• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

April 25, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 7 के प्रश्न उत्तर आओ जंगल बचाएँ

RBSE Class 3rd EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या – 44
वस्तुओं को पहचानिए-

प्रश्न 1.
नीचे दी गई वस्तुओं के नाम को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि वे प्राकृतिक हैं या मानव निर्मित। उसके बाद नीचे दिए गए शब्दों को उचित वर्ग में लिखिए-
(पुल, पहाड़, गुफा, मोटरसाइकिल, तालाब, झील, मकान, पेड़, सूरज, बस, नदी, पक्षी, मोबाइल फोन, टेबल, फूल, किताब)
RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ 1
उत्तर:

प्राकृतिक वस्तुएँ मानव निर्मित वस्तुएँ
पहाड़, गुफा, तालाब, झील, पेड़, सूरज, नदी, पक्षी व फूल। पुल, मोटरसाइकिल, मकान, बस, मोबाइल फोन, टेबल व किताब।

चर्चा कीजिए-

प्रश्न 2.
कक्षा में अपने उत्तर साझा करें और यह समझें कि प्राकृतिक और मानव निर्मित वस्तुओं में क्या अन्तर होता है।
उत्तर:
वे वस्तुएँ, जो हमें प्रकृति से प्राप्त होती हैं तथा जिन्हें मनुष्य नहीं बना सकता, प्राकृतिक वस्तुएँ कहलाती हैं, जबकि वे वस्तुएँ, जो हमें प्राकृतिक रूप से नहीं मिलती बल्कि मनुष्य द्वारा तैयार की जाती हैं, मानव निर्मित वस्तुएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 3.
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 42 पर दिए गए चित्र में सजीव एवं निर्जीव वस्तुओं को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किन-किन वस्तुओं का आकार बढ़ता है?
उत्तर:
मानव, पशु, पक्षी, पेड़-पौधे, नदी, पहाड़, झील, फूल इत्यादि का आकार बढ़ता है।

(ख) कौन चलता-फिरता है?
उत्तर:
मानव, पशु, पक्षी, नदी, झील इत्यादि।

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

(ग) इनमें से कौन साँस लेता है?
उत्तर:
मानव, पशु, पक्षी, पेड़, पौधे इत्यादि।

(घ) किस-किस को सुख-दु:ख का अनुभव होता है?
उत्तर:
मानव, पशु, पक्षी इत्यादि।

पृष्ठ संख्या – 45

प्रश्न 1.
पेड़-पौधे सजीव होते हैं। क्या आप बता सकते हो कि इनमें सजीव होने के कौन-कौनसे गुण होते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे सजीव होते हैं क्योंकि उनमें वृद्धि, प्रजनन, संवेदनशीलता, कोशिकीय संरचना और आनुवंशिकता जैसे गुण होते हैं। वे प्रकाश-संश्लेषण और श्वसन करते हैं, पर्यावरण (प्रकाश स्पर्श) के प्रति प्रतिक्रिया देते हैं, जैसे-सूरजमुखी का मुड़ना। बीज से पेड़ तक विकास, पानी-पोषक तत्वों का नियमन और गुणों का अगली पीढ़ी में हस्तांतरण उन्हें सजीव बनाता है।

प्रश्न 2.
नीचे बॉक्स में जीव-जन्तुओं के चित्र बने हैं। उन्हें पहचान कर उनकी विशेषताओं के आधार पर नाम लिखिए।
RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ 2
उत्तर:

1. जमीन पर रेंगकर चलने वाले जीव-जन्तु चींटी, कॉकरोच, साँप, कीड़ा, मगरमच्छ
2. केवल पानी में रहने वाले जीव-जन्तु मछली, समुद्री घोड़ा
3. आकाश में उड़ने वाले जीव-जन्तु मधुमक्खी, उल्लू, चिड़िया
4. निशाचर जीव-जन्तु उल्लू, चमगादड़
5. जमीन पर रहने वाले जीव-जन्तु कुत्ता, बाघ, मेंढक

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

नीचे दिए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाइए-
(क) बिल्ली, कुत्ते मानव निर्मित हैं।
उत्तर: ×

(ख) जूते, मौजे और बैग मनुष्य ने बनाए हैं।
उत्तर: ✓

(ग) सड़कें, मोटर साइकिल और बस प्राकृतिक वस्तुएँ हैं।
उत्तर: ×

रिक्त स्थान भरिए-

(क) जंगल में बच्चों ने ______, ______ और ______ देखे।
उत्तर: झील, बड़े-बड़े पेड़, चिड़िया व मैना

(ख) गाँव में जंगल के अलावा ______, ______ और ______ देखने को मिलते हैं।
उत्तर: गाड़ियाँ, सड़कें, मकान

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

(ग) पूजा ने _____, ______ और ______ से एक गुड़िया बनाई।
उत्तर: मिट्टी, पानी, रंग

(घ) चिड़िया ने अपना घोंसला ______ के द्वार पर बनाया था।
उत्तर: गुफा।

संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
जंगल में बच्चों ने कौन-कौनसे प्राकृतिक दृश्य देखे?
उत्तर:
पहाड़, नदी, झील, रंग-बिरंगे सुगंधित फूल, गुफा, बड़े-बड़े पेड़, चिड़िया और मैना का चहचहाना, नन्हीं चिड़िया द्वारा घोंसला बनाना इत्यादि।

प्रश्न 2.
गाँव और जंगल में क्या-क्या अन्तर हैं?
उत्तर:
गाँव मानव निर्मित या मानव द्वारा बसाया गया एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ लोग रहते हैं, जबकि जंगल एक ऐसा क्षेत्र है, जो प्राकृतिक रूप से विकसित हुआ है और जहाँ विभिन्न प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
बच्चों ने चिड़िया की मदद कैसे की?
उत्तर:
बच्चों ने घोंसला बनाने में चिड़िया की मदद की।

प्रश्न 4.
बच्चों ने जंगल में किस सामग्री से खिलौने बनाए?
उत्तर:
बच्चों ने जंगल में मिट्टी, पानी और रंगों के द्वारा खिलौने बनाए।

अपने गाँव/शहर में मौजूद 10 प्राकृतिक और 10 मानव निर्मित वस्तुओं की सूची बनाइए।
RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ 3
उत्तर:

प्राकृतिक मानव निर्मित
पेड़, पौधा, फल, फूल, घास, तालाब, झील, झरना, पशु, पक्षी, मिट्टी इत्यादि। मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, मकान, मंदिर विद्यालय, कपड़े, हवाईजहाज, चिकित्सालय, सड़क, पुल, किताब इत्यादि।

सोच-विचार कर उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पेड़-पौधों को सजीव कहा जाता है, लेकिन उनमें कौन-कौनसे गुण अन्य सजीवों से अलग होते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधों में कुछ विशेष गुण होते हैं, जो उन्हें अन्य सजीवों से अलग बनाते हैं; जैसे कि वे प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं तथा वे अपनी वृद्धि के लिए मिट्टी से पोषक तत्त्वों को अवशोषित करते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप कुछ ऐसे खिलौने बना सकते हो, जो केवल प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार होते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम केवल प्राकृतिक वस्तुओं; जैसेलकड़ी, मिट्टी, पत्थर, पत्तियाँ, बीज एवं प्राकृतिक रंगों से विभिन्न प्रकार के अच्छे-अच्छे खिलौंने तैयार कर सकते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

प्रश्न 3.
जंगल पर आधारित पाँच व्यवसायों के नाम लिखिए।
उत्तर:
जंगल पर आधारित पाँच व्यवसाय-

  1. फर्नीचर उद्योग
  2. औषधीय उद्योग
  3. सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग
  4. पर्यटन उद्योग
  5. गोंद और रेजिन से संबंधित उद्योग।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पाँच दोस्त कहाँ घूमने गए थे?
(अ) शहर में
(ब) चिड़ियाघर में
(स) जंगल में
(द) मेले में
उत्तर:
(स) जंगल में

प्रश्न 2.
जंगल में घूमने गए पाँच दोस्तों के साथ कौनसा पालतू जानवर था?
(अ) कुत्ता
(ब) बिल्ली
(स) खरगोश
(द) तोता
उत्तर:
(अ) कुत्ता

प्रश्न 3.
जंगल में चिड़िया क्या कर रही थी?
(अ) दाना चुग रही थी
(ब) घोंसला बना रही थी
(स) उड़ रही थी
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) घोंसला बना रही थी

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसी एक प्राकृतिक वस्तु नहीं है-
(अ) सूरज
(ब) पेड़-पौधे
(स) जानवर
(द) खिलौने
उत्तर:
(द) खिलौने

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

प्रश्न 5.
निम्न में से कौनसी एक मानव निर्मित वस्तु नहीं है-
(अ) सड़क
(ब) घड़ी
(स) पानी
(द) भगवान की मूर्ति
उत्तर:
(स) पानी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. पहाड़ों के पीछे एक सुन्दर _____ है।
उत्तर: झील

2. हमें _____ और _____ को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।
उत्तर: पेड़-पौधों, जानवरों

3. _____ के अन्दर नन्हीं चिड़िया _____ बना रही थी।
उत्तर: गुफा, घोंसला

4. हमें _____ की सुंदरता को बचाए रखना चाहिए।
उत्तर: जंगल।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-

1. घर, विद्यालय, सड़क, पुल और गाड़ियाँ प्राकृतिक वस्तुओं का उदाहरण हैं।
उत्तर: असत्य

2. सूरज, चाँद, तारे, हवा, पानी और पेड़-पौधे मानव निर्मित वस्तुओं का उदाहरण हैं।
उत्तर: असत्य

3. जंगल में पेड़ों पर चिड़िया और मैना चहचहा रहे थे।
उत्तर: सत्य

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

4. हमारे आसपास बहुत सारी वस्तुएँ हैं, जिनमें से कुछ मानव निर्मित और कुछ प्राकृतिक हैं।
उत्तर: सत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. टौमी (अ) घोंसला
2. चिड़िया (ब) सुगंध
3. पानी (स) पालतू कुत्ता
4. फूल (द) झील

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
1. टौमी (स) पालतू कुत्ता
2. चिड़िया (अ) घोंसला
3. पानी (द) झील
4. फूल (ब) सुगंध

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जंगल में नंदिनी किसकी तस्वीरें लेना चाहती थीं?
उत्तर:
रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों की।

प्रश्न 2.
पालतू कुत्ता टौमी अचानक कहाँ जाकर रुक जाता है?
उत्तर:
छोटी-सी गुफा के पास।

प्रश्न 3.
हमें जंगल की सुंदरता को क्यों बचाए रखना चाहिए?
उत्तर:
ताकि पक्षी और जानवर जंगल में सुरक्षित रह सकें।

प्रश्न 4.
किन्हीं दो प्राकृतिक वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • पृथ्वी
  • आकाश।

प्रश्न 5.
किन्हीं दो मानव निर्मित वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • बल्ब
  • पंखा।

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

प्रश्न 6.
जंगल में अवस्थित झील का पानी कैसा था?
उत्तर:
बिल्कुल साफ।

प्रश्न 7.
किन्हीं दो सजीव वस्तुओं के उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  • पेड़-पौधे
  • पशु-पक्षी।

प्रश्न 8.
किन्हीं दो निर्जीव वस्तुओं के उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  • पहाड़
  • सड़क।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्राकृतिक वस्तु किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वे वस्तुएँ, जो हमें प्रकृति से प्राप्त होती हैं तथा जिन्हें मनुष्य बना नहीं सकता, प्राकृतिक वस्तुएँ कहलाती हैं। उदाहरणस्वरूप-सूरज, चाँद, तारे, आकाश, पृथ्वी, हवा, पानी, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे इत्यादि।

प्रश्न 2.
मानव निर्मित वस्तुओं से क्या आशय है? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
वे वस्तुएँ, जो हमें प्रकृति से प्राप्त नहीं होतीं, बल्कि मनुष्य द्वारा बनाई जाती हैं, मानव निर्मित वस्तुएँ कहलाती हैं। उदाहरणस्वरूप-घर, विद्यालय, सड़क, पुल, गाड़ियाँ, मोबाइल, कम्प्यूटर, पेन, किताब इत्यादि।

प्रश्न 3.
सजीव और निर्जीव वस्तुओं से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
वे वस्तुएँ, जिनमें जीवन होता है और जो साँस लेती हैं, खाती-पीती हैं, बढ़ती हैं, प्रजनन करती हैं, सजीव वस्तुएँ कहलाती हैं, जबकि वे वस्तुएँ जिनमें जीवन नहीं होता और उपर्युक्त विशेषताएँ नहीं होतीं, निर्जीव वस्तुएँ कहलाती हैं।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अध्याय में जंगलों के महत्त्व के बारे में समझाया गया है। जंगल मनुष्य के लिए किस प्रकार लाभदायक हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जंगल से मनुष्यों को कई तरह के लाभ होते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • जंगल के माध्यम से मनुष्यों के जीवन के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण ऑक्सीजन प्राप्त होती है।
  • लकड़ियाँ, दवाइयाँ एवं जड़ी-बूटियाँ प्राप्त होती हैं।
  • वर्षा लाने में सहायक होते हैं।
  • पर्यावरण प्रदूषण से रक्षा करते हैं।

RBSE Class 3 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi आओ जंगल बचाएँ

प्रश्न 2.
जंगल हमारे लिए महत्त्वपूर्ण हैं। हमें जंगलों को बचाने के लिए किन-किन उपायों को अपनाना चाहिए?
उत्तर:
जंगलों को बचाने के लिए हमें अग्र उपायों को अपनाना चाहिए-

  • हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए तथा अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए।
  • जंगल में लगने वाली आग को रोकना चाहिए।
  • कृषि एवं आवास हेतु जंगलों को नहीं उजाड़ना चाहिए।
  • खाना बनाने के लिए वनों की लकड़ी के बजाय गैस सिलेंडर का उपयोग करना चाहिए।
  • वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...