To deepen your understanding, the RBSE Class 3 EVS Book Solutions and RBSE Class 3 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-3 के प्रश्न उत्तर
(क) मौखिक प्रश्न-
प्रश्न 1.
आपके गाँव या मोहल्ले में कौन-कौनसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं? उनके नाम बताइए।
उत्तर:
हमारे गाँव में खेजड़ी, नीम, बबूल, रोहिड़ा, कुमटिया, आम, बरगद, बेर, कैर और तुलसी जैसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो राजस्थान के क्षेत्रों में प्रचुर हैं।
प्रश्न 2.
यदि पेड़ बोल सकते तो वे आपसे क्या कहते? कल्पना करके उत्तर दीजिए।
उत्तर:
पेड़ कहते-“हमें काटो मत, हम तुम्हें छाया, ऑक्सीजन, फल व फूल देते हैं। पानी बचाओ, ताकि हम जीवित रहें और सारे संसार को हरियाली से भर दें।”
प्रश्न 3.
रात के आकाश में तारे चमकते हैं, लेकिन दिन में वे क्यों नहीं दिखते?
उत्तर:
दिन में सूरज की तेज रोशनी तारों की धूमिल चमक को दबा देती है, इसलिए रात के साफ आकाश में भी वे दिखाई नहीं देते।
प्रश्न 4.
क्या आपके गाँव या कस्बे या शहर में कोई प्रसिद्ध स्थान है? उसे पहचान कर उसके बारे में दो वाक्य बोलिए।
उत्तर:
हाँ, जैसलमेर का सोनार किला प्रसिद्ध है। यह सुनहरे पत्थरों से बना है, सूर्यास्त के समय सोने की तरह चमकता है। किले के अन्दर एक शहर है, जहाँ हजारों लोग रहते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
यदि आपको अपने घर का रास्ता किसी को समझाना हो तो आप कैसे बताएँगे?
उत्तर:
बाजार से दाईं ओर मुड़ें, 200 मीटर चलकर खेजड़ी के पेड़ के पास बाएँ मुड़ें, फिर 100 मीटर आगे मेरा घर है।
(ख) लिखित आकलनसही उत्तर का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
राजस्थान का राज्य वृक्ष है-
(अ) नीम
(ब) खेजड़ी
(स) आम
(द) बरगद
उत्तर:
(ब) खेजड़ी
प्रश्न 2.
ध्रुव तारा हमेशा किस दिशा में दिखाई देता है?
(अ) दक्षिण
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) पूर्व
उत्तर:
(स) उत्तर
प्रश्न 3.
कक्षा में होते हैं-
(अ) श्यामपट्ट
(ब) कुर्सियाँ
(स) मेज
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 4.
चंद्रमा रात के समय कैसा दिखाई देता है?
(अ) लाल
(ब) सफेद
(स) नीला
(द) काला
उत्तर:
(ब) सफेद
रिक्त स्थान भरिए-
1. पेड़ हमें ______ और छाया देते हैं।
उत्तर: ऑक्सीजन
2. तारों का समूह ______ कहलाता है।
उत्तर: तारामंडल
![]()
3. चंद्रमा की सतह पर छोटे-छोटे ______ होते हैं।
उत्तर: गड्डु
4. हमारे घर के चारों ओर का नक्शा बनाने के लिए ______ की जरूरत होती है।
उत्तर: कागज।
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-
1. चंद्रमा की आकृति हर दिन बदलती है।
उत्तर: ✓
2. सभी पौधों के तने समान होते हैं।
उत्तर: ×
3. पेड़ केवल फल देने के लिए होते हैं।
उत्तर: ×
4. नक्शा बनाने से स्थानों को समझने में आसानी होती है।
उत्तर: ✓
मिलान कीजिए-

उत्तर:

दो-तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
पौधों की जड़ों का क्या काम होता है?
उत्तर:
पौधों की जड़ें मिट्टी से पानी और पोषक तत्व ग्रहण करती हैं। वे पौधों को मजबूती देती हैं और हवा से मिट्टी को बचाती हैं।
प्रश्न 2.
तारे दिन में क्यों नहीं दिखाई देते हैं?
उत्तर: दिन में सूर्य की तेज रोशनी के कारण आकाश नीला दिखाई देता है जिससे तारे अदृश्य हो जाते हैं लेकिन रात में आकाश साफ होने पर तारे अधिक दिखाई देते हैं।
प्रश्न 3.
नक्शे का क्या उपयोग होता है?
उत्तर:
नक्शा स्थान और दिशा समझने में मदद् करता है। यह यात्रा करने और योजना बनाने में उपयोगी होता है।
![]()
प्रश्न 4.
राजस्थान में पाए जाने वाले दो प्रमुख पेड़ कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में खेजड़ी और नीम प्रमुख पेड़ हैं। ये रेगिस्तानी क्षेत्रों में जीवन को सहारा देते हैं।
प्रश्न 5.
चंद्रमा की पूर्ण आकृति कब दिखाई देती है?
उत्तर:
चन्द्रमा की पूर्ण आकृति पूर्णिमा के दिन दिखाई देती है, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य की रोशनी से प्रकाशित होता है। यह चंद्र मास के 14 वें या 15 वें दिन होता है।
प्रश्न 6.
वृक्षों, झाड़ियों और बेलों में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
वृक्ष बड़े और लम्बे होते हैं, झाड़ियाँ छोटी और घनी होती हैं, जबकि बेलें सहारा लेकर फैलती हैं। प्रत्येक का आकार और विकास भिन्न-भिन्न होता है।
Leave a Reply