• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

April 24, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 3 के प्रश्न उत्तर अच्छी आदतें

RBSE Class 3rd EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या – 13

प्रश्न 1.
नीचे कुछ अच्छी आदतें दी गई हैं, इनमें से आप में कौन-कौनसी आदतें हैं और आपके दोस्तों में कौनसी आदतें हैं? इन आदतों के क्या लाभ हैं? अपने परिवार के बड़े सदस्य से पूछें और अच्छी आदतों के लाभ बताएँ।

  1. स्नान करना
  2. दातुन करना
  3. व्यायाम करना
  4. साबुन से हाथ धोना
  5. समय पर सोना।

उत्तर:
उपर्युक्त सभी अच्छी आदतें मैंने और मेरे दोस्तों ने अपनाई हुई हैं। इन सभी आदतों के लाभ निम्नानुसार हैं-

  1. स्नान करना-प्रतिदिन स्नान करने से हमारा शरीर स्वच्छ रहता है तथा दिनभर ताजगी बनी रहती है।
  2. दातुन करना-दातुन करने से मसूड़े मजबूत, दाँत सफेद एवं मुँह के कीटाणु खत्म होते हैं तथा मुँह से आने वाली बदबू भी दूर होती है।
  3. व्यायाम करना-प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर मजबूत, सुडौल एवं चुस्त-दुरुस्त बना रहता है तथा विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।
  4. साबुन से हाथ धोना-साबुन से हाथ धोने पर बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कीटाणु खत्म हो जाते हैं तथा विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाव होता है।
  5. समय पर सोना-समय पर सोने से शरीर ऊर्जावान बना रहता है एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्रश्न 2.
निम्न आदतें अच्छी नहीं हैं। बताओ क्यों?

  1. सड़क पर कचरा डालना
  2. पानी को व्यर्थ बहाना
  3. जानवरों को मारना।

उत्तर:

  1. सड़क पर कचरा डालना-यह अच्छी आदत नहीं है, क्योंकि इससे प्रदूषण, विभिन्न संक्रामक बीमारियों एवं दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
  2. पानी को व्यर्थ बहाना-पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए, क्योंकि यह जीवन के लिए बहुत मूल्यवान है। पानी की बर्बादी से कीचड़, गंदगी, बीमारी एवं जलसंकट का खतरा बना रहता है।
  3. जानवरों को मारना (पिटाई करना)-यह एक अच्छी आदत नहीं है, क्योंकि इससे जानवरों को मानसिक एवं शारीरिक चोट पहुँचती है। इसलिए हमें जानवरों की रक्षा करनी चाहिए तथा उनसे प्यार करना चाहिए।

पृष्ठ संख्या – 14

प्रश्न 3.
क्या आप इनके अलावा भी कोई अच्छी आदत जानते हो जो हमें अपनानी चाहिए? खाली स्थान में लिखो।
उत्तर:
अपनाने के लिए अच्छी आदतें-

  • सुबह जल्दी उठना।
  • सत्य बोलना।
  • बड़ों का सम्मान करना।

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

प्रश्न 4.
सोचो अगर हम अपने शरीर को साफ नहीं रखें और व्यायाम नहीं करें तो क्या होगा? लिखिए।
उत्तर:
शरीर को साफ नहीं रखने और व्यायाम नहीं करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं; जैसे-संक्रमण, मोटापा, थकान, मानसिक अवसाद, हृदय रोग, हडिडयों और माँसपेशियों का कमजोर होना, शारीरिक दुर्गंध इत्यादि। इसलिए शरीर को साफ रखना और नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह न केवल आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि आपको ऊर्जावान और खुश भी महसूस कराता है।

पृष्ठ संख्या – 15

प्रश्न 5.
सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक आप प्रतिदिन क्या-क्या करते हैं? उन कार्यों को नीचे तालिका में लिखिए।
RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें 1
उत्तर:

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें 2

पृष्ठ संख्या – 17
पता कीजिए-

प्रश्न 6.
अलग-अलग मौसम में किन-किन आदतों पर ध्यान देना चाहिए-

  • जब ठण्ड का मौसम हो?
  • जब गर्मी का मौसम हो?
  • जब बारिश का मौसम हो?

उत्तर:
ठण्ड के मौसम में गर्म कपड़े पहनने चाहिए तथा शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म चीजें खानी और पीनी चाहिए।
गर्मी के मौसम में खूब पानी पीना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना, धूप से बचना तथा हल्के रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
बारिश के मौसम में भीगने से बचने के लिए छाता, रेनकोट आदि हमेशा साथ रखना चाहिए। बंद जूते या वाटरप्रूफ सैंडल पहनना चाहिए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना, मच्छरों से बचाव के उपाय करना और बाहर कुछ भी खाने के बजाय घर का पौष्टिक भोजन करना चाहिए।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सही विकल्प चुनिए-

प्रश्न 1.
सुबह जल्दी उठने से हमें _____ मिलता है।
(अ) अच्छा स्वास्थ्य
(ब) आलस्य
(स) कमजोरी
उत्तर:
(अ) अच्छा स्वास्थ्य

प्रश्न 2.
व्यायाम करने से शरीर _____ बनता है।
(अ) मजबूत
(ब) कमजोर
(स) बीमार
उत्तर:
(अ) मजबूत

नीचे दी गई आदतों में से अच्छी आदतों पर सही (✓) और बुरी आदतों पर गलत (×) का निशान लगाइए-

1. रोज नहाना
उत्तर: ✓

2. सड़क पर कचरा डालना
उत्तर: ×

3. समय पर सोना
उत्तर: ✓

4. बिना हाथ धोए भोजन करना
उत्तर: ×

नीचे दिए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-

1. रोज सुबह और रात को दाँत साफ करने चाहिए।
उत्तर: ✓

2. भोजन को चबा-चबाकर खाना चाहिए।
उत्तर: ✓

3. कुछ भी खाने के बाद पानी का कुल्ला करना चाहिए।
उत्तर: ✓

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

नीचे दी गई गतिविधियों में से कौनसी सही और कौनसी गलत हैं?

1. पक्षियों के लिए पानी रखना।
उत्तर: सही

2. बिल्लियों और कुत्तों को पत्थर मारना।
उत्तर: गलत

3. पेड़ लगाना।
उत्तर: सही।

नीचे दिए गए खेलों में से कौनसे शारीरिक व्यायाम में मदद करते हैं? (हाँ/नहीं) में जवाब दीजिए-

1. दौड़ना-कूदना
उत्तर: हाँ

2. टीवी देखना
उत्तर: नहीं

3. योगासन एवं प्राणायाम करना
उत्तर: हाँ

4. बगीचे में खेलना
उत्तर: हाँ।

रिक्त स्थान भरिए-

1. खाने से पहले हमें _____ से हाथ धोना चाहिए।
उत्तर: साबुन

2. रोजाना हमें कम से कम _____ घंटे सोना चाहिए।
उत्तर: आठ

3. दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए हमें _____ करना चाहिए।
उत्तर: दातुन (ब्रश)

4. पौधों को बढ़ने के लिए _____ और _____ की जरूरत होती है।
उत्तर: सूर्य के प्रकाश, पानी

5. हमें जानवरों के साथ _____ व्यवहार करना चाहिए।
उत्तर: प्रेमपूर्वक अच्छा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आप कौन-कौनसे खेल खेलते हैं?
उत्तर:
मैं शरीर की कसरत के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल इत्यादि खेल तथा मस्तिष्क की कसरत के लिए शतरंज खेल खेलता/खेलती हूँ।

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

प्रश्न 2.
इन खेलों से हमारे शरीर को क्या लाभ होता है?
उत्तर:
खेल खेलने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं; जैसे-शारीरिक ताकत बढ़ती है, प्रतिरक्षा प्रणाली (रोगों से लड़ने की शक्ति) मजबूत होती है, हृदय स्वस्थ रहता है, मोटापा कम होता है, शरीर चुस्तदुरुस्त एवं फुर्तीला बनता है, माँसपेशियाँ एवं हड्डियाँ मजबूत होती हैं तथा ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। कई खेल ऐसे होते हैं, जो मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाते हैं और उसका विकास करते हैं; जैसे-शतरंज आदि।

परियोजना कार्य-

प्रश्न 1.
अपनी अच्छी आदतों की सूची बनाकर डायरी में लिखिए और अपने माता-पिता, मित्र और शिक्षक को बताइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

दादी की पहेली-
एक गुफा में बत्तीस चोर, दिन भर करते क्राम, रात को करते आराम, कोई बताएगा इनका नाम?
उत्तर:
दाँत।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्न में से कौनसी आदत अच्छी आदत नहीं है-
(अ) सड़क पर कचरा डालना
(ब) साबुन से हाथ धोना
(स) व्यायाम करना
(द) दातुन करना
उत्तर:
(अ) सड़क पर कचरा डालना

प्रश्न 2.
हमें प्रतिदिन कम से कम कितने घण्टे की नींद लेनी चाहिए?
(अ) 6 घण्टे
(ब) 8 घण्टे
(स) 10 घण्टे
(द) 12 घण्टे
उत्तर:
(ब) 8 घण्टे

प्रश्न 3.
शौचालय जाने के बाद हाथ धोने चाहिए-
(अ) पानी से
(ब) कोल्डड्रिंक से
(स) साबुन से
(द) नहीं धोने चाहिए
उत्तर:
(स) साबुन से

प्रश्न 4.
खेल खेलने या शारीरिक गतिविधि करने से शरीर बनता है-
(अ) सुस्त
(ब) चुस्त-दुरुस्त
(स) कमजोर
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) चुस्त-दुरुस्त

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

प्रश्न 5.
निम्न में से कौनसी आदत अच्छी आदत कहलाती है-
(अ) बड़ों के पैर छूना
(ब) बड़ों से जुबान लड़ाना
(स) प्रतिमाह स्नान करना
(द) जंक फूड खाना
उत्तर:
(अ) बड़ों के पैर छूना

प्रश्न 6.
निम्न में से किस खेल को खेलने से हमारे मस्तिप्क की क्षमता बढ़ती है-
(अ) कबड्डी
(ब) क्रिकेट
(स) कैरमबोर्ड
(द) शतरंज
उत्तर:
(द) शतरंज

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. हमें अपने शरीर को _____ और _____ रखना चाहिए।
उत्तर: स्वच्छ, स्वस्थ

2. हमें अपने नाखून _____ और _____ रखने चाहिए।
उत्तर: छोटे, साफ

3. पानी को व्यर्थ बहाना _____ आदत है।
उत्तर: बुरी

4. खाना खाने से पहले हाथ धोना _____ आदत है।
उत्तर: अच्छी।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. हमें जानवरों की देखभाल और सुरक्षा करनी चाहिए।
उत्तर: सत्य

2. कचरे को कूड़ेदान में डालने से दुर्घटना का खतरा रहता है।
उत्तर: असत्य

3. विद्यालय रोज नहाकर जाना चाहिए।
उत्तर: सत्य

4. चेहरे पर मास्क पहनना अच्छी आदत नहीं है।
उत्तर: असत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

शरीर का अंग कार्य
1. आँख (अ) सुनना
2. कान (ब) सूँघना
3. नाक (स) खाना
4. मुँह (द) देखना

उत्तर:

शरीर का अंग कार्य
1. आँख (द) देखना
2. कान (अ) सुनना
3. नाक (ब) सूँघना
4. मुँह (स) खाना

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
सामान्यतः किन जीवों के कारण बीमारियाँ फैलती हैं?
उत्तर:
मच्छर, मक्खियाँ, चूहे इत्यादि।

प्रश्न 2.
तेज दौड़ने या कूदने से हमारी साँस क्यों फूलने लगती है?
उत्तर:
हमारा हृदय कुछ अधिक तेज गति से कार्य करने लगता है, इसलिए साँस फूलती है।

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

प्रश्न 3.
गर्मी के मौसम में किस प्रकार का भोजन करना चाहिए?
उत्तर:
हल्का और पौष्टिक भोजन।

प्रश्न 4.
प्रतिदिन आठ घण्टे की नींद लेने का प्रमुख लाभ क्या है?
उत्तर:
शरीर व दिमाग बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त और ताजा रहते हैं।

प्रश्न 5.
पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पार करने के लिए एक सुरक्षित स्थान देने हेतु क्या बनाया जाता है?
उत्तर:
जेब्रा क्रॉसिंग।

प्रश्न 6.
कोई दो अच्छी आदतें लिखिए।
उत्तर:
(i) खाना खाते समय बात न करना।
(ii) उपयोग के बाद पानी का नल बंद् करना।

प्रश्न 7.
कोई दो बुरी आदतें लिखिए।
उत्तर:
(i) विद्यार्थियों द्वारा समय पर गृहकार्य न करना।
(ii) भोजन को बर्बाद करना।

प्रश्न 8.
हमें अपने घर और आसपास का वातावरण कैसा रखना चाहिए?
उत्तर:
साफ-सुथरा।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
हमें अपने नाखून छोटे और साफ क्यों रखने चाहिए?
उत्तर:
हमें अपने नाखून छोटे और साफ इसलिए रखने चाहिए, क्योंकि इससे बीमारियों से बचाव होता है। लम्बे नाखूनों में गंदगी और धूल के कण जमा हो सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।

प्रश्न 2.
मच्छर, मक्खियाँ और चूहे किन जगहों पर अधिक पाए जाते हैं?
उत्तर:
मच्छर, मक्खियाँ और चूहे उन जगहों पर अधिक पाए जाते हैं, जहाँ गंदगी होती है। इन सबसे बचने तथा स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अध्याय में अच्छी आदतों तथा उनके माध्यम से स्वस्थ रहने का महत्त्व समझाया गया है। अच्छा स्वास्थ्य किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है? समझाइए।
उत्तर:
कई ऐसी आदतें हैं जिनको अपनाकर अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है; जैसे-सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, संतुलित एवं कम वसा वाला आहार लेना, दिन में 6-8 गिलास पानी पीना, जंक फूड नहीं खाना, तनाव न लेना, रात को न्यूनतम आठ घण्टे की नींद लेना, किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना, भोजन को चबा-चबाकर खाना इत्यादि।

RBSE Class 3 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi अच्छी आदतें

प्रश्न 2.
पानी को व्यर्थ न बहाना एक अच्छी आदत है। हम किन आदतों को अपनाकर पानी को बचा सकते हैं? उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
निम्न सरल आदतों को अपनाकर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं-

  • नल को बिना काम के खुला न छोड़ना।
  • टपकते नल को ठीक करना।
  • नहाने के लिए शॉवर की जगह बाल्टी और मग का उपयोग करना।
  • बारिश के पानी को इकट्ठा करना।
  • पौधों में पानी देने के लिए बचा हुआ पानी उपयोग करना।
  • ज्यादातर कपड़े एक साथ धोना।
  • कुओं, तालाबों, नदियों आदि में कूड़ा-कचरा न फेंकना।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...