To deepen your understanding, the RBSE Class 3 EVS Book Solutions and RBSE Class 3 EVS हमने सीखा और समझा-4 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 3 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-4 के प्रश्न उत्तर
(क) मौखिक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान की कोई एक लोककथा सुनाइए, जो आपने अपने बड़ों से सुनी हो।
उत्तर:
राजस्थान की लोककथा-एक प्रसिद्ध लोककथा है “धन्ना सेठ” की। धन्ना एक साधारण किसान था, जिसे भगवान ने एक पत्थर को भगवान का रूप मानकर पूजा करने को कहा। उसने ऐसा ही किया। उसकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और उसे धन-धान्य से भर दिया। यह कथा भक्ति और विश्वास की शक्ति को दर्शाती है।
प्रश्न 2.
आपके गाँव या शहर में कौनसे प्रसिद्ध स्थल या त्योहार के बारे में लोग सबसे अधिक बात करते हैं? उसे अपने शब्दों में बताइए।
उत्तर:
प्रसिद्ध स्थल या त्योहार-मेरे शहर के लोग “पुष्कर मेले” के बारे में सबसे ज्यादा बात करते हैं। यह राजस्थान के पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है। यहाँ ऊँटों का व्यापार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पवित्र पुष्कर झील में स्नान होता है। यह मेला देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
प्रश्न 3.
राजस्थान के पारंपरिक भोजन के बारे में बताइए। आपको कौनसी मिठाई सबसे अधिक पसंद है और क्यों?
उत्तर:
पारंपरिक भोजन-राजस्थान के पारंपरिक भोजन में दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केरसांगरी और बाजरे की रोटी शामिल हैं। मुझे दाल-बाटी-चूरमा सबसे ज्यादा पसन्द है क्योंकि इसका स्वाद तीखा और मीठा दोनों होता है। घी में डूबी हुई बाटी का स्वाद तो अनोखा ही होता है।
![]()
प्रश्न 4.
आपके क्षेत्र में किस प्रकार के लोक नृत्य होते हैं? उनके नाम बताइए।
उत्तर:
लोक नृत्य-राजस्थान में कई लोकनृत्य प्रसिद्ध हैं, जैसे-
- घूमर-महिलाओं द्वारा रंग-बिरंगे घाघरे पहनकर किया जाने वाला नृत्य।
- कालबेलिया-साँपों की चाल की तरह लयबद्ध नृत्य।
- भवई-सिर पर मटके रखकर किए जाने वाला नृत्य।
- गरबा-मुख्य रूप से गुजरात से प्रेरित, लेकिन राजस्थान में भी काफी लोकप्रिय।
प्रश्न 5.
यदि आप एक दिन के लिए शिक्षक बन जाएँ तो अपने विद्यालय के लिए क्या नया करेंगे?
उत्तर:
एक दिन के लिए शिक्षक-यदि मैं एक दिन के लिए शिक्षक बनूँ, तो अपने विद्यालय में शिक्षा और पानी की व्यवस्था को बेहतर करूँगा/करूँगी। साथ ही, विद्यालय में राजस्थानी संस्कृति को जीवंत करने के लिए लोक नृत्य, संगीत और हस्तकला की कार्यशाला आयोजित करूँगा/करूँगी। डिजिटल लर्निंग लैब स्थापित कर विद्यार्थियों को AI और कोडिंग सिखाऊँगा/सिखाऊँगी। जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान शुरू करूँगा/करूँगी, क्योंकि राजस्थान में जल की समस्या गंभीर है। रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नवाचार मेला आयोजित करूँगा/करूँगी, जहाँ विद्यार्थी अपने विचार प्रस्तुत करें। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण भी करवाऊँगा/करवाऊँगी।
(ख) लिखित आकलन-
सही उत्तर का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
खेजड़ी मुख्यतः किस राज्य में पाया जाने वाला वृक्ष है-
(अ) केरल
(ब) मेघालय
(स) राजस्थान
(द) उड़ीसा
उत्तर:
(स) राजस्थान
प्रश्न 2.
राजस्थान की राजधानी कौनसी है?
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) उदयपुर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) जयपुर
प्रश्न 3.
‘घूमर’ किस प्रकार की कला है?
(अ) चित्रकला
(ब) संगीत
(स) नृत्य
(द) मूर्तिकला
उत्तर:
(स) नृत्य
![]()
प्रश्न 4.
राजस्थान में कौनसा त्योहार विशेष रूप से पतंग उड़ाने के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) होली
(ब) दिवाली
(स) मकर संक्रांति
(द) गणगौर
उत्तर:
(स) मकर संक्रांति
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. पौधे हमें _______ और _______ प्रदान करते हैं।
उत्तर: ऑक्सीजन, भोजन
2. चंद्रमा की आकृति _______ हर दिन में बदलती है।
उत्तर: चरणों में
3. ऊँट को राजस्थान का _______ कहा जाता है।
उत्तर: राज्य पशु (पालतू)
4. जयपुर शहर को _______ नगर भी कहा जाता है।
उत्तर: गुलाबी
5. राजस्थान में स्थित रेगिस्तान का नाम _______ है।
उत्तर: थार
6. _______ राजस्थान का प्रसिद्ध लोकनृत्य है।
उत्तर: घूमर।
नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (✓) या गलत (×) का निशान लगाओ-
1. खेजड़ी वृक्ष का कोई उपयोग नहीं है।
उत्तर: ×
2. जयपुर को सूर्यनगरी कहा जाता है।
उत्तर: ×
3. राजस्थान में केवल एक ही लोकनृत्य पाया जाता है।
उत्तर: ×
4. राजस्थान के प्रमुख त्योहार तीज और गणगौर हैं।
उत्तर: ✓
![]()
5. चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान में स्थित है।
उत्तर: ✓
6. राजस्थान का सबसे बड़ा शहर उदयपुर है।
उत्तर: ×
दो से तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए (20-30 शब्दों में)-
प्रश्न 1.
चंद्रमा की रोशनी कहाँ से आती है?
उत्तर:
चन्द्रमा की रोशनी सूर्य से आती है। चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जिसे हम रात में देखते हैं।
प्रश्न 2.
अमृता देवी और उनके समुदाय ने वृक्षों की रक्षा के लिए क्या किया?
उत्तर:
अमृता देवी और उनके समुदाय ने खेजड़ी वृक्षों को बचाने के लिए उनसे चिपकर अपनी जान दे दी, जिसे खेजड़ली आन्दोलन के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 3.
राजस्थान के पारंपरिक पहनावे में कौनकौनसे वस्त्र शामिल होते हैं?
उत्तर:
राजस्थान के पारंपरिक पहनावे में महिलाओं के लिए घाघरा-चोली व ओढ़नी तथा पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता व पगड़ी/साफा शामिल हैं।
प्रश्न 4.
राजस्थान में पानी की समस्या को हल करने के लिए लोग क्या उपाय करते हैं?
उत्तर:
लोग तालाब, बावड़ी व जोहड़ बनवाते हैं, वर्षा जल संचय करते हैं और ड्रिप सिंचाई जैसे उपाय अपनाते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
आपके अनुसार राजस्थान की सबसे रोचक बात क्या है?
उत्तर:
राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति, लोक नृत्य, किले और मेहमाननवाजी सबसे रोचक हैं, जो इसे अनूठा बनाती हैं।
प्रश्न 6.
राजस्थान में कौन-कौनसे प्रमुख लोकनृत्य हैं?
उत्तर:
राजस्थान के प्रमुख लोकनृत्य हैं-घूमर, कालबेलिया, भवई, गैर, चरी आदि। ये नृत्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं।
प्रश्न 7.
पंचायत गाँव में कौन-कौनसे कार्य करवाती है?
उत्तर:
]पंचायत गाँव में सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और गाँव के विकास के अन्य कार्यों का ध्यान रखती है।
Leave a Reply