To deepen your understanding, the RBSE Class 3 EVS Book Solutions and RBSE Class 3 EVS हमने सीखा और समझा-1 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-1 के प्रश्न उत्तर
(क) मौखिक प्रश्न-
वार्तालाप आधारित प्रश्न-
प्रश्न 1.
अपने मोहल्ले के बारे में बताओ। वहाँ कौनकौनसी दुकानें हैं? वहाँ कौन-कौनसे खेल खेलते हैं?
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं ; जैसे-किराने की, सब्जी-फल की, दूध-पनीर की, मोबाइल रिचार्ज एवं रिपेयरिंग की, इलेक्ट्रॉनिक्स की, हेयर ड्रेसर की, कपड़ों की इत्यादि। हमारे मोहल्ले में क्रिकेट, कबड़ी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, गिल्लीडंडा इत्यादि खेल खेले जाते हैं।
प्रश्न 2.
अपने परिवार का परिचय दीजिए। परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं?
उत्तर:
मेरा परिवार संयुक्त परिवार है, जिसमें मेरे दादाजी, दादीजी, पिताजी, माताजी, चाचाजी, चाचीजी, भईया, भाभी, छोटे भाई, छोटी बहन इत्यादि सदस्य हैं।
प्रश्न 3.
गाँव में पानी बचाने के लिए कौन-कौनसे उपाय किए जाते हैं?
उत्तर:
गाँव में पानी बचाने के लिए वर्षा का जल इकट्ठा किया जाता है, खेतों में ड्रिप सिंचाई का उपयोग किया जाता है, पानी के बेवजह उपयोग को तथा जल प्रदूषण को रोका जाता है।
प्रश्न 4.
आपको कौनसी सब्जी सबसे ज्यादा पसन्द है और क्यों?
उत्तर:
मुझे कद्दू की सब्जी सबसे ज्यादा पसन्द है, क्योंकि यह एक पौष्टिक सब्जी है,जो शरीर को कई तरह के लाभ देती है। इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो त्वचा, आँखों और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
यदि जंगल में पानी खत्म हो जाए तो वहाँ के जानवर क्या करेंगे?
उत्तर:
यदि जंगल में पानी खत्म हो जाए तो जानवर सबसे पहले पानी के स्रोत ढूँढ़ने की कोशिश करेंगे, इसके लिए वे पानी की तलाश में दूर तक भी जा सकते हैं, सीमित पानी के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्द्धा भी कर सकते हैं तथा अगर उन्हें पानी नहीं मिले तो वे बीमार या मर भी सकते हैं।
चित्र आधारित मौखिक प्रश्न-
(अध्याय-1, पृष्ठ सं.-1)
1. इस चित्र में क्या-क्या गतिविधियाँ हो रही हैं?
2. क्या आपने अपने गाँव में ऐसा कोई दृश्य देखा है?
3. इस चित्र में स्वच्छता से जुड़ी कौन-कौनसी बातें दिखाई गई हैं?
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।
(ख) लिखित आकलन-
सही उत्तर चुनें-
प्रश्न 1.
आर्यन का मोहल्ला कौनसा था?
(अ) रामनगर
(ब) शांति मोहल्ला
(स) गुलाबपुरा
(द) मोती चौक
उत्तर:
(ब) शांति मोहल्ला
प्रश्न 2.
विद्यालय जाते समय आर्यन ने दिव्या को कौनकौनसे जानवर दिखाए?
(अ) गाय, कुत्ता, बिल्ली
(ब) हाथी, घोड़ा, ऊँट
(स) शेर, भालू, लोमड़ी
(द) खरगोश, मछली, गिलहरी
उत्तर:
(अ) गाय, कुत्ता, बिल्ली
प्रश्न 3.
पानी को क्या कहा गया है?
(अ) चाँदी
(ब) सोना
(स) ताँबा
(द) हीरा
उत्तर:
(ब) सोना
रिक्त स्थान भरिए-
1. आर्यन के मोहल्ले में ______ विद्यालय और बगीचा था।
उत्तर: दुकान, चिकित्सालय
2. तालाब के पास ______ और ______ पानी पीने आते हैं।
उत्तर: गाय, ऊँट, बकरियाँ
![]()
3. पानी को ______ मत बहाओ, यह हमारा ______ है।
उत्तर: बेकार, सोना।
वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाइए-
1. आर्यन के मोहल्ले में एक बड़ा तालाब था।
उत्तर: ✓
2. दिव्या स्कूल में अपने दोस्तों के साथ खेली।
उत्तर: ✓
3. सभी सब्जियाँ पेड़ों पर उगती हैं।
उत्तर: ×
4. हमें हमेशा कूड़ा-कचरा सड़क पर डालना चाहिए।
उत्तर: ×
5. पानी देने से पेड़-पौधे सूख जाते हैं।
उत्तर: ×
मिलान कीजिए-

उत्तर:

दो से तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए ( शब्द सीमा 20 से 30 शब्द )-
प्रश्न 1.
आर्यन और उसके दोस्त विद्यालय जाते समय क्या देखते थे?
उत्तर:
आर्यन और उसके दोस्त विद्यालय जाते समय गाय, कुत्ता, बिल्ली, मन्दिर, दुकानें, चिकित्सालय, बगीचा, बच्चों को खेलते हुए, बुजुर्गों को बातें करते हुए आदि दृश्य देखते थे।
प्रश्न 2.
आपके मोहल्ले में क्या-क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में कई तरह की सुविधाएँ हैं; जैसे-विद्यालय, चिकित्सालय, खेल का मैदान, मन्दिर, पशुपालन, किराने की दुकानें, सब्जी-फल की दुकानें, कुएँ, नल, बिजली, पार्क आदि।
![]()
प्रश्न 3.
दिव्या ने नया क्या सीखा?
उत्तर:
बाजार में गन्दा पानी इकट्ठा होने पर आर्यन ने लकड़ी से नाली में फँसी प्लास्टिक की थैली निकाली जिससे रुका हुआ पानी वापस बहने लगा। इस घटना से दिव्या ने सीखा कि अब वह कभी कचरा इधरउधर नहीं फेंकेगी।
प्रश्न 4.
आपके गाँव/शहर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:
हमारे गाँव/शहर में पानी नल, कुएँ, बावड़ी, हैण्डपम्प, तालाब इत्यादि के माध्यम से प्राप्त होता है। गर्मियों में पानी की कमी रहती है, इसलिए हमें पानी की बचत करनी पड़ती है।
प्रश्न 5.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए कौन-कौनसी अच्छी आदतें होनी चाहिए?
उत्तर:
सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, संतुलित एवं कम वसा वाला आहार लेना, दिन में 6-8 गिलास पानी पीना, तनाव न लेना, रात में न्यूनतम 8 घण्टे की नींद लेना।
Leave a Reply