतीक

रिक्त स्थान भरिए-

1. राजस्थान की प्रसिद्ध मिठाई ______ है।
उत्तर: घेवर

2. ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की दीवारों को ______ और ______ से लीपा जाता है।
उत्तर: गोबर, मिट्टी

3. पुरुषों की पारंपरिक पोशाक में ______ और शामिल हैं।
उत्तर: धोती, कुर्ता, अंगरखा

4. केर-सांगरी एक प्रकार की ______ है, जिसे मसालों के साथ बनाया जाता है।
उत्तर: सूखी सब्जी

5. महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सिर ढकने के वस्त्र को ______ कहा जाता है।
उत्तर: ओढ़नी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
दाल-बाटी-चूरमा कैसे बनाया जाता है?
उत्तर:
बाटी गेहूँ एवं अन्य आटे से बनी होती है, जिसे आग में सेंककर उड़द की दाल के साथ खाया जाता है। चूरमा मीठा व्यंजन होता है, जो बाटी को मसलकर घी और गुड़ या शक्कर मिलाकर बनाया जाता है।

प्रश्न 2.
राजस्थान के पारंपरिक घरों की क्या विशेषताएँ होती हैं?
उत्तर:
राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्यतः मिट्टी के घर हैं, जो गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गर्म रहते हैं। इन घरों की दीवारों को गोबर और मिट्टी से लीपा जाता है। दीवारों पर पारम्परिक चित्र बनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान की संस्कृति में पगड़ी क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
पगड़ी राजस्थान में सम्मान और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसका रंग और बाँधने का तरीका क्षेत्रीय विविधता दर्शाता है, जो सामाजिक स्थिति को व्यक्त करता है।

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 4.
राजस्थान की महिलाओं के पारंपरिक आभूषणों के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर:
राजस्थानी महिलाएँ सोने-चाँदी के आभूषण जैसे कि नथ (नाक में), बिछुए (पैर में), चूड़ियाँ (हाथ में) और कंठी (गले में) पहनती हैं, जो उनकी सांस्कृतिक सुन्दरता को दर्शाते हैं।

प्रश्न 5.
राजस्थान में गर्मी से बचने के लिए लोग क्या उपाय करते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में गर्मी से बचने के लिए लोग छाछ। मट्ठा और गुलाब का शर्बत पीते हैं, हल्के कपड़े पहनते हैं और मिट्टी के घरों में रहते हैं जो काफी ठंडक देते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के खानपान, वेशभूषा और घरों की बनावट में वहाँ की जलवायु और भौगोलिक स्थिति का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:

  • राजस्थान की शुष्क जलवायु के कारण भोजन (केर-सांगरी, दाल-बाटी) लम्बे समय तक खराब न होने वाला बनता है।
  • मरुस्थलीय क्षेत्रों में हल्के कपड़े और मिट्टी के घर ठंडक प्रदान करते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म कपड़े और पत्थर के मकान उपयोगी हैं, जो संसाधनों और पर्यावरण के अनुकूल हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान के पारंपरिक पहनावे और आधुनिक पहनावे में क्या अंतर है? क्या आपको लगता है कि पारंपरिक पहनावा आज भी महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:

  • पारंपरिक पहनावा (घाघरा, पगड़ी) रंग-बिरंगा, सांस्कृतिक और जलवायु के अनुकूल है, जबकि आधुनिक पहनावा (जींस, सूट) सुविधाजनक और वैश्विक है।
  • पारंपरिक पहनावा सांस्कृतिक पहचान और गौरव को बनाए रखता है, इसलिए यह आज भी महत्त्वपूर्ण है; विशेषकर त्योहारों और समारोहों के अवसर पर।

प्रश्न 3.
राजस्थान के घरों में मिट्टी और पत्थर के उपयोग का क्या महत्त्व है? क्या यह पर्यावरण के अनुकूल है?
उत्तर:

  • मिट्टी के घर गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गर्म रहते हैं, जबकि पत्थर की हवेलियाँ मजबूत और टिकाऊ होती हैं।
  • चूँकि ये स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हैं, इसलिए पर्यावरण के अनुकूल हैं। ये ऊर्जा की खपत कम करते हैं और प्राकृतिक सन्तुलन को बनाए रखते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 4.
राजस्थान के त्योहारों और खानपान के बीच क्या संबंध है? त्योहारों में कौन-कौनसे विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं?
उत्तर:
राजस्थान के त्योहार खानपान से जुड़े हैं, जो सामाजिक एकता को दर्शाते हैं। दीवाली, होली, विवाह आदि अवसर पर घेवर, मालपुआ, बालूशाही, फीणी इत्यादि व्यंजन बनाए जाते हैं। दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी भी विशेष अवसरों पर परोसे जाते हैं।

प्रश्न 5.
यदि आपको अपने विद्यालय में ‘राजस्थानी संस्कृति ‘ पर एक प्रदर्शनी लगानी हो तो आप उसमें क्या-क्या सम्मिलित करेंगे और क्यों?
उत्तर:
मैं प्रदर्शनी में दाल-बाटी, घेवर के मॉडल, घाघरा-चोली (वस्त्र), पगड़ी, ओढ़नी, नथ जैसे आभूषण, मिट्टी के घरों की प्रतिकृति और पारंपरिक चित्र शामिल करूँगा। ये सभी राजस्थान की खानपान, वेशभूषा और रहन-सहन की समृद्धि दर्शाएँगे। किलों की तस्वीरें और लोक नृत्य के प्रदर्शन सांस्कृतिक गौरव को जीवंत करेंगे, जो छात्रों एवं आगन्तुकों को प्रेरित करेगा।

दादी की पहेली-

मैं हूँ मीठा, रंग में काला,
दूध से बना हूँ, गुलाब की महक वाला।
त्योहार में खाते, चाशनी में नहाता,
बताओ मेरा नाम, क्या कहलाता।
उत्तर:
गुलाब जामुन।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गट्टे की सब्जी किससे बनाई जाती है?
(अ) गेहूँ
(ब) बेसन
(स) मक्का
(द) चावल
उत्तर:
(ब) बेसन

प्रश्न 2.
पुरुषों की पगड़ी बाँधने का तरीका किसके आधार पर भिन्न होता है?
(अ) उम्र
(ब) पेशा
(स) मौसम
(द) क्षेत्र
उत्तर:
(द) क्षेत्र

प्रश्न 3.
राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में कौनसी सब्जी प्रसिद्ध है?
(अ) केर-सांगरी
(ब) पालक
(स) गोभी
(द) मटर
उत्तर:
(अ) केर-सांगरी

प्रश्न 4.
चूरमा बनाने में क्या मिलाया जाता है?
(अ) दूध और चीनी
(ब) तेल और नमक
(स) घी और गुड़/शक्कर
(द) दही और मसाले
उत्तर:
(स) घी और गुड़/शक्कर

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 5.
राजस्थान में मुख्यतः कौनसे जानवर खेतों में उपयोग किए जाते हैं?
(अ) गाय और भैंस
(ब) ऊँट और बैल
(स) बकरी और भेड़
(द) घोड़े और गधे
उत्तर:
(ब) ऊँट और बैल

प्रश्न 6.
राजस्थान की मिठाइयों में कौनसी शामिल नहीं है?
(अ) घेवर
(ब) फीणी
(स) मालपुआ
(द) रसगुल्ला
उत्तर:
(द) रसगुल्ला

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. राजस्थानी भोजन स्वाद और ______ से भरपूर होता है।
उत्तर: पौष्टिकता

2. बाटी गेहूँ एवं अन्य ______ से बनी होती है।
उत्तर: आटे

3. ______ मीठा व्यंजन होता है।
उत्तर: चूरमा

4. राजस्थान के लोग मौसम और उपलब्ध ______ के अनुसार अपने घर बनाते हैं।
उत्तर: संसाधनों

5. राजस्थान की ______ वेशभूषा बहुत आकर्षक होती है।
उत्तर: पारंपरिक।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. महिलाएँ साड़ी को राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा के रूप में पहनती हैं।
उत्तर: असत्य

2. राजस्थान में महिलाएँ सोने-चाँदी के आभूषण पहनती हैं।
उत्तर: सत्य

3. राजस्थान के शहरों में मिट्टी के घर आम हैं।
उत्तर: असत्य

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

4. राजस्थान में अनेक किले, महल और ऐतिहासिक इमारतें हैं।
उत्तर: सत्य

5. राजस्थान में केवल खेती ही मुख्य व्यवसाय है।
उत्तर: असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. गुलाब का शर्बत (अ) प्रसिद्ध मिठाई
2. घेवर (ब) पारंपरिक चित्र
3. कुंडल और कड़ा (स) गर्मी में ठंडक
4. दीवार सजावट (द) पारंपरिक आभूषण

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
1. गुलाब का शर्बत (स) गर्मी में ठंडक
2. घेवर (अ) प्रसिद्ध मिठाई
3. कुंडल और कड़ा (द) पारंपरिक आभूषण
4. दीवार सजावट (ब) पारंपरिक चित्र

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
बाटी किससे बनाई जाती है?
उत्तर:
गेहूँ एवं अन्य आटे से।

प्रश्न 2.
राजस्थान में कौनसी मिठाइयाँ प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
घेवर, मालपुआ, बालूशाही और फीणी।

प्रश्न 3.
ग्रामीण घर किससे बनाए जाते हैं?
उत्तर:
मिट्टी से।

प्रश्न 4.
ग्रामीण घरों की दीवारें किससे लीपी जाती हैं?
उत्तर:
गोबर और मिट्टी से।

प्रश्न 5.
शहरों में घर किससे बनते हैं?
उत्तर:
पत्थर से।

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 6. पुरुष सिर पर क्या बाँधते हैं?
उत्तर: पगड़ी या साफा।

प्रश्न 7.
महिलाएँ नाक में कौनसा आभूषण पहनती हैं?
उत्तर:
नथ।

प्रश्न 8.
पुरुष हाथ में कौनसा आभूषण पहनते हैं?
उत्तर:
कड़ा।

प्रश्न 9.
राजस्थान की जलवायु कैसी है?
उत्तर:
शुष्क।

प्रश्न 10.
राजस्थान की एक ऐतिहासिक इमारत का उदाहरण क्या है?
उत्तर:
किला।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गट्टे की सब्जी कैसे बनाई जाती है?
उत्तर:
गट्टे की सब्जी बेसन के छोटे-छोटे टुकड़ों को उबालकर मसाले में पकाकर बनाई जाती है। यह राजस्थान का स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है।

प्रश्न 2.
केर-सांगरी की विशेषता क्या है?
उत्तर:
केर-सांगरी राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों की सूखी सब्जी है, जिसे मसालों के साथ बनाया जाता है। यह लम्बे समय तक खराब नहीं होती और पौष्टिक होती है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में पशुपालन का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
राजस्थान में पशुपालन, विशेषकर ऊँट और बैल, ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैं। ये खेती, परिवहन और दूध उत्पादन में उपयोगी हैं, जो आजीविका को सहारा देते हैं।

प्रश्न 4.
महिलाओं की वेशभूषा में क्या शामिल हैं?
उत्तर:
महिलाएँ घाघरा-चोली और ओढ़नी पहनती हैं। घाघरा लहरदार, चोली कढ़ाईयुक्त और ओढ़नी सिर-कंधों को ढकती है। ये सभी रंग-बिरंगे और सांस्कृतिक होते हैं।

प्रश्न 5.
राजस्थानी घरों की सजावट कैसे की जाती है?
उत्तर:
राजस्थानी घरों की दीवारों को पारंपरिक चित्रों और रंगों से सजाया जाता है, जो उनकी कलात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। यह विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आम है ।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
महिलाओं की वेशभूषा और आभूषणों का वर्णन करें।
उत्तर:
महिलाएँ लहरदार घाघरा, कढ़ाईयुक्त चोली और ओढ़नी पहनती हैं, जो रंग-बिरंगे और सांस्कृतिक हैं। आभूषणों में सोने-चाँदी की नथ, बिछिया, चूड़ियाँ और कंठी शामिल हैं, जो उनकी सुन्दरता और परम्पराओं को दर्शाते हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान की दीवार सजावट सांस्कृतिक महत्त्व को कैसे दर्शाती है?
उत्तर:
राजस्थानी घरों की दीवारों पर पारंपरिक चित्र और रंग द्वारा सजावट की जाती है, जो कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। ये चित्र ग्रामीण जीवन, पौराणिक कथाओं और प्रकृति से प्रेरित होते हैं तथा राजस्थान की समृद्ध परम्पराओं को जीवित रखते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 16 Question Answer in Hindi आओ राजस्थान को जानें

प्रश्न 3.
राजस्थान की वेशभूषा में क्षेत्रीय विविधता का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
राजस्थान की वेशभूषा में क्षेत्रीय विविधता, जैसे कि मरुस्थलीय क्षेत्रों में हल्के कपड़े और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म कपड़े, जलवायु की अनुकूलता को दर्शाती है। पगड़ी और घाघरे के रंग-डिजाइन क्षेत्रीय पहचान और सांस्कृतिक गौरव को व्यक्त करते हैं, जो सामाजिक एकता और परम्पराओं को मजबूत करते हैं।

प्रश्न 4.
राजस्थान का खानपान, रहन-सहन और पहनावा सांस्कृतिक महत्त्व को कैसे दर्शाता है?
उत्तर:
राजस्थान का खानपान (दाल-बाटी, केरसांगरी ), रहन-सहन (मिट्टी के घर, पशुपालन) और पहनावा (घाघरा, पगड़ी) सांस्कृतिक समृद्धि और प्रकृति के साथ सन्तुलन को दर्शाता है। ये जलवायु और संसाधनों के अनुकूल हैं, जो परम्पराओं, कलात्मकता और सामाजिक पहचान को जीवित रखते हैं। साथ ही, भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions