To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 8 Question Answer in Hindi यात्रा की तैयारी provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 8 के प्रश्न उत्तर यात्रा की तैयारी
RBSE Class 3rd EVS Chapter 8 Question Answer in Hindi
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 48,49 व 50 पर दिए गए क्रमशः चित्र 1,2 और 3 को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
चित्र-1 में कक्षा के दृश्य में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
विद्यार्थी, शिक्षिका, ब्लेक-बोर्ड, नोटिस बोर्ड, बिल्ली, टेबल, खिलौने, फुटबॉल इत्यादि।
प्रश्न 2.
चित्र-1 में बच्चों के मन में क्या भाव उत्पन्न हो रहे हैं?
उत्तर:
बच्चों के मन में घूमने के स्थान से संबंधित विचार उत्पन्न हो रहे हैं कि वह स्थान कोई किला होगा या महल।
प्रश्न 3.
चित्र-1 में आपके अनुसार शिक्षिका बच्चों को क्या बता रही हैं?
उत्तर:
शिक्षिका बच्चों को बता रही हैं कि बागोर की हवेली में लोक कला, कठपुतली शो, लोक नृत्य, पुराने कपड़े, गहने और बर्तन देखने को मिलेंगे।
प्रश्न 4.
चित्र-2 में बस स्टॉप पर क्या-क्या दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
बस स्टॉप पर दुकानें, गाड़ियाँ, पुल, पेड़-पौधे, महिला, पुरुष, बच्चे इत्यादि दिखाई दे रहे हैं।
प्रश्न 5.
चित्र-2 में कौनसी वस्तुएँ हैं, जो बच्चों से बड़ी हैं, लेकिन बस से छोटी हैं?
उत्तर:
कार, जीप, ट्रेक्टर, गाय, भैंस, घोड़ा, पुरुष, महिला इत्यादि।
![]()
प्रश्न 6.
चित्र-2 में तालाब के पास कौन-कौनसी वस्तुएँ हैं, जो आपके गाँव में भी देखने को मिलती हैं?
उत्तर:
खेत, पशु, पक्षी, बच्चे, किसान, पेड़-पौधे इत्यादि।
प्रश्न 7.
बागोर की हवेली से जुड़ी कौन-कौनसी विशेषताएँ आपको चित्र- 3 में दिख रही हैं?
उत्तर:
बागोर की हवेली बहुत ही सुन्दर, साफ-सुथरी और मनभावक है। यहाँ उपस्थित गहने, बर्तन, पुराने कपड़े, मूर्तियाँ, चित्र आदि देखने लायक हैं। झील का नजारा देखने के लिए हवेली में झरोखे बने हुए हैं।
यातायात के साधनों के नाम लिखिए-
1. जमीन पर चलने वाले _____
उत्तर:
साइकिल, रिक्शा, ई-रिक्शा, तांगा, बैलगाड़ी, स्कूटर, मोटर साइकिल, स्कूटी, कार, बस, ट्रेक्टर, रेलगाड़ी इत्यादि।
2. पानी में चलने वाले _____
उत्तर:
नाव, जहाज, पनडुब्बी, मोटरबोट, जेट स्कूटर इत्यादि।
3. हवा में चलने वाले _____
उत्तर:
हवाईजहाज, हेलीकॉप्टर, जेट, रॉकेट, ग्लाइडर, गर्म हवा के गुब्बारे, एयरशिप, अंतरिक्ष यान इत्यादि।
समूह कार्य-
प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक में पृष्ठ संख्या 51 पर दिए गए बस स्टॉप के चित्र को देखकर उसमें दिखने वाले कार्यों की सूची बनाइए और इस तालिका को पूरा कीजिए।

उत्तर:

प्रश्न 2.
अगर इसमें कुछ कार्य जो आप जोड़ना चाहें तो वो कौनसे होंगे? जो आपने अपने आसपास देखे हैं, पर यहाँ नहीं दिख रहे हैं?
उत्तर:
मोबाइल व रिचार्ज की दुकान, ट्रेवल एजेंसी, विज्ञापन एजेंसी, फास्ट फूड एवं चाट की दुकानें, आइसक्रीम पार्लर, चाय व कॉफी स्टॉल, खिलौनों की दुकान, मिट्टी के बर्तनों की दुकान, संगीत उपकरणों की दुकान इत्यादि।
व्यवसाय पहचानो-
प्रश्न 1.
नीचे कुछ चित्र दिए हैं, उन्हें उनसे जुड़े व्यवसाय से मिलाइए।

उत्तर:

आकलन-
प्रश्न 1.
नीचे मिट्टी के बर्तन के बनने की प्रक्रिया दी गई है। इसे क्रम में जमाइए-
- मिट्टी को गीला करना
- धूप में सुखाना
- उसके पिंड बनाना
- मिट्टी को गूँदना
- रंग करना
- हाथों से आकार देना
- चाक पर उसको घुमाना।
उत्तर:
मिट्टी के बर्तन के बनने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- मिट्टी को गीला करना
- मिट्टी को गूँदना
- उसके पिंड बनाना
- चाक पर उसको घुमाना
- हाथों से आकार देना
- धूप में सुखाना
- रंग करना।
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दी गई परिस्थिति में आप क्या करेंगे?
- चोट लगने पर
- कॉपी खो जाने पर
- सड़क पार करते समय
- ना खाने से पहले
- कोई घायल मिल जाए
- भीड़ में माता-पिता के बिछड़ जाने पर
- केला खाने के बाद छिलके का
- आपके दोस्त से लड़ाई होने पर
- आपकी कक्षा में कोई नया विद्यार्थी आया है।
उत्तर:
- चोट लगने पर हम प्राथमिक उपचार करेंगे एवं डॉक्टर के पास जाएँगे।
- सर्वप्रथम ढूँढ़ेंगे, नहीं मिलने पर नई कॉपी खरीदेंगे।
- जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करेंगे तथा दाएँ-बाएँ देखेंगे।
- साबुन से हाथ धोएँगे।
- घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देंगे, उसे शांत रखेंगे, उसका रक्तस्त्राव रोकेंगे और तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए फोन करेंगे।
- किसी के माध्यम से माता-पिता को फोन करवाएँगे या सूचना दिलवाएँगे।
- केला खाने के बाद छिलका कूड़ेदान में फेंकेंगे।
- सुलह करने का प्रयास करेंगे।
- उससे अच्छे से बात करेंगे, सभी मित्रों से उसे मिलाएँगे एवं पढ़ाई में उसकी मदद करेंगे।
दादी की पहेली-
ऐसा एक अनोखा पक्षी, ना हाड़ ना माँस।
हजार मील वो उड़ता जाए, कभी ना लेता साँस।।
उत्तर:
हवाईजहाज।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
विद्यालय के बच्चे व शिक्षक शैक्षिक भ्रमण के लिए कहाँ गए?
(अ) कुंभलगढ़ दुर्ग
(ब) उम्मेद महल
(स) बागोर की हवेली
(द) चिड़ियाघर
उत्तर:
(स) बागोर की हवेली
प्रश्न 2.
बागोर की हवेली कहाँ स्थित है?
(अ) बीकानेर में
(ब) जोधपुर में
(स) जयपुर में
(द) उद्यपुर में
उत्तर:
(द) उद्यपुर में
![]()
प्रश्न 3.
झील का नजारा देखने के लिए हवेली में क्या बनाए गए थे?
(अ) दरवाजे
(ब) झरोखे
(स) दूरबीन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) झरोखे
प्रश्न 4.
राजस्थान की एक पुरानी कहानी किसने सुनाई?
(अ) शिक्षिका ने
(ब) कठपुतलियों ने
(स) गाइड ने
(द) पिताजी ने
उत्तर:
(ब) कठपुतलियों ने
प्रश्न 5.
बस चालक को किस दुकान की जरूरत थी?
(अ) भोजनालय की
(ब) फास्टफूड की
(स) मोबाइल रिपेयर की
(द) मोटर रिपेयर की
उत्तर:
(द) मोटर रिपेयर की
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. _____ में बैठकर पूरी कक्षा _____ के लिए निकल पड़ी।
उत्तर: बस, यात्रा
2. बच्चों ने संग्रहालय देखा जहाँ _____ और _____ रखे थे।
उत्तर: पुराने गहने, मिट्टी के बर्तन
3. मोहित ने बताया कि उसने पास में ही एक _____ की दुकान देखी है।
उत्तर: मोटर रिपेयर
4. हम अगले सप्ताह _____ (उदयपुर) घूमने जा रहे हैं।
उत्तर: बागोर की हवेली।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. कुछ दुकानें ऐसी थीं जिन पर सामान नहीं मिल रहा था फिर भी उन पर काफी भीड़ थी।
उत्तर: सत्य
2. बस का टायर पंक्चर हो गया था।
उत्तर: असत्य
3. धरोहर नृत्य में राजस्थान की एक पुरानी कहानी सुनाई गई।
उत्तर: असत्य
![]()
4. सभी बच्चों ने बस चालक को धन्यवाद कहा और यात्रा पुनः शुरू हो गई।
उत्तर: असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. बागोर की हवेली | (अ) हवा कम |
| 2. झरोखे | (ब) झील का नजारा |
| 3. बस का टायर | (स) उदयपुर |
| 4. कठपुतली | (द) पुरानी कहानी |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| 1. बागोर की हवेली | (स) उदयपुर |
| 2. झरोखे | (ब) झील का नजारा |
| 3. बस का टायर | (अ) हवा कम |
| 4. कठपुतली | (द) पुरानी कहानी |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नीमा के विद्यालय में खुशी का वातावरण क्यों था?
उत्तर:
क्योंकि विद्यालय में सभी बच्चे और शिक्षक घूमने के लिए जा रहे थे।
प्रश्न 2.
बागोर की हवेली में कौन-कौनसी देखने योग्य चीजें थीं?
उत्तर:
लोक कला, कठपुतली शो, लोक नृत्य, पुराने कपड़े, गहने और बर्तन।
प्रश्न 3.
शिक्षिका ने अन्त में कौनसा शो देखने के लिए कहा?
उत्तर:
धरोहर नृत्य शो।
प्रश्न 4.
चलती हुई बस के बाहर कौन-कौनसे नजारे दिख रहे थे?
उत्तर:
दुकानें, गाड़ियाँ, खेत, पेड़-पौधे, पशु, तालाब, बच्चे, महिला, किसान आदि।
प्रश्न 5.
बस चालक को मोटर रिपेयर की दुकान की आवश्यकता क्यों पड़ी?
उत्तर:
बस के टायर में हवा डलवाने के लिए।
प्रश्न 6.
दीपक ने बड़े-बड़े बर्तनों को देखकर क्या कहा?
उत्तर:
इतने बड़े बर्तनों में तो पूरे गाँव के लिए खाना बन सकता है।
![]()
प्रश्न 7.
बच्चों को संग्रहालय में क्या नजर आया?
उत्तर:
पुराने गहने और मिट्टी के बर्तन।
प्रश्न 8.
शिक्षिका ने बच्चों को घूमने के साथ-साथ किस चीज का ध्यान रखने के लिए कहा?
उत्तर:
सुरक्षा और साफ-सफाई का।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बस स्टॉप पर ऐसी कौनसी दुकानें होती हैं, जहाँ सामान नहीं मिलता, फिर भी वहाँ भीड़ रहती है?
उत्तर:
बस स्टॉप पर ऐसी कई दुकानें होती हैं, जहाँ सामान तो नहीं मिलता फिर भी वहाँ भीड़ रहती हैं; जैसे-ट्रेवल एजेंसी, विज्ञापन एजेंसी, मोबाइल रिपेयर एवं रिचार्ज शॉप, शौचालय, होटल, कोरियर सर्विस, STD इत्यादि।
प्रश्न 2.
बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर:
शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कक्षा में सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझना और उसे वास्तविक दुनिया से जोड़ना है। इससे छात्रों को नई चीजें सीखने, नई जगह देखने और विभिन्न संस्कृतियों को जानने का मौका मिलता है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को कौनकौनसी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
उत्तर:
शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को अपने समूह के साथ रहना चाहिए, शिक्षकों की बात सुननी चाहिए और उनके मार्गदर्शन में कार्य करने चाहिए तथा किसी भी अजनबी से न तो बात करनी चाहिए और न ही उसके द्वारा दी गई कोई भी चीज खानी चाहिए।
Leave a Reply