To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi होली का त्योहार provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 5 के प्रश्न उत्तर होली का त्योहार
RBSE Class 3rd EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या – 33
अपने घर में बड़ों से पता करो-
प्रश्न 1.
होली क्यों मनाते हैं और पहले कैसे मनाया करते थे?
उत्तर:
बुराई पर अच्छाई की जीत, वसन्त ॠतु के आगमन की खुशी और आपसी भाईचारे के प्रतीक के रूप में होली का त्योहार मनाया जाता है। पहले के जमाने में होली को रंगों से नहीं, बल्कि कुश, चंदन और टेसू के फूलों से खेला जाता था तथा लोग शंख, ढोल-नगाड़े और मृदंग के साथ होली का आनन्द लेते थे।
प्रश्न 2.
आपके क्षेत्र में होली पर कौनसा नृत्य किया जाता है?
उत्तर:
नृत्य।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सही उत्तर चुनें-
प्रश्न 1.
होली का त्योहार किस मास में मनाया जाता है?
(अ) पौष
(ब) श्रावण
(स) फाल्गुन
(द) कार्तिक
उत्तर:
(स) फाल्गुन
![]()
प्रश्न 2.
होली किस भावना को दर्शाती है?
(अ) द्वेष
(ब) एकता
(स) अहंकार
(द) अलगाव
उत्तर:
(ब) एकता
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-
1. होली पर सिर्फ गुलाल खेला जाता है, पानी के रंगों का प्रयोग नहीं होता।
उत्तर: ×
2. होली केवल राजस्थान में मनाई जाती है।
उत्तर: ×
3. होली पर सभी लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं।
उत्तर: ✓
रिक्त स्थान भरिए-
1. राजस्थान में होली के समय किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य ____ है।
उत्तर: चंग
2. फाल्गुन का महीना आने पर लोग ____ के रंग में रंग जाते हैं।
उत्तर: होली
3. होली पर लोग आपसी ____ को भूलकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं।
उत्तर: द्वेष/झगड़े।
पता करके मिलान कीजिए-

उत्तर:

प्रश्न-त्योहारों के अनुसार पारम्परिक व्यंजनों की सूची बनाइए।

उत्तर:

निम्नलिखित प्रश्नों पर चर्चा कर अपनी कॉपी में उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार होली का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
होली रंगों का, आपसी भाई-चारे एवं मेलमिलाप का, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का तथा वसंत के आगमन की खुशी का त्योहार है। इस दिन लोग किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं तथा मिल-जुलकर रहते हैं। इस दिन तरह-तरह के पकवान व मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। यह त्योहार वर्तमान में न केवल भारत में बल्कि विश्व में भी लोकप्रिय हो गया है।
प्रश्न 2.
होली के त्योहार से जुड़ी दो कविताएँ खोजिए और लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 3.
अन्य त्योहारों पर किए जाने वाले नृत्यों की सूची बनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
होली का त्योहार किस ॠतु में मनाया जाता है?
(अ) शरद् ऋतु
(ब) वसंत ॠतु
(स) शीत ॠतु
(द) ग्रीष्म ऋतु
उत्तर:
(ब) वसंत ॠतु
![]()
प्रश्न 2.
होली का त्योहार फाल्गुन महीने में किस दिन मनाया जाता है?
(अ) कृष्ण पक्ष की एकादशी को
(ब) शुक्ल पक्ष की एकादशी को
(स) अमावस्या को
(द) पूर्णिमा को
उत्तर:
(द) पूर्णिमा को
प्रश्न 3.
होली के त्योहार में किस प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है?
(अ) जाति
(ब) धर्म
(स) उम्र
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 4.
होली का त्योहार मनाया जाता है-
(अ) केवल राजस्थान में
(ब) केवल उत्तर प्रदेश में
(स) पूरे भारत में
(द) पूरे विश्व में
उत्तर:
(स) पूरे भारत में
प्रश्न 5.
होली पर कौनसा पारंपरिक व्यंजन बनाया जाता है?
(अ) गुजिया
(ब) मीठी पपड़ी
(स) दाल-बाटी
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 6.
होली का त्योहार है-
(अ) रंगों का
(ब) दीपों का
(स) पतंगों का
(द) राखियों का
उत्तर:
(अ) रंगों का
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. ________ का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
उत्तर: होली
2. होली के दिन _______ बनते हैं।
उत्तर: पारंपरिक व्यंजन
3. होली का त्योहार पूरे भारत में बहुत और _______ के साथ मनाया जाता है।
उत्तर: उत्साह, जोश
4. होली सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि का भी त्योहार है।
उत्तर: मेल-मिलाप।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. होली में लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है।
उत्तर: सत्य।
2. होली का त्योहार केवल उत्तर भारत में ही मनाया जाता है।
उत्तर: असत्य
3. होली के दिन लोग आपस में रंग लगाते हैं, नृत्य करते हैं और तरह-तरह के पकवान खाते हैं।
उत्तर: सत्य।
![]()
4. इस दिन गुजिया, दही बड़े, मीठी पपड़ी, शक्करपारे और दाल-बाटी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनते हैं।
उत्तर: सत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. पिचकारी | (अ) दाल-बाटी |
| 2. पारंपरिक व्यंजन | (ब) पानी |
| 3. होली | (स) फाल्गुन पूर्णिमा |
| 4. जाति, धर्म, उम्र का | (द) भेदभाव नहीं |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. पिचकारी | (ब) पानी |
| 2. पारंपरिक व्यंजन | (अ) दाल-बाटी |
| 3. होली | (स) फाल्गुन पूर्णिमा |
| 4. जाति, धर्म, उम्र का | (द) भेदभाव नहीं |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
होली के त्योहार से किस ॠतु/मौसम की शुरुआत होती है?
उत्तर:
वसंत ऋतु की।
प्रश्न 2.
होली के दिन घरों में मुख्यतः कौनसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं?
उत्तर:
गुजिया, मीठी पपड़ी, शक्करपारे, दाल-बाटी, चावल-मूँग इत्यादि।
प्रश्न 3.
होली पर भारत में मुख्यतः कौनसे नृत्य किये जाते हैं?
उत्तर:
चंग, गींदड़, गैर, डंडा, चरकुला, लूर इत्यादि नृत्य।
प्रश्न 4.
होली के त्योहार से पूर्व होली से संबंधित गीत और नृत्यों का कौनसा उत्सव मनाया जाता है?
उत्तर: फागोत्सव।
प्रश्न 5.
कौनसा त्योहार पूरे भारत में बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है?
उत्तर:
होली का त्योहार।
प्रश्न 6.
होली के त्योहार में हरा रंग किसका प्रतीक है?
उत्तर:
वसंत, नई शुरुआत, हरियाली और ताजगी का।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
होली का त्योहार कब और कैसे मनाया जाता है?
उत्तर:
होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि मेल-मिलाप का भी त्योहार है। इस दिन लोग रंगगुलाल लगाते हैं, पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं व आपस में एक-दूसरे को खिलाते हैं, नाचते-गाते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
होली का त्योहार हमें क्या सिखाता है?
उत्तर:
होली का त्योहार हमें एकता, प्रेम और भाईचारे के साथ रहने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म और उम्र से संबंधित भेदभाव न करने की सीख देता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
होली पर एक कविता लिखिए।
उत्तर:
होली आई, होली आई,
रंग बिरंगी होली आई।
धूम मचाती होली आई,
घर-घर में खुशियाँ लाई।
बच्चों की यह टोली आई,
हाथ में पिचकारी लाई।
रंग-गुलाल उड़ाती आई,
होली आई, होली आई।
प्रश्न 2.
होली के त्योहार की प्रमुख विशेषताएँ अथवा उसका महत्त्व अपने शब्दों में समझाइए।
उत्तर:
होली का त्योहार वसंत ॠतु के आगमन की खुशी में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और जाति, धर्म और उम्र से संबंधित किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं। इस दिन घरों में गुजिया, दही बड़े, मीठी पपड़ी, शक्करपारे और दाल-बाटी जैसे पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। बच्चे भी गुलाल, रंग, गुब्बारे, पिचकारी आदि से खेलकर बहुत आनंदित महसूस करते हैं।
Leave a Reply