To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi तरह-तरह के जीव-जंतु provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 4 के प्रश्न उत्तर तरह-तरह के जीव-जंतु
RBSE Class 3rd EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या – 22
प्रश्न 1.
गिलहरी का घर कहाँ होता है?
उत्तर:
गिलहरी का घर पेड़ पर होता है।
प्रश्न 2.
छिपकली का घर कहाँ होता है?
उत्तर:
छिपकली का घर जमीन पर होता है। छिपकली वहाँ अधिक होती है, जहाँ पुराना सामान अथवा कबाड़ पड़ा होता है। ये सामान्यतः कमरों की छतों या दीवारों पर चलती हुई दिख जाती हैं।
प्रश्न 3.
बंदर _____ पर रहते हैं। गाय-बैल, बकरी, भेड़, भैंस कहाँ रहते हैं?
उत्तर:
बंदर पेड़ों पर रहते हैं तथा गाय-बैल, बकरी, भेड़ और भैंस जमीन पर रहते हैं।
प्रश्न 4.
पेड़ पर रहने वाले क्या एक जैसा खाना खाते हैं?
उत्तर:
पेड़ पर रहने वाले जीव-जन्तु एक जैसा खाना नहीं खाते हैं। कुछ जीव-जन्तु शाकाहारी होते हैं, जो केवल पेड़ के पत्ते और फल खाते हैं; जैसे-बंदर व गिलहरी। कुछ माँसाहारी होते हैं, जो अन्य जीवों को खाते हैं; जैसे-साँप या बाज।
प्रश्न 5.
जमीन पर रहने वाले क्या एक जैसा खाना खाते हैं?
उत्तर:
जमीन पर रहने वाले जीव-जन्तु एक जैसा खाना नहीं खाते, क्योंकि उनमें कुछ जीव-जन्तु शाकाहारी, कुछ माँसाहारी और कुछ सर्वाहारी होते हैं।
![]()
प्रश्न 6.
आप क्या सोचते हो, जंगल में रहने वाले शेर और हिरण एक ही तरह का खाना खाते हैं? दोनों का खाना अलग है। ऐसा क्यों?
उत्तर:
शेर माँसाहारी होते हैं, इसलिए वे माँस खाते हैं, जबकि हिरण शाकाहारी होते हैं, इसलिए वे मुख्य रूप से घास और पौधे खाते हैं। दोनों का खाना अलग है, क्योंकि उनकी शारीरिक संरचना और पाचन तंत्र अलग-अलग है। हिरण घास और पौधों को पचाने के लिए बड़ी आँत और जटिल पाचन तंत्र के साथ विकसित हुए हैं, जबकि शेरों के पास माँस को पचाने के लिए छोटी आँत और तेज पाचन तंत्र है।
पृष्ठ संख्या – 23
चर्चा कीजिए-
प्रश्न 1.
गिलहरी पेड़ की डाली से फिसल कर क्यों नहीं गिरती?
उत्तर:
पंजों के विशेष प्रकार की बनावट और गहरी पकड़ के कारण गिलहरी पेड़ की डाली से फिसल कर गिरती नहीं है।
प्रश्न 2.
आपने गिलहरी को कभी ध्यान से देखा है? उसके तौर-तरीकों में कौनसी बात आपको मजेदार लगती है?
उत्तर:
हाँ, मैंने गिलहरी को ध्यान से देखा है तथा मुझे उसके तौर-तरीकों में निम्न दो बातें मजेदार लगती हैं-
- गिलहरी भूख न लगने पर भी कुछ न कुछ कुतरती ही रहती है, क्योंकि उसके दाँत बहुत तेजी से बढ़ते हैं।
- गिलहरी अतिरिक्त बीजों को जमीन में यह सोचकर दबा या छुपा देती है कि जब भूख लगेगी तब काम आएँगे, किन्तु भूल जाती है और इस प्रकार बहुत-से पौधों का वह अनजाने में ही बीजारोपण कर प्रकृति को सुन्दर बनाने में अपना योगदान देती है।
प्रश्न 3.
गिलहरी के अलावा और कौनसे जानवरों के शरीर पर धारियाँ होती हैं?
उत्तर:
गिलहरी के अलावा जेब्रा, बाघ, चीता, धारीदार खरगोश इत्यादि जानवरों के शरीर पर धारियाँ होती हैं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
आप उन सभी पशु-पक्षियों की सूर्ची बनाओ जिनके नाम या चित्र इस अध्याय में दिए हुए हैं।
उत्तर:
गिलहरी, छिपकली, चिड़िया, तोता, कन्यूतर , कुत्ता, बिल्ली, चूहा, नेवला, बंदर, गाय, बैल, बकरी, भेड़, भैंस, शेर, हिरण, हाथी, मोर, खरगोश, साँप, घोड़ा, कौआ, मछली, मुर्गी, मेंढक, केकड़ा, मगरमच्छ, लोमड़ी, बाघ इत्यादि।
प्रश्न 2.
आपने इनमें से किस-किस को कहाँ देखा है? नीचे दी हुई तालिका में लिखिए।
इसके अलावा आप और कुछ पशु-पक्षियों को जानते होंगे, जिन्हें आप अक्सर अपने घर के आसपास देखते हैं? उनके भी चित्र और नामों की सूची इसमें जोड़ सकते हैं।

उत्तर:

आओ पता लगाएँ-
अपने पड़ौस के 3 घरों में जाकर पाले जाने वाले पशुओं के बारे में पता करें। आगे दी हुई तालिका को भरें-

उत्तर:

प्रश्न 1.
क्या सभी जानवरों को घर की आवश्यकता होती है? क्यों?
उत्तर:
हाँ, सभी जानवरों को अपने जीवन की सुरक्षा और आराम के लिए घर या आश्रय की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 2.
हमारे कौन-कौनसे काम रुक जाएँगे यदि ये जानवर नहीं हों?
उत्तर:
यदि जानवर न हो तो हमारे कई प्रकार के कार्य रुक सकते हैं; जैसे-कृषि कार्य, दूध व दूध से बनी चीजों का व्यवसाय, गोबर के कंडों का व्यवसाय, कई तरह के भोजन प्राप्त होना, घर की सुरक्षा इत्यादि।
चित्र पर चर्चा-

प्रश्न 1.
चित्र में दिखने वाले पशु-पक्षियों का निम्नलिखित आधारों पर वर्गीकरण कीजिए-
कहाँ रहते हैं?-गुफा, बिल, घोंसला, पेड़
क्या खाते हैं?
पंख/पैर/बिना पैरों वाले
उत्तर:

प्रश्न 2.
कौनसे जानवर चूहे से बड़े और कौनसे उससे छोटे हैं?
उत्तर:
चूहे से बड़े जानवर-खरगोश, कछुआ, साँप, लोमड़ी, हिरण, बाघ, बंदर, मोर, तोता इत्यादि।
चूहे से छोटे जानवर-चिड़िया।
प्रश्न 3.
कौनसे जीव-जन्तु हिरण से बड़े और ऊँट से छोटे हैं?
उत्तर:
प्रस्तुत चित्र में हिरण से बड़ा और ऊँट से छोटा जन्तु बाघ है।
![]()
प्रश्न 4.
नीचे लिखे वाक्यों को पूरा करें-
(i) चूहा _____ में रहता है।
उत्तर: बिल
(ii) हाथी _____ में पानी भरकर नहाता है।
उत्तर: सूंड
(iii) _____ रेंगकर चलता है।
उत्तर: साँप
(iv) बंदर तो _____ रहता है।
उत्तर: पेड़ पर।
प्रश्न 5.
दीपा और मनीषा एक पहेली को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें कुछ पशुओं के पैरों के चित्र मिले हैं, जिन्हें उन्हें पशुओं के चित्र और उनके नाम से मिलाना है। आओ, उनकी मदद करें।

उत्तर:

प्रश्न 6.
ऐसे ही उन्हें कुछ पक्षियों की चोंच के चित्र मिले हैं, जिन्हें उस पक्षी के चित्र और उनके नाम से मिलाना है। क्या आप तैयार हैं? आइए, इसे पूरा करने में उनकी मदद कीजिए।

उत्तर:

समूह चर्चा-सोचें और बताएँ-
प्रश्न 1.
यदि तुम्हारे मुँह की जगह चोंच होती तो आप क्या कर सकते थे?
उत्तर:
यदि हमारे मुँह की जगह चोंच होती तो हम भी पक्षियों की तरह कई कार्य कर सकते; जैसे-घोंसला बनाना, भोजन पकड़ना, शिकार करना और स्वयं को साफ करना, परन्तु हम बोल नहीं पाते, क्योंकि चोंच से बोलना सम्भव नहीं है।
प्रश्न 2.
यदि पक्षियों को दाँत लग जाएँ तो वो क्या कर सकते थे?
उत्तर:
यदि पक्षियों को दाँत लग जाएँ तो वे भोजन को अच्छे से चबा-चबाकर खा सकते हैं, जिससे भोजन बेहतर तरीके से पच सकेगा और पक्षियों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
![]()
प्रश्न 3.
पक्षी उड़ते हैं, फिर वे जमीन पर क्यों उतरते हैं?
उत्तर:
पक्षी आकाश में उड़ते हैं, लेकिन उन्हें जमीन पर उतरना पड़ता है, ताकि वे भोजन प्राप्त कर सकें, अण्डे दे सकें और अपने बच्चों की देखभाल कर सकें।
खोजबीन करें और लिखें-
प्रश्न 1.
यदि जंगल में पानी सूख जाए तो वहाँ रहने वाले जानवर कहाँ जाएँगे?
उत्तर:
यदि जंगल में पानी सूख जाए तो वहाँ रहने वाले जानवर या तो मर जाएँगे या फिर पानी की तलाश में दूसरे क्षेत्रों में चले जाएँगे।
प्रश्न 2.
यदि सभी पेड़ कट गए तो पशु-पक्षी कहाँ रहेंगे?
उत्तर:
यदि सभी पेड़ कट गए, तो पशु-पक्षियों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएगा। पक्षी, जो घोंसले बनाने के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं, और पशु जैसे हिरण, तेंदुआ, नीलगाय व भालू, जो भोजन, छाया और आश्रय के लिए जंगलों पर निर्भर हैं, बेघर हो जाएँगे। वे खुले मैदानों, गुफाओं या मानव बस्तियों की ओर पलायन करेंगे, जो उनके लिए असुरक्षित और अपर्याप्त है। इससे उनकी प्रजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
पता करें-
प्रश्न 1.
मछली पानी में कैसे रह लेती है?
उत्तर:
मछलियों में गिल्स (गलफड़े) नामक विशेष अंग होते हैं, जो उन्हें पानी से ऑक्सीजन खींचकर साँस लेने में मदद करते हैं। मछलियाँ मुँह से पानी अन्दर लेती हैं और यह बाहर निकलते समय गलफड़ों से होकर गुजरता है। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन रक्तप्रवाह में फैल जाती है, जिससे मछली पानी में आराम से रह लेती है।
प्रश्न 2.
कौन-कौनसे जीव-जंतु पानी और जमीन दोनों पर रहते हैं? ऐसा कैसे कर पाते हैं?
उत्तर:
पानी और जमीन पर रहने वाले जीव-जंतु उभयचर कहलाते हैं; जैसे-मगरमच्छ, घड़ियाल, मेंढक, कछुआ इत्यादि। इन जीवों की शारीरिक और व्यवहारिक अनुकूलन क्षमताएँ इन्हें पानी और जमीन दोनों पर रहने में सक्षम बनाती हैं।
प्रश्न 3.
अगर बिल्ली को पानी में रहना पड़े तो वो साँस कैसे लेगी?
उत्तर:
अगर बिल्ली को पानी में रहना पड़े तो उसे साँस लेने के लिए पानी की सतह पर आना होगा और साँस लेनी होगी। बिल्लियाँ पानी के अन्दर थोड़ी देर तक साँस रोक सकती हैं, लेकिन उन्हें साँस लेने के लिए पानी से बाहर आना पड़ता है।
आकलन-
प्रश्न-1.
इनमें से कौन समूह से अलग है और क्यों?

उत्तर:

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
धारीदार कोट पहने किसे बताया गया है?
(अ) कुत्ते को
(ब) चूहे को
(स) कबूतर को
(द) गिलहरी को
उत्तर:
(द) गिलहरी को
प्रश्न 2.
घोंसला बनाकर कौन रहता है?
(अ) चूहा
(ब) साँप
(स) तोता
(द) चिड़िया
उत्तर:
(द) चिड़िया
![]()
प्रश्न 3.
निम्न में से किसे हरी मिर्च खाना पसन्द है-
(अ) नेवले को
(ब) साँप को
(स) तोते को
(द) गिलहरी को
उत्तर:
(स) तोते को
प्रश्न 4.
निम्न में से कौन पेड़ पर रहता है-
(अ) कुत्ता
(ब) कबूतर
(स) बिल्ली
(द) चूहा
उत्तर:
(ब) कबूतर
प्रश्न 5.
निम्न में से कौन बिल में रहता है-
(अ) चिड़िया
(ब) बंदर
(स) नेवला
(द) तोता
उत्तर:
(स) नेवला
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. चिड़िया, तोते, कबूतर ______ पर रहते हैं।
उत्तर: पेड़
2. कुत्ता, बिल्ली, चूहा, नेवला ______ पर रहते हैं।
उत्तर: जमीन
3. शेर जंगल का ______ कहलाता है।
उत्तर: राजा
4. ______ घर की सुरक्षा करता है।
उत्तर: कुत्ता।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. ऊँट बिना पानी के कई दिनों तक जीवित रह सकता है।
उत्तर: सत्य।
2. हिरण सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है।
उत्तर: असत्य
3. चूहा बिल में रहता है।
उत्तर: सत्य।
4. बकरी के दूध का सेवन किया जाता है।
उत्तर: सत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| पशु-पक्षी | रहने का स्थान |
| 1. बंदर | (अ) जमीन |
| 2. मछली | (ब) पेड़ |
| 3. खरगोश | (स) बिल |
| 4. कुत्ता | (द) पानी |
उत्तर:
| पशु-पक्षी | रहने का स्थान |
| 1. बंदर | (ब) पेड़ |
| 2. मछली | (द) पानी |
| 3. खरगोश | (स) बिल |
| 4. कुत्ता | (अ) जमीन |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गाय-बैल, बकरी, भेड़, भैंस किस प्रकार के जानवर हैं?
उत्तर:
पालतू जानवर।
प्रश्न 2.
शेर और हिरण किस प्रकार के जानवर हैं?
उत्तर:
जंगली जानवर।
![]()
प्रश्न 3.
जमीन के नीचे बिल बनाकर रहने वाले दो जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
साँप, चूहा।
प्रश्न 4.
पानी में रहने वाले दो जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मछली, केंकड़ा।
प्रश्न 5.
गिलहरी की पूँछ कैसी होती है?
उत्तर:
बड़ी-सी झबरीली, काली-पीली-मटमैली।
प्रश्न 6.
एक जैसा खाना खाने वाले दो जीवों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गाय, भैंस।
प्रश्न 7.
कौन डाली-डाली उछलती-कूदती है?
उत्तर:
गिलहरी।
प्रश्न 8.
हवा में उड़ने वाले दो पक्षियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चिड़िया, कबूतर।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
शेर (बाघ) को जंगल का राजा क्यों कहा जाता है तथा यह किस प्रकार का भोजन करता है?
उत्तर:
शेर को जंगल का राजा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह ताकतवर, बहादुर और आक्रामक होता है, जो कि अन्य जानवरों के मुकाबले उसे एक प्रमुख स्थान दिलाता है। शेर माँसाहारी भोजन करता है।
प्रश्न 2.
अध्याय में गिलहरी की कौनसी विशेषताएँ बताई गई हैं?
उत्तर:
अध्यायअध्याय में गिलहरी की कई विशेषताएँ बताई गई हैं; जैसे-धारीदार कोट पहने हुए, बड़ी-सी झबरीली व काली-पीली मटमैली रंग की पूँछ, डालीडाली पर उछलती-कूदती हुई, परन्तु फिर भी पेड़ से नीचे न गिरने वाली आदि।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गिलहरी किस प्रकार पेड़ पर चढ़ती है और उसका घर कहाँ होता है?
उत्तर:
गिलहरी बहुत फुर्तीली होती है। वह अपनी झबरीली पूँछ और नुकीले पंजों की मदद से डालियों पर आसानी से चढ़ जाती है और कूदती-फाँदती रहती है। वह पेड़ की खोखली डालियों या तनों में अपना घर बनाती है। उसका घर ऊँचाई पर होता है, जिससे वह सुरक्षित रह सके।
![]()
प्रश्न 2.
पेड़ पर रहने वाले और जमीन पर रहने वाले जीवों के खाने में क्या कोई अन्तर होता है?
समझाइए।
उत्तर:
पेड़ पर रहने वाले जीव जैसे-तोता, गिलहरी, बंदर आदि मुख्यतः फल, बीज और पत्ते खाते हैं,
जबकि जमीन पर रहने वाले जीव जैसे-गाय, बकरी, कुत्ता, चूहा आदि घास, अनाज या मांस आदि खाते हैं। उनके रहने के स्थान के अनुसार उनका खाना भी अलग-अलग होता है। यह अंतर उनके शरीर की बनावट और जरूरतों पर निर्भर करता है।
Leave a Reply