To deepen your understanding, the Class 3 EVS RBSE Solutions and RBSE Class 3 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi पेड़-पौधों का संसार provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 9 के प्रश्न उत्तर पेड़-पौधों का संसार
RBSE Class 3rd EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या – 58
अपने आस-पास पाए जाने वाले वृक्ष, झाड़ियाँ और बेलों को पहचान कर उनके नाम लिखिए।

उत्तर:
| वृक्ष | खेजड़ी, नीम, बबूल, पीपल, रोहिड़ा, बरगद, शीशम |
| पौधे | तुलसी, छुईमुई |
| झाड़ियाँ | बेर, नींबू, आक, करौंदा, फोग, झरबेरी |
| बेल (लताएँ) | सांगरी, अमरबेल, गिलोय |
पृष्ठ संख्या – 59
पाठ्यपुस्तक में पृ. सं. 59 पर दिए गए चित्र को देखकर पौधे के भागों के नाम का पता करके लिखिए।

उत्तर:
| मिट्टी के अन्दर होती हैं और पौधे को मजबूती से पकड़कर रखती हैं। | जड़ |
| पेड़-पौधे का खम्भा जो जड़ों से पानी और पोषक तत्त्व ऊपर पहुँचाता है। | तना |
| सुंदर, रंग-बिरंगे और खुशबूदार! | फूल |
| फूलों के बाद बनते हैं। | फल |
| फल के पकने के बाद बनते हैं। | बीज |
पृष्ठ संख्या – 60
निम्नलिखित पेड़-पौधों की विशेषताओं के आधार पर इनका वर्णन करिए।

उत्तर:

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
रिक्त स्थान भरिए-
1. छुईमुई के पौधे को छूने पर उसकी पत्तियाँ ______ जाती हैं।
उत्तर: सिकुड़
2. राजस्थान में सबसे अधिक पाया जाने वाला पेड़ ______ है।
उत्तर: खेजड़ी
![]()
3. गुलाब के पौधे में ______ होते हैं।
उत्तर: काँटे।
सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
पौधों को सबसे ज्यादा किसकी जरूरत होती है?
(अ) मिट्टी
(ब) पानी
(स) हवा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2.
अगर पौधे को पानी नहीं मिले तो वह…
(अ) हरा रहेगा
(ब) मुरझा जाएगा
(स) बड़ा होगा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) मुरझा जाएगा
प्रश्न 3.
नीम के पेड़ की जड़ें कहाँ होती हैं?
(अ) मिट्टी के अंदर
(ब) आसमान में
(स) पत्तों पर
(द) तनों पर
उत्तर:
(अ) मिट्टी के अंदर
सही/गलत बताइए-
1. पेड़-पौधों को पानी की जरूरत नहीं होती। (सही/गलत)
उत्तर: गलत
2. सभी पेड़-पौधे एक जैसे होते हैं। (सही/गलत)
उत्तर: गलत
3. गुलाब की झाड़ी होती है, न कि पेड़। (सही/गलत)
उत्तर: सही
4. राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी है। (सही/गलत)
उत्तर: सही।
संक्षेप में उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
बेल (लता), झाड़ी और पेड़ में क्या अन्तर होता है?
उत्तर:
बेल (लता), झाड़ी और पेड़ में अन्तर-
- बेल (लंता)-यह जमीन पर रेंगती है या सहारे पर चढ़ती हैं; जैसे-अंगूर।
- झाड़ी-छोटी, घनी एवं कई तनों वाली होती है; जैसे-गुलाब।
- पेड़-लम्बे एवं मजबूत तने वाले होते हैं; जैसेनीम।
![]()
प्रश्न 2.
राजस्थान में पाए जाने वाले पाँच प्रमुख पेड़ों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में पाए जाने वाले पाँच प्रमुख पेड़ हैं-
- खेजड़ी
- नीम
- बबूल
- पीपल
- रोहिड़ा।
प्रश्न 3.
कौन-कौनसे पौधे भोजन के लिए उपयोगी होते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भोजन के लिए उपयोगी पौधों के उदाहरण हैं-गेहूँ, चावल, बाजरा, आलू, टमाटर इत्यादि।
प्रश्न 4.
पेड़-पौधों को पानी क्यों देना चाहिए?
उत्तर:
पोषण, वृद्धि और प्रकाश-संश्लेषण के लिए पेड़-पौधों को पानी देना चाहिए।
प्रश्न 5.
कौन-कौनसे पौधे सूखे प्रदेशों में उगते हैं?
उत्तर:
सूखे प्रदेशों में उगने वाले पौधे हैं-खेजड़ी, बबूल और कैक्टस।
प्रश्न 6.
खेजड़ी के पेड़ का क्या उपयोग है?
उत्तर:
खेजड़ी के पेड़ का उपयोग निम्न हैचारा, फली (सांगरी) और लकड़ी।
प्रश्न 7.
कोई दो फूलों के नाम लिखकर उनके रंग बताइए।
उत्तर:
- गुलाब-लाल
- चमेली-सफेद।
प्रश्न 8.
पेड़-पौधे हमें क्या-क्या देते हैं? तीन उपयोग लिखिए।
उत्तर:
पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, भोजन, फूल, छाया, लकड़ी इत्यादि प्रदान करते हैं।
पौधे साँस लेने में, भोजन सामग्री प्राप्त करने में, प्रदूषण मुक्त व हरियाली वातावरण प्राप्त करने में उपयोगी होते हैं।
प्रश्न 9.
पेड़ों की परछाई सूर्यास्त के समय कैसी बनती है?
उत्तर:
सूर्यास्त के समय पेड़ों की परछाई लम्बी और तिरछी बनती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य की किरणें उस समय क्षितिज के पास से आती हैं, जिससे वे पेड़ों से टकराने के बाद लम्बी और तिरछी परछाई बनाती हैं।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
ऊँचे-ऊँचे छायादार होते हैं-
(अ) वृक्ष
(ब) फूल
(स) दीवार
(द) बेलें
उत्तर:
(अ) वृक्ष
![]()
प्रश्न 2.
झाड़ियाँ किससे लदी होती हैं?
(अ) छाया से
(ब) फूलों से
(स) बेलों से
(द) हरियाली से
उत्तर:
(ब) फूलों से
प्रश्न 3.
दीवारों से लिपटी हुई हैं-
(अ) झाड़ियाँ
(ब) फूल
(स) बेलें
(द) खुशबू
उत्तर:
(स) बेलें
प्रश्न 4.
पेड़ हमें क्या देता है?
(अ) छाया
(ब) फल
(स) ऑक्सीजन
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी
प्रश्न 5.
पेड़ ज्यादा होंगे तो मौसम कैसा होगा?
(अ) ठण्डा और सुहावना
(ब) गर्म
(स) बर्फीला
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) ठण्डा और सुहावना
प्रश्न 6.
नन्हे पौधे बढ़ने के लिए जरूरी है-
(अ) केवल पानी
(ब) केवल धूप
(स) केवल अच्छी मिट्टी
(द) पानी, धूप और अच्छी मिट्टी
उत्तर:
(द) पानी, धूप और अच्छी मिट्टी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. हर ______ महत्त्वपूर्ण होता है।
उत्तर: पौधा
2. पेड़-पौधों के अलग-अलग ______ होते हैं।
उत्तर: भाग
![]()
3. पेड़-पौधे हमें साँस लेने के लिए ______ देते हैं।
उत्तर: ऑक्सीजन
4. ______ में गर्मी बहुत तेज होती है।
उत्तर: राजस्थान।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. पेड़ हमें सिर्फ फल प्रदान करते हैं।
उत्तर: असत्य
2. पेड़-पौधों के हर भाग का एक विशेष कार्य होता है।
उत्तर: सत्य
3. पेड़-पौधे बारिश लाने में मदद करते हैं।
उत्तर: सत्य
4. पेड़-पौधे गर्मी को बढ़ाते हैं।
उत्तर: असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| 1. पेड़ की छाया | (क) सिकुड़ जाना |
| 2. गुलाब की पंखुड़ियाँ | (ख) गर्मी |
| 3. छाया से बाहर धूप | (ग) ठंडक |
| 4. छुईमुई का पौधा | (घ) मुलायम |
उत्तर:
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| 1. पेड़ की छाया | (ग) ठंडक |
| 2. गुलाब की पंखुड़ियाँ | (घ) मुलायम |
| 3. छाया से बाहर धूप | (ख) गर्मी |
| 4. छुईमुई का पौधा | (क) सिकुड़ जाना |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बीज को मिट्टी में डालने (बोने) पर क्या होता है?
उत्तर:
कुछ दिनों में उसमें से एक नन्हा पौधा निकलता है।
प्रश्न 2.
अगर पौधे को पानी, धूप व अच्छी मिट्टी न मिले तो क्या होगा?
उत्तर:
पौधा बढ़ेगा नहीं।
प्रश्न 3.
गुलाब के फूल को छूने पर कैसा महसूस होता है?
उत्तर:
गुलाब की पंखुड़ियाँ मुलायम लगती हैं।
प्रश्न 4.
छुईमुई के पौधे को छूने पर क्या होता है?
उत्तर:
वह सिकुड़ जाता है।
![]()
प्रश्न 5.
पेड़-पौधे हमें क्या देते हैं?
उत्तर:
वे हमें भोजन, हवा, छाया और औषधियाँ देते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
स्कूल के बगीचे में जाने पर हमें क्या दिखाई देता है?
उत्तर:
स्कूल के बगीचे में ऊँचे-ऊँचे छायादार वृक्ष, फूलों से लदी झाड़ियाँ और दीवारों से लिपटी हुई बेलें दिखाई देती हैं।
प्रश्न 2.
अगर कोई पेड़ बोल सकता तो वह हमें क्या कहता?
उत्तर:
पेड़ कहता कि वह हमें छाया, फल और ऑक्सीजन देता है। बदले में हमें उसकी देखभाल करनी चाहिए, उससे प्यार करना चाहिए।
प्रश्न 3.
पेड़-पौधे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी होते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे हमें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं, बारिश लाने में मदद करते हैं और गर्मी को कम करते हैं तथा फल, फूल, औषधि एवं लकड़ियाँ प्रदान करते हैं।
प्रश्न 4.
राजस्थान में ज्यादा पेड़ होंगे तो क्या होगा?
उत्तर:
राजस्थान में गर्मी बहुत तेज होती है, अतः अगर यहाँ ज्यादा पेड़ होंगे तो मौसम ठंडा और सुहावना हो सकता है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमारे चारों ओर विभिन्न तरह के पेड़-पौधे क्यों होते हैं?
उत्तर:
हमारे चारों ओर विभिन्न तरह के पेड़-पौधे इसलिए होते हैं क्योंकि वे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं और जीव-जन्तुओं को भोजन व आवास प्रदान करते हैं। इनकी विभिन्नता जल, वायु, मिट्टी और पर्यावरण के अनुकूलन से उत्पन्न होती है।
![]()
प्रश्न 2.
हर पौधा महत्त्वपूर्ण क्यों होता है?
उत्तर:
हर पौधा महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि वे ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। वे भोजन, औषधि और आवास प्रदान करते हैं। वे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं, वायु की शुद्धता को नियंत्रित करते हैं और जीव जगत की विभिन्नता को समर्थन देते हैं, जिससे जीवन सम्भव होता है। वे जीवन संचालन हेतु अनुकूल परिस्थितियों का भी निर्माण करते हैं।
प्रश्न 3.
पेड़-पौधों के अलग-अलग भाग होते हैं और हर भाग का एक विशेष कार्य होता है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पेड़-पौधों के अलग-अलग कई भाग (जड़, तना, पत्तियाँ, फूल, फल और बीज) होते हैं। जड़ें पानी और पोषक तत्व सोखती हैं, तना सहारा देता है, पत्तियाँ प्रकाश संश्लेषण करती हैं, फूल प्रजनन में मदद करते हैं, फल बीजों को संरक्षित करते हैं और बीज नए पौधे उगाते हैं। इस प्रकार के पेड़-पौधों के प्रत्येक भाग का विशेष कार्य पर्यावरण सन्तुलन व पौधे के जीवन को बनाए रखना है।
Leave a Reply