To deepen your understanding, the RBSE Class 3 EVS Book Solutions and RBSE Class 3 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-2 के प्रश्न उत्तर
(क) मौखिक प्रश्न-
प्रश्नोत्तर-
प्रश्न 1.
होली के त्योहार पर आपके गाँव या शहर में कौन-कौनसे पारंपरिक खेल खेलते हैं?
उत्तर:
होली के त्योहार पर हमारे गाँव/शहर में रंगगुलाल से खेलना, संगीत सुनना और चंग, गींदड़ आदि नृत्य करना जैसे पारंपरिक खेल खेले जाते हैं।
प्रश्न 2.
आपके क्षेत्र में होली के अवसर पर कौनकौनसे विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं?
उत्तर:
गुजिया, पपड़ी, दाल-बाटी, शक्करपारे, मूँग का हलवा, कचौरी, पूरन पोली, चावल-मूँगं इत्यादि व्यंजन होली के अवसर पर विशेष रूप से बनाए जाते हैं।
प्रश्न 3.
जंगलों की सुरक्षा क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
जंगलों की सुरक्षा इसलिए आवश्यक है, क्योंकि जंगलों से हमें कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं; जैसेमनुष्यों के लिए प्राणदायी ऑक्सीजन मिलती है, लकड़ी, दवाई व जड़ी-बूटियों की प्राप्ति होती है, वर्षा लाने में सहायक होते हैं तथा पर्यावरण प्रदूषण से रक्षा करते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
यात्रा पर जाने से पहले कौन-कौनसी तैयारियाँ करनी चाहिए?
उत्तर:
यात्रा पर जाने से पहले हमें यात्रा की योजना बनानी चाहिए, जरूरी दस्तावेज रखने चाहिए, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए तथा यात्रा के
दौरान अपने घर के लोगों को अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
प्रश्न 5.
आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर सबसे पहले 101 नम्बर पर फोन करके अग्निशमन सेवा को सहायता के लिए बुलाना चाहिए, अन्य लोगों की आग बुझाने में मदद लेनी चाहिए, परन्तु बिना किसी सुरक्षा के आगे बुझाने के प्रयास नहीं करने चाहिए।
कहानी सुनाना-
1. बच्चों से उनकी पसंदीदा त्योहार से जुड़ी कोई कहानी सुनाने को कहें।
2. जंगल में घूमने का अनुभव साझा करने को कहें।
3. किसी यात्रा का अनुभव बताने को कहें।
उत्तर:
[स्वयं करने के लिए।]
भूमिका निर्वाह (रोल प्ले)-
1. विद्यार्थी अलग-अलग त्योहारों पर पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत करें।
2. “आग लगने पर क्या करना चाहिए?” विषय पर नाट्य प्रस्तुत करें।
3. “यात्रा के दौरान सुरक्षा के नियम” पर संवाद प्रस्तुति दें।
उत्तर:
[स्वयं करने के लिए।]
(ख) लिखित आकलन-
सही उत्तर का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
होली के अवसर पर कौनसा पारम्परिक व्यंजन बनाया जाता है?
(अ) मालपुआ
(ब) खीर
(स) बाजरे की रोटी
(द) गुजिया
उत्तर:
(द) गुजिया
प्रश्न 2.
कचरा जलाने से क्या नुकसान होता है?
(अ) मिट्टी उपजाऊ बनती है
(ब) वायु प्रदूषण होता है
(स) पेड़ हरे-भरे रहते हैं
(द) पानी स्वच्छ होता है
उत्तर:
(ब) वायु प्रदूषण होता है
रिक्त स्थान भरिए-
1. राजस्थान में होली के त्योहार पर किया जाने वाला प्रमुख नृत्य _____ है।
उत्तर: चंग
2. कचरा जलाने से _____ प्रदूषण बढ़ता है।
उत्तर: वायु
3. जंगल में सफाई और _____ बनाए रखना आवश्यक है।
उत्तर: सुंदरता
![]()
4. राजस्थान के पारंपरिक कठपुतली नृत्य को _____ कहा जाता है।
उत्तर: लकड़ी की गुड़िया का नृत्य।
सत्य/असत्य लिखिए-
1. होली सिर्फ राजस्थान में मनाई जाती है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य
2. कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य
3. जंगल में सफाई रखने से जानवरों और पक्षियों को नुकसान होता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: असत्य
4. यात्रा पर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर: सत्य
मिलान कीजिए-

उत्तर:

संक्षिप्त उत्तर दीजिए (20-30 शब्दों में)-
प्रश्न 1.
होली का त्योहार क्यों मनाया जाता है?
उत्तर:
वसंत ऋतु (नए मौसम) के आगमन की खुशी, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा आपसी भाईचारे के प्रतीक के रूप में होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
प्रश्न 2.
आग लगने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर सर्वप्रथम अग्निशमन सेवा को सूचित कर सहायता के लिए बुलाना चाहिए तथा स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों को बचाने के प्रयास करने चाहिए।
![]()
प्रश्न 3.
जंगलों की सुरक्षा के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, बल्कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जंगलों को उजाड़कर कृषि-कार्य नहीं करना चाहिए। लकड़ी के बजाय गैस सिलेंडर का उपयोग करना चाहिए।
Leave a Reply